Home Blog Page 620

*इस वर्ष के द्वितीय नेशनल लोक अदालत में कुल 14777 प्रकरण निराकृत हुए तथा 1,78,65,040 (एक करोड़ अठहत्तर लाख पैसठ हजार चालीस रूपये) / रही अवार्ड राशि*

0

*वर्ष 2024 के द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13.07.2024 को जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय, एवं राजस्व न्यायालय, जिला मुगेली में किया गया।*

तिजराम साहू मुंगेली जिला न्यायालय मुंगेली में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 10:45 बजे चन्द्रकुमार अजगल्ले, जिला न्यायाधीश मुंगेली द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा परिसर में उपस्थित एक वृद्ध महिला पक्षकार जो अपने आपसी विवाद के निपटारे हेतु उपस्थित हुई थी उनके हाथों से भी दीप प्रज्वलित कराकर पक्षकारों को आपसी सामन्जस्य एवं सौहार्दपूर्ण जीवन व्यतीत करने का संदेश पहुंचाया गया।

नेश्ननल लोक अदालत हेतु जिला न्यायालय में कुल 04 खंडपीठ तहसील न्यायालय लोरनी 01 खडपीठ तथा राजस्व न्यायालय में कुल 08 खंडपीठ का गठन किया गया है।

नेशनल लोक अदालत में कुल 17187 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये है जिनमें से कुल 14777 प्रकरणों का निराकृत किया जाकर 1,78,65,040/- रूपये के राशि का अवार्ड पारित किया गया।

इस नेशनल लोक अदालत में बलराम देवांगन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के खण्डपीठ द्वारा ट्रेक्टर की किश्त पटाने को लेकर पिता पुत्र में वाद विवाद हुआ था जिसका आपसी समझौता के तहत् निराकरण किया गया।

*वरिष्ठजन समाज के गौरव, उनके मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ें – केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने रामगढ़ में नवनिर्मित सियान सदन भवन का किया लोकार्पण, दी बधाई*

तिजराम साहू मुंगेली / भारत सरकार के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री अरुण साव ने जिले के ग्राम रामगढ़ में आनंदाश्रम परिसर में नव निर्मित सियान सदन भवन का आज लोकार्पण किया और सभी वरिष्ठजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज के गौरव हैं। उनके मार्गदर्शन को आत्मसात करते हुए हम सब अपने समाज और देश का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने रामायण के चौपाई के माध्यम से वरिष्ठजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि इस संसार पर सबसे बड़े भगवान हमारे माता-पिता और गुरु हैं। आज हम जहां भी पहुंचे है, ये सब उन्हीं का आशीर्वाद का फल है। यदि किसी घर में वरिष्ठ लोगों की बात सुनकर युवा का मन प्रफुल्लित हो जाए, तो समझ लो वहां रामराज आ गया। हमें वृद्धजनों का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

*वरिष्ठजनों के अनुभव का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले – उप मुख्यमंत्री श्री साव*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज रामगढ़ में नवनिर्मित सियान सदन भवन का लोकार्पण हुआ है। अब हमारे वरिष्ठजन यहां पर विभिन्न गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित कर सकेंगे। वरिष्ठजनों के पास जो अनुभव का खजाना है, उसका लाभ हमारे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत खास है, क्योंकि वे जिनके हाथों को पकड़कर चलना और पढ़ना सीखे, आज सभी वरिष्ठजन यहां मौजूद हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से वह इस मुकाम तक पहुंचे है। उन्होंने सियान सदन परिसर में ट्यूबवेल कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। साथ ही वरिष्ठजनों की मांग पर हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। अब मुंगेली की धरती से डबल इंजन हो गया है और तेजी से काम करेंगे।

*समाज के सभी वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत – कलेक्टर*

कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा समाज के सभी वर्ग के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज वरिष्ठजनों के लिए सियान सदन भवन का लोकार्पण किया गया है। यह आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश देवरस ने वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने, रेलवे में छूट और सीनियर सिटीजन के लिए ग्राम पंचायत की भूमिका बढ़ाने की मांग की। जिला संघ के अध्यक्ष श्री धनेश सोलंकी ने सियान सदन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कहा कि इसकी मांग काफी वर्षों से थी, यह प्रयास कलेक्टर श्री राहुल देव के कार्यकाल में पूरा हुआ है। इससे संघ के कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने वरिष्ठजनों के लिए आयोग का गठन और रायपुर में भवन की मांग की। संघ के सचिव श्री प्रमोद पाठक ने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, भवन निर्माण में सहयोगी सरपंच व प्रतिनिधि के साथ भवन निर्माण में योगदान देने वाले मजदूर साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नीलकंठ तिवारी ने किया।

