Home Blog Page 651

*शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ़्तार।*

0

​​​
रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.04.2024 के 14:00 बजे पीडिता चौकी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश ग्राम पाली कसेरपारा निवासी रामनारायण सिंह से जान पहचान होने पर विगत 03 वर्षो से रामनारायण द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।वर्तमान में किसी अन्य लडकी से शादी करने की जानकारी मिलने पर पीडिता उससे दूरी बनाने लगी दिनांक 16.04.2024 को पाली कसेरपारा नवरात्र के समय जवांरा पूजा कार्यक्रम में अपनी रिश्ते की नानी के घर गई थी कि रात्रि करीबन 08:00 बजे आरोपी रामनारायण इसे फोन कर बाहर बुलवाया और दो थप्पड मारा और खीचते करीबन 300 मीटर दूर सुनसान खेत में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाया और जीवन भर साथ रखूंगा बोला। दिनांक 18.04.2024 को शादी में जाने निकला जो वापस नही आया तब आरोपी का पिता हरिनाम खोजकर दिनांक 21.04.2024 को घर लाया जो घर आने पर रामनारायण रखने से इंकार कर घर से निकाल दिया।
प्रकरण सदर में आरोपी घटना पश्चात् सकुनत से फरार था, जो आज दिनांक 20.05.2024 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी सदर के निवास पर मिलने पर पूछताछ किया गया जो अपराध सदर घटित करना स्वीकार किया। आरोपी रामनारायण पिता हरिनाम सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन पाली कसेरपारा चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा छ.ग. को आज दिनांक 20.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

 *प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी के विरुद्ध  पुलिस का प्रहार*

0

*➡️कोटा थाने में धारा 302 कि तहत हत्या का अपराध हुआ दर्ज*

➡️ *चंद घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*
➡️ आरोपी :- गुलशन यादव पिता जगत राम यादव, उम्र 34 वर्ष

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनांक 19.05.2024 को थाना कोटा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अमाली में एक लड़की अंजू यादव उम्र 19 वर्ष की संदेहास्पद मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची , पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर तथा पूछताछ कर संदेहियों की पतातलाश की गई । पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल जहां पर मृतिका का शव है, उस घर पर मृतिका अपने प्रेमी गुलशन यादव के साथ रहती थी, गुलशन यादव घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने तत्काल टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर भेजा , जहां पर डोंगरिपारा ग्राम अमाली के जंगल में घेराबंदी कर, संदेही आरोपी गुलशन यादव पिता जगत राम यादव, उम्र 34 वर्ष को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ की गई, जिस पर उसके द्वारा मृतिका साथ प्रेम संबंध होना व आपस में दोनों ग्राम आमली मे किराए के मकान लेकर दोनों पति पत्नी के रूप में रहना स्वीकार किया। और बताया कि मृतिका द्वारा उसे बार बार उसके माता-पिता के पास ले जाकर रखना बोलती थी, जिस बात को लेकर मृतिका अंजू यादव और गुलशन यादव आपस में वाद विवाद होते रहता था , इसी बात पर कल विवाद के दौरान गुस्से में आकर मृतिका अंजू यादव की हत्या करने की नीयत से उसके गले को धारदार टंगिया से कई बार मार कर हत्या करना स्वीकार किया। उक्त घटना पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा, पोस्टमार्टम कार्यवाही, उपरांत धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी द्वारा हत्या करने के लिए उपयोग किए गए टंगिया एवं अन्य साक्ष्यों को जप्त किया गया है । आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कियागया है।

पुलिस अधीक्षक ने हत्या के फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय की सराहना की है ।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, प्र आ रविंद्र मिश्रा, नीलकर सेठ, आर भोप साहू, का सराहनीय योगदान है।

*चोरी के आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

चोरी का आरोपी मस्तूरी पुलिस के गिरफ्त में

प्रार्थी जितेंद्र कुमार पिता पतिराम खांडेकर उम्र 33 वर्ष सा ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी

आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान किया गया बरामद

सोने चांदी के जेवर,एक मोबाइल, एवं नगदी रकम 79 हजार सहित कुल जुमला रकम 4 लाख 81 हजार का सामान किया गया बरामद

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर ।

नाम आरोपी-

देव सिंह दिनकर ऊर्फ घोमो पिता हितु राम दिनकर उम्र 31 साकिन पामगढ जिला जांजगीर चांपा

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिपत विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18/05/2024 को प्रार्थी जितेन्द्र खाण्डेकर पिता पतिराम खाण्डेकर उम्र 33 साल साकिन ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के स्वयं का एनएच 49 हाइवे किनारे ग्राम मोहतरा चौक के पास जनता ढाबा का संचालन करता है जिसमे सपरिवार निवास करते है। उक्त ढाबा में अपने मौसी का लड़का पामगढ़ निवासी देव सिंह दिनकर को करीबन 8 माह से प्रार्थी अपने पिताजी की देखरेख व ढाबा के कामकाज में हाथ बटाने के लिए काम मे रखा था । दिनांक 18.05.24 की शाम को आवेदक की मां द्वारा शादी में अपने गहने को पहनने के लिये अलमारी खोला तो वह देखी की अलमारी में गहना कीमती 3 लाख 50 हजार एवं जमीन बिक्री का पैसा 3 लाख रू नगद जुमला कीमती 6,50,000 रू. नही था। ढाबा में काम करने वाले इसके मौसी का लड़का देव सिंह भी नही था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर नामजद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी मस्तूरी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को हालात से अवगत कराने पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह से दिशा निर्देश पर टीम गठित कर पूर्व चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों व संदेहियो से पूछताछ किया जा रहा था इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिला की संदेही देवसिंह दिनकर उर्फ घोमो अपने मुल निवास ग्राम पामगढ़ में छिपा है की सूचना पर तत्काल मस्तूरी पुलिस स्टाफ द्वारा दबिश देकर आरोपी देवसिंह दिनकर उर्फ घोमो पिता हितु राम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार कर चोरी गये माल सोने चांदी के जेवर कीमती 03 ला 50 हजार एवं नगदी 79000 जप्त किया गया है। आरोपी द्वारा चोरी गये नगदी रकम 3 लाख में से 17000 रू का मोबाइल, 400रू का बैग, 250 रू का जूता खरीदना बताने पर आरोपी के कब्जे से खरीदे गये सामान को भी जप्त किया गया है।आरोपी देव सिंह द्वारा 3 लाख नगदी चोरी के रकम को बैग में भरकर शराब भट्टी में बैठकर शराब पीना तथा नशे की हालत में शेष रकम के बारे में जानकारी नही होना बताया गया। आरोपी को विधिवत गिर० कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत उप निरीक्षक राम नरेश यादव एवं थाना मस्तूरी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

जिला बिलासपुर छ.ग.

धारा- 457, 280 भादवि

*‘‘जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री हेतु सौदा करने वाले आरोपीयों पर पुलिस का प्रहार‘‘*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर*पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री हेतु सौदा करने वाले आरोपियो को किया गया गिरफ्तार*

-0 प्रार्थी सुमीत गुप्ता के जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्री हेतु सौदा करने तीन आरोपियो को किया गया गिरफ्तार।
-0 आरोपियों द्वारा एक राय होकर फर्जी तरिके से प्रार्थी के सभी दस्तावेजों को तैयार कर रजिस्ट्री कार्यालय के माध्यम से काराया गया था मुख्तियारनामा तैयार।
-0 सिविल लाईन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 420 आईपीसी के तहत की गई कार्यवाही।

अपराध कमांक 452/2024 धारा 467 468 420 511 120(बी) भादवि

नाम आरोपी:-
01. जगन्नाथ गुप्ता पिता धनुष गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सिलतरा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।
02. रविशंकर मानिकपुरी पिता भुखन दास मानिकपुरी उम्म्र 38 वर्ष निवासी महामाया गली तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।
03. संजय मेहर पिता भागवत मेहर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम निगारबंद थाना तखतपुर जिला बिलासपुर

