Home Blog Page 645

🔹 *बुढे माँ की नृशंस हत्या करने वाले कलयुगी बेटे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

🔷 *मां से अपना 1500 रुपए वापस मांग करने पर, पैसा नहीं देने पर ईंट से वारकर की गई हत्या*

🔷 *घटना के बाद से आरोपी का जंगल में छुपे होने की सूचना पर जंगल को चारों तरफ से घेराबंदी कर घटना के 02 घण्टे के अंदर आरोपी को पकड़ा गया।*

आशीष कश्यप बिलासपुर पुलिस लगातार हत्या/लुट/बलात्कार करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में हत्या/लुट/बलात्कार करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 29.05.2024 को थाना प्रभारी कोटा श्री रजनीश सिंह को सूचना मिला की ग्राम पटैता के कोरीपारा में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा पुलिस दलबल के साथ मौके पर रवाना होकर घटनास्थल पहुंचा। घटनास्थल कोरीपारा में महिला मृत हालत में पड़ी थी। परिजनों से पूछताछ करने पर बताया कि प्रेम यादव उर्फ सलसलहा यादव द्वारा अपनी मां स्व. कुंती बाई पति स्व‌. मोहन लाल यादव उम्र 60 साल साकिन कोरीपारा से मारपीट कर हत्या कर जंगल की तरफ भाग जाना बताए जाने पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा जंगल के चारों तरफ घेराबंदी कर जंगल में लगातार 02 घंण्टे तक खोजबीन पतातलाश दौरान पटैता-कोरी जंगल में आरोपी प्रेम यादव ऊर्फ सलसलहा यादव पिता स्वर्गीय मोहन यादव उम्र 34 साल साकिन कोरीपारा पटैता थाना कोटा जिला बिलासपुर को घटना के 2 घंटे के अंदर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ दौरान मां कुंती बाई को आरोपी द्वारा दिए 1500 रुपए वापस माँगने पर उसकी माँ कुंती बाई द्वारा राशन ख़रीदने में खर्च कर देने और पैसा नहीं होना बताया . पैसा नहीं देने पर ईट से वारकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 30.05.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा थाना प्रभारी और स्टाफ़ की सराहना की है ।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा रजनीश सिंह,प्र.आर.रविंद्र मिश्रा, सनत पटेल, आरक्षक भोप साहू, खेंमंत पाल, शैलेन्द्र दिनकर, धीरज जायसवाल, संजय कश्यप, रवि राजपूत, संजय श्याम, सुशील बंजारे म.आर. दीपिका लोनिया का सराहनीय योगदान है।

*अलग-अलग दो सवारी आटो में बैठे 5 महिलाओं के कब्जे से करीब 38 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद।*

0

♦️*ग्राम मटियारी थाना सीपत की 5 महिलाओं के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में की गई कार्यवाही।*

♦️ *अवैध नशे का व्यापार करने वाले हो जाए सावधान, होगी सख्त से सख्त कार्यवाही*

♦️ *आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी -*
01. ननकी सिसोदिया पति संजू शिकारी उम्र 35 वर्ष।
02. इंदिरा गुआडा पति ललित गुआडा उम्र 35 वर्ष।
03. तुलसी शिकारी पति समीर नायक उम्र 22 वर्ष।
04. रुकमिला हंटर पति आशीष उम्र 25 वर्ष।
05. श्यामा शिकारी पति टिल्लू शिकारी उम्र 40 वर्ष।
*सभी निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनांक 29.05.2024 को थाना सरकंडा में मुखबीर से सूचना मिला कि छठघाट के आगे मोपका तोरवा रोड में ग्राम मटियारी की 5 महिलायें प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा लेकर आटो क्रमांक CG 10 AD 9264 एवं CG 10 BJ 4414 में सवार होकर बैठे हैं और आटो वाले अन्य सवारी का इंतजार कर रहे है। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोप सिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर मौके पर दो आटो क्रमांक CG 10 AD 9264 एवं CG 10 BJ 4414 में अलग-अलग सवार 5. महिलायें मिले जिन्हें नाम पता पूछने पर ननकी सिसोदिया, इदिया गुआडा, तुलसी शिकारी, रूकमिला शिकारी, श्यामा शिकारी सभी निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत का रहने वाले बताये। जिनके पास रखे बोरियों की पृथक-पृथक तलाशी लेने पर 5 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसे विधिवत् कार्यवाही करते हुये तौल करने पर *कुल 38 किलो गांजा* किमती करीब 4,39,000 रू. एवं 2 सवारी आटो को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