*20 लाख रुपए की लागत से बनाया गया सर्वसुविधायुक्त सियान सदन भवन*

बता दें कि लगभग 20 लाख रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त सियान सदन भवन बनाया गया है। जिसमें एक हाल, दो कक्ष और दो शौचालय शामिल है। कार्यक्रम में आनंदाश्रम के 17 वृद्धजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला एवं संबंधित अधिकारीगण, नगर पालिका मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह, जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, बी. आर. साव ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विनय गुप्ता, गणमान्य नागरिक श्री शैलेष पाठक, श्री लववीर गुप्ता, श्री विनोद पाठक, श्री सुनील पाठक, श्री सईद खान, श्री मोहन भोजवानी, वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

*उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली-लोरमी में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह में हुए शामिल*

0

*छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने संदेश दे दिया है, विकास विरोधी कांग्रेस को सालों तक सत्ता से रखेंगे दूर : उपमुख्यमंत्री साव*

*मतदाताओं ने कांग्रेस के कथित दिग्गज नेताओं को आईना दिखाकर भाजपा के सामान्य कार्यकर्ताओं पर जताया भरोसा, : उपमुख्यमंत्री साव*

तिजराम साहू मुंगेली/लोरमी। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रविवार को मुंगेली, लोरमी में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद देने वाले मतदाताओं का अभिनंदन किया। वहीं अभिनंदन समारोह से पहले रामगढ़ में सियान सदन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री श्री साव समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा की ताकत कर्मठ कार्यकर्ताओं की फौज और जनता का विश्वास है। विधानसभा चुनाव के 6 महीने मीडिया वाले कहते थे कि, यहां भूपेश सरकार को कोई नहीं हरा सकता। प्रदेश में एक झूठा माहौल बनाया गया था। जबकि जनता विकास कार्य नहीं होने से परेशान थी। ऐसे समय में मुझे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, इसके बाद हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को उजागर किया। गरीबों के पीएम आवास का मुद्दा उठाया। इससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और जनता में विश्वास जगा। इस विश्वास ने ही बंपर जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता भोली भाली जरूर है लेकिन नासमझ नहीं हैं।

श्री साव ने कहा कि, विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा के सामान्य कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं ने भरोसा जताया और कांग्रेस के कथित दिग्गज नेताओं को धूल चटाई। साजा में ईश्वर साहू, सीतापुर में रामकुमार टोप्पो ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसी तरह लोकसभा चुनाव में बस्तर के मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को हराया। राजनांदगांव सीट में संतोष पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बुरी तरह पराजित किया। ये जीत जनता और कार्यकर्ताओं की ताकत की बदौलत मिली। इसी तरह नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जीतना है। वहीं मतदाता भाजपा पर अपना भरोसा बरकरार रखे।


मुंगेली के समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, सीताराम साहू, द्वारिका जायसवाल, लोकनाथ साहू, पवन पांडेय, मोहन जी, दुर्गा साहू, लक्ष्मी सोनवानी, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं सम्माननीय मतदाता मौजूद रहे। वहीं लोरमी में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, विधानसभा संयोजक कोमल गिरी गोस्वामी, रवि शर्मा, विक्रम सिंह, रामेश्वर बंजारे, रामावतार राजपूत, तितरा राजपूत, अंजना देवी दास वर्षा सिंह ठाकुर,अंकिता रवि शुक्ला, महाजन जायसवाल, दिनेश साहू, प्रदीप मिश्रा, विश्वास दुबे, सुशील यादव, ज्ञानेश्वर क्षत्रिय, रामनिहोरा कश्यप, जवाहर दिवाकर, राजेंद्र साहू, अशोक साहू, राका गुप्ता, संतोष साहू, महादेव जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, महेंद्र खत्री, राकेश छाबड़ा,अविष यादव, माधव तिवारी, घंशु राजपूत, अशोक शर्मा, विनोद राजपूत, अंकिता शुक्ला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री राजपूत, सभी मोर्चा अध्यक्ष, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं सम्माननीय मतदाता उपस्थित रहे।
…….. …….…

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने डायरिया पीड़ित मरीजों से की मुलाकात*

0

*सामुदायिक अस्पताल के डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज रतनपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर डायरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली। उन्होंने डायरिया पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी ली। अभी 31 मरीज डायरिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल के डॉक्टरों को एक-एक मरीज का अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर इलाज में कोई कोर-कसर नहीं रखने को कहा। श्री साव ने बताया कि मरीजों की सेहत और डायरिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जा रही है। जरा सा भी लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। उम्मीद है बहुत जल्दी सब ठीक हो जाएगा। रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वसा, बीएमओ श्री मिथिलेश गुप्ता, तहसीलदार श्री पंकज सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय चंदेल और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद थे।