‘‘मामले का विवरण‘‘

प्रार्थी सुमीत गुप्ता पिता स्व. सीताराम गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी हटरी बाजार बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के द्वारा लिखित आवेदन पेश कर बताया कि उसकी बिनौरी जमीन प.ह.न. 46 रा.नि.म. पेण्डारी तहसील सकरी तखतपुर में स्थित है, जिसका ख.नं. 353/1, 353/2 जिसका रकबा क्रमशः 0.36 0.36 एकड कुल 72 डिसमील 0.72 एकड है। जिसका वह वास्तविक मालिक है। कुछ दिन पहले उसके एक मित्र के माध्यम से उसे पता चला की कोई उसकी इस भूमि को किसी के माध्यम से फर्जी दस्तावेज बनाकर विक्रय करने का प्रयास कर रहा है। तब वह अपने मित्र के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से उस व्यक्ति से जमीन खरीदने की बात किया दिनांक 17.05.2024 को उसके मित्र के आफिस में कमल प्रसाद पटेल को बुलाकर जमीन खरीदने की बात करने लगे और उसके द्वारा दिखाये गये सभी दस्तावेज को देख लिए तब इस बात की पुष्टि हो गई कि कमल प्रसाद पटेल अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी उक्त जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर विक्रय करने का प्रयास कर रहे है। आरोपियों के द्वारा फर्जी दस्तावेज के माध्यम से उसकी जमीन का पावर आफ एटर्नी (मुख्तियारनामा) रजिस्ट्री आफिस बिलासपुर के माध्यम से तैयार कर रजिस्टर्ड कराया गया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर धारा 467 468 420 511 120(बी) भादवि के तहत कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा उक्त त्वरित कार्यवाही पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम की प्रशंसा की है।

 *पत्नी को चरित्र शंका कर, प्रताडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

📌 *पत्नी ने पति के द्वारा चरित्र शंका कर, प्रताडित करने पर लगायी थी फासी ।*

*नाम आरोपी- निरज विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 तखतपुर जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मृतिका रेणुका विश्वकर्मा पति निरज विश्वकर्मा उम्र 33 साल निवासी तखतपुर ने दिनांक 19-12-2023 के सुबह 10 बजे अपने ससुराल घर मे फासी लगा कर फौत हो गयी है। कि सूचना पर मर्ग इंटिमेशन कायम कर जांच कार्यवाही मे लिया गया।
मामला संदेहास्पद होने से घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकरियों की दी गई। बाद मामले विशेष जांच हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से ) के द्वारा टीम का गठन किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति अर्चना झा व श्रीमान एस डी ओ पी महोदया नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी तखतपुर हरिश्चंद्र टांडेकर के नेतृत्व मे तखतपुर पुलिस की टीम के द्वारा मर्ग की गुथी सुलझाने में मृतिका के परिजनो एवं घटना स्थल के आस पास के लागो से घटना की संक्षिप्त जानकरी व पुछताछ करने पर मृतिका की मृत्यु उसके पति द्वारा पत्नि को लगातार चरित्र शंका कर मांसिकरूप से प्रताडित करने के कारण फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी मर्ग जांच उपरांत आरोपी निरज विश्वकर्मा के विरूद्ध अपराध 306, भादवि कायम कर आरोपी को गिरफतार कर पुलिस ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पात्रे, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, प्रकाश ठाकुर,आकाश निषाद, नागेन्द्र कश्यप, सोम उईके, सुनील सूर्यवंशी अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

*सट्टे के गढ़ पर सक्ती पुलिस का एक और प्रहार , *सटोरिया अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी गिरफ्तार* *ipl क्रिकेट में।खिला रहा था सट्टा।*

