Home Blog Page 646

*शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकेगा :- मोहम्मद अकबर*

0

0.शहीद उद्यान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुआ शहीद योगेंद्र शर्मा का परिवार।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- झीरम घाटी हमले की ग्याहरवीं बरसी पर धरसींवा के शहीद उद्यान में दोपहर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर।पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने झीरम के शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए उन्होंने कहा कि झीरम घाटी के हमले में शहादत देने वाले देश के वीर सपूतों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकेगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झीरम के शहीद योगेंद्र शर्मा की धर्मपत्नी पूर्व विधायक धरसींवा श्रीमती अनिता शर्मा पुत्र हर्षित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे उपस्थित लोगों में जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, ग्राम पंचायत धरसीवा के उप सरपंच साहिल खान धरसींवा के पूर्व सरपंच इकबाल कुरैशी धरसींवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,शहीद योगेंद्र शर्मा के बड़े भाई पूर्व कृषि मंडी रायपुर उपाध्यक्ष महेश शर्मा सहित सुधीर दुबे योगेश द्विवेदी, रोशनपुरी गोस्वामी, मदन गोयल तथा क्षेत्र के प्रमुख नागरिक गण उपस्थित थे उल्लेखनीय है कि बस्तर के झीरम घाटी में 25 मई 2013 को माओवादियों के हमले में तत्कालीन प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल,छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा,पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल,पूर्व विधायक उदय मुदलियार सहित कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व समाप्त हो गया था।

—————————————-

*केंद्र में 10 साल से भाजपा की सरकार फिर रोहिंग्या मुसलमान देश के भीतर आये कैसे*

0

0.भाजपा सरकार बताये प्रदेश में कितने रोहिंग्या मुसलमान पकड़े? उन पर क्या कार्यवाही कि?

0.कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने का आरोप लगाया था भाजपा ने।

0.क्या भाजपा भुलने की बीमारी अल्जाइमर रोग का शिकार हो गई है।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र में 10 साल से भाजपा की सरकार है फिर रोहिंग्या मुसलमान देश के भीतर आये कैसे?भाजपा की सरकार प्रदेश में कितने रोहिंगियां मुसलमान को पकड़े हैं?उन पर क्या कार्यवाही की है यह जनता को बताना चाहिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश में रोहिंग्या मुसलमान को बसाने का आरोप लगाये थे भाजपा सरकार को 5 महीने से अधिक हो चुका है लेकिन अब तक एक भी रोहिंग्या मुसलमान को पकड़ नहीं पाये हैं भाजपा नेता सिर्फ बयान बाजी करके नफरत फैलाने का काम करते हैं प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब में जो जहर घोलने का प्रयास किए थे जातिगत उन्माद फैलाने का जो षड्यंत्र रचा था उसका जवाब जनता चाहती है जब-जब चुनाव होता है तब भाजपा हिंदू मुस्लिम और देश के बाहर के लोगों को देश के भीतर घुसने और बसाने का आरोप लगाती है जनता उसका सच जानना चाहती है?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि रोहगिया मुसलमान प्रदेश में है इसे स्पष्ट हो गया की विजय शर्मा ने अपने केंद्र सरकार के कार्यशैली पर सवाल उठाया है और अमित शाह जिनके पास गृह मंत्रालय है और सुरक्षा के जिम्मेदारी है उसको नाकाम असफल बताया प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि दूसरे देश के नागरिकों को देश के भीतर प्रवेश देने और उन्हें मूलभूत की सुविधा देने का दायित्व केंद्र सरकार के पास में है ऐसे में अगर रोहिंग्या मुसलमान को लेकर भाजपा सवाल उठाती है तो स्पष्ट है कि मोदी सरकार देश के बाहर घुसपैठियों को रोकने में असफल हो गए हैं भाजपा की सरकार ने ही रोहिंग्या मुसलमान को दिल्ली में बसने के लिए आधार कार्ड राशन कार्ड और फ्लैट की व्यवस्था किए थे चुनाव के दौरान भाजपा ने जितने भी आरोप लगाए थे इन पांच महीनों में उसे दिशा पर कोई काम नहीं किये हैं भाजपा के द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठा बेबुनियाद और मनगढ़ंत निकल रहा है और प्रदेश की जनता भाजपा के इस नफरत वैमनस्यता की जहरीली राजनीति को समझ चुकी है।

—————————————-

➤ *अवैध शराब बिक्री करने वाले पर तखतपुर पुलिस का प्रहार ग्राम भीमपुरी के मित्र मिलन ढाबा में अवैध रूप से शराब रखकर ब्रिकी करने वाला ढाबा संचालक तखतपुर पुलिस के गिरफत में!*

