Home Blog Page 638

*उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक ‘‘ विशेष लोक अदालत’’ का आयोजन उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में किया जाना है। विशेष लोक अदालत हेतु उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित राजीनामा योग्य चिन्हांकित प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत कराये जाने की संभावना तलाशने तथा उन्हें लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को निराकृत कराए जाने का प्रयास किए जाने हेतु निर्धारित प्रारूप में नोटिस एवं सहमति पत्र प्रेषित करते हुये समस्त प्रकरणों को पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है।
विशेष लोक अदालत की प्रीसिंटिंग की कार्यवाही किये जाने हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
अतः समस्त पक्षकारों को सूचित किया जाता है कि इस प्राधिकरण के द्वारा उच्चतम न्यायालय में लंबित राजीनामा प्रकरणों में उन्हें नोटिस या सहमति पत्र प्राप्त होते है तो वे संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आकर प्रीसिंटिंग की कार्यवाही हेतु संपर्क कर सकते है, जो पक्षकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में उपस्थित होने में असमर्थ है वे नोटिस पर दिये गये मोबाईल नंबर में संपर्क स्थापित कर विडियों कॉलिंग के माध्यम से भी प्रींसिंटिग की कार्यवाही में भाग ले सकते है। इस प्राधिकरण के द्वारा उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में रखे गये प्रकरणों की प्रीसिंटिंग बैठक 20 जून 2024 को रखी गई है।
जो भी पक्षकार उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में अपना प्रकरण सुलह, समझौते के माध्यम से निराकरण कराना चाहते है वे संबंधित न्यायालय में संपर्क कर इस अवसर का लाभ उठावें।

*नीति आयोग दिल्ली की टीम द्वारा आकांक्षी विकासखण्डों का किया गया दौरा*

0


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में नीति आयोग दिल्ली से श्री शिवम मिश्रा (यंग प्रोफेशनल) द्वारा आकांक्षी ब्लॉक पोड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा जनपद में चल रहे आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य-कुपोषण, कृषि, पशुपालन से संबंधित सूचकों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं संबंधित विभागों से समन्वय कर कमियों को यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में श्री अरविंद लकड़ा रूर्बन विशेषज्ञ, ब्लॉक फेलो तथा पिरामल फाउन्डेशन के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक उपरांत टीम के द्वारा ग्राम पंचायत दोंदरो का दौरा किया गया, जहां महिला स्व-सहायता समूहों, बैंक सखी इत्यादि की उपस्थिति में समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों, बाजार की उपलब्धि, आय-व्यय एवं इससे संबंधित चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा की गई तथा समस्याओं के निराकरण के सुझाव दिए गए।
इसके पश्चात् विकासखण्ड कोरबा के गढ़उपरोड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया गया, इस दौरान वहां उपस्थित सी.एच.ओ. एवं आर.एच.ओ. के साथ संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व देखभाल, गर्भवती महिलाओं के नियमित जांच एवं टी.बी. इत्यादि की अद्यतन जानकारी से टीम को अवगत कराया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिला के घर जाकर उचित पोषण-बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।

*नाबालिक लडकी को जबरदस्ती भगाकर ले जाने एवं बलात्कार करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*नाम आरोपी-*
*रमेश यादव उर्फ संजू यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम भठली थाना जरहागांव जिला मुंगेली छ0ग0*

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 29-05-2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27-05-2024 को इसकी नाबालिक लडकी को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा गंभीर अपराधों मे आरोपियो को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार के तहत तत्काल गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अचर्ना झा, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नूपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते पीडीता को 24 घंण्टे के अंदर दस्तयाब किया गया। जो आरोपी रमेश यादव उर्फ संजू यादव द्वारा नाबालिक होना जानते हुए भी पीडिता को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था एवं उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी गिरफतारी से बचने हेतु फरार था। दिनांक 12-06-2024 को मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी ग्राम पुरेना मे लुप छुप कर रह रहा है सूचना पर तत्काल ग्राम पुरेना पहुचकर घेराबंदी कर दबिस देकर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा मे थाना तखतपुर लाया आरोपी के विरूध अपराध सबुत पाये जाने पर आरोपी को ज्यूडिश्यिल रिमाड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही मे- आरक्षक आकश निषाद, अशीष वस्त्रकार, सुनील सूर्यवंशी, ओंकार सिंह राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

