Home Blog Page 640

*पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही। 🔻वाहन माजदा एवं 05 नग भैंस जप्त एक आरोपी गिरफ़्तार*।

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.06.2024 को रात्रि करीब 10.00 बजे आरोपी मनीष पटेल पिता उग्रसेन पटेल उम्र 34 वर्ष साकिन डूगूपारा बालको थाना बालकोनगर जिला कोरबा स्थायी पता सा0 इतवरा थाना कोतवाली जिला रीवा म0प्र0 ग्राम बासीनखार से 05 नग भैंस को अपने माजदा वाहन क्रमांक सीजी 10 बीजी 8056 में अपने अन्य साथी कृष यादव, दशरथ यादव, दिलीप यादव सभी देहानपारा बालको के साथ उक्त भैसों को लोडकर बेचने के लिये ले जाने की सूचना ग्रामीणों से मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची।जो ग्रामीणों द्वारा रोकने से उसके अन्य साथीगण मौके से फरार हो गये। जिसमें प्रार्थी हेमंत साहू पिता श्री विदेशी साहू निवासी बालकोनगर चौकी रजगामार आकर के लिखित शिकायत आवेदन पर जीरो नंबरी अपराध धारा 4,6,10 कृषक पशु परिरक्षण अधि0 2004 कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता एवं देहात क्षेत्रों में हो रही मवेशियों को अवैध रूप से बेचने ले जाने की घटना पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर अति पुलिस अधीक्षक कोरबा यु बी एस चौहान के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतिभा मरकाम के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी रजगामार उप निरीक्षक महासिंह धूर्वे को कार्यवाही हेतु आदेशित करने पर अपने अधिनस्त स्टाफ सउनि राकेश सिंह प्रआर 353 विनोद कुमार प्रआर 174 गुरूवार सिंह आर 814 रूप नारायण आर 562 अजय महिलांगे सैनिक 119 चेतन नारंग के द्वारा अपराध विवेचना के प्रार्थी के निशान देही पर घटना स्थल निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाह का कथन लिया व आरोपी मनीष पटेल से घटना में प्रयुक्त वाहन माजदा क्रमांक सीजी 10 बीजी 8056 एवं 05 नग भैंस जुमला कीमती 10 लाख रूपये को जप्त किया गया। विवेचना दौरान ज्ञात हुआ की 05 नग भैंस चोरी की है जिससे अपराध में 379 की धारा का विस्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।03 फ़रार आरोपी की तलाश की जा रही है।

 *हुई गर्भवती,दरिंदों ने लड़की को बनाया हवस का शिकार,*

0

कोर्ट के आदेश पर नाबालिग लड़की को गर्भपात के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था

देहरादून: उत्तराखंड में एक नाबालिग लड़की की पीड़ा कम होने का नाम नहीं ले रही। दरिंदगों ने नाबालिग का रेप किया था। रेप के बाद नाबालिग लड़की दो माह की गर्भवती हो गई थी। कोर्ट के आदेश पर नाबालिग लड़की को गर्भपात के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिंता की बात यह रही कि नाबालिग लड़की को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के लिए पांच दिन का लंबा समय लग गया। ऐसे में पीड़िता और उसके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अस्पताल प्रशासन अब जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।देहरादून अस्पताल में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के इलाज के बाद यहां डिस्चार्ज देने में 5 दिन ज्यादा लग गए। 3 दिन अल्ट्रासाउंड नहीं होने और दो दिन अस्पताल एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय नहीं बन पाया, जिस कारण पीड़िता के साथ ही परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ी। कैंट थाना क्षेत्र में विगत दिनों एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। नाबालिग दो माह की गर्भवती हो गई थी। कोर्ट के आदेश पर गर्भपात के लिए दून अस्पताल में भर्ती किया गया। पांच दिन पूर्व उसे छुट्टी दी जानी थी, लेकिन तीन दिन महिला रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका।शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड एवं रिपोर्ट सुबह ही दे दी गई। अस्पताल से कहा गया कि पुलिस आएगी, तभी डिस्चार्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना था कि इसके लिए पुलिस के आने की जरूरत नहीं है। शनिवार को कैंट थाने से महिला दारोगा सुबह साढ़े नौ बजे पहुंच गई, लेकिन करीब एक घंटे तक डॉक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। दारोगा को वापस लौटना पड़ा। पूरा मामला एमएस एवं प्राचार्य स्तर तक पहुंचा तो नाराजगी जताई गई और करीब तीन बजे के बाद पीड़िता घर जा सकी। डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल बोले, शिकायत पर जांच कराई जाएगी।