*जिला बिलासपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में महिलाओं के गले से चैन लूटने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️ *कुख्यात नट गिरोह पर बिलासपुर पुलिस की तत्काल कार्यवाही*⚡

♦️ *राह चलते अकेली महिलाओं को बनाते थे शिकार*

♦️ *थाना सरकंडा और थाना तोरवा क्षेत्र में दिए थे वारदात को अंजाम*

♦️ *घटना की सुचना मिलते ही जिले में तत्काल की गई नाकाबंदी से नट गिरोह के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। दो अन्य आरोपी हैं फरार*

♦️ *आरोपियो को गिरफतार कर 10 साल की सजा वाले गंभीर धाराओ में की जा रही है कार्यवाही*

*नाम आरोपी*
01. मंजीत कुमार पिता कान्हा राम नट उम्र 27 वर्ष
02. मंटू कुमार नट पिता हब्नू चंद नट उम्र 28 वर्ष
*दोनों निवासी दीवानपुर थाना पत्थल गांव जिला जशपुर (छ. ग.)*

*फरार आरोपी*
1. मंजय कुमार नट
2. आकाश नट

आशीष कश्यप बिलासपुर:-प्रार्थिया श्रीमती बन्नू दीवान ने थाना सरकंडा में सूचना दिया कि दिनांक 28/05/24 के शाम करीब 7 बजे बजरंग मंदिर जाने निकली थी कि रास्ते में वालिया हाऊस के पास मोटर सायकल में सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और गले में पहने सोने की चैन कीमती 1,60,000/ रू को झपट कर गले से खींच कर लूट लिए है। इसी प्रकार थाना तोरवा अंतर्गत प्रार्थिया टी प्रभावती पति टी मुरलीकृष्ण ने थाने में सूचना दर्ज कराई कि शाम 8:15 बजे जब सब्जी खरीदकर कान्हा हाइट्स अपार्टमेंट अपने घर पहुंचने ही वाली थी कि पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार लडको ने उनका सोने का मंगलसूत्र किमती 95000/ रुपए को झपट कर लूट लिया है। दोनो प्रार्थिया के उक्त सुचना के सम्बन्ध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) व वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल जिले के सभी थाना क्षेत्र में नाका बंदी करने निर्देशित किए। जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में थाना सरकंडा एवं थाना तोरवा के द्वारा संयुक्त रूप से अलग अलग जगहों पर नाकेबंदी लगाया गया। गुरुनानक चौक थाना तोरवा क्षेत्र में दोनो प्रार्थिया द्वारा बताए गए हुलिए के अधार पर एक मोटर सायकल में सवार दो युवक आते हुए मिले। जिन्हे रोकने के प्रयास करने पर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम मंजीत कुमार नट एवम् मंटु कुमार नट बताए जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर थाना सरकंडा एवम तोरवा क्षेत्र में दो महिलाओं से सोने की चैन लूट कर अपने भाई मंजय कुमार नट और आकाश नट को देना जो लूटे गए चैन को लेकर फरार हो जाना बताए। जिस पर आरोपियों को दोनो थानों के प्रकरणों में गिरफ़्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फरार आरोपियों की भी शीध्र गिरफ्तारी की जाएगी।

*शादी का झाँसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को भेजा गया जेल।*

0

. नाबालिग अपहृता को पुलिस चौकी बाजार चारभाठा ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 24 घंटे के भीतर किया दस्तयाब एवं आरोपी गिरफ्तार

