Home Blog Page 617

*प्रकृति और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ देश की रक्षा में भी आदिवासी समाज का योगदान अतुलनीय :- भावना बोहरा*

0

0. भाजपा सरकार की कुशल नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं से आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहें हैं : भावना बोहरा।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बुढ़ादेव राजगोंड समाज सेवा समिति द्वारा शनिवार को ग्राम महिडबरा में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी को विश्वास आदिवासी दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रकृति के संरक्षण में आदिवासी समाज की अतुलनीय भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि प्रकृति और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ देश की रक्षा में भी आदिवासी समाज का योगदान अतुलनीय है हमारे जल,जंगल और जमीन की सुरक्षा एवं पर्यावरण के प्रति आदिवासी समाज के अटूट प्रेम की वजह से ही आज हमारे प्राकृतिक धरोहरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है प्रकृति के साथ-साथ हमारी धार्मिक परम्पराओं आस्था के केन्द्रों, पौराणिक सभ्यताओं और आने वाली पीढ़ियों को भारत की गौरवशाली धरोहरों से अवगत कराने के लिए आदिवासी समाज के अथक परिश्रम तथा योगदान को हम सभी नमन करते हैं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और भगवान बूढ़ादेव की कृपा से आदिवासी समाज की ऐतिहासिक उपलब्धियों, स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी तथा प्रकृति के प्रति उनकी आस्था से ही हमारे समृद्ध भारत की पुरातन संस्कृति जिवंत हो उठती है भारत का अतीत, भारत का इतिहास, भारत का वर्तमान और भारत का भविष्य आदिवासी समाज के बिना पूरा नहीं होता हमारी आजादी की लड़ाई का भी पग-पग, इतिहास का पन्ना-पन्ना आदिवासी समाज की वीरता से भरा पड़ा है उन्होंने आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का हमारे सांस्कृतिक व पारंपरिक संस्कृति को सहेजने में बहुमूल्य योगदान है वे देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही प्राकृतिक धरोहर जल,जंगल और जमीन का संरक्षण करने का भी काम कर रहें हैं यहां की परम्पराएं, रीति-रिवाज और संस्कृति अपने आप में खास है देश का ऐसा कोई कोना नहीं होगा हमारे छत्तीसगढ़ के हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों के वैभव सम्पदा को नहीं जानता होगा हमारे आदिवासी समाज की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता उनकी सामूहिक जीवन, सामूहिक उत्तर दायित्व और भावात्मक संबंध, जो निःस्वार्थ भाव से एक दूसरे की सहायता करने और एकजुट होकर रहने की है हमें गर्व है कि पुरे विश्व में भारत में सबसे आदिवासी समाज के लोग निवासरत हैं जो पौराणिक काल से ही हमारी सांस्कृतिक व प्राकृतिक धरोहर को सहेजने का अतुलनीय कार्य कर रहें हैं भावना बोहरा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार आदिवासियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है आदिवासी समाज के पास घर में बिजली हो,पक्का मकान हो, गैस का कनेक्शन हो,शौचालय हो, घर के पास चिकित्सा का केंद्र हो, कमाने के लिए आजीविका के साधन हो और बालकों के लिए पास में क्रीड़ास्‍थल और स्कूल हो गांव तक आने वाली सड़क हो, इसके लिए मोदी सरकार निरंतर अभियान चला रही है आज इन अभियानों से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं आज हमारे छत्तीसगढ़ में भी आदिवासी समाज से आने वाले माननीय विष्णु देव साय प्रदेश के मुखिया के रूप में आदिवासी समाज के कल्याण हेतु कार्य कर रहें हैं हमारे पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत भी कुई-कुकदुर जैसे वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी समुदाय को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भी अथक प्रयास किये जा रहें हैं पीएम जनमन योजना के माध्यम से लगभग 33 करोड़ की लागत से 16 डामरीकृत सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिली है यह विकास कार्य हमारे जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगी आज छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा आदिवासी समाज के कल्याण हेतु इस साल के केन्द्रीय बजट में जनजाति उन्नत ग्राम अभियान योजना शामिल की गई है

