Home Blog Page 643

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सवेरे चिंतन शिविर के दूसरे दिन आईआईएम परिसर का मंत्रीगणों के साथ भ्रमण किया*

0

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम ) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने योगाभ्यास के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भारतीय प्रबंध संस्थान परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर स्थित स्पोर्ट्स कैम्पस (अखाड़ा ), हॉस्टल मेस, फाउंडेशन स्टोन (आधारशिला ), प्रशासनिक भवन (कर्मशीला ), जैव विविधता के लिए निर्मित परिसर और क्वींस पैलेस का भ्रमण किया। उन्होंने क्वींस पैलेस से आईआईएम के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया।

इस दौरान आईआईएम के प्रोफेसर श्री सत्यशिबा दास और कॉरपोरेट रिलेशन ऑफिसर श्री गिरिश पहाड़िया ने संस्थान के बारे में मुख्यमंत्री श्री साय और मंत्रीगणों को जानकारी दी।

संस्थान के अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन में रखी हुई संस्थान की रेप्लिका के माध्यम से निर्माणाधीन संरचनाओं और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

*सुशासन और विकास को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने देश के जाने-माने विशेषज्ञों से किया विचार-विमर्श*

0

*विकसित छत्तीसगढ़ का रोड मैप तैयार करने पर हुआ मंथन*

*देश का पहला अनूठा आयोजन, साय सरकार की आईआईएम में सुशासन की पाठशाला*

रायपुर, /शासन और प्रबंधन दो अलग-अलग शब्द हैं, दो अलग-अलग कार्य हैं, लेकिन एक-दूसरे से जुड़े हुए भी हैं। एक के हिस्से में नीति के निर्माण का दायित्व है, तो दूसरे के हिस्से में क्रियान्वयन की जिम्मेदारी। भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे में नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने की जवाबदेही जहां शासन पर रही, वहीं प्रबंधन की बारीकियों से जनप्रतिनिधियों का आमतौर पर ज्यादा लेना-देना नहीं रहा। लेकिन हाल ही में छत्तीसगढ़ में कुछ ऐसा नया घटित हुआ कि अब इस विचित्र विडंबना का अंत होता दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को प्रबंधन की बारिकियां समझाने, सहयोग, नवाचार और दूरदर्शिता को बढ़ावा देने, राज्य के समृद्ध और समावेशी भविष्य के लिए आवश्यक सुधारों के बारे में विचार-विमर्श करने तथा विकास को लेकर जनप्रतिनिधियों की अंतर्दृष्टि को परिष्कृत करने के लिए बीते दो दिनों तक, यानी 31 मई से लेकर 01 जून तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, रायपुर ने स्वयं के द्वारा डिजाइन किया गया एक अनूठा आयोजन किया। इस आयोजन को आईआईएम ने चिंतन-शिविर नाम देकर पारंपरिक आयोजनों का टच देते हुए एक बिलकुल नयी और ताजी परंपरा की शुरुआत कर दी। देश में संभवतः पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी चिंतन-शिविर में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने राजनीतिक रणनीति के बजाय दायित्वों के निर्वहन के लिए रणनीति पर गहन मंथन किया है।

राज्य की विष्णु देव साय सरकार की पहल पर ही आईआईएम ने इस बौद्धिक अनुप्रयोग का आयोजन किया था। इसमें गुड गवर्नेंस से बेस्ट गवर्नेंस की ओर बढ़ने और सुशासन की संकल्पना को मूर्त रूप देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विजन को और तीक्ष्ण करने के संबंध में विषय-विशेषज्ञों से मंत्रियों ने विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के उनके सहयोगियों ने सुशासन तथा बेस्ट प्रक्टिसेस के संबंध में विषय विशेषज्ञों के साथ अपने आइडियाज साझा किए। साथ ही अपनी जिज्ञासाएं भी रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी लगातार दो दिनों तक आईआईएम की कक्षा में न केवल उपस्थित रहे, बल्कि इस दौरान उन्होंने सम्पूर्ण छात्र जीवन को अपनाए भी रखा।

आईआईएम के इस आयोजन में राज्य सरकार ने देशभर के विषय विशेषज्ञों के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की डिजाईन तथा क्रियान्वयन के रोड मैप पर बौद्धिक विमर्श किया। साथ ही इस संबंध में भी विमर्श हुआ कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए किस तरह विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किए जा सकते हैं।