0

➤ *आरोपी के कब्जे से 05 नग गोवा स्पेशल शराब, 10 नग शिम्बा बियर, 12 नग मेडोसा बियर केन, 03 नग बटवाईजर बियर केन कुल मात्रा 14.9 लीटर कुल कीमती लगभग 5490 रूपये जप्त।*

*गिरफ्तार आरोपी-*
➤ *राजीव मिश्रा पिता सुभाष मिश्रा उम्र 49 साल साकिन भीमपुरी चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर(छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने एवं थाना क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। एवं लोगो को अवैध कारोबार करने वालो की सूचना पुलिस को देने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया था। दिनाँक 27-05-2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भीमपुरी के मित्र मिलन ढाबा मे ढाबा संचालक राजीव मिश्रा शराब बिकी हेतु छुपा कर रखा है जिसकी सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भापुसे) को देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के ग्राम भीमपुरी मित्र मिलन ढाबा पहुंचकर मुखबीर के बताये हुए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये, और उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर रखा 05 नग गोवा स्पेशल शराब प्रत्येक में 180 एमएल भरा कीमती लगभग 650 रूपये,10 नग शिम्बा बियर बाटल प्रत्येक में 650 एमएल भरा कीमती लगभग 2200 रूपये, मेडोसा बियर केन 12 नग प्रत्येक में 500 एमएल भरा कीमती लगभग 2040 रूपये , बटवाईजर बियर केन 03 नग प्रत्येक में 500 एमएल भरा कीमती लगभग 600 रूपये कुल मात्रा 14.9 लीटर कुल कीमती लगभग 5490 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।
कार्यवाही में उनि इन्द्रनाथ नायक, पील्लु राम मंडावी – आरक्षक, प्रकाश ठाकुर , सुनील सूर्यवंशी, देवेन्द्र साहू, गोपी राजपूत, ओंकार राजपूत, रामलाल सोनवानी महिला आरक्षक विभा सिंह का विशेष योगदान रहा।

*शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 10500/- रूपये जुर्माना*

0

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ति:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देश के मार्गदर्शन में जिला सक्त्ति में दुर्घटना में अंकुश लाने के लिये सक्त्ति क्षेत्र में की जा रही पहल

▶️ वाहन चालको का ब्रिथ ऐनेलाईजर से शराब सेवन करने की चेकिंग की जा रही है। जिसमे एक ट्रक क्रमांक CG 15 A 7536 वाहन चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन को जप्ती कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा शराब सेवन करने वाले चालक पर धारा 185, 119/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दस हजार पाच सौ रूपये का समन शुल्क काटा गया है।

*आनंदाश्रम में वृद्धजनों को उपलब्ध कराया गया वाशिंग मशीन और बेंच*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर रामगढ़ स्थित आनंदाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को वाशिंग मशीन और बेंच उपलब्ध कराया गया है। गौरतलब है कि कलेक्टर ने 16 मई को अपने जन्मदिवस के अवसर पर आनंदाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से भेंट कर उनका हालचाल जाना एवं उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में पूछा था। आश्रम के कर्मचारियों द्वारा वृद्धजनों की सुविधा के लिए वाशिंग मशीन एवं बेंच की मांग की गई थी। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को यह सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में बुजुर्गों को वाशिंग मशीन एवं बैठने के लिए बेंच उपलब्ध कराया गया।

 

*लोरमी के ग्राम बटहा में 14 हैण्डपम्प के जरिए ग्रामीणों को मिल रहा स्वच्छ पेयजल*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बटहा में 14 हैण्डपम्पों के जरिए स्वच्छ पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आई. पी. मंडावी ने बताया कि लोरमी के ग्राम बटहा में 06 नग हैण्डपम्प और 08 पावर पम्प के माध्यम से नियमित रूप से पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अमले द्वारा लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है।

 

*छापेमार कार्यवाही कर 05.22 लीटर कच्ची शराब एवं स्कूटी जप्त*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री प्रकाश पाल ने बताया कि आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के ग्राम रेहुंटा में नरेन्द्र बांधड़े से 05.22 लीटर कच्ची शराब और 01 स्कूटी को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान आबकारी विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।

 

