Home Blog Page 624

* शादी का झांसा देकर शारीरीक संबंध बनाने वाला आरोपी सिविल लाईन पुलिस की गिरफ्त में ।*

0

* अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर आरोपी काे पकड़ लिया गया ।*
* आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।*

*आरोपी का नाम-* सतीश मसीह पिता जशवंत मसीह पता डिसाईपल चर्च बर्जेश ग्राउण्ड के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

*आशीष कश्यप बिलासपुर -* इस प्रकार है कि प्रार्थिया के द्वारा दिनॉक 09-07-2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित शिकायत पत्र पेश किया गया कि आरोपी सतीश मसीह पिता जशवंत मसीह पता डिसाईपल चर्च बर्जेश ग्राउण्ड के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. के द्वारा शादी का झांसा देकर दिनॉक् 09-07-2018 से 15-05-2024 तक शारीरीक शोषण किया है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दिया गया, जिस पर महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्या के नेतृत्व में आरोपी सतीश मसीह की पतासाजी कर चंद घंटे के अंदर पकड़कर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*श्रीरामलला दर्शन योजना: जिले से 64 तीर्थयात्री करेंगे अयोध्या दर्शन*

0

*कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर दल को किया रवाना*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम की यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए विष्णुदेव साय सरकार की ओर से ‘‘श्रीरामलला दर्शन योजना’’ चलाई जा रही है। इस योजना के तहत तीर्थ यात्रियों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज 64 यात्रियों के दल को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसों में सवार ये तीर्थयात्री मुंगेली से बिलासपुर रेलवे स्टेशन जाएंगे और वहां से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर श्री देव ने तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछा और उन्हें पुष्पाहार पहनाकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह नजर आया। बस में बैठे महिला-पुरूष तीर्थ यात्री जय श्री राम का नारा लगाते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। उत्साहित यात्रियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार द्वारा की गई इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। लोरमी विकासखंड के पीपरखुंटी गांव के पंडित शिवकुमार पांडे ने बताया कि शासन द्वारा शुरू किए गए श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम की यात्रा करना मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। हम सभी इस यात्रा के लिए काफी उत्साहित है। इसी प्रकार मुंगेली विकासखंड के ग्राम केशरुवाडीह के पिल्लूराम साहू ने बताया कि सरकार की इस अनूठी पहल से हमें अयोध्या में श्रीरामलला दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।
उपसंचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भूमिका देसाई ने बताया कि जिले से 64 लोगों को ले जाने का लक्ष्य मिला था और जिले के सभी ब्लॉक और नगरीय क्षेत्र से सभी 64 तीर्थयात्री आज रवाना हुए। इन तीर्थयात्रियों को दो बसों के माध्यम से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन तक भेजा गया। वहां से सभी स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इन सभी तीर्थयात्रियों को रास्ते में खाने पीने, अयोध्या में ठहरने और दर्शन के बाद वापस घर तक निःशुल्क पहुंचाया जाएगा। तीर्थ यात्रा के दौरान दो कर्मचारी देखरेख के लिए लगाए गए हैं। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*निलंबित IAS रानू साहू की फिर बढ़ी मुश्किलें; जमानत याचिका खारिज*

0

छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाला (Chhattisgarh Coal Scam) मामले में निलंबित IAS रानू साहू (IAS Ranu Sahu ) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है. रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने IAS रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी है. फिलहाल रानू साहू को जेल में ही रहना होगा. दरअसल, मंगलवार को रानू साहू की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद जज ने 10 जुलाई तक के लिए फैसला को सुरक्षित रखा था. वहीं बुधवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने EOW के मामले में जमानत याचिका खारिज की है.
ED मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू को मिली जमानत

इससे पहले सोमवार, 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से ED मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू समेत दो हाई प्रोफाइल आरोपियों को जमानत मिली है. दोनों को 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत दी गई है. हालांकि ऐसे में रानू साहू को जेल से बाहर आना फिलहाल मुश्किल है.

*EOW मामले में जमानत याचिका खारिज*

कोयला घोटाले मामले में ED के बाद एसीबी (ACB) और ईओडब्लू (EOW) ने नई एफआईआर दर्ज की थी. जिसपर सोमवार को सुनवाई हुई. इस दौरान रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने फैसले को 10 जुलाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था, जिसपर कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी.

