Home Blog Page 623

*किसान उद्यानिकी फसल के लिए करा सकते हैं बीमाआवेदन 31 जुलाई तक*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // उद्यानिकी फसल अमरूद, केला, पपीता, मिर्च एवं अदरक आदि के उत्पादन से जुड़े किसान अपने फसलों का बीमा करा सकते हैं। फसल बीमा के लिए संबंधित किसान 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। साग-सब्जी एवं फलों की खेती करने वाले उद्यानिकी कृषकों को प्रतिकूल मौसम से होने वाले क्षति से बचाने के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि इच्छुक ऋणी-अऋणी किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति या बीमा कम्पनी, भारतीय कृषि बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि से सम्पर्क कर अपने उद्यानिकी फसलों का बीमा करा सकते हैं। इच्छुक कृषकों को अधिसूचित फसलों की बीमित राशि का 05 प्रतिशत प्रति हेक्टेयर देना होगा। इस हेतु बीमा कम्पनी के राज्य स्तरीय प्रतिनिधि श्री विशाल गुलाटी मोबाईल नम्बर 7224991180 एवं जिला स्तरीय प्रतिनिधि श्री ताराचंद मोबाईल नम्बर 9617739731 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
अधिसूचित फसलों में टमाटर के लिए देय प्रीमियम 06 हजार रूपए, बैगन के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर देय प्रीमियम 03 हजार 850 रूपए, अमरूद के लिए 02 हजार 250 रूपए, केला के लिए 08 हजार 250 रूपए, पपीता के लिए 06 हजार 250 रूपए, मिर्च के लिए 04 हजार 500 रूपए और अदरक के लिए 07 हजार 500 रूपए किसानों को देना होगा। इस योजना में अऋणी कृषक को शामिल होने के लिए घोषणा पत्र के साथ फसल बोआई प्रमाण पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र सहित संबंधित अन्य अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। इसी तरह ऋणी कृषक, जो योजना में शामिल होना नहीं चाहते, उन्हें भारत सरकार द्वारा जारी चयन प्रपत्र अनुसार हस्ताक्षरित घोषणा पत्र अनुसार बीमा आवेदन की अंतिम तिथि के 07 दिवस के पूर्व तक संबंधित वित्तीय संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

*नाबालिक बालिका को बहला फुसला कर भाग ले जाने तथा बार-बार दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले 01आरोपी एवं 04 सहयोगियों को कुकदुर पुलिस ने पहुंचा सलाखों के भीतर।*

