Home Blog Page 650

♦️ *युवक के उपर मिर्ची पाउडर डालकर चाकू चलाने वाले आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में*

0

♦️ *धारा 307 भादवि जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर धारा में अपराध दर्ज*

♦️ *घटना में एक नाबालिक के साथ 2 अन्य आरोपी थे शामिल*

♦️ *आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी*
01. अजय कोरी पिता संतोष कोरी उम्र 24 वर्ष निवासी नूतन चौक अटल आवास सरकण्डा।
02. राजा यादव पिता विनोद उर्फ मनोज यादव उम्र 19 वर्ष निवासी नूतन चौक अटल आवास।
03. एक विधि से संघर्षरत नाबालिक

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोह. मंसूर अली पिता अली मोहम्मद उम्र 55 वर्ष निवासी अटल अवास चौबे कालोनी म.नं. 10 सरकण्डा बिलासपुर ने थाना आकर दिनांक 20.05.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके लड़के मोहम्मद फरमान को अजय कोरी, राजा यादव और एक नाबालिग बालक एक सप्ताह पहले हमारे घर के पास तुम गाली गलौच किये थे कहते हुये जान से मारने की नियत से मोह. फरमान के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर चाकु से ताबड़तोड़ वार कर चोट पहुंचाए है, मौके में मुझे आते देख भाग गये हैं. प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गये थे व अपने ठिकाने बदल रहे थे। जिन्हे घटना की सूचना मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही सीपत चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी अजय कोरी एवं राजा यादव को एक अन्य नाबालिक साथी के साथ पकड़ा गया जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट बिक्री हेतु मोटर सायकल में परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, थाना जांजगीर/सायबर पुलिस की सयुक्त कार्यवाही*

0

अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट बिक्री हेतु मोटर सायकल में परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, थाना जांजगीर/सायबर पुलिस की सयुक्त कार्यवाही*

*आरोपी*

*(1) साजन कहरा पिता स्व मनीराम कहरा उम्र 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कहरा पारा जांजगीर*

*(2) मिलेश सूर्यवंशी पिता सम्पत सूर्यवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी खोखरा हाल बोगा पारा पुरानी बस्ती जांजगीर*

*(3) सूरज सूर्यवंशी पिता स्व छतराम सूर्यवंशी निवासी भाटापार नैला थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपीयो के विरूद्ध धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक शुक्ला ( भापुसे) के निर्देशन में तथा अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली टेबलेट बिक्री करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।

थाना जांजगीर/सायबर टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 19/05/24 को ग्राम पेंड्री की ओर से जांजगीर तरफ एक मोटर सायकल में तीन व्यक्ति आ रहे थे जिन्हे रुकवा कर पुछताछ करने पर संदिग्ध लगने पर भारी मात्रा में नशीली शिराप बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखे हुए परिवहन करते हुए ला रहे हैं, नाम पता पूछे जो अपना अपना नाम साजन, मिलेश और सूरज बताएं जिनकी तलाशी लेने पर सभी के पास से दो दो पैकेट कुल 06 पैकेट में कुल 3600 नग अल्पजोलम नशीली टेबलेट कीमती ₹ 7680 रु एवं मोटर सायकल क्रमांक सीजी सीजी 11 एम 7325 नगदी रकम 920 रु एवं 03 नग मोबाइल को बरामद किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने से थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 448/24 कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 20.05.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सब इंस्पेक्टर पारस पटेल प्रभारी साइबर सेल, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, अर्जुन यादव आनंद किशोर, सिदार सिंह पैंकरा फिरत सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

*कवर्धा हादसे में बढ़कर 19 हुई मृतकों की संख्या… जानिए CM साय ने क्या कहा पढ़िये पूरी खबर*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर कवर्धा ।। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकर थाना क्षेत्र में बाहपानी गांव के पास पिकअप वाहन पलटने से करने वाले मजदूरों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। बताया जा रहा है कि इस आव्हान में कुल 22 मजदूर सवार थे जो की तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे।  कहा जा रहा है कि पिकअप वाहन का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से यह घटना हुई है।

इस बड़ी घटना पर दुख जताते हुए छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साईं ने कहा है कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

