Home Blog Page 647

🔴 *ग्राम कोरमी में चोरी करने वालो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔴 *चोरो से पाईप व घरेलू सामान किये गए बरामद*

🔴 *चोरी का समान बेचते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी*
——————————-

*नाम आरोपीगण – 1. सचिन सोनवानी उर्फ डिलर उर्फ बुचवा पिता बलदाऊ सोनवानी उम्र 22 वर्ष निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)*
*2. राजेश धुरी उर्फ मिर्ची पिता दशरथ धुरी उम्र 21 वर्ष निवासी कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)*
*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-प्रार्थी शिवाराम धुरी ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.05.2024 के रात्रि में प्रार्थी के मकान का दरवाजा तोडकर प्लास्टिक पाईप व घरेलू सामान जुमला 45000 रूपये अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम रवाना हुई। इसी क्रम मे मुखबीर से सूचना मिला कि सचिन नामदेव नाम का लडका घरेलू सामान बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहा है सूचना पर संदेही सचिन नामदेव का पतासाजी कर थाना लाकर पूछताछ करने गोल मटोल जवाब दे रहा था जिसे कडाई से पूछताछ करने पर अपने साथी राजेश धुरी के साथ कोरमी से प्लास्टिक बोर पाईप व घरेलू सामान चोरी करना स्वीकार किये। प्रकरण के दोनो आरोपी से चोरी हुये प्लास्टिक बोर पाईप व घरेलू सामान जप्त कर दोनो को गिरफ्तार किया गया

*पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सभी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है* पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना सिरगिट्टी टीम की उक्त कार्यवाही पर प्रशंसा की गई है।

*षड़यंत्र कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले सोशल मिडिया में भड़काऊ पोस्ट वायरल करने वाले आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार*

0

*आरोपियों द्वारा सरकारी जमीन को अवैध तरीके से कब्जा कर अतिक्रमण न हटे कहकर प्रशासन और जनता को गुमराह कर धार्मिक आस्था का रूप देकर समाज में विवाद खड़ी करना था आरोपियों का उद्देश्य।*

*आरोपियों द्वारा प्रशासन के अतिक्रमण हटाने की वैधानिक कार्यवाही को गलत और भड़काऊ एवं गलत ढंग से पेश कर किया सोशल मीडिया में वायरल।*

*पुलिस ने सामाजिक सद्भाव बनाने वाले लोगों को विश्वास में लेकर आरोपियों तक पहुंचने में मिली सफलता*

*आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल, मोटर सायकल, अन्य समाग्री बरामद किया गया है।*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 295ए, 153बी, 120बी, 504 भादवि कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी करने हेतु *श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जयसवाल एवं SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्ग दर्शन में थाना स्थर से टीम गठित किया गया।*

प्रार्थी सुरेंदर लहरे साकिन सिद्धबाबा वार्ड नं. 07 अमोरा थाना अकलतरा द्वारा दिनांक 26.05.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.05.2024 को सोशल मिडिया के माध्यम से खबर वायरल हुआ कि शिवरीनारायण में जैतखंम में लगे सफेद झण्डे को उतार कर भगवा रंग का झण्डा को लगा दिया गया है कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जांच करने पर पाया गया कि ओमप्रकाश कस्यप उर्फ भगत एवं अन्य निवासी शिवरीनारायण के द्वारा समाज के आस्था के प्रतीक जैतखम्भ में सफेद झंण्डा को षडयंत्र कर आरोपी ओमप्रकाश कस्यप द्वारा सुनियोजित तरीके अपने परिचित साथियों के द्वारा शेटटी नगर वार्ड नं 15 शिवरीनारायण में अवैध कब्जा कर जैतखंम को घटना के दो दिन पहले गुपचुप तरिके से बिना सफाई का ध्यान रखते हुए स्थापित किया है। ओमप्रकाश कश्यप उर्फ भगत एवं अन्य के द्वारा सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जा बरकरार रहे इसलिए ही जानबुझकर जैतखंम का निर्माण किया ताकि अवैध निर्माण नहीं टुटे नाहि कब्जा खाली करना पडे फिर भी कब्जा दुटने की जानकारी पाकर एक दिन पूर्व ही रात्रि में झण्डा बदलकर धार्मिक रंग देकर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सामाजिक सौहार्दता बिगाडने का प्रयास कियें कि रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

