Home Blog Page 622

*मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा नेे नेशनल लोक अदालत के अवसर पर राज्य के सभी 23 जिलों का वर्चुअल मोड के माध्यम से किया निरीक्षण*

0

रायपुर, / छत्तीसगढ़ राज्य में आज द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय-सह- मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य के सभी 23 जिला एवं सत्र न्यायालयों से वर्चुअल मोड के माध्यम जुडकर लोक अदालत की कार्यवाहियों का निरीक्षण किया गया। सभी जिलों के प्रधान जिला न्यायाधीशों व अन्य खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारियों से संवाद व चर्चा की गई और लोक अदालत की प्रगति का जायजा लिया। मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए मार्गदर्शन करते हुए प्रोत्साहित किया।

मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा द्वारा लोक अदालत का वर्चुअल मोड में निरीक्षण के दौरान जिला न्यायालय रायगढ़ के एक प्रकरण में जहां एक उम्रदराज पति पत्नी के मध्य घरेलु हिंसा का विवाद था और वे अलग अलग रह रहे थे और लोक अदालत के दौरान उनका समझौता हुआ और वे एक साथ रहने के लिये तैयार हो गये। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा पक्षकारों के प्रयासों की सराहना की गई और दम्पत्ति को भविष्य के खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई।

मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर में नेशनल लोक अदालत के संबंध में गठित दो खण्डपीठों का भी भ्रमण किया गया और लोक अदालत कार्यवाहियों का जायजा लेते हुए अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को निराकृत कराये जाने की बात कही गई।

गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधिपति की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में पहली बार उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्तिगणों द्वारा भी अपने पोर्टफोलियो जिलों में भ्रमण कर नेशनल लोक अदालत की कार्यवाहियों का निरीक्षण किया गया और लोक अदालत के पीठासीन अधिकारियों, सदस्यों व पक्षकारों को अधिक से अधिक मामले निपटाने के लिये प्रोत्साहित किया गया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गणों के द्वारा नेशनल लोक अदालत के दिन अपने पोर्टफोलियो जिले में उपस्थित रहना लोक अदालत व्यवस्था की विश्वसनीयता को पारदर्शी व विश्वसनीय बनायेगा और इसे एक नई उंचाई प्रदान करने वाला होगा।

मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा द्वारा सभी 23 जिलों का वर्चुअल मोड से निरीक्षण जहां आधुनिक तकनीक का न्यायालयीन कार्यवाहियों में उपयोग को दर्शाता है। वहीं मुख्य न्यायाधिपति की यह पहल लोक अदालत के पीठासीन अधिकारियों, सदस्यों व पक्षकारों को प्रोत्साहित करने के साथ साथ पक्षकारों में विश्वास सृजित करेगा और लोक अदालत को और विश्वसनीयता और प्रमाणिकता प्रदान करेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य में उच्च न्यायालय से लेकर तालुका स्तर न्यायालयों के साथ साथ राजस्व न्यायालयों में आज 13 जुलाई को आयोजित नेशनल लोक अदालत में सात लाख तिहत्तर हजार से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरण तथा चौंसठ हजार पांच सौ से अधिक लंबित मामलों सहित लगभग आठ लाख से अधिक मामलों का निराकरण करते हुए लगभग 199 करोड़ रूपये का अवार्ड पारित किया।

मुख्य न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्तिगण जो लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपने पोर्टफोलियो के जिलों में लोक अदालत के अवसर पर गए थे, उनका विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ-ही-साथ मुख्य न्यायाधिपति द्वारा उच्च न्यायालय में गठित लोक अदालत की दो खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारी न्यायमूर्तिगण व सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा राज्य के सभी सम्मानित प्रधान जिला न्यायाधीशगणों और नेशनल लोक अदालत के संबंध में राज्य में गठित सभी खण्डपीठों के पीठासीन अधिकारियों और खण्डपीठ के सदस्यों सभी न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ-साथ सभी पैरालीगल वालेण्टियर, अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा पक्षकारों तथा अन्य सभी लोगों जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस नेशनल लोक अदालत को एतिहासिक रूप से सफल बनाने में योगदान दिया है, को धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया है, जिन्होनें इस लोक अदालत के प्रचार-प्रसार व लोगों के मध्य जागरूकता फैलाने में विशेष योगदान दिया।

*शादी का झांसा देकर कर रहा था पीड़िता से शारीरिक शोषण।*

0

*पंडरिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर पहुंचाया सलाखों के भीतर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़… ।