इस योजना से राज्य के लगभग 85 विकासखंडों में शामिल गांवों को विभिन्न मूलभूत सुविधाएं मिलेगी बस्तर के माओवादी आतंक से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक तरफ सुरक्षा कैंपों की सख्या बढ़ायी जा रही है वहीं सुरक्षा कैंपों के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नियद् नेल्लानार जैसी नवाचारी योजनाओं की शुरूआत की गई है आदिवासियों की आय में वृद्धि और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है राज्य सरकार ने तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक दर प्रतिमानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया है इससे लगभग 13 लाख जनजाति परिवार लाभान्वित हो रहे हैं आज हमारे देश व प्रदेश में निवासरत जनजातीय समुदाय विकास की मुख्यधारा से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है मैं आप सभी की इस सहभागिता और प्रकृति के संरक्षण व उसके प्रति प्रेम की भावना हेतु कृतज्ञता व्यक्त करती हूं इस अवसर पर समस्त राजगोंड समाज एवं आदिवासी समाज भोरमदेव के सदस्यगण उपस्थित थे।

—————————————-

*नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाकर बलात्कार करने वाला आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया गया है निर्देशित*

नाम आरोपी

*नंदकिशोर साहू पिता उदय साहू उम्र 19 साल निवासी लोहरसी थाना पचपेड़ी*


आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना पचपेड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया है जिस पर अपराध क्रमांक 114/24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पचपेड़ी के नेतृत्व में टीम गठित कर पतासाजी दौरान दिनांक 09.08.24 को आरोपी नंदकिशोर साहू पिता उदय साहू उम्र 19 साल निवासी लोहरसी के कब्जे से भोपाल से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से कथन बाद गुप्तांग परीक्षण कराने पर मामले में बलात्कार की पुष्टि होने से धारा 366,376 भादवि तथा 5/6 पोक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 10.08.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाबालिग की दस्त्यावी में एसआई ओमप्रकाश कुर्रे, एएसआई सहेत्तर कुर्रे, आर उमेन्द खूंटे, आर हरिशंकर चंद्रा महिला आर नीता यादव एवम थाना कोटा के आर सरफराज खान का विशेष योगदान रहा।

*घर मे घूसकर लूट करने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *घटना के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी शत् प्रतिशत लूटी गई मशरूका के साथ किये गये गिरफ्तार।*

♦️ *आरोपियों के कब्जे से लूटे गये मशरूका सोने के मंगल सूत्र एवं अंगूठी बरामद।*

♦️ *घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व नकली पिस्तौल किया गया जप्त।*
———————————————-

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर 01. सुभाष निषाद उर्फ मोगली पिता संतोष निषाद उम्र 30 वर्ष निवासी अटल आवास ब्लॉक सी/46, अशोक नगर सरकण्डा।
02. बाबू अली उर्फ बाबू ईरानी उर्फ अशरफ अली पिता कैप्टन अली उम्र 27 वर्ष निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।
03. शिवराम यादव उर्फ बंटी यादव पिता संतोष यादव उम्र 32 वर्ष निवासी भूकम्प अटल आवास थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर।

*जप्त मशरूका -*

01. *2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना,*
02. *1 नग सोने की अंगूठी*
03. *घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BC 8709*
04. *प्लास्टिक का नकली पिस्टल बरामद कर जप्त किया गया है।*