दौरान विवेचना प्रकरण सदर में मुखबीर से सूचना मिला कि ओमप्रकाश कस्यप उर्फ भगत, शिवशंकर यादव और संजू चौहान द्वारा घटना कारीत कराया है जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में ओमप्रकाश कस्यप उर्फ भगत कस्यप से पुछताछ कर मेमोरण्डम में बताया कि मेरे साथी लोग आत्मानंद स्कूल के पीछे अवैध कब्जा कर मकान बनवा रहा है, वहा अपने साथियों को ऑफिस बनवाने के लिए मेरे निर्माणाधीन मकान से लगा हुआ जमीन दूंगा बोला था उन लोग भी वहा आकर बैठते थे ऑफिस में धार्मिक फोटो लगाये थे 01 सप्ताह पूर्व उक्त अवैध कब्जा को राजस्व विभाग अतिक्रमण हटाने की सूचना मिली थी। फिर उसके अन्य साथियों के द्वारा दिनांक 22.05.2024 को नाली के पास जैतखम्भ गाढ दिये थे और सफेद झण्डा लगा दिये थे ताकि राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण को न हटाया जा सकें।

प्रकरण की विवेचना के दौरान *आरोपी 01. शिवशंकर यादव पिता बुधराम यादव उम्र 22 वर्ष 02. संजू चौहान पिता रामजी चौहान उम्र 23 वर्ष 03. ओमप्रकाश कस्यप उर्फ भगत पिता सुंदर लाल कस्यप उम्र 31 सभी साकिनान शिवरीनारायण सेठीनगर वार्ड नं. 15 थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर- चाम्पा* को घटना के संबंध में पूछताछ करे पर घटना घटित करना स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 27.05.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही जावेगी।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवरीनारायण उपनिरी. सागर पाठक, प्रआर, तारिकेश पाण्डेय, विजय निराला, आरक्षक लीला साहू, द्ववारिका साहू, लक्ष्मीकांत लहरे, श्रीकांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

*बुआ-फूफा ही निकले अपने भतीजे के हत्यारे*

0

*अपराध के मोर्चे पर कोरिया पुलिस की लगातार सफलता, अंधकत्ल का खुलासा

कोरिया / दिनांक 19 अप्रैल 2024 की सुबह 08 बजे थाना पटना में मृतक के भाई से सूचना प्राप्त हुई कि सानू पनिका उर्फ़ धनेश्वर पिता रामचंद्र उम्र 21 वर्ष निवासी खोड, पंडोपारा थाना पटना जिला कोरिया अपनी बुआ के घर के बाहर कुआँ के पास मरा पड़ा हुआ है। जहां थाना पटना एवं साइबर सेल की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा हत्या किया जाना लेख किए जाने पर उक्त घटना की जानकारी से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया  सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया गया। एसपी कोरिया द्वारा केस को प्राथमिकता पर लेकर आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी के पड़ताल एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन पर विशेष टीम गठित होकर थाना पटना में अप. कमांक 113/2024 धारा 302, 201 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी निरंतर की जा रही थी। पतासाजी के दौरान कोरिया पुलिस, मृतक के परिवार के सभी सदस्यों से बारी-बारी से पूछताछ कर रही थी एवं सायबर सेल की टीम निरंतर टेक्नोलॉजीकल इनपुट के विश्लेषण के माध्यम से जाँच में जुटी हुई थी। एक सप्ताह की अथक मेहनत के बाद केस का खुलासा हो पाया। प्रारम्भ में मृतक की बुआ अमरावती देवी एवं फूफा बजरंग पनिका द्वारा पुलिस को काफी उलझाने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस को शंका हुई एवं पुलिस द्वारा बार-बार घटनाक्रम की जानकारी लेने के उपरांत दोनों आरोपी अपनी ही बनायी गयी झूठी कहानी मे उलझ कर पुलिस द्वारा चतुराई से पूछे गये प्रश्नों से आरोपी घटना की वास्तविकता बताने को विवश हो गए।पूछताछ में पता चला कि मृतक सानू पनिका उर्फ़ धनेश्वर चैत्र नवरात्रि के दौरान अपने रिश्ते की बुआ अमरावती के घर पर ही रात्रि विश्राम करता था। अमरावती एवं बजरंग नवरात्रि जवारा पूजा पाठ का 12 वर्ष पूर्ण कर चुके थे एवं अमरावती अपने अंधविश्वास के चक्कर में कि पूजा पाठ पूर्ण नहीं हुआ है, जादू टोना करके अपने ही मुँहबोले भतीजे का बाल काटकर आहुति देना चाह रही थी।
रात्रि को जब सानू छत पर सो रहा था उसी दौरान आरोपी अमरावती के द्वारा सानू का बाल काटने पर उसने इसका विरोध किया। जिस पर अमरावती का पति आरोपी बजरंग गमछा से सानू का गला दबाने लगा एवं अमरावती द्वारा पास में पड़े सब्बल से पीछे की तरफ वार कर दी, जिससे सानू की मृत्यु हो गई। आरोपी
अमरावती देवी पति बजरंग पनिका उम्र 38 वर्ष और बजरंग पनिका पिता फूलसाय उम्र 55 वर्ष  निवासी खोड, पंडोपारा थाना
पटना जिला कोरिया
ने बताया कि इसके बाद दोनो, मृतक को गमछा की सहायता से घसीटकर शव को कुआँ में फेकना चाह रहे थे, किन्तु शव को लेकर जब कुआँ के पास पहुँचे ही थे, तब किसी की आहट सुनकर लाश को वही छोड़कर घर के अन्दर चल दिए।

