Home Blog Page 636

*अमृत सरोवर स्थलों पर भी 21 जून को मनाया जायेगा योग दिवस समारोह*

0

*जिला पंचायत सीईओ ने जारी किए निर्देश*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /अमृत सरोवर स्थलों पर भी जिले में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया जायेगा। प्रकृति के साथ सद्भाव और स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए आम जनता की भागीदारी से स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर शासन की मंशा के अनुरूप इसकी तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ श्री चौहान ने कहा है कि अमृत सरोवर स्थलों पर स्थानीय समुदाय, आमजन, सरकारी अधिकारियों,कर्मचारियों एवं हितग्राहियों के लिये योग सत्र आयोजन किया जावे, जिसमें आसन, प्राणायाम (सांस लेने हेतु व्यायाम) और ध्यान संबंधित क्रिया शामिल हों। इसके साथ ही योग के लाभों और स्वस्थ्य जीवन शैली को बनाये रखने के महत्व पर परिचर्चा भी आयोजित किया जावे। ग्राम व ग्राम पंचायतों के आमजन और हितग्राहियों को आयोजन से संबंधित सभी गतिविधियों के बारे में सूचित करते हुये आयोजन मे भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया जावे, जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सकेगा। इन गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिये अपने स्तर पर निगरानी एवं पर्यवेक्षण कराएं।अमृत सरोवर स्थलों पर आयोजित योग दिवस से संबंधित गतिविधियों का प्रतिवेदन भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली को प्रेषित किया जाना है, जिसमें आमजन व हितग्राहियों की भागीदारी की संख्या और स्थलों में की गई गतिविधियों के विवरण के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के वीडियों एवं फोटोग्रॉफ्स शामिल करते हुये अमृत सरोवर पोर्टल पर अपलोड किया जावे।

*पीएम जनमन योजना से वनांचल में बदलाव की बयार*

0

*बैगा और बिरहोर आदिवासियों के लिए खुले विकास के रास्ते*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/पीएम जनमन योजना से वनांचलों में बदलाव की बयार बहने लगी है। सुदूर वनाच्छादित गांवो में निवासरत बैगा और बिरहोर आदिवासियों के दिन अब बहुरने लगे हैं। उनके लिए विकास के रास्ते खुलने लगे हैं। उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।
पीएम जनमन योजना के तहत 3 साल में 11 गतिविधियों के अंतर्गत पीव्हीटीजी का सामाजिक-आर्थिक उत्थान किया जाना है। इस कार्ययोजना में पक्के मकान, संपर्क मार्ग, स्वच्छ जल, मोबाइल-चिकित्सा, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी निर्माण, वन धन केंद्र की स्थापना, बहुउददेशीय केन्द्र निर्माण, विद्युतीकरण प्रकाश व्यवस्था ग्रिड प्रणाली, मोबाइल टावर की स्थापना, कौशल विकास को सम्मिलित किया गया है।
जिले में निवासरत बैगा और बिरहोर आदिवासियों को अन्य योजनाओं के साथ ही मनरेगा के तहत विभिन्न कार्यों से भी लाभान्वित किया जा रहा है। मनरेगा के तहत डबरी निर्माण के लिए 10 कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 6 पूर्ण किए जा चुके है। इसी तरह भूमि विकास के अंतर्गत समतलीकरण एवं मेढ़ बंधान हेतु 51 कार्यो की मंजूरी दी गयी है जिनमें से 40 पूर्ण किए गए है। बकरी शेड के लिए 20, पशु शेड के लिए 17, कूप निर्माण के लिए 7 कार्य मंजूर किए गए हैं, ये सभी कार्य अभी प्रगति पर हैं। ऐसे ही शासन द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं का लाभ दूर दराज के गांवो में निवास कर रहे ग्रामीणों एवं किसानों को दिया जा रहा है। सुदूर क्षेत्रों के लोगों को समय-समय पर योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है ताकि उन्हें शासन द्वारा प्रदान किए जा रहे योजनाओं से सूचना के अभाव में वंचित न होना पड़े। डबरी बनने से वहां के लोगों के बंजर भूमि भी उपजाऊ हो रही है। जमीन के उपजाऊ होने से खेती के कार्यो में भी बड़ी मदद मिल रही है। डबरी के निर्माण से अच्छी फसल प्राप्त हो होने का अनुमान किसानों द्वारा लगाया जा रहा है। इस तरह डबरी निर्माण से उन्हें दोहरा फायदा हो रहा है। खेती के समय फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की सुविधा मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त पीवीटीजी को शत प्रतिशत आधार कार्ड, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, जन-धन खाता, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना, सुरक्षित मातृ अभियान, राष्ट्रीय डायलिसिस, सिकलसेल रोग उन्मूलन, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा पेंशन का भी लाभ दिया जाना है।