*क्या फिर होगी दीपेश टांक की गिरफ्तारी?*

ED मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रायपुर सेंट्रल जेल में बंद दीपेश टांक की मंगलवार की रात जोल से रिहाई हो गई है. हालांकि EOW मामले में आज कोर्ट से फैसला आएगा कि उसे हिरासत पर देना है या नहीं. अगर कोर्ट का फैसला EOW के पक्ष में आता है तो एक बार फिर दीपेश टांक की गिरफ्तारी हो सकती है.

*जिला चिकित्सालय में मानव संसाधन प्रबंधन को बेहतर करें – कलेक्टर*

0

*सोनोग्राफी सहित जांच की व्यवस्था में सुधार करने के दिए निर्देश*

तिजराम साहू मुंगेली  जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आज जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री राहुल देव ने पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन, कार्यवाही विवरण और वर्तमान एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की।
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी सहित अन्य जांच की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को विभिन्न जांच एवं परीक्षण की रिपोर्ट समय पर मिले, इसके लिए व्यवस्था बनाएं। उन्होंने जांच एवं परीक्षण की रिपोर्ट मोबाईल पर भेजने के लिए डिजिटल व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को गंभीरता के आधार पर प्राथमिकता देते हुए बेहतर ईलाज सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कार्य मूल्यांकन के लिए व्यवस्था बनाने एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान मरीजों से लेन-देन की शिकायत नहीं आना चाहिए अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

*नर्सिंग स्टॉफ, गार्डन एवं पानी टंकी निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा*

जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान जिला चिकित्सालय की छत पर पानी टंकी निर्माण, हर्बल गार्डन में औषधीय पौधा रोपण, मातृ शिशु चिकित्सालय की बाथरूम रिनोवेशन और सभी खिड़कियों में एल्युमिनियम जाली लगवाने, कायाकल्प कार्यक्रम के मापदंड के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर जिला चिकित्सालय में कार्य करने, चिकित्सालयीन व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता एवं एंबुलेंस वाहन की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु उक्त विषयों पर आवश्यक कार्यवाही की बात कही।

*अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल*

इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में प्रसव जांच कक्ष, आईसीयू यूनिट सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने वार्ड रूम में साफ-सफाई सहित मरीजों को साफ-सुथरा चादर, टावेल आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने डॉक्टरों की उपलब्धता की भी जानकारी ली तथा ड्यूटी चार्ट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मरीजों का पूरी संवेदनशीलता से बेहतर ईलाज करें। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र पैकरा, सिविल सर्जन डॉ एम.के. राय, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे सहित जीवनदीप कार्यकारणी समिति के सदस्यगण, विशेषज्ञ चिकित्सक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा: 11 से 24 जुलाई तक*

0

*कलेक्टर ने परिवार कल्याण प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*

तिजराम साहू मुंगेली // जनसंख्या वृद्धि को रोकने तथा परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा। जिसका स्लोगन ’’विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दम्पत्ति की शान’’ है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के सफलता के लिये परिवार कल्याण प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन अपनाने लोगों को जागरूक करने के लिए पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिससे लोगों में निश्चित रूप से जागरूकता आएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेन्द्र पैकरा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार कल्याण प्रचार-प्रसार रथ विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न ग्रामों में पहुँचेगी, जहां लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय, 50 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल लोरमी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। पुरूष नसबंदी कराने पर 03 हजार रूपए एवं महिला नसबंदी कराने पर 02 हजार रूपए तथा प्रसव पश्चात नसबंदी कराने पर 03 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे एवं जिला आर.एम.एन.सी.एच.ए सलाहकार डॉ सोनाली मेश्राम सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

*कलेक्टर एवं विधायक ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ लगाए पौधे*

0

*आमजनों को पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

तिजराम साहू मुंगेली  विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम छटन में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ पौधा लगाया। उन्होंने जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक श्री मोहले ने पेड़-पौधों की उपयोगिता एवं महत्व बताते हुए सभी लोगों से पौधा लगाने की अपील की।
कलेक्टर श्री देव ने कहा की पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेते हुए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान आक्सीजन की मात्रा बढ़ाने, धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान करने में समर्थ होगा।
कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव ने पौधारोपण करते हुए जिलेवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने भी पौधारोपण किया। उन्होंने कहा की एक पेड़ मां के नाम के संदेश के साथ यह पौधारोपण अभियान निश्चित रूप से पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा। पौधारोपण कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छटन के उत्साहित बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के सुअवसर पर पौधा लगाकर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिक से मां के सम्मान के स्वरूप में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की थी।