*गर्मी में लू से बचने के लिए बरतें सावधानी*

0

*स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले में तेज गर्मी को देखते हुए हीट वेव या लू से बचाव एवं स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि गर्मी में तापमान में वृद्धि के कारण लू लगने की आशंका रहती है, जो कि शरीर के लिए खतरनाक एवं जानलेवा हो सकता है। उन्होंने बताया कि लू के कारण शरीर में नमक व पानी की कमी और पसीने लगातार निकलने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी और शरीर में दर्द, शरीर का तापमान अधिक होने पर भी पसीना नहीं निकलना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख कम लगना आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश के अनुसार लू से बचाव के लिए धूप में कम से कम निकलें। यदि बहुत आवश्यक हो तो सिर व कानों को कपड़े से अच्छी तरह बांधकर ही बाहर निकलें। लू से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं और नरम, मुलायम और सूती कपड़े पहने। सीएमएचओ डॉ. पैकरा ने बताया कि अधिक पसीना आने की स्थिति में ओर. आर. एस. का घोल पिएं और लू के लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक की सलाह लें।

 

 *05 माह से फरार छेडछाड के आरोपी चढा पुलिस के हत्थे।*

0

 *मनचला लडका नाबालिग लडकी का रास्ता रोककर करता था परेशान।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

कवर्धा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक कवर्धा श्री डां0 अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अपराध पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही थी,कि थाना पंडरिया पुलिस को दिनांक 13.01-2024 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिख शिकायत दर्ज कराई की इसकी नाबालिग लडकी को स्कूल आते-जाते समय रास्ते में *ग्राम मोतिमपुर का लडका मनोहर ऊर्फ गोलवा सतनामी पिता मंगलू सतनामी उम्र 23 साल थाना पंडरिया जिला कबीरधाम* का छेडखानी कर परेशान करता है, कि दिनांक 13.01.24 को भी सुबह स्कूल जाते समय इसकी नाबालिग लडकी का रास्ता रोककर जबरदस्ती करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये जिसकी रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 341,506,323,354 भादवि. पास्को एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया कि दौरान विवेचना के पता चला कि आरोपी लडका घटना दिनांक से घर से फरार हो गया है कि आज दिनांक 27.04.24 को मुखबीर की सूचना पाकर घेरा बंदी कर पकडा गया, जिसके विरूद्ध विधिवत कार्यवाही थाना पंडरिया से की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनिष मिश्रा, प्रधान आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, आरक्षक-द्वारिका चंद्रवंशी, प्रभाकर बन्छोर, राजू चंद्रवंशी, मआर.रतनी मरावी का विशेष योगदान रहा।

*पुलिस के द्वारा अपने ही पिता के हत्यारा आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिर0 कर भेजा गया जेल।*

0

 आरोपी- आकाश बंशे पिता स्व0 लक्ष्मीनारायण बंशे उम्र 21 साल साकिन सिंघनपुरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम छ0ग0
को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर अपराध धारा सदर का घटित करना किया जुर्म स्वीकार ।
 आरोपी- आकाश बंशे पिता स्व0 लक्ष्मीनारायण बंशे उम्र 21 साल साकिन सिंघनपुरी थाना पिपरिया जिला कबीरधाम छ0ग0 को दिनांक 27.05.2024 को गिरप्तार कर मान0 न्या0 में न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया।

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।…
कवर्धा:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.05.2024 के रात्री में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंघनपुरी में सुचक/आरोपी आकाश बंशे पिता लक्ष्मीनारायण बंशे उम्र 21 साल साकिन सिंघनपुरी (मानपुर) थाना पिपरिया के द्वारा अपनें पिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। सूचना तस्दीक पर सही पायी गई जो मोके पर आरोपी से पूछताछ किया गया जिसने बताया कि वह अपने पिता मृतक लक्ष्मीनारायण बंशे के द्वारा शराब के नशे में आये दिन मां से मारपीट करने एवं गंदी गंदी गाली देने से परेशान था समझाने की कोशिश किया था किन्तु पिता द्वारा उसकी बात अनसुना कर उसे ही मारपीट करने लगा मां द्वारा बचाने पर मां से पुन: मारपीट करने लगा जिस कारण आरोपी आकाश बंशे द्वारा अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई एवं स्वयं सूचना डायल 112 को दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर हत्या करना कबुल करने पर अपराध धारा सदर 302 भादवि का अपराध थाना पिपरिया में दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर गिर0 कर न्यायिक रिमांड मे जेल भेजा गया है। इस कार्य में निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला थाना प्रभारी पिपरिया के कुशल नेतृत्व मे उपनिरी0 सिकंदर कुर्रे, सउनि बीरबल वर्मा प्र0आर0क्र0 397 सतीश साहू, आर0 हेमंत शर्मा, नारायण पटेल, आर0 प्रमोद कौशिक आर0 मनोज टण्डन, आर0 दिनेश चन्द्रवंशी, आर0 तोरन कश्यप व थाना पिपरिया के समस्त स्टाप का सराहनीय योगदान रहा है ।