Home Blog Page 655

*आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर/सायबर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

0

*आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना जांजगीर/सायबर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

*आरोपी*

*आकाश बजाज पिता मोती लाल बजाज उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 20 केरा रोड जांजगीर थाना जांजगीर*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 6 ,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।*

*आरोपी के कब्जे से बरामद 01 नग मोबाइल एवं नकदी रकम ₹10,110/₹, एक पेन बरामद किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-*श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन* में जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में* जुआ, सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमे सायबर टीम जांजगीर एवम थाना जांजगीर पुलिस को दिनांक 11.05.24 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि खालसा ढाबा कुलीपोटा के पास जांजगीर निवासी आकाश बजाज अपने मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आकाश बजाज को पकड़े जिसके कब्जे से 01 नग मोबाइल जिसमे आईपीएल मैच का रकम लेन देन लिखा एवं नगदी रकम ₹10,110/ बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कमांक 428/ 24 धारा 6,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 12.05.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जांजगीर निरीक्षक प्रवीण कुमार दिवेदी, उप निरीक्षक पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी, उप. निरीक्षक भवानी सिंह चौहान थाना जांजगीर एवम स्टाप,सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा का योगदान सराहनीय रहा।

*पेट्रोल पंप में कार्य करने वाली महीला कर्मी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी भुनेश्वर उर्फ बीरु राठौर पिता अजय कुमार राठौर उम्र 30 वर्ष निवासी पुटपुरा थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 354(क) भादवि. के तहत की गई कार्यवाही*

*महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11/05/24 को पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की पीड़िता पेट्रोल पंप में काम करती जो 11.05.24 के पेट्रोल पंप में काम करने के दौरान ग्राम पुटपुरा निवासी भुनेश्वर उर्फ बीरू राठौर अपने मोटर सायकल में पेट्रोल डलाने आया और पीड़िता को बेजत्ती करने की नियत से अश्लील इशारे करते हुऐ छेड़छाड़ कर भाग गया पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 424/2024 धारा 354,354,(क) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

*महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में आरोपी भुनेश्वर ऊर्फ बीरू निवासी पुटपुरा को मुखबिर सूचना पर उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 12.05.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार दिवेदी थाना पुलिस जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक संजय शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजुर एवं थाना जांजगीर स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

*कांग्रेस भवन से–सन्देश*

0

बिलासपुर-8 मई को दोपहर 12 .00 बजे से शाम 4.00 बजे तक तुलसी भवन , ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बहतराई में लोकसभा प्रत्याशी भाई देवेंद्र यादव जी बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कोटा,बेलतरा, तखतपुर, मस्तूरी, बिल्हा मुंगेली ,लोरमी और बिलासपुर विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओ से भेंट-मुलाकात करेंगे ।
साथ ही आप सभी सुरुचि भोज में सादर आमंत्रित है
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सभी कांग्रेसजनों से अपील करते हुए आमंत्रित किया है कि 8 मई को लोकसभा प्रत्याशी भाई देवेंद्र यादव जी की भेंट- मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हो ,
साथ ही

विधायकगण,महापौर पूर्व सांसद,पूर्व विधायक प्रदेश पदाधिकारी,नगर निगम सभापति,सभी नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य,ज़िला पंचायत ,पार्षदगण,पूर्व एल्डरमैन, निर्वचित जन प्रतिनिधि,जनपद पंचायत ,नगर पंचायत के सभी पदाधिकारीगण, सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,महिला कांग्रेस,सेवादल, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई ,आईटी सेल-सोशल मीडिया,सभी अनुषांगिक संगठन,मोर्चा, विभाग,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित सभी ज़ोन, सेक्टर,बूथ, के पदाधिकारी,कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर

*प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की सौजन्य मुलाकात*

0

*निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से हुए अवगत*

*कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का किया अवलोकन*

रायपुर, / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले से आज राज्य के 2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती कंगाले ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों सुश्री अनुपमा आनंद, श्री एम. भार्गव, श्री तन्मय खन्ना एवं श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी को विस्तार से निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने उन्हें बताया कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन आवश्यक है और चूंकि प्रशासनिक अधिकारियों को निर्वाचन संपन्न कराने का दायित्व मिलता है, अतएव इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने निर्वाचन के नियमों का समुचित ज्ञान, सजगता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर निर्वाचन प्रक्रियाओं के पालन में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतते हुए सजग होकर कार्य करने से निर्वाचन का कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न होता है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य भौगोलिक विविधता से परिपूर्ण है। यहां के अनेक मतदान केन्द्र दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों में है, ऐसे में मतदान दलों को मतदान केन्द्र तक भेजने की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था तक समस्त स्तरों पर सावधानी पूर्वक कार्य आवश्यक है। श्रीमती कंगाले ने कहा कि निर्वाचन के दौरान की गई यह मेहनत तब सार्थक होती है जब हम संवेदनशील क्षेत्रों में भी निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन कराने में सफल हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन टीम वर्क है तथा निर्वाचन कार्य में टीम वर्क के माध्यम से ही सफलता मिलती है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने प्रशिक्षु अधिकारियों को कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर का भ्रमण कराते हुए बताया कि मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सूचना प्रौद्योगिकी की उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए मतदान के दौरान दूरस्थ मतदान केन्द्रों में भी निर्वाचन प्रक्रिया का अवलोकन किया जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में स्थापित कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में 16 बड़ी स्क्रीन पर एक साथ 96 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग के जरिए लाइव वीडियो का अवलोकन किया जाता है। निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्रों से सीधी तस्वीरें प्राप्त करने के लिए कैमरे स्थापित किए गए हैं। यह पहली बार है कि मतदान केंद्र के अंदर के साथ ही बाहर भी कैमरे लगाए गए हैं जिससे मतदाताओं की कतारों तथा बाहर की अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर भी स्थापित है। यहां एक साथ 18 टीवी स्क्रीन पर विभिन्न न्यूज चैनलों में प्रसारित समाचारों पर सतत निगरानी रखी जा रही है जिससे आचार संहिता के उल्लघंन की ख़बरों पर नजर रखी जा सके। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स, प्रिंट मीडिया, पेड न्यूज सहित प्रचार-प्रसार संबंधी पोस्ट पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

श्रीमती कंगाले ने कहा कि निर्वाचन कार्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाताओं की मतदान कार्य में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके, इसके लिए गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सभी जगहों पर पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।

श्रीमती कंगाले ने युवा अधिकारियों को कहा कि मतदान कार्य में महिलाओं की भागीदारी अधिक बढ़े, इसके लिए पिंक बूथ बनाये गये हैं। बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए घर में मतदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। श्रीमती कंगाले ने कहा कि निर्वाचन कार्य मतदान प्रक्रिया में नियोजित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा से तथा मतदाताओं के व्यापक उत्साह से ही संपन्न हो पाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में आप सभी को भविष्य में निर्वाचन की जिम्मेदारी संभालनी है और इसके लिए आवश्यक है कि आप ध्यानपूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया का अवलोकन करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेश महादेव क्षीरसागर, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

**अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले 02 आरोपी चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे*

0

** आरोपीगण के कब्जे से कुल 52 KG गांजा, 03 नग मोबाईल किया गया जप्त
** आरोपीगण के विरूद् NDPS ACT के तहत की गई कार्यवाही

नाम आरोपीगण- 01. अमित कुमार सिंह पिता सत्येन्द्र कुमार उम्र 32 वर्ष साकिन गोपालगंज थाना सारंग जिला छपरा बिहार।
02. आरोपी सुब्रत मिहिर उर्फ सीबू पिता डिंगर मिहिर उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम कंकिल थाना सेनतला जिला बलांगी उडीसा।