*13 लाख कि कर्ज ने ले ली हरिशंकर देवांगन की जान!*

0

राकेश खरे ब्यूरो बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में 12 जून को कोतवाली थाना में सूचना दी गई जिसमें नेहा देवांगन ने पुलिस को बताया कि मेरे पति हरिशंकर देवांगन काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे दरअसल उन्होंने तकरीबन 13 लख रुपए का अलग-अलग लोगों से कर्ज ले रखा था वे सारे लोग हरिशंकर देवांगन को कर्ज चुकाने को लेकर काफी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे 11 जून को हरिशंकर देवगन ने परिवार वालों को इसके बारे में बताया परिवार वालों ने हरिशंकर देवगन के भेजे गए खाता नंबर पर 4 लाख 86 हजार रुपए डाल दिए जिसके बाद से हरिशंकर का नंबर बंद आ रहा था और वह घर पर भी नहीं थे जिसकी सूचना कोतवाली थाना में दिया गया था,

14 जून को हरिशंकर ने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से अपने भाई को फोन किया कि मैं कोनी थाना क्षेत्र के गुरु घसीदास विश्वविद्यालय के बाहर गिरा पड़ा हूँ ईतना में वहां के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से सिम्स अस्पताल में उनको भर्ती करवाया परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचकर उनसे मिले तब तक उनका तबीयत ठीक था,
15 जून की सुबह 6:00 बजे अचानक उसकी मृत्यु हो गई जिस पर परिवार वालों ने पूरे मामले को लेकर कहा की मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण इसकी मृत्यु हुई है जिसकी सूक्ष्मता से पुलिस जांच करें और बिलासपुर जिले में चल रहे अवैध रूप से चाहे बैंक हो या ब्याज चलाने वाले इनके उपर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है ये लोग पहले तो लोगों को लालच देकर फसाते हैं उसके बाद मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं जिस कारण आय- दिन लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं,
इस दौरान सिम्स अस्पताल का भी लापरवाही देखने को मिला सुबह से ही परिजन को इधर उधर घुमाया जा रहा था जिस कारण परिजन सिम्स के रवैया से नाराज हैं अब पूरे मामले को लेकर पुलिस किस तरह से कार्रवाई करती है यह देखने वाली बात होगी!

 

*दिल्ली में होगा शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी का 22वां चातुर्मास*

0

0.गौ-संसद और श्रीविद्या साधना शिविर का भी होगा आयोजन।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नई दिल्ली ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ का 22वां चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान दिल्ली में होगा शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि व्रत अनुष्ठान आगामी संवत् 2081 (गौ-संवत्सर) आषाढ़ पूर्णिमा से भाद्रपद पूर्णिमा तदनुसार 21 जुलाई से 18 सितम्बर 2024 पर्यन्त आयोजित हो रहा है इस अन्तराल में अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे शंकराचार्य के द्वारा प्रतिदिन नित्य पञ्चदेवोपासना सुबह 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा इस अनुसार पूरे दिन अलग-अलग समय पर धार्मिक अनुष्ठान होगा वही शाम 4 बजे से 6 बजे तक शंकराचार्य भगवान धर्म प्रवचन देंगे।

गौ-संसद और श्रीविद्या साधना शिविर का आयोजन-

चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान के साथ ही 5 दिन का गौ-संसद और श्रीविद्या साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा।