कवर्धा हादसे के मृतकों के नाम

मिला बाई (48) पति बंजारी

टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह

सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड

जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड

मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी

झंगलो बाई (62) पति धनीराम

सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड

किरण (15) पिता शिवनाथ

पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड

धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड

शांति बाई (35) पति शिवनाथ

प्यारी बाई (40) पति फूलचंद

सोनम बाई (16) पिता फूलचंद

विस्मत बाई (45)

लीला बाई (35) पति मानसिंह

परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र

भारती (13) पिता मानसिंह

सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह

*105 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी खेदू राम रात्रे पिता स्व सुखी राम उम्र 47 वर्ष निवासी लिमभांठा थाना बलौदा जिला जांजगीर- चांपा*

* आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-श्री विवेक शुक्ला भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में *थाना बलौदा पुलिस द्वारा* अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध करवाई किया गया जिसमें ग्राम लिमभांठा निवासी खेदूराम रात्रे के कब्जे से अलग अलग जरकिन में भरा *105 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 10,500/ रुपए को बरामद किया जाकर* आरोपी के विरुद्ध विधिवत धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 19.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 गजाधर पटनवार, मुकेश यादव, आर0 संतोष रात्रे, श्याम राठौर, हेमंत साहू सराहनीय योगदान रहा।

*अलग अलग जगहों से 72 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जयसवाल, उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे* के मार्गदर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व रेड कार्यवाही किया गया जिसमें *थाना बम्हनीडीह क्षेत्र* में आरोपी मन्चु गिर गोस्वामी उम्र 69 साल निवासी बावाडेरा सोठी थाना बम्हनीडीह के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, आरोपीयां कविता गोस्वामी उम्र 33 साल निवासी बावाडेरा सोठी थाना बम्हनीडीह के कब्जे 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ *थाना नवागढ़ क्षेत्र में* आरोपी जोहन शास्त्री उम्र 60 साल निवासी कटौद थाना नवागढ के कब्जे से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपियां जानकी बाई उम्र 45 साल निवासी कटौद थाना नवागढ़ के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला शराब किमती 11,600/रू बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 20.05.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह, सउनि संतोष बंजारे, प्रआर मिलन राठौर, आर. सचेन्द्र साहू, रोहित मस्ताना, महिला आर. रूबी आस्मीन थाना बम्हनीडीह निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ सउनि हीरालाल एक्का, बाबुलाल दिवाकर प्रआर प्रेमलाल दिवाकर, आर. कुलदीप खुंटे, श्याम शांतेय, भुवनेश्वर पटेल, टुकेश्वर डडसेना, जनक कश्यप महिला आर. ज्योत्सना मधुकर थाना नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

*दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार।*

0

नाम आरोपी :- दिनेश निर्मलकर पिता स्व. युवराज निर्मलकर उम्र 21 साल निवासी भिलाई, जिला दुर्ग (छ०ग०)

जुर्म जरायम निराकरण एवं आरोपियो की धरपकड हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री एस०आर० भगत, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुरूर श्री बोनीफस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पकड़ने में सफलता हासिल की गई।

बालोद:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.05.2024 को प्रार्थिया थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी दिनेश निर्मलकर पिता स्व. युवराज निर्मलकर उम्र 21 साल निवासी भिलाई, जिला दुर्ग (छ0ग0) द्वारा नाबालिक होना जानते हुए बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर विगत 04 माह से लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा पीड़िता के मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 80/24 धारा 363, 366, 376 (2) (ठ), भादवि एवं धारा 4,5 (ठ)6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश निर्मलकर के घर पावर हाऊस फल मंडी के पास भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग०) में पुरूर पुलिस के द्वारा दविश दिया गया। आरोपी दिनेश निर्मलकर के घर से पीड़िता को बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया व आरोपी दिनेश निर्मलकर पुलिस के आने की सुगबुगाहट लगने से लुक छिप रहा था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री एस०आर० भगत, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुरूर श्री बोनीफस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को भिलाई से दिनांक 18.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तारी एवं विवेचना में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, महिला प्र.आर.क्र. 131 नर्मदा कोठारी, प्र.आर.क्र. 1545 कमलेश रावटे, आर. क्र. 46 पुष्कर तिवारी, आर.क्र. 496 विवेक सिन्हा, आर.क्र. 34 थनेन्द्र देवांगन एवं आर.क्र. 281 सुरेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

