Home Blog Page 653

*राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 9 जून तक*

0

रायपुर,/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन किया जाना है। राज्य पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन 9 जून 2024 तक लिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के कार्यक्रम अनुसार ऑनलाईन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 13 मई और अंतिम तिथि 9 जून 2024 है। त्रुटि सुधार की सुविधा 10 जून से 12 जून तक रहेगी। परीक्षा 21 जुलाई 2024 को संभावित है।

पात्रता परीक्षा हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं ली जाएगी। पात्रता परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाईट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

*छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन*

0

*बच्चों में छिपी प्रतिभा और हुनर में आ रहा निखार*

रायपुर,/‘कहीं दीवारों पर तो कहीं किताबों पर नन्हे हाथों से ड्राइंग करते दिखाई दे रहे हैं बच्चे। कोई गा रहा है, कोई डांस कर रहा है और कोई अभिनय। पत्तों से कलाकारी, सब्जियों से चित्रकारी, रंगीन चावल की कला, मिट्टी से खिलौना निर्माण, धागे से डिजाइन बनाना और मुखौटा निर्माण जैसी रोचक गतिविधियों में बच्चे डूबे हुए हैं। अलग-अलग भाव के साथ बच्चों के चेहरे पर विजय मुस्कान दिखाई दे रही है।

यह नजारा है छत्तीसगढ़ राज्य की स्कूलों का। गर्मी की छुट्टियों में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बच्चों में रचनात्मकता के लिए सकारात्मक व नवाचारी पहल की है। बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर व सरगुजा संभाग तक बच्चे खुशनुमा माहौल में खेल-खेल में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान सीखने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिश को छत्तीसगढ़ के स्कूलों के माध्यम से बालक-पालक व शिक्षकों तक पहुंचाने का यह अनूठा तरीका है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का मनोरंजन के साथ स्वस्थ वातावरण में उनकी छिपी हुई प्रतिभा को उभारना और उनमें आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। समर कैंप को सफल बनाने सचिव श्री परदेसी द्वारा प्रतिदिन एक-एक कड़ी जोड़ी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ को जहां प्रदेश में स्वेच्छा से समर कैंप आयोजित करने कहा गया है। वहीं खेल संघो एवं अन्य संस्थाओं को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। यह उल्लेखनीय है कि समर कैंप बच्चों के एक साथ आने और मौज मस्ती करने का एक विशेष शिविर है। वे घर से दूर सुरक्षित वातावरण में नए साहसिक प्रयास करते हैं और नई चीज़ सीखते हैं। इस प्रकार उनमें स्वतंत्रता की भावना विकसित होती है। वे नए दोस्त भी बनाते हैं और मेल जोड़ बढ़ाते हैं, जिससे उनके सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास का विकास होता है।

राज्य में ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैंप का आयोजन सुबह 7 से 9.30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप पूर्णतः स्वैच्छिक है। बच्चों के लिए यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। सभी बच्चों में कुछ न कुछ प्रतिभा होती है। बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने से उनका परिणाम भी बेहतर होता है।

स्कूल शिक्षा विभाग के कुशल मार्गदर्शन में लोक शिक्षण संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के संयोजन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के त्वरित क्रियान्वयन हेतु संभाग व जिले के अधिकारियों को प्रशासनिक व वित्तीय प्रशिक्षण भी प्रशासन अकादमी के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है।

*बकेला क्रांति जलाशय निरीक्षण के दौरान भावना बोहरा ने कहा किसानों और ग्रामीणों की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता*

