Home Blog Page 616

*कावड़ यात्रा के दौरान आरटीओ कोरबा में किए सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम*

0


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा कनकेश्वर महादेव धाम ग्राम कनकी में सावन माह के चौथे सोमवार को कोरबा जिले के विभिन्न मार्गो से दर्शन हेतु भारी संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों ,श्रद्धालुओं एवं कांवरियों को मार्ग पर सुरक्षा प्रदान करने ,सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने ,सड़क दुर्घटना से बचाव एवं सुचारु यातायात संचालन हेतु जिला परिवहन अधिकारी कोरबा श्री विवेक सिन्हा एवं प्रभारी आरटीओ उड़नदस्ता कोरबा श्री सी. के. साहू के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार विशेष टीम बनाकर सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ।
उड़नदस्ता टीम द्वारा मार्ग के किनारे *शिविर* लगाकर आने जाने वाले भक्तजनों को फल ,मिष्ठान एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया !
बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से शिविर में उपस्थित श्रद्धालुओं, आम जनों को उच्च अधिकारियों द्वारा सड़क एवं यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की गई ।
मार्ग के किनारे शिविर लगाकर तथा उड़नदस्ता टीम द्वारा विभिन्न मार्गों पर निगरानी कर यातायात को प्रभावित होने से रोकने ,दुर्घटना होने की संभावना के प्रति सतर्कता बरतने की हर संभव कोशिश की गई ।


कांवरियों की सुरक्षित यात्रा के लिए उड़न दस्ता टीम द्वारा सर्वमंगला मंदिर से एवं उरगा से ग्राम कनकी तक सड़क व्यवस्था को गतिशील बनाएं रखा गया तथा आमजनों की सड़क सुरक्षा का इंतजाम किया गया। टीम में इंस्पेक्टर सुजीत सिन्हा, अरविंद प्रजापति, प्रदीप शर्मा , प्रवीण सोनी,निलेश देवांगन,के. पी. यादव, सतानंद जांगड़े,अशोक देवांगन, रामकुमार खरे , लोमस वर्मा आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे

*हत्या  करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार महिला को अपने रास्ते से हटाने आशिक और पुर्व पति ने साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम*

0

⏩ महिला की घानीखुटा घाट जंगल मे गला दबाकर हत्या कर आशिक और पुर्व पति ने दफनाया शव को

⏩ महिला के चरित्र पर शंका कर पति ने 03 वर्ष पुर्व छोड दिया था

⏩ अलग –अलग स्थानो से घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल, शव को दफनाने मे उपयोग किये एक गैती एवं एक फावडा और कर्रानाला बैराज से मृतिका का लाल रंग का स्कुटी चाभी साहित एंव मृतिका द्वारा पहने गए सोने चांदी के जेवर को किया गया बरामद

⏩ अरोपियों ने दृश्यम फिल्म से सीख ली और षडयंत्रपुर्वक हत्या कर शव, स्कूटी, मोबाइल फोन, आभूषण, गैती, फावडा अलग – अलग स्थानो में छुपा दिया

⏩ अरोपियों ने मृतका का फ़ोन कर्रानाला के पास स्विच ऑफ करके फ़ोन और स्कूटी कर्रानाला बैराज में फेंक दीया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके l


