Home Blog Page 648

*शातिर ठग पकड़ाया शेयर मार्केट और जुआ सट्टा कैसिनो के नंबर देने के नाम पर करता था ठगी*

0

*कई लोगों को लगा चुका था लाखों का चूना*
*आरोपी शिवनंदन महंत @नंदू महंत 32 वर्ष, निवासी ठाकुर्दिया खरसिया थाना खरसिया ,रायगढ़*

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ति:-मामले का विवरण इस प्रकार है की थाना सकती के नेहरू लाल राठौर नमक ग्राम पसीद के व्यक्ति ने शिकायत की इसको शिवनंदन महंत के आदमी ने, जो की खरसिया का रहने वाला है, उसने कॉल करके बताया की वो शेयर मार्केट के खेल में पैसे लगाने पर पैसे को कई गुना कर देगा।उसकी बातों के झांसे में आकर नेहरू लाल ने अपने अकाउंट से शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी दोनो निवासी ठाकुर्दिया खरसिया के अकाउंट में फोन पे के माध्यम से 5 लाख रुपए डाल दिए,जो शिवनंदन महंत ने ठगी करके रख लिए।पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी को प्रकरण की जानकारी मिलने पर उन्होंने asp सुश्री रमा पटेल और एसडीओपी मनीष कुंवर के साथ साइबर की टीम को इसकी पतासाजी के लिए लगाया, सकती पुलिस और साइबर की टीम ने एसडीओपी श्री मनीष के नेतृत्व में पता तलाश की और शिवनंदन महंत को राउंड अप करके,उससे पूछताछ शुरू की तो खुलासा हुआ, की ये व्यक्ति घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसीवा एवम अन्य जगहों पर भी ठगी कर चुका है, और वहां अपराध भी दर्ज है।ये व्यक्ति व्हाट एप नंबर लेकर लोगों को शेयर मार्केट में लगाने, जुआ सट्टा और कैसिनो के नंबर बताने के नाम पर झांसा देता था, और उनकी रकम बढ़ाने की बात करता था, ये इतना शातिर है, की लोग आसानी से इसके जाल में फांस जाते थे। प्राप्त जानकारी के आधार पर अभी तक,अपने साथी अजय सिंधी के साथ 50 से ऊपर लोगों को ठगी कर चुका है और ठगी की रकम का करोड़ों के जाने का अंदाजा है।सकती पुलिस ने शिवनंदन महंत को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने अपील की है, की इसकी ठगी के शिकार जो भी लोग हैं, आकर रिपोर्ट कराएं।ऐसे और भी लोग हैं, तो उनके बारे में भी जानकारी देने की अपील पुलिस अधीक्षिका ने की है।इस कारवाई में साइबर की टीम के निरीक्षक अमित सिंह, आरक्षक फारूक,राकेश, थाना सक्ति के asi नजरियस एक्का, आरक्षक सेतराम पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

🚨 *नेशनल हाइवे पर पत्थरबाजी करने वाले आए पुलिस की गिरफ्त में*

0

🚨 *ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही*

🚨 *अन्य साथियों की तलाश जारी*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-जांजगीर परसदा निवासी बालमुकुंद वर्मा ने थाने में सूचना दी कि मुंगेली से वापस जांजगीर लौटने के दौरान सिलपहरी मुख्यमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कार रुकवाई और पत्थर फेंकने लगे, जिससे कार में बैठे एक व्यक्ति को चोट आई और कार को भी नुकसान पहुंचा है। उक्त सूचना की प्राप्ति पर तत्परता से एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू की। थाना स्टाफ के बिलासपुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे पर सिलपहरी के नज़दीक पहुँचने पर दो संदिग्ध युवक दिखाई पड़े। पुलिस को आता देख दोनों युवक भागने लगे, जिनमें से एक युवक को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया, वहीं दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर बच निकला। युवक ने अपनी पहचान राजेश धुरी उम्र 21 वर्ष निवासी कोरमी के रूप में बताई है। राजेश धुरी के अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने भागने वाले युवक का नाम सचिन सोनवानी बताया, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है और बहुत जल्द ही ऐसे अन्य असामाजिक तत्वों को भी पकड़ लिया जाएगा। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के मार्गदर्शन में लगातार असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है।* पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना सिरगिट्टी टीम की कार्यवाही पर प्रशंसा की गई है।

👁️‍🗨️ *मिशन सिक्योर सिटी के तहत देवरीखुर्द एवं लाल खदान में लगवाए गए 8 कैमरे*

0

👁️‍🗨️ *बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर निगाह रखने हेतु जनता के सहयोग से तोरवा क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे*

👁️‍🗨️ *देवरीखुर्द और लालखदान में लगाए गए 4-4 सीसीटीवी कैमरे साथ ही मुल्कराज होटल के खराब सीसीटीवी कैमरों को चालू कराया गया*

👁️‍🗨️ *बिलासपुर के सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील है कि शहर में अधिक से अधिक स्थानों पर कैमरे लगाने में पुलिस का सहयोग करें ताकि अपराधियों की निगरानी बढ़ाया जा सके और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके*
*श्री रजनेश सिंह IPS*
*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर*


आशीष कश्यप बिलासपुर:-जिले में अपराधों पर नियंत्रण रखने एवं अपराधियों पर निगाह रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे )के द्वारा जनता के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा द्वारा जनता के सहयोग से देवरीखुर्द पुलिस चौकी के पास 4 नग सीसीटीवी कैमरे ,लालखदान में 4 नग सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए साथ ही मुल्कराज होटल के पास लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को चालू कराया गया ।

*प्रदेश देवांगन समाज की आमसभा बैठक कल 26 मई को*

0

*समाज के बुनकर भाइयो की आर्थिक स्थिति सुधार पर दिया जाएगा जोर – प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन*

मुंगेली // प्रदेश देवांगन समाज की आमसभा बैठक कल 26 मई को दिन रविवार को राजधानी रायपुर स्थित वृन्दावन हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक रखा गया है। बैठक में प्रदेश देवांगन समाज के बुनकर भाइयो को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं उस संदर्भ में आवश्यक पहल करने पर जोर दिया जाएगा। देवांगन समाज की बुनकारी प्रथा पर आई हुए आर्थिक समस्याओं पर निराकरण हेतु प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक पहल किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को प्राप्त आवेदनों पर चर्चा, प्रकोष्ठ के नियुक्तियों सहित समाज के आर्थिक स्थिति सुधारने व युवाओ को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रयास किया जाएगा। प्रदेश देवांगन समाज के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 अंतर्गत प्रदेश के सभी निर्वाचित, मनोनीत पदाधिकारी, सभी जिला, राज, ब्लॉक, मंडल के अध्यक्ष सचिव, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं उनके सभी पदाधिकारीयों, प्रदेश के निर्वाचित पदाधिकारी गण, प्रदेश के संरक्षकगण , प्रदेश सलाहकारगण , प्रदेश के विधिक सलाहकारगण, प्रदेश के चारो संभाग सयोजक, प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्षगण , प्रदेश सहसचिवगण, प्रदेश प्रवक्तागण, प्रदेश मिडिया प्रभारीगण, प्रदेश कार्यकारिणीगण, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारीगण, अधिकारी कर्मचारी एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सभी जिला के अध्यक्ष सचिवगण, राज, ब्लॉक, मण्डल के अध्यक्ष सचिवगण और प्रदेश देवांगन कल्याण समाज 2338 के समस्त सदस्यों को निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित होने के लिए आग्रह किया है।

*◼️नाबालिक लड़की को कोतवाली पुलिस के द्वारा बिहार से किया गया बरामद।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया निवासी वैष्णव मंदिर के पीछे सीतामणी कोरबा के द्वारा रिर्पोट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लडकी उम्र 17 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया है कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 262/2024 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश अति. पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, तथा डीएसपी प्रतीभा मरकाम, थाना प्रभारी एमबी पटले के कुशल मार्ग निर्देशन, सउनि अश्वनी वर्मा के नेत्तर्तव में पता तलास किया जा रहा था पुलिस के द्वारा बिहार जाकर कोरबा पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को बरामद किया गया है सकुशल परिजनों को सौपा गया। पुलिस के द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

*मालवाहक वाहनों में लोगो का परिवहन करने वाले कुल 38 वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर मुंगेली पुलिस द्वारा की गई कारवाही*

0

मुंगेली:-पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मालवाहक परिवहन में की जाने वाली यात्री परिवहन की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.05.2024 को समस्त थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत मालवाहक वाहन
जिसमे यात्रियों का परिवहन करते पाए गए कुल 38 मॉलवाहक वाहनों के विरुद्ध समन शुल्क की राशि वसूल की गई एवं भविष्य में यातायात नियमों का पालन करते हुए ऐसा न करने की हिदायत दी गई।
इसी प्रकार विगत दो दिन में मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में भी 107 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है जिसमें 36800/- समन शुल्क के रूप में वसूल किया गया है।

*मुंगेली निवासी सौरभ सोनी को फसाने के लिए रची जा रही साजिश, परिवारजनो को किया जा रहा परेशान सौरभ सोनी ने मामले की एसपी, आईजी से शिकायत,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

बिलासपुर/मुंगेली = मुंगेली जिले में लगातार मानसिक रूप से दबाव बनाने की प्रथा चलते आ रही है बता दें कि मंजगावपारा निवासी सौरभ सोनी व उनके परिवार को फसाने के लिए एक महिला ने झूठी शिकायत दर्ज कराई है व जिसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की गई है, जिसमें एस पी आई जी को पत्र लिखा गया है, वो मानसिक रूप से दबाव बनाया जा रहा है यह लेख किया गया है, पूर्व में भी इन लोगों के द्वारा जबरदस्ती दबाव बनाकर लेन देन किया गया है, जिससे कि पूरा परिवार सदमे में हैं, पूर्व में भी इस मामले की शिकायत किया गया है लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है, अब देखने वाली बात यह है कि इस मामले में पुलिस आगे क्या जॉच व कार्यवाही करती हैं,

*प्रदेश सरकार इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, दिवंगतों के परिजन और घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है:- डॉ रमन सिंह*

0

0.बाहपानी सड़क हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा और कलेक्टर से की बात।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- गत सोमवार को कवर्धा जिले में पिक-अप गाड़ी के हादसे से प्रदेश में शोक का वातावरण रहा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत छत्तीसगढ़ सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर संवेदनाएं प्रकट की थी कुकदूर थाना क्षेत्र पंडरिया विधानसभा में हुए इस भीषण हादसे को गंभीरता से लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने क्षेत्रीय पंडरिया विधायक भावना बोहरा से फ़ोन पर बात की इसके साथ ही परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस पूरे मामले पर जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे से बात कर इस घटना की विस्तृत जानकारी ली और भविष्य में ऐसे हादसों को किस प्रकार रोका जा सके इस विषय पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

*प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ दिवंगतों के परिजनों और घायलों के साथ है इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों को हर संभव सहायता की जाएगी :डॉ रमन सिंह अध्यक्ष, छ:ग विधानसभा*

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रदेश सरकार ने 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान कर दिया है इसके साथ ही सभी घायलों को 50 हजार रुपए देने की बात भी कही है विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस दुर्घटना से प्रभावित हर परिवार को करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार समेत पूरी व्यवस्था इस हादसे पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ हादसे के पीड़ितों के साथ है और इस दुर्घटना से प्रभावित एक-एक व्यक्ति तक हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

—————————————-

♦️ *मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे।*⚡⚡

0

♦️ *मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे।*⚡⚡

♦️ *आरोपी ने घर के सामने रखे स्कूटी को किया था चोरी।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी किमती 50000 रू किया गया जप्त।*

*नाम आरोपी -*
कपिल सोनी पिता प्रवीण सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी जोरापारा अलंकार भवन के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भीष्म कुमार पिता चरण लाल बंजारे उम्र 25 वर्ष निवासी जोरापारा तालाब के पास सरकण्डा ने दिनाक 07.03.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके भाई के नाम पर डीलक्स स्कूटी क्रमांक CG 10 BQ 3061 है जिसे अपने पास रखा हुआ था। दिनांक 05.03.2024 के शाम करीब 06.00 बजे किराये के घर के सामने खड़ी किया था, एक घंटा बाद करीब 07:00 बजे बाहर आकर देखा तो स्कूटी नहीं था। कोई अज्ञात चोर स्कूटी को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, पतासाजी दौरान आज दिनांक 21.05.2024 मुखबीर से सूचना मिला कि डीएलएस कालेज के पास एक युवक नीले रंग का स्कूटी रखा बिकी करने हेतु ग्राहक का तलाश कर रहा है। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किए। जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर मुखबिर के बताए स्थान पर कपिल सोनी को घेराबंदी कर स्कूटी के साथ पकड़ा गया। जिसे उक्त स्कूटी के संबंध में पूछताछ करने पर जोरापारा में चोरी करना बताया। जो उक्त अपराध की मशरूका होना पाये जाने से स्कूटी को प्रकरण में जप्त कर आरोपी कपिल सोनी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

♦️ *पीडिता से छेडखानी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।*

0

♦️ *महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

♦️ *रिपोर्ट के कुछ ही घंटो के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश*

*नाम आरोपी*
पवन समुन्द्रे पिता स्व. बलराम समुद्रे उम्र 32 वर्ष निवासी जबड़ापारा गली न 2 थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.05.2024 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राइवेट नौकरी करती है, दिनांक 19.05.2024 के रात्रि करीब 09.15 बजे ड्यूटी से वापस आ रही थी, जबड़ापारा गली में रहने वाला पवन समुन्द्रे अकेली पाकर रास्ता रोक कर बुरी नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी करते हुये शारीरिक संबंध बनाउंगा कहने लगा, जिसे छुड़ाकर परिजनों को बताउंगी बोलने पर तुझे व तेरे पिता को जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया है. पीड़िता के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किये, जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर घटना के रिपोर्ट के महज 2 घंटों के भीतर आरोपी पवन समुन्द्रे को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।