0

0.किसानों और ग्रामीणों की सुविधा हमारी प्राथमिकता, बकेला-क्रांति नहर का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण होगा:-भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– पंडरिया विधानसभा में सिंचाई व पेयजल हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए कुकदुर मंडल अंतर्गत निर्मित होने वाले बकेला-क्रांति फीडर केनाल के प्रस्तावित स्थल का पंडरिया विधायक ने यथास्थल पर जाकर निरिक्षण किया एवं ग्रामीणों व किसानों के साथ भी उन्होंने चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया इस दौरान किसानों की मांग को लेकर भी भावना बोहरा ने अधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए किसान हित को प्राथमिकता देने की बात कही साथ ही सर्वे के कार्य एवं पूर्व में हुए कार्यों की भी समीक्षा उनके द्वारा की गई विदित हो कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान ओपन नहर को बंद नहर के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था इसके साथ ही विभाग द्वारा बिना टेंडर जारी किये पाइप लाइन की सप्लाई व उसका भुगतान भी कर दिया गया था परन्तु भावना बोहरा द्वारा इस विषय में हस्तक्षेप के बाद पाइप लाइन की सप्लाई को रोका गया इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि किसानों का हित एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है किसानों द्वारा सिंचाई हेतु पर्याप्त जल की आपूर्ति हेतु यह बहुप्रतीक्षित मांग थी परन्तु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान इस कार्य में हुए अनियमितता के कारण इसमें विलंब हुआ सर्वे के कार्य में भी किसानों व ग्रामीणों द्वारा अनियमितता की जानकारी मिली है जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है वहीं किसानों व ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को केनाल निर्माण के कार्य को जल्द पूरा करने हेतु निर्देश दिए हैं किसानों की फसल अच्छी हो और उन्हें सिंचाई व ग्रामीणों को निस्तारी कार्य के लिए पर्याप्त पानी मिल सके यही हमारा लक्ष्य है और इसी के तहत इस केनाल का जल्द निर्माण हो सके इसके लिए आज ग्रामीणों व किसानों के साथ हमने यथास्थल का निरिक्षण किया है भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमारे किसान भाई-बहन हर मौसम में चाहे वह तपती धूप हो या कड़ाके की ठण्ड या बारिश हर समय हमें भोजन उपलब्ध कराने के लिए कड़ा परिश्रम करते हैं खून-पसीना एक कर फसल उगाते हैं ताकि कोई भूखा न रहें ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है कि उनके अधिकार व हित के लिए हम अपने दायित्वों को पूरा करें पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा इस परियोजना को माध्यम से अपने करिबिर्यों व चहेतों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार करने का प्रयास किया गया जिसके लिए हमने मिलकर आवाज उठाई परन्तु अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की भाजपा सरकार है जहाँ किसानों व जनता का सर्वांगीण विकास एवं उनके हितों के प्रति कार्य करना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है हमने किसानों व ग्रामीणों से भी च्चार्चा की इस दौरान उनके भी सुझाव लिए गए हैं मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहती हूँ कि उनके सुझावों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

*पंडरिया ब्लाक के गांवों में 30 हजार एकड़ रकबा सिंचित होगा*

भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया ब्लाक के करीब 40 गांव को सिंचाई सुविधा देने के लिए 43.81 करोड़ रुपए की लागत से बकेला- क्रांति फीडर केनाल प्रोजेक्ट का निर्माण किया जा रहा है केनाल बकेला से करीब 30 किलोमीटर दूर बीजाभाठा तक के गांवों में गुजरेगी इससे 12 हजार हेक्टेयर यानी करीब 30 हजार एकड़ रकबा सिंचित होगा इसमें मोहतरा, किशुनगढ़, पुसेरा, बांधा, पौनी, तिलाईभाट, पेंड्री, तोरला, नेउरगांव, महली, नानापुरी, सूरजपुरा, बघरा, महका, भैंसबोड़, बीजाभाठा, नौरोली, नवगांव मुसऊ सहित दो दर्जन से अधिक गांवों को फायदा पहुंचेगा, जहां गर्मी में जल संकट ज्यादा रहता है इससे सिंचाई क्षमता बढ़ने से किसानों को भी लाभ मिलेगा और उन्हें अच्छी फसलों के साथ अधिक आर्थिक लाभ भी मिलेगा।इसमें केनाल के माध्यम से हाफ नदी नदी के पानी को क्रांति जलाशय के नहर में मिलाया जाएगा और इसके पास स्थित रमतला जलाशय को भी भरने का कार्य किया जाएगा जिससे क्षेत्र के हजारों किसान परिवारों को संचाई व ग्रामीणों को निस्तारी हेतु जल आपूर्ति होगी।

