Home Blog Page 635

*डंडा, चाकू से लेस होकर मारपीट कर लूटपाट (डकैती) करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपीयों के विरूद्ध धारा 397 भादवि के तहत कार्यवाही कर हिरासत मे लिया गया*

* आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 91 हजार रूपये,घटना में प्रयूक्त चाकू, तलवार, 03 नग मोटर सायकल एवं मोबाईल को बरामद कर जप्त किया गया।*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी यगेश कुमार पिता श्याम सुन्दर पटेल उम्र 34 वर्ष सा. बुढनपुर थाना नगरदा जिला सक्ती का रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पोल्ट्री फार्म चलाता है जो अपने स्वयं के पिकप वाहन क्र. CG13AB6480 से आज दिनांक 17.6.2024 को मुर्गा लेने के लिए अपने हेल्पर रामकिशन के साथ ग्राम महुदा थाना चाम्पा आये थे करिबन 4:00 बजे सुबह द्वारिका प्रसाद के पोल्ट्री फार्म ग्राम महुदा पहुचे पोल्ट्री फार्म बंद था तब यह अपने पिकप वाहन को चाम्पा रोड़ किनारे द्वारिका प्रसाद के पोल्ट्री फार्म के पास महुदा मे खडी करके सो गये थे करीबन 04:30 बजे तीन मोटर सायकल मे सवार 06-7 व्यक्ति आये और पिकप वाहन के दरवाजा को खोलकर प्रार्थी व रामकिशन को डंडा से मारपीट करने लगे व हमे डरा धमका कर मेरे पिकप वाहन को चलाते हुए ले जा रहा था अन्य लोग मेरे को एवं रामकिशन को अलग – अलग मोटर सायकल मे बैठाकर कुदरी बैराज तरफ लेकर केराझरिया के पास नदी किनारे ले गये और डंडा से मारपीट कर प्रार्थी के मोबाईल को ले लिये और मोबाईल की पासवर्ड एवं बैंक बैलेंस बताने बोले तो प्रार्थी अपना मोबाईल का पासवर्ड और बैंक बैलेंस को नही बता रहा था तब उसे मारपीट करने पर प्रार्थी डर कर अपने मोबाईल नंबर की पासवर्ड व बैंक बैलेंस को बताया तो आरोपीगणों के द्वारा 70,000 रू. अपने मे ट्रांसफर कराये व और पैसे की मांग करते हुए मारपीट करने लगे तब प्रार्थी फोन कर अपने साथी के मोबाईल नंबर से आरोपियों के मोबाईल नंबर पर दो बार 20,000- 20,000 रू. कुल 40,000 रूपया ट्रांसफर कर दिया उक्त आरोपीगणों के द्वारा मारपीट कर प्रार्थी से एक लाख दस हजार रूपये ट्रांसफर कराये है और पिकप वाहन को लूटपाट कर (डकैती) कुदरी बैराज के पास लेकर छोड़ दिये है। तथा आरोपीगण मेरे को एवं रामकिशन को केराझरिया के पास छोड़कर प्रार्थी के मोबाईल को लेकर भाग गये आरोपीगणों के द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर डकैती किये है कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 261/24 धारा 397 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में* आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु तत्काल थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

विवेचना दौरान गठित टीम द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं SDOP चाम्पा श्री यदूमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना चाम्पा पुलिस द्वारा आरोपी (01) मोनू उर्फ प्रशांत चौहान पिता कुश चौहान उम्र 23 वर्ष पता संजय नगर चाम्पा (02) मुकेश कर्ष पिता जीवराखन कर्ष उम्र 23 वर्ष पता संजय नगर चाम्पा (03) राजू चौहान पिता लखन चौहान उम्र 32 वर्ष पता लछनपुर जांजगीर (04) प्रलय प्रधान पिता राधेश्याम प्रधान उम्र 34 वर्ष पता संजय नगर चांपा को विवेचना के दौरान आरोपीगणों को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने से डकैती का रकम, मोटर सायकल व घटना मे प्रयुक्त हथियार को जप्त कर कार्यवाही किया गया है तथा इन्ही मे से कुछ आरोपीगणों के द्वारा शंकर नगर चाम्पा मे भी आज दिनांक को घर मे घुसकर तोड़फोड़ कर मारपीट किया गया है जिस पर थाना चाम्पा मे अपराध क्रमांक 260/24 धारा 452, 294, 506, 323,427, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपीगणों को विधिवत दिनांक 17.06.2024 को गिरफ्तार किया गया न्यायिक रिमाण्ड तैयार किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक डा. नरेश पटेल, उप निरीक्षक कमलदास बनर्जी, राकेश सूर्यवंशी सउनि दिलीप सिंह, तीजराम जांगडे, प्र.आर. जीतेन्द्र परिहार, प्रकाशचंद राठौर, आर. शंकर राजपूत, माखन साहू, डिकेश्वर साहू, नितिन व्दिवेदी, रूपनारायण बरेठ एवं थाना स्टाफ चाम्पा तथा सायबर सेल जांजगीर स्टाफ से उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि रामप्रसाद बघेल प्र.आर. मनोज तिग्गा एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*बच्चों को गुणवत्तायुक्त प्राथमिक शिक्षा हम सब की जिम्मेदारी है:- डॉ. विरेन्द्र साहू*