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छटन पहुंचकर बच्चों का बढ़ाया उत्साह*

इस दौरान विधायक श्री मोहले एवं कलेक्टर श्री देव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बातचीत की व स्कूल में मिल रही सुविधाओं एवं स्कूल की स्थिति के बारे में जाना और स्कूल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। कलेक्टर श्री देव ने शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों से बातचीत की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जिले के प्रवीण्य सूची में स्थान पाने वाले कक्षा दसवीं के छात्र सुदीप वर्मा, कक्षा बारहवीं की छात्रा कुमारी प्रिंसी, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सॉफ्टबाल खिलाड़ी उमाशंकर तथा ताइक्वांडो खिलाड़ी सेवक राम से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाते हुए अन्य छात्रों को भी जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक श्री मोहन उपाध्याय ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

*सक्ति पुलिस की नई पहल औषधि विभाग के साथ चलाया गया दवाई दुकानों की चेकिंग का अभियान पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के निर्देश पर की गई कारवाई*

0

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ति क्षेत्र में नशे के बढ़ते अवैध कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी अपनी पदस्थापना के बाद से ही सतत प्रयास कर रही हैं।अवैध शराब के व्यवसाय के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई लगातार और कठोर कारवाई ने काफी हद तक अवैध शराब के व्यवसाय पर अंकुश लगाया है।अब पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने ड्रग्स के रूप में लिए जाने वाले सूखे नशे और टेबलेट के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं और औषधि विभाग को साथ लेकर कारवाई करने पुलिस अधिकारियों को उनके द्वारा कहा गया है।शहर में बढ़ते नशे के विरुद्ध, विशेकर युवा वर्ग जो की लगातार ऐसी प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करके न सिर्फ अपना स्वाथ्य और भविष्य बर्बाद कर रहें हैं, बल्कि अपराध की ओर भी प्रवृत्त होते हैं, इसके लिए पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए ।इस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री रमा पटेल जी के मार्गनिर्देशन में आज एसडीओपी सक्ति श्री मनीष कुंवर ने औषधि विभाग के निरीक्षक श्री सुमीत परिहार और सक्ति पुलिस से उप निरीक्षक अनवर अली और उप निरीक्षक समीर डुंगडुंग मय टीम के साथ नगर के मेडिकल स्टोर्स में चेकिंग का विशेष अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान शक्ति नगर में स्थित खेतान मेडिकल , श्याम मेडिकल, डालमिया मेडिकल, अशोक मेडिकल , रतेरिया मेडिकल और गायत्री मेडिकल एवं दवा स्टोरेज़ गोदाम की औचक चेकिंग की गई।

इस चेकिंग में दवा दुकानों का लाइसेंस, प्रोपराइटर की जानकारी, फार्मास्यूटिकल के संचालक की डिग्री और वैध दस्तावेज, दवाओं की स्टॉक पंजी, विशेषकर एनआरएक्स (नारकोटिक्स ड्रग्स )के संबंध में रखे जाने वाले H 1रजिस्टर, स्टॉक पंजी, खरीदी बिक्री की पंजी, और मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन का रिकॉर्ड रखने संबंधी दस्तावेज चेक किए गए।
कई दवा दुकानों में एक्सपायरी हो चुकी दवाइयां और मेडिकल किट स्टॉक में पाई गई,जिन्हे विधिवत डिस्पोजल( पर्यावरणीय अनुकूल) करने या कंपनी को वापस करने की हिदायत दी गई।विगत दो वर्षों की खरीदी बिक्री का रिकॉर्ड, रसीद और पंजी का लगातार संधारण करने बताया गया।
इस दौरान नारकोटिक्स ड्रग्स,विषेकर ऐसे दवाइयां जिनका लोग नशे के लिए इस्तेमाल करते हैं जैसे, अल्पाजोलम, नाईट्रा आदि और उनके सबसीडीरी को चेक कर दावा विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई की बिना वैध मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन और रिकॉर्ड को उचित तरीके से संधारित किए बिना ऐसे दवाओं के विक्रय करने पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कठोर कारवाई की जायेगी।