—————————————-

*जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में डायरिया मरीजों से मिले*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा वि.सभा के दो गांवों में डायरिया की बीमारी फैली गई।बताया कि एक गांव में कुएं का पानी पीने से यह बीमारी फैली है वहीं एक अन्य गांव में शादी कार्यक्रम में भोजन खाने से लोगों की तबीयत खराब हुई सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत दो गांव में डायरिया फैल गई है इन दोनों गांव में करीब 100 से अधिक मरीज मिले है कोयलारी गांव के एक बुजुर्ग की बुधवार रात जिला अस्पताल कवर्धा में मौत हो गई।इसी प्रकार दैहानडीह गांव में दो दिन पहले शादी कार्यक्रम में भोजन खाने से सैकड़ों लोगों की तबीयत खराब हुई।जिसका जिला अस्पताल कवर्धा और स/लोहारा अस्पताल,कोयलारी हाई स्कूल में इलाज चल रहा है जिनसे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दोपहर को मिलने पहुंचे हालचाल जाना और साथ ही उनसे मिलकर स्वस्थ्य के बारे में जानकारी लिया बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर से बात किया गया जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी होरीराम साहू ने मांग करते हुए कहा कि ग्राम में डायरिया फैलने का प्रमुख कारण दूषित पानी तत्काल संज्ञान मे लेकर सक्षम अधिकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर इलाज हो जो सुविधा मरीजों को होना चाहिए वह पर्याप्त व्यवस्था किया जाए ताकि गांव में डायरिया मरीजों की स्थिति में सुधार हो जल्द ही स्वस्थ हो उक्त कार्यक्रम में लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष रामचरण पटेल,नेत्रराम जघेल,चोवाराम साहू,गोपाल चंद्रवंशी,शरद बांग्ली,युवा कांग्रेस कवर्धा वि.सभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा,अजय यादव,अंजू पटेल,विक्की लहरे,आशाराम साहू,चंद्रकुमार सिवहरे,लगन साहू,आनंद साहू,धर्मेंद्र साहू सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।

—————————————-

*मोटर साइकिल, लेपटॉप एवम कैमरा चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बाल अपचारियों को पकड़ने में  पुलिस मिली बड़ी सफलता*

0

*प्रकरण में शामिल 03 विधि से संघर्षरत बाल अपचारी*

* विधि से संघर्षरत बाल अपचारियो को किशोर न्यायालय पेश उपरांत भेजा जा रहा है बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा*

*विधि से संघर्ष बालक के कब्जे से 02 नग बुलेट मोटर साइकिल 01 नग मो.सा. डीलक्स 01 नग लैपटॉप मय चार्जर, 01 नग पल्सर मो.सा., कैनन कंपनी एवं निकन कंपनी का कैमरा, जुमला कीमती 4-5 लाख /रु बरामद*

* विधि से संघर्षरत बाल अपचारियो के विरूद्ध धारा 379, 34 भादवि के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 16.05.24 के 23 बजे से 23. 45 बजे के मध्य घटना स्थल प्रार्थी के घर के सामने कोटमी सोनार में प्रार्थी के एक बुलेट मोटर सायकल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर सुचना के आधार विधि से संघर्षरत बाल अपचारियों को अलग अलग जगहों से पकड़ा गया है। जिसको सादी वर्दी में घटना के संबंध में पृथक पृथक पूछताछ किया गया जो एक साथ दिनांक घटना समय में घुमघुम कर चोरी करना उक्त चोरी अपने शौक पूरा करने के लिए करना बताया साथ ही दिनाक घटना समय सदर को चोरी की मशरूका को एक साथ तीनों अपचारी बालकों ने मिलकर कोटमीसोनार, थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी तथा थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम करुमहु, लाफार्ज न्यूको कंपनी के सामने, थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम खैराडीह (सहसा) से चोरी करना बताए जाने से मुताबिक मेमोरण्डम के चोरी गए मशरूका को बेचने के लिए अपचारी बालक के पास होना बताया जो अपचारी बालको के कब्जे से पुथक पुथक मुताबिक जप्ती पत्रक के दो नग बुलेट मोटर सायकल एक नग हीरो एचएफ डीलक्स, घटना में प्रयुक्त एक पल्सर मोटर सायकल तथा एक नग एचपी कंपनी का लेपटाप मय चार्जर तथा दो नग अलग अलग कंपनी का रोटेड केमरा तथा जुमला कीमती करीब 4 से 5 लाख गवाहो के समक्ष बरामद किया गया।