*शासकीय कार्य में पुलिस पार्टी के साथ हुज़्ज़तबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही।*

0

🛑कई धाराओं के तहत 2 अपराध पंजीबद्ध।

🛑2 आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा गया जेल।

🛑आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-२मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.05.2024- 20.05.2024 की दरम्यानी रात पुलिस चौकी सीएसइबी जिला कोरबा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह अपने हमराह आरक्षक विनोद तिवारी के साथ रात्रि गश्त पर रवाना हुए थे। इस दौरान सूचना मिली की टी पी नगर RB पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग आपस में झगड़ा विवाद कर उपद्रव बाजी कर रहे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौक़े में पहुंच कर देखा गया, तीन व्यक्ति आपस में लड़ झगड़ कर विवाद कर रहे थे जिसमें आरोपी रजत चतुर्वेदी पिता जगदीश चतुर्वेदी निवासी संजय नगर स्टेशन रोड कोरबा को पुलिस गाड़ी में बैठाया जा रहा था कि तभी उसके दोस्त जीत अग्रवाल पिता श्याम सुंदर अग्रवाल निवासी सीतामढ़ी हटरी कोरबा एवं दो अन्य के द्वारा पुलिस पार्टी के साथ झगड़ा विवाद कर गाली गुप्तार करते हुए मारपीट एवं झूमा झटकी किए।जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा कठोर से कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 302/24 धारा 160 ipc, एवं अपराध क्रमांक 303/24 धारा 353,186, 332, 294,506, 34 ipc क़ायम किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से प्राप्त आदेश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी ASI भीमसेन यादव के द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग से घटना घटित करने वाले 02 आरोपीगण रजत चतुर्वेदी पिता जगदीश चतुर्वेदी उम्र 23 साल निवासी संजय नगर स्टेशन रोड कोरबा, जीत अग्रवाल पिता श्याम सुंदर अग्रवाल उम्र 20 साल निवासी सीतामढ़ी हटरी थाना कोतवाली कोरबा जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही के द्वारा पुलिस के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया है कि शासकीय कार्य में बाधा डालना या हुज्जतबाज़ी करना क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।

*बालको क्षेत्र के मोटर सायकल चोर को गिरफतार कर बालको पुलिस ने भेजा जेल*

0

*🔹 आरोपियों से तीन मो.सा. एवं एक स्कूटी किया गया बरामद*

अप.क्र.- 224/2024 धारा 379,34 भादवि,

*नाम आरोपी-*
01- आकाश भिंगराज पिता सहदेव भिंगराज, उम्र 20 वर्ष, सा. अजाद नगर बालको थाना बालको जिला कोरबा (छ.ग.)
02- राकेश बघेल उर्फ रक्का पिता स्व. सुखदेवानंद बघेल उम्र 21 वर्ष सा. क्वाटन नंबर ए 596 बालको थाना बालको जिला कोरबा (छ.ग.)

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-थाना बालकोनगर के अपराध क्र. 224/24 धारा 379, 34 भादवि के मामले सदर के प्रार्थी विरेन्द्र कुमार खुंटे निवासी अम्बेडकर चौक के पास भदरापारा बालको का थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बालको कंपनी के अंतर्गत ठेका कंपनी LNT में हेल्फर के पद पर काम करता है कि दिनांक 21.04.2024 को वह अपने मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 12 AD 7882, को लेकर ड्यूटी हेतु बालको प्लांट के प्रोजेक्ट गेट के पास स्थित पार्किंग में प्रातः 08:30 बजे खडा करके हेन्डल लाक करके प्लांट अंदर ड्यूटी करने चला गया तथा ड्यूटी समाप्त होने के बाद शाम 06:20 बजे आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल वहां पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर द्वारा उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। कि रिर्पोट पर अपराध सदर कायम कर विवचेना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू.बी.एस चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमती प्रतीमा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में थाना बालकोनगर में चोरो की धर पकड हेतु विशेष टीम तैयार किया जिनके द्वारा दिनांक 15.05.2024 एवं 16.05.2024 के दरम्यानी रात पेट्रोलिंग गस्त दौरान उक्त चोरी गये मोटर सायाकल में एक व्यक्ति जिसने अपना नाम पूछने पर आकाश भिंगराज बताया मिला तथा उसके साथ साथ एक अन्य मोटर सायकल प्लेटिना में राकेश बघेल उर्फ रक्का नाम का लडका मिला जिने उक्त गाडियों के संबंध में पूछताछ करने पर संतुष्टि जनक जवाब नहीं दे सके तथा उक्त गाडियों के काजगात भी उनके पास नहीं थे, जो उक्त दोनों को तलब कर थाना लाया गया जिनसे प्रातः समय स्वतंत्र साक्षियों के समक्ष पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा मिलकर 03 मोटर सायकल एवं 01 स्कूटी को अलग अलग तारिखों में अलग अलग स्थान से चोरी करना बताये जिनके पास से 03 मो.सा. एवं 01 स्कूटी बरामद किया गया एवं दोनो आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह, सउनि धनंजय जाटवर, प्र.आर.336 राजनारायण सिंह, आरक्षक अनिल साहू, हरीश मरवी, सुजित कुरी, शत्रुहन बंजारे, का विशेष योगदान रहा है।