इस संबंध में एसडीओपी सक्ति श्री मनीष कुंवर ने बताया है की पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने सख्त निर्देश दिए हैं की नशे की टेबलेट और दवाओं आवेश रूप से विक्रय करने वालो के विरुद्ध कठोर कारवाई की जायेगी।उसी के तारतम्य में आज ये पुलिस और औषधि विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया है।कई मेडिकल स्टोर्स में चेकिंग के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई हैं, जिन्हे दुरुस्त करने की हिदायत दी गई है।दावा विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है की यदि किसी भी प्रकार की अवैध प्रकार से नशे की गोलियों की बिक्री करते पाए जाने पर कठोर कारवाई की जायेगी, साथ ही यदि कोई व्यक्ति नशे की दवाई देने दबाव डालता है या भय दिखता है, तो उसकी सूचना भी तत्काल पुलिस को देने दवा विक्रेताओं को कहा गया है।अवैध नशे के विरुद्ध ये अभियान सतत जारी रहेगा,और सक्ति नगर के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी ऐसी ही चेकिंग कराई जाएगी।

*अब इस नल से पानी ही नहीं, होने लगी हैं खुशियों की बरसात*

0

*वृद्धा गणेशों बाई पहले बरसात में हो जाती थीं बूँद-बूँद को मोहताज*

*घर पर नल लगने से दूर हुई पानी की समस्या*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / वह बरसात का ही महीना था। आसमान से पानी तो बरस रहे थे…नदी-नाले उफान पर थे… गाँव के आसपास सब कुछ जलमग्न जैसा था…उसके लिए तो बरसात एक आफत की बरसात बन गई थी ,क्योंकि सभी तरफ पानी-पानी होकर भी वृद्धा गणेशों बाई बूँद-बूँद को मोहताज थीं। यह सिर्फ बरसात के दिनों की ही बात नहीं थीं। वृद्धा गणेशों बाई और गाँव के अधिकांश लोगों को गर्मी के दिनों में भी इसी तरह की समस्याओं से भुगतना पड़ता था। बरसात में गंदे हुए नाले के पानी से काम चलाना पड़ता था और गर्मी के दिनों में पानी सूख जाने से दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता था। ऐसे कई चुनौतियां भी आई कि बरसात के दिनों जान जोखिम में डालकर पत्थरों में फ़िसलन के बीच पानी का इंतजाम करना पड़ा..। अब जबकि गाँव में ही जल जीवन मिशन और क्रेडा के माध्यम से सोलर ड्यूल पम्प लग गया है तो वृद्धा गणेशों के घर नल लगाया गया है। इस नल से उसकी बरसाती आफत खत्म होने के साथ ही नल से पानी मिलने के साथ खुशियों की बरसात भी होने लगी है।
कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कोरई पानी की समस्या हर गर्मी में विकराल हो जाती थी। ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ता था। कुछ दूर मौजूद एक नाला ही था,जिनके भरोसे गर्मी, बरसात बिताई जाती थी। लेकिन यह आसान भी नहीं था,क्योंकि गर्मी में जल का स्तर कम होने के साथ ही सूखे जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता था वहीं बारिश में नाले में उफान के साथ ही गन्दे हुए पानी उनकी परेशानी का सबब बन जाती थी। गांव में पानी में उपलब्ध कराने कई प्रयास भी हुए, लेकिन पर्वतीय इलाका होने की वजह से पानी की समस्या जस की तस बनी रही। आखिरकार इस समस्या से निपटने नई रणनीति अपनाई गई। जल जीवन मिशन और क्रेडा के माध्यम से गाँव में सोलर ड्यूल पम्प की स्थापना की गई। इस पम्प से घरों तक पाइप लाइन बिछाया गया। सभी प्रक्रिया पूरी कर जब पानी आपूर्ति शुरू की गई तो यह गाँव के लिये एक बड़ी उपलब्धि और खुशियों का अवसर था। नल से घर में ही पानी मिलना यानी उनकी बड़ी समस्या का अंत था। शायद इसीलिए गाँव कोराई की 65 वर्षीय वृद्धा गणेशों बाई कहती है कि इस नल ने उनकी बहुत बड़ी समस्या को दूर कर दिया है। बरसात के दिनों में साफ पानी के लिए बहुत तरसना पड़ता था। जिस नाले से गाँव के लोग पानी लेते थे वह मटमैला होने के साथ गंदा भी हो जाता था और बारिश में पत्थरों में हुई फिसलन के बीच बर्तन से पानी भरकर घर लाना भी बड़ा जोखिम भरा होता था। गणेशो बाई ने यह भी बताया कि पानी की समस्या साल भर बनी रहती थी। गर्मी के दिनों में भी पानी का स्तर कम होने का खामियाजा भुगतना पड़ता था। अब जब नल घर में लग गया है तो इस उम्र में उसके लिए इससे बड़ा भला और क्या सहारा हो सकता है..नल का साफ पानी घर पर ही भर लेती है और किसी तरह का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ता है।