एक नग एचपी कंपनी का लेपटाप मय चार्जर तथा दो नग अलग अलग कंपनी का रोटेड केमरा को बरामद किया गया है जो अन्य थाना क्षेत्र में अपराध पंजीबद्ध है, जिसे नियमानुशार प्रकरण में शुमार कर कार्यवाही की जाएगी।

विवेचना दौरान तीनो विधि से संघर्ष बाल अपचारियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत कार्यवाही कर दिनांक 18.05.2024 को किशोर न्यायालय जांजगीर पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरीक्षक B.L कोसरिया सउनि अरूण सिह, दाऊलाल बरेठ, प्रधान आरक्षक परवेज खान, आर. बृजपाल बर्मन, गौकरण राय, दीपक कश्यप एवम थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

*CCI कंपनी के सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिये पैसे मांग कर घातक हथियार से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

CCI कंपनी के सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिये पैसे मांग कर घातक हथियार से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा…….
आरोपीगण
(01) राजेश रात्रे उम्र 32 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला
(02) मना कुमार जोगी उम्र 37 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला
(03) सूरज कुर्रे उम्र 28 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला
(04) नितेश पण्डिेत उम्र 20 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला
(05) राकेश कुमार मनहर उम्र 29 वर्ष साकिन लिमतरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
(06) एक विधि से संघर्ष बालक
आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त लोहे का गैती,लोहे का फावडा, लोहे का सरिया, एंव बास का डंडा बरामद किया गया
आरोपीयो के विरूद्ध धारा 147,149,294,506,323,327,329 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बलवंत सिह चंदेल पिता सृव.मोती सिह चंदेल सीसीआई अकलतरा में गार्ड की नौकरी करता हूं दिनांक 26/04/2024 को इसकी ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक थी कि दिनांक 26/04/2024 के रात्रि करीबन 10/30 बजे कुछ अज्ञात 08 से 10 व्यक्ति सीसीआई कुंवारी गेट के पास पानी के लिए लगा लोहे का पाईप को गड्ढा करके निकाल रहे थे तब प्रार्थी एवं अन्य गार्ड मिलकर उन्हे आवाज देकर रोकने की कोशिश किये तब वे लोग आवाज सुनकर वहां से भाग गये । कुछ समय बाद करीबन रात्रि 11 बजे प्रार्थी अपने अन्य साथी के साथ आल्हा पेट्रोल पंप के पास सीसीआई माईन्स ऐरिया चेक करने गये थे चेक कर जैसे ही वापस आ रहे थे उसी समय आल्हा पेट्रोल पंप के सामने तरौद चौक तरफ से दो कार में वही अज्ञात 08 से 10 व्यक्ति वापस आये और तुम लोग सीसीआई के गार्ड हो पूछे तब प्रार्थी हां बोले तो वे लोग सुरक्षागार्डो को गंदी गंदी गाली देते हुए सीसीआई ऐरिया में आने जाने से रोकते हो कहकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये है मारपीट से प्रार्थी व अन्य 04 सुरक्षागार्ड को चोटे आयी है की रिपोर्ट पर अज्ञात 08-10 व्यक्तिडयो के विरूद्व अपराध क्रमांक 215/ 2024 धारा 147,149,294,506,323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना मे लगातार आरोपियो के पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला की दिनांक घटना को आरोपी राजेश रात्रे ,मना कुमार जोगी,सूरज कुर्रे ,नितेश पण्िमुत,राकेश कुमार मनहर एंव एक विधि से संघर्ष बालक को मनोज टण्डन निवासी मुरलीडीह के सफेद रंग के कार मे घुमते देखा गया था जिसे संदेह के आधार पर हिरासत मे लेकर कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 26/04/2024 के रात करीब 10.30 बजे सीसीआई अकलतरा के माईंस क्षेत्र मे CCI अकलतरा का लोहे का पाइप को चोरी करने के नियत से अपने पास रखे गैती फावडा से आरोपी लोग मिलकर निकाल रहे थे जो वहां के गार्ड द्वारा चिल्लाने से एंव टार्च की रोशनी दिखाने से पहचान लेने के भय से पाइप को वही छोडकर गैती फावडा लेकर भाग गये थे जो भागते समय आरोपी लोग एक राय होकर CCI मे काम करने वाला सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिये पैसे की मांग करते हुये अपने अपने पास रखे गैती,लोहे का फावडा, लोहे का सरिया, एंव बास का डंडा से मारपीट किया सुरक्षागार्ड को मर गया है समझकर वहा से भागना बताया है । आरोपियो द्वारा अपना अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर दिनांक 17.05.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक दिनेश कुमार यादव,सउनि राजेन्द्र क्षत्रिेय,अरूण सिह प्र.आर.राकेश राठौर,आरक्षक बृजपाल बर्मन ,गौकरण राय,विवेक सिह,दीपक कश्यप,राजकुमार जोशी ,बसंत साहू,संजू रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।