0

हिमांशु सिह ठाकुर कबीरधाम जिला के थाना कुकदुर में थाना क्षेत्र कि नाबालिक पीड़िता के परिजन पीड़िता के साथ थाना आकर लिखित शिकायत आवेदन पेश करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मेरी नाबालिक लडकी को पूर्व वर्ष 2023 में निलेश सोनवानी, कार्तिक राम सोनवानी, संतोष सोनवानी, नंदलाल सोनवानी व भगवती मरावी द्वारा हमारे संरक्षण से बहला फुसलाकर भगाकर ले गये थे। जहां आरोपी निलेश सोनवानी द्वारा 04 दिन तक जबरदस्ती अपने घर में मेरी नाबालिक लड़की को रखकर, अन्य आरोपीगण की संरक्षण में जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाता रहा। जिसके पश्चात दिनांक-08/07/2024 को पीड़िता को पुनः दैनिक कार्य हेतु जाते वक्त अकेला पाकर रात्रि का फायदा उठाकर खेत में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। कि रिपोर्ट पर थाना कुकदुर में आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 91/24 धारा 363,366,342,376(2)(N) एवं 6 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण नाबालिक बालिका संबंधी होने से थाना प्रभारी द्वारा तत्काल घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री व्यास नारायण चुरेंद्र द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार की गई।महिला अधिकारी उप. निरीक्षक ठगिया चंद्रवंशी द्वारा पीड़िता और उसकी माँ से अपराध के संबंध में पूछताछ कर विधिवत कार्यवाही की गई। जिसके पश्चात गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी निलेश वगैरह की पता तलाश पर रवाना हुए जो पता तलाश कर आरोपीगण निलेश सोनवानी, संतोष सोनवानी, नंदलाल सोनवानी, कार्तिक राम सोनवानी, भगवती मरावी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जो दिनांक- 04/12/2023 को निलेश और उसके परिवार वाले पीड़िता को निलेश से शादी कराने का प्रलोभन देकर मो. सा. पल्सर सी.जी. 09 जे.के. 8112 में बैठकर अपने घर भेदागढ़ ले गए, आरोपी निलेश सोनवानी द्वारा लगातार 3, 4 दिन तक पीड़िता के साथ मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। जिसके पश्चात पीड़िता अपने माता-पिता के घर माता-पिता के संरक्षण में थी, तथा दिनांक-08/07/2024 को पीड़िता को खेत में अकेले पाकर मौके का फायदा उठाकर जबरदस्ती पुनः शारीरिक संबंध बनाया। आरोपियो द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी निलेश सोनवानी के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सी.जी. 09 जे.के. 8112 को विधिवत जप्त कर। आरोपीगण के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर विधिवत उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपीगण-(1) निलेश सोनवानी पिता कार्तिक राम उम्र 19 साल (2) संतोष सोनवानी पिता नंदलाल सोनवानी उम्र 30 साल (3) भगवती उर्फ भगमती मरावी पिता संतोष सोनवानी उम्र 21 साल (4) कार्तिक राम पिता तोक सिंह सोनवानी उम्र 48 साल (5) नंदलाल पिता तोक सिंह सोनवानी उम्र 55 साल सभी निवासी ग्राम भेड़ागढ़ थाना कुकदुर जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया तथा ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी कुकदुर निरीक्षक श्री व्यसनारायण चुरेंद्र, उप. निरीक्षक ठगीया चंद्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक शिवेंद्र मोहन उपाध्याय, दीपक शर्मा, प्रधान आर. ओंकार सिंह, आरक्षक विनोद चतुर्वेदी, संदीप पाण्डेय, सुनील नायक, दुजराम सिंद्राम, महिला आरक्षक राजमती, बिमला ध्रुवे, आरक्षक शिवचरण यादव का विशेष योगदान रहा।

*नारी सशक्तिकरण की दिशा में सराहानीय कदम*

0

*बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने मां ने निवेश की राशि*

रायपुर । एक दौर था जब बच्चों के भविष्य की चिंता सताती थी। जो कमाई होता था, वह घर खर्च में ही इस्तेमाल हो जाता था। हाथ में ज्यादा पैसे बच नहीं पाते थे। इसलिए किसी भी चीज मंे निवेश करने के लिए सोचना पड़ता था, लेकिन अब जिंदगी बेफ्रिकी हो गई है। यह कहना है रायपुर जिले के कबीर नगर निवासी श्रीमती रत्ना कन्नौजे का। दरअसल, महतारी वंदन योजना की राशि से श्रीमती कन्नौजे को प्रतिमाह एक हजार रूपए बैंक खाते में प्राप्त हो रहा है। वे कहती है कि बच्चों की पढ़ाई व अन्य चीजों में बहुत खर्च हो जाते है। भविष्य के लिए पैसे बच नहीं पाते थे, लेकिन महतारी वंदन योजना की शुरूआत होने से भविष्य सुरक्षित करने की राहें आसान हुई है।
वे कहती हैं कि प्रतिमाह प्राप्त होने वाली राशि का इस्तेमाल म्यूचअल फंड में निवेश कर रही है। उनका मानना है कि भविष्य में यह राशि दोगुनी होकर मिलेगी। जिसे वे बच्चों की अच्छी शिक्षा में इस्तेमाल कर सकेंगी। बेटे रजनीश कन्नौजे की पढ़ाई में योजना से प्राप्त होने वाली राशि से काफी सहयोग मिल रहा है। श्रीमती कन्नौजे कहती है कि महतारी वंदन योजना की राशि को मैंने पांच वर्ष तक निवेश करने का प्लान बनाया है। क्योंकि प्रतिमाह राशि का निवेश होने से भविष्य में काफी सहायता मिलेगी।
इसके लिए वे माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद भी कर रही है। उनका कहना है कि इस योजना से आर्थिक स्वावलंबन मिलेगा। मेरे जैसे अनेक महिलाओं और उनके परिवार का उत्थान हो सकेगा। ऐसे लाभकारी योजना से जीवन में बड़ा परिवर्तन भी आएगा। नारी शक्ति को बेहतर अवसर मिलेंगे और छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप उठाए गए कारगर कदम से महिलाओं को ताकत भी मिलेगी।

