Home Blog Page 618

🛑*नशे पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*🛑

0

*थाना सकरी के अंतर्गत नशीली दवाई के सप्लायर की गिरफ़्तारी*

*800 नग नाइट्रोसन 10 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट जप्त*
🛑कुल क़ीमती रुपये 80000/-🛑

*दो आरोपी गिरफ्तार*

*सकरी पुलिस की कार्यवाही*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर सकरी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की अटल आवास सकरी निवासी पिंटू उर्फ विशेष टंडन अपने घर में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बिक्री कर रहा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप को अवगत करा कर एवं कार्यवाही हेतु मार्गदर्शन प्राप्त कर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में टीम तैयार कर मुखबिर से प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु अटल आवास सकरी स्थित पिंटू उर्फ विशेष टंडन के मकान में रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी पिंटू उर्फ विशेष टंडन अपने साथी बादशाह उर्फ इरफान खान निवासी नारियल कोठी के साथ मिलकर नशीली प्रतिबंध टैबलेट बिक्री करते मिला आरोपियों के कब्जे से 800 नाग टेबलेट जिन्हें उनके द्वारा ₹100 प्रति टैबलेट के हिसाब से ₹80000 में बेचे जाने की बात स्वीकार की दोनों आरोपियों के पास से 800 नग नाइट्रोसन 10 टेबलेट एवं बिक्री रकम कल 1890 रुपए जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय आदेश से जेल दाखिल किया गया है दोनों आरोपियों का नाम पिंटू उर्फ विशेष टंडन पिता लक्ष्मी नारायण टंडन उम्र 22 वर्ष निवासी अटल आवास सकरी तथा बादशाह उर्फ इरफान खान पिता अयूब खान उम्र 21 वर्ष निवासी नारियल कोठी अटल आवास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर है।

उक्त कार्यवाही में सीएसपी सिविल लाइन के सिविल टीम देवेंद्र दूबे , राजेश नारंग, आशीष एवं राकेश की सक्रिय भागीदारी रही।
उक्त संयुक्त कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह ने पूरे टीम की सराहना की है।

जनता से अपील : ऐसे किसी भी नशीली दवाई के सप्लायर की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सतर्क रहें और अपने युवा बच्चों को नशे के दलदल में जाने से रोकने में हमारी मदद करें।

**जीवनदायिनी डायल 112**

0

➡️ आशीष कुमार कश्यप ब्यूरो बिलासपुर *वाहन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, आगामी उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।*

➡️ *बिलासपुर डॉयल-112 को लगातार प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हो रही है ,माह जुलाई में 373 सूचना प्राप्त हुई जिसने से प्रसूताओं की अस्पताल जाते समय रास्ते में ही सुरक्षित डिलीवरी 112 वाहन में करायी गई*

➡️इवेंट -थाना सिविल लाइन, बिलासपुर

➡️ग्राम सैदा निवासी एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) के लिए डॉयल-112 फरिश्ता बनकर पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही और मदद का इंतजार कर रही थी।घर में अस्पताल ले जाने का कोई साधन नहीं था। जिसके कारण परिजनों ने 112 में फ़ोन लगाया। सूचना मिलते ही तत्काल महिला के घर डायल 112 की वाहन पहुंची। महिला को उनके परिजनों के साथ वाहन में अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में प्रसव पीड़ा अधिक होने एवं परिजनों द्वारा वाहन को रोकने हेतु निवेदन करने पर रास्ते में ही वाहन को रोका गया । डायल-112 आरक्षक 1105 धर्मेंद्र सूर्यवंशी चालक ऋषभ द्वारा तत्काल डिलीवरी हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई l मितानीन एवं परिजनों की सहायता से गाड़ी में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई । जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं बाद बच्चे एवं प्रसूता को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

➡️प्रसूता महिला और उनके परिजनों ने डॉयल-112 एवं बिलासपुर पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की है। उन्होंने 112 पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

➡️पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने आरक्षक की पीठ थपथपा कर उनके कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

➡️ *बिलासपुर पुलिस ने जनता से की यह अपील*
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें. बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

*केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास सह ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने छत्तीसगढ़ के जननेता श्री बलदाऊ साहू का अपने दिल्ली स्थित निवास पर स्वागत किया और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया*

