Home Blog Page 654

*शांति भंग करने वालो के विरूद्ध आपरेशन प्रहार के तहत की गयी कार्यवाही*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.05.2024 को कुछ लडके हैप्पी स्ट्रीट के पास आपस में विवाद कर हंगामा कर रहे थे जिसका विडिया वायरल होने तथा उक्त वायरल विडियो थाना सिटी कोतवाली को प्राप्त होने पर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा द्वारा तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा विडियो फुटेज का अवलोकन कर आरोपी दीपक पटेल पिता जानकी पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी बिलासपुर एवं विकास देवांगन पिता राम लाल देवंागन उम्र 19 वर्ष निवासी अपोलो हास्पिटल रामनगर थाना सरकण्डा की पहचान की गई तथा वायरल विडियो के अन्य आरोपियो की पतासाजी की जा रही है। आरोपी दीपक पटेल एवं विकास देवंागन के विरूद्ध अपराध क्रमांक 221/2024 धारा 160 भादवि की कार्यवाही की गई तथा दोनो आरोपियो के विरूद्ध पृथक से इस्तगाशा क्र 62/194/2024 धारा 151,107,116(3) जा.फौ. का प्रतिबंधक कार्यवाही कर माननीय सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।

*मुखबीरी का बात बना घटना कारण। आरोपियों द्वारा किया गया था हत्या का प्रयास।*

0

’’ घटना मे प्रयुक्त लकडी का गुटखा व बेल्ट किया गया जप्त।
’’ आरोपियों को लिया गया हिरासत में।
’’ नाम आरोपीगण – 1. राकेश कश्यप पिता घनश्याम कश्यप उम्र 26 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. मुकेश कश्यप पिता घनश्याम कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विकास कश्यप पिता सिध्दपाल कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) का दिनांक 14.05.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.05.2024 के दोपहर 03.45 बजे मुखबीरी करने के बात को लेकर राकेश कश्यप व मुुकेश कश्यप द्वारा राम मंदिर के पास प्रार्थी व सोनू यादव को जान से मारने की नियत से माॅ बहन की गालियाॅ देते हुये बफ फोडने वाले लकडी के गुटखा व बेल्ट से प्राणघातक चोट पहुॅचाये थे जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को हालात से अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता से दिशा निर्देश पर आरोपी राकेश कश्यप व मुकेश कश्यप को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी व सोनू यादव के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये। प्रकरण के दोनो आरोपी से घटना मे प्रयुक्त लकडी का गुटखा व बेल्ट जप्त कर आरोपियों का विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनो को अवगत कराकर दिनांक 15.05.2024 को माननीय न्यायायल न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम, प्र.आर. 675 प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक केशव मार्को व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

*छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् द्वारा दसवीं और बारहवीं परीक्षा परिणाम घोषित*

0

*कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) में 98.48 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण*

*कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) 98.43 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर के सचिव श्रीमती अलका दानी द्वारा आज छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर आयोजित वर्ष 2024 का मुख्य परीक्षा परिणाम विद्यामण्डलम् कार्यालय में घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम 96.35 प्रतिशत रहा। जिसमें कुल 3 हजार 504 परीक्षार्थी (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) शामिल हैं, जिसमें बालक 2 हजार 90 एवं बालिकाएं 1 हजार 414 हैं। वर्ष 2024 की मुख्य परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में कुल 41 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे जिसमें (9वीं से 12वीं) में 3 हजार 196 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें बालक 1 हजार 891 और बालिकाएं 1 हजार 305 उत्तीर्ण हुए।

कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) का परीक्षा परिणाम 98.48 प्रतिशत रहा जिसमें कक्षा (10वीं) में दर्ज संख्या 801 (बालक 503, बालिकाएं 298) था जिसमें परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थीयों की संख्या 777 (बालक 486, बालिकाएं 291) परीक्षा में उर्तीण रहे। 470 बालक-बालिकाएं प्रथम स्थान मिला एवं 284 बालक-बालिकाएं द्वितीय स्थान पर रहे तथा 23 बालक-बालिकाएं तृतीय स्थान पर रहे तथा 7 परीक्षार्थी पूरक आएं एवं 5 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे। प्रावीण्य सूची में गोस्वामी रामरतन संस्कृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जर्वे जांजगीर-चांपा की छात्रा चंद्रभागा कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) का परीक्षा परिणाम 98.43 प्रतिशत रहा जिसमें कक्षा (12वीं) में दर्ज संख्या 589 (बालक 333, बालिकाएं 256) था जिसमें परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थीयों की संख्या 565 (बालक 317, बालिकाएं 248) परीक्षा में उर्तीण रहे। 462 बालक-बालिकाएं प्रथम स्थान मिला एवं 96 वालक-बालिकाएं द्वितीय स्थान पर रहे तथा 7 बालक-बालिकाएं तृतीय स्थान पर रहे तथा 9 परीक्षार्थी पूरक आएं। प्रावीण्य सूची में श्री रामेश्वर गहिरा गुरू संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट जिला बलरामपुर की छात्रा यामिनी भगत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर के सचिव श्रीमती अलका दानी ने कहा कि मण्डल की मुख्य परीक्षा 2024 की परीणाम घोषित करने में मण्डल के अधिकारी-कर्मचारी अमूल्य सहयोग रहा है। इसके लिए मण्डल के सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र है। समस्त सफल परीक्षार्थियों को बधाई तथा शुभकामनाएं देती हूं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। जो परीक्षार्थी असफल हो गए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है इसे ध्यान में रखते हुए पुनः कड़ी मेहनत कर परीक्षा में सम्मिलित होने पर सफलता अवश्य मिलेगी।

इस अवसर पर श्री दूधाधारी वैष्णव संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तोयनिधि वैष्णव, आर्षज्योति गुरुकुल संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश अहीर, रामबन्द्र संस्कृत विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश तिवारी के साथ अन्य विद्यालयों के प्राचार्यगण और छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थेे।

*⏺️साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी की संयुक्त कार्यवाही में सट्टाबाज को पकड़ा गया*

0

*⏺️सट्टा खेलाने वाले पर पुलिस की कार्यवाही ।*

*नाम आरोपी:-*
महेन्द्र गंगवानी पिता स्व० मुरलीधर गंगवानी उम्र 43 साल सा० सांई मंदिर के पास रामसागर पारा कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ०ग०)

जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के अवैध शराब, गांजा,एवं जुआ, सट्टा पर कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुआ।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-पुलिस टीम के द्वारा लगातार सट्टा खेलने वालों पर कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम में सायबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी को सूचना मिला कि एक व्यक्ति बुधवारी बाजार कोरबा में लोगों से रुपये पैसों लेकर दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टा खेला रहा है।कि सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान (रा पु से) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के मार्गदर्शन में घटना स्थल पर हमराह स्टाफ को साथ लेकर मुखबीर के बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दिया गया, जो बुधवारी बाजार में एक संदिग्ध व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम महेन्द्र गंगवानी पिता स्व० मुरलीधर गंगवानी उम्र 43 साल सा० सांई मंदिर के पास रामसागर पारा कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ०ग०) बताया जिसके कब्जे से 02 नग लाईनदार कागज जिसमें इंडिया बाजार, दिल्ली गोल्ड, फरीदाबाद, गाजियाबाद, पारस एवं हिन्दुस्तान नामक ऑनलाईन सट्टा का अंक लिखा, एक काले रंग का पेन नीली स्याही वाला एवं नगदी रकम 780/- बरामद हुआ। जो आरोपी का कृत्य जुआ/सट्टा एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध का होना पाये जाने से विधिवत कार्यवाही की गई।