0

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ती – सक्ती की पुलिस अधीक्षिका महोदया अंकिता शर्मा को विगत कई दिनों से सक्ती जिले में ऑनलाईन सट्टा खिलाये जाने की जानकारी मिल रही थी इसी के परिपेक्ष्य में SP महोदया द्वारा जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में मुखबिर तैनात कर सट्टे पर कड़ी कार्यवाही करने संबंधी निर्देश दिए गए थे।

इसी कड़ी में सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के राम मंदिर के पास अपने घर मे अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी मोबाईल के जरिये क्रिकेट सट्टे पर आन लाइन दांव लगवा कर रुपये पैसे का लेनदेन कर रहा है।

मुखबिर की इस सूचना से पुलिस अधिक्षिका महोदय को अवगत करा कर मार्गदर्शन लिया गया और सक्ती ASP रमा पटेल व SDOP श्री मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर सक्ती के राम मंदिर के पास अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी के घर पर रेड कार्यवाही कर उसे गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।
अंकित अग्रवाल अपने घर में, मोबाइल फोन के माध्यम से लाइन लेकर, और id बांटकर सट्टा खिला रहा था। माय डायमंड एक्सचेंज नमक id से इसके सट्टा खिलाने की जानकारी मिली है।इसके अलावा लाइन लेकर सट्टा भी इसके द्वारा खिलाया जा रहा था।पुलिस ने अंकित से सट्टा खिलाने में इस्तेमाल किए जाने वाले 04 मोबाईल फोन , कॉपी , पेन जप्त किए हैं। एसडीओपी सक्ति श्री मनीष कुंवर ने बताया की,लाइन और id के बारे में आगे विवेचना के दौरान जानकारी ली जाएगी,इसके अतरिक्त बैंक अकाउंट और यूपीआई से हुए ट्रांजैक्शन की भी डिटेल निकलकर आगे इस प्रकरण की जांच की जायेगी।आरोपी अंकित अग्रवाल को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 07 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा है। पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने चेतावनी दी है, की सक्ति में सट्टा खिलाने वाले अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दें।यदि किसी को सट्टे में सालिंप्त पाया जायेगा, तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कारवाई की जायेगी।
इस करवाई में।थाना सक्ति के asi मथुरा प्रसाद माननेवार, एचसी फलेंद्र मनहर,आर. श्याम गाबेल , सेत्राम पटेल, रूपा लहरे,गोपेश्वर, प्रेम पटेल, घनश्याम टंडन,ब्रजसेन लहरे शैलेंद्र देवांगन ,नामदेव का विशेष योगदान रहा।

*नाबालिग लडकी को बहला फूसलाकर भगाकर लेजाने वाले आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।*

0

01 *आरोपी नाबालिग लडकी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था हुए गिरफ्तार।*

आशीष कश्यप बिलासपुर– श्रीमान पुलिस अधीक्षक कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अपराध पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही थी, कि दिनांक 29.04.24 को प्रार्थी थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग बहन को किसी आज्ञत व्यक्ति द्वारा बहला फूसलाकर भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 173/2024 धारा 363 भादवि. कायम कर, सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया,मामला नाबालिग लडकी की होने से थाना प्रभारी पण्डरिया को त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया,जिस पर पंडरिया पुलिस नाबालिग लडकी की खोज में जुट गई, कि दिनांक 18.05.24 को *आरोपी दिलशान लहरे पिता तुलसी लहरे उम्र 19 साल साकिन दलपुरूवा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छ.ग.* के कब्जे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया, कि आरोपी द्वारा नाबालिग लडकी को अपने बातो में फंसा कर शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया है, मामला नाबालिक का हाने व यौन शोषण का होने से आरोपी के विरूद्ध दौरान विवेचना भादवि. की धारा 366,376(2)n, एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही थाना पंडरिया में की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, सउनि पंचराम वर्मा, आरक्षक-द्वारिका चंद्रवंशी,प्रभाकर बन्छोर, म.आर. रत्नी मरावी एवं साईबर टीम का विशेष योगदान रहा।

 *नाबालिक लड़की से अनाचार करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔷 *आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*