चातुर्मास्य कार्यक्रम स्थान –

नरसिंह सेवा सदन, 108, आदर्श नगर ब्लॉक केपी पूर्वी पीतमपुरा, पीतमपुरा, दिल्ली विदित हो कि भारतीय संस्कृति में संन्यास आश्रम को अत्यन्त स्थान प्राप्त है संन्यासी परिव्राजक परम्परा में चातुर्मास्य के चार पक्षों में एक स्थान पर रहकर उस क्षेत्र के समस्त सनातनधर्मियों को अपने दर्शन, पूजन, भिक्षा-वन्दन, जिज्ञासा समाधान व प्रवचन आदि के द्वारा लाभान्वित करते हैं।

—————————————-

*अक डंडुक अभियान का हुआ शुभारंभ*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिले के इतिहास में पहली बार साझा प्रयास जिसमें आदिम जाति बैगा समाज जिला प्रशासन के समस्त विभाग कवीर स्वयंसेवी एवं स्थानीय प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्था गांधी ग्राम विकास समिति ग्रामोदय केंद्र के समन्वय से शुरू किया गया है विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण जैव विविधता, आजीविका,वन संसाधन आधारित विकास को आगे बढ़ाने के लिए अक डंडुक अभियान 15 जून से 30 जुलाई 2024 तक चलेगा अक डंडुक अभियान पीएम जनमन के उद्देश्य एवं सूचकांक को भी शामिल करते हुए किया जा रहा है जिसका भव्य शुभारंभ ग्राम पंचायत बाँटीपथरा के आश्रित बैगा बसाहट ग्राम छिंदपुर से किया गया अक डंडुक अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर,पंचायत विभाग द्वारा आवास, राशन, पेंशन,भूमि सुधार के लिए हेल्प डेस्क,महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कुपोषित बच्चों के लिए सेवाएं, आँगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पोषण की सेवाएँ वन विभाग द्वारा वन संसाधन एवं वनोपज से जोड़ने का समन्वित प्रयास किया गया अक डंडुक अभियान का श्लोगन-अक डंडुक जिनगी कर बारो पढ़न गोदन कर नाने जाबो समस्त ग्रामवासियों एवं बच्चों द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई जिसके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण सहित विकास कार्यक्रम के जागरूकता के लिए किया गया बैगा बच्चों को स्कूल भेजने के लिए चिन्हांकित किया गया जिन्हे स्कूल में दाखिला एवं नियमित स्कूल भेजने का कार्य किया जायेगा अक डंडुक अभियान में ईतवारी राम मछिया बैगा प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज ने कहा कि सब लोग अपनी संस्कृति के साथ साथ शिक्षा स्वास्थ्य और पोषण को लेकर हमको इस क्षेत्र में विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है इस अभियान के साथ जुड़कर अपने बच्चों और अपना भविष्य बेहतर करें कार्यक्रम में कवीर स्वयंसेवी की जानकारी देते हुए दीपक ने गांव के संपूर्ण विकास में युवाओं के जन सहभागिता को बढ़ाने एवं स्वास्थ्य और पोषण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में जोड़ने के लिए कबीर स्वयंसेवी साथियों की भूमिका पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई दीपक ने कहा कि कबीर स्वयंसेवी जिला प्रशासन के साथ जुड़कर समुदाय का विकास को आगे बढ़ा सकते हैं इसके लिए आज ही दिए हुए लिंक पर जाकर के कबीर स्वयंसेवी पंजीयन कर सकते है कबीरधाम जिले में विभिन्न रचनात्मक और समाज के निर्माण के लिए बेहतरीन और सराहनीय प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज से भी लोगों ने उत्साहपूर्वक कबीर स्वयंसेवी के रूप में अपना पंजीयन कराया ।
संकल्प लिया कि बैगा गांव में बैगा आवास स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण साफ-सफाई और कुपोषण को दूर करने,महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे पर कार्य करने के लिए बैगा कवीर स्वयंसेवी के रूप में अपना पंजीयन कराया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिला, पुरुष एवं बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं दवाई का वितरण किया गया महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर द्वारा रेडी टू ईट फूड एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष चन्द्रकांत यादव, सदस्य कोमल सिंह धारवैया, चित्रारेखा चौरे, मानस पटेल, गणेश धुर्वे एवं नितेश चंदेल कवीर स्वयंसेवी के साथ साथ गाँव के बैगा महिला,पुरुष एवं बैगा बच्चों का सहयोग प्राप्त हुआ।