*एक करोड अस्सी लाख की एल्युमिनियम शील पट्टियां एवं दो ट्रक सहित जप्त कुल जप्ती दो करोड साठ लाख रूपये*

0

*♦️अमानत में खयानत वाले माल को खपाने वाले आरोपी को बालको पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफतार*

*नाम आरोपीः-*
नासिर पिता रफीक, उम्र 23 वर्ष, सा. फिरनी रास्ता, ग्राम रानीका, थाना व जिला नुहु (हरियाणा)

अप.क्र.- 248/2024 धारा 406 भादवि, जोडने धारा 381,411,34 भादवि

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12-05-2024 को दो ट्रक क्रमांक GJ12 BX 9094 एवं GJ 17 XX 0542 में बालको से एक करोड, अस्सी लाख रूपये की कीमती एल्युमिनियम शीलपट्टियों को सिलवासा गुजरात के लिए रवाना किया गया था जो वहां नहीं पहुंची उसे ले जाने वाले ट्रक चालको द्वारा अपराधिक विश्वासघात कर किसी अन्य जगह ले जाने की रिपोर्ट पर
थाना बालको में 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर वैधानिक कार्यवाही करते माल मुलजिम का पता तलाश किया जाते रहा जो मुखबीर की सुचना पर कि माल को दिल्ली में खपाने हेतु ले जाया जा रहा कि उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया कोरबा श्रीमती प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी
बालको अभिनवकांत सिह के नेतृत्व में बालको पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयों एवं मशरूका की पता तलास एवं धर पकड हेतु सुचना तंत्र लगाकर दिल्ली रवाना हुई जहां उक्त ट्रकों के माल को दूसरे ट्रक RJ 52 GA 9662 एवं ट्रक क्र. HR 38 AC 8899 में पल्टी कर खपाने हेतु दिल्ली में ले जाने पर दिल्ली से मशरूका (एल्युमिनियम) किमती एक करोड अस्सी लाख रू. को दिल्ली में आरोपी नासीर पिता रफीक उम्र 23 वर्ष निवासी रानीका थाना व जिला नुहु हरियाणा के कब्जे से बरामद किया गया बरामद समान एवं आरोपी को वापस कोरबा लाया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया मामले में संलिप्त अन्य आरोपीयों का पता तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालकोनगर अभिनवकांत सिंह, सउनि धनंजय जाटवर, प्र.आर. 336 राजनारायण सिंह, आर. 40 सलामुद्दीन हवारी, आर.826 संजीव सिंह का विशेष योगदान रहा है।

*🔴सीएसईबी प्लांट में हुए चोरी के मामले मैं दर्री पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

0

*🔴आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए स्क्रैप को किया गया बरामद*

*नाम आरोपी -*
1. शंकर वर्मा पिता श्याम सुदर वर्मा उम्र 28 वर्ष सा. कल्मीडुग्गू दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ०ग०
2. 02. हरीश केवट पिता रामकुमार उम्र 27 वर्ष सा. कल्मीडुग्गू दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ०ग०
3. राजा पवार पिता मदनलाल उम्र 24 वर्ष सा. कल्मीडुग्गू दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ०ग०
4. विशाल केवट पिता मोहन उम्र 19 वर्ष सा. कल्मीडुग्गू दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ०ग०
5. राकेश सुनानी पिता प्रदीप उम्र 20 वर्ष सा. कल्मीडुग्गू दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ०ग०
6. यशवंत सिंह पिता छोटू सिंह उम्र 20 वर्ष सा. कल्मीडुग्गू दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ०ग०
7. प्रमोद सिंह पिता मन्नू लाल उम्र 22 वर्ष सा. कल्मीडुग्गू दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ०ग०
8. मनीष कुमार केवट पिता कीर्ति कुमार उम्र 22 वर्ष सा. कल्मीडुग्गू दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ०ग०

