Home Blog Page 652

*महिला का गर्भपात कराकर मृत्यु कारित करने वाले मुख्य आरोपी को झारखण्ड से किया गिफ्तार*

0

*आरोपी दिलीप कुमार कश्यप पिता शिवशंकर कश्यप उम्र 25 साल साकिन नवांगांव पकरिया थाना मुलमुला जिला जांजगीर चाम्पा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 304, 313, 314, 201, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*पूर्व में गलत तरीके से इलाज कर गर्भपात करने वाले झोलाछाप डॉक्टर कन्हैया लाल निवासी खजरी थाना बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका की मृत्यु सिम्स अस्पताल बिलासपुर में दिनांक 06.04.2024 को हो जाने से थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कर मर्ग सदर की डायरी थाना पामगढ़ को प्राप्त होने पर जांच कार्यवाही में लिया गया।

जांच दौरान मृतिका के परिजन, प्रत्यक्ष दर्शी गवाह का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण साक्ष्य संकलन पर पाया गया कि मृतिका गर्भवती होने पर मृतिका के ब्वॉयफ्रेंड दिलीप कश्यप एवं उसके अन्य साथी द्वारा दिनांक 06/04/2024 को मृतिका के सहमति के बिना गर्भपात कराने के लिए ससहा के झोलाछाप डाक्टर कन्हैया लाल साहू के क्लीनिक में ले जाकर मृतिका के जान को जोखिम में डालकर गलत तरीके से गर्भपात कराये जिससे मृतिका को अत्यधिक ब्लडिंग होने लगा जिसे उपचार हेतु सिम्स अस्पताल लेकर गये जहा डॉक्टर द्वारा चेक करने पर फौत हो जाना बताये।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन* में की जा रही थी आरोपी द्वारा घटना घटित कर फरार हो गये थे पूर्व में दिनांक 05/05/24 को गर्भपात करने वाले झोलाछाप डॉक्टर कन्हैया लाल साकिन खजरी थाना बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है ।

मामले का मुख्य आरोपी दिलीप कश्यप घटना कारित कर फरार थे। जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। आरोपी दिलीप कश्यप झारखण्ड के धनबाद में चोरी छिपे रह रहा है की सूचना पर टीम गठित कर रवाना होकर झारखण्ड धनबाद गया सायबर सेल से तकनीकी सहायता लेकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर थाना पामगढ़ लाया पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्विकार किया जो समक्ष गवाहों के मेमोरण्डम कथन लिया गया है आरोपी दिलीप कश्यप का कृत्य अपराध सदर धारा का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 19/05/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया है । मामले में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है, विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू , आर. रोहित साहू, आर.भुनेश्वर साहू एवं थाना पामगढ़ स्टाफ एवं साईबर सेल विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

*नाबालिक बालिका को दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार,*

0

*आरोपी नंदकुमार कुर्रे साकिन स्टेशन पारा कोटमीसोनार थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376(3) भादवि 04 पाक्सो के तहत की गई कार्यवाही किया गया*

* नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता दिनांक 18.05.2024 को प्रातः अपने घर के पीछे आंगन तरफ बाथरूम के लिए अकेली निकली थी कि पीडिता को अकेले बाथरूम के लिए आये देखकर, आरोपी नंद कुमार कुर्रे द्वारा पीडिता के मुंह को जबरन बंद कर दैहिक शोषण कर फरार हो गया, की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 246/2024 धारा 376 (3) भादवि 04 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

विवेचना दौरान आरोपी नंद कुमार कुर्रे पिता जागेश्वर प्रसाद कुर्रे कोटमीसोनार को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 19.05.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया, सउनि सियाराम यादव, बृजपाल बर्मन एवम महिला प्र.आर. अनिता पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

*तैश में आकर प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या,प्रेमी प्रेमिका के बीच विवाद*

0

बिलासपुर । प्रेमी युवक से अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव पिता जगत यादव उम्र 24 वर्ष का गांव के ही युवती अंजू यादव पिता राजकुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी एक साथ गांव के ही एक मकान में दो माह से रह रहे थे। गांव वालों  के अनुसार आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। रविवार दोपहर लगभग 3 बजे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में प्रेमी युवक ने कुल्हाड़ी से मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी।
सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रेमी युवक ने किन कारणों के चलते अपनी प्रेमिका की हत्या की है इसकी जानकारी नही हो पाई है पुलिस के पूछताछ के बाद ही स्पष्ट को पाएगा युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