🔷 *महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर पुलिस महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों में आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के सभी थानो में लगातार महिला संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 15.05.2024 को प्रार्थी अपने नाबालिक लड़की उम्र 13 साल 07 माह की घर में बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट थाना कोटा में प्राप्त होने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर , अपहृता की पता तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल ही रेल्वे स्टेशन करगीरोड ,सल्का, बेलगहना, कलमीटार, घुटकू आदि स्थान पर पतासाजी किया गया तथा गनियारी, नेवरा, भरारी में सघन वाहन चेकिंग किया गया एवं आसपास के ग्राम में भी पता तलाश किया गया। आर एम के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी थानों को भी सूचना दी गई। इसी दौरान अपहृत बालिका का गनियारी में होने की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस टीम भेजा गया , जहां आरोपी द्वारा अपहृत बालिका को छोड़कर भाग जाने पर दिनांक 17.05.2024 को अपहृत बालिका को बरामद किया गया। अपहृत बालिका द्वारा धनंजय उर्फ भोला उर्फ अनुराग नेताम साकिन राजपुर थाना तखतपुर के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर जबरदस्ती बलात्कार करना बताये जाने पर , आरोपी धनंजय उर्फ भोला उर्फ अनुराग नेताम का सकुनत पर जाकर पता किया गया, नहीं मिलने पर पुलिस टीम को आरोपी धनंजय उर्फ भोला उर्फ अनुराग नेताम साकिन राजपुर का जाँजगीर चाँपा की ओर भागने की सूचना मिलने पर , थाना प्रभारी कोटा द्वारा पुलिस टीम भेजकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां बहमनीडीह जाँजगीर चाँपा में स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी धनंजय उर्फ भोला उर्फ अनुराग नेताम पिता परमेश्वर नेताम उम्र 24 साल साकिन राजपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पूछताछ पर पता चला की आरोपी मोबाइल बंद कर पुणे महाराष्ट्र भागने की फ़िराक़ में था और चाँपा स्टेशन से टिकट करा लिया था ..
पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय की सराहना की है ।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, स.उ.नि. ओंकार बंजारे, भोप साहू, चंदन मानिकपुरी, संजय श्याम, रवि राजपूत, म.आर. दीपिका लोनिया का सराहनीय योगदान है।

सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल सुनहरी बाग संस्कार केंद्र में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ।*

0

भोपाल: सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल के सुनहरी बाग संस्कार केन्द्र में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। दानदाता अमित भटनागर द्वारा दो सिलाई मशीनें दान दी गई। जिससे बस्ती की मातृशक्तियों को सिलाई कढ़ाई सिखाया जाएगा। कार्यक्रम में महानगर से डा दिनेश शर्मा, महावीर मंडल सचिव सत्येन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष रामस्वरुप राय, सह संयोजिका श्रीमति आशालता पाठक, सदस्य प्रदीप चौबे, आमन्त्रित सदस्य महेन्द्र दवे, पूर्ण कालिक अरुण बघेल, मुख्य निरीक्षिका श्री मति गायत्री साहू, श्री मति संध्या सोनी, वीणा राठौर, श्री मति बसंती दीदी सहित बस्ती की मातृशक्तियों की उपस्थिति रही। सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ फीता काट कर किया गया।श्री मति आशालता पाठक ने पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर सिलाई मशीनों की पूजा अर्चना की डा दिनेश शर्मा ने कहा कि पुरे भोपाल में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र चल रहे है और आज महावीर मंडल में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ हुआ है इससे हमारी माताएं बहनें बेटियां सिलाई कढ़ाई सीख कर स्वयं का रोजगार भी शुरू कर सकती है सचिव सत्येंद्र साहू ने कहा कि सेवा भारती द्वारा पूरे देश में सेवा कार्य चल रहे है आज सुनहरी बाग संस्कार केंद्र में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र आप सभी बस्ती की मातृशक्तियों के लिए खोला गया है आप सभी जरूर सीखें। एवम सेवा भारती के वैभव श्री, निवेदिता, किशोर भारती, भजन मंडली, स्वास्थ आयाम से जुड़े। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमति गायत्री साहू ने किया।

*अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*

0

*आरोपियों द्वारा पैसे की लालच में अपने ही जीजा को डंडे से मारकर हत्या कारित कर हो गए थे फरार*

* प्रकरण में दोनो सगे भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*आरोपियों का नाम*

*(1) सतीश चैहान पिता सूरज सिंह चैहान उम्र 24 वर्ष निवासी परसदा थाना मुलमुला*

*(2) अमित कुमार चैहान पिता सूरज सिंह चैहान उम्र 26 वर्ष सा. परसदा थाना मुलमुला*

* आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 34 भादवि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* मृतक मुन्ना चैहान पिता समशेर चैहान उम्र 42 वर्ष ग्राम एकौनी जिला भदोही (उ.प्र.)*

हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जांजगीर श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित किया गया।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.05.24 को ग्राम परसदा में तालाब किनारे मृतक मुन्ना चैहान पिता समशेर चैहान उम्र 42 वर्ष ग्राम एकौनी जिला भदोही (उ.प्र.) का शव मिला था। मृतक का विवाह संतोषी चैहान (रानी) निवासी परसदा से 13 वर्ष पूर्व विवाह हुआ है जो परिवार सहीत (उ.प्र.) मे रहते थे। मृतक की पत्नि संतोषी चैहान अपने 03 बच्चों के साथ पीछले तीन माह से अपने मायका परसदा में ही रह थी। दिनांक 18.05.24 को प्रातः गांव में तलाब किनारे चित अवस्था में एक व्यक्ति की शव पडी हुई थी की सूचना पर घर वालो ने आकर देखा तो मृतक चीत हालात में पडा था जिसके दाहिने कान से खून निकला है जिस पर सूचना पाकर मुलमुला पुलिस ने त्वरित मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर पोस्ट मार्डम कराया गया था।

डांक्टर साहब से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर परिस्थिती जन्य साक्ष्य के अधार पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का अपराध पाये जाने से थाना मुलमुला में अप.क्र. 163/24 धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि मृतक के दोनो साले सतीश चैहान एंव अमित चैहान के जीजा मुन्ना चैहान द्वारा शराब पीकर अपनी बहन संतोषी चैहान एंव बच्चों के साथ मारपीट करने एंव भांजी की एक्सीडेंट से मृत्यु होने बाद मिले राहत राशि 2 लाख रूपये में से राशि नही देने एंव मृतक मुन्ना सिंह कि द्वारा शराब पीकर अपनी पत्नी एंव बच्चों के साथ मारपीट करता था जिस बात से नाराज व अक्रोशित होकर दोनो भाईयों के द्वारा परसदा तालाब किनारे मजबूत डंण्डे से मृतक के सिर में मारकर हत्या कारित किये है। घटना के बाद से आरोपीगण फरार थे जिनकी पता तलाश मुलमुला पुलिस कर रही थी जिन्हे अलग- अलग स्थानों घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी (1) सतीश चैहान निवासी परसदा थाना मुलमुला (2) अमित कुमार चैहान निवासी परसदा थाना मुलमुला को पकड़ा जिन्हे सुरक्षापूर्वक हिरासत में लेकर थाना लाकर गवाहो के समक्ष पूछताछ मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने मेमोरण्डम कथन में घटना कारित करना स्वीकार किये एंव घटना में प्रयुक्त डंण्डा को बरामद किया जाकर आरोपियों को दिनांक 19.05.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मुलमुला उप निरी. विनोद जाटवर, सउनि के.आर. साहू, सउनि के.के. साहू , प्र.आर. रेमन सिंह राजपूत प्र.आर. बलबीर सिंह, म.प्र.आर. जमुना तिवारी आर. राजेन्द्र राठौर, राजा जयप्रकाश रात्रे , जितेन्द्र कुर्रे, महेन्द्र मिरी, मनभावन पटेल, गोपेश्वर पटेल, यशवंत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।