*अप.क्र. – 131/2024 धारा – 457,380,34 भादवि*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामाश्रय ध्रुव पिता बी०आर० उम्र 46 वर्ष साकिन सीएसईबी कालोनी दर्री थाना दर्री जिला कोरबा द्वारा दिनांक 14.05.2024 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि सीएसईबी में सुरक्षा निरीक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि मैं हमेशा स्क्रैप यार्ड चेक करने जाता हूं आज दिनांक 14.05.24 को सुबह लगभग 9:00 बजे मै स्केप यार्ड में रखे समान का चेंकिग किया तो यार्ड में लोहे के स्क्रैप के कुछ सामान नहीं दिखाई दिये जिस पर चोरी होने की आशंका पर कार्यालय में लगे सीसीटीवी देखा तो स्क्रैप यार्ड के बाउडीवाल से कुछ लोग दिवाल फान कर अंदर घुसकर स्क्रैप यार्ड से लोहे के सामान चोरी कर ले जाते दिखे कई अज्ञात चोरों द्वारा सीएसईबी स्क्रैप यार्ड से लोहे का पाईप, एक्सेल लोहे के चादर, लोहे का गोल मशीन में लगने वाला सामान अनुमानित स्केप 10 क्विंटल कीमती लगभग 40,000 रू. को कोई अज्ञात चोर दिनांक 13.05.2024 एवं 14.05.2024 के दरम्यानी रात्री में चोरी कर लिया है। सीएसईबी के स्केप सामान को देखकर मै पहचान लूंगा घटना की जानकारी मै स्टोर इंचार्ज एवं सुरक्षा इस्पेक्टर सत्यप्रकाश महिलागें को दिया हूँ कि रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क 131/2024 धारा 457,380 कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र मीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दर्री विनोद सिह के नेतृत्व में दर्री पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयों एवं मशरूका की पता तलास एवं धर पकड हेतु सुचना तंत्र लगाकर आरोपी के पता तलाश पर आरोपी शंकर वर्मा पिता श्याम सुदर वर्मा उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी का मेमोरण्डम कथन लिया गया आरोपी शंकर वर्मा के द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में अपने अन्य 07 साथियो के साथ जूर्म घटित करना स्वीकार करने पर प्रकरण में धारा 34 भादवि0 जोड़ी जाकर आरोपीगणो को हिरासत में लेकर सभी आरोपीयो से पृथक पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया जो दिनांक घटना को स्केप सामान चोरी करना स्वीकार करने पर सीएसईबी प्लांट के मकान के पिछे बाड़ी से स्क्रैप जप्तकर आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ*

0

*मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा अपने न्यायालय में लिस्टेड प्रकरणों में सुनवाई करने के पश्चात् ज्यूडिशियल शाखाओं में चल रहे प्रकरणों के सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में आज 13 मई 2024 (सोमवार) को ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ हो गया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के प्रथम दिन मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा अपने न्यायालय में लिस्टेड प्रकरणों में सुनवाई करने के पश्चात् ज्यूडिशियल शाखाओं में चल रहे प्रकरणों के सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि उच्चतम् न्यायालय के निर्देशानुसार औचित्यहीन लंबित प्रकरणों (infructuous cases) को चिन्हांकित करने की प्रणाली विकसित किया जाना है जिससे ऐसे उपरोक्त चिन्हांकित लंबित प्रकरणों को सुनवाई पश्चात् निराकृत किया जा सके।

इस तारतम्य में मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के निर्देशानुसार रिट, क्रिमिनल अपील, क्रिमिनल रिवीजन, अवमानना प्रकरणों एवं अन्य प्रकरणों में औचित्यहीन लंबित प्रकरणों (infructuous cases) की लिस्ट बनाने का कार्य चल रहा है जिसे ज्यूडिशियल ऑफिसर एवं उच्च न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। उपरोक्त कार्य का निरीक्षण करने हेतु मुख्य न्यायाधीश प्रत्येक शाखा में गये तथा सत्यापित किये गये प्रकरणों की जांच की। उन्होंने रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल को निर्देशित किया कि प्रतिदिन शाखाओं में चल रहे सत्यापन कार्य की जांच करें एवं उसकी रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने यह भी अवगत् कराया कि वे उपरोक्त सत्यापन कार्य का समय-समय पर औचक निरीक्षण करते रहेगें।