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु. से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि कश्यप बाड़ा देवरीडीह सतबहनिया मंदिर के पास सुशांत कुमार माली के मकान में किराए में रह रहे 2 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु रखे है कि सूचना पर थाना तोरवा स्टाफ एवं एसीसीयू स्टाफ टीम के साथ घेराबंदी कर आरेापीगण को पकड़ा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. अमित कुमार सिंह पिता सत्येन्द्र कुमार उम्र 32 वर्ष साकिन गोपालगंज थाना सारंग जिला छपरा बिहार 02. आरोपी सुब्रत मिहिर उर्फ सीबू पिता डिंगर मिहिर उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम कंकिल थाना सेनतला जिला बलांगी उडीसा का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से कुल 52 KG गांजा, 03 नग मोबाईल जुमला कीमती 10,40,000 रुपए जप्त किया गया है आरोपीगण के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैं।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी,उप निरी. कमल नारायण शर्मा, सउनि0 भरत राठौर, आर उदय पाटले, यशपाल टंडन एवं एसीसीयू स्टाफ उपनिरीक्षक अजहरउद्दीन, प्रआर0 बलबीर सिंह, आर तरूण केशरवानी, आर सरफराज का सराहनीय योगदान रहा।

*हत्या करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔷 *पत्नी के चरित्र शंका में पति द्वारा मौका पाकर प्रेमी की लोहे की गडासर (चापट) से वारकर की गई हत्या*

🔷 *आरोपी द्वारा हत्या कर मृतक के ऊपर डीजल से जलाकर, किया गया साक्ष्य छुपाने का प्रयास*

🔷 *आरोपी की पतासाजी हेतु घटनास्थल गांव में पुलिस द्वारा लगातार 12 दिनों तक किया गया कैंप*

🔷 *आरोपी भगेला केंवट पिता स्व. बहोरन केंवट उम्र 59 साल साकिन घोघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर,,दिनांक 21.04.2024 को थाना प्रभारी कोटा को Birth मिली कि दिनांक 20.04.2024 से 21.04.2024 के मध्य घटनास्थल ओंकार फार्म हाउस के अंदर मृतक रामफल यादव पिता स्व. लखन यादव 48 साल साकिन बेलटुकरी मृत अवस्था में चारपाई पलंग के अंदर जला हुआ शव जमीन पर पड़ा हुआ हैं।रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना प्रभारी व राजपत्रित अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाए जाने से थाना कोटा में धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए इस अंधे कत्ल को सुलझाने हेतु निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा विवेचना कार्यवाही दौरान लगातार घटनास्थल गांव में कैंप किया गया । सैकड़ो लोगों से पूछताछ किया जा रहा था एवं आसपास गांव के संदिग्धों एवं ग्रामीणों से भी पूछताछ किया जा रहा था। आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रह था एवं घटनास्थल के टावर डंप, संदिग्ध व्यक्तियों/ संदेहीयों के कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही थी। घटनास्थल के आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ दौरान पड़ोसी भगेला केंवट से भी पूछताछ की गई जिसमें वह गोलमोल जवाब देने लगा, मुखबिर सूचना के आधार पर भी उसकी एक्टिविट संदिग्ध लगी। जिस पर संदेही भगेला केंवट साकिन घोघाडीह से कड़ाई से पूछताछ करने पर अपनी पत्नी के चरित्र शंका पर मृतक रामफल यादव की लोहे की गडासर (चापट) से गले में वारकर हत्या करना एवं साक्ष्य छिपाने के लिए डीजल से मृतक को जला देना स्वीकार किया।
आरोपी से हत्या में प्रयुक्त गडासर (चापट), पहने हुए बनियान, डीजल का डब्बा पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। मामले में *आरोपी भगेला केंवट पिता स्व. बहोरन केंवट उम्र 59 साल साकिन घोघाडीह थाना कोटा जिला बिलासपुर* को गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.05.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक g ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय और थाना स्टाफ़ की सराहना की है ।

 

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह, एसीसीयु निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप,आर. तरुण केसरवानी, वीरेंद्र गंधर्व, थाना कोटा से प्र.आर.रविंद्र मिश्रा,आरक्षक भोप साहू, खेंमंत पाल का सराहनीय योगदान है।

*सेवा भारती महावीर मंडल की बाणगंगा 12दफ्तर बस्ती में लोक मत परिष्कार ,जन जागरण अभियान बैठक सम्पन्न हुई।*