हिमांशु  सिंह ठाकुर ब्यूरो कबीरधाम प्रार्थी रामखेलावन साहु ग्राम कल्याणपुर दिनांक 22/07/2024 को थाना उपस्थित आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि बेटी ग्वालीन साहु पति लुकेश साहु उम्र 28 साल घर से पेशी मे कवर्धा जा रही हॅू कहकर दिनांक 18/07/24 के सुबह 11/00 बजे से निकली है जो आज दिनांक 22/07/24 तक घर वापस नही आई है कि रिर्पोट पर थाना स.लोहारा में गुम इंसान क्रमांक 43/24 कायम कर जांच कार्यवाही मे लिया गया। जांच के दौरान गुमशुदा के भाई मुकेश साहु से पुछताछ करने पर बताया कि ग्वालिन बाई साहू जो शादी होकर ग्राम चिमागोदी लुकेश साहू के घर गई थी, बहन और जीजा के बीच में 3 बच्चे – दो लडकी एक लडका है, जीजा लुकेश साहू बहन को चरित्र शंका के आधार पर पीछले तीन वर्ष से छोड दिया था तब से बहन अपने बच्चो के साथ हमारे घर कल्याणपुर रह रही है एवं इसी बिच बहन ग्वालिन बाई ग्राम चिमागोदी के राजा राम साहू के पास चली गई थी जिसे राजा राम साहु ने घोटिया रोड कवर्धा मे किराये के मकान में रखा था l बहन अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चो के लिए भरण पोषण हेतु कवर्धा कोर्ट में नालिस किया था जिस पर कोर्ट द्वारा तीनो बच्चो के नाम पर 4500/- रूपये मासिक खर्च आदेश दिया था जिसका पैसा समय-समय पर लुकेश साहू कोर्ट में जमा करता था। दिनांक 18/07/2024 को भरण पोषण का पैसा लेने बहन ग्वालिन स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जे क्यू 9044 से कवर्धा गई थी जो वापस घर नही आई है l मामले के गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारीयो को अवगत कराकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ,श्री पुष्पेन्द्र बघेल,एंव अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे स.लोहारा प्रभारी निरीक्षक लालमन साव द्वारा संदेहीयो राजा राम साहु पिता मनोहर साहु उम्र 26 वर्ष और लुकेश साहु पिता नजरू साहु उम्र 29 वर्ष साकिनान चिमागोदी थाना कवर्धा जिला कबीरधाम को तकनीकी साक्ष्य – उनके मोबाइल लोकेशन, आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर थाना तलब कर कडाई से पुछताछ करने पर बताया कि दोनो ग्वालिन बाई साहु से तंग आकर उससे छुटकारा पाना चाह रहे थे जिसके लिए लगभग एक महीने से प्लान बना रहे थे l इस बिच राजाराम ने 04 बार और लुकेश ने 01 बार दृश्यम फिल्म देखा ताकी हत्या कर शव को ठिकाना लगा कर पुलिस से बचा जा सके l अंत में दोनो आरोपीगण दिनांक 19/07/24 को पुर्वनियोजित मंशा से एक राय होकर षडयंत्रपुर्वक ग्वालिन बाई साहु को घानीखुटा घाट के जंगल में ले जाकर उसके साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दफ़ना दिये l आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका के शव को और आरोपियों के मेमोरेंण्डम कथनानुसार उनके निशानदेही पर अलग –अलग जगहो से घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल आरोपी लुकेश के घर से, शव को दफनाने मे उपयोग किये एक गैती एंव एक फावडा कस्तूरबा स्कूल के पास नाले से, कर्रानाला बैराज पानी अंदर से मृतिका का लाल रंग का स्कुटी चाभी साहित, मृतिका का साडी घाटनस्थल के पास से, मृतिका द्वारा पहने गए सोने चांदी के जेवर को अरोपियों के गांव के पास मुड़घुसरी रोड के किनारे बिजली के खंभे के पास मिट्टी खोदकर निकल कर पेश करने पर बरामद किया गया । आरोपीगण राजा राम साहु पिता मनोहर साहु उम्र 26 वर्ष और लुकेश साहु पिता नजरू साहु उम्र 29 वर्ष साकिनान चिमागोदी थाना कवर्धा जिला कबीरधाम का कृत्य अपराध धारा – 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्याय संहिता का घटित करना पाये जाने से आरोपीयो के विरूध्द थाना स. लोहारा मे अपराध क्रमांक 234/2024 कायम कर विवेचना मे लिया गया l आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही मे साईबर सेल प्रभरी निरीक्षक आशिष कंसारी , संतोष मिश्रा , सहसपुर लोहारा थानाप्रभारी निरीक्षक लालमन साव, सउनि. चंद्रकांत तिवारी, एफएसएल प्रभारी मोहन पटेल, सउनि. आशिष सिंह ,सउनि. बलदाउ भट्ट, एंव थाना स. लोहारा पुलिस स्टाप, साईबर सेल टीम , नगर सेना रेस्क्यू टीम , डाग स्कॉड टीम का कार्य सराहनीय एंव विशेष योगदान रहा ।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका से असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की सौजन्य मुलाकात*