इस सार्थक संवाद की खूबी यह रही कि इसमें छत्तीसगढ़ की जरूरतों, प्राथमिकताओं, संभावनाओं पर चर्चा के साथ-साथ विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण सुझाव भी सरकार को प्राप्त हुए। नीति आयोग के सीईओ श्री बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने आगामी 10 वर्षाें में विकसित छत्तीसगढ़ निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 10 वर्षाें में देश की अर्थव्यवस्था को एक नई ऊंचाई दी है। सामाजिक-आर्थिक विकास को लेकर छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं। देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी 20 के शेरपा श्री अमिताभ कांत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुन्दरता भी है और प्रचुर खनिज संपदा भी। राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खनिजों का विवेकपूर्ण दोहन जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण यहां पर पर्यटन की संभावनाओं का विकास और उसकी ब्रांडिंग भी है।

आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा, आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा उपस्थित थे।

*केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदी कैदियों को सीसीटीवी इंस्टालेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम*

0

रायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी-रायपुर के माध्यम से केन्द्रीय जेल रायपुर में विचाराधीन एवं सजायाफ्ता कैदियों को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 दिवसीय इंस्टालेशन ऑफ सीसीटीवी कैमरा, फायर अलार्म एवं स्मोक डिटेक्टर विषय पर 34 कैदी को प्रशिक्षण प्रदाय किया गया, जिसमें सीसीटीवी इंस्टालेशन की तकनीकी तथा उद्यमिता विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन संचालक श्रीमती नम्रता जैन की उपस्थिति में किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मिशन संचालक द्वारा प्रशिक्षार्थी कैदियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम संबंधी उनके अनुभव एवं प्रशिक्षण से लाभ के संबंध में जानकारी ली गई, साथ ही जेल में बंद कैदियों को और किन-किन तरह के ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदाय किया जा सकता है इत्यादि विषयों पर सुझाव मांगे गए। जिस पर कुछ प्रशिक्षार्थी कैदियों द्वारा जेल परिसर में सामान्यतः ग्रामीण जनजीवन को आधार बनाकर कृषि, पशुधन से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करने और बंदी कैदियों को बाहरी दुनिया में बेहतर अवसर प्रदान किए जाने की मांग की गई। कैदियों की क्षमताओं का सृजनात्मक उपयोग के लिए आगे भी जेल परिसर में विभिन्न प्रकार ट्रेड जैसे-कृषि कार्य, नर्सरी, सिलाई एवं बेकरी इत्यादि में मांग अनुरूप स्वरोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण करवाने हेतु मिशन संचालक महोदया द्वारा आश्वासन दिया गया। उक्त प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम के दौरान श्री अमित शांडिल्य केन्द्रीय जेल अधीक्षक रायपुर, श्री दीपक मिश्रा, उप आंचलिक प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा रायपुर, श्री मनोज मिश्रा सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक-जॉब्स्, एसआरएलएम स्टेट आरसेटी नोडल, श्री अरूण कुमार सोनी स्टेट कंट्रोलर ऑफ आरसेटी, श्री अशोक कुमार सिंह स्टेट डायरेक्टर ऑफ आरसेटी, श्री नवीन कुमार सिंग, निदेशक आरसेटी, श्री कौशल कुमार मिश्रा, सीनियर फेकल्टी आरसेटी रायपुर, श्री शशांक दीवान जेल शिक्षक, श्री चंदन साहू प्रशिक्षक एवं श्री दिलीप कुमार यदु एफएलसी उपस्थित रहे।

*Chintan Shivir Highlights: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai engages in yoga session, explores IIM Raipur campus*

0

Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, along with his cabinet, participated in a yoga session this morning on the second day of “Chintan Shivir” organized at the Indian Institute of Management (IIM), Raipur. Following this, Chief Minister Shri Sai toured the IIM campus accompanied by cabinet ministers. They visited various facilities including the Sports Campus (Akhada), Hostel Mess, Foundation Stone (Aadharshila), Administrative Building (Karmshila), Biodiversity Complex, and Queens Palace situated on the campus. From the Queens Palace, they admired the panoramic view of the campus.

During the visit, IIM Professor Shri Satyashiba Das and Corporate Relations Officer Shri Girish Pahadiya provided information about the institute to Chief Minister Shri Sai and the ministers.

Officials of the institute also briefed them about ongoing construction projects and future plans using a replica of the institute displayed in the administrative building.

