Home Blog Page 641

*शिक्षक मोर्चा मुंगेली द्वारा ग्रीष्म अवकाश मे एफ एल एन प्रशिक्षण का किया गया विरोध –* मुंगेली —

0

मुंगेली –शिक्षक मोर्चा मुंगेली (मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन का संयुक्त मंच )द्वारा आज ग्रीष्म अवकाश के समय मे 10जून से आयोजित एफ एल एन प्रशिक्षण का विरोध करते हुये जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली को ज्ञापन दिया गया |जिसमे 10 जून से 13जून तक चलने वाले एफ एल एन प्रशिक्षण को स्थगित करते हुये आगामी दूसरे चरण शाला प्रवेश उत्सव के बाद आयोजित करने की मांग की गई |
जिसमे शिक्षक मोर्चा के बलराज सिंह जिलाध्यक्ष छ. ग. टीचर्स एसोशिएशन, दीपक वेंताल जिलाध्यक्ष छ. ग. शालेय शिक्षक संघ मुंगेली, लक्ष्मी कांत जडेजा जिलाध्यक्ष प्रदेश संयुक्त शिक्षक सघ, रमन शर्मा जिलाध्यक्ष नवीन शिक्षक सघ, भूपेंद्र सिंह बंजारे जिलाध्यक्ष सहा. शिक्षक समग्र शिक्षक फ़ेडरेशन, नेमीचंद भास्कर जिला सचिव शालेय शिक्षक संघ, दुर्गेश देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ, भूपेंद्र धृतलहरे, दिनेश सिदार उपस्थित रहे |

*अवैध शराब के साथ आरोपी आशीष कुमार गिरफ्तार, थाना मौदहापारा की कार्यवाही*

0

*आरोपी कांकेर से जिला बदर है*

*बीते दिनों में किराएदारों की चेकिंग के दौरान आशीष कुमार मिला था, संदिग्ध लगने पर थाना मौदहापारा तलब कर समझाइस दिया गया था और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई थी*

रायपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा *निजात* अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर श्री लखन पटले के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रायपुर श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में दिनांक 06.06.2024 को थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्वीपर मोहल्ला में *आरोपी आशीष कुमार पिता अशोक सारथी उम्र 26 साल निवासी कांकेर श्रीराम नगर थाना जिला कांकेर हॉल पता मीरा रात्रे का मकान स्वीपर मोहल्ला थाना मौदहापारा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 40 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 7200/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 175/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

*आरोपी जिला कांकेर से जिला बदर किया गया है l*

*देश की जनता ने एक बार फिर भाजपा की विकास नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जताया विश्वास : भावना बोहरा*

0

0.लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत, जनता के विश्वास और 10 वर्षों के विकास का परिणाम है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही देश में एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है वहीं दूसरी तरफ भाजपा इस चुनाव में 240 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश और उड़ीसा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने जो जनाधार दिया है उसमें एक बार पुनः एनडीए गठबंधन पर उन्होंने विश्वास जताया है एनडीए गठबंधन की यह बड़ी जीत जनता के विश्वास और 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का परिणाम है जनता के इस जनादेश से एकतीसरी बार देश में फिर से मोदी सरकार जरुर बनेगी और एनडीए ने देश के विकास एवं जनहित की आकाँक्षाओं को पूरा करने के साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को जरुर पूरा करेगी भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 11 में से 10 सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है जिसके लिए मैं प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करती हूँ पिछले छः महीनों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए प्रदेश के विकास एवं जनता के लिए जनहितैषी योजनाएं चलाई हैं जनता ने उसके प्रति अपना विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाई है विधानसभा चुनाव की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने जा रही है वहीं उड़ीसा की जनता ने भी भाजपा की विकास नीति ऐतिहासिक निर्णयों के प्रति भाजपा पर विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक जीत दिलाई है यह सभी पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की नीतियों एवं देश के विकास के साथ ही अन्त्योदय के लक्ष्य के साथ भाजपा सरकार के कार्यों पर जनता का विश्वास है। हमारे राजनांदगांव लोकसभा में भी जनता ने एक बार पुनः भाजपा के प्रति अपने दृढ़ विश्वास से एक बड़ी व महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने में पूर्ण सहयोग दिया है जिसके लिए मैं राजनांदगांव लोकसभा की जनता का भी आभार व्यक्त करती हूँ राजनांदगांव लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ में जनता ने अपने जनादेश से स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेशवासी सुशासन और विकास चाहते हैं भावना बोहरा ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए की यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता-जनार्दन के अटल विश्वास की जीत है विकसित भारत’ के ध्येय के साथ देश के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं और लगातार तीसरे कार्यकाल में हमारा देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए आयाम प्राप्त करेगा सेवा, सुशासन और विकास का संकल्प लेकर ‘अंत्योदय’ का हमारा प्रण, देश की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने के साथ उनके आत्मविश्वास को नए पंख देगा इस चुनाव में देश की जनता ने जातिवाद,परिवारवाद व तुष्टिकरण को नकार कर विकासवाद और राष्ट्रवाद को चुना है यह विजय भारत के जन-जन की विजय है जिसके लिए मैं समस्त देशवासियों और और खासकर छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करती हूँ।

————————————

*Chief Electoral Officer Mrs. Reena Babasaheb Kangale Expresses Gratitude to All The Officials, Employees, Organizations, and Voters for actively participating in the Lok Sabha Elections*

0

 

Raipur, / Chief Electoral Officer Mrs. Reena Babasaheb Kangale has thanked all the officials, employees, governmental and non-governmental organizations, public service institutions, and especially voters for their participation in the Lok Sabha General Elections 2024. She acknowledged the enthusiastic participation of the state’s electorate in exercising their voting rights, thereby contributing to the democratic process.

Mrs. Kangale extended her thanks to all officials and employees engaged and deployed in the electoral process. She also expressed appreciation for the Central Security Forces and State Police Forces for their crucial role in ensuring free and fair elections. Furthermore, she conveyed her gratitude to all journalists from print, electronic, and web media for effectively disseminating important guidelines and election-related activities during the general elections.

She acknowledged and thanked all government and non-government participants, various public service institutions, and organizations involved, either directly or indirectly, in this grand festival of democracy.

*बीज एवं उर्वरकों के अग्रिम उठाव के लिए किसानों को किया जा रहा प्रोत्साहित*

0

*मानसून से पूर्व किसान बीज एवं उर्वरकों का कर ले उठाव*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर खरीफ वर्ष 2024 के लिए किसानों को बीज एवं उर्वरकों के अग्रिम उठाव के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरक समय पर प्राप्त हो, इस उद्देश्य से जिले के 114 सेवा सहकारी समितियों में ग्रामीण कृषि विकास अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में इस वर्ष बीज वितरण का 30366 क्विंटल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लेकिन अब तक सहकारी समितियों द्वारा 13663 क्विंटल बीजों का भण्डारण एवं 8214 क्विंटल बीजों का वितरण समितियों के माध्यम से किय जा चुका है।
जिले के सहकारी समितियों को यूरिया 21600 मे. टन, सिंगल सुपर फास्फेट 6720 मे. टन, डी.ए.पी. 7020 मे. टन एन.पी.के. 3180 मे. टन, पोटाश 900 मे. टन कुल 39420 मे. टन का लक्ष्य प्रदाय हुआ है। जिसके तहत अब तक यूरिया 9820 मे. टन, सिंगल सुपर फास्फेट 1499 मे. टन, डी.ए.पी. 6475 मे. टन, एन.पी.के. 1548 पोटाश 444 मे. टन कुल 19786 मे. टन सेवा सहकारी समितियों में भण्डारण किया जाकर, अब तक यूरिया 4378 मे. टन, सिंगल सुपर फास्फेट 528 मे. टन, डी.ए.पी. 2418 मे. टन, एन.पी.के. 211 मे. टन, पोटाश 147 मे. टन कुल 7682 मे. टन का किसानों द्वारा अग्रिम उठाव किया गया है तथा कृषि विभाग के मैदानी अधिकरियों द्वारा लगातार किसानों को बीज व उर्वरक का अग्रिम उठाव हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे बीज एवं उर्वरक का उठाव आवश्यकता अनुसार मानसून पूर्व कर लें, जिससे समितियों में पुनः भण्डारण के लिए जगह उपलब्ध हो सके एवं आवश्यकतानुसार बीज एवं उर्वरक किसानों को प्राप्त होता रहे।

*लोकसभा चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर कलेक्टर ने आभार व्यक्त किया*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि सभी के सहयोग से लोकसभा निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी ने टीम भावना से जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाचन कार्य में भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने मतदान में उत्साह से हिस्सा लिया और शांतिपूर्ण मतदान कराने में भी सहयोग दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग मिला। मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाचन कार्य पूरा किया।

*कृषि महाविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस*

0

*स्थिरता और पर्यावरण प्रबंधन को बढ़ावा देने पर जोर*

आशीष कश्यप बिलासपुर// प्रत्येक वर्ष 5 जून का दिन विश्व भर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करने का है। कृषि महाविद्यालय बिलासपुर में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसके संरक्षण ,संवर्धन पर चर्चा की गई।

प्रकृति के बिना मानव के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती है ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़-पौधों, जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़ सबके महत्व को समझे। उक्त उदगार डॉ. आर.के.एस. तिवारी, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय बिलासपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किया। आपने आगे कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है। वैश्विक तापमान बढ़ रहा है। दूषित हवा लोगों का दम घोट रही है। शहरों में बहुत से लोगों को बदतर आवोहवा के चलते सांस, हृदय, फेफड़ों की बीमारियां हो रही है। हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। पृथ्वी ग्रह पर ही मानव जीवन संभव है इसलिए इसे जीने लायक बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

आयोजन पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम अधिकारी रासेयो अजीत विलियम्स ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस अभियान भूमि पुनर्स्थापना, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने पर केंद्रित है। इस बार की थीम ‘हमारी भूमि, हमारा भविष्य’ के रूप में तैयार की गई है। 2024 के विश्व पर्यावरण दिवस वैश्विक समारोह की मेजबानी सऊदी अरब कर रहा है। जो विजन 2030 लक्ष्यों के अनुरूप पर्यावरण की रक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भूमि का कटाव एक वैश्विक समस्या है, जो दुनिया भर में भूमि के विशाल क्षेत्र को प्रभावित करती है, अरबो लोगों को प्रभावित करती है और महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र को खतरे में डालती है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. एन. के. चौरे, प्रमुख वैज्ञानिक (कृषि सांख्यिकी) ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन खत्म हो जाएगा, इस बात से भली भांति परिचित होते हुए भी लोग प्रकृति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पर्यावरण पर पढ़ने वाले प्रभाव के कारण दुनिया विनाश की ओर जा रही है। मौसम में होता बदलाव इसका एक संकेत है। अत्यधिक बढ़ते तापमान का एक कारण ग्लोबल वार्मिंग है, जो मानव जीवन को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में पर्यावरण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करके प्रकृति को हो रहे नुकसान को रोका जा सकता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को कोचिया के पौधे भेंट कर किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘कीटनाशकों के सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग, विषय पर छात्र-छात्राओं हेतु एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉर्टेवा एग्रीसाइंस की प्रक्षेत्र वैज्ञानिक डॉ. (सुश्री) शुभश्री प्रियदर्शनी ने विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कीटनाशक का उपयोग करने से पहले, प्रश्न पूछे ‘क्या कीटनाशक की आवश्यकता है?’ कीटनाशक का उपयोग करने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़े और चेतावनियों से परिचित हो। लेबल आपको उत्पाद के बारे में वह सब कुछ बताता है जो आपको जानना जरूरी है। इसी के अंतर्गत उत्पादन प्रबंध जागरूकता कार्यक्रम शामिल है। जिसका अर्थ है कि जो कोई भी उत्पाद डिजाइन करता है, उत्पादन करता है, बेचता है या उपयोग करता है, वह उत्पादन के जीवन चक्र के सभी चरणों में उत्पाद के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने की जिम्मेदारी लेता है, जिसमें जीवन प्रबंधन का अंत भी शामिल है। कृषि छात्र होने के नाते आप सभी का उत्तरदायित्व है कि अन्नदाता कृषक भाइयों को कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग हेतु जागरूक करें।

आज के कार्यक्रम का सफल संचालन वैज्ञानिक अजीत विलियम्स एवं आभार सहायक प्राध्यापक एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी अर्चना केरकट्टा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के समस्त प्राध्यापक, वैज्ञानिक, कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*कोटा ब्लॉक के 25 अमृत सरोवर तालाबों में किया गया पौधरोपण*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, /विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज परिस्थितिक तंत्र एवं पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के उद्देश्य से कोटा ब्लॉक के 25 अमृत सरोवर तालाबों में जन सहयोग से पौधरोपण किया गया।
जनपद पंचायत कोटा के सीईओ श्री युवराज सिन्हा ने भी ग्राम चंगोरी के अमृत सागर तालाब में पौधरोपण किया। इस मौक़े पर एसडीओ आरईएस, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रचना/18/865
–00–

*लोकसभा आम निर्वाचन-2024 जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के अभ्यर्थी श्रीमती कमलेश जांगड़े विजयी रही*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / संसदीय क्षेत्र 03 जांजगीर-चांपा से भारतीय जनता पार्टी श्रीमती कमलेश जांगड़े को 678199 मत प्राप्त हुए। वहीं क्रमशः इंडियन नेशनल कॉग्रेस डॉ शिवकुमार डहरिया को 618199, बहुजन समाज पार्टी डॉ रोहित डहरिया को 48501, हमर राज पार्टी श्री अनिल मनहर को 5780, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी श्री गोपाल प्रसाद खुंटे को 1483, आजाद जनता पार्टी श्री जगजीवन राम सतनामी को 837, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) श्री दीपक कुमार खूंटे को 1829, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी श्रीमती बृन्दा चौहान को 924, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी श्री विजय कुमार कुर्रे को 983, असंख्य समाज पार्टी श्रीमती विजयलक्ष्मी सूर्यवंशी नट को 1422, शक्ति सेना (भारत देश) अधिवक्ता शैलेन्द्र बंजारे (शक्तिपुत्र) को 1253, निर्दलीय श्री अरविन्द कुमार को 1715, निर्दलीय श्री आनंदराम गिलहरे को 2877, निर्दलीय श्री एड.टी.आर. निराला को 5794, निर्दलीय मीना चौहान को 2931, निर्दलीय इंजीनियर रेवा कुर्रे को 8159, निर्दलीय श्रीमती विद्यादेवी सोनी को 4881 एवं निर्दलीय सीमा महिलांगे को 1336 मत प्राप्त हुए एवं इनमें से कोई नहीं (नोटा) के 5137 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही रिटर्निंग अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने श्रीमती कमलेश जांगड़े को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।

*कोरबा: बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय 1955 वोटों से आगे*

0

कोरबा, 4 जून 2024। कोरबा लोकसभा सीट के लिए आईटी कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय 1955 वोटों से आगे चल रही हैं। पहले भरतपुर सोनहत विधानसभा में पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 2424 वोट से आगे चल रही थीं। कोरबा में 27 प्रत्याशियों के लिए वोटिंग 7 मई को हुई थी। इसमें मुख्य मुकाबला BJP से सरोज पांडेय और कांग्रेस से ज्योत्सना महंत के बीच होगा। इस लोकसभा सीट में 75.63% प्रतिशत वोटिंग हुई।कोरबा विधानसभा में 18 राउंड, रामपुर विधानसभा में 21 राउंड, पाली तानाखार विधानसभा में 22 राउंड, ​​​​​​​कटघोरा विधानसभा में 19 राउंड, जीपीएम में 18, एमसीबी में 12 राउंड और कोरिया बैकुंठपुर में 17 समेत कुल 142 राउंड में गिनती होगी। 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था है। मतगणना स्थल पर 500 जवानों की तैनाती की गई है।