Home Blog Page 649

*पशु कुरता अधिनियम के फरार आरोपियों पर तखतपुर पुलिस का प्रहार*

0

📌 *सतत निगरानी बाद एक और आरोपी तखतपुर पुलिस की गिरफत मे*
📌 *आरोपियों का नाम- 1.कौशलचन्द्र घृतलहरे पिता रामपिरीत घृतलहरे उम्र 20 साल निवासी ढोलगी थाना लोरमी जिला मुंगेली छत्तीसगढ*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में अवैध कारोबार करने वालो एवं अपराधों मे संलिप्त फरार आरोपियो को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार के तहत तत्काल आरोपी के गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अचर्ना झा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध कार्य करने वालो एवं फरार आरोपियों के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। इसी क्रम मे आज दिनांक 21-05-2024 को अपराध क्रमांक 236/2024 धारा 4,6,10 छ0ग0 कृषक परीक्षण अधिनियम , 11 घ, पशु कुरता अधिनियम प्रकरण मे गिरफतार प्रयुक्त वाहन के स्वामी सुरेश साहू द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में मवेशी व्यापारी कौशलचंद्र घृतलहरे के साथ मिलकर मवेशी को कटिंग हेतु बुचडखाना ले जाना बताया था जिसकी सतत निगरानी की जा रही थी फरार आरोपी कौशलचंद्र घृतलहरे को कोटा से अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जिन्होने अपना जूर्म स्वीकार किया, प्रकरण सदर में कौशलचंद्र घृतलहरे के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी को दिनांक 21.05.2024 को विधिवत गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।
कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक आशीष वस्त्रकार, प्रकाश ठाकुर,आकाश निषाद, सुनील सूर्यवंशी, संदीप कश्यप एवं अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

*🔶 रतनपुर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पशु क्रूरता पर गई कार्यवाही।*

0

🔶 पालतू बैल व बछड़ा को संदिग्ध तरीक़ेसे ले जा रहे 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
🔶 आरोपियो से 16 नग पालतू कृषक पशु (बैल, बछड़ा) कीमती 150000 रूपये को किया जप्त।
गिरफ्तार आरोपी –

1. बबलू यादव पिता विश्राम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी परसदा थाना रतनपुर,
2. दीनदयाल यादव पिता तुगन यादव उम्र 55 वर्ष निवासी बैमा थाना सरकंडा,
3. श्रवण धुरी पिता राम धुरी 38 वर्ष निवासी बैमा थाना सरकंडा,
4. लाला धूरी पिता मौजी धुरी उम्र 45 वर्ष निवासी सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.।
———————

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनांक 20 मार्च 2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला की कुछ व्यक्ति पालतू कृषक पशु बैल, बछड़ा को पैदल बिना किसी आवश्यक चारा पानी के क्रूरता पूर्वक हांकते हुए बूचड़खाना ले जा रहे हैं की सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर भा.पु.से. (प्रशिक्षु) अजय कुमार द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाना रतनपुर में टीम गठित कर मुखबीर की बताए स्थान ग्राम परसदा के पास पालतू कृषक पशुओं को बिना आवश्यक चारा पानी के क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने पर कड़ाई व हिकमत अमली से पूछताछ करने पर बूचड़खाना ले जाना बताए, जिनके कब्जे से 16 नग पालतू बैल, बछड़ा कीमती 150000 रुपए को जप्त कर उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, सउनि चंद्रकांत डहरिया. आर. महेंद्र रजवाड़े, संजय खांडे, लेखपाल खुसरो का विशेष योगदान रहा।

*‘‘बिलासपुर में गुण्डागर्दी कर चाकुबाजी एवं मारपीट करने वाले गैंग के आरोपीयों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार‘‘*

0

*पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा घटना के 24 घण्टे भीतर उदय चक्रधारी, मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे को किया गया गिरफ्तार।*

*पुलिस का गुण्डागर्दी कर मारपीट एवं चाकूबाजी करने वाले गुण्डे बदमाशों के खिलाफ लगतार अभियान चलता रहेगा, गैंग बनाकर लोगों को डरा धमका कर डर पैदा करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर इनकी गैंग हिस्ट्रीशीट भी तैयार की जा रही है।*

‘‘धारा 307, 427 506 294 324 147 148 149 34 भादवि 25 27 आर्म्स एक्ट‘‘

-0 आरोपी उदय चक्रधारी, मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे के विरूद्व आपरेशन प्रहार।
-0 चारो आरोपी जिला छोडकर भागने के फिराक में थे।
-0 आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल डिस्कव्हर, दो नग चाकू, एक नग मोपेड, एक्टीवा किया गया जप्त।