—————————————-

*अंतिम संस्कार के लिये ले जाते हुये पार्थिव शरीर पर गिरता पानी, कैसे होगा अंतिम संस्कार… बारिश या प्रशासन कौन जिम्मेदार?*

0

आंनद राठौर ब्यूरो सक्ति…मौत के बाद जिंदगी की जंग थम जाती है, लेकिन ऐसा शायद हर मामले में नहीं होता. ग्राम हरदी की भी यही कहानी है, जहां चिता पानी से भरे मैदान में पड़ी रही, लेकिन उसके अंतिम संस्कार में बारिश की बूंदों ने अंतिम सफर को दुखद बना दिया. ये घटना इतनी विभत्स है कि अपने करीबी के गुजरने का गम भरी आंखें इस नजारे को देख और नम हो गईं, लेकिन व्यवस्था के इस कुरूप के सामने हर कोई बेसहारा बना रहा.

वहां मौजूद लोगों का कहना था कि बाधा बारिश नहीं, प्रशासन की अव्यवस्था है, जो अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम बनवाने में असमर्थ है. अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों ने इसका वीडियो बनाया. अंत्येष्ठि स्थल पर टीन शेड की व्यवस्था न होने से नाराज लोगों का गुस्सा नगर पंचायत हरदी अड़भार के प्रति बढ़ गया, जिसे उन्होंने मीडिया के सामने जाहिर भी किया.आखिर कब कुंभकरण नींद से जागेगा प्रसासन ?

*बाजारों एवं हटरी में घूम-घूम कर मोबाइल फोन को चोरी करने वाले आरोपी गिरफ़्तार।*

0

*♦️ पुलिस की कार्यवाही में कुल 16 नग मोबाइल को चोरों के कब्जे से किया गया बरामद।*

*♦️ कोरबा पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

*गिरफ़्तार आरोपी:-*
01. मनोरंजन कुमार मंडल पिता श्रीराम मंडल उम्र 24 वर्ष साकिन महाराजपुर बाजार थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज झारखंड
02. लोबिन कुमार महतो पिता लक्ष्मी प्रसाद महतो उम्र 28 वर्ष साकिन बाबुपुर थाना तीनपहाड़ जिला साहेबगंज झारखंड

*अपराध क्रमांक346, 349/2024 धारा 379 भा०द०वि० एवं धारा 41(1-4) दं.प्र.सं./ 379,34 भा०द०वि०*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा बाजारों एवं हटरी में मोबाइल की चोरी को रोकने एवं उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान व नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन पर थाना क्षेत्र में बाजारों में मोबाइल फोन की चोरी के साथ साथ अवैध कारोबार करने वालों की धर पकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर पुलिस के द्वारा सक्रिय मुखबिर तैनात किये गए हैं जिनसे लगातार सूचना प्राप्त कर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में पुलिस के द्वारा *सजग कोरबा* अभियान के तहत लगातार कार्यवाही किया जा रहा है इसी तारतम्य में सायबर सेल कोरबा की टीम एवं सीएसईबी चौकी पुलिस शहर में पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तुलसीनगर कोरबा में सामुदायिक भवन के पास झारखण्ड राज्य से आये 02 लड़के बहुत सारा पुराना मोबाईल फोन रखे है तथा बिक्री करने के लिये ग्राहक तलाश रहे है की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्संबंध में अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया बाद मुखबिर के बताएं अनुसार हमराह स्टाफ एवं तुलसीनगर सामुदायिक भवन के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताए हुलिये के 02 लडकों को पकड़ा गया, जिन्होने पुछताछ पर अपना-अपना नाम मनोरंजन कुमार मण्डल पिता श्रीराम मण्डल उम्र 24 साल सा० महाराजपुर बाजार थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज (झारखण्ड) एवं लोबिन कुमार महतो पिता लक्ष्मीप्रसाद महतो उम्र 28 साल सा० बाबुपुर थाना तीनपहाड़ जिला साहेबगंज (झारखण्ड) का होना बताए, जिनसे कोरबा आने जाने का कारण पुछने पर टाल मटोल करने लगे तथा कड़ाई से पुछताछ करने पर अपने गांव से आकर बाजारों में चोरी करना बताएं। उनके द्वारा बुधवारी बाजार कोरबा में मोबाईल चोरी करना बताए जिनके कब्जे में रखे एक नीला रंग बैग को चेक करने पर चौकी सीएसईबी जिला कोरबा के अपराध कमांक 346, 349/2024 धारा 379 भा०द०वि० में चोरी गए 02 नग मोबाईल फोन के अलावा कुल 14 नग विभिन्न कम्पनियों के मोबाईल फोन बरामद हुआ, जिन पर आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 41(1-4) दं.प्र.सं./ 379,34 भा०द०वि० कायम किया गया। आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