0


भोपाल: 4मई दिन शनिवार को सेवा भारती महावीर मंडल बाणगंगा 12दफ्तर में शाम 5 बजे मनीषा पाटिल दीदी के निवास पर जन जागरण अभियान,लोक मत परिष्कार बैठक अयोजित की गई ।बैठक में मुख्य अतिथि महानगर से डा दिनेश शर्मा,महावीर मंडल सचिव सत्येंद्र साहू,, पूर्ण कालिक अरुण बघेल,मुख्य निरीक्षिका श्री मति गायत्री साहू ,, मनीषा पाटिल, रूपाली दीदी सहित निरीक्षिकाओं एवम बस्ती की मातृशक्तिओ की उपस्थिति रही।अतिथियों द्वारा निम्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।लोक मत परिष्कार (जन जागरण अभियान) क्या है, इसमें हमारी क्या भूमिका होती है,देश हित सर्वोपरि है अतः देश में मतदान करना चाहिए,,सेवा भारती संस्कार केंद्र की शिक्षिका की समाज में क्या भूमिका है ।सही व्यक्ति को समाज, देश, हित में कार्य करने वाले व्यक्ति को हमारा कीमती मत देना चाहिए,पूर्ण और शत-प्रतिशत मतदान हो,सही व्यक्ति को मत मिले इस हेतु बस्ती समाज में हमें लोगों के बीच बैठकर चर्चा करना चाहिए, एवम जो कुचक्र चल रहा है भ्रम पैदा किया जा रहा है उससे बचकर रहना चाहिए देशहित राष्ट्रहित पर चर्चा हुई। राम मंदिर निर्माण की चर्चा हुई। आयुष्मान कार्ड एवम जन हितैषी योजनाओं की चर्चा हुई। पहले मतदान फिर जलपान की अपील की गई ।लोकमत परिष्कार जन जागरण अभियान, का समर्थन करने सभी ने समर्थन किया। सफल संचालन श्रीमति गायत्री साहू ने किया।

*ब्रेकिंग जांजगीर चाम्पा कांग्रेस क़ो फिर लगा बढ़ा झटका,*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाम्पा जिला पंचायत अध्यक्ष यानिता चंद्रा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा,

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज क़ो भेजा इस्तीफा,

इस्तीफा मे कांग्रेस क़ो अपने मुल विचार और सिद्धात से भटकने का लगाया आरोप,

जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा कर लगाया आरोप,

भावना आधात पहुंचने के कारण इस्तीफा दिया,

लोक सभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के इस्तीफा से कांग्रेस मे मची खलबली।

*आदतन अपराधी बिल्डर राघव सिंह ठाकुर दे रहा पीड़िता को लगातार धमकी शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में हुआ था अपराध दर्ज पीड़िता ने की एसपी, आईजी से शिकायत ,,,,,पढ़े पूरी खबर।*

0

बिलासपुर – मूँगेली जिले के ग्राम कोलीहा निवासी आदतन अपराधी प्रवृति के बिल्डर राघव सिंह ठाकुर के ऊपर पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व मामला दर्ज किया था इसके पूर्व में बिल्डर के ख़िलाफ़ 3 और मामले चल रहे है , बताते चले
की सिविल लाईन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बिल्डर के ख़िलाफ़ कुछ दिन पहले शिकायत की थी व बताया की मकान बनाने के नाम पर उसका परिचय कुछ वर्ष पूर्व राघव सिंह ठाकुर से हुआ मकान बनाने के दौरान महिला के घर उसका आना जाना होता था बिल्डर राघव 16 अप्रैल 2015 को महिला से काम की बात करने उसके घर पहुँचा महिला को अकेला पाकर उसने ज़बरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया उसने शादी का झाँसा देकर चुप रहने कहा बाद में कई बार शादी का झाँसा देकर लगातार महिला से आरोपी शारीरिक संबंध बनाता गया , बाद में इस बात का तब खुलासा हुआ जब वह अंतिम में शादी से मुकर गया व महिला से ज़बरदस्ती कि व इस बात का खुलासा हुआ की इसका कई अन्य लोगों के साथ इसी तरह का संबंध है, अंततः 376 का जुर्म दर्ज किया गया था लेकिन आज दिनांक तक आरोपी पकड़ा नहीं गया व आरोपी द्वारा व उनके रिश्तेदारों के माध्यम से लगातार धमकी दे रहा है व दबाव डाला जा रहा है कि केश को वापस ले लो नहीं तो जान से जाओगे, जिस आधार पर पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी आईजी से की हैं व धमकी देने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