*नाबालिक पीड़िता को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

0

◆ *आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कर रहा था लगातार शारीरिक शोषण*

नाम आरोपी
*राजा बंजारे उर्फ सूर्यदेव बंजारे पिता ओमप्रकाश बंजारे उम्र 27 साल साकिन बोहारडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.05.2024 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की दिनांक 11.05.204 के रात्रि करीबन 02.00 बजे घर से बिना बताए कही चली गई किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध 142/24 धारा 363 भादवि कायम विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त बालिका का शीघ्र पता तलाश करने निर्देशित किया गया। विवेचना के दौरान पूछताछ के द्वारा एवं तकनीकी जानकारी आधार पर संदेही राजा बंजारे द्वारा पीड़िता को हैदराबाद ले जाना पाया गया। जिस पर थाना से टीम गठित कर रवाना किया अपह्रत बालिका को बरामद किया तथा आरोपी राजा बंजारे को हिरासत में लिया गया प्रकरण में अपह्ता/ पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 365,366,376 भादवि 5,6 पॉस्को एक्ट जोड़ा गया आरोपी राजा बंजारे को आज दिनांक 13.06.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पचपेड़ी और अधिनस्थ स्टाफ के योगदान की सराहना की गई

*महावीर कोल वासरी विरोध में धरना पर बैठे प्रदर्शनकर्ताओं पर तेज़ बारिश और आंधी- तूफान के कारण ईट की दीवार गिरने से 05 लोग चोटिल हुए हैं।*

0

*• मौसम बिगड़ने एवं तेज आंधी तूफान की वजह से धरना स्थल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।*

आशीष कश्यप बिलासपुर• धरना के प्रारंभ से अंत तक पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल लोगों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया एवं स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।*

*• धरना स्थल पर हादसे में चोटिल लोगों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र(CHC) कोटा भेजा गया, जो की CHC से डिस्चार्ज होकर वापस लौट गए।*

*•उक्त चोटिल व्यक्तियों के नाम -*
1. आलोक गोस्वामी पिता जीतेन्द्र उम्र 18 साल निवासी पथर्रा
2. अनुराग गोस्वामी पिता जीतेन्द्र उम्र 16 साल निवासी पथर्रा
3. बजरहा केंवट पिता जोहन उम्र 42साल निवासी खरगहनी
4. कमल गोंड पिता मुड़िया उम्र 65 साल निवासी खरगहनी
5. शंकर यादव पिता मालिकराम उम्र 44 साल निवासी

*विशेष लेख साय सरकार के छः माह: छत्तीसगढ़ में उम्मीदों की नई रोशनी फैलाने में सफल*

0

*एल.डी.मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी*

लोकतंत्र में जहां जनता अपने नेतृत्व को वायदे पूरे करने के लिए पांच साल का जनादेश प्रदान करती है। ऐसे में किसी प्रदेश के मुखिया से महज छह माह के समय में इन वायदों को पूरा करने की आशा आमतौर पर बेमानी होती है। लेकिन मन में जज्बा, कुछ करने की लालसा, संवेदनशील प्रयास और समन्वित रणनीति के तहत कार्य किया जाए तो छह माह में भी इतिहास गढ़ा जा सकता है। महज़ छह माह में किसी भी सरकार के कामकाज का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता इसके बावजूद विष्णु देव साय सरकार जिस तेजी के साथ काम को आगे बढ़ा रही है, निश्चित ही यह एक मिसाल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए अधिकांश वायदों को पूरा करने के लिए जरा भी वक्त जाया नहीं किया। इसे कुछ इस तरह से समझा जा सकता है। शपथ ग्रहण 13 दिसम्बर 2023 के बाद 15 अप्रैल 2024 यानी 4 माह 02 दिन। 16 मार्च 2024 से 6 जून 2024 यानी 2 माह 21 दिन लोकसभा निर्वाचन की वजह से आदर्श आचार संहिता पूरे प्रदेश में प्रभावशील रही। ऐसे में विष्णु देव सरकार को मुख्यमंत्री बने छह माह जरूर हो चुके हैं लेकिन निर्णय, योजनाओं का क्रियान्वयन, भावी रणनीति को मूर्तरूप देने के लिए उन्हें 4 माह का ही समय मिला है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इन सब के बावजूद अपने सटीक निर्णयों से प्रदेश में एक अलग छाप छोड़ने में सफल हुए हैं। जब हम आधी आबादी की बात करते हैं तब उनकी स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलम्बन और सशक्तीकरण के लिए ठोस व दूरगामी रणनीति बनानी पड़ती है। प्रदेश के 70 लाख विवाहित महिलाओं के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण महतारी वन्दन योजना से मिली है। ईब से इंद्रावती तक यानी प्रदेश के चारों तरफ विवाहित महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए दिए जा रहे हैं और इस तरह चार किश्ते दी जा चुकी हैं। राज्य सरकार द्वारा विवाहित माताओं-बहनों के खाते में राशि देने के पीछे आर्थिक सशक्तीकरण करना, उनके आर्थिक हालात को बेहतर करना प्रमुख उद्देश्य है।