*शिवरीनारायण जिला जांजगीर  क्षेत्र के मोटर सायकल चोर को गिरफतार कर कटघोरा पुलिस ने भेजा जेल*

0

🔹आरोपी से 7 मोटर सायकल किया गया बरामद*

अप.क्र. 259/2024 धारा 454, 380 भादवि,
अप. क्र. 260/2024 धारा 457, 380 भादवि

*नाम आरोपी-*
आशीष मनहर ग्राम कामता, थाना शिवरी नारायण जिला जांजगीर चांपा ( छ. ग.)

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू बी एस चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा एवं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के द्वारा थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी को निर्देशित करते हुए कटघोरा व आसपास के क्षेत्र में हुई मोटर सायकल की चोरी की पतासाजी व बरामदगी हेतु टीम गठित करते हुए सघन जांच की गई। जिसमें मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस के द्वारा कटघोरा क्षेत्र से दिनांक 12/5/24 को चोरी हुए मोटर सायकल होण्डा लियो चलाते हुए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो स्वयं को ग्राम कामता, थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा का निवासी आशीष मनहर होना बताया। जो बिलासपुर, कोरबा, कटघोरा क्षेत्र से मोटर सायकलों की चोरी कर 2 मोटर सायकल शिवरी नारायण अपने घर में तथा 4 मोटर सायकल अमलड़िहा के जंगल मे छुपा कर रखना तथा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करना बताया।

आरोपी की निशानदेही पर कटघोरा पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से 4 हीरो डीलक्स, 1 हीरो पैशन प्रो, 1 होंडा शाइन, 1 होंडा लियो कुल 7 मोटर सायकल बरामद कर आरोपी पर विधिवत कार्यवाही कर न्याययिक रिमांड पर जेल दाखिल किया।

*वाहन विवरण*

1. हीरो सीडी डीलक्स क्रमांक CG12AB8958, CH No. MBLHA11EB9E12494, ENG.NO. HA11ECB/9E38291

2. हीरो एच. एफ. डीलक्स, काला रंग, बिना नम्बर, CH NO. MPLHAW144MGA08168, ENG.NO. HA11ES/MG07910

3.हीरो एच. एफ. डीलक्स, CG 12 AM 8406, CH.NO. MBLHA11ATF9K609, ENG. NO. HA11EJF/9K70280

4. हीरो एच. एफ. डीलक्स, CG 12 AW 5414, CH. NO. MBLHAR232JHG20205, ENG. NO. HA11ENJ/HG29142

5. होंडा शाइन , काला रंग, बिना नम्बर, CH. NO. ME4JC36NAF7258384, ENG. NO. JC36E7/3935061

6. होण्डा लियो, CG 12 AS 3291,

7. हीरो पैशन प्रो, काला रंग , बिना नम्बर, CH. NO. MBLHAW015KHC10967, ENG. NO. HA10ACK/HC17695

*🔴महादेव M-100, M-151 पैनल से आई.पी.एल. सट्टा संचालित करते छत्तीसगढ, महाराष्ट्र एवं हरियाणा के निवासी 07 अंतर्राज्यीय सटोरियो को गोवा से गिरफ्तार किया*