0

रायपुर/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सौजन्य भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री सरमा ने राज्यपाल को राजकीय गमछे से सम्मानित किया। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री श्री सरमा को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट की। इस अवसर पर श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।

*सायबर सेल एवं थाना करतला पुलिस टीम के द्वारा लूटपाट करने वाले अरोपियों को पकडने मेंढ् महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

0

*🔴पेट्रोल पंप संचालक से लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।*

*🔴आरोपियों से लूट गए रकम को उनके कब्जे से किया गया बरामद।*

*🔴आरोपियों के द्वारा पूर्व में भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा*नाम आरोपीगण-* 01. भरत लाल श्रीवास पिता भगत राम श्रीवास उम्र 32 वर्ष, सा० कसईपाली, चौकी जोबी, थाना खरसिंया, जिला रायगढ़ छ०ग०,
2. रमिला राठिया पति रव० नारायण सिंह राठिया उम्र 36 वर्ष, सा० बेहरचुंआ, थाना करतला, जिला कोरबा छ०ग०,
3. विकास तिर्की पिता संतराम तिर्की उम्र 24 वर्ष, सा० बरपाली धौराभांठा, चौकी बाकारूमा, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ छ०ग०,

*अपराध क्रमांक 73/2024, धारा 309 (6), 61(2) (ए), 238 (ए) बीएनएस।*

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी संतोष कुमार गोयल पिता श्री रामकला गोयल उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 03 राजापारा सक्ती, थाना सक्ती, जिला सक्ती छ०ग०, के द्वारा दिनांक 05.08.2024 को 05.30 बजे करीबन अपने पेट्रोल पंप की बिक्री राशी 4,80,000 रूपये को एक सफेद झोला में रखकर अपनी मोटर सायकल से अपने घर सक्ती जा रहा था की बजरंगबली मंदिर के आगे अंधरीकोना मोड़ के पास पहुंचा ही था कि एक अज्ञात व्यक्ति इसके मोटर सायकल के साथ साथ दौड़ने लगा तथा आगे बढ़कर एक गेंड़ा (डण्डा) से इसके सिर में मारा तो बैलेंस बिगड़ने से गिरने पर तीन-चार गेंड़ा (डण्डा) और मारा तथा सफेद झोला में रखे पैसा को झोला सहित लेकर जंगल की ओर भाग गया प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना करतला में धारा 309 (6) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं अनुभागीय अधिकारी बेनेडिक्ट मिंज एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने का निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश पर थाना करतला की टीम एवं सायबर सेल कोरबा की टीम को सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल और उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया एवं घटनास्थल के आसपास के गांव में टीम के द्वारा आरोपियों की पता तलाश कर रही थी कि इस बीच टीम को सूचना मिली की भरतलाल श्रीवास पुलिस टीम को देखकर इधर-उधर छिप रहा था। जिस पर भरतलाल श्रीवास के संबंध में पतासाजी करने पर भरतलाल श्रीवास वर्ष 2021 में अन्य दो आरोपी के साथ पलगड़ा घाटी चौकी जोबी, थाना खरसियां जिला रायगढ़ छ०ग० में सोने-चांदी का जेवर की लूटपाट किया गया था। जिसके आधार पर भरतलाल श्रीवास को तलब कर पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी विकास तिर्की से मुलाकात रायगढ़ जेल में हुई थी। आरोपी विकास तिर्की अपराहरण के केश में अंदर था जो दोनों का जेल में दोस्ती होने पर जेल से रिहा होने के पश्चात आरोपी भरतलाल श्रीवास के द्वारा अपने दोस्त विकास तिर्की को बताया कि रामपुर करतला पेट्रोल पंप के मालिक पेट्रोल पंम की बिक्री राशी को सप्ताह में किसी भी दिन आकर पैसा कलेक्शन