*छत्तीसगढ़ वनाधिकार मंच का बैठक हुआ संपन्न*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ वनाधिकार मंच के तत्वाधान मे शुक्रवार को कवर्धा के बैगा भवन मे ‘कबीरधाम जिले मे वन अधिकार मान्यता कानून एवं उसके तहत सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की स्थिति’ पर नेटवर्क बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक मे कबीरधाम जिले मे वन अधिकार व आदिवासी अधिकार पर कार्यरत संस्थाएं एवं बैगा समाज के प्रांत व जिला स्तरीय प्रतिनिधि शामिल हुए ज्ञातव्य हो कि कबीरधाम जिले मे वनाधिकार की स्थिति चिंतनीय है एक रिपोर्ट के अनुसार, जिले के कुल 1020 गाँव में से 400 गाँव सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्राप्त करने के लिए पात्र हैं परंतु अब तक मात्र, 27 गाँव को ही अधिकार पत्र मिल पाया है दूसरी ओर बताया जा रहा है कि विभागीय स्तर पर कोई भी दावा लंबित नहीं है जबकि पिछले कुछ वर्षों मे स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रयास से बहुत से गाँव मे दावे किए गए हैं वन अधिकार मान्यता कानून उन सभी गाँव को जिनके परंपरागत उपयोग व पहुँच मे जंगल है ग्रामसभा के जरिए उसका प्रबंधन संरक्षण व संवर्धन करने का अधिकार देता है साथ ही ऐसे परिवार जो वर्ष 2005 से वनभूमि पर काबिज है उन्हे भूमि पट्टा सौंप करबबेदखली व विस्थापन से सुरक्षा देता है कबीरधाम जिले मे वनसंसधानों पर अत्यधिक दबाव है और दूसरी ओर वनों पर अपनी पहचान, परंपरा और आजीविका के लिए निर्भर बैगा समाज की स्थिति दयनीय है अब भी सैकड़ों बैगा परिवार वन अधिकारों से वंचित है इन सभी स्थितियों पर विचार करने और साझा कार्य-योजना बनाने के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैगा समाज प्रमुख इतवारी बैगा ने कहा कि हमारी धरोहर व पहचान मिटती जा रही है और उसे बचाए रखने के लिए साथ मिलकर प्रयास की जरूरत है जिसमे प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाओं की महती भूमिका हो सकती है उन्होंने बताया कि यहाँ चालीस वर्ष पूर्व बेहद घना जंगल हुआ करता था, जिसमे प्रचुरता से तेंदू फल आंवला व बांस होता था राजस्व के लिए इनकी बड़े पैमाने पर विनाश किया गया लेकिन जंगल काटने का दोष आजतक बैगा ढो रहे हैं ऐसी असंगत नीतियों के विरुद्ध, वनअधिकार कानून एक राहत है जिसे तन्मयता से लागू करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है छत्तीसगढ़ वनाधिकार मंच के संयोजक- विजेंद्र अजनबी ने बैठक को संबोधित करते हुए जिले मे व्याप्त वनाधिकार के उल्लंघन के मामलों को दस्तावेजीकरण करने की सलाह दी और कहा कि अगले दो माह एक लक्षित अभियान चला कर वनाधिकार दिलाने के लिए जोर लगाया जाएगा उन्होंने हाल ही मे केंद्र से जारी दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि अब सरकार भी चाहती है कि ग्रामसभाएं सशक्त होकर अपना जंगल संभाले लेकिन अधिकारों के हनन के चलते ऐसा संभव नहीं हो सक रहा है बैठक में कबीरधाम जिला के बोडला व पंडरिया विकासखंड के सामुदायिक लीडर वन अधिकार समिति के सदस्य एवं जिले में कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं ने अपने अनुभव साझा किए एवं अधिकार मिलने मे आ रही बाधाओं के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया बैठक का संचालन गांधी ग्राम विकास समिति के चंद्रकांत ने किया।