0

*🔴01 सटोरिये को कोरबा से तथा उसके निशानदेही पर 07 सटोरियों को गोवा से किया गया गिरफ्तार*

*🔴सटोरियों को खाता उपलब्ध कराने वाले 04 लोगों को कोरबा से किया गिरफ्तार*

*🔴कोरबा पुलिस की महादेव ऑर्गेनाईजेशनल इनपुट पर की गई कार्यवाही।*

*🔴गोवा में बैठकर महादेव पैनल M-100, M-151 आई.डी. पैनल से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में कर रहे थे सट्टा का संचालन।*

*🔴पकड़े गए अंर्तराज्यीय सटोरियें मे छत्तीसगढ़ के 04, महाराष्ट्र के 02 एवं हरियाणा का 01 निवासी, जो गोवा में फ्लैट किराये पर लेकर कर रहे थे पैनल का संचालन।*

*🔴सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 13 नग, स्मार्ट मोबाईल फोन 48 नग, 26 पास बुक, 14 चेक बुक तथा 40 ए.टी.एम. किया गया है जप्त।*

*🔴जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 25,00,000/- रूपये है।*

*🔴गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन हेतु उपयोग किये जाने वाले कुल 135 बैंक खातों की जानकारी हुई है प्राप्त। जिसमें मनी ट्रेल का किया जा रहा विश्लेषण।*

*🔴सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध 273/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 जोड़ने धारा 420, 120 (बी) भादवि० एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।*

*🔴बैंक खातों में जमा राशियों को होल्ड / फ्रीज कराने हेतु विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।*

*🔴सटोरियों के विभिन्न बैंक खातों मे लगभग 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन पाया गया। एवं इसमें विवेचना जारी है*

*🔴पुलिस के द्वारा अलग-अलग बैंकों के 84 खातों को कराया गया फिज जिसमे 30 लॉख रूपये को होल्ड कराया गया।*

*🔴साइबर सेल द्वारा विभिन्न बैंक खातों की जानकारी*

*🔴अंतिम विवेचना में लेनदेन की राशि और भी बढ़ाने की संभावना है।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं कोरबा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने / खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 273/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 के प्रकरण में एण्टी सायबर सेल तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि डीडीएम स्कूल के पास सार्वजनिक स्थान पर प्रतीक विधवानी लोगों से ऑनलाइन आईपीएल में सट्टे का दावा लगाने के लिए लोगों से पैसा लेकर उनके दाव लगवा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी प्रतीक विधवानी पिता दयालचंद विधवानी उम्र 36 वर्ष साकिन डीडीएम रोड कोरबा थाना कोतवाली कोरबा को पकड़ा गया उसके कब्जे से मोबाइल फोन मिला आरोपी द्वारा अवैध रूप से मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा खेलने एवं खिलाना मिला। उसके मोबाइल में कई बैंकों के खाते एवं उसके मोबाइल के व्हाट्सएप में ग्रुप बनाकर कई लोगों से पैसे का लेनदेन करते मिला आरोपी से इस संबंध में पूछा गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आईपीएल मैच में सट्टा खिलवाना स्वीकार किया। साइबर सेल टीम के द्वारा आरोपी प्रतीक विधवानी के व्हाट्सएप एवं उसके बैंक खातों का बारीकी से अध्ययन किया गया जिस पर आरोपी के द्वारा कई अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 17 करोड रुपए का ट्रांजैक्शन मिला। गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी गोवा में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के नेतृत्व में टीम का बनाकर गोवा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा गोवा पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि गोवा के जयराम नगर उनिया सण्डेंस बिल्डिंग के पास एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर C 406 में रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसी अपार्टमेंट की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही फ्लैट में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान फ्लैट में कुल 04 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

सटोरियों से कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव M-100 आई.डी. पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया। उनके निशानदेही पर एक अन्य गिरोह जयराम नगर एमवव्हीआर बिल्डिंग के अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर B- 106 से कुल 03 सटोरियों को पकड़ा गया। उनके द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान महादेव M-151 आई.डी. पैनल के माध्यम से सट्टा का संचालन करते मिले सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर ऑन लाईन सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया गया।