0

आशीष कुमार कश्यप दिल्ली ज्ञात हो कि श्री बलदाऊ साहू मुंगेली जिले के एक ख्यातिलब्ध और लोकप्रिय व्यक्ति है, जिनकी जनता के मध्य एक लोकचिंतक की छवि है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उनके सुपुत्र श्री तोखन साहू रिकॉर्ड मतों से विजयी होकर सांसद का पद पर निर्वाचित हुए। जिनकी योग्यता को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें जगह दी गई। तोखन साहू जी अपनी सारी सफलता का श्रेय अपने पिता श्री बलदाऊ साहू एवं स्वर्गीय माता श्रीमती शांति बाई को देते है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने के बावजूद भी वह एक साधारण पुत्र की भांति अपने पिता को बड़े ही मनोयोग से दिल्ली का भ्रमण करवा रहे हैं। दिल्ली में निवासरत तमाम दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से भेंटवार्ता कर रहे हैं।

एक पिता के लिए अपने पुत्र की उपलब्धि हमेशा गर्व का विषय रही है। भविष्य में अपने बेटे को बड़े-बड़े ओहदे पर देखने के इच्छुक पिताओं की भांति श्री बलदाऊ साहू का भी सपना था कि एक दिन उनका बेटा उनका नाम रोशन करें। कड़े परिश्रम और परिवार के आशीर्वाद से आज श्री तोखन साहू जहां भी पहुँच पाए हैं, उसमें कहीं ना कहीं उनके पिता के संघर्षों की परिणति झलकती है।

केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने भी उनके जुझारुपन की तारीफ की। छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव से निकलकर आज दिल्ली पर छा जाने वाले बेटे को बड़ा करने और उनके लालन-पालन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में और भी तरक्की का आशीर्वाद दिया।

*सर्व कुर्मी समाज बिलासपुर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा*,

0

*डा खूबचंद बघेल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का नाम यथावत रखने की मांग किया*


“””””””””””””””””””””””””””””””””””””””” आज छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर द्वारा नेहरू चौक बिलासपुर से कलेक्टर कार्यालय तक मार्च कर कलेक्टर को मुख्यमंत्री छग शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि छग प्रदेश के प्रथम स्वप्न दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का नाम यथावत रखा जाय। शहीद वीर नारायण सिंह जी के नाम कोई और दूसरी योजना शुरू कर उन्हें सम्मान दिया जाय न कि एक महापुरुष का नाम विलोपित कर दूसरे महापुरुष का नाम रखा जाय। और ये छग और भारत देश की संस्कृति ही नहीं है। इसी तरह गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने एवम बुनियादी ढांचे में सकारात्मक बदलाव लाने शुरू किया गया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी स्कूलों को पी एम श्री स्कूल योजना में परिवर्तित न किया जाए बल्कि आत्मानंद स्कूलों को छोड़कर अन्य स्कूलों को पीएम श्री स्कूल योजना में शामिल किया जाए तथा क्वांटी फायबल डाटा आयोग द्वारा किया गया ओबीसी की जाति जनगणना आधा अधूरा होने के कारण कुर्मी समाज को मान्य नहीं है। अतः बिहार सरकार की तर्ज पर छग में भी ओबीसी की जाति जनगणना कराई जाए जिससे सभी जातियों की वास्तविक संख्या सामने आ जाएगी।
समाज के जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक और महिला अध्यक्ष प्रीति पाटन वार ने कहा है कि छग सरकार द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के नाम विलोपन नीति एवम कार्यों एवम कुर्मी समाज सहित सर्व समाज के महापुरुषों के अपमान से कुर्मी समाजआहत है व भारी आक्रोश में है। अतः कुर्मी समाज के मांगो पर गंभीरता एवम संवेदनशीलता से विचार कर शीघ्र ही कार्यवाही करे। अन्यथा समाज को आंदोलन जैसे कदम उठाने हेतु बाध्य होना पड़ेगा।
आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक महिला अध्यक्ष प्रीति पाटनवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, छग प्रदेश कुर्मी चेतना मंच के के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी गहवई, बी आर सिंगरोल प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष,जगदीश कौशिक पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बोदरी, युवा उपाध्यक्ष दिनेश कौशिक एवम योगेश कौशिक, महिला जिला उपाध्यक्ष गायत्री कौशिक कार्यकारिणी सदस्य निशा कश्यप एवम शारदा कश्यप, वरिष्ठ सलाहकार अंबिका कौशिक, जिला सचिव जय प्रकाश सिंगरौल , सुरेश कौशिक, देवा सिंगरौल (सरपंच) सहित कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के अनेक लोग शामिल थे।
यह जानकारी सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने दी है।
श्याम मूरत कौशिक
जिलाध्यक्ष
छग प्रदेश कुर्मी समाज जिला बिलासपुर
मो 9302311852