*कलेक्टर ने किया एफएलसी कार्य का निरीक्षण*

0

रायपुर/कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह की उपस्थिति में ईव्हीएम मशीनों का फर्स्ट लेवेल चेकिंग (एफएलसी) किया गया। विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के लिए ई.व्ही.एम. मशीनों का एफ.एल.सी कार्य 9 जुलाई से 13 जुलाई तक जिला कार्यालय स्थित स्ट्रांग रुम में किया जा रहा है। जिस के लिए ई.सी.आई.एल. से 10 इंजीनियर नियुक्त किए गए है। 605 बी.यू., 526 सी.यू. एवं 526 वीवीपैट में से ंअब तक 420 बी.यू., 380 सी.यू., व 380 वीवीपैट का एफ.एल.सी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे उपस्थित थे।

*•नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देककर भगाकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को चिल्पी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर कवर्धा – घटना का संक्षिप्त विवरण प्रकार है कि प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज़ करया की इसकी नाबालिक लड़की को दिनांक 09.05.23 कोई अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है.. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में धारा 363 आई.पी.सी. का अपराध दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया l
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डा.अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विकास कुमार(भा.पु से.), पुष्पेंद्र बघेल(रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक नक्सल सतीश धुर्वे द्वारा अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने थाना प्रभारी चिल्फी को निर्देशित किये, जिस पर नाबालिक लड़की एवं अज्ञात आरोपी का थाना चिल्फी पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था पता तलास दौरान सूचना मिला की राम सिंह मेरावी प्रार्थी की लड़की को भगा कर ले गया है और पटवा बैहर में रखा है. जिस पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर आरोपी रामसिंह मेरावी पिता धनउ मेंरावी उम्र 20 वर्ष पता मराडबरा के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया l नाबालिक बालिका पूछताछ में बताई कि राम सिंह मेरावी शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर हैदराबाद ले गया था और वहा लगातार शारीरिक शोषण किया कुछ दिन वहा रखने के बाद पटवा बैहर ले आया l जिस पर प्रकरण में धारा 366, 376(2),(N) IPC एवं 04 पाकसो एक्ट जोड़ी गयी. आरोपी से पूछताछ पर अपना अपराध करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक निर्माण पर जेल भेजा गया l

*जांजगीर चांपा में 1.50 लाख रुपए की उठाई गिरी:- सिटी कोतवाली थाना से 200मीटर दूर हुई घटना,10 रुपए उठने के चक्कर में हुई घटना*

0

मनोज साहू जांजगीर चांपा जिले के केरा रोड स्थित रजनीश बुक डिपो के पास से मोटर साइकिल के हैंडल की बैग में रखे 1 लाख 50 हजार रुपए की अज्ञात व्यक्ति ने की उठाई गिरी। सिटी कोतवाली थाने के 200 मीटर की दूरी में हुई घटना,सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा अज्ञात व्यक्ति जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।