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

कवर्धा:-जिला कबीरधाम के पुलिस चौकी बाजार चारभाठा, थाना कवर्धा में ग्राम …के प्रार्थी… द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की दिनंाक 27.05.2024 के शाम करीब 06.00 बजे से घर मे नहीं है। मेरी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है, कि उक्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा में दिनांक 28.05.24 को अपराध क्रमांक 361/24 धारा 363 भादवी कायम कर अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की पतासाजी के लिए सूचना प्राप्त होने के बाद से तत्काल संज्ञान में लेते हुए मौका ग्राम में पहुंचकर अपहृता के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया, प्राप्त सूचना के आधार पर अपहृता को ग्राम सेमरिया के धर्मेंद्र कौशिक के साथ देखा गया है तथा उपरोक्त दोनों रायपुर से दीगर राज्य की ओर जाने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को उक्त सूचना के संबंध में जानकारी दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल पुलिस चौकी से टीम गठित कर प्राप्त सूचना की तस्दीकी करने निर्देशित करने पर पुलिस चौकी बाज़ार चारभाठा से टीम गठित कर रायपुर के चौक चौराहों एवं बस स्टैण्ड की सघन तलाश करने पर अपहृता एवं संदेही धर्मेंद्र कौशिक दीगर राज्य जाने यातायात थाना पुराना बस स्टैंड रायपुर पंडरी में पाये गये जिस पर आरोपी धर्मेंद्र कैशिक पिता धन्नु कौशिक उम्र 24 वर्ष ग्राम सेमरिया चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छ. ग. के कब्जे से अपहृता की विधिसंगत् दस्तयाबी कार्यवाही कर आरोपी धर्मेंद्र कौशिक की गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया तथा अपहृता से विधिसंगत् पुछताछ करने आरोपी धर्मेंद्र कौशिक द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाये, बताये जाने पर मामले में धारा 366, 376 (3),376 (2) (एन) भादवि एवं 6 पाक्सो एक्ट कायम कर दिनॉंक 30.05.2024 को आरोपी को रिमांड में भेजा गया है। उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं श्री विकास कुमार, पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं श्री प्रतीक चतुर्वेदी उप पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में पुलिस चौकी बाजार चारभाठा प्रभारी उप निरीक्षक तारन दास डहरिया के नेतृत्व में सउनि0 ताज खान, प्रधान आरक्षक – हरिशंकर सुमन , जितेंद्र साहू, आरक्षक मिथुन नाथ योगी, यशवंत मेरावी, महिला आरक्षक उकेश्वरी निर्मलकर, लता यादव द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।

*थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम जर्वे के ग्रामीण बैंक का रात्रि में ताला तोड़कर चोरी करने वाला 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपियों द्वारा योजना बनाकर बैंक का पैसा चोरी करने की नियत से रात्रि में बैंक का ताला को तोड़ा गया था*

*आरोपियों द्वारा बैंक का कैश वाल्ट काटने की कोशिश रही नकाम*

*आरोपियों को सीसीटीवी पूटेज के आधार पर पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता*

*आरोपियों के कब्जे से चोरी का सेंसर मशीन एवं घटना में प्रयुक्त ताला काटने का औजार मोटर सायकिल बरामद जुमला किमती 01 लाख रूपया*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 380, 120बी, 34 भादवि के विरूद्ध कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अजय बौद्ध निवासी ग्रामीण बैंक शाखा जर्वे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 25-26.05.2024 को रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा बैंक का ताला तोड़कर बैंक के केश वाल्ट को काटने का प्रयास किये तथा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट कर सेंसर राउटर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 206/2024 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