*दीक्षारम्भ मनाया गया*

0

लोरमी,,,,,
राणीव गाँधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी मे उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के आदेशानुसार 05 अगस्त को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत, नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की जानकारी हेतु मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र सलूजा पार्षद वार्ड क्रमांक 06,, विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश श्रीवास पार्षद वार्ड क्रमांक 02 तथा पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री महेंद्र खत्री तथा अध्यक्ष प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे की गरिमामयी उपस्थिति मे दीक्षारम्भ समारोह मनाया गया. इस सम्बन्ध मे प्रो नरेंद्र सलूजा ने बताया कि वर्तमान शिक्षा सत्र 2024/25 मे महाविद्यालयों मे स्नातक प्रथम वर्ष मे नविन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागु की गई हैँ,इसी क़ी जानकारी ,उपयोगिता आदि को विद्यार्थियों को बताने दीक्षारम्भ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ मे मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि के द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया तादुपरांत छात्रा कुमारी तुलसी एवं भानुप्रिया की अगुवाई मे राष्ट्रगान,राजकीय गीत् का गायन सामूहिक रूप से किया गया तथा नवीन विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वगत् किय गया । इसके बाद उदबोधन की कड़ी मे प्राचार्य डॉ ध्रुवे ने अपने स्वागत भाषण मे महाविद्यालय की अधौसरचना,महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।विशिष्ट अतिथि श्री महेन्द्र खत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शैक्षिक सुधारों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाती है क्योंकि यह मौजूदा शिक्षा प्रणाली की कमियों को दूर करती है। छात्र भारतीय विरासत और मूल्यों की गहरी समझ के साथ-साथ आवश्यक कौशल हासिल करेंगे। श्री सुरेश श्रीवास ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शैक्षिक सुधारों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाती है क्योंकि यह मौजूदा शिक्षा प्रणाली की कमियों को दूर करती है। छात्र भारतीय विरासत और मूल्यों की गहरी समझ के साथ-साथ आवश्यक कौशल हासिल करेंगे। इससे वे आधुनिक दुनिया की जटिलताओं के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे. मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र सलूजा ने कहा कि यह नीति शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के साथ जोड़ती है, जिससे छात्रों को तेजी से बदलती दुनिया में कामयाब होने के लिए तैयार किया जा सके। यह अनुकूलनीय कौशल के विकास और अवधारणाओं की गहरी समझ पर जोर देती है, जिससे छात्र भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सकें। यह शिक्षा नीति आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने सक्षम हैँ। इनके अलावा प्रो एच एस राज एवं डॉ आर एस साहू ने नवीन शिक्षा नीति,. महाविद्यालय की उपल्बधियों,, संसाधनों, रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी दीं. इसके अलावा प्रो एन एस परसते,निधि सिंह अर्चना भास्कर, नितेश गढेवाल, हेमा टंडन, महेन्द्र पात्रे विवेक साहू, श्रीमती गंगा गुप्ता ने भी अपने विचार प्रद्तुत किए. मंच का संचालन प्रो अमित निषाद ने किया. इस कार्क्रक्रम के दौरान श्री पी पी लाठिया, श्री देवेंद्र जायसवाल, श्री आर के श्रीवास्तव, पुणेश जायसवाल, गंगा राम जायसवाल, एन आर जायसवाल,, श्री मनीष कश्यप डॉ पल्ल्वी नंदी, गुरुदेव निषाद, श्रीमती सुषमा उपफह्या, श्री पी बी शर्मा, भागबली जायसवाल, शिव यादव, अनुराग श्रीवास, जितेंद्र दूबे, सुबूढ़ी यादव, नरेंद्र ध्रुवे, सहित अंर्क विद्यार्थी उपस्थित थे.

*आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*आरोपीयो के विरुद्ध धारा 296,115(2), 190, 191 (2), 108 BNS के तहत की गई कार्यवाही की गई थी*

आरोपी

01 अजय पटेल पिता दाऊलाल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

02 कृष्ण कुमार पटेल पिता रमेश कुमार निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

03 छोटी उर्फ कृष्ण पटेल पति राम कुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

04 परमेश्वरी पटेल पति राज कुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

05 दाऊलाल पटेल पिता स्व. साधराम निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

06 राजकुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

07 रामकुमार पटेल पिता दाऊलाल पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

08 बती बाई पति अच्छेराम
पटेल साकिन तुसमा थाना शिवरीनारायण जिला जाजगीर चापा

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि है कि दिनांक 11.07.2024 को मृतक राजकुमार पटेल ग्राम धाराशिव में चबूतरा के पास बैठा था उसी समय दाऊलाल और उसके घर वालों के साथ विवाद हो गया जिस पर रामकुमार पटेल, राजकुमार पटेल, अजय पटेल, कृष्णा पटेल, छोटी पटेल, परमेश्वरी बाई, बतीबाई और अन्य लोग लडाई झगडा करने के लिए घर से बाहर निकल गए , और मृतक राजकुमार को हाथ मुक्का से लात घुसा से मारपीट करने किए और तेरे जैसे आदमी को मार जाना चाहिए क्यों नहीं मर जाता जाके मर जा बोले जिस पर मृतक राजकुमार डायल 112 को फोन किया डायल 112 के द्वारा जाकर समझाइस दी गई जिस पर विवाद शांत हुआ पर मृतक अपने आप को अपमानित महसूस किया और मृतक राजकुमार बोला कि तुम लोग मुझे मेहमानो एवं गावं के लोगो के सामने मारपीट कर बेईज्जती किये हो मै जा रहा हॅू तुम लोगो के नाम से जहर पीकर आत्महत्या करूगा बोलते हुए तालाब की ओर गया है और हाथ में जहर का डिब्बा लाकर जहर पी रहा हू बहुत अपमानित किए हु कहकर जहर को पी गया था । जिसे इलाज के लिए तत्काल उसके पिता और गांव वालो के द्वारा राछा सीएचसी लाया गया जहा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और मृतक का इलाज के दौरान बिलासपुर अस्पताल में मृत्यु हो गया। जिसका थाना सिविल लाइंस में बिना नंबरी मर्ग जांच किया गया एवम थाना नवागढ़ में उक्त मर्ग जांच पर से अपराध क्रमाक 294/24 धारा 296,115(२)190,191(२),108 BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान उपरोक्त प्रकरण में पीएम रिपोर्ट, गवाहों के कथन से उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपियों को दिनांक 06.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ एवं नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376,323,506 भादवि के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही पिता स्व. खीखराम राही उम्र 34 वर्ष निवासी तुस्मा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है पीड़िता द्वारा दिनांक 06.07.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही द्वारा शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है कि रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 270/ 24 धारा 376,323,506 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही की पतासाजी हेतु *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा *अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन* में आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही की पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना दिनांक 06.08.24 को घेराबंदी कर पकडा गया।

प्रकरण के आरोपी लक्ष्मी प्रकाश राही निवासी तुस्मा को घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 06.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, आरक्षक लीलाराम साहू, सैनिक धनेश्वर सिदार थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

* महिला को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

* आरोपी के विरूध्द 75(2), 296 बीएनएस की धाराओं के तहत की गई कार्यवाही*

* महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*आरोपी हरिशंकर उर्फ टेटकु केवंट पिता सुखराम केवंट उम्र 42 वर्ष निवासी रसौटा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 04.08.24 को खेत तरफ गई थी तभी रास्ते में आरोपी टेटकु केवंट द्वारा बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 277/2024 धारा 75(2),296 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