गोवा के जयराम नगर में उनिया सण्डेंस बिल्डिंग के अपार्टमेंट C- 406 फ्लैट से 04 सटोरियों एवं एमवव्हीआर बिल्डिंग के अपार्टमेंट फ्लैट नंबर B 106 से 03 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 13 नग लैपटॉप, 48 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये तथा 26 नग विभिन्न बैंकों के पास बुक, 14 नग विभिन्न बैंकों के चेक एवं 40 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।

जिस पर सभी 07 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 13 नग एवं मोबाईल फोन 44 नग जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये जप्त किया गया। सटोरियों के 26 नग विभिन्न बैंकों के पास बुक, 14 नग विभिन्न बैंकों के चेक एवं 40 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर साइबर सेल के द्वारा उसमें जांच किया जा रहा है जांच के दौरान अलग-अलग बैंकों के कुल 84 खातों को होल्ड/फिज कराया गया। उन बैंक खातों में लगभग 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन होना पाया गया है क्यों इनमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेविट फ्रिज कराया गया जिन बैंक खातों मे लगभग 30 लॉख रूपये होल्ड कराया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा जांच में पाया गया कि कोरबा जिले के कुछ लोगो द्वारा किराये पर बैंक खातें सटोरियों को उपलब्ध कराये जिनमे 04 लोगो को कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कि धारा 08 के तहत् विधिवत् कार्यवाही किया गया।

सटोरियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध 273/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07.08 जोडने धारा 420, 120 (बी) भादवि० एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रहीं है।

*गिरफ्तार आरोपी*

01 प्रतीक विधवानी पिता दयालचंद विधवानी उम्र 36 वर्ष साकिन डीडीएम रोड कोरबा थाना कोतवाली कोरबा

02 मनीष उदाषी पिता स्व. अमरलाल उदाषी उम्र 36 साल निवासी कटोरा तालाब गली नंबर 3 थाना सिविल लाइन रायपुर।

03 सौरभ नरेश मनुज पिता नरेश मनुज उम्र 22 साल निवासी दयाल नगर सिंधी मोहल्ला वर्धा थाना बाजार चौक जिला वर्धा महाराष्ट्र।

04 मधुर सेवल वलेचा पिता सेवल वलेचा उम्र 22 साल निवासी महादेव घाट रोड सत्य विहार कॉलोनी रायपुर।

05 नारायण कुमार निषाद पिता बहरिकराम निषाद उम्र 23 साल निवासी पार्वती नगर गांधीनगर मुर्रा भट्टी थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर।

06 कुलदीप सिंह पिता शमशेर सिंह उम्र 22 साल निवासी ग्राम बहू थाना व पोस्ट भट्टू जिला फतेहबाद
हरियाणा।

07 टिकेंद्र मांडवी पिता श्री हीरामन लाल मांडवी उम्र 25 वर्ष निवासी पाटन ग्राम बाहरडीह थाना उतई जिला दुर्ग, हाल मुकाम ग्राम बोरसी दुर्ग।

08 दिनेश दीलीप वासवानी पिता दिलीप वासवानी उम्र 30 वर्ष पता तुलसी नगर जरी पटका जिला नागपुर महाराष्ट्र

*खातेदारों के नामः-*

01. विजय धारी पिता स्व. सुरेन्द्र धारी उम्र 34 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती धनवार पारा कोरबा
02. आदित्य प्रसाद खैरवार पिता सुखनाथ खैरवार उम्र 19 वर्ष निवासी सलियाभाठा करतला जिला कोरबा।
03. मुन्ना खान पिता मो० सुध्धु उम्र 47 वर्ष निवासी सीतामणी कोरबा। 04. मनीष पाहुजा पिता स्व. राजकुमार पाहुजा उम्र 34 वर्ष निवासी शांतिनगर मुड़ापार कोरबा

*कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना (मापुसे.) थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल, सायबर सेल से प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी, लक्ष्मी कुर्रे, प्र. आर. गुनाराम सिन्हा, चंद्रशेखर पांडे, राजेश कुमार, आर. प्रशांत सिंह, रवि चौबे विरकेश्वर प्रताप सिंह, डेमन ओगरे, रितेश शर्मा आलोक टोप्पो, सुशील यादव, म.आर. रेनू टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।*