*थाना उरगा क्षेत्रान्तर्गत भारत माला प्रोजेक्ट से चोरी हुए 03 नग एक्साईड बैटरी चोरी के आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता*

0

थाना उरगा क्षेत्रान्तर्गत भारत माला प्रोजेक्ट से चोरी हुए 03 नग एक्साईड बैटरी चोरी के आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता

🔻04 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

🔻चोरी किये गये 03 नग बैटरी व घटना में प्रयुक्त 02 नग मो0सा0 को किया गया बरामद ।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-प्रार्थी संजु राठौर पिता राकेश कुमार राठौर उम्र 38 वर्ष सा0 राजनदन नगर श्रीगर अटसु थाना अजीतमल जिला औरेया उत्तरप्रदेश हा0मु0 भारत माला प्रोजेक्ट तरदा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के द्वारा बिलासपुर से उरगा NH 130 भारत माला प्रोजेक्ट का कार्योदेश जी.आर0 इन्फ्रा प्रोजेक्ट को प्राप्त है, ग्राम उरगा CH62944 flyover का कार्य चल रहा है जहॉ से दिनांक 25.05.2024 के रात लगभग 12.45 बजे अज्ञात 04 लोग मो0सा0 से आये और source light में लगे 03 बैटरी को चोरी कर ले गये है।

जिसकी सूचना रात का प्रहरी कन्हैया प्रसाद द्वारा दिया गया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से) के द्वारा निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री युबीएस चौहान (रा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा वर्मा (रा.पु.से) व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्रीमति प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन पर अज्ञात आरोपी व चोरी गए मशरूका का पतासाजी में लिया गया। पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की तरदा होटल में 04 लड़के पुरानी बैटरी बेचने के संबंध में आपस में चर्चा कर रहे है कि संदेह के आधार पर सूचना पर ग्राम तरदा जाकर संजु जायसवाल होटल में चारो लड़को को नाम पता पूछकर थाना लाये। उसके बाद पृथक-पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जो अपने -अपने कथन में सचिन भारद्वाज, रविन्द्र टण्डन, चन्द्र विजय भारद्वाज, जागेश्वर पटेल द्वारा बताया गया कि दिनांक घटना समय 25.05.2024 की रात्रि चारो लोग सचिन व जागेश्वर के मो0सा0 में बैठकर चोरी करने के लिए भारत माला निर्माणाधीन रोड़ रिलेक्स इन होटल के आगे गए और सोलर लाईट सिस्टम में लगे 03 नग एक्साईड को निकाले फिर सचिन के मो0सा0 सीजी 12 बीएल 8185 और जागेश्वर पटेल के मो0सा0 सीजी 12 एसी 2989 में लोड करके एक बैटरी सचिन के घर, एक बैटरी चन्द्रविजय के घर एवं एक बैटरी रविन्द्र टण्डन के घर छुपाकर रखना तथा चोरी में उपयोग किये मो0सा0 को अपने-अपने घर में रखना कबुल किये है कि मेमोरेण्डम कथन बाद हमराह स्टॉप एवं गवाहान के संदेहियों को साथ लेकर बताए स्थान में जाकर मुताबिक जप्ती पत्रक के तीन नग एक्साईड बैटरी लाल रंग की तथा 02 मो0सा0 सीजी 12 बीएल 8185 एवं सीजी 12 एसी 2989 को मुताबिक जप्ती पत्रक के आरोपीगणों के पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपीगण—
01. रविन्द्र टण्डन पिता भागबली टण्डन उम्र 19 वर्ष सा0 देवरमाल 02. जागेश्वर पटेल पिता दादुराम पटेल उम्र 29 वर्ष सा0 अखरापाली थाना उरगा
03. सचिन उर्फ विक्की भारद्वाज पिता राम लाल उम्र 28 वर्ष सा0 अखरापाली थाना उरगा
04. चंद्रविजय भारद्वाज पिता गिरवर उम्र 29 वर्ष सा0 अखरापाली थाना उरगा
के विरूद्ध धारा 379, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

