Home Blog Page 639

*जांजगीर में डोमी सांप के काटने से बच्ची की मौत, घर में खेल रही थी बच्ची*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खटोला में घर के अंदर खेल रही बच्ची प्रिंसी धीवर 9 वर्ष को डोमी नमक जहरीले सांप के काटने से तबियत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत बच्ची को मृत घोषित किया है। पुलिस को सूचना दी गई जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम खटोला में मंगलवार की देर शाम रात करीबन 7 बजे प्रिंसी धीवर अपने घर में खेल रही थी। वही लाइट भी बंद था इस बीच डोमी नमक जहरीले सांप ने प्रिंसी को काटा लिया। मगर परिजनों को लगा की किसी तार के कटी होगी। इस बीच वह सो गई करीबन आधा घंटा बाद जब उल्टी होने से तबियत बिगड़ी तब पता चला की सांप में कटा है। जिसके बाद बच्ची प्रिंसी का उपचार के लिए झड़ फूल कराया गया। आज बुधवार की सुबह 7 बजे परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया।

घटना की जानकारी अकलतरा थाने में दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

*रेलवे ट्रेक में मिला युवती का शव:- ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका,युवती की नही हुई पहचान*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के खोखसा रेलवे ट्रेक में लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला है। नैला चौकी पुलिस ने शव को रेलवे ट्रेक से उठाकर शव को मर्चुरी में रखा गया है। नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की घटना है।

नैला चौकी प्रभारी भागवत डहरिया ने बताया की देर शाम रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली के एक युवती का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी भेजा गया है। मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष की वह ट्रेन से सफर कर रही होगी जिससे गिराने से मौत हुई है। उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से युवती की मौत हुई है। मगर युवती की पहचान नही हो सकी है।

युवती की पहचान के लिए…मृतक ने काले रंग का जींस,काले रंग का फूल बाह का टी शर्ट, बाए हाथ में SAAA लिखा हुआ है,वही बाए हाथ की उंगली में 2 नाग अंगूठी और दाए हाथ में कुछ रस्सी पहनी हुई है।

*नाबालिक बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज*

0

*कलेक्टर और एसएसपी ने लिया संज्ञान, सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश*

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल ने 16 वर्षीय नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण की जानकारी मिलने पर मामले को तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने संबंधित आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने और बालिका की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए तत्काल ईलाज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बता दें कि विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम छतौना के निवासी गौकरण कश्यप के विरुद्ध इस मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया है। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग बालिकाओं को इस तरह की अप्रिय घटना से बचने और किसी भी व्यक्ति के झांसे एवं बहकावे में न आने की अपील की है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमति अंजूबाला शुक्ला ने बताया कि 06 माह पहले युवक बालिका को अपने साथ भगाकर ले गया था और उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया, जिससे बालिका गर्भवती हो गई। जिसके बाद बालिका का गर्भपात कराया गया। जिसके कारण बालिका गंभीर रूप से कमजोर हो गई। युवक व उसके परिजनों द्वारा बालिका को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। बालिका किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और अपने परिजनों के साथ थाने जाकर युवक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए ईलाज कराई जा रही है।

 

*पीड़िता से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी का नाम*- *विश्व राज साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 18 साल साकिन लोहर्सि थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ.ग.*

आशीष कश्यप बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.06.24 को पीड़िता थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई की लगभग 2 वर्ष पहले उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम आरोपी विश्वराज साहू से हुई इसी दौरान दिनांक 24.02.22 को पीड़िता को बिलासपुर बुलाकर अपने दोस्त के घर ग्राम मनवा में रखकर जबरन पीड़िता के साथ बलात्कार किया उसके बाद लागतार पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया है पीड़िता के रिपोर्ट पर अपराध धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही के दौरान प्रकरण के पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी कराया गया पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 04,06 पॉस्को एक्ट जोड़ी जाकर प्रकरण के आरोपी विश्व राज साहू को दिनांक आज 12.06.2024 विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।

*महावीर कोल वासरी से डीजल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुये 30 लीटर डीजल किमती 2910 रू किया गया बरामद*

* आरोपी के विरूध्द धारा 379,34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजकुमार मिश्रा प्रबंधक महावीर कोल वासरी भिलाई थाना बलौदा, दिनांक 11.06.2024 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.06.2024 को सुबह करीबन 03ः00 बजे लोडर आपरेटर बद्रिकेशवर साहू द्वारा अपने अन्य साथी से मिलकर डीजल की चोरी कर रहा है उसी समय महावीर कोलवासरी के सुरक्षाकर्मी द्वारा डीजल से भरा हुआ डिब्बा के साथ रंगे हाथ पकडा गया है की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अप0क्र0 223/24 धारा 379,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी बद्रिकेश्वर साहू निवासी खुरसुला थाना बिलाईगढ जिला बिलाईगढ सारंगढ से पुछताछ किया गया जो अपने मेमोरेण्डम कथन में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर महावीर कोलवासी के लोडर वाहन से डीजल को जरिकेन में भरकर चोरी करना स्वीकार किये जिसके कब्जे कब्जे से 30 लीटर डीजल को समक्ष गवाहों के बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 12.06.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी पतासाजी की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही मे प्र0आर0 सुदर्षन वारे एवं थाना स्टाफ बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।