*➡️दुष्कर्म के आरोपी के विरूद्ध पुलिस का प्रहार*

0

*➡️घटना की रिपोर्ट के तत्काल बाद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

आरोपी:-
*विश्वजीत सेन गुप्ता पिता कंचन सेन गुप्ता उम्र 43 वर्ष निवासी दुर्गा चौक सेक्टर-1 शंकर नगर रायपुर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर* छ.ग. गिरफ्तारी दिनांक – 01.006.24 के 16.30 बजे

आशीष कश्यप बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह भा.पु.से. के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को महिला विरुद्ध अपराध पर सख्त एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 01.06.24 को पीडिता के साथ व्यपार विहार स्थित ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर संचालक के द्वारा दुष्कर्म की सूचना पर अपराध दर्ज किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महोदय श्री उमेश कश्यप रा. पु. से. एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटीकोतवाली) महोदया श्रीमती पूजा कुमार भा.पु.से. के निर्देशानुसार प्ररकण में विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। महिला विरुद्ध अपराधों में बिलासपुर पुलिस द्वारा जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए आरोपियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है।

*कांग्रेसियों के बयानों में झलक रहा विजय भावना का भय*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया बाहपानी घटना में पूरी सरकार जिस तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर आई ओ अपने आप में मिसाल है उक्त घटना के बाद कांग्रेसियों द्वारा अव्यवस्था के नाम पर घड़याली आसूं बहाई जा रही है पंडरिया जनपद पंचायत के सभापति एवम् भाजपा के सदस्य अश्वनी यदु ने कहा की बाहपानी घटना को लेकर जिस तरह से कांग्रेसी राजनीति कर रहे हैं ओ समझ से परे है जिस समय सब कुछ भूलकर दुःख में साथ निभाने का होता है उस वक्त कांग्रेसी साथी उल जुलुल बयान बाजी में लगे हुवे हैं, बाहपानी घटना ने पूरे देश को को गम में डूबो दीया था कवर्धा जिला के हर गांव में उस दिन किसी ने ठिक से खाना नहीं खाया होगा,हर ओर लोंगो के आंखों में आसूं नजर आ रहा था घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कवर्धा विधायक एवम् उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा घटना स्थल पहुंच गये जख्मी लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाने से लेकर शव का पोस्टमार्टम करते तक हॉस्पिटल के समक्ष उपस्थित रहे अन्तिम संस्कार में सामिल हुवे पीड़ित परिवारों के परिवार के सदस्य जैसा हर पल उनके साथ खड़े रहे झारखंड में चुनाव प्रचार को छोड़कर पंडरिया विधायक भावना बोहरा तत्काल बाहपानी पहुंची जहां पीड़ित परिवारों का हर सम्भव मदद के लिये आगे आईं घटना के बाद से लगाकर भावना बोहरा परिवार के सम्पर्क में रही दशगात्र कार्यक्रम का पूरा व्यवस्था करवाने में एक परिवारिक सदस्य का भूमिका निभाया जिस तरह से दोनों विधायकों ने उदाहरण पेश किया ओ अपने आप में मिसाल है कांग्रेसियों को यही बात पच नहीं रही है और उल जुलूल बयान दे रहे हैं पिछले पांच वर्ष कांग्रेस के कार्यकाल में कई ऐसे दुर्घटना हुवे जहां कांग्रेसी पीड़ित परीवार से मिलने तक नहीं गये पंडरिया शक्कर कारखाना का घटना हो या कवर्धा शहर का कांग्रेस पार्टी का कोई एक सदस्य शोकाकुल परिवार से मिलना तक जरूरी नहीं समझा आज जब बिना किसी राजनीतिक उद्देश से कवर्धा जिला के दोनों विधायक अपना फर्ज निभा रहे हैं तो कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटी शेकने में लगे हुवे हैं पिछले पांच वर्षों में कभी ऐसा नहीं हुआ की पीड़ित परिवार को तत्काल राहत मिल पाया हो बीजेपी की सरकार संवेदनशील सरकार है और सरकार की प्रथम प्राथमिकता उनके जनता जनार्दन हैं बाहपानी दुर्घटना में दुर्घटना ग्रस्त परिवार को सरकार द्वारा तत्काल सहयोग राशि की घोषणा की गई जो यह दिखाता है की छत्तीसगढ की सरकार अपने जनता के लिये कितनी संवेदनशील है।