सम्पुर्ण कार्यवाही में थाना उरगा के थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. बलीराम निराला, आरक्षक नरेश टांण्डेल, कौशल महिलांगे, नितेश तिवारी, राज कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*Z न्यूज़ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के जांजगीर रिपोर्टर जितेंद्र के खिलाफ, पुलिस विभाग व अनसूचित जनजाति आयोग से शिकायत,*

0

*गैर आदिवासी होते हुए भी आदिवासी समाज का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर शासकीय योजना का लाभ लेने का गंभीर आरोप,*

*शिकायत पर अनुसूचित जनजाति आयोग ने किया मामला दर्ज,*

*10 जून को रायपुर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए किया तलब,*

*तीन जिलों कि पुलिस शिकायत पर कर रही है जांच !*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-दरअसल पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के लिए नियुक्त पत्रकार जितेंद्र से जुड़ा हुआ, जांजगीर चांपा जिले के वार्ड नंबर 23 में रहने वाले जितेंद्र कुमार जी मीडिया छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के लिए समाचार संकलन का कार्य करते हैं, उन पर उनके ही मामी दमयंती कहरा ने, गैर आदिवासी होते हुए भी कोरबा जिले से आदिवासी समाज का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर जांजगीर जिले में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का गंभीर आरोप लगाया है, और इस मामले की शिकायत पुलिस विभाग सहित अनुसूचित जनजाति आयोग से की है ,दमयंती कहरा के शिकायत पर फिलहाल पुलिस विभाग जांच कर रही है, तो वहीं अनुसूचित जनजाति आयोग ने मामला दर्ज कर लिया है, और 10 जून को मामले की सुनवाई के लिए रायपुर कार्यालय तलब किया गया है, शिकायतकर्ता ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के साथ-साथ अन्य प्रमाण पत्रों की भी जांच की मांग भी पुलिस विभाग से की है, शिकायतकर्ता दमयंती कहरा ने मामले की शिकायत 29 अपैल को जांजगीर पुलिस अधीक्षक में किया था, फिलहाल पुलिस विभाग इस मामले की जांच कर रही है !

*🔶बेलतरा में हुई चोरी के आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-दिनॉक 09.01.2024 की रात्रि अविनाश सोनी के बेलतरा स्थित पान मसाले की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा गल्ला में रखा करीब 800 रूपये व 40,000 रूपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गया। एक अन्य प्रकरण में दिनाँक 08ध्04ध्2024 की रात्रि संतोष कुमार सूर्यवंशी निवासी बेलतरा अपने परिवार सहित अपने घर में सो रहे थे, इस दौरान आलमारी को ठोकने पीटने की आवाज सुनकर उठकर देख्याने पर 03 व्यक्ति राड, डंडा, पेचकश रखे हुये थे तथा आलमारी तोड़ रहे थे। संतोष कुमार सूर्यवंशी पर चोरों ने राड व डंडा से उसके सिर पर वार कर भाग गये तथा कमरे को बाहर से बंद कर दिये। उक्त रिपोर्टों पर अपराध दर्ज कर विवेचना हेतु थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों की सघन तलाश की जा रही थी। विवेचना में दिनाँक घटना को ग्राम सिरकी निवासी सोनू नेताम, हरदीबाजार निवासी विक्की नायक तथा अंधियारीपारा निवासी गोपाल गंधर्व को बेलतरा में संदिग्ध हालत में दिखाई देने की जानकारी मिली। इस पर घेराबंदी कर लक्ष्मण उर्फ विक्की नायक पिता नकुल नायक उम्र 24 वर्ष निवासी मलगाँव हरदीबाजार थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.) को हिरासत में लेकर पुछताछ पर दोनों स्थानों में चोरी करना स्वीकार करना तथा चोरी गई मशरूका का बंटवारा में मिले पैसे को खर्च करना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले के फरार अन्य 02 आरोपियों की पतातलाश जारी है।
थाना रतनपुर की इस कार्यवाही में प्र.आर. बलदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह, सत्यप्रकाश यादव, आर. नंदकुमार यादव, महेन्द्र रजवाड़े का विशेष योगदान रहा।