*******************************
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.08.2024 को प्रार्थिया शालिनी देवांगन पति सुभम देवांगन निवासी भूमि विहार ग्राम बिजौर की रिपोर्ट दर्ज करायी कि तीन अज्ञात व्यक्ति दोपहर करीब 2 बजे उनके भूमि विहार स्थित घर में घूसकर उनको पिस्तौल अड़ाकर उनसे 2 मंगल सूत्र एवं अंगूठी करीब 18 ग्राम किमती 70000/- रू. लूट कर मौके से फरार हो गये हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध मे तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया, जो स्वयं तत्काल थाना सरकण्डा पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र के सीसीटीव्ही फूटेज खंगालने व गुण्डा व निगरानी बदमाशों को तस्दीक करने निर्देशित किये। पुलिस अधीक्षक महोदय से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप व सीएसपी सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में सरकण्डा पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात आरोपियों के भागने के संभावित रूट पर लगभग 100 सीसीटीव्ही कैमरों का निरीक्षण किया गया। एवं क्षेत्र के गुण्डा व निगरानी बदमाशों को तस्दीक करने पर सरकण्डा पुलिस टीम को दिनांक 10.08.2024 को घटना के संबंध में आवश्यक व अहम सुराग मिला। जिसके आधार पर संदेही आदतन बदमाश बाबू ईरानी एवं उसके साथी सुभाष निषाद व शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार किये एवं लूटी गई माल मशरूका को आपस में बांट लेना बताये। जिनके मेमोरण्डम के आधार पर लूट हुआ शत प्रतिशत माल मशरूका 2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना एवं 1 नग अंगूठी पृथक-पृथक बरामद किया गया तथा आरोपियों द्वारा घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BC 8709 एवं प्लास्टिक का नकली पिस्टल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा सरकण्डा पुलिस टीम की उक्त सफलता व व्यवसायिक दक्षता पर सराहना की गई है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. तोप सिंह नवरंग, उप निरी. कृष्णा साहू, सउनि देवेन्द्र तिवारी, सउनि दिनेश तिवारी, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. राकेश यादव, आर. विकास यादव, आर. विवेक राय, आर. संजीव जांगड़े, आर. इमरान अली, आर. मणीशंकर मिश्रा की अहम भूमिका रही।

* पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा ऐसे गंभीर मामलों में लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश*

* सीपत पुलिस के सक्रियता एवं तत्परता से आरोपी का किया गिरफ्तार।*

* घटना में प्रयुक्त धारदार टंगिया बरामद*

गिरफ्तार आरोपी-
*1. प्रकाश मैत्री पिता तुलाराम मैत्री उम्र 23 साल ग्राम रलिया थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ0ग0*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 08.08.2024 को ग्राम कुली में प्रकाश मैत्री के द्वारा अपनी पत्नी रिंकी मैत्री पर झगडा विवाद होने से धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाने से मृत्यु हो गया है। जिस पर थाना सीपत में अपरध क्रमांक 378/2024 धारा 103(1) बीएनएस की अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी प्रकाश मैत्री को हिरासत में लिया गया। आरोपी प्रकाश मैत्री शराबी था दिनभर शराब पीता रहता था जिससे परेशान होकर रिंकी मैत्री अपनी मायके में आकर रह रही थी। दिनांक घटना को प्रकाश मैत्री अपनी पत्नी के मायके घर ग्राम कुली आया था। प्रकाश मैत्री दिनांक घटना को पारिवारिक विवाद होने से गुस्से में आकर अपनी पत्नी को धारदार टंगिया से हमला कर चेहरा, गला में गहरा चोंट पहूंचाकर हत्या करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय,सउनि शिव सिंह बक्साल, सउनि युगल शर्मा, धर्मेंद्र यादव, प्र आर कोैषल वस्त्रकार, परमेष्वर सिंह, कौषल प्रसाद, आरक्षक आकष मि़श्रा, राजेंद्र साहू, शरद साहू, भूपेंद्र पटेल, लक्ष्मण चंद्रा, प्रकाष जगत, म आर मंजू यादव का विषेष योगदान रहा।

* सूनेपन का फायदा उठाकर महिला को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी के विरूद्ध धारा 333, 74 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* आरोपी निकेश कश्यप पिता लखन कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी सिंघुल थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है पीड़िता दिनांक 03.07.2024 को अपने घर में अकेली थी तभी आरोपी निकेश कश्यप द्वारा अकलेपन का फायदा उठाकर घुसकर बेईज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा, पीड़िता आवाज लगाई तो आरोपी कोलाबाडी तरफ से भाग कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 267/24 धारा 333, 74 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पतासाजी हेतु *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा *अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार* के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना दिनांक 07.08.2024 को घेराबंदी कर आरोपी निकेश कश्यप को पकडा गया। जिसको घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना घटित एवं जुर्म करना स्वीकार किए जाने से दिनांक 07.08.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, ASI प्रमोद महार, आरक्षक तेरस साहू, लीलाराम साहू, महिला आरक्षक सरोजनी कटकवार थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

* नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण् कर ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366,376 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* आरोपी मनोज ध्रुव पिता छेदू ध्रुव उम्र 21 वर्ष निवासी नेताजी चौक जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है पीड़िता दिनांक 20.05.2024 के दोपहर 14:00 करीबन घर से निकली थी जो शाम तक घर वापस नही आये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 220/ 24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी एवम अपहृता की पतासाजी हेतु *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस द्वारा *अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार* के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी एवं अपहृत बालिका की पतासाजी की जा रही थी। दौरान विवेचना अपहृता बालिका को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 04,06 पाक्सो एक्ट जोडी गई है।

प्रकरण के आरोपी मनोज ध्रुव निवासी नेताजी चौक जांजगीर को घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना घटित एवं जुर्म करना स्वीकार किए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 07.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, ASI प्रमोद महार, प्रआर. तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक द्वारीका साहू, तेरस साहू, लीलाराम साहू, महिला आरक्षक सरोजनी कटकवार थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

*जिले के किसान अब तक 25 अगस्त तक कर सकेंगे फसल बीमा*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा जिले के ऋणी और अऋणी किसान अब 25 अगस्त तक खरीफ कृषि फसल व मौसम आधारित उधानिकी फसलों का बीमा करा सकेंगे। छत्तीसगढ सरकार के प्रस्ताव पर केंद सरकार ने फसल बीमा कराए जाने की अंतिम तिथि 16 अगस्त को बढाकर अब 25 अगस्त 2024 कर दिया गया है। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से किसानों को को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित उघानिकी फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा और मौसम आधारित उघानिकी फसलों के बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के ऋणी और अऋणी किसानों को मार्गदर्शन देने के साथ ही उनका पंजीयन कराने को कहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके। राज्य में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसाने को पंजीयन कराना जरूरी है। जिला जांजगीर – चाम्पा के किसान प्रधानमंत्री – फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित असिंचित फसल का बीमा करा सकते है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम, सूखा बाढ, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले फसल पुकसान की क्षतिपूर्ति होती है। योजना में ऋणी और अऋणी किसान जो भू-धारक व बटाईदार हो, शामिल हो सकते है। किसान अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल के लिए बीमा कराना चाहते है। वे अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी-1, पांच शाला खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं बोनी प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा। किसान बैंक अथवा च्वाइस सेंटरों के माध्यम से भी फसल बीमा कराया जा सकता है। जिले में धान का कुल रकबा 150952 हेक्टेयर है। उप संचालक कृषि श्री आर. एन. गांगे ने बताया है, कि 09 अगस्त 2024 तक जिले के 450 गांव के 10815 किसानों ने 12060 हेक्टेयर में फसल बीमा कराया है। अलग-अलग खसरे के हिसाब से ऋणी किसानों के द्वारा 70073 और अऋणी किसानों के द्वारा 1085 आवेदन किया गया है। कुल 71158 आवेदन अलग-अलग खसरा के हिसाब से बीमा कराने के लिये प्राप्त हुए है। उप संचालक कृषि श्री आर.एन. गांगे द्वारा जानकारी दिया गया कि किसानों ने एक लाख तैंतीस हजार पांच सौ अस्सी रूपये प्रीमियम जमा किया गया है। वही राज्यांश केन्द्रांश तथा किसानों का कुल प्रीमियम राशि चौबीस लाख चौबीस हजार छः सौ रूपये है।

*केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया से केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री श्री तोखन साहू ने मुलाकात कर खेल मैदान और स्टेडियम की मांग किए*

0

आशीष कश्यप दिल्ली केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज नई दिल्ली में
केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात किये इस अवसर पर दोनों ने एक दूसरे का कुशलक्षेम जाना । केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू खेल , खिलाड़ी, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पोर्ट्स स्टार्टअप,खेल उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग सहित विभिन्न पहलु जो भारत को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनने में सहायक होगी उन विषयों पर सजग हैं । इसी तारतम्य में केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया से अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर के अंतर्गत तखतपुर , मुंगेली एवं लोरमी विकासखण्ड के लिए विभिन्न मांग किये जो निम्नांकित हैं
1 तखतपुर के विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से ग्राम पंचायत गनियारी, विकासखण्ड – तखतपुर,जिला – बिलासपुर के शासकीय हायर सेकेण्डरी गनियारी में सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान एवं स्टेडियम की मांग किये जिसकी संभावित राशि तीन करोड़ लागत की है उक्त मांग को आज केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात करके पुर्ण करने के लिए श्री तोखन साहू से मांग किये हैं ।