*चाकू की पर सोने चांदी और पैसे की लूट :- दो आरोपी गिरफ्तार नाबालिक बालक फरार,ASP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया खुलासा*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- जिले के कोसमंदा गांव के खेत में लेजाकर चाकू की नोक पर लूट के घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी सूरज बरेठ 20 वर्ष,भानु साहू उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गए है वही नाबालिक बालक फरार है जोकि पूर्व में भी लूट की घटना में शामिल था और बाल सुधार गृह भेजा गया था। आरोपियों के पास से लूट के समान और नगदी रकम को बरामद किया गया है।

ASP राजेंद्र जायसवाल ने एसपी कार्यालय के सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया की, बिलासपुर जिले के सकरी का रहने वाला… वह अपनी मोटरसाइकिल से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायगढ़ जिले के ग्राम जांजगीर जा रहा था। टोल प्लाजा पर कर अर्जुनी चौक के पास पहुंचा की 3 अज्ञात व्यक्ति पीछा करते हुए आ रहे थे शाम करीबन 5.50 बजे को मोटर साइकिल को रुकवाक एक व्यक्ति मेरे मोटरसाइकिल में बैठा और पीछे से कुछ नुकीली चीज जैसे चाकू लेकर रखा था। इस दौरान सभी चांपा के कोसमंदा के खेत के पास गाड़ी रोककर नगदी 7 हजार रु और बैग में रखे सोने चांदी के जेवर की लूट की। आरोपियों से ध्यान भटकने पर किसी तरह से जान बचकर भागा और घटना की जानकारी चांपा पुलिस को दी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र से शुरू होने पर अकलतरा थाना में मामला दर्ज कर जांच में लिए गया।

सायबर सेल की टीम इस दौरान फोरलाइन के आस पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और तकनीकीय सहायता से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कोसमंदा सूरज बरेठ जोकि संदेही है जिसपर सायबर सेल की टीम ने सूरज बरेठ को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने एक साथी भानु साहू और नाबालिक बालक के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। वे लूट करने की साजिश कर चांपा क़ोसमंदा से अकलतरा फोर लाइन टोल प्लाजा के पास गए हुए थे।

आरोपियों के पास से लूट के जेवर नगदी रकम और मोटर साइकिल बरामद..

पुलिस को आरोपियों के द्वारा बताए गए निशानदेह पर लूट के छिपाई जेवर मोटर साइकिल और नगदी रकम से खरीदे कपड़े और घटना में इस्तमाल किए मोटर साइकिल को बरामद किया गया है। दोनों आरोपि सूरज बरेठ और भानु साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है वही नाबालिक बालक फरार है जिसकी तलाश जारी है।

*जिले में अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा*

0

*6 अलग-अलग स्थानों पर राजस्व अमले ने की कार्रवाई*

*कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कार्रवाई के दिए निर्देश, जारी रहेगी कार्रवाई*

रायपुर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश और एडीएम श्री नंदकुमार चौबे के मार्गदर्शन में रायपुर में खुले अवैध प्लाटिंग पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम अवैध प्लाटिंग को नष्ट करने के अलावा व्यक्ति पर कार्रवाई कर रही है। 6 अलग-अलग स्थानों पर राजस्व अमले ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। ग्राम निमोरा में अवैध प्लाटिंग की गई थी। स्थल पर मुरूम का रोड तैयार किया था, जिसको नष्ट किया गया। ग्राम धरसींवा के अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए स्थल पर बनाए गए मुरूम के रास्ते को नष्ट किया गया। रायपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम डोमा और ग्राम दतरेंगा में भी अवैध प्लाटिंग पर शिकंजा कसते हुए राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर स्थल के मुरूम वाले रास्ते को नष्ट किया और बाउंड्री को हटाने की कार्रवाई की। ग्राम गोंदवारा और बोरिया खुर्द में भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। रायपुरा में भी कार्रवाई की गई है। यहां पर भी प्लाटिंग को घेरा करने पर तोड़ा गया है। इसी तरह ग्राम कांदुल और काठाडीह में भी अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए मौके पर बने रास्ते, बाउंड्री, पिल्हर को तोड़ा गया और परसुलीडीह में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। डीपीसी और रास्ते को तोड़ा गया। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर जारी रहेगी। इन कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तहसीलदार श्री पवन कोसमा, तुलसी राठौर, नायब तहसीलदार श्री अमन चतुर्वेदी, श्री संदीप सिंह राजपूत सहित संबंधित पुलिस थाने की टीम व ग्राम पंचायत की टीम उपस्थित रही।