*मोटर सायकल में परिवहन करते 30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी साहिल दास महंत उम्र 20 वर्ष निवासी नवापारा अमोर थाना मूलमुला जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में *थाना अकलतरा पुलिस द्वारा* दिनांक 08/06/2024 को अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध करवाई किया गया जिसमें ग्राम ग्राम नवापारा अमोरा के साहिल दास महंत के कब्जे से *30 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2700 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त मो सा TVS star कीमती 20000 को बरामद किया जाकर* आरोपी के विरुद्ध विधिवत धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 08.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, प्र.आर. राकेश राठौर, आर. विनोद राठौर, शेषनारायण साहू गौकरण राय का योगदान सराहनीय रहा।

*चोरी के मोटर सायकल के साथ आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* आरोपी द्वारा चोरी के मोटर साइकिल को बेचने के लिए जिला बलौदा बाजार क्षेत्र के थाना भटगांव क्षेत्र में ग्राहक तलास रहा था*

* आरोपी रोमी जांगड़े पिता रमेश कुमार जांगड़े उम्र 21 वर्ष निवासी भदरा( ऊपर) थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 L 8426 एचएफ डीलक्स कीमती 30000/₹ को किया बरामद*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-प्रार्थी मनोज कुमार कर्ष निवासी बलौदा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार भाटापारा दिनांक 05.06.24 को शिवरीनारायण काम करने आया और अपनी मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स को दुकान के पार्किंग स्थल में खडीकर काम करने दुकान अंदर चला गया काम करने के बाद बाहर आया तो देखा इसकी मोटर साइकिल जहां पर यह खड़ा किया था वहां पर नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मोटरसाइकिल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन* में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया। तथा *श्री यदूमणि सिदार SDOP चांपा* के मार्ग दर्शन में अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना मिला की एक व्यक्ति रमेश जांगड़े निवासी भदरा थाना पामगढ़ द्वारा जिला बलौदा बाजार क्षेत्र के थाना भटगांव क्षेत्र में मोटर सायकल बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से चोरी का मोटर साइकिल सीजी 04 एचएल 8426 एचएफ डीलक्स को बरामद किया जाकर किया गया।

*विवेचना दौरान आरोपी रोमी जांगड़े पिता रमेश कुमार जांगड़े उम्र 21 वर्ष निवासी भदरा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधवत गिरफ्तार कर दिनांक 08/06/ 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि प्रमोद महार, प्रआर शिवनंदन जलतारे आरक्षक सुंदर अनंत का सराहनीय योगदान रहा।

*घर में बने मंदिर के अंदर युवक ने की आत्महत्या:- बैगा का करता था काम,मां गई हुई थी मायके, मौत का कारण अज्ञात*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– जिले में युवक सूरज यादव 24 वर्ष ने घर के अंदर बने दुर्गा मंदिर की घंटी में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मां उसकी मायके गई हुई थी। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम लटिया की घटना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार, गांव के लोगो ने देखा की आज सुबह से सूरज दिखाई नही दिया है। तब उसके घर जाकर देखा की घर के अंदर बने मंदिर का दरवाजा बंद था। जिसे खोल कर देखने पर पता चला की सूरज यादव जोकि मंदिर के अंदर घंटी में कपड़े को फंदा बना कर लटका हुआ है पास में कुर्सी भी रखी हुई थी। घटना के जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की है यह जांच उपरांत पता चल पाएगा।

मृतक युवक की मां ईश्वरी यादव 45 वर्ष ने बताया की वह 3 से 4 दिन पहले ही अपने मायके हरदी बाजार बोकरामुड़ा गई हुई थी। सूरज घर में अकेला था वह पूजा पाठ करता था और बैगा भी था। आज सुबह घटना की जानकारी होने पर घर पहुंची हैं।