*बैंक जैसे अति महत्वपूर्ण संस्थानों में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साइबर सेल जांजगीर को मामले के अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार करने सख्त निर्देश देने पश्चात साइबर सेल द्वारा घटना स्थल की निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान साक्ष्य मिले बाद 150 सीसीटीवी फुटेज चेक करने पश्चात संदेहियों की पहचान शुभम गुप्ता, गोपेश यादव निवासी खोखसा जांजगीर तथा अभिषेक कश्यप निवासी जांजगीर के रूप में हुई जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर *श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में साइबर सेल जांजगीर तथा थाना बलौदा की सँयुक्त टीम गठीत कर तत्काल टीम रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान मे जाकर को संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके व कडाई से पूछताछ करने जुर्म स्वीकर करते हुए बताये की अभिषेक कश्यप अपने गाँव के ग्रामीण बैंक दिखाने ले गया और बताया कि बैंक में रात में कोई गार्ड नहीं रहता कोई कर्मचारी की नहीं रहते बैंक रात में खाली रहता है दिनांक 25-26.05.24 के रात्रि ग्रामीण बैंक में चोरी करने की योजना बनाये, दिनांक 24.05.24 को रात्रि में बैंक तरफ जा कर रेकी किये अभिषेक के कहने पर शुभम और गोपेश द्वारा हार्ड वेयर दुकान से ग्राइंडर मशीन तथा लोहा काटने का सामान खरीदा और दिनांक 25-26.05.24 के रात्रि में बैंक का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिए बताया

विवेचना दौरान प्रकरण के *आरोपी 01 शुभम गुप्ता पिता माखन गुप्ता उम्र 27 वर्ष सा० खोखसा वार्ड नं0 10 चौकी नैला 02. गोपेश कुमार यादव पिता स्व धनसाय यादव उम्र 34 वर्ष सा० खोखसा वार्ड नं0 10 चौकी नैला 03. अभिषेक कश्यप पिता भूपेन्द्र सिंह कश्यप उम्र 28 वर्ष सा0 जर्वे-ब हा०मु० क्वाट नंबर डी-18 दिप्ती विहार कालोनी जांजगीर थाना जांजगीर* जिला जांजगीर-चांपा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.05.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, साइबर सेल से सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, आनंद सिंह, निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, ASI केशव साहू थाना बलौदा, प्रधान आरक्षक राजकुमार कुमार चंद्रा आर ईश्वरी राठौर थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

*पुरानी रंजीश को लेकर लोहे की कत्ता से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी शत्रुहन केंवट पिता स्व. मंगलू केंवट उम्र 50 वर्ष निवासी जेवरा थाना मुलमुला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की कत्ता को किया गया बरामद*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 294,506,323, 324,307 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* आहत सुनिल कश्यप उम्र 19 साल निवासी जेवरा थाना मुलमुला*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी गोपाल कश्यप निवासी जेवरा बाजार चौक थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) का रहने वाला है। जो कि पड़ोस का विवाह के चूलमाटी दिनाक 08.05.2024 के रात्रि करीब 10.00 बजे जा रहे थे जिसमें मोहल्ले का अन्य लोग तथा प्रार्थी का लड़का आहत सुनील कश्यप सभी बाजा में नाचगान कर रहे थे। उसी समय आरोपी शत्रुहन केंवट द्वारा आहत *सुनील कश्यप से पुरानी रजीश को लेकर गाली गलौच करते हुए लोहे की कत्ता से प्राण घातक हमला कर मारपीट किया* जिससे उसके चेहरा, दाहिना हाथ में चोट लगकर खुन निकलने लगा जिसको पामगढ़ के सरकारी अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती करायें कि रिपोर्ट पर आरोपी शत्रुहन केंवट के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध धारा 294, 506,323 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आहत सुनील कश्यप का स्वास्थ्य ठीक नही होने से उसको उचित इलाज के लिए डाक्टर साहब द्वारा बिलासपुर अस्पताल रिफर कर दिया था जिसके द्वारा भर्ती होकर इलाज कराया। आहत् का चोट गंभीर प्रवृत्ति का होने से विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 324, 307 भादवि जोड़ी गयी।

विवेचना दौरान आरोपी आरोपी शत्रुहन केंवट निवासी जेवरा थाना मुलमुला को घटना के संबंध में पूछताछ मेमोरण्डम कथन लिया गया है। जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का कत्ता (आजौर) बरामद किया जाकर तथा आरोपी के विरूद्व अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 29.05.2024 न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला सउनि के.के. साहू, सउनि कपिल राम साहू, प्र.आर. रेमन सिंह राजपूत, म.प्र.आर. जमुना तिवारी, आर जयदीप भास्कर, जयप्रकाश, मनभावन पटेल, का सराहनीय योगदान रहा।

*महिला का गर्भपात कराकर मृत्यु कारित करने वाले फरार आरोपी को जिला रायगढ़ से किया गिफ्तार*

0

*आरोपी श्रीकांत कश्यप पिता राजकुमार कश्यप उम्र 22 साल निवासी नवांगांव पकरिया थाना मुलमुला जिला जांजगीर चाम्पा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 304, 313, 314, 201, 34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*पूर्व में गर्भपात करने वाले झोलाछाप डॉक्टर एवम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका की मृत्यु सिम्स अस्पताल बिलासपुर में दिनांक 06.04.2024 को हो जाने से थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कर मर्ग सदर की डायरी थाना पामगढ़ को प्राप्त होने पर जांच कार्यवाही में लिया गया।

जांच दौरान मृतिका के परिजन, प्रत्यक्ष दर्शी गवाह का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण साक्ष्य संकलन पर पाया गया कि मृतिका गर्भवती होने पर मृतिका के ब्वॉयफ्रेंड दिलीप कश्यप एवं उसके अन्य साथी द्वारा दिनांक 06/04/2024 को मृतिका के सहमति के बिना गर्भपात कराने के लिए ससहा के झोलाछाप डाक्टर कन्हैया लाल साहू के क्लीनिक में ले जाकर मृतिका के जान को जोखिम में डालकर गलत तरीके से गर्भपात कराये जिससे मृतिका को अत्यधिक ब्लडिंग होने लगा जिसे उपचार हेतु सिम्स अस्पताल लेकर गये जहा डॉक्टर द्वारा चेक करने पर फौत हो जाना बताये।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन* में की जा रही थी आरोपी द्वारा घटना घटित कर फरार हो गये थे। पूर्व में दिनांक 05/05/24 को गर्भपात करने वाले झोलाछाप डॉक्टर कन्हैया लाल साकिन खजरी थाना बिलाईगढ़ तथा मुख्य आरोपी दिलीप कुमार कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है ।

मामले का आरोपी श्रीकांत कश्यप घटना कारित कर फरार थे। जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। आरोपी का जिला रायगढ़ में चोरी छिपे रह रहा है की सूचना पर टीम गठित कर रवाना होकर रायगढ़ गया सायबर सेल से तकनीकी सहायता लेकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर थाना पामगढ़ लाया पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्विकार किया जो समक्ष गवाहों के मेमोरण्डम कथन लिया गया है आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा का घटित करना सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 29/05/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू , आर. टिकेश्वर राठौर, आर.भुनेश्वर साहू थाना पामगढ़ स्टाफ एवं साईबर सेल विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

*सीएम विष्णु देव साय ने सेमरहा में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि,कहा सरकार परिवारजनों के साथ है*

0

0. सेमरहा में हुई घटना की पीड़ा आज भी है बच्चों का भविष्य संवारने पूरी जिम्मेदारी से प्रयास करूँगी:-भावना बोहरा