*सनकी पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लगा दिया ताला अफेयर का हुआ शक !…पढ़िये पुरी खबर*

0

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में क्रूरता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.यहां एक 30 वर्षीय नेपाली नागरिक को कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी के साथ हैवानियत करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अफेयर होने का शक था. इसी शक के चलते उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर तेज ब्लेड से छेद दिया और दो लोहे की कीलें ठोक दीं और फिर वहां पीतल का ताला लगा दिया

यह घटना 11 मई को हुई जब व्यक्ति ने अपनी पत्नी,जो कि एक नेपाली नागिरक हैं, को किसी के साथ संबंध होने के संदेह के बाद पीटा और उसके हाथ और पैर एक जगह बांध दिए. इसके बाद आरोपी ने एक तेज ब्लेड लिया और उसके प्राइवेट पार्ट्स में दो छेद कर दिए, लोहे की कीलें लगा दीं और फिर उस पर ताला लगा दिया.

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

सनकी पति ने इसके बाद भी हैवानियत जारी रखी और पत्नी को पीटते रहा.महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी और खून से लथपथ फर्श पर लेटकर दर्द से कराहने लगी. महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. महिला को गंभीर चोटें लगने के बावजूद बाद में उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

पति एक चौकीदार के रूप में काम करता है जबकि महिला एक गृहिणी है. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 326 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (2) (आपराधिक धमकी), और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा) शामिल है. पुलिस ने महिला के साथ हुई क्रूरता की निंदा की और कहा कि उसके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

*बिना किसी वारीसानो के इलाज के लिए आये व्यक्ति की मौत*

0

बिलासपुर:-एक व्यक्ति उम्र करीबन 47 साल अपना नाम प्रवीण पिता सरवन तिफरा के द्वारा स्वयं दिनांक17/05/2024 को बिना किसी वारीसानो के इलाज हेतु दिन मे 12.00 बजे सिम्स अस्पताल में स्वयं भर्ती हुआ था। जो दिन में ही 17/05/24 को ही लगभग 3:00 बजे फोत हो गया है अभी तक मृतक के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा सिरगिट्टी थाना अंतर्गत किसी भी वारिसानो के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं हुई है ना किसी ने सूचना दर्ज कराया है मृतक के संबंध में किसी को कोई जानकारी हो तो थाना सिरगिट्टी को सूचित करें

’’ *हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मकान दिलाने के पर धोखाधडी*

0

’’ आरोपी धोखाधडी कर रूपये लेकर नही दिया मकान
’’ आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।
’’ नाम आरोपी –
रूपेश धनकर पिता तिलक धनकर उम्र 35 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी चिल्हाटी
थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ0ग0


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवररण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनमोहन मोहन्ती पिता स्व0 राधा मोहन मोहंती दिनांक 08.03.2024 को थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रूपेश धनकर के द्वारा गृह निर्माण मंडल देवरीखुर्द में मकान खरीदने के एवज में 50300 रूप्ये फोन पे एवं नगर 50000 रूप्ये व प्रार्थी की बहन संध्याा रानी मोहंती से 50300 रूपये नगर व 4000 रूप्ये कुल रकम 190600 रूपये लेकर छल करते हुये धोखाधडी किया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 420 भादवि का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपी रूपेश धनकर की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन प्रहार के तहत टीम गठित कर पतासाजी कर आरोपी रूपेश धनकर को पकडकर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर प्रार्थी से मकान दिलवाने के नाम से धोखाधडी करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 17.05.2023 को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र0आर0 प्रवीण पाण्डेय, विजय शर्मा आर0 केशव मार्को, विरेन्द्र राजपूत, की अहम भूमिका रही।

*पुलिस का प्रहार- फर्जी तरीके से पावर आफ एटार्नी बनाकर, आधार कार्ड व भूमि का फर्जी पर्ची एवं भुमि का ई पंजीयन कराकर भुमि विक्रय करने वाला 1 आरोपी  पुलिस के गिरफत में।*

0

*पुलिस का प्रहार- फर्जी तरीके से पावर आफ एटार्नी बनाकर, आधार कार्ड व भूमि का फर्जी पर्ची एवं भुमि का ई पंजीयन कराकर भुमि विक्रय करने वाला 1 आरोपी  पुलिस के गिरफत में।*