*वेल विशर फाउंडेशन द्वारा कार्टून के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान*

0

*नगर में भ्रमण किए पांडा कार्टून व बांटे पम्पलेट*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर में कार्टून के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया, संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने बताया कि हरवर्ष संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर हमारे पर्यावरण के लिए जागरूकता अभियान, पौधारोपण आदि के संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इसी कड़ी में इस वर्ष भी जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत नगर में मानव कार्टून के माध्यम से लोगो को पैंपलेट बाटकर व शाइन बोर्ड के माध्यम से जागरूक किया गया, पाम्पलेट बांटकर लोगो से अपील की गई कि पर्यावरण को सुरक्षित, संरक्षित और संवर्धित करने हेतु हम सबको प्रयास करना है, भले ही एक पौधा लगाए पर उसको बड़ा करे, संस्था के सदस्य सतीश मानिकपुरी व शरद सिंह ने कहा कि पर्यावरण बचाव हेतु पूरे समाज को एक जुट होकर कार्य करना होगा, पौधारोपण के साथ साथ-साथ पॉलीथिन, प्लास्टिक का उपयोग को भी कम करना होगा, जल संरक्षण पर कार्य करना है, तालाबों-कुओं को बचाना है, हमे जागरूक होने के साथ साथ लोगो को भी जागरूक करना है, कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजना सिंह, सदस्य सतीश मानिकपुरी, शरद सिंह, मोहन सिंह कश्यप, गौतम साहू, सौरभ सिंह, प्रेम निर्मलकर उपस्थित रहे।

*थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस/सायबर टीम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

0

*थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस/सायबर टीम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

* आरोपीगण*

*(01) विष्णु प्रसाद लोधी उम्र 52 वर्ष साकिन मोपका थाना सरकंडा*

*(02) कृष्णा यादव उम्र 35 वर्ष साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर*

*(03) विजय ध्रुव उम्र 28 वर्ष साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर*

*(04) अरूण कुमार कश्यप उम्र 38 वर्ष साकिन पोडीदल्हा थाना अकलतरा*

*(05) दिलीप चन्द्राकर उम्र 40 वर्ष साकिन जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*

*(06) अरविन्द्र यादव उम्र 33 वर्ष साकिन कापन मुडपार चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा*

*(07) अजय राठौर उम्र 40 वर्ष साकिन गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*

*आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी 35,600/रू, 06 नग मोबाइल कीमती 52,000/रु एवम 06 नग मोटर साइकिल कीमती 1,50,000/रु जुमला कीमती 2,37,600/₹ बरामद*

*आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*श्री विवेक शुक्ला (भा. पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन* में जिले में जुआ सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जयसवाल* के मार्गदर्शन में थाना अकलतरा/सायबर टीम जांजगीर को दिनांक 06.06.24 को मुखबीर सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोडीदल्हा के पहाड़ जंगल में कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर पाया गया कि आरोपी *01.* विष्णु प्रसाद लोधी मोपका थाना सरकंडा, *02* कृष्णा यादव साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर *03.* विजय ध्रुव साकिन खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर, *04.* अरुण कुमार कश्यप निवासी पोडीदल्हा थाना अकलतरा, *05* दिलीप चन्द्राकर साकिन जयरामनगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर, *06.* अरविन्द्र यादव साकिन कापन मुडपार चौकी नैला *07.* अजय राठौर साकिन गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी 35,600/रू, 06 नग मोबाइल कीमती 52,000/रु, 06 नग मोटर साइकिल कीमती 1,50,000/रु बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 272 /2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में DSP अनिल कुर्रे, प्रशि.DSP संगम राम, सायबर सेल प्रभारी उप निरी.पारस पटेल, निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, साइबर सेल से प्र.आर.मनोज तिग्गा, प्र.आर.राकेश राठौर, विवेक सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, सिदार सिंह पैकरा, चिरंजवी कमलेश अर्जुन यादव, विनोद राठौर, विवेक ठाकुर एंव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।