बिल्डर के ख़िलाफ़ 3 अन्य मामलो में हो चुका है, एफ़ आई आर दर्ज –

आरोपी बिल्डर के ऊपर तीन अन्य मामले जिसमे 394 आईएपीसी अपने ही भाई कों लुटने का अपराध दर्ज कुछ वर्ष पूर्व सिविल लाइन थाने में किया गया है, व ज़मीन एग्रीमेंट करवाकर ज़मीन रजिस्ट्री करवाने में धोखाधड़ी के आरोप में एक मामला 420 ipc का दर्ज किया गया है, एक मामला टीएनएसी ने बिना किसी अनुमति के अवैध प्लाटिंग के आरोप में जुर्म दर्ज किया गया है, यह चौथा एफ़ आई आर 376 का है, अब देखने वाली बात यह है इतने खतरनाक अपराधी को पुलिस कबतक गिरफ्तार कर पाती हैं।

*थाना सीपत के ग्राम सेलर में हुए अंधे क़त्ल को सुलझाने में मिली बिलासपुर पुलिस को सफलता*

0

*➡️आरोपी द्वारा जमीन बटवारा रंजिश को लेकर पिता की गई हत्या*

*➡️ घटना के 48 घंटों के भीतर बिलासपुर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार*

*➡️पुलिस की तत्परता से आरोपी भागने में रहा नाकाम*

*➡️घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल एफ डीलक्स सीजी 10 एएल 1701 एवं प्रयुक्त चाकू किया गया जप्त*

*➡️नाम आरोपी – दीपक साहू पिता स्व. कुशल प्रसाद साहू उम्र 37 साल निवासी सेलर, गुड़ी पारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.*

आशीष कश्यप बिलासपुर➡️ थाना सीपत में दिनांक 01.05.2024 को रिपोर्ट प्राप्त हुई कि ग्राम सेलर के एक खेत में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग कुशल प्रसाद साहू का शव मिला है । सूचना पर तत्काल सीपत थाने की टीम घटना स्थल पर पहुँची.
प्रथम दृष्टया हत्या का अपराध पाए जाने से धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
जिला बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा उक्त अंधेकत्ल के अपराध में त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार घटनास्थल में कैम्प करके तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड तथा मृतक की पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक का बेटा दीपक साहू घटना के बाद से फरार है एवं मृतक के अंतिम संस्कार में भी नहीं आया है। मृतक और दीपक साहू के बीच खेत जमीन बटवारा की बात को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा हैं।

जानकारी मिलते हैं पुलिस की टीम लगातार संदेही दीपक साहू की पतासाजी में जुट गई, सभी संभावित स्थानों में संदेह की पता तलाश हेतु अलग-अलग टीम बनाकर भेजा गया, मुखबिर तैनात किए गए तकनीकी साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदेही आज तड़के ग्राम सेलर आने वाला है जिस पर एंबुश लगाकर पुलिस की टीम बैठी रही एवं संदेही के गांव में पहुंचने से पहले ही उसे अपने हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर उसने जमीन विवाद को लेकर अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी के अनुसार वर्ष 2016 में उसके पिताजी के द्वारा जमीन बटवारा के विवाद की बात को लेकर थाना में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया गया था। तथा उसेक पिता उसकी पत्नी को गलत दृष्टि से देखते थे, जिससे क्षुब्ध होकर उसने लोहे के चाकू से हमला कर उसकी हत्या करना बताया। आरोपी दीपक साहू के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा इस अंधे कत्ल पर त्वरित कार्यवाही हेतु अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी श्री निमितेश सिंह की प्रशंसा की गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार पासवान, राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर सउनि शिव सिंह बक्साल प्र. आर. उमाशंकर राठौर आरक्षक – धर्मेन्द्र सुर्यवंशी, दीपक साहू, विनोद केंवट, एसीसीयू आरक्षक बोधुराम कुम्हार, निखिल जाधव, की विशेष भुमिका रही ।