Home Blog Page 625

*कलेक्टर ने किया जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण*

0

*विभिन्न विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश*

तिजराम साहू मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी शाखाओं में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारीयों के आबंटित कार्यो के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर स्वयं कंप्यूटर के समक्ष बैठकर महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण और गौण खनिज के कार्यो के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली और प्रगति लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से जिले में जितने भी विकास कार्य किए जा रहे है, उस कार्य को पूर्ण गंभीरता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उपसंचालक सुश्री भूमिका देसाई सहित सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

*शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

तिजराम साहू मुंगेली // विकासखण्ड लोरमी के ग्राम चेचानडीह और सारधा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन स्वामित्व रिक्त होने पर दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से विज्ञापन प्रकाशित तिथि से 15 दिवस के भीतर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री गिरधारी लाल यादव ने बताया कि इच्छुक संस्था-समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं।

*झपट मारी की घटना, आरोपिया गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- दादर खुर्द जगन्नाथ मंदिर से निकली रथ यात्रा उत्सव देखने शिकायत कर्ता सुनीता यादव अपनी मां रत्ना बाई के साथ दादर खुर्द आई थी पूजा करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसकी मां के पहले सोने की चेन को झट मार कर एक महिला भाग रही थी जिसे उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पकड़ा गया । पूछताछ करने पर उक्त महिला ने अपना नाम बाराती गिरी प्रति सुरेंद्र गिरी उम्र 30 साल निवासी रामनगर थाना कुसमी जिला बलरामपुर की रहने वाली होना बताया । रिपोर्ट पर पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर में धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्य और महिला आरोपी बराती के मेमोरेंडम के आधार पर झपट्टा मार कर चुराई गई सोने की चैन गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया । आरोपिया की गिरफ्तारी कर सूचना परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

*कोरबा पुलिस की बाईक चोरी करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक।*

0

🔻18 आरोपियों एवं 04 अपचारी बालक को किया गिरफ्तार।

🔻कोरबा पुलिस के थाना बालको, थाना दीपका, चौकी सीएसईबी व चौकी मानिकपुर पुलिस टीम की कार्यवाही।

🔻आरोपियों के कब्जे से कुल 21 बाईक एवं अन्य घरेलू सामान बरामद किया गया। और भी बाईक बरामद होने की संभावना।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थियों की रिपोर्ट पर थाना दीपका, बालको, चौकी सीएसईबी व चौकी मानिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि जिले के विभिन्न स्थानों से मोटर सायकल की अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिस पर संबंधित थाना/चौकी में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल थाना बालको, थाना दीपका, चौकी सीएसईबी एवं चौकी मानिकपुर के द्वारा टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के कुल 18 आरोपी एवं 04 अपचारी बालक को पकड़कर उनके कब्जे से चोरी किए गए विभिन्न माडल जैसे बूलेट, होण्डा एक्टिवा, स्पलेंडर, डिलक्स एवं अन्य कंपीनियों के कुल 21 नग मोटर सायकल एवं घरेलू सामान के साथ उड़ीसा पासिंग नंबर प्लेट को जप्त किया गया।

थाना दीपका में 08 नग मोटर सायकल, थाना बालकोनगर में 02 नग मोटर सायकल एवं 02 नग बैटरी, चौकी मानिकपुर में 05 नग मोटर सायकल एवं चौकी सीएसईबी में 06 नग मोटर सायकल एवं 02 नग फ्रीज एक कुलर, एक एसी, एक इन्वर्टर बैटरी और गैस चूल्हा सिलेंडर एक नग पानी फिल्टर को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण विवेचना में है आगे और भी बाइक मिलने की संभावना है।

नाम आरोपीगण:-
01. जगदीश साहनी उर्फ टिल्ली पिता राजदेव उम्र 19 साल साकिन परसाभांठा बालकोनगर
02. कृष्णा जायसवाल उर्फ ओंकार पिता महेस राम उम्र 19 साल साकिन परसाभांठा बालको थाना बालकोनगर
03. अनुप उर्फ ननकी पिता गणेष राम उम्र 23 साल साकिन परसाभांठा बालको नगर थाना बालकोनगर
04. सावन उर्फ पाण्डो पिता स्व. दशरथ दास उम्र 24 साल साकिन बजरंग चौक बेलगडीनाला थाना बालको
05. सूरज यादव पिता स्व अशोक यादव उम्र 21 साल साकिन परसाभांठा बालकोनगर थाना बालकोनगर
06. राजकुमार उर्फ गुडडास पिता बृज लाल यादव उम्र 23 साल साकिन परसाभांठा बालकोनगर
07. रामजीवन उर्फ दादू यादव पिता कुंवर सिंह उम्र 24 साल साकिन परसाभांठा बालकोनगर थाना बालकोनगर
08. सतीश मरावी पिताराम सिंह मरावी उम्र 19 साल साकिन परसाभांठा बाजार के नीचे बालकोनगर थाना बालको नगर
09. गणेश कुम्हार उर्फ बच्चा पिता नकुल कुम्हार उम्र 36 वर्ष निवासी लचीदा थाना अटवीरा जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
10. भूपेन्द्र शर्मा पिता श्यामवीर शर्मा उम्र 54 वर्ष निवासी अख्तियारपुर थाना अगोता जिला गाजियाबाद (उ.प्र.) हा.मू. खम्हार
11. परिमल दास महंत पिता घासीदास महंत उम्र 35 वर्ष निवासी खम्हार थाना खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.)
12. देवांश उर्फ करील देवांगन पिता अरुण देवांगन उर्फ 24 साल पता-छुरीकला थाना कटघोरा जिला कोरबा छ.ग.
13. राजकुमार पिता कमल सिंह कंवर उम्र 27 साल पता-रजकम्मा थाना कटघोरा
14. साहिल कुमार बांगले पिता मोहन लाल बांगले उम्र 19 साल पता-एम/14 पंप हाउस कालोनी चौकी सीएसईबी कोरबा
15. ओमप्रकाश यादव उर्फ प्रकाश पिता सीताराम यादव उम्र 18 वर्ष 06 माह पता-भैसमा थाना उरगा जिला कोरबा
16. उज्जवल खुंटे पिता सुखराम खुंटे उम्र 19 साल पता-गायत्री नगर चौकी रजगामार थाना बालको नगर जिला कोरबा छ.ग.
17. लक्ष्मीनारायण कश्यप पिता ईश्वर कष्यप उम्र 24 वर्ष पता-रजकम्मा थाना कटघोरा
18. नवरतन दास पिता सालिक दास उम्र 19 साल पता-रजकम्मा थाना कटघोरा
उक्त कार्यवाही में जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों की टीम द्वारा विशेष योगदान रहा है।

*ST/SC प्रकरण में आरोपी को हुई आजीवन कारावास की सजा*

0

रायपुर:-पीड़िता ने विशेष थाना अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण रायपुर में दिनांक 16/06/2023 को आरोपी विमल वर्मा के विरुद्ध शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर थाना अजाक रायपुर में
अपराध क्रमांक 7/23 धारा 313, 376(2) (n), 384, 417, 506 ipc एवं 3(२) (v) sc/st एक्ट दर्ज कर विवेचना किया गया था। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक अजाक ज्योत्सना चौधरी रायपुर द्वारा पूरी विवेचना की गई थी। विवेचना पूर्ण कर नियत समय में दिनांक 11/08/2023 को चालान माननीय विशेष न्यायालय (एट्रोसिटीज) रायपुर में पेश किया गया था। माननीय विशेष न्यायालय (एट्रोसिटीज) रायपुर श्रीमान पंकज सिन्हा महोदय द्वारा आरोपी विमल वर्मा पिता मनोज वर्मा को दिनांक 04/07/2024 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई ।

**भारत स्काउट्स और गाइड्स द्वारा 600 पौधों का सफल रोपण**

0

तिजराम साहू मुंगेली, श्री राहुल देव और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव और राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी के निर्देशानुसार, भारत स्काउट गाइड जिला संघ शिक्षा विभाग के तत्वावधान में स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी, मुंगेली के सहयोग से कृषि महाविद्यालय चातरखार में 600 पौधों का सफल रोपण किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. घृतलहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण हमारा कर्तव्य है और हमें अपने जीवनकाल में पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल करनी चाहिए। जिला सचिव श्री आकाश परिहार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंगेली में इस वर्ष रिकॉर्ड तापमान रहा है और हम सभी इसे पौधारोपण के माध्यम से कम कर सकते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इस वर्ष संकल्प लें और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त श्री मोरध्वज सप्रे, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती रोहिणी ठाकुर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री अमित गुप्ता, ए.एल.टी. प्रशिक्षक श्री पीतांबर मानिकपुरी, श्री दिनेश साहू, श्री नीरज खुसरो, श्री युगल किशोर ठाकुर, श्रीमती सुभाषिणी राजपूत और श्रीमती मोतीमा साहू भी महत्वपूर्ण रूप से उपस्थित थे।

पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति को वृक्षारोपण में अपना योगदान देना चाहिए ताकि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित और हरा-भरा बना सकें।
स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी के संयोजक श्री रामपाल सिंह और अध्यक्ष श्री महावीर सिंह ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। साथ ही, सचिव श्री विनोद यादव, कवि श्री देवेंद्र परिहार, श्री सीताराम सिंह, श्री रामनाथ गुप्ता, जनपद सभापति श्री शिवकुमार बंजारा, जिला संघ सदस्य श्री कमल किशोर सोनी, श्रीमती माधुरी सोनी, कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री मरावी और श्री नेताम जी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सभी सहभागियों ने मिलकर 600 पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी और सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया।

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोरमी के सारिसताल में भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल*

0

*लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होगी : उपमुख्यमंत्री साव*

*लोरमी का विधायक उपमुख्यमंत्री और सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री, यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात : उपमुख्यमंत्री साव*

तिजराम साहू लोरमी। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव रविवार को लोरमी के सारिसताल में भक्त माता कर्मा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, भगवान जगन्नाथ यात्रा के पवित्र दिन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। भक्त माता कर्मा खिचड़ी बनाकर भगवान जगन्नाथ को भोग लगाती थी। आप सब ग्रामवासियों ने मिलकर यहां भव्य मंदिर का निर्माण किया है, यह सराहनीय कार्य है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, आपके विधायक को उपमुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है। वहीं सांसद श्री तोखन साहू जी को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ काम करने का मौका मिला है। ये लोरमी क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। श्री साव ने कहा कि, लोरमी के विकास में कोई कमी नहीं होगी। पिछली बार जब गांव आया था तो रंगमंच निर्माण की घोषणा की थी। अब यह मंच बनकर तैयार हो गया है। आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।

समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि, विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी जी की गारंटी को 100 दिन में पूरा किया है। पीएम मोदी ने पहली ही कैबिनेट में 3 करोड़ आवास की स्वीकृति दी है।

समरोह में श्री राजेश साहू, श्री बोधीराम साहू, डॉ श्री उदयराम साहू, श्री विश्वनाथ साहू, श्री संतोष साहू, श्री नेत्रराम साहू, अनिता साहू, श्री हरीश साहू, श्री गोपाल साहू, श्री कुलेश्वर साहू, श्री उत्तम साहू, श्री हीरा साहू, श्री भवानी शंकर साहू, गांव के गणमान्य नागरिक एवं देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
……. ……..

* लाखो रुपए का धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली सफलता*

0

* नाम आरोपी प्रकाश मधुकर तिहारे पिता मधुकर तिहारे उम्र 34 साल निवासी कुडवा थाना रामनगर जिला गोंदिया महाराष्ट्र हाल मुकाम शंकर नगर चांपा थाना चांपा*

* आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 530/24 धारा 420,34 भा द वि के तहत की गई कार्यवाही*

* प्रकरण के आरोपिया संक्रांति प्रधान निवासी धूरकोट हॉल मुकाम वार्ड नंबर 17 जांजगीर थाना जांजगीर को गिरफ्तार कर पूर्व में भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04/07/24 को प्राथीया निवासी जांजगीर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थीया एवं अन्य महिलाओं को अरोपिया संक्रांति प्रधान व उसके साथी के द्वारा लोन दिलाकर लोन के रकम को स्वयं अपने उपयोग कर जमा न कर धोखाधड़ी किया है की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपिया संक्रांति प्रधान को गिरफ्तार कर दिनांक 05.07.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। तथा अन्य *आरोपी प्रकाश मधुकर तिहारे निवासी कुडवा थाना रामनगर जिला गोंदिया महाराष्ट्र हाल मुकाम शंकर नगर चांपा थाना चांपा जो घटना घटित कर फरार था जिसकी पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी*। जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लोन के नाम पर धोखाधड़ी करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 06.07.24 को कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, आर ईश्वरी राठौर एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भाजपा कार्यालय लोरमी में विधानसभा स्तरीय बैठक में हुए शामिल*

0

*छत्तीसगढ़ के साथ लोरमी में भी डबल इंजन की सरकार, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी हुई डबल : उपमुख्यमंत्री साव*

*केंद्र और राज्य के बाद नगरीय निकायों में भी बनानी है भाजपा सरकार : उपमुख्यमंत्री साव*

तिजराम साहू लोरमी। भाजपा कार्यालय लोरमी में रविवार को विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने डबल इंजन की सरकार बनाने वाले सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, आप सब की मेहनत से लोरमी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। इससे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। लोरमी में भी डबल इंजन की सरकार बनी है। इसी तरह सबकी जिम्मेदारी भी डबल हो गई है। हमें विकास के काम को निचले स्तर तक ले जाना है। लोगों की समस्याओं का समय पर निदान करना है। भाजपा की पहचान विकास के रूप में है। जबकि कांग्रेस सरकार पांच साल विकास कार्य नहीं कर पाई, इसलिए सत्ता से बाहर हो गई। उसकी पहचान विकास विरोधी की है। श्री साव ने कहा कि, अब नगरीय निकाय और पंचायत में भाजपा की सरकार बनानी है। इससे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से होगा।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में आप लोगों की अहम भूमिका रही है। अब छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम करना है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए संकल्पित किया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शैलेश पाठक, पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, विधानसभा संयोजक श्री कोमल गिरी गोस्वामी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के सम्मानीय पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी एवं अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में किया छेरापहरा का रस्म*

0

*उपमुख्यमंत्री साव ने महाप्रभु से छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना*

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शहरों और गांवों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। बिलासपुर में भी भव्य रथयात्रा निकाली गई। भक्तों ने रथ खींचकर महाप्रभु से आशीर्वाद लिया।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर रेलवे कॉलोनी स्थिति श्री जगन्नाथ मंदिर में छेरापहरा का रस्म की। श्री साव ने भगवान जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ में अच्छी फसल और प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की है।

बता दें कि, बिलासपुर शहर में जगह-जगह महाप्रभु के रथ का स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा के साथ प्रसाद वितरण किया गया।