आरोपीगण द्वारा हत्या प्रमाणित पाए जाने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 302, 201, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

इंकार,सौम्या चौरसिया को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, अब 10 जून के बाद होगी सुनवाई पढ़िये पूरी खबर…..*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, 27 मई 2024। कोयला घोटाला और मनी लांड्रिंग केस में जेल में बंद सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है, कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। सौम्या की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने ED से जवाब मांगा है. बता दें कि सौम्या चौरसिया ने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत की मांग की है, अब मामले की सुनवाई 10 जून के बाद होगी सुनवाई l

जानकारी के मुताबिक पूर्व की कांग्रेस सरकार में करोड़ों के कोयला घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को मनी लांड्रिंग के केस में ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से सौम्या चौरसिया रायपुर के सेंट्रल जेल बंद हैं. इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लांड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, और कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया था l

बता दें कि कुछ दिन पहले ही ईडी की विशेष अदालत में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. सौम्या चौरसिया को अपने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत की मांग की गई है. मामले की सुनवाई जस्टिस एनके व्यास की बेंच में हुई

*⏩ खेत में हुए अंधे कत्ल के आरोपी चंद घंटे में हुए गिरफ्तार*

0

*⏩बिलासपुर पुलिस की सक्रियता से आरोपी भागने में हुए नाकाम*

*⏩आरोपीगणो के द्वारा जमीन विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर रस्सी से गला दबा कर की गई हत्या*

*⏩आरोपीगणों के द्वारा घटना का स्वरूप बदलने के लिए मृतक के शव को घसीटकर पेड में रस्सी से लटकाया गया*

*⏩आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं रस्सी व घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल मोटर सायकल सीजी 10 एआर 4562 किया गया जब्त*

*⏩नाम आरोपी 1- श्यामलाल कश्यप पिता वेद प्रसाद कश्यप उम्र 29 साल*

*⏩2- घनश्याम कश्यप पिता वेद प्रसाद उम्र 31 साल दोनो निवासी खैरा डगनिया थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग*