—————————————-

*घटिया मैनेजमेंट का पर्याय बना केएसके केंटीन*

0

*नाम बड़े और दर्शन छोटे, मामला केएसएक पॉवर प्लांट का*

*निगरानी समिति भी सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित*

 


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-नरियरा। जांजगीर जिले के अकलतरा क्षेत्र के नरियरा में स्थापित छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पॉवर प्लांट में सुमार केएसके पॉवर प्लांट है, वास्तविक में कहा जाए तो “नाम बड़े और दर्शन छोटे” की संज्ञा फिट बैठती है।
मामला है केएसके पॉवर प्लांट में संचालित केएसके केंटीन का जो ब्लॉक ऑफिस के पास संचालित है। यहां प्लांट के लगभग 60 से 70 प्रतिशत मजदूर, कर्मचारी, अधिकारी सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता एवं रात्रि का भोजन करते है। वहीं यदि कोई मजदूर या 10 कर्मचारी नाश्ते के लिए खड़े हो जाए तो आधे घंटे खड़े होना लाजमी है। बहुततायत दुनिया के किसी भी कोने में चले जाइए जहां केंटीन है वहां नाश्ते के वक्त *चाय* की व्यवस्था जरूर होती है मगर केएसके पॉवर प्लांट के इस केंटीन में आप थके हारे मजदूर एवं कर्मचारी यदि हैं तो एक कप चाय के लिए जरूर तरस जाएंगे। नाश्ते के लाइन में खड़ा होकर आप को यदि इडली या दोसा मिल भी जाए तो सांभर के लिए घंटो इंतजार करना पड़ेगा वही यदि सांभर चटनी मिल जाए तो इडली डोसा के लिए घंटो लाइन में खड़े होना पड़ेगा। नाश्ते के लिए घंटो लाइन लगाना पड़ेगा और यदि कोई व्यक्ति केंटीन मैनेजमेंट का खास पहचान का है तो वो सीधा केंटीन के किचन में घुसकर अपना काम निकाल लेता है।
गौरतलब है की केएसके पॉवर प्लांट के इस केंटीन में केंटीन मैनेजमेंट के मजदूरों के साथ भी भेदभाव होता है। कैंटीन मजदूर में किसी ईमानदार मजदूर का शोषण होता है तो वही चाटुकार मजदूर को मलाईदार कार्य पर रख भेदभाव किया जाता है। मजदूर अपनी नौकरी बचाने शिकायत करने से भी डरते है और चाय के लिए तरसते व्यक्ति वाद विवाद में ना पड़कर अपने घर से चाय लेकर आते है।
घटिया केंटीन के पर्याय बने इस केएसके केंटीन मैनेजमेंट में क्वालिटी कंट्रोल निगरानी समिति भी अपने खानापूर्ति तक ही सीमित हो गया है। निगरानी समिति के सदस्य अपनी आंखो से घटिया क्वालिटी और घटिया केंटीन मैनेजमेंट को देखकर भी मूकबधिर बने हुए है कारण है उनको समय पर सब कुछ उपलब्ध हो जाना। कुल मिलाकर नाम बड़े और दर्शन छोटे जैसी संज्ञा इनके लिए एकदम फिट बैठती है। घटिया केंटीन मैनेजमेंट के इस मामले को प्लांट बिकने पर कोई नया मैनेजमेंट आए और सुधार करे यही उम्मीद अब कर सकते हैं बाकी कोई रास्ता साफ तौर पर नही दिख रहा।

*अवैध उत्खनन करती पोकलेन जप्त, ड्राइवर और हेल्पर अमले को देखकर भागे*

0

जबलपुर से ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट.……।

लवन परिक्षेत्र में लगातार अवैध उत्खनन कर माफिया लाखों के बारे न्यारे कर रहे हैं देर रात पनागर वन परिक्षेत्र में विभाग ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन करते हुए एक पोकलेन जप्त की है

