Home Blog Page 619

* 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* आरोपी करण गोस्वामी उम्र 22 वर्ष निवासी सोंठी थाना बम्हनीडीह जिला जांजगीर- चांपा*

* आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन* में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर आरोपी करण गोस्वामी द्वारा ग्राम अमोदा में अवैध कच्ची महुआ शराब पन्नी पाउच में रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 4500/₹ रुपए को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर का दिनांक 05.08.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ एवम थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*4 वर्ष पूर्व के प्रकरण में फरार आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

0

♦️ *विवाद कर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम।*

♦️ *पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया था चालान पेश।*

♦️ *घटना कारित कर आरोपी हो गया था फरार।*

♦️ *आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी*
अफजल कुरैशी उर्फ मोह साहेब पिता अरशाद कुरैशी उम्र 23 वर्ष निवासी पठानपारा बांटीडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।

*आशीष कश्यप बिलासपुर* मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.09.2020 को प्रार्थी हिमांशु राई पिता दीपक राई उम्र 25 वर्ष निवासी ओम नर्सिंग होम अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने साथी आशीष रावत के साथ उसके घर किसानपारा चांटीडीह जा रहे थे जहां उन्होंने देखा कि रास्ते में साहिल, समीर, वसीम, फिरोज उर्फ छेदरा गोलू, अजहर व अन्य लोग सूरज को रास्ते में रुकवाकर कहां जा रहे हो कहकर विवाद करते हुये गाली गलौच करने लगे। जिसे मना करने पर मारपीट करते हुये तुझे जान से मार दूंगा कहकर जान से मार देने की नियत से सूरज के पीठ में चाकू से प्राणघातक वार किया। जिससे चाकू सूरज के पीठ में घुस गया। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान आरोपीगण साहिल कुरैशी, मोह वसीम, अजहर अंसारी, फिरोज खान उर्फ छेदरा गोलू, सदाब उर्फ लाला कुरैशी एवं मोहम्मद समीर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण में आरोपी अफजल कुरैशी उर्फ मोह. साहेब फरार था जिसके विरुद्ध 173 (8) जा.फौ. के तहत् चालान माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर विवेचना किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा समीक्षा बैठक दौरान पूर्व के फरार आरोपियों की पतासाजी कर अधिक से अधिक गिरफ्तार कर प्रकरण निराकरण करने निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी तोपसिंह नवरंग के दिशा नेतृत्व में फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 04.08.2024 को सूचना मिला कि उक्त प्रकरण के फरार आरोपी अफजल कुरैशी उर्फ मोह. साहेब अपने घर चांटीडीह आया हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल टीम भेजकर आरोपी अफजल कुरैशी उर्फ मोह साहेब को पकड़कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*पीएम आवास योजना : विधायक ने हितग्राही के आवास परिसर में लगाया जामुन का पौधा*

0

तिजराम साहू मुंगेली // मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम सोढ़ार में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही श्री समारू साहू के घर के परिसर में जामुन का पौधा लगाया और सभी हितग्राहियों से पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने हितग्राही श्री साहू को बधाई दी और कुशलक्षेम भी पूछा।
इस दौरान हितग्राही श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 01 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत हुआ था, जिसके तहत उनका आवास बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। घर की आर्थिक परिस्थिति कमजोर होने के कारण पक्का आवास का सपना पूरा नहीं हो पा रहा था।

उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उपसंचालक सुश्री भूमिका देसाई, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*हरेली की उमंग के बीच जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

0

*‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया हरिशंकरी का पौधा, शिविर का लिया जायजा*

*चंगोराभाठा में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की*

*व्हाट्स-अप चैटबोर्ड का किया शुभारंभ, रायपुर नगर निगम की सुविधाएं हुई ऑनलाइन*

रायपुर.. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव आज हरेली की उमंग और उत्साह के बीच रायपुर में जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे। उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के तहत चंगोराभाठा के वार्ड क्रमांक-68, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड के सांस्कृतिक भवन में आयोजित शिविर में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर प्रदेशवासियों और किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गेड़ी का आनंद भी लिया। श्री साव ने सांस्कृतिक भवन से लगे डॉ. खूबचंद बघेल उद्यान में हरेली के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधा लगाया। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा और वरिष्ठ पार्षद श्री मृत्युंजय दुबे भी इस दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण शिविर में लोगों को हरेली की बधाई देते हुए कहा कि आज से छत्तीसगढ़ में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। हरेली प्रकृति और किसानों का त्योहार है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में रायपुर का विकास रूक गया था। किसी का कोई काम नहीं हो रहा था। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार सांय-सांय काम कर रही है। महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं के खाते में 1 तारीख को ही पैसे आ जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, रायपुर के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होगी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां जनसमस्या निवारण शिविर में कई विभागों के अधिकारी आप लोगों की समस्या सुलझाने के लिए आए हैं। आप शिविर में सक्रिय सहभागिता देकर इसका पूरा लाभ उठाएं। छत्तीसगढ़ की सरकार जनता के प्रति जवाबदेह सरकार है। हमने छत्तीसगढ़ को बनाया है, और हम ही इसे संवारेंगे। उन्होंने रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे की मांग पर वार्ड में विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

श्री साव ने जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांगों को व्हील चेयर, वार्डवासियों को नए बने राशन कॉर्ड, भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र, स्वसहायता समूहों की महिलाओं, पीएम स्वनिधि और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को चेक प्रदान किया। उन्होंने शिशुओं का अन्नप्राशन किया और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए। उन्होंने सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया। श्री साव ने शिविर में रायपुर नगर निगम के चैटबोर्ड का शुभारंभ भी किया। इसके माध्यम से अब लोगों को ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने, नए नल कनेक्शन के लिए आवेदन देने, जमीन-खरीदी बिक्री जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शहरवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्व है। इसके लिए जिला प्रशासन ने कॉल-सेंटर की शुरूआत की है। इसके माध्यम से अब तक 966 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 720 शिकायतों का त्वरित निदान किया गया है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है। यह समाधान शिविर है, वार्डवासी अपनी समस्या दर्ज कराकर त्वरित समाधान पा सकते हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री कुंदन कुमार, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा और पार्षद श्री मत्युंजय दुबे ने भी शिविर में लोगों को संबोधित किया।

*अनियमित बारिश होने पर भी रायपुर संभाग में नहीं पड़ेगी सिंचाई के लिए पानी की कमी*

0

*संभागायुक्त श्री कावरे ने बांधो-जलाशयों में जल भराव की समीक्षा की, दिए जरूरी निर्देश*

*रायपुर संभाग के जलाशयों में औसतन 90 प्रतिशत पानी भरा, नहरों में पानी भी छोड़ा गया*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा  बारिश कम होने या अनियमित होने पर भी रायपुर संभाग के किसानों को अपनी फसलों मे सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। रायपुर संभाग के बांधों और जलाशयों में अब तक हुई बारिश के हिसाब से लगभग 90 प्रतिशत औसतन जल भराव हो चुका है। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज इसकी समीक्षा की और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। श्री कावरे ने संभाग के बांधों और जलाशयों में अब तक भरे पानी की अलग-अलग जानकारी ली और आवश्यकता पड़ने पर किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि अब तक हुई बारिश से बांधों और जलाशयों में पर्याप्त जल भराव हो चुका है और अब आगे कम बारिश या अनियमित बारिश की स्थिति में किसानों की फसलें खराब नहीं होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में किसानों की मांग पर बांधों के गेट खोलकर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने विभाग तैयार रहें। श्री कावरे ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को बांधों में जल भराव की स्थिति पर लगातार नजर रखने और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं भी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बांधों से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के पहले राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचित करने और मुनादी आदि कराकर प्रभावित क्षेत्रों में सूचना प्रसारित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविशंकर सागर परियोजना काम्पलेक्स में अब तक 90 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इस परियोजना से संभाग के रायपुर, धमतरी और बलौदा बाजार जिलों के 1300 से अधिक गांवों में लगभग 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर रकबे में सिंचाई होती है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि किसानों की मांग पर इस परियोजना से गेट खोलकर सिंचाई के लिए नहर में साढ़े पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि गरियाबंद जिले की सिकासार परियोजना में 95 प्रतिशत जल भराव हुआ है। इस परियोजना से लगभग तीन हजार क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया है। जिससे एक सौ से अधिक गांवों की 26 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे की फसलों में सिंचाई हो रही है। बैठक में यह भी जानकारी मिली कि रायपुर जिले के पेण्ड्रावन परियोजना में 71 प्रतिशत और कुम्हारी मध्यम परियोजना में 98 प्रतिशत तक पानी भर चुका है। किसानों की मांग पर पेण्ड्रावन परियोजना से 40 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा जा चुका है। जिससे ग्यारह गांवों के किसान ढाई हजार हेक्टेयर रकबे की फसलों में सिंचाई कर रहे हैं। कुम्हारी परियोजना से 90 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया है और इससे 18 गांवों के किसान लगभग दो हजार छह सौ हेक्टेयर रकबे में लगी फसलों में सिंचाई कर रहे हैं।

महासमुंद जिले के जलाशयों में जल भराव की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि कोडार वृहद परियोजना में लगभग 44 प्रतिशत और केशवा परियोजना में लगभग 48 प्रतिशत पानी भर चुका है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक हुई बारिश के हिसाब से दोनों परियोजनाओं की टोपोग्राफी और भू-स्थिति अनुसार जल भराव वर्तमान में संतोषजनक स्थिति में है। कोडार परियोजना से 150 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया है, जिससे 49 गांवों में साढ़े सोलह हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे की फसलों में सिंचाई की जा रही है। इसी प्रकार केशवा परियोजना से भी किसानों की मांग पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों द्वारा मांग किए जाने पर इस परियोजना से लगभग तीन हजार सात सौ पचास हेक्टेयर रकबे में लगी फसलों के लिए पानी दिया जाएगा।

*मोहर्रम के अवसर पर 17 जुलाई को शुष्क दिवस घोषित*

0

तिजराम साहू मुंगेली // मोहर्रम के अवसर पर 17 जुलाई को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने 17 जुलाई को 01 दिन के लिए जिले के समस्त देशी मदिरा की दुकानें सी.एस.-2(घघ), देशी मदिरा की दुकानें सी.एस.-2(घघ कम्पोजिट) शॉप, विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल-1 (घघ) की फुटकर दुकानें, सी.एस.-2(ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल-1 (ख-अहाता) तथा एफ. एल. 3 होटल बार और होटल सिटी पैलेस बंद रखे जाने एवं जिले में स्थित आसवनी मेसर्स भाटिया वाईन मर्चे. प्रा.लि. धूमा में मदिरा परेषण का आयात-निर्यात व परिवहन पूर्णतः निषिद्ध किए जाने हेतु आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने उपरोक्त आदेश का पालन कड़ाई से किये जाने के निर्देश दिए हैं।

*नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को शीघ्र शुरू करें – जिला पंचायत सीईओ*

0

*डिप्टी सीएम के निर्देश, नगरपालिका परिषद मुंगेली में समीक्षा बैठक आयोजित*

तिजराम साहू  मुंगेली // उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नगरीय निकायों में स्वीकृत समस्त कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए है। साथ ही शासन के कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने नगरपालिका परिषद मुंगेली के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत समस्त कार्यों को 31 जुलाई तक शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में अपूर्णता को लेकर सहायक अभियंता दुजेराम कुर्रे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा।
उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ ने नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत समस्त स्वीकृत कार्यो के टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराने के लिए कहा। साथ सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन अनुज्ञा के आवेदन ऑनलाइन प्राप्त कर निर्धारित समय में निराकृत करें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, प्रभारी नगरपालिका सीएमओ मुंगेली श्री घनश्याम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित ‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के आठवें वर्ष के प्रथम चरण का 50 नीम के पौधों के रोपण के साथ हुवा आगाज।*

0

तीजराम साहू मुंगेली / स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” द्वारा संचालित “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान के आठवें वर्ष का शुरुआत “आगर प्राण वायु परिसर” में कुछ दिन पूर्व निधन हुवे टीम के सदस्य रामकिशोर सिंह के स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप 50 नीम के पौधों के रोपण के साथ प्रारंभ हुवा। कहते हैं अगर कोई काम शिद्दत से करो तो कायनात की सारी शक्ति उस काम को सफल बनाने में लग जाती है और इस कथन को सही कर दिखाया है स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी की टीम ने जिनके सात वर्षों के अथक प्रयास ने मुंगेली जिले को फिर से हरा भरा कर दिया है। दिन ब दिन बढ़ते तापमान और घटते जलस्तर को देखते हुवे इस संस्था ने 2017 से वृक्षारोपण अभियान ‘हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली’ की शुरुआत की थी जिसके प्रभाव से आज मुंगेली शहर सहित आसपास के विभिन्न गांवों को भी इस हरित टीम ने अपने इस नेक अभियान से हराभरा बना दिया है। इस अभियान के उद्देश्य को बताते हुवे संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार एक इंसान अपने पूरे जीवन काल में सोलह पेड़ो से निकले आक्सीजन का उपयोग करता है इस हिसाब से देखें तो हम पर सोलह पेडों का कर्ज है इस हिसाब से हमें अपने मौलिक कर्तव्यों को निभाते हुवे कम से कम सोलह पेंड जरूर लगाने चाहिए और हम इस अभियान के माध्यम से लोगों को यही जागरूकता का संदेश देना चाहते हैं। संस्था के सह संयोजक रामशरण यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए विगत कई वर्षों से किया जा रहा टीम का यह अभियान पूरे मुंगेली के लिए एक वरदान है हम सबको भी इनसे अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना चाहते है।

संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि इन छः वर्षों में टीम स्टार्स द्वारा 15 सौ से अधिक पौधें ट्री गार्ड के साथ और 3 हजार से अधिक पौधें फेंसिंग युक्त स्थान पर रोपित किये जा चुके हैं जो आज काफी बड़े हो शहर को स्वस्छ और सुंदर बना रहे हैं। इस हरित अभियान के अवसर पर सँस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, सतपाल मक्कड़, गौरव जैन, दीपक जैन, देवेंद्र परिहार, श्रेणिक पारख, गिरीश सुथार, अनुराग सिंह, सूरज मंगलानी, मुकेश पांडेय, हरिओम सिंह, पप्पू शर्मा, सुनील वाधवानी, संदीप सिंह, पवन यादव, रवि साहू, अजय चंद्राकर, आर्या सिंह, देवेन्द्र सिंह, परमेश्वर देवांगन, श्रीओम सिंह, वासु पांडेय, अमित साहू, अरविंद रूपवानी सहित सँस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

♦️ *पीडिता का अश्लील विडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर किया शारीरिक शोषण*

0

♦️ *रिपोर्ट के बाद से आरोपी हो गया था फरार।*

*नाम आरोपी*
आयुष नारायण शर्मा पिता ब्यासनारायण शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी तिवारी बिल्डिंग के पीछे केदारपुर अम्बिकापुर (छ.ग.)


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी के साथ जान पहचान हुआ था। जो साथ में मिलकर विडियो एडिटिंग का कार्य करते थे। दिनांक 02.10.2023 को पीड़िता के घर सरकण्डा विडियो एडिटिंग के कार्य से आरोपी आया था। जो अकेली पाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और छिपकर विडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर करीब 6 माह से शारीरिक संबंध बनाया है। दिनांक 24.05.2024 को वह बिलासपुर साइंस कालेज के पास बुलाकर गाली गलौच कर मारपीट कर मोबाईल को तोड़कर भाग गया । प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे.) द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिह नवरंग के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी आयुष नारायण शर्मा की पतासाजी किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्य, मोबाईल टावर लोकेशन के आधार पर टीम द्वारा आरोपी आयुष नारायण शर्मा को अम्बिकापुर से पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। जिसे विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*अंधे कत्ल की गुत्थी को 03 दिवस के अंदर सुलझाने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

0

*पत्नी ही निकली अपने पति की हत्यारिन*

*आरोपियां द्वारा अपने शराबी पति से तंग आकर पति का हथौड़ी व चाकू से मारकर की गई हत्या*

*आरोपियां के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी को किया गया बरामद*