*एक पेड़ माँ के नाम: जगह-जगह हो रहा पौधरोपण*

0

*उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधरोपण अभियान का किया शुभारंभ*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जगह-जगह पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान में स्कूली बच्चे, आम नागरिक और जनप्रतिनिधि भी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। कोरबा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा (छुरी) में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमति सोनकुंवर देवांगन की स्मृति में पौधा रोपण कर वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की।
उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा प्रधानमंत्री के महाअभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत् अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनकी सुरक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए हम सबको जागरूक रहना होगा। पौधरोपण के इस कार्य में व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इसके लिए आगे आना होगा। इस मौके पर उन्होंने पौधा वितरण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से आम नागरिकों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा वृक्षारोपण के साथ-साथ बिजली के दुरूपयोग का कम करने एवं जल संरक्षण कर पर्यावरण के प्रति और अधिक जागरूक होने का संदेश दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने अपने पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में सभी को जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में वन विभाग द्वारा तैयार माँ कोसगई वाटिका में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, अध्यापकों एवं छात्रों द्वारा लगभग 150 पौधे लगाए गए।

*मुख्यमंत्री ने सर्किट हॉउस कसडोल में लगाया बरगद का पौधा*

0

रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कसडोल सर्किट हॉउस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बरगद का पेड़ लगाया। उन्होंने कहा कि बरगद का पेड़ धार्मिक महत्व क़े साथ बड़ा और छायादार पेड़ होता है। बड़ा होकर बरगद का यह पेड़ इस परिसर को सुशोभित करेगा और शीतल छाया प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं धरती माता क़े प्रति कृतज्ञता प्रकट करने क़े उद्देश्य ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस प्रेरणादायी अभियान को जन अभियान क़े रूप में लेते हुए प्रदेशवासियों से माँ क़े नाम पेड़ लगाने की अपील की है।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत क़े सभापति श्री नवीन मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बार्वे, उपाध्यक्ष श्री रामकुमार साहू, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, श्रीमती श्याम बाई साहू, श्री राजेश जायसवाल, श्री गणेश साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

*लोक अदालत का सार ना जीत ना हार*

0

दिनांक 13 जुलाई 2024 को हुआ वर्ष 2024 का द्वितीय हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन 6654 प्रकरणों का हुआ निराकरण

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा कोरबा  न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी,न्यायाधीश , छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर और कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर ने आज कोरबा में नेशनल लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला अधिवक्त संघ के अध्यक्ष श्री गणेश कुलदीप सहित जिला मुख्यालय के समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अधिवक्तागण उपस्थित थे। नेशनल लोक अदालत के अवसर पर न्यायालय में कुल 13122 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें न्यायालयों में लंबित प्रकरण 3357 एवं प्री-लिटिगेशन के 9765 प्रकरण थे। जिसमें राजस्व मामलों के प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के कुल प्रकरणों सहित 6654 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत मंे समझौते के आधार पर हुआ।

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के विभिन्न शाखाओं सहित पूरे न्यायालय परिसर का किया अवलोकन

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया निरीक्षण

न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी ने जिला सत्र न्यायालय के कुटुम्ब न्यायालय, श्रम न्यायालय सहित अन्य कोर्ट रूम, लेखा अनुभाग, प्रतिलिपि अनुभाग, ज्यूडिशियल सर्विस सेंटर सहित पूरे कोर्ट परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कोर्ट परिसर में आमजनों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने हेतु लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी निरीक्षण किया एवं आमजनों को दी जाने वाली स्वास्थ्य जांच की विस्तृत जानकारी ली।

कोर्ट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

इस दौरान न्यायाधिपति श्री गौतम भादुड़ी सहित अन्य न्यायाधीशों ने जिला सत्र न्यायालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आमजनों से वातारवण को हरा भरा बनाए रखने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील की।

सक्सेस स्टोरीः-

लोक अदालत ने पति-पत्नी विवाद को किया समाप्त किया सफल कुटुम्ब के निर्माण में दिया अपना बहुमूल्य योगदान

आज के वर्तमान परिवेश में दाम्पत्य जीवन की डोर कमजोर हो चली है, आपसी विवाद घरेलू हिंसा तथा एक दूसरे पर विश्वास की कमी कमजोर दाम्पत्य जीवन का आधार बन रही है। ऐसे ही घटना जिला न्यायालय कोरबा के माननीय न्यायालय श्रीमती प्रतिक्षा अग्रवाल, जे0एम0एफ0सी0 कोरबा में विचाराधीन था, आवेदक एवं अनावेदक का आज से लगभग 16 वर्ष पूर्व दिनांक 23.04.2008 को सामाजिक रिति-रिवाज से हिन्दू विधि के अनुसार विवाह संपन्न हुआ था। दंपति को दांपत्य जीवन के संसर्ग से दो जुडवा बच्चों की प्राप्ति हुई।
मान न्यायालय में दिए गए बयान के अनुसार अनावेदक के द्वारा आवेदिका को लगातार प्रताडित किया जा रहा था कि तू बांझ है, बच्चे पैदा नहीं कर सकती, शादी में तेरे माॅ-बाप दहेज भी बहुत कम दिए हैं, मैं दूसरी शादी करूंगा। अनावेदक आए दिन मारपीट कर घर से निकाल देता था, इतना कम दहेज लाई हो, मायके से 05 लाख रूपए ला बोल कर बलपूर्वक जबरन घर से बाहर निकाल देता था। इसप्रकार अनावेदक के द्वारा आवेदिका को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं आर्थिक रूप से प्रताडित करता था, तंग आकर माननीय न्यायालय के समक्ष महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 एवं अंतरिम भरण-पोषण प्रदाय किए जाने हेतु धारा 23 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कराया गया।
लगातार 08 वर्षों से प्रकरण लंबित रहा। अनावेदक एवं आवेदिका के मध्य समझौता नहीं हो पा रहा था, ऐसे में आज दिनांक 13 जुलाई 2024 को आयोजित हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में मान. खंडपीठ ने आवेदक को समझाईश दी कि अनावेदक अपनी आवेदिका पत्नी एवं नाबालिग जुडवा बच्चों को साथ रखे तथा एक खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत करे। जिससे आवेदक एंव अनावेदिका ने समझाईश को स्वीकार कर अपने एवं अपने कुटुम्ब के भविष्य हेतु राजीनामा के आधार पर सुखपूर्वक एवं खुशहाल जीवन यापन हेतु बिना डर एवं दबाव के समझौता किया। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत ने बेसहारा आवेदिका के प्रकरण में राजीनामा करा कर सफल कुटम्ब निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लोक अदालत बना सहारा

घटना दिनांक 19.10.2022 को वृद्ध आवेदक का जवान पुत्र अपने मित्र के साथ सुबह सैर के लिए निकाला था। मार्ग में अनावेदक ने पिकअप वाहन लापरवाही पूर्वक चलाकर आवेदक के जवान पुत्र को ठोकर मारकर दुर्घटना में घायल कर दिया जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। आवेदक का जवान पुत्र घर का एकलौता कमाने वाला था। जिसकी मृत्यु हो जाने से वृद्ध आवेदक माता-पिता बेसहारा हो गए थे, अब उनका लालन-पालन करने वाला कोई सहारा नहीं रहा। जिस कारण आवेदकगण के द्वारा क्षति रकम प्राप्त करने हेतु, अनावेदक के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 166 के अंतर्गत मान. न्यायालय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण में आवेदकगण एवं अनावेदक (बीमा कंपनी) ने हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में संयुक्त रूप से समझौता कर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें हाइब्रीड नेशनल लोक अदालत का लाभ लेते हुए आवेदकगण ने 13,80,000/- रूपये (तेरह लाख अस्सी हजार रूपये) बिना किसी डर-दबाव के राजीनामा किया जिसे आज दिनांक से 30 दिवस के भीतर अदा किए जाने का निर्देश दिया गया इस प्रकार बेसहारा परिवारजनों को जीवन जीने का एक सहारा नेशनल लोक अदालत ने प्रदान किया।
वर्षों से चल रहे भूमि विवाद का हुआ निपटारा

अचल संपत्ति को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है, क्योंकि इस पैसा या जेवर की तरह चुराया नहीं जा सकता है, लेकिन, जमीन और मकान को लेकर एक खतरा हमेशा बना रहा है और वह है, कब्जे का। ऐसा ही प्रकरण जिला न्यायालय कोरबा में कई वर्षों से लंबित था। आवेदक के द्वारा 0.50 एकड़ भूमि कुदूरमाल में खरीदकर 42 डिसमिल जमीन पर पोहा मिल 2010-11 में स्थापित किया तथा शासकीय नौकरी से सेवा निवृत्ति के बाद उस पोहा मिल से अपनी आजीविका चलाते रहे परंतु सन् 2017 में आवेदक ने अनावेदकगण को लिखीत इकरारनामा निष्पादित कर पचास लाख रूपए में वाद संपत्ति का विक्रय किए जाने हेतु सौदा किया। आवेदक के द्वारा सबंधित न्यायालय के समक्ष दिए गए बयान के अनुसार अनावेदक के द्वारा कुछ समय बाद धोखे से उक्त मिल में कब्जा कर लिया गया तथा कब्जा छोडने से मना किया गया। जिससे आवेदक ने अनावेदक के विरूद्ध वाद भूमि के संबंध में निष्पादित अनुबंध निरस्त होने के परिणाम रूवरूप प्रतिवादीगण का कब्जा अवैधानिक होने से आवेदकगण को अनावेदकगण से विहित समयावधि में रिक्त आधिपत्य दिलाए जाने एवं अनावेदकगण से एक लाख रूपए मासिक किराया मार्च 2018 से कब्जा प्राप्ति तक अनावेदक से दिलाए जाने हेतु प्रकरण दर्ज किया गया, जिसमें आज दिनांक 13 जुलाई 2024 को  हाइब्रीड नेशनल लोक अदालत का लाभ लेते हुए आवेदक को उनके वर्षों से लंबित प्रकरण को उभयपक्षों के आपसी रजामंदी के अनुसार अनावेदकगण के नाम पंजीयन एवं नामांतरण किए जानेे हेतु बिना किसी डर-दबाव के राजीनामा किया जाकर अपना प्रकरण निराकृत किया गया।

*एयरपोर्ट ग्राउंड से दरिंदों ने जबरन कार में बैठाया, छात्रा के साथ गैंगरेप,*

0

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।


भागलपुर: बिहार के भागलपुर में एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तिलकामांझी थाना इलाके के एयरपोर्ट ग्राउंड में गुरुवार रात एक छात्रा अपने बॉयफ्रेंड (प्रेमी) के साथ बैठी हुई थी। तभी तीन-चार मनचले आए और लड़की को जबरन कार में बैठा दिया। फिर उसके साथ हैवानियत की गई। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। शिकायत मिलने पर तिलकामांझी थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम एफआईआर दर्ज की। भागलपुर सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। जानकारी के मुताबिक छात्रा तिलकामांझी थाना इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह गुरुवार शाम को अपने बॉयफ्रेंड के साथ हवाई अड्डा मैदान गई थी। इसकी जानकारी उसकी मां को भी थी। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि एयरपोर्ट ग्राउंड पर वह अपने दोस्त के साथ बैठी हुई थी। तभी अंधेरे में कार से तीन-चार युवक उतरे और उसे पकड़कर अंदर बैठा दिया। बॉयफ्रेंड ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका भी मुंह बांध दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसका दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने दोस्त के साथ घर आई और मां को जानकारी दी। शनिवार को केस दर्ज कराने के बाद सिटी एसपी और डीएसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पहुंचकर जांच की। सिटी एसपी राज ने बताया कि घटना सही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

*विधायक, कलेक्टर, एसपी एवं डीएफओ ने निशुल्क पौध वितरण हेतु हरियाली प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / विधायक श्री व्यास नारायण कश्यप, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला एवं वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय ने आज जिला पंचायत परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत जिले में निःशुल्क पौध वितरण करने हेतु हरियाली प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस दौरान लोगों को पौधों का वितरण भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिलेवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सभी से पौधरोपण अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा की हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा देवी राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इसी तरह चांपा नगर पालिका क्षेत्र में भी कल विभिन्न चौक चौराहों पर निशुल्क पौधों का वितरण किया जाएगा।

*जिले में वृहद पौधरोपण सप्ताह का हुआ शुभारंभ*

0

*कलेक्टर,एसपी,डीएफओ सहित जन प्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण*

*’एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ में शामिल होकर एक पेड़ अवश्य लगाने की कलेक्टर ने की अपील*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले में भी वृहद पौधरोपण सप्ताह की शुरुआत नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष श्री जय थवाईत , कलेक्टर श्री आकाश छिकारा , पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला एवं वनमंडलाधिकारी श्रीमती प्रियंका पांडेय ने चांपा के मिलेट कैफ़े प्रांगण में पौधारोपण कर की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कटहल , कलेक्टर ने कटहल, पुलिस अधीक्षक ने अमरूद, वनमंडलाधिकारी ने आम, सहायक कलेक्टर श्री दुर्गाप्रसाद अधिकारी ने बेल, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने आम,श्री हर प्रसाद देवांगन उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा ने आम के पौधे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौध रोपण किया। सभी ने वृक्षारोपण करने के पश्चात सेल्फीजोन में सेल्फी भी ली और कोसा कांसा कंचन पेड़ लगाएं जन जन के तहत पौधा लगाकर हस्ताक्षर बैनर पर हस्ताक्षर भी किये।