दावे और वादे के पक्के मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के लाखों किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की गारंटी को पूरा करते हुए 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान किसानों के खाते में किया गया, वहीं 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए अन्तरित की गई। खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसके अलावा किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रुपए देने जैसे साहसिक निर्णय लिए है।

मुख्यमंत्री श्री साय संवेदनशील सरकार और किसानों के सरकार के रूप में महज छह माह में ही पहचान बनाने में सफल हुए। आदिवासियों की पीड़ा, संघर्ष, सम्मान और जरूरत को उनसे बेहतर कौन समझ पाएगा! सरकार बनाते ही तेन्दूपत्ता प्रति मानक बोरा 5 हजार 500 रूपए की गई, जिससे 12 लाख 50 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ मिल रहा है। कौन नहीं चाहता कि घर के बुजुर्ग तीर्थ यात्रा करें लेकिन आर्थिक अभाव, सुरक्षा और मार्गदर्शन आड़े आते हैं। ऐसे में विष्णु सरकार की मानवीय पहल यानी रामलला मंदिर दर्शन योजना से मन की मुराद पूरी हो रही है।

कोई न सोए भूखे पेट, इस तरह के विचार को अपनी कार्य योजना में शामिल करें तो वह निश्चित ही मानवीय संवेदना ही है प्रदेश के 68 लाख़ से अधिक गरीब परिवारों को पांच वर्षों तक मुफ्त अनाज देने जैसे निर्णय साबित कर रहे हैं कि सरकार गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। खुद का घर, पक्का मकान यह सब सुनने में एक गरीब परिवार के लिए दिन में देखने वाले स्वप्न की तरह होता है। लेकिन इस सपने को सच करने के लिए, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण की दिशा में प्रदेश जोरशोर से आगे बढ़ चुका है। ऐसे में गरीब के सिर में पक्का छत होना यानी सशक्त परिवार और खुशहाल समाज का प्रतीक बनेगा।

सरकार में आते ही युवाओं की तकलीफ को समझा और पीएससी परीक्षा घोटाले को लेकर युवाओं के गुस्से और हताशा को समझते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की। शासकीय भर्ती आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने से युवाओं के मन में खुशियां देखने को मिली है। जिस बस्तर अंचल की पहचान सुंदर प्राकृतिक परिवेश और अकूत संसाधनों से है तथा यहां के भोलेभाले आदिवासियों की कला संस्कृति ने देश और दुनिया को अपनी ओर खींचा है। इस स्वर्ग को दूषित करने का काम कुछ माओवादी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय के अडिग निर्णय, बेहतर रणनीति का ही परिणाम है कि महज छह माह में 129 माओवादियों को सुरक्षा बलों के जवानों ने ढेर किया है, 488 गिरफ्तार हुए हैं 431 आत्मसमर्पण किया और इस तरह बस्तर की उम्मीद की नई रौशनी देखने को मिलने लगी है।

*नवागढ़ पुलिस के द्वारा दो अलग अलग प्रकरण के गुम (अपहृत) बालिकाओं को जम्मू कश्मीर से बरामद बरामद करने में मिली सफलता, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