*आरोपियां के विरूद्व नवीन BNS की धारा 103 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*नाम आरोपीया श्रीमती अंजूनट उर्फ कोंदी पति स्वं. मनोज नट उम्र 30 वर्ष निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ जिला जांजगीर- चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पामगढ़ पुलिस को दिनांक 13.07.2024 को सूचना मिला कि मृतक मनोज नट पिता स्व. महेत्तर नट उम्र 40 वर्ष निवासी डोंगाकोहरौद को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार एवं नोकदार वस्तु से प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया है कि सूचना पर थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया जाकर प्रार्थी मृतक के पुत्र मुकेश नट निवासी डोंगाकोहरौद की रिपोर्ट थाना पामगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 271/2024 धारा 103 बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए *श्रीमान विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा* के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया जाकर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के कुशल मार्गदर्शन में डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम से सहयोग प्राप्त कर घटना स्थल निरीक्षण कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्डम कराया गया मृतक के परिजनो एवं गवाहों का कथन लिया गया जांच पर पाया गया कि मृतक मनोज नट पिता स्व. महेत्तर नट उम्र 40 वर्ष साकिन डोंगाकोहरौद थाना पामगढ का खेल तमाशा दिखाकर पैसे मांगकर जीवन यापन करता था। मृतक शराब पीने का आदी था प्रतिदिन शराब पीता था और पत्नी एवं बच्चो से लड़ाई झगड़ा करता था और उसके पास पैसे नही रहता था तो शराब पीने के लिये घर में पैसे मांगता था नही देने पर छीन लेता था और मारपीट करता था जिसके कारण उसकी पत्नी आरोपीया श्रीमती अंजू नट उर्फ कोंदी काफी परेशान रहती थी।

आरोपीया अंजू नट को तलब किया गया जो गुंगी बहरी (श्रवण बाधित) होने से श्रवण बाधित विशेषज्ञ रामायण कुर्रे एवं मृतक का बेटा मुकेश नट अनुवादक (ट्रास्लेट) के समक्ष पुछताछ किया गया जो अपनी ईशारो मे बताई कि दिनांक 12.07.24 को शाम को मृतक मनोज नट गाव के बाजार में सब्जी मांगने गया था। जन्हा से सब्जी भाजी व दो पाव शराब अपने साथ में लेकर आया था और रात्रि मे घर मे शराब पीकर खाट के नीचे जाकर सो गया बाद में मृतक मनोज नट उठा और अपनी पत्नी आरोपीया अंजू नट से झगड़ा लड़ाई किया जिससे क्षुब्ध होकर गुस्से मे आरोपीयो द्वारा अपनी पति को जान सहित मारने के लिये घर में रखे लोहे के हथौड़ी को अपने पास साड़ी मे छुपाकर रखी और अपने पति को दिशा मैदान जाना है कहकर रात्रि मे उठाकर अपने साथ में लेकर घर के सामने गली से होते जोखिया तालाब पार के पास गई और वही पर दिशा मैदान की और मृतक मनोज नट जो सुअर बाड़ा के पास खड़ा था तभी आरोपीया उसे जमीन पर धक्का देकर गिरायी और मृतक मनोज नट को हाथ में रखे हथौड़ा से उसके सिर में तीन बार मारी तो वह छटपटा रहा था फिर आरोपीया हथौड़ा को अपने घर ले जाकर थैला मे रखी और उसी थैला से एक चाकू लेकर घर से दौड़कर अपने पति मृतक के पास गई और उसी चाकू से आरोपीया द्वारा उसके गले मे ताबड़तोड़ हमला कर (मारकर) हत्या कर दिया और चाकू को जोखिया तालाब के गहरे पानी मे फेक दिया उसके बाद अपने पति मृतक मुकेश नट के एक पैर को पकड़कर घसीटते हुये कुछ दूरी पर जोखिया तालाब पार के नीचे में रख दिया। जो समक्ष गवाहो के मेमोरण्डम कथन लेखकर आरोपीया के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का हथौड़ी को बरामद किया गया है। तथा आरोपीया के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना सबूत पाये से विधिवत् गिरफ्तार दिनांक 15.07.2024 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे, उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, म.प्र.आर. बालमती यादव, आर. श्याम ओग्रे, भुवनेश्वर साहू, टिकेश्वर राठौर, सीताराम सूर्यवंशी एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा