Home Blog Page 642

*प्रधानमंत्री मोदी पीछे: यूपी में बड़ा उलटफेर, पीएम मोदी, स्मृति ईरानी सहित कई दिग्गज पीछे, भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका*

0


नई दिल्ली 4 जून 2024। UP में बड़ा उलटफेर होता दिख राह है। यूपी के बागी तेवर ने भाजपा की दिल की धड़कने बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री मोदी, स्मृति ईरानी सहित कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में पीएम मोदी यूपी की वाराणसी सीट से 6000 वोटों से पीछे चल रहे हैं.  इस सीट से INDIA  उम्मीदवार अजय राय ने चुनाव लड़ा है. जबकि राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर बढ़त बनाई हुई है.अखिलेश यादव भी अपनी सीट कन्नौज पर आगे चल रहे हैं. राजनाथ सिंह अपनी लखनऊ सीट पर पीछे चल रहे हैं.मैनपुरी सीटे सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 11 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. इस सीट पर बीजेपी की ओर से जयवीर ठाकुर मैदान में हैं.

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं. इस सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पीछे हो गई हैं. उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सुनीता वर्मा आगे चल रही हैं. नगीना सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं. जबकि बीजेपी प्रत्याशी ओम कुमार, सपा प्रत्याशी मनोज कुमार पीछे चल रहे हैं. शुरुआती रुझानों में आजमगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे हैं.

शुरुआती रुझानों में गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी आगे हैं. वहीं सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद पहले राउंड की काउंटिंग के बाद आगे हैं. शुरुआती रुझानों में गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी आगे हैं. वहीं सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद पहले राउंड की काउंटिंग के बाद आगे हैं. शुरुआती रुझानों में गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी आगे हैं. वहीं सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद पहले राउंड की काउंटिंग के बाद आगे हैं.अमेठी से स्मृति ईरानी, मेरठ से अरुण गोविल, आगरा से एसपी सिंह बघेल और सुल्तानपुर से मेनका गांधी आगे चल रही हैं. वहीं आजमगढ़ से निरहुआ और घोसी सीट से अरविंद राजभर पीछे चल रहे हैं. रुझानों में फतेहपुर लोकसभा सीट से सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर साध्वी निरंजन ज्योति आगे हैं. वहीं नोएडा से बीजेपी प्रत्याशी महेश शर्मा और मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल आगे हैं. कैसरगंज सीट पर बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह आगे चल रहे हैं.

*बीस साल पुरानी क़मीज़ के ज़रिये मथुरा उत्तर प्रदेश थाना प्रभारी आईपीएस प्रशिक्षु ट्विंकल और बिलासपुर पुलिस ने मिलकर पहुँचाया अज्ञात शव को उसके परिजनों तक*

0

🔶मृतक व्यक्ति था बिलासपुर का रहने वाला
🔶घर से मथुरा घूमने का बोलकर निकला था मृतक
🔶मथुरा पुलिस ने मृतक की पहनी हुई शर्ट पर लगे दर्जी के स्टिकर के जरिये किया बिलासपुर पुलिस से संपर्क
🔶सूचना पाते ही आईपीएस प्रशिक्षु अजय कुमार व थाना कोतवाली के निरीक्षक विजय चौधरी आये हरकत में।
🔶थाना बिल्हा में थी ग़ुम इंसान की सूचना दर्ज

 

मथुरा के रिफ़ाइनरी थाना की प्रभारी आईपीएस प्रशिक्षु ट्विंकल जैन

आशीष कश्यप बिलासपुर– दिनांक 2/06/2024 को मथुरा उत्तर प्रदेश थाना प्रभारी आईपीएस प्रशिक्षु ट्विंकल जैन ने बिलासपुर के आईपीएस प्रशिक्षु अजय कुमार को संपर्क किया की एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव उनके थाना क्षेत्र में मिला है। व्यक्ति ने जो क़मीज़ पहनी थी उसके ऊपर विक्रम टेलर BSP का स्टीकर लगा था । स्टीकर के आधार पर सिटी कोतवाली में स्थित विक्रम टेलर की पहचान हुई। विक्रम टेलर की दुकान बंद होने पर विक्रम टेलर को फ़ोन करके थाना तलब किया गया।


व्यक्ति को ना पहचान कर टेलर ने शर्ट को पहचाना व शर्ट का लगभग 20 साल पुराना होना बताया। मृतक के बिलासपुर निवासी होने के आभास पर अज्ञात शव की पहचान के लिए उसकी फोटो पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न इलाक़ो तक पहुँचायी गई। काफ़ी मशक़्क़त के बाद मृतक व्यक्ति की पहचान थाना बिल्हा में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 57/24 श्री गजबदन सिंह 75 वर्ष के रूप में हुई। मृतक व्यक्ति के परिजनों को सूचना देकर शव की सुपुर्दगी के लिए रवाना किया गया।

उक्त कार्रवाई में मथुरा पुलिस की आईपीएस प्रशिक्षु श्री ट्विंकल जैन, बिलासपुर पुलिस के आईपीएस प्रशिक्षु श्री अजय कुमार, थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक श्री विजय चौधरी व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

*ग्लोरी परिवार ढाबा संचालक पर प्राणघातक हमला करने वाला मुख्य आरोपी आयुष काले उर्फ सिब्बू गिरफ्तार*

0

♦️ *आरोपी आयुष काले अपने अन्य 3 साथियो के साथ षडयंत्र कर ढाबा संचालक पर किया था प्राणघातक हमला*

♦️ *आपराधिक षड्यंत्र करने व रेकी करने में प्रयुक्त सेल्टोस कार जप्त*

♦️ *अन्य तीन आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी, घटना कारित कर सभी 4 आरोपी हुये थे फरार*

♦️ *गुंडा बदमाश चाकूबाज हो जाए सावधान, होगी गंभीर धाराओं में कार्यवाही*

नाम आरोपी- 1. *आयुष काले उर्फ सीबू पिता चंद्रशेखर राव उम्र 29 वर्ष निवासी नेचर सिटी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

आशीष कश्यप बिलासपुर– इस प्रकार है दिनांक 30.05.2024 को रात्रि में ग्लोरी परिवार ढाबा ग्राम गतौरी के संचालक लवकेश भोसले उर्फ लवी पर अज्ञात व्यक्ति द्धारा प्राणघातक हमला किया गया था।आहत की गंभीर स्थिति को देखते हुये तत्काल डाक्टरी मुलाहिजा कर अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का प्रयास करने के मामले मे थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह को सूचित किया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सायबर सेल एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार मुख्य आरोपी आयुष काले के भिलाई नेहरू नगर मे छुपे होने की सूचना पर थाना कोनी पुलिस से तत्काल टीम रवाना किया गया। जिसे भिलाई से हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि माह नवंबर 2023 मे तुलजा भवानी मे जगराता कार्यक्रम के दौरान आहत से झगडा विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर आहत पर प्राणघातक हमला करने की योजना बनाये थे। बिलासपुर एवं भिलाई के अन्य तीन साथियो के साथ मिलकर योजना बनाकर घटना दिनांक 30.05.2024 रात्रि मे एक आरोपी से धारदार हथियार से हमला करवाए है। अन्य तीन साथी फरार है जिनकी गिरफ्तारी हेतू हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उक्त आरोपी को आज दिनांक 02.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, प्र आर अरविंद सिह, आरक्षक महादेव कुजूर, राकेश साहू, विजेन्द्र सिह ,समारू लकडा, मनोज बघेल का सराहनीय योगदान रहा ।

*विगत 02 दिवस में अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 10 वाहन जप्त*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल खनिज विभाग द्वारा भादा , पीथमपुर, केवा, नवापारा, शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण करने वाले वाहनो, स्थानो का औचक जॉच किया गया।
खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिला जांजगीर चांपा के द्वारा ग्राम भादा , पीथमपुर, केवा, नवापारा एवं शिवरीनारायण क्षेत्रों के जॉच के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन के 10 प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले कुल 10 वाहनो को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही में श्री हेमंत चेरपा खनि अधिकारी तथा खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल प्रभारी श्री पी डी जाड़े एवम टीम का सराहनीय योगदान रहा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

*थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लछनपुर में मिला घर में महिला का शव*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक गजेंद्र कुमार जगत निवासी लछनपुर थाना जांजगीर द्वारा दिनांक 02.06.24 को सूचना दिया की ग्राम लछनपुर का खुशीसोनी पति रवि सोनी उम्र 34 साल निवासी केरा झरिया लछनपुर का अपने घर में मृत हालत में पड़ी है की सूचना पर थाना जांजगीर में मर्ग कायम किया जाकर तत्काल थाना जांजगीर पुलिस द्वारा घटना स्थल ग्राम लछनपुर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर, मृतिका के शव का जिला अस्पताल जांजगीर में पोस्ट मार्डम कराया गया। पीएम रिपोर्ट मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मर्ग प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।

निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर।

*लंबे समय से फरार 05 गिरफ्तारी वार्ंटियो को धर पकड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

0

* नियत पेशी दिनांक को उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था गिरफ्तारी वारंट*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-श्री विवेक शुक्ला (भा.पु. से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल* के मार्ग दर्शन में लंबे समय से फरार वारंटी की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया जिसमे थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत में वारंटी *(01)* विकास सिंह उम्र २३ वर्ष निवासी पुराना कलेक्ट्रेट के पीछे जांजगीर *(02)* संजय कसेर उम्र 31 वर्ष निवासी हनुमान चौक कसेर पारा चांपा थाना चांपा *(03)* राकेश ऊर्फ पप्पू सूर्यवंशी उम्र 31 साल निवासी खोखरा चौक जांजगीर *(04)* शांति लाल सूर्यवंशी उम्र 23 साल निवासी खोखरा थाना जांजगीर *(05)* संतोष सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी खोखरा थाना जांजगीर को धर पकड़ में मिली सफलता। सभी वार्ंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जांजगीर प्रवीण कुमार द्विवेदी एवम थाना जांजगीर पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*लोक सभा निर्वाचन 2024 मतगणना के लिए मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न*

0

मुंगेली 02 जून 2024// जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में आज मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त काउंटिंग आब्जर्वर श्री एम. इलावरसन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव की उपस्थिति में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-05 बिलासपुर के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-26 लोरमी एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-27 मुंगेली (अ.जा.) के मतगणना कार्य के लिए द्वितीय रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। बता दे कि 04 जून को शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय चातरखार में प्रातः 08 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एआरओ श्रीमती पार्वती पटेल और लोरमी एआरओ श्री गिरधारी लाल यादव मौजूद रहे। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी देवेन्द्र राजपूत ने विधानसभा लोरमी एवं मुंगेली के मतगणना हेतु नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो आब्जर्वर के रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सम्पूर्ण प्रक्रिया की विडियोग्राफी कराई गई।

 

*थाना जरहागांव एवं लालपुर क्षेत्र में चल रहे जुआ फड़ में मुंगेली पुलिस द्वारा की गई रेड कार्यवाही*

0

*◾ 11 आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।*
*◾ आरोपियों के कब्जे से कुल 34870/- रूपये नकद किया गया जप्त।*

मुंगेली:-पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जुआ-सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत दिनांक 01.06.2024 को थाना जरहागांव पुलिस द्वारा जुआ चलने की सूचना पर ग्राम खम्हरिया में दबिश देकर जुआ खेल रहे 05 आरोपियों 1) आशीष गोयल, 2) रमेश कोसले, 3) निकेश राय, 4) दीपक कश्यप एवं 5) लखन लाल के कब्जे से राशि 33830/- रूपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार थाना लालपुर पुलिस द्वारा जुआ चलने की सूचना पर ग्राम उजियारपुर में अलग-अलग 02 प्रकरणों में 03-03 आरोपियों 1) गणेश राम, 2) कन्हैया भास्कर, एवं 3) राजेश कुमार के कब्जे से राशि 530/- रूपये नकद तथा 52 पत्ती ताश 03 आरोपियों 1)टेक लाल भास्कर , 2) टिहारी साहू एवं 3) अनुप राम कब्जे से राशि 510/- रूपये नकद तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 03 प्रकरणों में कुल 11 आरोपियों के कब्जे से 34870 रु. नगद जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जायेगी।

*कोतवाली पुलिस ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

0

*◼️चार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए रकम को किया गया बरामद।*