*बलौदा जनपद कार्यालय में चोरी करने वाला 02 आरोपी को किया गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा*

* आरोपी के कब्जे से चोरी किए हुये एक हैमर मशीन, तीन ड्रील मशीन, एक कटर, एक हैंड ग्रेंडर किमती 18000 रू किया गया बरामद*

* प्रकरण के आरोपी के विरूध्द धारा 457,380,34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर की गयी कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी परिवेश देवांगन डाटा एन्ट्री आपरेटर जनपद पंचायत कार्यालय बलौदा द्वारा दिनांक 11.06.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09-10.06.2024 के दरम्यिानी रात्रि में जनपद पंचायत कार्यालय बलौदा से झोला में रखे औजार एक हैमर मशीन, तीन ड्रील मशीन, एक कटर, एक हैंड ग्रेंडर झोले में रखा स्क्रु व अन्य सामान को एवं लोहे के पाईप को कोई अज्ञात चोर कार्यालय का चैन व ताला को तोड़कर चोरी कर ले गया है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अप0क्र0 224/24 धारा 457,380 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

दौरान विवेचना के घटना स्थल निरीक्षण कथन, एवं घटना स्थल से टूटा हुआ चैन, ताला जप्त किया गया तथा अज्ञात चोर की पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना मिला की दिनांक 09-10.06.2024 के दरम्यिानी रात्रि जनपद कार्यालय के पीछे देवार मोहल्ला के कुछ लोगों को घुमते देखा गया है जिसकी पतासाजी की जा रही थी कि मुखबीर द्वारा सूचना मिला की देवार मोहल्ला बलौदा के विरेन्द्र देवार द्वारा अपने अन्य साथी के साथ उक्त घटना को कारित किये है जिन्हे संदेह के आधार पर थाना लाकर पृथक- पृथक पुछताछ किया गया जिनके द्वारा अपने मेमोरेण्डम कथन में चोरी करना स्वीकार किये एवं चोरी किये हुये हेंड गे्रेंडर तीन नग, ड्रील मशीन, झोला में रखा सामान स्क्रु और कटे हुये पाईप को अपने- अपने घर में छिपा कर रखना बताये आरोपीयों के निशादेही पर उनके घर से चोरी हुये संपत्ति को गवाहों के समक्ष बरामद किया गया आरोपीयों का उक्त कृत्य अपराध धारा का सबूत पाये जाने से *आरोपी* (01) विरेन्द्र देवार पिता छतलाल देवार उम्र 22 वर्ष सा0 देवार मोहल्ला बलौदा थाना बलौदा (02) मुकेश देवार पिता रमेश देवार उम्र 27 वर्ष साकिन देवार मोहल्ला बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा को दिनांक 12.06.2024 को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। तथा प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक कुमार वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 मुकेश यादव, आर0 हेमंत साहू, श्याम राठौर, देवराज लसार, जयराम बिंझवार, विनोद मनहर, युवराज सिंह, लोकसिंह का सराहनीय योगदान रहा।

*जमीन सम्बधित रंजिश पर एक राय होकर घर अंदर घुकर मारपीट तोडफोड करने वाला 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 147,149,506,452, 323,427 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08/06/2024 को प्रार्थी अभिषेक केडिया साकिन वार्ड 16 अकलतरा को दिनांक 08.06.24 को जमीन सबंधी विवाद एंव रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा घर के पीछे बाउड्री के रास्ते से एक काले रंग के स्कार्पियो चार पहिया वाहन एंव मो.सा का उपयोग करते हुए प्रार्थी के दीवाल बाउड्री को तोडकर घर के पीछे ईट पत्थर फेकते हुए सामने दुकान की ओर आकर जबरन दुकान एंव मकान के अंदर घुसकर दुकान एंव मकान मे रखे समान को तोडफोड कर क्षतिकारित किये है तथा मारपीट कर जान से मार देने की धमकी दिए कि रिपोर्ट पर थाना अपराध क्रमांक 277/ 2024 धारा 452,323, 506,427, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपीगण (01) अलफाज खान उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड 11 पुरानी बस्ती अकलतरा (02) अमन राय उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 12 गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा (03) इकबान खान उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 पुरानी बस्ती अकलतरा (04) अभय बर्मन उर्फ छोटू उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 13 कन्या शाला के पीछे अकलतरा (05) अमन बर्मन उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 13 कन्या शाला के पीछे अकलतरा को सकुनत से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 12.06.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। तथा प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश पेश किया गया है। प्रकरण की विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 147, 149 भादवि जोडी गई है। तथा प्रकरण के अन्य आरोपी घटना घटित कर फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही हैं। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, सउनि अरूण कुमार सिह, दाउलाल बरेठ, प्र.आर. निसार परवेज, प्र.आर. राकेश राठौर शरीफुद्दीन खान, आर. गौकरण राय, संजू रत्नाकर, बृजपाल बर्मन, राजकुमार जोशी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*ग्राम सेमरहा के हताहत बच्चों से विधायक भावना बोहरा ने की बातचीत, कहा मैं आपके साथ हूँ*