 बोहरा दशगात्र कार्यक्रम में शामिल।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र कुकदुर अंतर्गत ग्राम सेमरहा में तेंदुपत्ता संग्राहकों के सड़क दुर्घटना में दिवंगत 19 लोगों के आज दशगात्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सम्मिलित होकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना इस दौरान दशगात्र कार्यक्रम में लगभग 10,000 से 12,000 की बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और राज्य सरकार इस हादसे में हताहत परिवारों के आर्थिक सहयता से लेकर हर संभव सहयता के लिए तत्पर है अपने परिवारजनों को खोने का जो दुःख है उसे मैं समझ सकता हूँ सीएम विष्णु देव साय ने दशगात्र में श्रद्धांजलि देते हुए कहा यह समय बहुत पीड़ा दायक है ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कही भी और कभी भी ऐसा घटना न हो उन्होंने कहा इस दुर्घटना में सर्वाधिक माताओं का देहावसान हो गया पूरे गाँव में सबने अपना कोई नजदीकी खोया है मैं बूढ़ा देव से प्रार्थना करता हूँ इस दुःख की घड़ी से निकलने के लिए ईश्वर संबल प्रदान करें उन्होंने कहा इस घटना ने न केवल छत्तीसगढ़वासियों बल्कि पूरे देश ने अपनी संवेदना व्यक्त की इस हादसे का दुःख मुझे भी है इसलिए आज उन सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने और परिवारजनों से उनका हालचाल जानने व उनका दुःख बाँटने के लिए आज यहां आया हूँ राज्य सरकार हताहत परिवारजनों के प्रति हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है और राज्य शासन द्वारा परिवारजनों हेतु घोषित आर्थिक सहयता राशि जल्द ही उनके खतों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने भी परिवारजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की एवं संबोधित कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा का हर व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है उन्होंने मुझे हर समय अपना आशीर्वाद और प्रोत्साहन दिया है और एक जनप्रतिनिधि के रूप में मुझे अपनी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है कुकदुर क्षेत्र में जो हृदयविदारक घटना हुई और उसमें 19 लोगों के निधन होने की खबर ने मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया जब उन परिवारों से मैनें मुलाकात की और उनका दुःख देखा मैं भी भावुक हो गई उनका दुःख देखकर खासकर उन 24 बच्चों को देखकर मन को बहुत ही पीड़ा हुई भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज भी उन सभी बच्चों एवं परिवारजनों से भेंट के दौरान मन बहुत ही भावुक है उन बच्चों के सामने अभी पूरा भविष्य है और उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ ही परिजन का हाथ सर से उठ जाना बहुत ही दुखद है इसलिए मैंने उन बच्चों की पीड़ा कम करने उन्हें अच्छी शिक्षा मिल सके उन्हें रोजगार मिल सके ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ अपने परिजनों को भी आर्थिक रूप से सहयता कर सकें वहीं बेटियों का विवाह कर उन्हें एक खुशहाल जीवन देने के लिए यह प्रयास किया है आज मैं पंडरिया विधानसभा के जिस भी क्षेत्र में जाती हूँ मुझे एक परिवार की भांति प्यार मिलता है और क्षेत्रवासियों ने मुझे जितना स्नेह,समर्थन और मार्गदर्शन दिया है, मुझे लगता मैं जितना भी उनके लिए कुछ कर सकूँ उनके सुख दुःख में साथी बन सकूँ वह कम है इस हादसे के प्रति मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदना के लिए भी आभार व्यक्त करती हूँ साथ ही उनके द्वारा सरकार की ओर से जो आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है वह जनता के प्रति उनकी संवेदना को व्यक्त करती है इस दौरान भावना बोहरा ने यह भी बताया कि दशगात्र व अन्य कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद एक दिन उन सभी 24 बच्चों के साथ बैठकर सीधे संवाद कर उनके मन की बात जानने का प्रयास करुँगी सभी बच्चों में कहीं न कहीं अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर एक दिशा व अलग-अलग क्षेत्रों में रूचि होगी उसे जानने के लिए संवाद एक सबसे अच्छा माध्यम होगा और उनके विचार प्राप्त कर उनकी शिक्षा व रोजगार हेतु आगे की रुपरेखा तय करने के लिए मैं पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करुँगी इसके साथ ही समय-समय पर उनके साथ रहकर,समय बिताकर उन्हें प्रोत्साहन देने व शिक्षा,कौशल विकास एवं उनके हुनर को प्रोत्साहन देने के लिए एक अभिभावक की तरह निरंतर कार्य करती रहूंगी उन्हें अपने परिजनों की कमी महसूस न हो और वे अपना भविष्य संवारने के साथ ही परिवार की जिम्मेदारी भी उठा सकें यही मेरा मुख्य उद्देश्य है विदित हो कि वनांचल क्षेत्र कुकदुर के बहपानी के समीप पिकअप खाई में गिरने से तेंदुपत्ता संग्रहण करके आ रहे सेमरहा गाँव के 19 लोगों का निधन हो गया था जिसके बाद विधायक भावना बोहरा एवं राज्य सरकार द्वारा परिवारजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई इसके बाद भावना बोहरा ने उन परिवारजनों से जाकर भेंट कर संवेदना व्यक्त की और हादसे में दिवंगत 19 लोगों के बच्चों के शिक्षा,रोजगार एवं विवाह तक पूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए भावना बोहरा ने उन्हें गोद लिया है।