 *अनाचार करने वाले 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

0

 *अनाचार करने वाले 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

*नाम आरोपी :-*

(1) राजेश कुमार गाडा पिता धनीराम गाडा उम्र 24 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.)

(2) गुलशन गिदौरे पिता रामेश्वर गिदौरे उम्र वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.)

(3) संदीप यादव पिता मोनू यादव उम्र 30 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.)

(4) गुलशन नटराज पिता भागवत प्रसाद उम्र 25 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.)

(5) अजय खैरवार पिता रमेश खैरवार उम्र 22 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.)

(6) गुडवा उर्फ गुड्डू साहू पिता शिवाजी साहू उम्र 20 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.)

*अपराध क्र. :- 347/2024 धारा 294, 323, 506, 392, 376(घ), 34 भादवि*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता / प्रार्थिया दिनांक 13.06.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके घर पर दिनांक 12.06.2024 को इसका देवर चावल छोडने के लिए आया हुआ था। जो कि रात्रि होने के कारण इसके घर पर ही रूका था कि रात्रि लगभग 10:30 से 11:00 बजे के मध्य अजय खैरवार, गुडुवा, भागवत का बेटा गुलशन, रामेश्वर का बेटा गुलशन, राजेश, संदीप आये और इसके घर के दरवाजे को खटखटाये तब इसका देवर दरवाजा को खोला तब वे लोग इसके देवर को गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे तथा उसका मोबाईल को छिन लिये तब इसका देवर डर के मारे वहां से भाग गया। उसके जाने के बाद वे लोग इसके साथ भी मारपीट करने लगे। उसके बाद अजय खैरवार, गुडुवा, रामेश्वर का बेटा गुलशन इसे इसके साथ अनाचार किये है तथा संदीप इसके मुंह को बंद कर दिया था।

जिसकी शिकायत पर अपराध धारा 294, 323, 506, 392, 376 (घ), 34 भादवि का घटित होना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा तथा डीएसपी प्रतिभा मरकाम के कुशल मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा आरोपीगण (1) राजेश कुमार गाडा पिता धनीराम गाडा उम्र 24 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) (2) गुलशन गिदौरे पिता रामेश्वर गिदौरे उम्र वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ. ग.) (3) संदीप यादव पिता मोनू यादव उम्र 30 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) (4) गुलशन नटराज पिता भागवत प्रसाद उम्र 25 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) (5) अजय खैरवार पिता रमेश खैरवार उम्र 22 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) (6) गुडवा उर्फ गुड्डू साहू पिता शिवाजी साहू उम्र 20 वर्ष साकिन थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना सिद्ध पाये जाने से आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया है।

*भाई से विवाद होने पर डायल 112 में किया फ़ोन, मदद पहुँचाने वाले आरक्षक से ही करने लगा हुज्जतबाजी और की हाथापाई*

0

➡️ *आरोपी के विरुद्ध थाना कोटा में अपराध दर्ज*

➡️इवेंट क्रमांक BLS-13/06/24-113 थाना रतनपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर➡️डायल 112 छ॰ग० सरकार की आपातकालीन सेवा है जिसके माध्यम से आम जानता को पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं अन्य सभी सेवाओं का लाभ एक फ़ोन पे ही मिलता है चाहे कहीं दुर्घटना हुई हो, लड़ाई झगड़ा हुआ हो, कहीं आग लग गई हो या कोई मेडिकल इमरजेंसी हो डायल-112 में कार्यरत स्टाफ तत्काल वहाँ पहुँच कर पीड़ितों की मदद ले लिए हमेशा तत्पर रहे हैं , ऐसी ही एक सूचना डायल-112 के कमाण्ड सेंटर रायपुर को प्राप्त हुई कि थाना रतनपुर क्षेत्र में गिरजा मंदिर के पास दो भाइयो में लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट हुआ है, रतनपुर डायल 112 की गाड़ी ख़राब होने से कोटा 112 टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई । डायल 112 टीम को थाना कोटा से रतनपुर क्षेत्र जाने में 30 मिनट समय लगा । जहां अरूण यादव निवासी गिरजाबंद रतनपुर को उसके भाई दिनदयाल यादव के द्वारा मारपीट कर दिया था। जिसे ईलाज हेतु सीएचसी रतनपुर जाने के लिए कहा गया। तभी मोहल्ले का विनय धीवर वहां पहुंचा और ड्यूटी में कार्यरत आरक्षक से दुर्व्यवहार करते हुए, इतना समय लगता है मर जाते तो क्या होता , बोलकर गाली-गलोच करने लगा जिनको मना करने पर कॉलर अरुण यादव द्वारा भी गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की कर मारपीट करने लगा , मारपीट से आरक्षक को चोटें आयी हैं। जिसकी सूचना आरक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं थाना पेट्रोलिंग को दी गई , पेट्रोलिंग गाड़ी पहुँचने पर आरोपी विनय धीवर को पकड़कर थाना सुपुर्द कर आरोपीयो के विरुद्ध थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 432/24 धारा 196, 353, 294, 323, 34 भा.द.स. तहत कार्रवाई की है। प्रकरण के दोनों आरोपियों अरुण यादव और विनय धीवर की गिरफ़्तारी हो गई है

➡️ पुलिस अधीक्षक ने कहा जांच में करें सहयोग, जवानों से गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी।

➡️ एसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि ड्यूटी के दौरान पुलिस के जवानों से अनावश्यक ना उलझें। पुलिस के किसी अधिकारी-कर्मचारी के व्यवहार को लेकर समस्या होने पर उच्च अधिकारियों से लिखित में शिकायत की जा सकती है। ड्यूटी के दौरान पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी से गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह का मामला सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी..

*सेक्सटॉर्शन के मामले में अंतर्राज्यीय आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

0

 *डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.)* पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के निर्देशन एवं *श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में साइबर अपराध पर ‘‘प्रहार’’।
 *रेंज सायबर थाना* व *ए.सी.सी.यू. बिलासपुर* की संयुक्त टीम द्वारा सायबर ठगी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।
 व्हाट्सएप एप के माध्यम से *रिटायर्ड तहसीलदार* को डरा-धमका कर किए थे 11 लाख रुपए की ठगी। घटना थाना *कोनी क्षेत्र* से संबधित है।
 फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक अकाउंट का आरोपी धोखाधडी करने में करते थे उपयोग।
 आरोपियों के द्वारा सेक्सटार्शन, आर्मी का ऑफिसर बनकर एवं जीजा/रिश्तेदार बनकर लोगों को कॉल कर करते थे ऑनलाईन ठगी।

अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 420, 383, 34, 201 भा.द.वि. एवं 66(डी) आई.टी एक्ट
गिरफ्तार आरोपी :-
(01) *तारिफ पिता दीन मोहम्मद उर्फ दीनू* उम्र 25 वर्ष निवासी हजारीबास,
थाना कामां जिला डीग (राजस्थान)
(02) *मो. शमीम पिता अब्दुल रशीद* उम्र 21 वर्ष निवासी हजारीबास, थाना
कामां जिला डीग (राजस्थान)
(03) *अमजद खान पिता शरीफ खान* उम्र 32 वर्ष निवासी दोलाबास, थाना
कामां जिला डीग (राजस्थान)

आशीष कश्यप बिलासपुर-प्रार्थी शंकर पाटले निवासी थाना-कोनी जिला बिलासपुर को दिनांक 08.04.2024 से 24.04.2024 तक अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर व डरा धमका कर झूठे केश में फंसाने की धमकी देकर सायबर ठग के द्वारा अलग-अलग तिथियों में कुल 10,94,500/- रुपये की ठगी कर धोखाधड़ी किया गया है। लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों की जानकारी सायबर पोर्टल संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हांकित कर एकाउंट स्टेटमेंट, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन व टेक इंट के माध्यम से प्राप्त किया गया। आरोपी राजस्थान के थाना कामां अंतर्गत ग्राम हजारीबास व दोलाबास के निवासी होने की जानकारी प्राप्त हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम निरीक्षक राजेश मिश्रा के साथ राजस्थान रवाना की गई टीम द्वारा 01 सप्ताह तक राजस्थान में रहकर आरोपियों का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जो आरोपीगण (01) तारिफ (02) मो. शमीम (03) अमजद खान निवासी दोलाबास, थाना कामां जिला डीग (राजस्थान) तीनों का ऑनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो बिलासपुर रेंज थाने में पंजीब़द्ध अपराध क्रमांक 02/2024 के प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करने का जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपियों से ठगी में उपयोग आने वाले फर्जी सिम कार्ड व फर्जी बैंक खाते जप्त किये गये। गिरफ्तार आरोपियां से घटना में प्रयुक्त 04 नग एण्ड्रायड फोन मय सिम कार्ड जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर आज माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।
सम्पुर्ण कार्यवाही में श्री *अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह नपुअ. चकरभाठा के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, आरक्षक श्रीश तिवारी, दीपक कौशिक, मुकेश वर्मा* का विशेष योगदान रहा।
*#-ः बिलासपुर पुलिस की अपील :-*
साइबर ठग आये दिन नये नये तरीको के माध्यम से आम जनता से धोखाधड़ी करने का प्रयास करते है –
 कोई भी व्यक्ति अनजान नम्बर से अपने आप को पुलिस का अधिकारी, सी.बी.आई. अथवा ई.डी. का अधिकारी बताकर ठगी करने का प्रयास करते है ऐसे कॉल से सावधान रहे। बिलासपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के ठगी को रोकने के लिये थानो में आम जनता द्वारा दर्ज कराये गये रिपोर्ट में मोबाईल नम्बर एवं व्यक्तिगत जानकारी हाईड किया जा रहा है।
 किसी भी लुभावने या सस्ती कीमतों पर मिलने वालों सामानों को खरीदते समय
नगद (कैश, ऑन डिलीवरी) में लेन-देन करें।
 अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नही है उसके साथ कभी भी
कोई निजी जानकारी, बैंकिग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि
शेयर न करे।
 अनजान वेबसाईट एवं अनाधिकृत एप डॉउनलोड या सर्च करने से बचे।
 कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने अथवा रकम दुगना करने का झांसा देने वाले
व्यक्तियों से सावधान रहे खुद को स्वयं होकर ठगो के पास न पहॅुचाये।
 स्वयं की पहचान छुपाकर सोशल मिडीया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के
माध्यम से ईंटिमेट (अश्लील लाईव चैंट) करने से बचे।
** परीक्षा में अधिक अंको से पास करा देने की झांसा देने वाले व्यक्तियो खासकर $92
नम्बरो से होने वाले साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर निम्न प्रकार से त्वरित
रिपोर्ट दर्ज करा सकते है : –
*तत्काल नजदीकी थाना में अपनी शिकायत दर्ज करें।*
 हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।
 http://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते है।