कर अपने मोटर सायकल से ले जाता है जिसे आसानी से लूटपाट कर सकते हैं कहकर दोनों आपस में सहमत होकर योजना बनाये तथा आरोपी विकास तिर्की घटना दिनांक के पूर्व आरोपी भरतलाल श्रीवास से मिला तब दोनों घटना दिनांक को पेट्रोल पंप में जाकर 50 रूपये का पेट्रोल डलवाने के दौरान भरतलाल श्रीवास आरोपी विकास तिर्की को पेट्रोल पंप के मालिक का पहचान कराया एवं आरोपी भरतलाल श्रीवास एवं विकास तिर्की घटना स्थल अंधरीकोना मोड़ में आया। आरोपी भरतलाल श्रीवास विकास तिर्की को अंधरीकोना मोड में छोडकर प्रार्थी संतोष गोयल की जाने की सूचना बताने हेतु पेट्रोल पंप तरफ चला गया जो शाम 05.30 बजे 05.40 के मध्य प्रार्थी अपनी मोटर सायकल से अंधरीकोना मोड़ तरफ पहुंचने पर आरोपी भरतलाल श्रीवास ने आरोपी विकास तिर्की को बताया कि सेठ आ रहा तैयार रहना कहकर आरोपी भरतलाल श्रीवास घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपा था तथा आरोपी विकास तिर्की डण्डा लेकर रोड में ही खडा था जो प्रार्थी के पहुंचने पर डण्डे से उसके सिर में मारा जिससे प्रार्थी का बैलेंस बिगड़ने पर नीचे गिरने पर तीन-चार डण्डे और मारा एवं रूपये से भरा थैला को लेकर जंगल की ओर भाग गया। आरोपी विकास तिर्की रास्ता भटकने के बाद रात्रि में आरोपी भरतलाल श्रीवास अपनी महिला साथी रमिला राठिया को अपने साथ लेकर घटना के संबंध में बताकर आरोपी विकास तिर्की के पास आकर उसको अपने मोटर सायकल में विकास तिर्की एवं आरोपीया रमिला राठिया को बैठाकर अपने साथ ले गया तथा आरोपीया रमिला राठिया को उसके घर छोडकर आरोपी विकास तिर्की को अपने घर ले गया। तथा घर पहुंचकर लूटे गये 4,80,000 रूपये में 2,50,000 रूपये आरोपी विकास तिर्की को दिया स्वयं 1,80,000 रूपये रखा एवं अपनी प्रेमिका रमिला राठिया को 50,000 रूपये दिया है। आरोपी भरतलाल श्रीवास से नगदी रकम 1,50,000 रूपये घटना में प्रयुक्त नग लोहे की टांगी, हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल एवं आरोपीया रमिला राठिया नगदी रकम 50,000 रूपये, आरोपी विकास तिर्की से 1,06,000 रूपये, आरोपी विकास तिर्की द्वारा अपनी बहन पुनम तिर्की के बैंक खाता, बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा की गई 50,000 रूपये की राशि फ्रीज, 03 नग पलंग, 03 नग गद्दा, 06 नग तकिया, 01 नग बीपीएल कंपनी का फ्रीज, 01 नग डबल डोर आलमारी, 01 नग बजाज कंपनी का सिलिंग पंखा, 20 नग इलेक्ट्रिक पाईप को जप्त किया गया है आरोपीगणों के द्वारा साक्ष्य छिपाने एवं आपराधिक षड़यंत्र करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 61(2) (ए), 238 (ए) बीएनएस पृथक से जोड़ी गई है। आरोपीगणों के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना करतला से सउनि बिसोहन चन्द्रा, आर. किषन जोषी, टंकेष्वर पटेल, विकास कोसले, योगेष्वर पाल यादव, सायबर सेल प्रभारी सउनि अजय सोनवानी एवं सायबर सेल टीम से प्रआर गुना राम सिंहा, राजेष कंवर, रामू कुर्मी, आर. प्रषांत सिंह, डेमन ओग्रे, विरकेष्वर प्रताप सिंह, आलोक टोप्पो, सुषील यादव, रितेष शर्मा, मआर. रेणु टोप्पो, थाना प्रभारी लेमरू सउनि जितेन्द्र यादव, थाना सिविल लाईन रामपुर सउनि सुरेष जोगी, सउनि राजेष तिवारी, महिला सेल से प्रधान आर. बेनीदिता गुलेरिया ,म.आर अनुसुईया, चौकी प्रभारी जोबी आसिफ रात्रे ,आर. बंषी, चौकी रैरूमाखुर्द प्र.आर. चिंतामणी कुर्रे, के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*सजग कोरबा पुलिस अभियान के तहत कोरबा जिले के व्यापारियों एवं आम नागिरीको से अपील है कि अपने पैसे को सुरक्षित घर या बैंको ले जाये कभी रात या सुने रास्ते मे जाने से रहें सावधान*

*अप क्रमांक -437/2022 धारा – छ. ग कृषक पशु परीरक्षण अधि 2024 धारा 4,6,10 धारा 25 आमर्स एक्ट*

0

*प्रेस विज्ञप्ति*

*◆ कृषक पशु तस्करी करने वाले फरार अन्य एक आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

*◆ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा ऐसे मामलो में कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया गया है निर्देशित*

*◆ 3 आरोपियों को पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार*

*गिर. आरोपी का नाम*

*01 हबीब खान पिता नुरूउ‌द्दीन खान उम्र 46 साल साकिन कोकडी रिस्दा रोड काली मंदिर के पीछे बलौदा बाजार जिला बलौदा बाजार छग*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर *विवरण*:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाक 17.08.22 को प्रार्थी बाबा शर्मा ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि गौ तस्कर लोग पाराघाट एवं कोटमीसोनार के बीच पशुओं को वध करने हेतु बुचडखाना ले जाने के लिये इकट्ठा कर ट्रक में भरकर ले जाने की सूचना पर एक ट्रक रूकवाने पर ट्रक चालक तथा उसमें बैठे व्यक्ति इनको देखकर भाग गये ट्रक में 35 नग गाय एवं बैल क्रूरता पूर्वक भरा हुआ था जिसे वध करने हेतु बुचडखाना ले जा रहे थे उक्त रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहरा के मार्गदर्शन में घटना में प्रयक्तु ट्रक वाहन कमांक सीजी 05 जी वाय 2184 को जप्त किया गया प्रकरण के आरोपीगण इकबाल कुरैशी साहेब लाल कुर्रे तथार रोशन गुप्ता को पूर्व में गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा प्रकरण के फरार आरोपी ट्रक स्वामी हबीब खान पिता नुरूउद्यीन खान उम्र 46 वर्ष निवासी कोकडी रिस्दा रोड काली मंदिर के पीछे बलौदाबाजार को उसके सकुनत पर दबिश देकर पकडा गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफतार कर आज दिनांक 11.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 *अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

➡️ *अवैध शराब बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाले आरोपी को मस्तूरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

➡️ *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु किया है निर्देशित*

➡️ *आरोपी के कब्जे से 6 लिटर महुआ शराब किमती 1200रू. किया गया जप्त।*

➡️ *आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर *नाम आरोपी -* रामसागर घृतलहरे पिता स्व रामाधार घृतलहरे उम्र 40 वर्ष निवासी नवागांव मल्हार, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

*विवरण*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर श्रीमती अर्चना झा एवं डीएसपी मुख्यालय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी मल्हार भावेश शिंदे को ग्राम नवागांव के रामसागर घृतलहरे द्वारा अपने घर के पीछे बाड़ी में महुआ शराब छुपा कर रखने की सूचना पर उसके घर में विधिवत रेड करवाई करने के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 6 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

**पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर एक महिला कबाडी सहित 7 लोगो को किया गया गिरफतार । **

0

*आरोपीयो द्वारा की गई थी 08 अलग अलग स्थानों में चोरिया । **

**थाना सिविल लाईन टीम द्वारा आरोपीयो को मौके से ही चोरी करते हुए किया गया गिरफतार । **

**चोरी का समान खरीदने में दो कबाडी सहित दो दुकानदार सामिल ।**

**08 प्रकरणों में करीबन 10 लाख रूपये कि चोरियो का हुआ खुलासा । **

**आरोपियों के विरूध्द पूर्व मे भी की गई है कार्यवाही | **

**आरोपीयो के कब्जे से एक पुरानी इस्तेमाली वाहन क्रमांक सीजी 12 जेडबी- 0175 जप्त किया गया।**

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर 1- अपराध क्रमांक 697 / 2024 धारा 331 (4) 305, 317 (2) बीएनएस |

2- अपराध क्रमांक 442 / 2024 धारा 457 380 भादवि ।

3- अपराध क्रमांक 259 / 2024 धारा 379 भादवि ।

4- अपराध क्रमांक 193 / 2024 धारा 457 380 भादवि ।

5- अपराध क्रमांक 306 / 2024 धारा 457 380 भादवि ।

6- अपराध क्रमांक 96 / 2024 धारा 379 भादवि ।

7- अपराध क्रमांक 477 / 2024 धारा 379 457 380 411 34 भादवि ।

8- अपराध क्रमांक 676 / 2024 धारा 331 (4) 305, (ई) बीएनएस ।

चोरी करने वाले आरोपीयो का नाम.

1- पवन साहू पिता विजय साहू उम्र 18 साल निवासी चिंगराजपारा

2- वीरेन्द्र चौहान पिता स्व. गन्नू लाल चौहान उम्र 230 साल निवासी तिफरा

3- रोहित तिवारी पिता स्व श्याम बिहारी तिवारी उम्र 22 साल निवासी चाटीडीह रामायण चौक थाना सरकंण्डा ।

खरीददार आरोपीयो का नाम
1- लक्ष्मण वर्मा पिता स्व. सहसराम वर्मा उम्र 52 साल निवासी लोधीपारा सरकंण्डा (सिल्वर तांबा)

2 – अंकित अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 32 साल निवासी मंगला चौक (सिल्वर तांबा)

3- सुरेश कोसले पिता चन्द्रहाश कोसले उम्र 29 साल निवासी अमेरी ( कबाडी )

4- रेशमा कुर्रे पति सुभाष कुर्रे उम्र 21 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन ( कबाडी)

विवरण प्रार्थी जे.के. अग्रवाल द्वारा थाना सिविल लाईन में अपराध कमॉक 697 / 24 धारा 331 (4) 305, 317 (2) बीएनएस अपराध दर्ज कराया गया कि गौरव पथ स्थित इसकी इलेक्ट्रानिक दुकान से लगातार चोरिया की जा रही है, जिसमें करीब 07 लाख का सामान चोरी हो गया है कि सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापूसे) को दी गई जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिविल लाईन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता को उक्त चोरी के आरोपी को तत्काल पकड़ने का निर्देश दिया गया जिस पर थाना सिविल लाईन प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में अलग अलग टीमो का गठन किया गया आरोपी विरेन्द्र चौहान, पवन साहू, रोहित तिवारी को पुनः प्रार्थी के गोदाम गौरवपथ से चोरी करते हुए रंगे हाथो घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपीयो से कडाई से एवं सीसी टीव्ही फूटेज दिखाकर पूछताछ करने पर आरोपीयो द्वारा अन्य स्थानो पर भी चोरी करना स्वीकार किया जो थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 442 / 24, 259 / 2024, 193 / 2024 306 / 2024, 96/24, 477 / 24, 676 / 24 दर्ज है आरोपीयो द्वारा बिजली का केबल, खड़ी गाडियों के व्हील, टायर पार्टस, लोहे के पाईप एसी के पाईप, एसी, आउटर, बिजली के तार, सेन्ट्रींग प्लेट, पाईपस ग्रिल, टावर का सामान अर्थिंग प्लेट, लोहे की प्लेट्स ताम्बे का सामान, ताम्बे की प्लेट्स, डिवाईडर, लोहे का बोर्ड, एल्यूमिनियम का प्लेट, आरोपीयो द्वारा उपरोक्त चोरियो में चोरी किये गए सामान को लक्ष्मण वर्मा यश मेटल सरकण्डा, अंकित अग्रवाल डायमंड मेटल मंगला चौक, सुरेश कोसले कबाडी शरदा मंदिर के पीछे परसदा, रेशमा कुर्रे कबाडी मिनीबस्ती के पास बेचा गया खरीददारो के पास से चोरी किये गए मशरूका को आरोपीयो के बताए अनुसार जप्त किया गया है, खरीददार आरोपी द्वारा बिजली के सिल्वर तार को गला कर सिल्ली के रूप मे परिवर्तित कर दिया जिसे मौके से जप्त किया गया है, आरोपीयो द्वारा चोरियो से प्राप्त रकम को शराब पीने एवं घर के अन्य कार्यों में खर्च होना बताये है, ।

उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा थाना सिविल लाईन टीम को कडी मेहनत कर आरोपीयो से चोरी गयी मशरूका को जप्त करने पर प्रसंशा की है एवं सिविल लाईन टीम को ईनाम प्रदान करने की घोषणा की है।

,

*अप.क्र. – 915/2024, धारा – 126(2),296,115(2),351(2),118(1),119(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट*

0

♦️ *क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*⚡⚡⚡

♦️ *नाबालिक बालक को रास्ता रोककर शराब पीने के लिए मांगे पैसे*

♦️ *पैसा नहीं देने पर आरोपयों ने नाबालिक पर धारदार वस्तु से किया वार।*

♦️ *घटना कारित कर आरोपी हो गये थे फरार।*

♦️ *आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर *नाम आरोपी* 01. प्रकाश निर्मलकर उर्फ छोटू पिता संजय निर्मलकर उम्र 20 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा।
02. आशुतोष साहू उर्फ शूटर पिता अजय साहू उम्र 20 वर्ष निवासी विजयापुरम कालोनी अटल आवास सरकण्डा।

*विवरण* –
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक प्रार्थी ने दिनांक 10.08.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.08.2024 के रात्रि करीब 10.30 बजे वह गैरेज से अपने घर जा रहा था जबड़ानाला के पास पहुंचा था कि आशुतोष साहू उर्फ शूटर एवं प्रकाश निर्मलकर इसे रूकवाये और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जिन्हे पैसा देने के लिए मना करने पर आरोपियों द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये किसी धारदार वस्तु से इसके पीछे में मारा है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर आरोपी आशुतोष साहू उर्फ शूटर एवं प्रकाश निर्मलकर को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*अपराध क्रमांक – 114/2024 धारा – 363, 366(क), 376(3) भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट*

0

*अपहृत बालिका से बलात्कार करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चो संबंधी अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश*

* आरोपीं के द्वारा अपहृत बालिका को बहला फुसला अपहरण कर ले गया था उत्तर प्रदेश*

गिरफ्तार आरोपी-
*दुर्गा प्रसाद सिदार उर्फ दुर्गेश पिता स्वर्गीय रतिराम सिदार उम्र 26 साल पटेल मोहल्ला दर्रा भाटा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0*


आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी की नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 114/2024 धारा 363 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया मामले कि गंभीरता को देखते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह के द्वारा अपहृत बालिका की पतासाजी कर बरामद एवं आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठीत कर प्रकरण के अपहृता एवं आरोपी का पता साजी करने पर आरोपी दुर्गा प्रसाद सिदार उर्फ दुर्गेश के द्वारा अपहृता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ रतनपुर ले गया शादी कर रतनपुर से प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ले जाकर ईंटा भट्ठा के झुग्गी में रखना पता चला। आरोपी द्वारा वहां रहने के बाद अपने घर ग्राम दर्राभाठा सीपत ले आया था मुखबीर सूचना पर पुलिस द्वारा नाबालिक को दस्तयाब कर सीपत थाना लाया गया, आरोपी द्वारा अपहृता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366(क), 376(3) भादवि एवं पोक्सो की धारा 4, 6 जोडी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में सीपत पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

 *अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखने वाली आरोपिया सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से 200 लिटर महुआ शराब किमती 40000 रू. किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर *नाम आरोपिया -* अनिता वर्मा पति अशोक वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी चिल्हाटी थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

*विवरण*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस स्टाफ को प्रेरित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने टीम लगाकर पतासाजी की जा रही थी कि दिनांक 10.08.2024 को सूचना मिला कि ग्राम चिल्हाटी में अनिता वर्मा नामक महिला अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखी है, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ

जिस पर मोपका सहायता केन्द्र प्रभारी उप निरी. रामनरेश यादव, प्र.आर. रविकांत सैनिक, आर. संतोष राठौर, महिला आरक्षक ब्रिन्दा अवस्थी एवं अन्य द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम चिल्हाटी में अनिता वर्मा को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर 200 लिटर कच्ची महुआ शराब किमती 40000 रू. का बरामद हुआ। जिसे विधिवत् जप्त कर आबकारी एक्ट के धारा 34(2) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।