नाम आरोपी –
01. उदय चक्रधारी पिता तामेश्वर चक्रधारी उम्र 20 वर्ष निवासी तैयबा चैक के पास मरारगली तालापारा बिलासपुर।
02. मनीष यादव पिता रामकुमार यादव उम्र 21 वर्ष निवासी तैयबा चैक के पास कुम्हार गली तालापारा बिलासपुर।
03. प्रेम डाहिरे पिता स्व. रहस लाल डाहिरे उम्र 20 वर्ष निवासी मंझवापारा राजीव गांधी चैक के पास बिलासपुर।
04. पवन उर्फ यशवंत चक्रधारी पिता रामू चक्रधारी उम्र 21 वर्ष निवासी राजीव गांधी चैक के पास बिलासपुर।

 

 

आशीष कश्यप बिलासपुर:-इस प्रकार है कि दिनांक 19.05.2024 की रात्रि करीब 10.00 बजे प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी गौसिया बिरयानी सेटर दुकान में काम करता है, दुकान के सामने ही अपने दोस्त अरहान खान के साथ खडा था अभी वहां पर उदय चक्रधारी मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे साबीर, दो गाडियों में आये एवं गंदी गंदी गाली गलौच कर अरहान खान के सीने एवं पेट के पास चाकू से वार किये है जिससे अरहान खान को सिम्स में भर्ती किया गया घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक निमेतेश सिंह को त्वरित कार्यवाही करने के कडे निर्देश दिये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में अलग अलग टीम बनाकर आरोपी उदय चक्रधारी मनीष यादव, पवन चक्रधारी, प्रेम डाहिरे, साबीर, को घेराबंदी कर अलग अलग स्थानोे से पकडा गया। आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की कार्यवाही पर एसपी श्री रजनेश सिंह द्वारा थाना सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उपनिरीक्षक भावेश शेण्डे, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मरावी, मनहरण पैकरा, आरक्षक राजेश नारंग, देवेन्द्र दुबे, सोनू पाल, अविनाश कश्यप, राकेश खाण्डे, नीलेश राठौर, बाल मोहन राव, पुन्नी लाल खाण्डे, की सराहना की है।

*बीच सड़क पर हत्या,शादीशुदा महिला टीचर की जान की मांगती रही भीख पढ़िये पूरी खबर*……

0

फिर शव को जलाने की भी कोशिश करने लगा.

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. सनकी शख्स ने शादीशुदा महिला टीचर की गला रेतकर पहले निर्ममता से उसकी हत्या कर दी और फिर शव को जलाने की भी कोशिश करने लगा. हालांकि इससे पहले कि वो महिला के शव को आग के हवाले कर पाता वहां लोगों की भीड़ जुट गई जिसके बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया. हत्या की ये वारदात प्राणपुर थाना क्षेत्र की है जहां स्कूल जा रही महिला टीचर यशोदा देवी को अकेला पाकर सिरफिरे शख्स हलचल कुमार ने धारदार हथियार से उस पर कई बार हमला कर दिया. इतना ही नहीं उसने शिक्षिका को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश भी की.

घटना के वक्त ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख आरोपी हलचल कुमार राय मौके से फरार हो गया. जब तक लोग महिला टीचर यशोदा देवी को अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के पीछे दोनों के बीच पहले से चले रहे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है. हालांकि इससे पहले भी ग्रामीणों के द्वारा इस मामले को लेकर पंचायत की गई थी लेकिन सिरफिरे शख्स के सिर से प्यार का भूत नहीं उतरा था. उसने मौका मिलते ही शादीशुदा शिक्षिका को मौत के घाट उतार दिया.मृतक महिला प्राणपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली थी और पास के ही पकड़िया प्राथमिक विद्यालय में सरकारी टीचर थी, आरोपी ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब महिला टीचर अपने घर से स्कूल जा रही थी. रास्ते में ही सुनसान जगह पर हलचल कुमार राय ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी. घटना को लेकर कटिहार सदर के डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया और कहा कि दोनों को लेकर ग्रामीणों के द्वारा शिक्षिका के शादी के पूर्व में भी पंचायत की गई थी. पुलिस की मानें तो घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हलचल कुमार राय मौके से फरार हो गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं दूसरी तरफ मृतक महिला टीचर के पति प्रवेश राय ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

*अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही से जच्चा-बच्चा की गई जान:-चोवा साहू*

0

0. सिर्फ झूठी वाहवाही लूटने में जुटा अस्पताल प्रशासन,शासन के नुमाईंदे खामौश।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- एक तरफ जिला अस्पताल प्रशासन और कवर्धा विधायक तथा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जिला अस्पताल के मरीजों को दी जाने वाली तथाकथित सुविधाओं की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते कहीं जिले के ग्रामीण डायरिया की चपेट में आकर अपनी जान गवा रहे हैं तो कहीं जिला अस्पताल में डिलेवरी के दौरान जच्चा बच्चा को अपनी जान गवानी पड़ रही है दुर्भाग्यजनक यह है कि ऐसी घटनाओं पर अस्पताल प्रशासन पर्दा डालकर अपनी गर्दन बचाने में जुटा है और शासन में बैठे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हांथ पर हांथ धरे बैठे हैं उक्त बातें जिला कांग्रेस के चोवा साहू ने जारी बयान में कहीं चोवा साहू ने कहा कि ताजा मामला जिला अस्पताल का है जहां रविवार की सुबह एक बैगिन महिला को डिलेवरी के दौरान अपनी जान गवानी पड़ गई इतना ही नहीं उसके बच्चे की भी मौत हो गई चोवा साहू ने बताया कि रविवार को जिले के विकासखण्ड पंडरिया के ग्राम आगरपानी निवासी गर्भवति महिला रामकली बैगा को प्रसव पीड़ा उठने के बाद परिजनो द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोड़ला लाया गया था लेकिन चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल कवर्धा रिफर कर दिया गया बताया जाता है परिजनो द्वारा सुबह करीब 6.00 बजे पीड़िता को जिला चिकित्सा में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसका ऑपरेशन किया लेकिन ऑपरेशन के बाद जच्चा बच्चा की मौत हो गई चोवा साहू ने बताया कि यह चिकित्सकों की घोर लापरवाही है दोनो की मौत के बाद सक्ते में आए अस्पताल प्रशासन द्वारा तत्काल मृतकों का पीएम भी करा दिया गया और शवों को मृतकों के परिजनो को सौंप दिया गया ताकि किसी को घटना की कानो कान भनक भी न लग पाए वहीं जब इस संबंध में अस्पताल प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कॉल तक रिसीव नहीं किया गया जिससे साफ जाहिर है कि यह अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का घातक परिणाम है चोवा साहू ने कहा कि यह जिला अस्पताल का संभवत: पहला मामला है जिसमें चिकित्सकों की लापरवाही के चलते एक जच्चा बच्चा को अपनी जान गवानी पड़ी है चोवा साहू ने शासन-प्रशासन से इस मामले की जांच कराए जाने तथा जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की मांग की है।

—————————————-

*16 लाख रुपए का राशन घोटाला करने वाले भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी ना होने पर प्रदेश कांग्रेस ने उठाए सवाल*

0

0.हितग्राहियों का अंगूठा लगाकर डकार गए 226 क्विंटल चावल।

0.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भीड़ लोहारा थाना में घुस गई प्रदेश कांग्रेस ने की घोटालेबाज की गिरफ्तारी की मांग, पूछा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौन क्यों?

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा में राशन दुकान चलाने वाले भाजपा नेताओं ने 16 लाख रुपए का राशन घोटाला किया है सहसपुर लोहारा नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष उषा श्रीवास राशन दुकान चलाने वाले समिति की अध्यक्ष तथा मनहरण श्रीवास राशन दुकान के सेल्समैन है भाजपा नेताओं ने 300 से अधिक राशन हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर उन्हें अप्रैल और मई का राशन सामग्री नहीं दिया कांग्रेस ने राशन घोटाले को भाजपा की फितरत बताया है तथा घोटालेबाजों की गिरफ्तारी ना होने पर सवाल उठाए हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि राशन घोटाला प्रकाश में आने के बाद खाद्य विभाग ने थाना सहसपुर लोहारा में इस मामले में एफ.आई.आर लिखवाई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई इससे अक्रोशित राशन हितग्राहियों की भीड़ 19 मई को थाना में घुस गई तथा थाना घेर लिया इसे देखकर थाना में मजबूरी में राशन दुकान के सेल्समैन मनहरण श्रीवास और समूह के सचिव के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की गईं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता हमेशा राशन घोटाला करते हैं राज्य की वर्तमान सरकार में राज्य भर में राशन सामग्री के घोटाले में भाजपा पूरी तरह लगी हुई है कवर्धा के विधायक विजय शर्मा के मंत्री बनने के पश्चात कबीरधाम जिले में घोटालों की बाढ़ आ गयी है गड़बड़ियों घोटालों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौन रहते हैं घोटाले के इस मामले में भी विजय शर्मा मौन बने हुए हैं प्रदेश कांग्रेस ने सहसपुर लोहारा में राशन घोटाले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि राशन सामग्री में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना का भी राशन शामिल है इस मामले में कबीरधाम जिले के मुखिया कलेक्टर जनमेजय महोबे की चुप्पी बहुत कुछ बयान करती है आखिर कलेक्टर ने राशन घोटाले में गिरफ्तारी सुनिश्चित क्यों नहीं की? कलेक्टर को आखिर किसका डर है? घोटालेबाज भाजपा के नेता हैं इसलिए कलेक्टर उनकी गिरफ्तारी नहीं करा रहे हैं इससे ये लगता है कि कलेक्टर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।

—————————————-

वाहन दुर्घटना में 19 लोगों की मौत पर अकबर की गहरी सवेंदना घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

0

0. दुर्घटना बीमा राशि दिलाने की भी जरूरत बताई।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कुकदुर के समीप बाहपनी घाट में मालवाहक वाहन खाई में गिरने से हुए दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है पूर्व मंत्री ने मृतकों के परिजनों तथा घायलों को राज्य शासन की ओर से दी गई सहायता राशि के अलावा दुर्घटना बीमा राशि भी दिलाए जाने की जरूरत बताई है पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के बाद मालवाहक वाहन का ड्राइवर वाहन से कूद गया आजकल के वाहन एडवांस टेक्नोलाजी के हैं जिसमें ब्रेक फेल की गुंजाईश कम ही रहती है इसके अलावा वाहन में हैंड ब्रेक की सुविधा भी रहती है वाहन को गेयर के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है मालवाहक वाहन में सवार लोग दुर्घटना के शिकार हो गए हैं बीमा राशि के जरिए भी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

—————————————-

*कुकदुर हादसे पर विधायक भावना बोहरा ने किया दुःख व्यक्त अपने झारखंड प्रवास कार्यक्रमों को तत्काल स्थगित कर पंडरिया के लिए हुईं रवाना अंतिम संस्कार के लिए परिवारजनों को पहुंचाई आर्थिक सहायता*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सोमवार को वनांचल क्षेत्र कुकदुर के ग्राम बाहपानी के समीप तेंदुपत्ता संग्रहण करके वापस लौट रही श्रमिकों से भरी पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस दुखद सड़क हादसे में अबतक लगभग 19 लोगों के निधन होने की पुष्टि की जा चुकी है वहीं लगभग 7 श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है वर्तमान में भावना बोहरा झारखण्ड के गोड्डा लोकसभा में पार्टी के निर्देश पर प्रवास पर हैं और उन्हें जैसे ही इस दर्दनाक हादसे की खबर मिली उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं इसके साथ ही उन्होंने तत्काल अपने प्रतिनिधियों के द्वारा हादसे में हताहत हुए परिवारजनों के घर जाकर उन्हें अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयता राशि भी दी है एवं हर संभव मदद देने की बात भी कही है भावना बोहरा मंगलवार को सुबह सबसे पहले हादसे में हताहत हुए परिवारजनों से भेंट करेंगी हादसे की जानकारी मिलते ही भावना बोहरा ने तत्काल स्थानीय पुलिस स्टेशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बचाव व राहत कार्य हेतु चर्चा की वहीं घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं एम्बुलेंस सुविधा को घटना स्थल पर तत्काल पहुँचाने के लिए दूरभाष से संपर्क किया इस दौरान भावना बोहरा ने इस हादसे को लेकर गहरा दुःख व्यक्त कर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि “वनांचल क्षेत्र अंतर्गत कुकदुर के ग्राम बाहपानी के पास हुए सड़क हादसे की खबर सुनकर मन व्यथित है झारखण्ड प्रवास के दौरान घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस विभाग व अदिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूँ और वर्तमान स्थिति की जानकारी भी दूरभाष के माध्यम से प्राप्त कर रही हूँ इस दौरान हादसे में वाहन में सवार लोगों के निधन होने की खबर सुनकर अत्यंत ही पीड़ा हुई मैं ईश्वर से उन सभी की दिवंगत आत्मा की शांति व हादसे में घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करती हूँ मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ है।