—————————————-

*सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को संवेदना देने ग्राम सेमरहा पहुंची संस्कृति ग्रुप की महिलाएं*

0

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को संवेदना देने ग्राम सेमरहा पहुंची संस्कृति ग्रुप की महिलाएं

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विगत सोमवार को ग्राम बाहपानी के समीप तेंदूपत्ता एकत्रित कर वापस लौटते समय भीषण सड़क दुर्घटना में 18 महिलाओं सहित 19 लोगों की मौत हो गई थी इस दुखद घटना के प्रति सभी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है आज नगर की संस्कृति महिला ग्रुप की महिलाएं भी ग्राम सेमरहा पहुंचकर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से एक-एक कर सभी के घर पहुंची और अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की और साथ ही उन्होंने प्रत्येक परिवार को सुखा राशन का पैकेट देकर एक छोटा सा सहयोग प्रदान किया ग्रुप की महिलाओं ने कहा कि इस घटना की जानकारी होने पर उन्हें अत्यंत पीड़ा हुई और आज सभी मृतकों के परिजनों से मिलकर और छोटे-छोटे मासूम बच्चों को देखकर भी उनका मन द्रवित हो उठा है चलते वाहन से कूद कर अपनी जान बचाने वाले ग्रामीणों ने ग्रुप की महिलाओं को घटना की जानकारी दी संस्कृति ग्रुप महिलाओं ने इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सभी शोकाकुल परिवार के लोगों को सांत्वना दिया।

—————————————-

*लोरमी के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल*

0

पप्पू चंदेल ब्यूरो मुंगेली:-11 वी राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता वी आई पी रोड में निरंजन भवन रायपुर में 19 .5.2024 तारिक किया गया जिस में लोरमी के खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल 63 kg में किक लाइट में राजकमल गोल्ड 79 kg k1में सौम्या पटले 63 k g गोल्ड किक लाइट आदित्य साहू गोल्ड 84 kg प्वाइंट फाइट सागर जायसवाल गोल्ड 74 kg प्वाइंट फाइट में विजेंद्र मानिकपुरी सिल्वर 63 kg प्वाइंट फाइट में प्रशांत मासी गोल्ड नरेंद्र साहू ने पॉइट फाइट में शिलवर मेडल जीता इस तरह जिला के खिलाड़ियों ने कुल 5 गोल्ड और 2 शिल्वार जीते सभी खिलाड़ि 24 से 28 जुलाई को गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता भाग लेने मुंगेली जिला के कोच वीकंटेश्वर दास मानिकपुरी ने सभी खिलाड़ियों उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया और विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर मुंगेली जिले का नाम रोशन करेंगे जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने सभी खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी तिलक कांत कमल कांत उषा मानिकपुरी
हेमंत दास विशाल चंद्राकर शेलेद़ ने सभी खिलाड़ियों जीत कर पदक जीतने की शुभकामनाएं दिया है