—————————————-

*निंगापुर में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज सरपंच भोला चंद्रवंशी एवम् पंडरिया जनपद पंचायत सभापति अश्वनी यदु ने फीता काटकर किया मैच का शुभारंभ*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- खेल प्रेमियों के लिये अब बड़े बड़े खेल का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में भी होना शुरु हो गया है कवर्धा जिला के शहरों में खेल के बड़े बड़े आयोजन तो होते रहता है परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में काफी कम देखने को मिलता रहा है परंतु अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल को लेकर रुझान बढ़ता दिख रहा है जो सराहनीय पहल है पंडरिया ब्लॉक के निंगापुर गांव में रात्रि कालीन खेल प्रतियोगिता का आगाज हुवा जिसमें अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच भोला राम चंद्रवंशी जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु पूर्व सरपंच हेमंत चंद्रवंशी सामिल हुवे अतिथियों द्वारा फल फोड़कर फीता काटा गया एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया ग्राम पंचायत निंगापुर के सरपंच भोला राम चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा की खेल के प्रति युवाओं में जागरूकता का होना अति आवश्यक है खेल भावना का होना अति आवश्यक है खेल यु वाओं को मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है वहीं अश्वनी यदु ने कहा की युवाओं को निश्चीत रूप से खेल के प्रति जागरूक होकर आगे आना चाहीये खेल से ना सिर्फ शरीर मजबूत होता है अपितु नशा मुक्ति का सबसे अच्छा जरिया खेल ही है खेल के प्रति जितनी जागरूकता आएगा उतना ही नशा से दूरी बनेगी वहीं खेल आपसी भाई चारे को भी बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है सैकड़ों गांव शहर के युवा जब आपस में मिलते हैं तो मित्रता तो होना ही है और जब मित्रता होगी तो दुश्मनी के लिए जगह नहीं इसका सीधा अर्थ है खेल से क्राइम को भी कंट्रोल किया जा सकता है आगे अपने उद्बोधन में अश्वनी यदु ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुवे अपनी बात खत्म की वही पूर्व सरपंच हेमंत चंद्रवंशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुवे अपने खेल भावना का परिचय देने की अपील की आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाकोर चंद्रवंशी सागर चंद्रवंशी गणेश चंद्रवंशी लवलेश चंद्रवंशी राहुल चंद्रवंशी निखिल विनय लक्की विनय चंद्रवंशी सुमित दीपचंद नीलकमल हेमलाल आयुष नरेन्द्र नितेश राजा गांव के गणमान्य नागरिक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