*राजभवन में धूमधाम से मनाया गया बिहार, ओडिशा, गुजरात, सिक्किम और तेलंगाना राज्यों का स्थापना दिवस*

0

*विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान और समझ से भारत की एकता और अखंडता होगी मजबूत-राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन*

रायपुर, /राजभवन में आज बिहार, ओडिशा, गुजरात, तेलंगाना और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान और समझ से भारत की एकता और अखंडता मजबूत होगी।

केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे का स्थापना दिवस मनाएगें। इसी कड़ी में राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले गुजराती, बिहारी, उड़िया, तेलुगू समाज और सिक्किम के लोगों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गर्व विषय है कि आज हमारे बीच बिहार, ओडिशा, गुजरात, सिक्किम और तेलंगाना राज्यों के लोग हैं, जो हमारे जीवन को समृद्ध बना रहे हैं और छत्तीसगढ़ के उत्थान और विकास में योगदान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने और इसकी प्रगति को आगे बढ़ाने में इन राज्यों के नागरिकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी उपस्थिति से न केवल विविधता आई है बल्कि नए विचारों और दृष्टिकोणों का भी संचार हुआ है।

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने इन विभिन्न राज्यों की विशेषताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध और महावीर की भूमि बिहार ने मानव जाति को शांति और अहिंसा का संदेश दिया। शिक्षा के केंद्र नालंदा ने हमारे ज्ञान और संस्कृति को एक नया आयाम दिया है। छत्तीसगढ़िया और उड़िया भाई-भाई हैं और दोनों राज्यों की संस्कृति एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैै। पश्चिमी ओडिशा का छत्तीसगढ़ के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव और सामाजिक सद्भाव है। संबलपुरी कपड़ा और संगीत छत्तीसगढ़ के जीवन का हिस्सा बन गया है और लगभग 30 लाख उड़िया लोग छत्तीसगढ़ में रहते हैं तथा राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि गुजरात पश्चिमी भारत का गहना है। यह व्यापार और वाणिज्य का सबसे बड़ा केन्द्र है। राज्य ने सदियों से अपने प्राचीन इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखा है। अपने त्योहारों, पहनावे और भाषा से लेकर उनके उत्सवों और स्वादिष्ट भोजन तक, गुजरात आश्चर्यजनक रूप से अपनी जीवंत संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। तेलंगाना अपने विविध इतिहास और विरासत के साथ नवाचार का संगम है। भारत का सबसे युवा यह राज्य, दक्षिण और उत्तर की दो संस्कृतियों का मिश्रण है। सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संपदा के साथ-साथ शांति और सद्भाव का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि सभी राज्य एक-दूसरे से सीखने और भारत को अधिक शक्तिशाली, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर उड़िया समाज के प्रतिनिधि, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, गुजराती समाज की प्रतिनिधि श्रीमती चार्मी दावड़ा, बिहारी समाज के प्रतिनिधि आचार्य श्री रेमेन्द्र नाथ मिश्र और तेलंगाना समाज के प्रतिनिधि श्री जी. स्वामी ने अपने-अपने समाज की गतिविधियों और छत्तीसगढ़ के विकास में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। विभिन्न विश्वविद्यालयों की छात्राओं ने इन राज्यों के लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तृति दी। जिसमें ओडिशा के जनजाति समाज का डालखाई नृत्य, बिहार का कजरी लोकनृत्य, गुजरात का गरबा, तेलंगाना का लंबाडी पिल्ला और सिक्किम के लोकनृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

बिहारी समाज के प्रतिनिधि और इतिहासकार आचार्य श्री रेमेन्द्र नाथ मिश्र ने राज्यपाल को इस विशेष अवसर पर ऐतिहासिक ताम्र पत्र की अनुकृति भेंट की साथ ही गुजराती समाज के लोगो ने पारंपरिक वस्त्र भेंट किया। राज्यपाल ने सभी को राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री हरिचंदन को भी इन राज्यों के प्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।

कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन राज्यपाल की उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने किया। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*अंतर्राज्यीय शातिर अपराधी पर बडी कार्यवाही, *शादी कराने का झांसा देकरमल्टीनेशनल कंपनी के साॅफ्टवेयर इंजिनियर से *करोडो रू की ठगी करने वाला शातिर ठग 48 घण्टे के भीतर ही पुलिस की गिरफ्त में।*

0

*अंतर्राज्यीय शातिर अपराधी पर बडी कार्यवाही, *शादी कराने का झांसा देकरमल्टीनेशनल कंपनी के साॅफ्टवेयर इंजिनियर से *करोडो रू की ठगी करने वाला शातिर ठग 48 घण्टे के भीतर ही पुलिस की गिरफ्त में।
⏭️ *डाॅ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.)* पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर के निर्देशन एवं *श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के मार्गदर्शन में सायबर अपराध पर *’’प्रहार’’।*
⏭️ रेंज सायबर थाना बिलासपुर व ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही बाद पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।
⏭️ साॅफ्टवेयर इंजिनियर से परिचय बढाकर शादी का झांसा देकर बे्रन-वाॅश कर ठगी कर वसुले *01 करोड 39 लाख 51 हजार 277 रू।*
⏭️ बैंक स्टेटमेंट एवं तकनीकी इन्पुट के आधार पर पुलिस पहुॅची शातिर अपराधी तक।
⏭️ पुलिस द्वारा करीब 35 से 40 बैंक खाते जांच बाद फ्रीज किये गये है।

*अपराध क्रमंाक 05/2024 धारा 420, 386, 34 भा.द.वि. एवं 66(डी) आई.टी एक्ट*

**नाम गिरफ्तार आरोपी:-* रोहित जैन पिता रमेश चन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष सा. कटरा बाजार जैन एजेन्सी वार्ड न. 15 मैहर थाना मैहर जिला मैहर (म.प्र.)।

*अपराध में शामिल प्रमुख तथ्य:-*
➡️ आरोपी जो *स्कूल के समय से ही मिमिक्री करता रहा* है महिला, पुरूष साउथ इंडियन, फिल्मी कलाकारो के हुबहु नकल कर आवाज निकालने में माहिर है।
➡️ *अपराध के उददेश्य से स्वयं ही महिला* एकता जैन, महिला के मामा का लडका अंशुल जैन, जिला जज सुब्रमन्यन स्वामी हैदराबाद, प्रापर्टी टैक्स आॅफिसर रामकृष्ण चेन्नई, मोबाईल लोन एप रिकवरी एजेन्ट बाॅस, आर.बी.आई. इन्स्पैक्टर विनित बनकर, किरदार गढकर प्रार्थी को लिया झांसे में।
➡️ प्रत्येक किरदार निभाने के लिये किया उपयोग किया अलग-अलग कंपनी का सिम कार्ड।
➡️ आरोपी ठगी कर *आॅनलाईन बैंटिंग एप* *डी-247* के एवीएटर, तीन पत्ती, रमी, क्रिकेट पर लगाता था दाव।


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नितिन जैन निवासी सरकण्डा बिलासपुर जो प्राईवेट कंपनी पुणे मे साॅफ्टवेयर इंजिनियर है ने सायबर थाना आकर स्वयं के साथ सायबर ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके साथ *01 करोड 39 लाख 51 हजार 277 रू की ठगी* हो गयी है प्रार्थी के लिखित आवेदन पत्र पर उपरोक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*डाॅ. संजीव शुक्ला* पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं *श्री रजनीश सिंह (भा.पु.से.)* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा धोखाधडी व सायबर अपराधो की समीक्षा कर समस्त राजपत्रित अधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये थे इस निर्देश के पालन में एक विशेष टीम द्वारा आरोपीयो का पता ठिकाना ज्ञात कर विवेचना प्रारम्भ की गई जो आरोपी का आनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई।

मामले की जांच दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी रोहित अपने भाई के घर पुणे गया हुआ था जहाॅ उसकी मुलाकात जैन काॅलोनी में रहने वाले प्रार्थी नितिन जैन से हुई आपसी परिचय बढने के बाद रोहित को नितिन जैन के विवाह हेतु लडकी की तलाश होने की जानकारी मिली इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी से संपर्क कर उसे विवाह योग्य लडकी से परिचय कराने की बात कहीं प्रार्थी इसके बातो पर विश्वास कर लिया, तब आरोपी द्वारा प्रार्थी को 02-03 लडकियो की फोटो इन्टरनेट से निकालकर दिखाया जिसमें से प्रार्थी ने एक लडकी काल्पनिक नाम एकता जैन को पसंद किया तब आरोपी रोहित ने स्वयं के मोबाईल से प्रार्थी को आवाज बदलकर लडकी एकता जैन की आवाज मंे बात कर झांसे मेे लेना शुरू कर दिया, आरोपी ने लडकी की आवाज में कुछ दिन बात कर शादी के लिये राजी होकर ठगी करना प्रारम्भ कर दिया।

*आरोपी द्वारा अपराध करने निम्न काल्पनिक किरदार की रचना की:-*

*काल्पनिक नाम एकता जैन -* एकता जैन जिससे *प्रार्थी विवाह करने की बात तय हुई थी* आरोपी ने एकता के बीमार होने व अन्य आवश्यकता होने का झांसा देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

*एकता जैन का भाई अंशुल जैन -* आरोपी ने एक नया सिम कार्ड खरीदकर *एकता जैन का भाई अंशुल जैन बनकर नये आवाज मंे* प्रार्थी से संपर्क कर अपनी बहन से विवाह की पारिवारिक सहमति दी बातचीत दौरान प्रार्थी को शेयर मार्केट मेें हानि होने, प्राॅपर्टी टेैक्स पटाने, फैमली डिस्प्युट होने का हवाला देकर प्रार्थी से करीब 30 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

*हैदराबाद के इंकम टैक्स जज सुब्रमण्यम -* आरोपी ने पुणे जाकर एक नई कहानी बनाई जिसमें लडकी एकता जैन के परिवार का हैदराबाद में प्रापर्टी होना बताया जिसकी बिक्री हेतु हैदराबाद जाना बताया यहाॅ नया सिम कार्ड खरीदकर प्रार्थी को *हैदराबाद के इंकम टैक्स के जज सुब्रमण्यम की बदली हुई आवाज में* मोबाईल पर संपर्क कर एकता के गिरफ्तार होने का झांसा देकर प्रार्थी से करीब 20 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

*चेन्नई का प्रापर्टी टैक्स अधिकारी रामकृषण्ण -* आरोपी ने एकता जैन का चेन्नई में भी प्रापर्टी का टैक्स जमा न होने के कारण एकता की गिरफ्तारी की संभावना बताकर चेन्नई का *प्रापर्टी टैक्स अधिकारी रामकृषण्ण की बदली हुई आवाज में* तमिल, हिन्दी, अंग्रेजी में प्रार्थी से करीब 15 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

*आर.बी.आई. अधिकारी विनित -* आरोपी ने इसी प्रकार आर.बी.आई. अधिकारी विनित की बदली हुई आवाज में इन्स्टेन्ट लोन एप के माध्यम से रकम अदायगी न कर पाने के कारण तुम जांच एजेंन्सीयो के सर्विलंेस मेें हो *पुलिस व ई.डी.* अधिकारी तुम्हारे घर पर रेड करने वाले है तुम दवाजा मत खोलना और *स्वयं जाकर प्रार्थी के घर का दरवाजा खटखटाने लगा* और प्रार्थी को भय हो गया कि पुलिस इसे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है आरोपी स्वयं प्रार्थी के *घर के निचे खडे होकर फोटो खिंचकर प्रार्थी को भेजता था* कि तुम जांच एजेंन्सीयो के सर्विलंेस मेें हो। प्रार्थी डर में आकर से करीब 20 लाख रू विभिन्न बैंक अकाउंट में जमा करा लिया।

मामले में *आरोपी रोहित जैन* पिता रमेश चन्द्र जैन उम्र 33 वर्ष सा. कटरा बाजार जैन एजेन्सी वार्ड न. 15 मैहर थाना मैहर जिला मैहर (म.प्र.) को *मैहर से हिरासत में लेकर* पुछताछ किया गया घटना में प्रयुक्त 02 नग एण्ड्रायड फोन 02 नग कि-पैड फोन 11 नग सिम कार्ड जप्त किया गया है आरोपी का अपराध स्वीकार करने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

सम्पुर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर *श्री उमेश कश्यप* , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर *श्री अनुज कुमार,* नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा *श्री निमितेश ंिसह* के मार्गदर्शन में *निरीक्षक राजेश मिश्रा* प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक सैय्यद साजिद, विक्कु सिंह ठाकुर आरक्षक चिरंजीव कमलेश, मुकेश वर्मा का विशेष योगदान रहा।