◼️ *नाम आरोपीगण*
01. विशाल केंवट पिता दिलीप केंवट उम्र 22 साल सा० सीतामणी कोरबा थाना कोतवाली कोरबा
02. अरूण श्रीवास पिता हरिकृष्ण श्रीवास उम्र 18 साल सा० शनि मंदिर के नीचे सीतामणी कोरबा थाना कोतवाली कोरबा
03. ⁠जीत अग्रवाल उर्फ जीतू पिता श्याम सुदर अग्रवाल उम्र 20 साल सा० सीतामणी कोरबा थाना कोतवाली कोरबा
04.आशिफ कुरैशी उर्फ भोको पिता रहीस कुरैशी उम्र 19 साल सा० इमलीडुग्गु कोरबा थाना कोतवाली कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी गोविन्द पिता रमदमन सिंह उम्र 35 सा०धुमाडोल थाना कुसमी जिला सिधी म०प्र० थाना उपस्थित आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि दिनांक 29.05.24 को एसकेएस प्लांट रायगढ से कोयला खाली कर वापस गेवरा ट्रेलर वाहन से लौट रहा था कि सुबह 04.15 बजे करीब रेल्वे फाटक मानिकपुर कोरबा के पास पहुंचा था फाटक बंद होने से गाडी को खडा कर फाटक खुलने का इंतजार कर रहा था कि चार अज्ञात युवक जो सभी अपने चेहरे को काला लाल गुलाबी एवं सफेद रंग के गमछा से बांधे थे। प्रार्थी के वाहन में अचानक चढ़कर प्रार्थी के साथ धक्का मुक्की मारपीट करते हुये प्रार्थी को गाडी से गिराकर प्रार्थी को घसीटते हुये प्रार्थी के पर्स में रखे वेतन का पैसा 31000रू नकद तथा ड्रायविंग लायसेंस एवं आधार कार्ड को लूट कर ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 306/2024 धारा 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान तथा डीएसपी प्रतीभा मरकाम के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी एमबी पटले के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर कि सूचना पर आरोपीगण 01. विशाल केंवट पिता दिलीप केंवट उम्र 22 साल सा० सीतामणी कोरबा थाना कोतवाली कोरबा
02. अरूण श्रीवास पिता हरिकृष्ण श्रीवास उम्र 18 साल सा० शनि मंदिर के नीचे सीतामणी कोरबा थाना कोतवाली कोरबा
03.जीत अग्रवाल उर्फ जीतू पिता श्याम सुदर अग्रवाल उम्र 20 साल सा० सीतामणी कोरबा थाना कोतवाली कोरबा
04.आशिफ कुरैशी उर्फ भोको पिता रहीस कुरैशी उम्र 19 साल सा० इमलीडुग्गु कोरबा थाना कोतवाली कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन पर अपने अन्य साथीयो अमन साहू, विजय डे, आकाश के साथ मिलकर जुर्म करना स्वीकार करने से आरोपीयो के कब्जे से लूटा गया रकम व गमछा पृथक पृथक जप्त किया गया है। मामले में आरोपीयो कि संख्या 05 से अधिक होने से मामले में धारा 395 भादवि जोड़ी गयी। आरोपीयो के विरूद्ध अपराध सबूत का पाये जाने पर आरोपिगणों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही है जिन्हें पुलिस के द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*➡️* मोसा. चोरी के आरोपी मोसा. के साथ बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*➡️* नाम पता आरोपी – पवन कुमार बरेठ पिता गोदावरी प्रसाद बरेठ उम्र 18 साल निवासी चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ति➡️* बाराद्वार – प्रार्थी आशीष कुमार सिंघानिया पिता श्री नत्थु सिंघानिया उम्र 26 साल निवासी नयाबाराद्वार के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.05.2024 के रात 02.15 बजे रात्री अपने घर के सामने अपने मोसा. को अपने घर के सामनें खड़ी किया था जिसे अज्ञात आरोपीयों द्वारा मोसा. हिरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 11 बीडी 5569 को लेकर जा रहा था उस समय घर से बाहर निकला तब देखने पर मोसा. को छोडकर भाग गये की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया है घटना के संबंध मे पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री रमा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय श्री मनीष कंवर के मार्गदशन पर तत्काल कार्यवाही कर आरोपी पवन कुमार बरेठ पिता गोदावरी प्रसाद बरेठ उम्र 18 साल निवासी चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) को गिरफतार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सक्ती जेल दाखिल किया गया है ।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक गगन बाजपेई, उपनिरीक्षक अनवर अली, प्रआर. देवनारायण चंद्रा, मप्रआर. चंद्रकलॉ सोन, आर. अशोक साहू, आर. फूलचंद जाहिरे, ,आर. बुधेश्वर पटेल, का विशेष योगदान रहा ।