—————————————-

*उसलापुर निवासी संतोष सिंह को फसाने ग्राम वासियों द्वारा रची जा रही साजिश रामानंद सिंह ने की एसपी से शिकायत ,,,,, एस पी ने दिए जॉच के आदेश, पढे पूरी खबर।*

0

बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले के ग्राम उसलापुर निवासी संतोष सिंह को एक मासूम की हत्या के केश मे फसाने के लिए के लिए गांव के कुछ लोगो द्वारा पूरी साजिश रची जा रही है, इसी कड़ी में संतोष सिंह के पुत्र रामानंद सिंह ने एस पी से पूरे मामले की शिकायत की हैं, जिसमें आवदेन में लेख किया गया है कि मुझे व मेरे परिवार के कुछ लोगो द्वारा जबरदस्ती बिना किसी कारण के फसाया जा रहा है व आए दिन लड़ाई झगड़ा बहस बाजी किया जाता हैं जिसकी हमने मौखिक रूप में व लिखित में इसकी शिकायत थाने में कई बार दर्ज़ कराई है, जलन व द्वेष भावना के चलते अनाधिकृत कार्य किया जा रहा है, हमे जान से मारने का कई बार असफल प्रयास किया गया है, लेकीन इस बार किसी बेगुनाह मासूम की जान चली गई है, चार दिन पूर्व 12,5,2024 को हमारे जमीन पर तरुण भास्कर की मौत हो गई है जिसमें षडयंत्र रचते हुए हमे मौत के घाट उतारने के लिए हाई वोल्टेज तार मे करेंट फसाकर षडयंत्र रचा गया है, जिसमें एक मासूम की जान चली गई है, इस कारण हमारे ग्राम पंचायत उसलापुर में मौहौल खराब किया जा रहा है, हमारे द्वारा बच्चे को मारा गया है कहकर झूठा आरोप लगाया जा रहा है, इसमें आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी से मामले की शिकायत की गई है, ताकि भविष्य में किसी बेगुनाह मासूम के साथ ऐसा हादसा न हो सके,
तो वही इस मामले में मृतक बच्चे के परिवारजनों द्वारा भीं लगातार यह आरोप लगाया जा रहा है कि व बच्चे की हत्या की गई है,

 

पुलिस अधीक्षक मुंगेली (गिरजाशंकर जायसवाल) बाइट =
मामले में जॉच जारी है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

*झारखण्ड प्रवास के दौरान गोड्डा लोकसभा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में भावना बोहरा ने किया चुनाव प्रचार*