*मकान निर्माण का बकाया रकम न देने से युवक ने पत्नि व बच्ची की हत्या कर करी आत्महत्या*

0

🔻 306 की आरोपियॉ संतोषी जगत निवासी सिलयारीभाठा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.05.2024 को सुचना प्राप्त हुई की भाठापारा कुकरीचोली में जयराम रजक के मकान भीतर कमरे में 03 व्यक्तियो का शव पड़ा है कि सुचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराकर घटना स्थल रवाना हुए। मौके पर उपस्थित मृतक के भाई श्रीराम रजक पिता स्व बुधवारसाय रजक सा0 भाठापारा कुकरीचोली के बताये अनुसार मर्ग इंटीमेंशन चाक कर शव का पंचनामा कार्यवाही बाद पीएम कराया गया। प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करना पाये जाने पर अपराध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के संबंध में निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री युबीएस चौहान (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र मीणा (भा.पु.से) के मार्गदर्शन पर मामले में गंभीर से विवेचना कर हर पहलु में जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटना से मृतक जयराम रजक का लिखा सुसाईड नोट जिसमें मकान निर्माण का बकाया राशि 188100रू. संतोषी पति लाल सिंह निवासी सिलयारीभाठा के द्वारा नहीं देने से मरने जा रहा हूँ लेख है प्राप्त हुआ। घटना स्थल से मिले सुसाईड नोट व मृतक के साथ काम करने वाले मिस्त्री,लेबर,रेजा के कथन के अवलोकन पर अपराध धारा 306 भादवि का घटित होना पाये जाने पर आरोपियॉ संतोषी जगत पति लालसिंह जगत सा0 सिलयारीभाठा के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियॉ संतोषी जगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

सम्पुर्ण कार्यवाही में थाना उरगा के थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, उनि विलायत हुसैन, सउनि अनिल खाण्डे, सउनि संतराम सिन्हा (पदस्थापना थाना पसान) प्र0आर0 421 सचिन नवनीत, आरक्षक 925 राम पाटले, आरक्षक 558 कौशल प्रसाद, आरक्षक 770 राम कुमार साहु, आरक्षक 52 नितेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*शादी करने का झॉसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने चंद घटों में किया गिरफ्तार।*

0

 शादी करने का झॉसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने चंद घटों में किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी –
1. संजय सिसोदिया पिता रामायण सिसोदिया उम्र 24 वर्ष निवासी जेंजराडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया ग्राम जेंजराडीह थाना रतनपुर में अपने रिश्तेदार के घर छट्ठी के कार्यक्रम में शामील होने गई थी। दिनॉक 08/05/2024 को शाम में ग्राम जेंजराडीह का रहने वाला संजय सिसोदिया पीड़िता के साथ शराब के नशे में जबरदस्ती कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। जिसकी रिपोर्ट करने पीड़िता उसी दिन रात्रि में थाना आ रही थी तो आरोपी संजय सिसोदिया द्वारा तुमसे शादी करूगा कहकर पुन: पीड़िता को खेत में ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है कि प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी रतनपुर भापुसे (प्रशिक्षु) अजय कुमार द्वारा उक्त आरोपी को पकड़ने टीम गठित कर ग्राम जेंजराडीह रवाना किया गया जहाँ आरोपी संजय सिसोदिया के घर में घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटो में पकड़कर थाना लाकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आर. संजय यादव, प्रफुल्ल यादव, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।

*ट्रेलर वाहनो व ट्रको में डीजल चोरी करने वाले व लूटपाट करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस की सख़्त कार्यवाही।*