0

0.कवर्धा में आयोजित की गई प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक.

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व बीते गुरूवार को जिला मुख्यालय कवर्धा के शासकीय कन्या स्कूल में विकासखण्ड कवर्धा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रचार्यो की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य रूप से जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र साहू उपस्थित थे इसके अलावा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी वाईडी साहू,सहायक संचालक महेन्द्र गुप्ता, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल, बीआरसी जलेश चन्द्रवंशी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल केशरवानी, अनिल चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में विकासखण्ड कवर्धा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्राचार्यो ने अपनी उपस्थति दर्ज कराई इस अवसर उपस्थित प्राचार्यो व अधिकारियों को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष डॉ. विरेरनद्र साहू ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा का जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है यह व्यक्ति के शैक्षणिक और सामाजिक जीवन की नींव रखती है अगर बच्चों की नींव मजबूत होगी तो निश्चित ही उनका भविष्य अच्छा होगा और इस बात को ध्यान में रखते हुए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना होगा उन्होने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए ही हमारी सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों को

एफएलएन प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि शिक्षक बच्चों को और भी बेहरतर ढंग से उनके बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर सकें। श्री साहू ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चे को बुनियादी ज्ञान और कौशल प्रदान करती है जैसे पढऩा, लिखना,और गणित जैसे जटिल विषयों को समझना ये आधारभूत कौशल आगे की शिक्षा के लिए आवश्यक हैं प्राथमिक शिक्षा बच्चे के मानसिक विकास को प्रोत्साहित करती है इस स्तर पर बच्चे की जिज्ञासा और सृजनात्मकता को बढ़ावा मिलता है प्राथमिक शिक्षा बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण करती है यह आत्म-विश्वास अनुशासन, और सामाजिक व्यवहार सिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है बच्चे स्कूल में सामाजिक कौशल सीखते हैं जैसे दूसरों के साथ मिलजुल कर काम करना, सहयोग करना और सहिष्णुता यह उन्हें समाज का एक सक्रिय सदस्य बनाता है उन्होने कहा कि अच्छी प्राथमिक शिक्षा से बच्चों के आगे के शैक्षिक और व्यावसायिक अवसर बढ़ जाते हैं, जिससे वे भविष्य में बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं इस स्तर पर बच्चों को नैतिकता ईमानदारी और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है जो उनके चरित्र निर्माण में सहायक होती है प्राथमिक शिक्षा के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण के बारे में सिखाया जाता है जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकते हैं प्राथमिक शिक्षा जीवन कौशल सिखाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जैसे समस्या समाधान, निर्णय लेने की क्षमता, और तनाव प्रबंधन वीरेंद्र साहू ने कहा कि इस प्रकार, प्राथमिक शिक्षा का जीवन में बहुआयामी महत्त्व है यह न केवल बच्चों को शैक्षिक सफलता दिलाती है बल्कि उन्हें एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनने में भी मदद करती है इसलिए, यह आवश्यक है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा मिले और यह हम सब की बच्चों तथा समाज व देश के प्रति जिम्मेदारी है।

*नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व व्यवस्था दुरूस्थ करने के निर्देश*