रायपुर/कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक पल्लव (भापुसे) के द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को अपराध पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार (भापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराधो पर अंकुश लगाने लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना पंडरिया में दिनांक- 12.07-2024 को प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई, कि दिनांक-17-05-2024 को थाना फास्टरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिंघनपुरी के भवन कुमार अंचल के द्वारा पीडिता को शादी का प्रलोभन देकर पीडिता के मर्जी के बगैर जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा, पीडिता की रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में आरोपी के विरूद्ध धारा 363,366,376(2)n,34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर उचित दिशा-निर्देश प्राप्त कर, त्वरित कार्यवाही करते हुए, पंडरिया पुलिस आरोपी के पता साजी में जुट गये। दिनांक- 13.07.24 को आरोपी भवन कुमार पिता डोमन प्रसाद उम्र 21 साल निवासी सिंघनपुरी थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली (छ.ग.) को पकडा गया, साथ ही आरोपी के साथ पीडिता को भगाने में सहयोग करने वाले साथी विधि से संघर्षरत किशोर बालक को भी पकडा गया, आरोपी भवन कुमार से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार किया गया साथ ही आरोपी द्वारा प्रकरण में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा लियो सोल्ड को जप्त कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष् पेश किया गया है।
प्रकरण के पीडिता को भगाने में सहयोग करने वाले विधि से संघर्षरत किशोर बालक के विरूद्ध पृथक से विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में सउनि. पंचराम वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, आरक्षक-द्वारिका चंद्रवंशी, प्रभाकर बन्छोर, अभिषेक शर्मा, भुनेश्वर कौशिक ,मआर.रतनी मरावी का विशेष योगदान रहा।

• *मृतिका को दुष्प्रेरित कर जहर पिलाने वाला आरोपी हुआ गिरफ़्तार।*

0

*मस्तूरी थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास हुई थी घटना*

*गिरफ्तार आरापी का नाम*-

*सुरेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 26 साल साकिन किरारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ ग*

*आशीष कश्यप बिलासपुर*– इस दिनांक 04.04 2024 को मस्तूरी थाने में सूचना प्राप्त हुई कि मृतिका उम्र 22 साल साकिन किरारी ( जिला बिलासपुर )जहर पी ली थी जिसका ईलाज दौरान रायपुर मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई थी । जिस पर थाना मस्तुरी में मर्ग जाच कार्यवाही में लिया गया था। जांच एवं साक्ष्य संकलन में पता चला कि मृतिका और किरारी के सुरेश साहू की बीच प्रेम सबध था शादी करना चाहते थे , परन्तु सुरेश साहू की सगाई हो गई जिससे दोनों के बीच रात्रि में वाद-विवाद और बहस हुआ था दिनांक 05.04 2024 को आरोपी सुरेश साहू मृतिका को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मस्तुरी के पास बुलाया और बोला की हम दोनो साथ में जी नहीं सकते तो क्या हुआ साथ में मर तो सकते है क्या तुम मेरे साथ मरोगी तो मृतिका साथ में मरने के लिये तैयार हो गई और आरोपी सुरेश साहू अपने पास रखे कीटनाशक दवा जहर को मृत्तिका को दिया जिसे उसने पी लिया और आरोपी सुरेश साहू वहां से भाग गया। सम्पूर्ण जांच से आरोपी सुरेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 26 साल साकिन किरारी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छग के द्वारा मृतिका को दुष्प्रेरित कर जहर पिलाना पाये जाने से थाना मस्तुरी में अपराध क्रमांक 322/2024 धारा 306 IPC के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर को विधिवत गिरफतार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय में रिमाण्ड पर भेजा जाता है।

*नाबालिगों से बलात्कार के मामलों में बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा सख्त कार्यवाही के निर्देश थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिये गये हैं। दिनांक 02.07.2024 को थाना तखतपुर क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक लड़की को अज्ञात आरोपी के द्वारा अपहरण कर लिया गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेकर संभावनाओं पर मुखबीर से जानकारी ली गई, जिसमें नाबालिक पीड़िता को दिनांक 09.07.2024 को 07 दिवस की अल्पावधि में आरोपी सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदूर निवासी तिफरा, सिरगिट्टी के कब्जे से बरामद किया गया। इस घटनाक्रम में आरोपी के सहयोगी जस्सु उर्फ जयेन्द्र सिंह ठाकुर, निवासी तिफरा, सिरगिट्टी को भी तत्काल गिरफ्तार कर अपराध क्रमंाक 310/2024 धारा 363, 366, 376(2)(एन), 368 भा.दं.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में उ.नि. पी.आर.मण्डावी, आर. मो.अली, आकाश निषाद, प्रकाश ठाकुर, आशीष वस्त्रकार एवं सुनील सूर्यवंशी के द्वारा सूझबूझ से अपने कर्तव्यों का निष्पादन किया गया है।
नाबालिक बालिका के अपहरण के एक अन्य प्रकरण में थाना पचपेड़ी क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात आरोपी के द्वारा दिनांक 20.06.2024 को अपहरण कर लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध कर गंभीरतापूर्वक पतासाजी की गई एवं सभी संभावनाओं पर पतासाजी करते हुये दिनांक 10.07.2024 को आरोपी छोटू उर्फ प्रकाश केंवट, निवासी कोड़िया थाना सीपत के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया। प्रकरण के अरोपी के विरूद्ध थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमंाक 175/2024 धारा 363, 366, 376 भा.दं.वि. एवं 5, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
जिला बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान प्रहार के अंतर्गत थानों में घटित अपराधों की गंभीरतापूर्वक विवेचना कर आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाहियॉं की जा रही हैं तथा महिला एवं बच्चों प्रति अपराधों को अत्यधिक संवेदनशीलता से लेकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

*कोरबा पुलिस द्वारा शादी स्थल में हुए चोरी को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में मिली सफलता*

0

*🔹 चोरी किए गये गहने बरामद*

अप.क्र. 408/24 धारा 309(6) बीएनएस

*🔹जप्त संपत्ति*
(1) सोने का हार (9 फ़र)
(2) चाँदी की बिछिया 6 नग
(3) चाँदी का चूड़ा
(4) सोनहरी बाज़ारू चैन
(5) मंगलसूत्र बाजारू 2 नग
(6) सोनहरी बाज़ारू हार
क़ीमती लगभग 1.5 लाख रुपये

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में शारदा विहार विवाह स्थल में हुए चोरी को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में सफलता मिली है।
प्रार्थी रविकुमार यादव द्वारा चौकी मानिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि शारदा विहार के सामुदायिक भवन में शादी कार्यक्रम स्थल से दिनांक 10-11/07/24 के दरमियानी रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर सोने, चाँदी के ज़ेवरात और नगदी रक़म लूट कर ले गये है, उक्त रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मानिकपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फ़ुटेज और घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य के सहायता से घटना को अंजाम देने वाले विधि से संघर्षरत बालक को पकड़कर उसके मेमोरेंडम के आधार पर चोरी के संपत्ति को बरामद किया गया है।

उक्त कार्यवाही में सउनि सुदामा पाटले, मप्रआ स्मिता बेक, आर संजय रात्रे, गंगाराम डांडे और प्रदीप राठौर का विशेष योगदान रहा है।

*🔻कोरबा पुलिस की कबाड़ का अवैध व्यवसाय करने वाले गिरोह पर सर्जिकल स्ट्राइक।*

0

*🔻3 कबाड़ियों का 7 टन कबाड़ और तीन वाहन, कुल क़ीमती लगभग 17 लाख जप्त*

*🔻कबाड़ व्यवसायी*
(1) मुकेश साहू निवासी राताखार
(2) तनवीर अंसारी निवासी बाइपास रोड रामनगर
(3) जुगनू सारथी निवासी सीतामणी कोरबा
(4) विजय साहू छूरी कटघोरा
(5)बेदराम निवासी कटघोरा

*ईस्त. क्रमाँक 11/24 धारा 106 BNSS*
*ईस्त. क्र. 08/24 धारा 35(1-ड)BNSS/303(2) BNS*
*अपराध क्रमांक 194/24 धारा 379 IPC*
*अपराध क्रमांक 319/24 धारा 303(2) BNS*
*अपराध क्रमांक 409/24 331(8), धारा305 BNS*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा मरकाम के मार्गदर्शन में थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में कबाड़ का अवैध व्यापार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। सूचना प्राप्त हुआ था कि शहर में चोरी छिपे कबाड़ का अवैध व्यापार किया जा रहा है, उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना अन्तर्गत राताखार से एक माजदा वहाँ क्रमांक CG13 UF1798 से पाँच टन कबाड़ चौकी मानिकपुर क्षेत्रंतार्गत रामनगर बाइपास रोड से एक पिकअप वाहन से 1351kg कबाड़ तथा थाना कटघोरा से आरोपी बेदराम के पास से 3 क्विंटल कबाड़ कुल 7 टन कबाड़, कुल मशरूका क़ीमती लगभग 17 लाख रू को जप्त कर अलग-अलग थाना चौकी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है।

*प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या*

0

 आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालिका हिरासत में
 आरोपी को ट्रांजिट रिमाण्ड में उड़ीसा से लाया गया
 पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपी द्वारा शव के टुकड़े-टुकड़े कर डेम में फेका
 सायबर, थाना पाली एवं चौकी चैतमा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 हत्या में प्रयुक्त लोहे का कत्ता को किया बरामद
 अपराध क्रमांक 206/2024 धारा- 103(1) बीएनएस
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.07.2024 को सूचना मिली कि गोपालपुर चौकी चैतमा के डेम से बोरी में कटे हुये कई टुकड़ो में शव मिला जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को किसी धारदार हथियार से टुकडो-टुकड़ो में काट कर डेम में फेंक दिया गया था। सूचना पर थाना पाली में मर्ग क्रमांक 90/2024 पंजीबद्ध कर कार्यवाही पंचनामा में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, एसडीओपी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर, एफएसएल सीन ऑफ क्राईम युनिट कोरबा के प्रभारी सत्यजीत कोसरिया एवं थाना पाली/चौकी चैतमा सहित सायबर टीम को इस मामले का खुलासा करने के निर्देश दिये गये।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर उपरोक्त अधिकारियों की टीम द्वारा मौके पर पहुॅचकर कार्यवाही पंचनामा की गई। मृतक का शव दो बोरियों के साथ-साथ एक पिठठूनुमा बैग में गोपालपुर डेम से बरामद किया गया। शव के टुकड़ो के साथ मिले आधार कार्ड, पासपोर्ड एवं फ्लाईट टिकिट के आधार पर मृतक की पहचान
मोहम्म्द वसीम अंसारी पिता मो. जमीर अंसारी उम्र लगभग 26 साल निवासी कांतातोला रांची झारखण्ड के रूप में हुई। मो. वसीम पिछले दो वर्षो से सउदी अरब में रह रहा था। मृतक के जुडे पहलुओं की जांच पर यह तथ्य उजागर हुआ कि मृतक की सोशल मिडिया के माध्यम से ग्राम बांसटाल चैतमा थाना पाली की एक अवयस्क बालिका से परिचय हुआ था जो एक-दूसरे से चैटिंग करते रहते थे। अवयस्क बालिका और आरोपी रजा खान पिता अब्दुल सत्तार खान उर्फ बादशाह उम्र-20 वर्ष निवासी-बांसटाल चैतमा थाना-पाली जिला कोरबा एक-दूसरे को चाहते थे। अवयस्क बालिका द्वारा रजा खान को पूर्व प्रेमी मो. वसीम के सउदी अरब से वापस आने की जानकारी बताई गई जिस पर यह सोचकर की विदेश से आ रहा है तो काफी रूपये पैसे लेकर आ रहा होगा। इसी चाहत में मो. वसीम अंसारी के दिनांक 01.07.2024 को फ्लाईट से दिल्ली और दिल्ली से रांची और दिनांक 02.07.2024 को ट्रेन से बिलासपुर बुलाया। रजा खान द्वारा किराये पर उपलब्ध कराये गये बोलेरो वाहन में प्रेमिका बिलासपुर गई और वसीम को लेकर आरोपी रजा खान के घर आ गई। प्लानिंग के अनुसार रात्रि करीब 11ः00 बजे आरोपी रजा खान की प्रेमिका और मो. वसीम बाते कर रहे थे कि रजा खान ने पीछे से एक लोहे का कत्ता (मुर्गी काटने वाले) से वसीम अंसारी के गर्दन में पीछे से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वसीम तडपने लगा प्रेमिका वसीम का पैर पकड़े थी और रजा खान ने ताबड़तोड़ वारकर सिर को धड़ से अलग कर दिया फिर दोनों ने मिलकर वसीम के हाथ पैर धड़ को टुकड़े-टुकड़े में कत्ता एवं आरी ब्लेड से काटकर अलग-अलग तीन ब्लास्टिक बोरी, पिठठू बैग एवं एक ट्रॉली बैग में ईट डालकर बांधकर बांगो डेम में फेंक दिया। सबेरा हो जाने से शव के शेष बचे हिस्सो को घर में छिपाकर रखा था जिसे दिनांक 03.07.2024 की रात्रि लगभग 11ः00 बजे स्प्लेंडर मोटर साईकिल से गोपालपुर डेम में फेंक कर घर वापस आ गये। मृतक वसीम द्वारा पहनी हुई सोने की चैन और अन्य सामान घर में छिपा दिया। प्रेमिका को मृतक के मोबाईल का पासवर्ड पता रहने से वसीम के मोबाईल के यूपीआई आईडी चेक करने पर खाते में 03 लाख रूपये था जिसे अपने तथा कुछ अन्य खातों में ट्रांसफर कर प्रेमिका के लिए ज्वेलरी तथा अपने लिए मोबाईल व किराये बोलेरो का पेमेंट कर दिया। आरोपी रजा खान पिता अब्दुल सत्तार उर्फ बादशाह उम्र-20 वर्ष निवासी-बांसटाल चैतमा थाना-पाली जिला कोरबा को गिरफ्तार कर उड़ीसा से ट्राजिट रिमाण्ड पर लाया जाकर आरोपी की निशादेही पर घटना में कत्ता, मोटर सायकल एवं मृतक का मोबाईल जब्त किया गया। आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर प्रकरण की सहअभियुक्ता विधि से संघर्षरत बालिका की सामाजिक प्रास्थिति फार्म भरवाकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
उक्त कार्यवाही नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक चमन लाल सिन्हा, चौकी प्रभारी चैतमा चन्द्रपाल खाण्डे, विमलेश भगत, ASI पुरसोत्तम उइके, आरक्षक अनिल कुर्रे, आशीष साहू तथा सायबर टीम के प्रआर राजेश कंवर, चन्द्रशेखर पाण्डेय, आर. रवि चौबे, डेमन ओग्रे, बिरकेश्वर प्रताप सिंह, आलोक टोप्पो, सुशील यादव, मआर. सुशमा डहरिया एवं थाना पाली/चौकी चैतमा के कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही।

*सहसपुर लोहारा तहसील के हजारो किसान जोह रहे चना क्षतिपूर्ति की बाट:-चोवा साहू*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिले के सहसपुर लोहारा तहसील अंतर्गत वर्ष 2024-25 में बेमौसम बारिस एवं ओलावृष्टि से अपने खून पसीने से सींची गई रबी/चना की नगदी फसल गवां चुके हजारों प्रभावित किसान अब भी चना फसल क्षतिपूर्ति राशि की बाट जोह रहे हैं लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा राशि आबंटित नहीं किए जाने के कारण प्रभावित किसानो को भुगतनान नहीं मिल पा रहा है इस संबंध में कवर्धा कृषि उपज मण्डी के पूर्व उपाध्यक्ष चोवा साहू ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक रबि वर्ष 2024-25 में लोहारा तहसील अंतर्गत कुल 196 ग्रामो में से 194 ग्रामों के किसानो की चना फसल बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से से प्रभावित हुई थी जिसके बाद प्रभातिव किसानो की मांग पर शासन के निर्देशानुसार प्रशासन ने प्रभावित किसानो की फसल का मौका मुआयना कराकर रिपोर्ट तैयार कर क्षतिपूर्ति राशि का निर्धारण किया गया था चोवा साहू ने बताया कि तहसील कार्यालय स. लोहारा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक क्षतिपूर्ति प्रदाय सूचि में शामिल नही किया गया।

—————————————

*राज्यपाल श्री हरिचंदन ने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत किया पौधरोपण*

0

रायपुर, /राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन आज राजभवन में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती पद्मावती देवी की याद में आम का पौधा लगाया।

 

श्री हरिचंदन ने इस मौके पर अपने संदे

श में कहा कि पौधरोपण करना सभी के लिए जरूरी है। पूरे विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। वातावरण का प्रदूषण देश एवं दुनिया के लिए बहुत खतरनाक है विशेषकर कोविड महामारी के बाद इससे खतरा और बढ़ गया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण सभी बीमारियों की जड़ है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए समाज, देश एवं विश्व के वातावरण को प्रदूषण से बचाना होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे देश में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान शुरू कर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया है।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पांण्डेय, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री श्रीनिवास राव एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*अग्निवीर भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए अपना नाम, पता, मोबाईल नम्बर एवं आधार कार्ड के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जमकोर में सम्पर्क कर पंजीयन कराया जा सकता है। साथ ही मोबाईल नम्बर 9977230975 व 9827866639 में व्हाट्सअप से जानकारी दी जा सकती है।
गौरतलब है कि अग्निवीर थल सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 22 अप्रैल से 03 मई तक आयोजित किया गया था, जिसमें जिले के 08 हजार 500 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इन सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण रायगढ़ जिले में 04 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसमें 106 किलोमीटर दौड़, बीम पुल अप, 09 फीट गड्ढा कूदना और बैलेंसिंग बीम से चलना आदि शामिल है। शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण की तिथि एवं स्थान की सूचना अभ्यर्थियों को पृथक से दी जाएगी।