SFS पनागर सौरभ शर्मा

जानकारी अनुसार मुख्य वन संरक्षक मध्य वन वृत्त जबलपुर कमल अरोरा, वनमण्डलाधिकारी ऋषि मिश्रा, उपवनमंडलाधिकारी सिहोरा एम एल बरकडे के लगातार अवैध गतिविधियों व वन अपराधों के रोकथाम सम्बन्धी निर्देशों एवं मार्गदर्शन के अंतर्गत देर रात मुखबिर की सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी पनागर सौरभ शर्मा के दिशा निर्देशन पर परिक्षेत्र पनागर टीम द्वारा परिक्षेत्र पनागर अंतर्गत सुरमावाह बीट अंतर्गत PF 360 तथा नारंगी क्षेत्र 0- 403 के अंदर पत्थर का अवैध उत्खनन करते हुए एक पोकलेन चेसिस सीरियल नम्बर N601D05282, मॉडल नम्बर – R210-7 को मौके पर लगभग रात 2 बजे ड्राइवर पकड़ा गया। पोकलेन को जब्त कर वनरक्षक आवास छत्तरपुर पनागर में लाकर खड़ा कर दिया गया है। वाहन मालिक तथा अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

 

 

*जल जगार अभियान की हुई शुरूआत आम नागरिकों से अपील जल बचाएं आने वाला कल बचाएं*

0


रायपुर, /गर्मी के मौसम में देश के अधिकांश हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है और इस समस्या से धमतरी जिला भी अछूता नहीं है। राजधानी रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों को साल भर पानी उपलब्ध कराने वाला धमतरी जिले का गंगरेल डेम आज खुद सूखे की चपेट में आकर सूखने की कगार पर आ गया है। इस विकट समस्या को समझते हुए कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के तहत् जल जगार उत्सव मनाने की योजना बनाई, जिसका मुख्य उद्देश्य रैन वाटर हार्वेस्टिग, रूफटर्फ वाटर और वेस्ट वाटर मेनेजमेंट के माध्यम से शुद्ध पानी को भूमि के अंदर भेजना है। अभियान अंतर्गत जिले के 4 विकासखंडों के 5-5 ऐसे गांव जिनमें पानी की समस्या रहती है, उनका चयन किया।

 *कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन*

प्रथम चरण में जल की महत्ता को समझते हुए भारत सरकार की जल शक्ति मंत्रालय के विशेषज्ञों के सहयोग से जिला स्तरीय अधिकारियों हेतु 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। जल शक्ति मंत्रालय के विशेषज्ञों ने भू जल मुद्दों से निपटने की तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय चरण में जिले में संचालित सभी निजी स्कूलों, हास्पीटल, रेस्टोरेंट सहित ऐसे भवन जिनका आकार बड़ा है, उन्हें 15 जून तक अनिवार्य रूप से अपने भवन के समीप रेन वाटर हार्वेस्टिंग और रूफटर्फ वाटर स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश दिये गये।

 *कुरूद विकाखंड के नवागावं (थुहा) से कार्यक्रम की हुई शुरूआत*

धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत आने वाले नवागांव थुहा जल जगार कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। जहां ग्रामीणों ने एक स्वर में जल संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर गांव में जल संरक्षण की दिशा में अच्छा काम करने वाले ग्रामीणों को सम्मानित भी किया गया। गांव में अन्य लोगों को भी जल सरंक्षण की दिशा में काम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पीकू – जिले में जल संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री गांधी के मार्गदर्शन में लोगो तैयार किया गया है साथ ही छोटे-छोटे वीडियो क्लिप्स भी बनाए गए हैं, जिसके जरिए जिलेवासियों को घरों में पानी का सदुपयोग करने, पानी बचाने की विधि सहित खेतों में कम पानी वाले फसलों के संबंध में प्रेरित किया गया है।

 *जागरूकता रैलियों का हो रहा आयोजन*

धमतरी जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में गांवों में जल जगार कार्यक्रम प्रति दिन आयोजित किये जा रहे है। इस दिशा में ग्रामीणों में जल संरक्षण संबंधी जागरूकता हेतु कार्यक्रम के दो-तीन दिवस पूर्व रैलियां, दीवार लेखन, तालाबों व जल स्त्रोतों की सफाई आदि कार्य कर माहौल तैयार किया जा रहा है।

 *वाटर हीरो जल प्रहरी श्री नीरज वानखेडे़ द्वारा दी जा रही जानकारी*

जल संरक्षण की दिशा में बीते कई वर्षाे से कार्य करने वाले श्री नीरज वानखेडे को भारत सरकार ने वाटर हीरो जल प्रहरी की पदवी से सम्मानित किया है। वे जिले के इन पानी की कमी से जुझने वाले गांवों में जाकर जल जगार कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीणों को पानी की महत्ता को समझा रहे है। साथ ही श्री नीरज वानखेडे़ रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रूफटर्फ वाटर स्ट्रक्चर और वेस्ट वाटर मेनेजमेंट की तकनीक भी समझा रहे है, जिसे लेकर ग्रामीणों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता निर्मित हो रही है।