बैठक में जनपद उपाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र साहू ने उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्यो से अपनी-अपनी शालाओं में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्थ करने के निर्देश दिए हैं उन्होने कहा कि स्कूलों में आवश्यक मरम्मत कार्य, पेयजल व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, पाठ्य पुस्तक, शाला गणवेश वितरण, शौचालय की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था आदि व्यवस्थित होनी चाहिए ताकि बच्चों को शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो उन्होने प्राचार्यो को हिदायत देते हुए कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वाहन करें ताकि किसी को शिकवा शिकायत का मौका न मिल।

—————————————-

*कबीरधाम जिले के युवतियों की तस्करी के मामले में कार्यवाही क्यों नहीं कर रही सरकार – कांग्रेस*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 16जून 2024/भाजपा सरकार में महिलाये फिर असुरक्षित हो गयी है कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम से बड़े पैमाने पर मानव तस्करी की जा रही हैं 8 जून को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में कबीरधाम जिले की 16 युवतियों को आर पी एफ ने अपने सरंक्षण में लेकर सखी सेंटर राजनांदगांव के हवाले किया है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के पश्चात कबीरधाम जिले से बड़े पैमाने पर मानव तस्करी हो रही है राजनांदगांव स्टेशन में जिन सोलह युवतियों को आर पी एफ ने अपने सरंक्षण में लिया वे युवतियां कवर्धा के कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी,कंठी। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी,केजेदहा, सिंघनपुरी लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर,उड़ियाकला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापुर की थी
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कबीरधाम में मानव तस्करी के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को नैतिक जिम्मेदार बताया है जिनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी है कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है एक के बाद एक हत्या की घटनाएं हो रही है वहीं मानव तस्करी भी धड़ल्ले से हो रही है जिले से बड़ी संख्या में युवतियां गायब है जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिले में छोटी छोटी बातों में शासकीय विभागों में हस्तक्षेप करने वाले विजय शर्मा को भी युवतियों की तस्करी से कोई मतलब नहीं है युवतियों की तस्करी का मामला सामने आने के बावजूद इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई बल्कि मामला रफादफा कर दिया गया है हाई प्रोफाइल मामले में सोलह युवतियों को ले जाते पकड़ाए युवक ग्राम बघर्रा जिला कबीरधाम निवासी उमेश चंद्राकर पिता मनहरण चंद्राकर को बगैर कार्यवाही किए छोड़ दिया गया कबीरधाम जिले की गायब युवतियों की तलाश के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है आखिर माना तस्करी के मामले में गृह मंत्री क्यों अपनी अरुचि दिखा रहे हैं।

—————————————-

*ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग के दो आरोपी गिरफ़्तार।*

0

*♦️ लूटे गये मोबाइल, नगदी रक़म सहित घटना में प्रयुक्त हथियार आरोपियों के कब्जे से किया गया बरामद।*

*♦️ कोरबा पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

*गिरफ़्तार आरोपी:-*
01. शिवम दास उर्फ़ बबली पिता लक्ष्मण दास उम्र २० वर्ष साकिन इमलिडग्गू थाना कोतवाली कोरबा
02. ⁠सूरज यादव पिता बालाराम यादव उम्र २१ वर्ष साकिन इमलिडग्गू थाना कोतवाली कोरबा

*अपराध क्रमांक 342/2024 धारा 392,34 भा०द०वि० एवं 25,27 आर्म्स एक्ट*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान व नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन पर ट्रक ड्राइवरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले बबली गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है। प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र२३ वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15/06/24 के 5:30 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रक़म लूट कर ले गये है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मुखबिर तंत्र लगाकर आरोपियों की पतासाजी की गई और चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के आरोपी शिवम दास उर्फ़ बबली और उसके साथी सूरज यादव को पकड़ कर उनके क़ब्ज़े से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा चाकू और लूटे गये मोबाइल, नगदी रक़म को जप्त कर आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड में भेज दिया जाएगा।

*नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान का हौसला बुलंद, कहा – ठीक होते ही और मारूंगा*

0

*घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा : मुख्यमंत्री*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अबूझमाड़ नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे*

रायपुर, / नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान श्री कैलाश नेताम ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कहा कि ठीक होते ही और मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था ’ये दिल मांगे मोर’।

दरअसल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान श्री कैलाश नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया। एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान श्री लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान श्री लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश भी दिए।

इस मौके पर विधायक श्री मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा मौजूद रहे।

*अनेक यात्राएं, साथ गुजारे दिन, राजदूत की सवारी और 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियों पर जमकर हुई बात*

0

*संघर्ष के दिनों की यादें साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आए जशपुर के श्री अनेर सिंह*

*लम्बे समय से सुनने की समस्या से ग्रसित थे श्री अनेर सिंह, मुख्यमंत्री ने घर बुलाकर दिया श्रवण यंत्र*

*सुखद मुलाकात में दोनों हुए भावुक*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके रायपुर निवास में जशपुर जिले के श्री अनेर सिंह मिलने आए। इस खास मुलाकात ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपने विधायकी और संघर्ष के दिनों की याद दिला दी। अनेक यात्राएं, श्री अनेर सिंह के दुलदुला निवास में गुजारे दिन, राजदूत की सवारी, 90 के दशक के पुराने किस्से-कहानियां और घर-परिवार की जब बातें हुई, तो मानो सब कुछ मुख्यमंत्री के आंखों के सामने तैरने लगा। जशपुर जिले के ग्राम सिरिमकेला के रहने वाले श्री अनेर सिंह दरअसल पिछले 15-20 सालों से कान की समस्या से ग्रसित है और उन्हें सुनने में कठिनाई होती है। धीरे-धीरे उनकी श्रवण क्षमता कम हो गई। मुख्यमंत्री श्री साय को जब यह बात पता चली, उन्होंने तत्काल श्री अनेर सिंह को रायपुर मिलने बुलाया और स्वयं उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री अनेर सिंह से ढेर सारी बाते की, उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने यंत्र लगाने के बाद पूछा आवाज आत हे, सुनात हे। श्री सिंह ने जवाब दिया अब अच्छे से आवाज आ रही है और इसे चलाना भी सीख गया हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पहले जैसा पाकर अपनी खुशी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कहा अपनों से मुलाकात हमेशा सुखद होता है। उन्होंने श्री सिंह से जशपुर आकर मिलने का वादा भी किया।
इस दौरान श्री कृष्ण कुमार राय और समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक श्री पंकज वर्मा भी उपस्थित थे।

*महतारी वंदन योजना : जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा*

0

*छोटी-मोटी जरूरतों के लिए अब नही पड़ रही है किसी के पास हाथ फैलाने की जरूरत*

रायपुर, /छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना निम्न एवं मध्यम वर्ग के महिलाओं के लिए अनेक दृष्टि से लाभप्रद सिद्ध होकर मुश्किल वक्त का सहारा बन गई है। आज भी पुरुष प्रधान भारतीय समाज में महिलाओं को छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पुरुषों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। आज के दौर में भी कामकाजी महिलाओं के द्वारा अपने मेहनत से किए गए अनेक कार्यों का पैसा भी उनके पिता, पति, ससुर या उनके घर के मुखिया के पास जमा होता है। लेकिन राज्य सरकार के महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह संबंधित महिला के खाते में सीधे जमा होने से यह राशि राज्य के महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।

पूरे प्रदेश की भाँति बालोद जिले में भी इस योजना का बेहतर प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार की इस लोक कल्याणकारी योजना के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि मिलने से जिले के ग्राम झलमला के वार्ड नंबर 08 की निवासी डिलेश्वरी के लिए आर्थिक संबलता का आधार बन गया है। इस योजना के फलस्वरूप राशि मिलने से डिलेश्वरी अपने छोटे बच्चों के लिए नियमित रूप से पौष्टिक भोज्य पदार्थों की प्रबंध करने के अलावा जरूरत पड़ने पर ईलाज एवं साबुन, सोडा इत्यादि छोटी-मोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। अब उन्हें अपने दैनिक आवश्यकताओं के लिए लगने वाली चीजों की पूर्ति तथा ईलाज आदि आवश्यक कार्यों के लिए अब किसी के पास हाथ फैलाने की आवश्यकता नही पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना हमारे जैसे अनेक गरीब एवं मध्यम वर्ग के महिलाओं के लिए हर तरह से उपयोगी सिद्ध होकर मुश्किल वक्त का सहारा बन गई है। प्रत्येक माह इस योजना की राशि उनके खाते में जमा होने से अब उसे इन चीजों का प्रबंध करने में किसी प्रकार की कठिनाई नही हो रही है। इसके अलावा वे अपने दो छोटे बच्चे कुमारी पूर्वी एवं 02 वर्षीय बालक जतिन पटेल के लिए भी आसानी से पौष्टिक खाद्य पदार्थों का प्रबंध कर पा रही हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा एक सच्चे अभिभावक की भाँति राज्य की असंख्य महिलाओं की वास्तविक पीड़ा एवं जरूरतों को समझते हुए राज्य में जो महतारी वंदन योजना लागू की गई है वह हर दृष्टि से सराहनीय एवं काबिले तारीफ है। श्रीमती डिलेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को लागू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने का कार्य किया है। जिसके फलस्वरूप हम महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने राज्य के महिलाओं की वास्तवित जरूरतों को समझते हुए छत्तीसगढ़ में इस अत्यंत महत्वाकंाक्षी योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

*मुख्यमंत्री ने दिव्यांग नव दंपत्तियों को दिए आशीर्वाद*

0

*250 दिव्यांग जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान का आयोजन*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामुहिक आदर्श विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दुर्ग के अग्रसेन भवन में समाजसेवी संस्था आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित इस सामुहिक आदर्श विवाह में सभी समाज के 250 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। समारोह में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखंड के अलावा अन्य राज्यांे के दिव्यांगजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अन्य अतिथियों ने परिणय सूत्र में बंधे दिव्यांग नव दंपत्तियों को उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिए। समारोह में लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री ललित चंद्राकर और नगर निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान का यह आयोजन पुण्य का कार्य है। संस्था लगातार जनकल्याण का कार्य कर रही है। चाहे वह लावारिश लाशों को सद्गति देेने का कार्य हो, रक्तदान कार्य हो या दिव्यांगजनों का वैवाहिक कार्यक्रम हो। संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी पुण्य के कार्य में सहभागी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शारीरिक रूप से विकृत लोगों को पहले विकलांग के नाम से जाना जाता था, जिसे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सम्मान-जनक नाम दिव्यांग दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर हर संभव सहयोग का प्रयास कर रही है। उन्होंने आदर्श विवाह में सम्मिलित होने पहुंचे हुए नवदम्पत्तियों के परिजनों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने करकमलों से आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्थान के संरक्षक सांसद श्री विजय बघेल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि यह संस्था विगत 19 वर्ष से दिव्यांगजनों आदर्श विवाह करते आ रही हैं। अब तक 1890 दिव्यांग जोड़े का विवाह संपन्न करायी जा चुकी है। आज यहां पर लगभग 250 से अधिक जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह संस्था अब तक 1789 लावारिश लाशों को सद्गति प्रदान कर चुकी हैं। सांसद श्री बघेल ने संस्था के कार्यों को विस्तारपूर्वक रेखांकित करते हुए संस्था से जुड़े सभी लोगों कोे साधुवाद दिया। कार्यक्रम में आस्था संस्थान के अध्यक्ष श्री प्रकाश गेडाम और संयोजक प्रहलाद गुप्ता तथा विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री रामफल शर्मा और संयोजक श्री सुरेन्द्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक तथा दिव्यांगजनों के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राजनांदगांव, कोरबा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा जिलों से आए युवक-युवतियों ने संस्था द्वारा कराए जा रहे आदर्श सामुहिक विवाह को सराहा। विवाह करने आए नवदम्पत्तियों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण विवाह मंे होने वाले खर्चे को वहन करने में परिवार वाले सक्षम नही थे। निःशुल्क सामूहिक आदर्श विवाह में हम बेटियों की शादी होने से घर वालों की चिंता अब दूर हो गई। उन्होंने इस विवाह के लिए राज्य सरकार और संस्था को धन्यवाद दिया। सामुहिक विवाह में युवतियों को संस्था द्वारा गृहस्थी का सामान थाली, चम्मच, गिलास, पानी टंकी, लोटा, कटोरी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, साड़ी उपहार के रूप में दिया गया।

*मुख्यमंत्री ने ईद-उल-अजहा की दी मुबारकबाद*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण, त्याग एवं बलिदान को प्रेरित करता है। इससे ईश्वर के प्रति आस्था और समाज में प्रेम, सहिष्णुता, भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पर्व मनाने की अपील की है।

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai extended greetings for Eid-al-Adha*

0

Raipur,/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has extended Eid-al-Adha greetings. He said that this festival inspires dedication to God and sacrifice. It enhances faith in God and fosters feelings of love, tolerance, brotherhood, and unity in society. Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has appealed to the residents to celebrate the festival according to the glorious tradition of mutual goodwill, unity, and brotherhood.