आशीष कश्यप बिलासपुर:-आज दिनांक 26.5.2024 को सीपत थाना पुलिस को सूचना मिली कि प्रार्थी के मामा दौलत राम कौशिक को किसी अज्ञात व्यक्ति ग्राम व्यक्ति द्वारा डंगनिया के कोसमवाडी अमरैया जगसाला रोड किनारे खेत मेढ के पेड में मारकर हत्या कर बांध दिया हैं, जिसकी सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), को दी गई जिस पर उनके द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र घटना स्थल पहुंच कर जांच करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं सीएसपी श्री निमितेश सिंह, एफएसएल एक्सपर्ट, डॉग स्कॉट की टीम एवं फिंगरप्रिंट की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां पर इस विशेष टीम द्वारा घटना स्थल एवम् शव का बारीकी से निरीक्षण कर किया गया। मृतक के संबंध में परिजनों ग्रामीणों पूछताछ कर, एवम् मुखबिरो के माध्यम से सूचना संकलन किया गया , जांच में पता चला कि मृतक का जमीन संबंधी विवाद गांव के ही श्याम कश्यप एवं उसके परिवार से है। डॉग स्काट भी घटना स्थल पर निरीक्षण उपरांत संदेही के घर पहुंचा। सभी सूचनाओं के आधार पर समस्त संदेहों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, थाने में लाकर कड़ी पूछताछ की गई , जो आरोपीगणों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया , कि आरोपियो की छोटी बहन मृतक के साथ पत्नी के रूप में रहती थी , जिसका इन लोगों ने विरोध किया था , साथ ही मृतक के साथ इनका जमीन संबंधी विवाद था और लेनदेन भी था जिससे आक्रोशित होकर, मृतक को कल शाम को अकेले पाकर, उनके द्वारा अमृता को डंडे से मारकर एवं रस्सी से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई, और अपने अपराध को छुपाने के लिए उनके द्वारा रस्सी से मृतक को खींचकर पेड़ में बांध दिया गया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दे सकें। जो आरोपीगणों के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर दिनॉक 26.05.2024 आरोपी श्यामलाल कश्यप पिता वेद प्रसाद कश्यप उम्र 29 साल और – घनश्याम कश्यप पिता वेद प्रसाद उम्र 31 साल, दोनो निवासी खैरा डगनिया थाना सीपत , को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं रस्सी व घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल मोटर सायकल सीजी 10 एआर 4562 किया गया जब्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, उप निरी. अजहर एसीसीयू बिलासपुर सउनि शिव सिंह बक्साल, अभय सत्यार्थी, युगल किशोर शर्मा, प्र. आर. प्रफूल सिंह, आरक्षक- प्रदीप सोन, प्रकाश जगत, प्रमोद केंवट, एवं डॉग स्काट मनोज साहू की विशेष भुमिका रही ।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा इस अंधेकत्ल पर त्वरित कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह की प्रशंसा की गई।

*मृतक तेंदूपत्ता संग्राहकों के आश्रितों को सम्मान जनक मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिन तेंदूपत्ता श्रमिकों की हाड़तोड़ मसक्कत के दम पर ग्रीन गोल्ड कहे जाने वाले तेंदूपत्ता से प्रदेश की भाजपा सरकार करोड़ों का राजस्व प्राप्त कर अपना खजाना भर रही है आज उन तेंदूपत्ता श्रमिकों की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत पर आश्रित परिवारों को नाममात्र की आर्थिक सहायत राशि देकर सरकार अपने हांथ खड़े कर रही है मृतकों के आश्रितों को दी जाने वाली सहायकता राशि को काफी कम बताते हुए कवर्धा कृषि उपजमण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष चोवा साहू ने शासन से प्रत्येक मृतक तेंदूपत्ता संग्राहक के आश्रित परिवार को 50-50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की है इस संबंध में चोवा साहू ने जारी बयान में कहा कि तेंदूपत्ता प्रदेश सरकार का सरकारी खजाना भरने का एक बड़ा जरिया है प्रदेश सरकार हर साल तेंदूपत्ता की ब्रिकी कर हजारो करोड़ का राजस्व प्राप्त करती है और इस कार्य को हमारे वनवासी भाई बहन अपनी जान जोखिम में डालकर तथा तेंदूपत्ता संग्रहण कर पूरा करते हैं लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि आज जब कबीरधाम जिले में 19 तेंदूपत्ता संग्रहणकर्ताओं की तेंदूपत्ता संग्रहण कर घर वापसी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो जाने पर सरकार उन्हें मुआवजे के नाम पर उनके आश्रितों कों नाम मात्र की राशि देकर अपने हांथ खड़े कर रही है चोवा साहू ने कहा कि शासन को इस पर पुन: विचार करते हुए पीडि़त परिवार के आश्रित को 50-50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देनी चाहिए इसके अलावा चोवा साहू ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुध लेते हुए उनका बीमा कराए जाने, भीषण गर्मी को देखते हुए उन्हें हर साल थरमस,छाता, टार्च आदि उपयोगी सामग्री वितरित किए जाने की मांग की है।

—————————————-

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल एवम प्रदेश अध्यक्ष,सांसद श्री दीपक बैज जी कबीरधाम के बाहपानी सड़क हादसा में आदिवासी मृत परिवार से मिलने पहुंचे

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल एवम प्रदेश अध्यक्ष,सांसद श्री दीपक बैज जी कबीरधाम के बाहपानी सड़क हादसा में आदिवासी मृत परिवार से मिलने पहुंचे

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- जिले के किकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में 20 मई सोमवार को हुए ह्रदय विदारक सड़क हादसा में 19 लोगों की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी।सभी सेमरहा गांव के रहने वाले थे जो तेंदूपत्ता तोड़कर पिकअप से दोपहर में वापस आ रहे थे सड़क हादसे की खबर सुनकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित समिति के समस्त सदस्य पहुंचकर ग्राम बाहपानी में भीषण सड़क दुर्घटना में मृत तेंदूपत्ता श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया जिसमे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व विधायकगण खैरागढ़ विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा,खुज्जी विधायक भोलाराम साहू,डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल,डोंगरगॉव विधायक दलेश्वर साहू,होरीराम साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कवर्धा,नीलू चंद्रवंशी पूर्व जिलाध्यक्ष,महेश चंद्रवंशी,चोवा राम साहू रामचरण पटेल उपस्थित रहे पीपीसी चीफ दीपक बैज ने कहा विपदा की इस घड़ी में हम सबकी पूरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष पदम कोठरी,नरेंद्र सेन सहित अन्य उपस्थित रहे बता दें कि 20 मई को कवर्धा के सेमरहा गॉव के मजदुर हमेशा की तरह तेन्दुपत्ता तोड़ने जंगल गए थे जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापिस पिकअप में सवार होकर गॉव आ रहे थे।तेज रफ़्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई खबर ये भी है कि पिकअप में 25 लोग सवार थे जिसमे 19 लोगो की मौत हो गई थी।

—————————————-

*कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन कल*

0

*485 प्रतिभागी दो पालियों में देंगे माॅक टेस्ट*

*प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार*

रायपुर  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर रविवार को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया है। जिसके लिए 485 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है और दो पालियों में यह परीक्षा होगी। यह मॉक टेस्ट ऑफ लाइन होगा। युवाओं को वास्तविक परीक्षा के अनुभव के लिए ऑनलाइन के जगह ऑफलाइन मॉक टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।
मॉक टेस्ट का प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषा में होगा। जिला प्रशासन द्वारा मॉक टेस्ट के बाद प्रश्नों के विस्तृत उत्तर भी दिया जाएगा। साथ ही प्रथम 3 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कालीबाड़ी स्थित जे.आर. दानी कन्या विद्यालय और चैबे काॅलोनी स्थित शासकीय मायाराम सुरजन विद्यालय में होगा। पहले पाली में सुबह 8 से 10 बजे के मध्य सामान्य अध्ययन और दूसरी पाली में सुबह 11 बजे से 1 बजे के मध्य सी-सेट के टेस्ट होंगे। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों सुबह 7.40 बजे तक उपस्थिति दर्ज सुनिश्चित करेंगे।

*जैविक खेती की जागरूकता के लिए शाक वाटिका कार्यशाला कल*

0

रायपुर। पंडरी बस स्टैंड स्थित जागृति मंडल में शाक वाटिका कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया है। कार्यशाला का आयोजन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। जिसमें घर की बाड़ी, छत पर विषमुक्त साग-सब्जियांे को लगाने व परिवार को सैकड़ों बीमारियों से बचाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण निशुल्क होगा और पूर्व पंजीयन आवश्यक है। केंद्रीय प्रशिक्षण प्रमुख श्री के ई एन राघवन जी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह आयोजन गौ सेवा गतिविधि के दवारा आयोजित की गई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए मो. नम्बर 94252-13065 में नाम, पते और मोबाइल नंबर भेजकर पंजीयन करा सकते है।

*जिला पंचायत सीईओ ने अमृत सरोवर और आवास के कार्यों का किया निरीक्षण*

0

*निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली// जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने आज विकासखंड लोरमी के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर अमृत सरोवर और आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत मनोहरपुर एवं झझपुरीकला में निर्माणाधीन आदर्श अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लगे मजदूरों की उपस्थिति का मस्टरोल से परीक्षण, एनएमएमएस एवं मेट पंजी का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्य एजेंसी को बारिस के पूर्व शासन स्तर से प्राप्त मानक अनुरूप अमृत सरोवर में दस हजार घन मीटर जल धारण क्षमता, इनलेट/आउटलेट, फलदार वृक्षारोपण एवं अन्य सौन्दरीकरण कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत राजपुर, मनोहरपुर, झझपुरीकला, डोगरिया एवं घानाघाट में प्रधानमत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माणाधीन आवास के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लोरमी श्री पंचराम घृतलहरे, अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.या. सेवा उपसंभाग लोरमी श्री पी.एल. पडवार, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।