*गिरफ्तार आरोपी :-*

📌 *राम रतन मरकाम पिता भुंगीराम निवासी कोडापुरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ०ग०।*

आशीष कश्यप बिलासपुर‘-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मदन लाल पटेल पिता श्याम लाल पटेल निवासी कपसियाखुर्द थाना तखतपुर ने दिनांक 16.01.2023 को लिखित आवेदन पेश किया था कि प्रार्थी के स्वामित्व व आधिपत्य की कृषि भुमि जिसका खसरा नंबर. 220,223/2,419,481,625,834/1,835,638 कुल रकबा 3.1900/1290 हेक्टेयर को फर्जी तरिके से आधार कार्ड एवं फर्जी पावर आफ अटार्नी, भुमि का फर्जी पर्ची बनवाकर, भुमि का ई पंजीयन करा कर भुमि की बिकी आरोपी धमेन्द्र भास्कर पिता हगरू भास्कर निवासी कपसिया खुर्द तथा राम रतन मरकाम पिता भुंगीराम निवासी कोडापुरी थाना सकरी के द्वारा करने की शिकायत पर आरोपियो के विरूद्ध धोखाधडी करना पाये जाने से थाना तखतपुर में अपराध कमांक 18/2023 धारा 420,467,468,471,419,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियो को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार के तहत तत्काल आरोपी के गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अरोपी राम रतन मरकाम को ग्राम कोडापुरी मे घेराबंदी कर घर में दबिस देकर पकड़ कर आरोपी को ज्यूडिश्यिल रिमाड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में सउनि एसआर राजपूत, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, आशीष वस्त्रकार एवं प्रकाश सिंह ठाकुर की विशेष भूमिका रही।

*सिम्स अस्पताल को मिली एक और बड़ी कामयाबी*

0

*सफल ऑपरेशन कर ग्रामीण महिला के पेट से 10 किग्रा.से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाला गया*

*जीने की आशा छोड़ चुकी महिला को मिला नया जीवन*

*कलेक्टर एवं डीन ने डॉक्टरों की टीम को दी बधाई*

आशीष कश्यप बिलासपुर, / सिम्स अस्पताल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। निजी अस्पतालों से थक हार कर सिम्स पहुंची एक ग्रामीण महिला का सफल ऑपरेशन कर पेट से 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाला गया है। स्त्री रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर संगीता रमन जोगी के नेतृत्व में टीम ने आज ऑपरेशन को अंजाम दिया। मरीज ठीक होकर सिम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। सफल ऑपरेशन कर एक गरीब मरीज को नया जीवनदान देने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण और सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे ने डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगी टीम को बधाई दी है।
सिम्स अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर एस नायक ने बताया कि मरीज लगनी बाई पति हरिशंकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चिल्हाटी बिलासपुर, पिछले एक साल से पेट री की समस्या से परेशान थी। 4 महीनो से पेट में सूजन आने लगी, जो कि बढ़ते जा रही थी। प्रायवेट अस्पताल में जांच में पेट में ट्यूमर होना बताया गया, परंतु कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उसे उचित लाभ नहीं मिल पाया। ट्यूमर इतना बढ़ चुका था मानो वह 9 महीने की गर्भवती लग रही थी। मरीज को सांस लेने में परेशानी एवं अन्य परेशानी बढ़ने लगी। जिसके बाद वह
सिम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती हुई । सभी जरूरी जाँचो के बाद दिनाँक 18 मई 2024 को सिम्स मे जटिल आपरेशन करके महिला के पेट से 10 किलो वजन का ट्‌यूमर निकाला गया जो उसके अंडाशय में था। आपरेशन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डा. संगीता रमन जोगी द्वारा किया गया। उनकी टीम में डा. दुर्गा कौशिक, डा. सोमा बैंकट कोटा, डा. वर्णिका पाण्डेय, डा. प्राची तिवारी व अन्य डाक्टर शामिल थे। बेहोशी डॉक्टर राकेश निगम विभागाध्यक्ष ऐनेस्थिसिया और उनकी टीम द्वारा दी गयी। आपरेशन में स्टाफ नर्स दीपा एवं अन्य ओटी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। मरीज का आपरेशन सफल रहा एवं वह सिम्स के स्त्री रोग विभाग में स्वास्थ लाभ ले रही है।