0

🔻ट्रेलर वाहनो व ट्रको में डीजल चोरी करने वाले व लूटपाट करने वाले गिरोह पर कोरबा पुलिस की सख़्त कार्यवाही।

🔻 2 आरोपी पुलिस की हिरासत में।

🔻 पूर्व में भी कर चुके है कई चोरी, लूट की वारदात।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में पुलिस सहायता केंद्र जटगा प्रभारी धनंजय सिंह नेटी व प्र0आर0 377 हिरावन सरुते आर0 698,37,122,766 के द्वारा प्रार्थी धरम यादव पिता श्रीराम नारायण यादव उम्र 39 वर्ष निवासी बांकीमोंगरा जिला कोरबा का निवासी पुलिस सहायता केद्र जटगा उपस्थित आकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.05.2024 को मैं अपनी ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी -04 एन0व्ही0 8357 मे चालक जावेद को बिजारी रायगढ़ से कोयला लोडकर जैतहरी पावर प्लांट म0प्र0 मे खाली करने भेजा था जो मेरा ड्राईवर जावेद मिस्त्री रात्रि 02.00 बजे लगभग मुझे फोन करके बताया कि मैं रायगढ़ से कोयला लोडकर जैतहरी पावर प्लाट जा रहा था कि ग्राम सिरकी बाम रोड़ में मेरे उक्त ट्रेलर को सफेद रंग की बोलेरो वाहन क्रमांक सी0जी0 12 बी0सी0 3788 में सवार तीन लोग रूकवाकर मुझे ट्रेलर से नीचे उतार कर रात्रि 01.30 बजे अपने कब्जे में रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रेलर वाहन का चाबी निकाल कर ट्रेलर के डीजल टंकी से 60 ली0 वाली जरीकेन में भरकर बगल में रखे एक प्लास्टिक के ड्रम में खाली करते हुए मेरी ट्रेलर वाहन से लगभग 150 ली0 डीजल निकाले है तथा मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करते हुए मेरे पेंट के पैकेट में रखे 3000रूपये को जबरन लूट लिए है बताया तब मुझे घटना की जानकारी हुई लिखाया।

सूचना मिलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विशेष टीम गठित किया गया। टीम ने मुखबीर की सूचना पर संदेही इन्द्रपाल साहू एवं शरद साहू को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ किया जो दिनांक घटना समय को घटना स्थल जुर्म घटित करना स्वीकार किये आहत से संदेहीयो की पहचान कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया। मेमोरेण्डम कथनानुसार आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त पीकप वाहन क्रमांक सी0जी012 बी0सी0 3788 क़ीमत 3 लाख रुपए व प्लास्टिक की 2 जारीकेन से भरा हुआ डीजल लगभग 100 लीटर क़ीमती 10000 रुपये तथा नगदी रकम 2000 रूपये कब्जे से बरामद किया गया है।

प्रकरण का एक अन्य आरोपी कलसाय यादव दिनांक घटना समय से घटना घटित कर फरार है जिसकी पता तलाश जारी है। मामले में आरोपीगण इन्द्रपाल साहू पिता जीवन साहू उम्र 22 वर्ष,शरद साहू पिता जीवन साहू उम्र 28 वर्ष दोनो साकिन साहूपारा कटोरी नगोई के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी इन्द्रपाल साहू के खिलाफ पुर्व पू0स0केन्द्र जटगा में और थाना भटगाँव जिला सूरजपुर में 3 चोरी के मामले पंजीबद्ध है तथा आरोपी शरद साहू के खिलाफ पूर्व में थाना कटघोरा में मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है तथा फरार आरोपी कलसाय यादव के खिलाफ पूर्व में थाना विश्राामपुर जिला सूरजपूर आर्म्स एक्ट और नकबज़नी के 2 अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आदतन चोरी डैकेती करने वाले आरोपीगणो को न्यायिक रिमांण्ड पर मान0 न्यायालय कटघोरा भेजा गया है।