0

0.ग्राम सेमरहा के बच्चों को भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा वितरित की गई सामग्री।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र कुकदुर अंतर्गत ग्राम सेमरहा में तेंदुपत्ता संग्राहकों के सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए परिजनों के बच्चों से आज विधायक भावना बोहरा ने विडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना दिल्ली प्रवास पर गई भावना बोहरा ने सभी 24 बच्चों से बातचीत की और उनसे कहा कि मैं हर क्षण आपके साथ हूँ विधायक भावना बोहरा के साथ बातचीत के दौरान बच्चों की आँखों में उम्मीद की एक किरण जागी है अपने परिवारजनों को खोने का उनके दुःख को बांटते हुए भावना बोहरा ने उन्हें हर संभव मदद करने के लिए आश्वस्त किया तो वहीं उन्हें अच्छे से पढाई-लिखाई करने व अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मैं आपके परिवारजनों की कमी तो पूरी नहीं कर सकती लेकिन एक अभिभावक के रूप में आप सभी की शिक्षा रोजगार एवं विवाह तक आपकी जिम्मेदारी अब मेरी है विदित हो कि विधायक भावना बोहरा ने इस दुखद हादसे के बाद घटना में जिनके परिजनों के निधन हुआ उन सभी 24 बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया उनके इस निर्णय के बाद से बच्चों का भविष्य जहाँ सुरक्षित हुआ है वहीं उन्हें मानसिक रूप से संबल भी मिला है दिल्ली प्रवास पर होने की वजह से विधायक भावना बोहरा ने अपने भावना समाज सेवी संस्थान के प्रतिनिधियों द्वारा आज उन सभी 24 बच्चों को लंच बॉक्स, वाटर बॉटल, छाता, कम्बल और टॉर्च वितरित किया गया भावना बोहरा ने कहा कि आप सभी निश्चिंत होकर अपनी शिक्षा पर ध्यान दीजिये मैं आपके दुःख को समझ सकती हूँ मैं आप सभी के साथ हर कदम पर हूँ और आपका भविष्य उज्ज्वल हो, इसके लिए मैं हर संभव प्रयास करुँगी। हम सभी एक परिवार हैं और अपने परिवार के प्रति मेरी जो भी जिम्मेदारी बनेगी उसे पूरा करने के लिए मैं आप सभी को आश्वस्त करती हूँ आप सभी जीवन में आगे बढ़ें,सफलता प्राप्त करें और अपने गाँव एवं परिवारजनों का नाम रोशन करें यही मेरा उद्देश्य और लक्ष्य है।

—————————————-

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की बलौदाबाजार घटना की निंदा, सभी से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील*

0

*समाज को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने उच्चस्तरीय बैठक की, गृहमंत्री विजय शर्मा जी एवं अन्य मंत्री ने घटना स्थल का किया मुआयना : उपमुख्यमंत्री श्री साव*

मुंगेली। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मंगलवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, बलौदाबाजार में कल (सोमवार) जो घटना हुई है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह घटना चिंता का विषय है।श्री साव ने सभी से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ शांति और सद्भावना का गढ़ रहा है। यहां इस प्रकार की घटना का इतिहास नहीं रहा है। ये परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की धरती है। समाज को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्वों ने षड्यंत्र किया है, इस घटना में जिन लोगों का हाथ है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्री साव ने कहा कि, सरकार ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल रात को ही उच्चस्तरीय बैठक ली और मामले की विस्तृत समीक्षा की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन मुस्तैदी से जांच कर रहा है। सीएम ने समाज प्रमुखों से भी बातचीत की है। उन्होंने सभी से सौहाद्र और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, माननीय गृहमंत्री विजय शर्मा जी एवं अन्य वरिष्ठ मंत्रियों ने सभी उच्च अधिकारियों के साथ देर रात तक बलौदाबाजार में घटना स्थल का मुआयना किया है। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल से जुड़े सवाल पर श्री साव ने कहा कि, मोदी जी ने मजबूत मंत्री परिषद का गठन किया है, अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। सौभाग्य का विषय है कि छत्तीसगढ़ को भी प्रतिनिधित्व मिला है। श्री तोखन साहू जी को मंत्री परिषद में शामिल किया गया है। उन्हें केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इससे निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ को लाभ होगा।
……

*गिरौदपुरी धाम के जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की होगी न्यायिक जांच- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

0

रायपुर, /सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। उन्होंने दो टूक कहा की प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही की जाएगी ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक साैहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है। गौरतलब है की विगत दिनों 15-16 मई रात को पूज्य जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी।