Home Blog Page 634

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को किया जाएगा नगद भुगतान*

0

*इन जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर होने की वजह से मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों की सहूलियत की दृष्टि से दिए निर्देश*

*हाट-बाजारों में कैम्प लगाकर किया जाएगा नगद राशि का भुगतान*

रायपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इन जिलों में बैंकों की शाखाएं दूर-दूर हैं, इसलिए मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को यह निर्देश जारी किए हैं। सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के हाट-बाजारों में कैम्प लगाकर तेन्दूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2024 में पारिश्रमिक राशि का नगद भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशों के परिपालन में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश मंत्रालय से जारी कर दिए गए हैं। सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों के अलावा अन्य जिलों में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को उनके खाते में पारिश्रमिक राशि का भुगतान किया जाता है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि समस्त नगद भुगतान की कार्यवाही जिला कलेक्टर के पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में सम्पन्न की जाएगी। नगद भुगतान के लिए कौन से संग्राहक पात्र होंगे, इसका निर्धारण कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक प्रकरण का नगद भुगतान कलेक्टर की अनुमति से होगा। प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर तथा वन मंडलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक, जिला यूनियन द्वारा आपसी समन्वय से प्रस्तावित क्षेत्र के अंतर्गत हाट बाजार या अन्य उपयुक्त स्थान पर कैम्प का आयोजन कर संबंधित संग्राहकों को तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्ड में उचित प्रविष्टि कर नगद भुगतान करते हुये पावती प्राप्त करेंगे। नगद भुगतान के पूर्व पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा नगद भुगतान से संबंधित समस्त कार्य की संपूर्ण वीडियोग्राफी करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। संबंधित जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में उपरोक्त कैम्प के दौरान संग्राहकों को आवश्यकतानुसार आधारकार्ड जारी करने, बैंक खाता खुलवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस हेतु सी.एस.सी. स्थानीय बैंक आदि से आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाएगा। संग्राहकों द्वारा प्राप्त बैंक खाता विवरण के अनुरूप संग्राहक सर्वेक्षण साफ्टवेयर तेन्दूपत्ता पेमेंट साफ्टवेयर में आवश्यक पंजीयन आदि जिला यूनियन तथा सी.एस.सी. के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि के भुगतान की कार्यवाही 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

*मुख्यमंत्री श्री साय अपने चचेरे भाई श्री नरेश चन्द्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए*

0

   *पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन*

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के ग्राम बन्दरचुंआ पहुंचे। यहां वे अपने चचेरे भाई एवं जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष स्व. श्री नरेश चंद्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। सपत्नीक उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. श्री नरेश चंद्र साय जी मेरे चचेरे भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. नरहरी साय जी के पुत्र थे। आज वे हमारे बीच नहीं हैं यह हमारे लिए दुःखद क्षण है। इस दुःख की घड़ी में मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। स्व. श्री नरेश चंद्र जी जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष थे। जनप्रिय नेता स्व. श्री नरेश जी क्षेत्र के विकास के लिये सदैव समर्पित रहते थे। उल्लेखनीय है कि विगत 06 जून को श्री नरेश चंद्र साय जी का निधन हो गया था।

*मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन*

0

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 18 जून को रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि झांसी की रानी ने मातृ भूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वे सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य, पराक्रम, साहस की प्रतिमूर्ति और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व पूरे समाज और देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

*खाद्य मंत्री एवं राजस्व मंत्री ने संयुक्त जिला कार्यालय में हुई आगजनी की घटना का किया निरीक्षण*

0

*रेनोवेशन कार्य तेजी से पूरा करने तथा पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने केे दिए निर्देश*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचे। उन्होंने कुछ दिनों पहले असामाजिक तत्वों के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में की गई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में हुई क्षति का जायजा लिया। इस दौरान भाटापारा विधानसभा क़े पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, बिलाईगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. सनम जाँगड़े, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

मंत्री द्वय ने पूरे भवन क़े बाहरी क्षेत्र का मुआयना किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त हिस्से में चल रहे रेनोवेशन कार्य का जायजा लेते हुए इसे तेजी से कार्य पूर्ण करने क़े निर्देश दिए। उन्होंने घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनों के दस्तावेज संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिए जा रहे आवेदनों का भी अवलोकन किया तथा पीड़ितों को बीमा की राशि दिलाने क़े लिए आवश्यक पहल तेजी से करने कहा। इसके साथ ही घटना के पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और समस्या क़े समाधान के लिए अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए।

*Chief Minister Shri Sai attended the Dashagatra ritual of his cousin Shri Naresh Chandra Sai*

0

*Paid tribute with floral offerings*

Raipur/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai attended Dashagatra ritual of his cousin and the late chairman of the Jashpur Municipality, Shri Naresh Chandra Sai at Bandarchua Jashpur. Accompanied by his wife, the Chief Minister paid a heartfelt tribute at their home and prayed to God for the peace of the departed soul. He met with all the family members and offered them his condolences.

Chief Minister Shri Sai stated that the late Shri Naresh Chandra Sai was his cousin and the son of the former Central Minister, the late Shri Narhari Sai. He expressed deep sorrow and stated that Shri Naresh Chandra Sai’s absence is a profound loss to the family and community. In this moment of grief, he prayed for the serenity of the departed soul. The late Shri Naresh Chandra Sai served as the chairman of the Jashpur Municipality and was a popular leader dedicated to the region’s development. Shri Naresh Chandra Sai passed away on June 6.

*मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।*⚡

0

♦️ *घर के सामने रखे मोटर सायकल को किया था चोरी*

♦️ *आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटर सायकल किमती 50000 रु किया गया जप्त।*

*नाम आरोपी-*
शनि साहू पिता रामायण साहू उम्र 27 वर्ष निवासी एकता कालोनी अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

आशीष कश्यप बिलासपुर-प्रार्थी शंकर खरे पिता मिट्‌ठूलाल खरे उम्र 29 वर्ष निवासी एकता कालोनी सरकण्डा ने दिनांक 27.05.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 26/05/24 के रात्रि करीब 11.00 बजे अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना को साईट झोपड़ी के पास खड़ी कर सो गया था। सुबह करीब 06.00 बजे उठकर देखा तो गाडी नहीं था। कोई अज्ञात चोर मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, पतासाजी दौरान आज दिनांक 16.05.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि शनि साहू नामक युवक अपने घर एकता कालोनी में एक मोटर सायकल रखा है। जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरी कृष्णा साहू के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर शनि साहू को घेराबंदी कर उसके सकुनत से मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया, जिसे उक्त मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी के घर के बाहर से चोरी करना बताया। जो उक्त अपराध की मशरूका होना पाये जाने से मोटर सायकल प्लेटिना को प्रकरण में जप्त कर आरोपी शनि साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

*भावना बोहरा ने किया इंदौरी में जनसेवा ही भावना केंद्र का शुभ्भारम्भ,कहा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए अपने कर्तव्यों को हमेशा पूरी करती रहूंगी*

0

0.जनसेवा ही भावना केंद्र की स्थापना का हमारा उद्देश जनसंवाद से जन सुविधा और क्षेत्र के विकास के लक्ष्य को पूरा करना : भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जनता की सुविधा और समृद्ध पंडरिया के संकल्प के साथ विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया विधानसभा में निरंतर कार्य किया जा रहा है समाज सेविका के साथ ही एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी जनता के हर सुख-दुःख में साथ रहने वाली विधायक भावना बोहरा ने भावना दीदी की गारंटी में किये अपने संकल्प के तहत आज ग्राम इंदौरी में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र ( विधायक कार्यालय) का शुभारम्भ किया इसके पूर्व भी भावना बोहरा ने क्षेत्र से प्रमुख विषयों और जनता के सुझाव व क्षेत्र के विकास हेतु वनांचल क्षेत्र कुकदुर, पंडरिया, पांडातराई एवं रणवीरपुर क्षेत्र में केंद्र का शुभारंभ किया इसी कड़ी में आज उन्होंने ग्राम इंदौरी भी इस केंद्र का शुभारंभ किया इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना का हमारा मुख्य उद्देश जनता से सीधे संवाद और क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विषयों को जानना है ताकि उसका सही समय पर उचित निराकरण हो सकते और जनता की समस्याओं के समाधान के साथ ही क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित हो सके। जनाकांक्षाओं की पूर्ति हो या समृद्ध व खुशहाल पंडरिया बनाने का हमारा जो संकल्प है उसे पूरा करने के लिए जनता के सहयोग व सुझाव को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों को पूरा करने हम कटिबद्ध है आज इंदौरी में इस केंद्र की स्थापना से क्षेत्रवासियों को उनके गाँव के नजदीक ही शासकीय योजनाओं की जानकारी व उसके लाभ के साथ ही स्थानीय मुद्दों उनकी आवश्यकताओं व समस्यों का त्वरित निराकरण की सुविधा उन्हें मिलेगी जिसके लिए उन्हें जिला अथवा तहसील कार्यालय आने-जाने की असुविधा नहीं उठानी पड़ेगी भावना बोहरा ने आगे कहा कि हमने विधानसभा चुनाव के समय भावना दीदी की गारंटी सेवा संकल्प पत्र में जनता की सुविधा हेतु विधानसभा के 7 प्रमुख स्थानों में इस केंद्र की स्थापना करने का जनता को भरोसा दिया था और आज मुझे ख़ुशी है कि 5 स्थानों में हमने इस केंद्र की स्थापना कर दी है जहाँ कार्य भी शुरू हो चुका है और जल्द ही समय में बाकि दो स्थानों में भी इस केंद्र की स्थापना जल्द ही हो जाएगी जिसकी तैयारियां भी हमने शुरू कर दी है हमारा लक्ष्य है कि जनता को मूलभूत सुविधाएँ और शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक मिल सके, सड़क, बिजली, पानी, स्वच्छता एवं क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी सीधे जनता से संवाद करने पर स्पष्ट रूप से सामने आते हैं साथी उनके निराकरण के लिए बेहतर सुझाव भी जनता के द्वारा हमें मिलते हैं जिसे पूरा करने का प्रयास हमेशा ही हमारी प्राथमिकता रहती है हमें पूरा विश्वास है कि इस केंद्र की स्थापना से अब उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा साथ ही मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर समृद्ध पंडरिया का हमारा संकल्प भी जन सहयोग व सुझाव से जरुर पूरा होगा मैं सभी क्षेत्रवासियों को इसके लिए बधाई देती हूँ।

—————————————-

• *प्रार्थी को गाली गलौच कर मुर्गा काटने के लोहे के हथियार से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

0

• *एक नग मुर्गा काटने का लोहे का हथियार जप्त ।*

*आरोपी नाम* – हरीश कुमार उर्फ गोलू अवधेलिया पिता गंगा प्रसाद अवधेलिया उम्र 23 साल साकिन चिल्हाटी थाना पचपेडी

आशीष कश्यप बिलासपुर*-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.06.2024 को प्रार्थी योगेंद्र कुमार साहू थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट कराया कि दिनांक 17.06.224 के सुबह 08:30 बजे करीब शिवनाथ ऑटो दुकान में काम करने वाला गोलू आया औऱ गंदी-गंदी गली गलौज करने लगा मना करने पर चल गया फिर कुछ देर बाद मुर्गा काटने का लोहे का हथियार लेकर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए मुर्गा काटने वाले लोहे के हथियार से मारपीट किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा 294,506,323 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना

कार्यवाही के दौरान आरोपी हरीश सिंह अवधेलिया पिता गंगा प्रसाद अवधेलिया उम्र 23 साल निवासी चिल्हाटी को तलब कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक नग मुर्गा काटने का लोहे का हथियार को जप्त किया गया है। मामले में धारा 25,27 आर्म्स जोड़कर आरोपी को आज दिनांक 17.06.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*प्रधानमंत्री श्री मोदी 18 जून को पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किश्त की राशि करेंगे अंतरित*

0

*जिला और विकासखंड स्तर पर होगा कार्यक्रम का आयोजन*

मुंगेली  //प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 18 जून को पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 17 वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में अंतरित करेंगे। इस दौरान शाम 04 बजे जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष मुंगेली एवं विकासखंड स्तर पर जनपद पंचायतो में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला एवं ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आमंत्रित करने निर्देशित किया है। साथ ही सभी मैदानी अमले को ग्राम स्तर पर https://pmindiawebcast.nic.in/ के माध्यम से किसानों की सहभागिता हेतु प्रोत्साहित किये जाने हेतु निर्देशित किया है।
कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डी. के. ब्यौहार ने बताया कि विकासखंड स्तर के विभागीय कार्यालयों में किसानों को कार्यक्रम से वर्चुअली जोड़ा जाएगा। साथ ही सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा मैदानी क्षेत्र में फार्मर मीट का आयोजन कर किसानों को आधार सिडेड बैंक खातों में किश्त की राशि जारी होने के संबंध में जानकारी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसान पीएम किसान पोर्टल में नो योर स्टेटस का उपयोग कर बैंक खाते में हस्तांतरित की गई की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

*जिला कलेक्टोरेट में 18 जून से प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन का होगा आयोजन*

0

मुंगेली // जिला कलेक्टोरेट में 18 जून से प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों और कार्यालय प्रमुखों को जनदर्शन कार्यक्रम में आवश्यक जानकारी के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा है।