—————————————-

*विधायक भावना बोहरा ने कुकदुर हादसे में मृतकों के बच्चों को लिया गोद, शिक्षा,विवाह और रोजगार तक जिम्मेदारी उठाने का दिया भरोसा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सोमवार को पंडरिया के वनांचल क्षेत्र कुकदुर के ग्राम बाहपानी में हुए भीषण सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 19 आदिवासियों के परिवार के बच्चों को विधायक भावना बोहरा ने गोद लेने की घोषणा की है विधायक भावना बोहरा ने आज मृतकों के परिवारजनों से उनके निवास जाकर भेंट किया और उन्हें ढांढस बंधाया इस दौरान भावना बोहरा बहुत ही भावुक दिखीं उन्हें देखकर हताहत परिवारजनों ने भी गले लगाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत ही दुखद व पीड़ादायक घटना है जब परिवार का एक सदस्य जाता है तो पीड़ा होती है और उसकी कमी कभी पूरी नही हो सकती विगत वर्षों में कुकदुर क्ष्रेत्र के आदिवासी भाई-बहनों ने हमेशा ही मुझे एक परिवार की भांति स्नेह व सहयोग दिया है आज यहां इस दुख की घड़ी में मैं उन सभी परिवारजनों के साथ हूँ इसलिए हमने निर्णय लिया है कि इस हादसे में जिन बच्चों के सिर से परिजनों का साया उठ गया हैं जिनके माता-पिता ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है उनके परिजन की भूमिका हम निभाएंगे भावना बोहरा ने बताया कि हादसे में दिवंगत हुए 19 लोगों के करीब 24 बेटा-बेटियों के आगे की शिक्षा, उनके रोजगार एवं विवाह तक कि सारी जिम्मेदारी वे स्वयं अपने भावना समाजसेवी संस्थान के माध्यम से उठाएंगी पंडरिया विधानसभा मेरा परिवार है और जब परिवार पर विपदा आती है तो उनके दुख में उनके साथ रहना मेरी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी मैं उनके परिजनों की कमी तो पूरी नही कर सकती लेकिन उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास जरूर कर सकती हूं इसलिए हमने यह निर्णय लिया है विदित हो कि घटना होने के दिन विधायक भावना बोहरा झारखंड प्रवास पर थीं उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी प्राप्त हुई उन्होंने तत्काल अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया और लगातार पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क में थी व पूरे घटनाक्रम और राहत कार्य की जानकारी प्राप्त कर रही थी उन्होंने अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से तुरंत ही हादसे में हताहत परिवारजनों से संपर्क कर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता भी की वे तत्काल छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुईं और आज हताहत परिवारजनों के निवास पहुंचकर उनसे भेंट किया एवं संवेदनाएं व्यक्त की।

—————————————

♦️ *युवक के उपर मिर्ची पाउडर डालकर चाकू चलाने वाले आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में*

0

♦️ *धारा 307 भादवि जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर धारा में अपराध दर्ज*

♦️ *घटना में एक नाबालिक के साथ 2 अन्य आरोपी थे शामिल*

♦️ *आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी*
01. अजय कोरी पिता संतोष कोरी उम्र 24 वर्ष निवासी नूतन चौक अटल आवास सरकण्डा।
02. राजा यादव पिता विनोद उर्फ मनोज यादव उम्र 19 वर्ष निवासी नूतन चौक अटल आवास।
03. एक विधि से संघर्षरत नाबालिक

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोह. मंसूर अली पिता अली मोहम्मद उम्र 55 वर्ष निवासी अटल अवास चौबे कालोनी म.नं. 10 सरकण्डा बिलासपुर ने थाना आकर दिनांक 20.05.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके लड़के मोहम्मद फरमान को अजय कोरी, राजा यादव और एक नाबालिग बालक एक सप्ताह पहले हमारे घर के पास तुम गाली गलौच किये थे कहते हुये जान से मारने की नियत से मोह. फरमान के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर चाकु से ताबड़तोड़ वार कर चोट पहुंचाए है, मौके में मुझे आते देख भाग गये हैं. प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गये थे व अपने ठिकाने बदल रहे थे। जिन्हे घटना की सूचना मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही सीपत चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी अजय कोरी एवं राजा यादव को एक अन्य नाबालिक साथी के साथ पकड़ा गया जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।