0

0.झारखण्ड की जनता भाजपा के साथ,गोड्डा लोकसभा सहित प्रदेश की सभी 14 सीटों पर होगी जीत :-भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- झारखण्ड प्रदेश के गोड्डा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के चुनाव प्रचार हेतु पार्टी ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा को भारतीय जनता पार्टी ने गोड्डा लोकसभा प्रवासी प्रभारी का बड़ा दायित्व उन्हें दिया है अपने दायित्व को पूरा करते हुएभावना बोहरा लगातार झारखण्ड के गोड्डा लोकसभा अंतर्गत विभिन्न बूथों में लगातार कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता से संवाद कर रहीं हैं वहीं विभिन्न सामाजिक महिलाओं को भी एकजुट कर भाजपा के प्रकश में मतदान करने की अपील कर रहीं हैं झारखण्ड प्रवास के प्रथम दिन भावना बोहरा ने देवघर के धार्मिक स्थल बाबा बैद्यनाथ व बासुकीनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ के समस्त निवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और परिचात्मक बैठक में अन्य प्रावी विधायकों के साथ सम्मिलित होकर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विषयों पर चर्चा की इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के निवास में छत्तीसगढ़ से गए सभी प्रवासी विधायकों व वरिष्ठ नेता के साथ उन्होंने मुलाकात की और लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की विदित हो कि भावना बोहरा लगातार बैठकें कर क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहीं हैं और जनता से भाजपा को वोट देने की अपील कर रहीं हैं वे लगातार महिलाओं,युवाओं को विगत 10 वर्षों में मोदी सरकार की योजनाओं व गारंटी के बारे में जानकारी दे रहीं हैं इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की नीतियों व प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बनाए जाने व उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित योजनाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उठाये जा रहे कदम एवं किसानों के सर्वंगीण विकास हेतु लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों के बारे में भी जनता के बीच भाजपा की रीती-नीति की जानकारी दे रहीं हैं इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि गोड्डा लोकसभा में जनसंपर्क के दौरान जिस तरह जनता का समर्थन व स्नेह मिल रहा है वह उत्साहित करने वाला है जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की जनता से मुझे स्नेह मिलता है उसी प्रकार झारखण्ड की जनता भी अपना भरपूर आशीष व समर्थन प्रदान कर रही हैं यहां आकार बाबा वैद्यनाथ, बाबा बासुकीनाथ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है जिस प्रकार जनता में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपना प्यार बरसा रही है और मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास प्रकट कर रही है मुझे पूर्ण विश्वास है की गोड्डा लोकसभा में चौथी बार भाजपा के प्रचंड जीत के साथ देशभर में हम अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को जरुर पूरा करेंगे आज गोड्डा लोकसभा में मोदी सरकार के दौरान हुए कार्यों के प्रति जनता में भी अपार उत्साह और एक विश्वास है कि अगर झारखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर उसका कोई विकास कर सकता है तो वह पार्टी भाजपा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने भी विगत वर्षों में गोड्डा लोकसभा के लिए कई सराहनीय प्रयास व कार्य किये हैं जिससे आमजनों को सुविधा मिल रही है देवघर में एम्स व एअरपोर्ट की स्थापना, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के साथ ही देवघर की डढ़वा और गोड्डा के कझिया नदी को नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शामिल करना और देवघर सहित पूरे गोड्डा लोकसभा मेंरेल सुविधाओं के विस्तार जैसे अभूतपूर्व कार्य निशिकांत दुबे के प्रयासों से ही संभव हुए हैं भावना बोहरा ने आगे कहा कि झारखण्ड में आकर आदिवासी समाज की संस्कृति व सभ्यता को नजदीक से देखने और जुड़ने का अवसर मिला जो मेरे लिए बहुत ही गर्व का विषय है जल-जंगल और जमीन की सुरक्षा के साथ ही हमारे देश की परंपरा को आगे बढ़ाने में आदिवासी समाज के योगदान के प्रति प्रधानमंत्री ने हमेशा ही कृतज्ञता व्यक्त की है भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद में आदिवासी समाज से आने वाली महिला महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाया है वहीं हमारे छत्तीसगढ़ में भी विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाया है भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे देश में मनाने की शुरुआत कर प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त किया है आज गोड्डा लोकसभा में रेल सुविधा स्वास्थ्य सुविधा,शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहे विकास ने झारखण्ड को नई पहचान दी है इन सभी कार्यों के प्रति जनता में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और हमें पूरा विश्वास है कि इस बार झारखण्ड की सभी 14 सीटों में भाजपा के विकास व सुशासन का कमल जरुर खिलेगा आपको बताते चलें की छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने लगातार राजनांदगांव लोकसभा सहित विभिन्न लोकसभा एवं खासकर अपने निर्वाचन क्षेत्र पंडरिया विधानसभा में लगातार जनसंपर्क करते हुए पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया नवरात्रि के उपवास के दौरान भी उन्होंने खाली पैर तपती धूप में पार्टी के प्रति अपने दायित्वों को पूरा किया जिसके फल स्वरुप पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सातवें चरण में होने वाले झारखण्ड के गोड्डा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में लोकसभा प्रवासी प्रभारी का दायित्व दिया है।

—————————————-