मिलीं जानकारी अनुसार, दिलीप सिंह ने बताया की वह ओम रईस मिल में मुंशी का काम करता है। वह रोजाना की तरह बैंक के समय में पंजाब नेशनल बैंक से 1 लाख 50 हजार रु को निकल कर केरा रोड की तरफ काम से जा रहा था। पैसे से भरा थैला को मोटर साइकिल के हैंडल में लटकाया हुआ था। एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा की 10 रू पैसा सड़क में गिरा है लगा की जेब से गिरा होगा। जिसे उठाने के लिए मोटर साइकिल को खड़ा किया और उठा कर वापस आया तो मोटर साइकिल के हैंडल में रखा पैसे का थैला गायब था।

पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर बैंक के सीसीटीवी कैमरे को चेक की गई जिसमे संदेही एक व्यक्ति रेकी करते नजर आ रहा है। दिलीप सिंह ने भी पहचाना की है। मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई है।

*सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम लिलवाकापा निवासी चंद्रप्रकाश माहिरे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके निकटतम परिजन को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल ने मृतक की पत्नि राजेश्वरी माहिरे को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में मृतक के निकटतम वैध वारिस को 25 हजार रूपए एवं गंभीर रूप से घायल होने पर अधिकतम 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति प्रदान किए जाने का प्रावधान है। तहसीलदार मुंगेली के प्रतिवेदन के आधार पर मृतक के परिजन को यह राशि प्रदान की गई।

*कक्षा 07वीं, 09वीं एवं 11वीं के रिक्त सीटों में विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश*

0

*आवेदन 16 जुलाई तक*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले में संचालित पी.एम.श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 07वीं, 09वीं एवं 11वीं के रिक्त 03 सीटों में लेटरल एन्ट्री द्वारा प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी 16 जुलाई 2024 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में प्राप्त एवं जमा किया जा सकता है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री एल. पी. पटेल ने बताया कि लेटरल एन्ट्री के अंतर्गत 07वीं एवं 09वीं कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जाएगा। कक्षा 11वीं में प्रवेश 10वीं की परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट लिस्ट के अनुसार दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में सम्पर्क कर सकते हैं।

*पीड़िता को भगाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी पर बेलगहना पुलिस का प्रहार*

0

महिला संबंधी रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुये रिपोर्ट के चंद घण्टों में ही आरोपी गिरप्तार।

नाम आरोपी- देवकुमार उर्फ देवा उरांव पिता लेखलाल उरांव उम्र 26 वर्ष साकिन केन्दा औराझोरी चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 12.07.2024 को प्रार्थी चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.06.2024 के शाम 07:00 बजे से दिनांक 08.07.2024 के शाम 05:00 बजे के मध्य देवकुमार उरांव उर्फ देवा प्रार्थी के लड़की पीड़िता को शादी करूंगा बोलकर जबरदस्ती अपने घर ले जाकर घर में पत्नी की तरह रखकर जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरप्तार करने की निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) महोदय कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर फारेन्सिक टीम न्याय दल की उपस्थिति में त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये आरोपी देवकुमार उर्फ देवा उरांव पिता लेखलाल उरांव उम्र 26 वर्ष साकिन केन्दा औराझोरी चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया, जिसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक हरिश टाण्डेकर, निरीक्षक लक्ष्मी चौहान, सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी, प्रीतम राजपुत, आरक्षक ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार महिला आरक्षक कोमल तिवारी एवं फारेन्सिक टीम का विशेष योगदान रहा ।

*सहायिकाओं की भर्ती हेतु आवेदन 24 जुलाई तक*

0

तिजराम साहू मुंगेली // जिले के विभिन्न आंगनबाड़ियों में सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 24 जुलाई तक आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 01 की परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र बरेला 04, ठकुरीकापा 01, धरमपुरा 02, पदमपुर 03, भठलीकला 03, खपरी, नवागांव घु. 01, चारभाठा 01 और खुर्सी 02 में सहायिकाओं की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि सहायिका पद के लिए आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष के बीच होना चाहिए। साथ ही कक्षा 08वीं पास होना चाहिए। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली 01 में सम्पर्क किया जा सकता है।