0

*दोनो बालिकाएं लगभग 10 माह पूर्व एवं 06 माह पूर्व से अपने घर से गुम (अपहृत)थी*।

* दोनों अपहृत बालिका को सकुशल सौपा गया पुलिस द्वारा उनके परिजनों को*

* प्रकरण में शामिल विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक जिसको किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया*।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन* में गुम बालक बालिकाओं का पतासाजी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री अनिल कुर्रे* के कुशल मार्ग दर्शन में गुम बालक बालिकाओं का लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसमे थाना नवागढ़ के दो प्रकरण में गुम बालिकाओं का जम्मू तरफ जाने का लोकेशन प्राप्त होने से थाना नवागढ़ से टीम बनाया गया जिसमे प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर , आरक्षक जनक कश्यप, महिला आरक्षक नीता महंत के टीम को जम्मू कश्मीर तरफ रवाना किया गया जहा पर पहले प्रकरण की अपहृता दिनांक 26/10/23 को बिना बताए अपने घर से अज्ञात व्यक्ति के बहलाने फुसलाने से कही चली गई थी जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 320/23 धारा 363 ipc कायम कर विवेचना में लिया गया था। अपहृता का लोकेशन जम्मू तरफ मिलने से टीम के द्वारा जम्मू में बरामद किया गया पूछताछ पर अपहृता के द्वारा बताया गया की अपहृता को नाबालिक बालक के द्वारा शादी का झांसा देकर भागकर ले गया था। जिस पर विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना नवागढ़ में धारा 363,366,376 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट कायम कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाकर, बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।

एक अन्य प्रकरण में अपहृता दिनांक 10/01/24 को अपने गांव से बिना बताए कही चली गई थी जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया अपहृता को जम्मू कश्मीर के पास से बरामद किया गया जाकर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रेम लाल दिवाकर, स्वाति गिरोलकर, आरक्षक जनक कश्यप, महिला आरक्षक नीता महंत, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*पुलिस के द्वारा शादी. कॉम के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

* आरोपी के कब्जे से ठगी के पैसे से शादी कॉम से मिले पैसे से खरीदे एक अपाचे बाइक को किया बारामद*

* आरोपी के विरुद्ध घारा 420, 384,34 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*आरोपी ओमप्रकाश श्रीवास पिता संतोष श्रीवास निवासी कुरियारी थाना शिवरीनारायण*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-प्रार्थी रामचरण यादव निवासी मिसदा के द्वारा थाना नवागढ़ आकार रिपोर्ट दर्ज कराया की क्रांति कश्यप, शरद कश्यप, योगेश्वर के द्वारा शादी कॉम में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखा देकर प्रार्थी इंडसंड बैंक में झारखंड ले जाकर प्रार्थी का खाता खुलवाया और प्रार्थी से 5000 / रूपया भी लिए खाता खुलवाने के बाद उक्त खाता को ATM को आरोपीगण अपने पास रख लिए, जब खाता में अत्यधिक पैसे ट्रांजेक्शन होने से और मोबाइल में मैसेज आने से प्रार्थी के द्वारा आरोपियों को पूछा गया की इतना पैसा कैसे ट्रांजेक्शन हो रहा हैं तब आरोपीगण के द्वारा तुम्हारा नौकरी लगेगा उसपे मतलब रखो बोलकर कुछ नही बताए, जल्द तुम्हारा नौकरी लगवा देंगे बोले, जब प्रार्थी को यह एहसास हुआ की इसके खाता का गलत उपयोग हो रहा है तब वह बलौदा बाजार जाकर अपने खाता को बंद करवा दिया। प्रार्थी के खाता में ठगी के रकम 5,21,000 रू को अपने पुराने खाता में रख लिया। तब आरोपियों के द्वारा डरा धमकाकर प्रार्थी से 4,68,000/ रूपया को वापस ले गए जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 108/23 धारा 420,384,34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी योगेश्वर, क्रांति कुमार कश्यप, शरद कश्यप की गिरफ्तारी हो चुकी है उक्त आरोपियों से पूछताछ करने पर बताए की ओमप्रकाश श्रीवास निवासी कुरियारी के साथ मिलकर ये लोग घटना को आजम देते थे और लोगो से ठगी करते थे जो पैसा मिलता था उसको किराए में लिए अकाउंट में डलवाते थे और खा पीकर मौज मस्ती करते थे ।

*श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ पामगढ़ श्री अनिल कुर्रे* के मार्गदर्शन में आरोपी ओमप्रकाश को पकड़ने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था जो मुखबिर सूचना पर ओमप्रकाश श्रीवास निवासी कुरियारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो ठगी किए पैसे किराए के अकाउंट में आता था जो हिस्सा ओमप्रकाश को मिला उसको खा पीकर मौज मस्ती अपने साथीयो के साथ किया है एवम एक अपाचे मोटर सायकल ओम प्रकाश के द्वारा खरीदा गया था जिसे जप्त किया गया हैं, एवम आरोपी को 10/6/24 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एस आई रमेश एक्का प्रधान आर. स्वाति गिरोलकर राधेश्याम पूर्णा आरक्षक टूकेश्वर डड्सेना, संजय टंडन, श्याम कुमार शांतेय, सायबर से विवेक सिंह महत्वपूर्ण योगदान रहा

*घर अंदर घुस कर नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,*

0

*आरोपी संजय रात्रे पिता स्व. रामदास उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं 17 बेड़ा चौक खोखरा थाना जांजगीर*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 452, 354,354क, भादवि. 12 पास्को एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

* नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10/06/23 को पीड़िता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई की नाबालिक पीड़िता घर में अकेली थी तभी आरोपी संजय रात्रे पीड़िता के घर अंदर घुस कर बुरी नियत से पीड़िता को छेड़छाड़ करने लगा पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी भाग गया, की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 483/2024 धारा 452, 354, 354क भादवि 12 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में आरोपी संजय रात्रे तत्काल उसके सकुनत से पकड़ा जिसको पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 10.04.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार दिवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, महिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजूर एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*CCI कंपनी के सुरक्षा गार्ड से शराब पीने के लिये पैसे मांग कर घातक हथियार से मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

 

*आरोपीगण*

*(01) मनोज कुमार टंडन उम्र 32 वर्ष साकिन आजाद चौक अकलतरा*

*(02) रमेश कुमार रात्रे उम्र 25 वर्ष साकिन मुरलीडीह थाना मुलमुला*

*आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त सफेद कलर का स्विफ्ट कार कीमती करीबन 2,50,000/₹ को किया बरामद*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 147, 149, 294, 506, 323, 327,329 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बलवंत सिह चंदेल जो सीसीआई अकलतरा में गार्ड की नौकरी करता है, दिनांक 26/04/2024 को इसकी ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक थी कि दिनांक 26/04/2024 के रात्रि करीबन 10/30 बजे कुछ अज्ञात 08 से 10 व्यक्ति सीसीआई कुंवारी गेट के पास पानी के लिए लगा लोहे का पाईप को गड्ढा करके निकाल रहे थे तब प्रार्थी एवं अन्य गार्ड मिलकर उन्हे आवाज देकर रोकने की कोशिश किये तब वे लोग आवाज सुनकर वहां से भाग गये। कुछ समय बाद करीबन रात्रि 11 बजे प्रार्थी अपने अन्य साथी के साथ आल्हा पेट्रोल पंप के पास सीसीआई माईन्स ऐरिया चेक करने गये थे चेक कर जैसे ही वापस आ रहे थे उसी समय आल्हा पेट्रोल पंप के सामने तरौद चौक तरफ से दो कार में वही अज्ञात 08 से 10 व्यक्ति वापस आये और तुम लोग सीसीआई के गार्ड हो पूछे तब प्रार्थी हां बोले तो वे लोग सुरक्षागार्डो को गंदी गंदी गाली देते हुए सीसीआई ऐरिया में आने जाने से रोकते हो कहकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये। मारपीट से प्रार्थी व अन्य 04 सुरक्षागार्ड को चोटे आयी है की रिपोर्ट पर अज्ञात 08-10 ब्यक्तियों के विरूद्व अपराध क्रमांक 215/ 2024 धारा 147, 149, 294, 506, 323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान पूर्व में दिनांक 17.05.2024 को 05 आरोपी एवम 01 विधि से संघर्ष बालक को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। *मामले में आरोपी मनोज कुमार, टंडन रमेश कुमार रात्रे घटना दिनांक से फरार था जिसकी पतासाजी लगातार की जा रही थी* जिसे मुखबीर सूचना से आज दिनांक 11.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना पुलिस अकलतरा, सउनि राजेन्द्र क्षत्रिय, आरक्षक बृजपाल बर्मन, विवेक सिह, दीपक, बसंत साहू, संजू रत्नाकर, गौकरण राय का सराहनीय योगदान रहा।