 *शहरों में वाटर स्ट्रक्चर का निर्माण*

तालाबों में जल संरक्षण हेतु गाद निकालने, समुचित सफाई करने टीम द्वारा किया गया सर्वे जिले के पांच नगर पंचायत क्षेत्र आमदी, भखारा, नगरी,मगरलोड एवं कुरूद नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न तालाबों में गाद जमा है जिसके कारण तालाबों के पानी की गुणवत्ता एवं भंडारण क्षमता क्षमता प्रभावित हो रही है। इन्हें साफ करने हेतु रायपुर की एन.आई.टी टीम द्वारा सर्वे किया जायेगा।

 *शहर के जल भराव की समस्या की निवारण हेतु टीम ने किया सर्वे*

एन आई टी द्वारा धमतरी शहर के संपूर्ण 40 वार्ड क्षेत्र से निस्तारी गंदे पानी एवं वर्षा जल की समुचित निकासी हेतु ड्रेनेज सिस्टम का संपूर्ण मूल्यांकन और मानचित्रण के माध्यम से धमतरी शहर में जल भराव वाले हॉटस्पॉट की पहचान करने, जल निकासी की बुनियादी ढांचे और स्टॉर्म वॉटर में सुधार के लिए एवं बाढ़ की स्थिति को कम करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करने हेतु टीम द्वारा सर्वे किया किया गया है। यह टीम आगामी कुछ दिनों में अपनी रिर्पाेट प्रस्तुत करेगी, जिसके बाद निगम द्वारा कार्यवाही की जायेगी।

 *सामाजिक संगठनों का मिल रहा सहयोग*

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की इस पहल को जिले के सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनांे का पूरा सहयोग मिल रहा है। भारतीय जैन संघटना द्वारा कुरूद ब्लॉक के ग्राम मड़ेली तथा जी जामगांव में तालाबों को पुनर्जीवित कर जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। तालाबों से निकली मिट्टी को खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए खेतों में डाला जा रहा है। भारतीय जैन संघटना शाखा धमतरी द्वारा जल निकायों का पुनरूद्धार के तहत ग्राम पंचायत जी जामगांव के उल्लाही खार तालाब में 14 मई से 28 मई तक कार्य किया गया। इसमें 2 जेसीबी लगाया गया, जिसमें 1948 ट्रेक्टर मिट्टी निकाला गया।

 *जल जगार उत्सव से प्रेरित होकर औद्योगिकी इकाईयों में किया जा रहा सघन जल संरक्षण कार्य*

जिले में संचालित सभी औद्योगिक इकाईयां जैसे-अरवा, उसना, राईस मिल, कोल्ड स्टोरेज, फ्लाई एश ब्रिक्स सहितं अन्य औद्योगिक संस्थाओं में केन्द्रीय भूजल बोर्ड के मानकों के अनुपालन हेतु आयोजित कार्याशाला में दिये गये निर्देश के परिपालन में जिले में अब तक कुल 225 इकाईयों का पंजीयन पूरा हो गया है। इनमें 79 राईस मिल, 7 फ्लाई एश ब्रिक्स एवं 2 उद्योगों द्वारा पंजीयन पूरा किया गया और उद्योगों द्वारा स्वयं पंजीयन भी किया गया।

 *36 कमार परिवार जल संरक्षण हेतु बना रहे तालाब, डबरी*

पानी का संरक्षण करने और उसके दुरूपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में जल जगार उत्सव मनाया जा रहा है। पानी के गिरते हुए स्तर से चिंतित होकर कमार आदिवासी भी स्वयं की जमीन में वर्षा जल को संचित करने के लिए वचनबद्ध हैं। जिले के वनांचल आदिवासी बाहुल्य नगरी विकासखण्ड के ग्राम पीपरहीभर्री के 36 कमार परिवारों ने वन अधिकार अधिनियम के तहत उन्हें मिले जमीन पर जल संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में तीन कमार आदिवासी परिवार जहां मछली पालन के लिए तालाब बनाए हैं, वहीं बारिश के पानी को रोकने के लिए 10 डबरियों का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा गांव के समीप से गुजरने वाले नाला में डाईक संरचना बनाई जा रही है, जिससे पानी का स्तर ऊंचा उठे और जमीन पर नमी बनी रहे। कमार आदिवासी परिवार वनों को हरा-भरा बनाए रखने और वन्य प्राणियों की प्यास बुझाने तथा आने वाले समय में पानी की कमी से निजात पाने के लिए मुस्तैदी से जल संरक्षण की दिशा में कार्य को कर रहे हैं।