2 तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने शासकीय जे.एम.पी. महाविद्यालय तखतपुर में सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान एवं स्टेडियम निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग किये है इस विषय को भी केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से पुर्ण करने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का आग्रह किये।

3 जनपद मुंगेली के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों एवं खेलप्रेमियों के द्वारा युवाओं को खेल से जोड़ने, संगठित प्रतिभाओं के पहचान, संरचित खेल प्रतियोगिताओं और बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति में सुधार एवं खिलाड़ियों को खेलने हेतु सर्वसुविधा युक्त खेल मैदान की बहुप्रतीक्षित मांग है, जो खेलो को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। अतएव, मंगेली जिला मुख्यायल, छत्तीसगढ़ में एक सर्वसुविधा युक्त खेल मैदान एवं स्टेडियम निर्माण की आवश्यकता है। इसके निर्माण हेतु अनुमानित लागत रुपये 5.00 करोड़ (रुपये पांच करोड़) आने की संभावना है।

4 संसदीय क्षेत्र बिलासपुर के लोरमी विकासखण्ड में एक सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान एवं स्टेडियम निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग किये।

5 जिला मुंगेली में स्विमिंग पूल के निर्माण के लिए मांग किए
उक्त सभी मांगों को केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने पुर्ण करने के भरोसा दिये है।

*चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)*

0

♦️ *अवैध शराब के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*⚡⚡⚡

♦️ *अवैध शराब विक्री हेतु रखने वाला आरोपी बेलगहना पुलिस के गिरफ्त में।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से 10 लिटर महुआ शराब किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश*

*धारा 34(2) आबकारी एक्ट*

नाम आरोपी-
*मनोज कुमार धुर्वे पिता परसराम धुर्वे उम्र 38 वर्ष साकिन फाटकपारा बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अभियान प्रहार के तहत अवैध शराब, जुआ, सटटा रेत उत्खनन, चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। जिनके निर्देशानुसार श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.08.24 को कार्यवाही करते हुये अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले पर रेड कार्यवाही कर ग्राम बेलगहना फाटकपारा बेलगहना मे आरोपी मनोज कुमार धुर्वे पिता परसराम धुर्वे उम्र 38 वर्ष साकिन फाटकपारा बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुये आरोपी मनोज कुमार धुर्वे को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। चौकी बेलगहना प्रभारी उप निरीक्षक ओमकार धर दीवान के मार्गदर्शन मे ASI मोतीलाल सूर्यवंशी आरक्षक विजेंद्र कोल, कौशल बिंझवार की सराहनीय भूमिका रही।

*अप क्रमांक 532/24 धारा 34(2) आब. एक्ट*

0

♦️ *अवैध शराब के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

♦️ *अवैध शराब विक्री हेतु करने में रखने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में।*

♦️ *आरोपी को कब्जे से 9.5 लिटर महुआ शराब किमती 950 रू. किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।*


आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर सहस वर्मा पति वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी गनियारी , थाना कोटा जिला बिलारपुर (छ.ग.)

*विवरण*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है. जिसके परिपालन में श्रीमान् अति०पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन) श्री द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा विकी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सकरी निरी दामोदर मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सकरी द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी कि दिनाक 09.08.2024 को टीम को सूचना मिला कि सहस वर्मा निवासी गनियारी की सकरी बाय पास के पास मे अपने पास भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखी है, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ. जिस पर स उ नि राज कुमार, महिला आर कीर्तन पोर्ते,आर. सुमंत कश्यप आर . अमित पोर्ते वं अन्य द्वारा रेड कार्यवाही करते में मुखबीर के बताये अनुसार संदेही को पकड़कर तलाशी लिया गया जिसके कब्जे से 9.5 लिटर कच्ची महुआ शराब किमती 950रू. का बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।