महिला पर अपराध को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला पुलिस (IPS) अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन मेंआरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित कर थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना मिला कि आरोपी अपने सकुनत पर छिपा है कि सूचना पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल* के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबध में पूछताछ किया गया । आरोपी द्वारा अपराध घटित करना जूर्म स्वीकार करने तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने से *आरोपी हरिशंकर उर्फ टेटकु केवंट पिता सुखराम केवंट उम्र 42 वर्ष निवासी रसौटा थाना बलौदा को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 05.08.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 मुकेश यादव, आर. प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

* एयरगन से फायर कर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,चाम्पा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एयरगन व छर्रा को किया गया बरामद*

* आरोपी के विरुद्ध धारा 351(2), 109 BNS के तहत कार्यवाही किया गया*

* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में*

* आरोपी पिंटू थवाईत पिता रामलाल थवाईत उम्र 32 वर्ष निवासी मँझली तालाब चाम्पा थाना जिला जांजगीर चांपा।*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी/आहत रामकुमार देवांगन निवासी मँझली तालाब चाम्पा जो परसुराम चौक चाम्पा में सब्जी बेचने का काम करता है जो दिनांक 04.08.24 के शाम 05.30 बजे बैगा के ठेला में आमलेट खाने गया था तो आरोपी पिन्टू थवाईत द्वारा आहत को यहाँ से भाग जा नहीं तो तुम्हें जान से मार दूंगा कहकर अपने सब्जी बेचने के तख्त के नीचे रखे एयरगन बंदूक को चलाया पहला आहत को कान को छूते निकल गया दूसरा छर्रा पेट मे लगा जिसे बीडीएम अस्पताल लेकर गए जहाँ से रिफर किया गया था जिसकी सूचना थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 323/24 धारा 351 (2),109 BNS का अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रक्रण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर* के निर्देशन में थाना स्तर पर तत्काल टीम गठित किया गया।

विवेचना दौरान मुखबिर सूचना मिला कि प्रकरण के आरोपी पिन्टू देवांगन घटना के पश्चात अपने भाई के घर मे छिपा था तथा भागने के फिराक में था कि सूचना पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार* के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़े पूछताछ में बताया कि आहत के साथ पुरानी रंजिश थी जो आये दिन गाली गलौच करता था जो आहत को जान से मारने के नियत से अपने घर मे रखे एयरगन में पहले से छर्रा भरकर अपने सब्जी बेचने के तखत के नीचे छिपा कर रखा था तथा आहत के आने पर पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच कर जान के मारने के नियत से अपने एयरगन को आहत पर चला दिया जिसके झुकने से गोली उसके कान पास से निकल गया दूसरी गोली आहत के पेट मे लगा तथा खून निकलने पर डर कर एयरगन को अपने बड़े भाई के निर्माणधींन मकान के गेट पास छुपा दिया था जिसके निशानदेही पर गवाहों के समक्ष एयरगन व गोली (छर्रा) को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.08.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक डॉक्टर नरेश पटेल थाना प्रभारी चाम्पा, ASI बेलसेज्जर लकड़ा, मुकेश कुमार पाण्डेय, अरुण सिंह, प्र.आर. प्रकाश राठौर, आरक्षक शंकर राजपुत, माखन साहु, नितिन द्विवेदी, खेम राठौर, घनश्याम मिरी व अन्य थाना चाम्पा स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

* शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*नाम आरोपी – अनिल सिंह राठौर उम्र 26 वर्ष निवासी धनेली थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2) (N), 506 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 14.07.24 को थाना उपस्थित आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम धनेली का अनिल सिंह राठौर के द्वारा शादी करूँगा कहकर झांसा में लेकर दैहिक शोषण किया और रिपोर्ट करने पर जान से मार दूंगा कहकर धमकी दिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 274/2024 धारा 376 (2) (N), 506 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर आरोपी अनिल सिंह राठौर साकिन धनेली थाना पामगढ़ की पतासाजी किया गया जो रिपोर्ट दिनांक से लुकछिप रहा था आज दिनांक 05.08.2024 को जरिए मुखबीर सूचना मिली की आरोपी अनिल अपने घर आया है की सुचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 05/08/2024 विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि संतोष बंजारे, आर अनुज खरे, आर श्याम सरोज ओग्रे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।