 *आने वाले बारिश के दौरान किया जाएगा वृक्षारोपण, तैयारियां जोरों पर*

जल संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए जिले में आयोजित जल जगार उत्सव में ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण के लिए की जा रही तैयारी की जानकारी दी जा रही है। साथ ही सभी एक स्वर में वृक्षारोपण करने की बात भी कह रहे हैं।

*THE CHINTAN SHIVIR BEGINS IN IIM, RAIPUR; CHIEF MINISTER VISHNUDEO SAY PARTICIPATES ALONG WITH OTHER MINSTERS*

0

*CEO OF NITI AYOG, B V SUBRAMANIYAM DELIVERED HIS LECTURE IN THE FIRST SESSION*

RAIPUR, With a view to develop and hone a vision for “developed Chhattisgarh and developed India”, a two-day “Chintan Shivir (Ideation Camp) was inaugurated today by the chief minister of Chhattisgarh, Vishnudeo Say, in the beautiful campus of Indian institute of management, Raipur. All the ministers of the Chhattisgarh government, led by the chief minister Vishnudeo Say himself, are participating in this two day camp, which is organised by IIM, RAIPUR. The first session was dedicated to the main theme of this ideation camp, viz. “Vikasit Chhattisgarh: a vision for 10 years”. Mr. B V R Subramanyam, CEO, Niti Ayog delivered the lecture on this theme. In his discussion, Mr Subramanyam shared, in detail, perspective of a specialist on the idea of vikasit bharat (developed India) and ways and strategies to execute this idea. He emphasised that during the last 10 years, India has been striding fast, and has been successful, to carve a niche for itself among the major economies of the world, under the leadership of PM Modi. Pm Modi, not only, has vouched to make India a developed nation by the year 2047, but also has made strategies to achieve this target. He showed many such activities taken by the government during past 10 years and, also, shared the strategies and vision of the government on this issue.
In his address, Mr Subramanyam discussed how PM Modi emphasises on ‘scale, speed, and innovation’ to achieve the target of developed India. The vision of vikasit bharat has been prepared, keeping in mind the changing times and international scenario, so that India can enter special league of nations at the world stage. He said that the world, now, focuses on the global south, and the perspective has shifted from west towards the east. India is fully capable of fulfilling the role the world is expecting it to assume. Our country is ready to leapfrog in this direction as India’s demography, strategic position and solid reforms, in all important fields, are the advantages that will facilitate India. Whether it is digital economy or tax reforms or supporting innovation, India has been a leader in all these areas and we have to push these activities further in the future also. We must work in such a way so that vikasit bharat brings prosperity to all. We must promote green energy to counter the problem of climate change so that sustainable development becomes the permanent outcome. further, Mr Subramanyam clarified why ‘vision’ is important first of all, he said that once one has vision, one naturally gets a guide-map for moving ahead for achieving the goals. He asserted that Chhattisgarh has all the potential to contribute to fulfilment of the idea of vikasit bharat, in fact Chhattisgarh could be a prime mover in the direction of making India a developed nation.
All the ministers showed keen understanding of the issue and enthusiastically expressed their curiosities during the conversation as was visible by their asking many questions to the specialist. The speaker was more than happy to exchange ideas with the participants.
It is notable that this camp is organised with an objective of engaging the decision makers, the law makers to exchange ideas and visions about a developed state, learn from specialists in the field and come out with a clear, constructive goal to fulfil the responsibility that the people of Chhattisgarh have given through massive votes, ousting the congress government, that was mired by so many corruption cases. Very innovatively, the Chintan Shivir would work on ‘convergence of schemes’ and ‘optimum and balanced use of resources’ to bring Chhattisgarh forward on the path of development. The shivir was attended by Ramvichar Netam, Agriculture Minister, Kedar Kashyap, Forest Minster, Dayaldas Baghel, Food Minister, Shyam Bihari Jaysawal, Health Minister, Lakhan Lal Dewangan, Industry Minister, O P Chaudhary, Finance Minster, Lakshmi Rajwade, Minister for Women and Child Development, and Tankram Verma, Sports Minister.