Home Blog Page 615

*जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में प्रदेश भर में मिले 1.12 लाख आवेदन, 45 हजार मौके पर ही निराकृत*

0

*पखवाड़ा के दौरान आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, नागरिकों को मिला त्वरित समाधान*

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित किए गए थे जनसमस्या निवारण शिविर*

*श्री साव ने कई शिविरों में खुद पहुंचकर देखी थी व्यवस्थाएं*

रायपुर.  प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में विगत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक संचालित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का बेहतर प्रतिसाद लोगों को मिला है। पखवाड़ा के दौरान प्रदेश भर में आयोजित शिविरों में कुल एक लाख 12 हजार आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से करीब 45 हजार आवेदनों को मौके पर ही निराकृत किया गया। दूसरे विभागों से संबंधित आवेदनों को संबंधित विभाग को प्रेषित करने के बाद शेष आवेदनों का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों को यथासंभव ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को मौके पर ही निराकृत करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने खुद कई शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी थी।

राज्य के सभी 184 नगरीय निकायों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 15 हजार 700 आवेदन मिले जिनमें से 1200 का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर स्थल पर ही हितग्राहियों को पात्रतानुसार नए आवास की स्वीकृति, आवास आवेदन की त्रुटियों का निराकरण, किस्त का भुगतान तथा अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के संबंध में कार्यवाही की गई। पेयजल समस्या से जुड़े 4500 आवेदनों में से 700 का शिविर में ही समाधान किया गया। इस दौरान लोगों की मांग एवं शिकायत के अनुसार नए नल कनेक्शन, पाइपलाइन का विस्तार, पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं को निराकृत किया गया।

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नाली सफाई, पानी निकासी तथा साफ-सफाई से संबंधित शिकायतों का तत्परता से निराकरण किया गया। नगरीय निकायों की टीम द्वारा कचरा एकत्रीकरण एवं उठाव से संबंधित 1500 आवेदनों में से 700 को शिविर स्थल पर ही निराकृत किया गया। निराश्रितों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन में आ रही समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण कर पेंशन की राशि प्रदान की गई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी प्राप्त 1950 आवेदनों में से निकाय स्तर के 550 आवेदनों को तत्काल निराकृत किया गया। शेष आवेदनों के परीक्षण की कार्यवाही जारी है।

नगरीय निकायों में आयोजित शिविरों में सड़क व नाली मरम्मत तथा निर्माण कार्य से जुड़े 14 हजार 500 आवेदनों में से 600 आवेदनों को तत्काल स्वीकृत कर सड़क और नाली मरम्मत के कार्य किए गए। शेष मांगों के अनुरूप नई नाली और सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए पूर्ण प्रस्ताव तैयार कर उचित माध्यम से विभाग को प्रेषित किए जा रहे हैं। नवीन निर्माण कार्यों से संबंधित प्रस्ताव स्थल चयन तथा जांच के उपरांत निकाय के माध्यम से शासन को भेजे जाएंगे। जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान शिविर स्थल पर ही संपत्ति कर के भुगतान की सुविधा मुहैया कराई जा रही थी। नए भवनों के संपत्ति कर एवं संपत्ति निर्धारण संबंधी शिकायतों के निराकरण के साथ ही इनसे संबंधित 600 आवेदनों में से 350 को मौके पर ही निराकृत किया गया।

शिविर स्थल पर ही संपत्ति के नामांतरण, नए भवन निर्माण की स्वीकृति तथा नियमितीकरण संबंधी मांगों का यथासंभव निराकरण किया गया। इनसे जुड़े 700 आवेदनों में से 50 का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदन जिला कार्यालय या नगर निवेश से संबंधित होने के कारण इन विभागों के समन्वय से निराकृत किए जाएंगे। वार्डवार आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में नए राशन कार्ड का वितरण, राशन कार्ड में त्रुटि सुधार एवं पात्रतानुसार बीपीएल/एपीएल राशन कार्ड बनाकर आवेदकों को दिए गए। राशन कार्ड से संबंधित 19 हजार 500 आवेदनों में से दस हजार मौके पर ही निराकृत किए गए। शेष आवेदनों का परीक्षण कर शीघ्र समाधान किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर स्थल पर ही वार्डवासियों के प्राथमिक उपचार और रक्त परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। पखवाड़ा के दौरान 9200 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर जरूरी उपचार मुहैया कराया गया। शिविरों में 7500 आयुष्मान कार्ड भी बनाकर वितरित किए गए। भूमि विवाद एवं राजस्व प्रकरणों के 12 हजार 750 आवेदनों में से 3050 आवेदनों का निराकरण भी पखवाड़ा के दौरान किया गया। शिविरों में बिजली, स्ट्रीट लाइट, मवेशी, आवारा कुत्तों, अतिक्रमण, अवैध निर्माण, सड़क बाधा इत्यादि से संबंधित 25 हजार आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से निकाय स्तर की दस हजार आवेदनों का त्वरित समाधान किया गया। शेष आवेदन अन्य विभागों से संबंधित होने के कारण संबंधित विभागों को निराकरण के लिए प्रेषित किए गए हैं।

*♦️कोरबा पुलिस के द्वारा इस वर्ष आज तक कुल 1305 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।*

0

*♦️वर्ष 2022 में की गई कुल कार्यवाही से ये 300% की वृद्धि है और वही वर्ष 2023 की तुलना में ये 392% की वृद्धि है।*

*♦️97,59,400/- रुपए समन शुल्क किया गया वसूल।*

*♦️यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबाश्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी को विशेष अभियान चलाकर ज़िले के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के तहत आज दिनांक तक ज़िले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 1305 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में पूरे साल का आँकड़ा 529 था और वर्ष 2023 में मात्र 265। अतः इस वर्ष मात्र 7 1/2 माह में ही पिछले वर्षों की तुलना में क्रमशः 300% और 392% अधिक कार्यवाही कर ली गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालो को न्यायलय प्रस्तुत कर प्रत्येक प्रकरण में 10000 सम्मन शुल्क जमा कराया गया है। जिससे अभी तक 97,59,400/- रुपए शुल्क जमा कराया गया है। शेष में कार्यवाही लंबित है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

*पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी ।*

*♦️कोरबा पुलिस के द्वारा इस वर्ष आज तक कुल 1305 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।*

0

*♦️वर्ष 2022 में की गई कुल कार्यवाही से ये 300% की वृद्धि है और वही वर्ष 2023 की तुलना में ये 392% की वृद्धि है।*

*♦️97,59,400/- रुपए समन शुल्क किया गया वसूल।*

*♦️यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी को विशेष अभियान चलाकर ज़िले के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के तहत आज दिनांक तक ज़िले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 1305 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में पूरे साल का आँकड़ा 529 था और वर्ष 2023 में मात्र 265। अतः इस वर्ष मात्र 7 1/2 माह में ही पिछले वर्षों की तुलना में क्रमशः 300% और 392% अधिक कार्यवाही कर ली गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालो को न्यायलय प्रस्तुत कर प्रत्येक प्रकरण में 10000 सम्मन शुल्क जमा कराया गया है। जिससे अभी तक 97,59,400/- रुपए शुल्क जमा कराया गया है। शेष में कार्यवाही लंबित है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

*पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी ।*

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती द्वारा किया गया थाना डभरा का आकस्मिक निरीक्षण*

0

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा थाना डभरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाना डभरा के पुलिस स्टाफ साफ सुथरी वर्दी में उपस्थित मिले तथा थाना भवन एवं थाना कैंपस का निरीक्षण के दौरान साफ सफाई अच्छा रहना मिला। संधारित्र रिकॉर्ड एवं रजिस्टर ग्राम अपराध पुस्तिका ग्राम कोटमी,कोमो,

कंवलाझर,भेडीकोना, तेंदुमुडी का अवलोकन करने पर सही पाया गया।तथा शिकायत रजिस्टर, मुलाहिजा रजिस्टर तथा अन्य रजिस्टरों को चेक कर एवं लंबित अपराध चालान की समीक्षा कर लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने तथा थाना क्षेत्र में होने वाले अवैध गतिविधियों पर कारगर कार्यवाही करते हुए किए गए कार्यवाही की सूचना देने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

* केन्द्रीय जेल बिलासपुर से पैरोल पर बाहर आकर फरार होने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।*

0

प्रेस विज्ञप्ति
 लगभग 04 वर्षो से फरार था आरोपी।

 आरोपी के विरूद्व माननीय छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर से भी जारी किया गया था गैर जमानती वारंट।

 धारा 302 भादवि के प्रकरण में उम्र कैद की सजा से दण्डित था आरोपी।

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर नाम आरोपी – बुंदराम जांगडे पिता सुंदरवा जांगडे उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर

मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना चकरभाठा के अपराध क्रमांक 215/2012 धारा 302 के प्रकरण में प्रार्थी करमचंद अंचल पिता मोहन चंद अंचल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी थाना चकरभांठा द्वारा फरार आरोपी बुंदराम जांगडे पिता सुंदरवा जांगडे उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम कनेरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर के विरूद्व अश्लील गाली गुप्तार कर मारपीट कर चोट पहूचाने कि रिपोर्ट पर विवेचना कार्यवाही पूर्ण कर चालान तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जिस पर प्रकरण के आरोपीयों को माननीय न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया गया था। आरोपी बुंदराम जांगडे द्वारा केन्द्रीय जेल बिलासपुर से पैरोल लेकर घर आया हुआ था जो पैरोल अवधि समाप्त होने पश्चात विगत 04 वर्षो से केन्द्रीय जेल नही जाकर फरार हो गया था जिसके संबंध में माननीय छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका प्रकरण सीआरए नम्बर 689/2017 के माध्यम से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था ।थाना चकरभांठा में पैरोल से फ़रार होने पर उक्त आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 337/2024 धारा 224 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी का पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान मुखबीर सूचना द्वारा आरोपी को अपने गांव कनेरी में देखे जाने की सूचना पर थाना प्रभारी चकरभाठा रविन्द्र अनंत द्वारा हमराह प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह,आरक्षक सतपुरन जांगडे के साथ उक्त आरोपी के घर पर दबिस देकर उसे अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। माननीय छ.ग. उच्च न्यायालय के उक्त निर्देश के पालन में फरार आरोपी बुंदराम जांगडे को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी चकरभाठा रविन्द्र अनंत,प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह, आरक्षक सतपुरन जांगडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*◆ नाबालिक पीड़िता को बहला फुसलाकर भागकर ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्‌तार।*

0

◆आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिक पीडिता के साथ कर रहा था लगातार शारीरिक शोषण।
*नाम आरोपी* :- अमित कुमार केवट उर्फ फुस्कु पिता दलगजन केवट उम्र 27 साल निवासी रिसदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर

◆ एक आरोपी गिरफ्‌तार।

आशीष कश्यप बिलासपुर:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रमेश कुमार पाण्डे सा. रिस्दा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.04.23 के करीबन रात्रि 09.00 बजे घर के बाहर बंधे मवेशियों को अन्दर ला कर बांध रहा था उसी समय में नाबालिक पीडिता घर के बाहर बंधे मवेशियों को अन्दर ला कर बांधुगी कह कर बाहर निकली उसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर नाबालिक पीडिता को ग्राम मटिया थाना चकरभाठा से बरामद किया गया। प्रकरण में नाबालिक पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया पीडिता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 04,06 पॉक्सो एक्ट जोया गया है। प्रकरण के आरोपी अमित कुमार केंवट ग्राम मटिया से फरार था पता तलाश किया गया पता नहीं चलने से फरार आरोपी के विरूद्ध 173(8) जा.फौ. के तहत् माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहरा के दिशा निर्देश पर आरोपी का पता तलाश किया गया जो आरोपी थाना सकरण्डा क्षेत्र के खमतराई अटल आवास में छिपा हुआ था जिसे दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 12.08.2024 को विधिवत गिफतार किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत पर भेजा जाता है।

*नवगठित 5 नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर दस-दस पद स्वीकृत*

0

*राज्य शासन ने जारी किए आदेश*

रायपुर. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांच नवगठित नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में प्लेसमेंट पर दस-दस पदों की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य शासन ने नवगठित अमलेश्वर, मंदिर हसौद, लोरमी, पंडरिया और बांकी मोंगरा नगर पालिकाओं तथा दाढ़ी, सरसीवा, बेरला, पामगढ़, भिंभोरी, रोहांसी, कोपरा, जनकपुर, पवनी, मरवाही, नरियरा, जरहागांव, लाल बहादुर नगर और पटना नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर दस-दस पद मंजूर किए हैं। इनमें सफाई श्रमिकों के पांच-पांच पद तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर, पंप अटेंडेंट, वाहन चालक, भृत्य और श्रमिक के एक-एक पद शामिल हैं।

*⭕ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

0

*⭕कृष्णा बुक के JET Book तथा ALL Book पैनल से सट्टा संचालित कराने वाले जिला कोरबा से फरार आरोपी गिरफ्तार।*

*⭕आरोपी के विरूद्ध थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।*

*रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा * – श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान एवं कोरबा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल कोरबा को सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में चौकी रजगामार थाना बालको के अपराध क्रमांक 338/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में सायबर सेल तथा चौकी रजगामार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि रजगामार निवासी अर्पित अग्रवाल नामक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा अपने साथियों के जरिए खिला रहे थे। जिसमे पूर्व में पुलिस टीम द्वारा अम्बिकापुर गांधी चौक वसुंधरा सिटी के पास जाकर पुलिस टीम के उक्त स्थान पर दबिश देकर 04 लोगो को ऑनलाइन पेनल चलाते हुए पकड़ा गया था।

पुलिस की टीम के द्वारा फरार आरोपी अर्पित अग्रवाल को पूर्व में पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया और साथ ही साथ उन लोगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपियों जो उनसे एवज़ में कमीशन लिया करते थे उन्हें भी पुलिस ने पड़कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इसी कड़ी में पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी अभिषेक जायसवाल को सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बनाकर दबिश दिया गया फरार आरोपी अभिषेक जायसवाल का होना पाया गया जिसको विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा क्रिकेट मैच के दौरान कृष्णा बुक JET Book तथा ALL book पैनल में अर्पित अग्रवाल एवं उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया करता था। इसमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेबिट फ्रिज कराया गया। आरोपी के विरूद्ध चौकी रजगामार थाना बालको में अपराध 338/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07,08 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपी*
अभिषेक जायसवाल पिता शिव कुमार जायसवाल उम्र 22 वर्ष साकिन प्रेमनगर रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा।

*पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी:-*

01. आदित्य सिंह चैहान पिता विजय सिंह चैहान उम्र 22 वर्ष साकिन पोडी बहार नीचे मोहल्ला जिला कोरबा ।
02. साहिल दास पिता चद्रिका दास उम्र 21 वर्ष साकिन प्रेमनगर रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा।
03. सुनील सिंह पिता मंगल सिंह उम्र 19 वर्ष साकिन रजगामार सरस्वती चौक चौकी रजगामार जिला कोरबा।
04. अमन जायसवाल पिता विजेद्र जायसावाल उम्र 22 वर्ष साकिन सोनहत ग्राम भैसवार जिला कोरिया
05. विवेक सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 21 वर्ष साकिन रजगामार गायत्री नगर नेहरू चौक चौकी रजगामार जिला कोरबा
06. अर्पित अग्रवाल पिता अजय अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी प्रेम नगर राजगामार जिला कोरबा।
07. राहुल यादव पिता भैया राम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ओमपुर कॉलोनी रजगामार चौकी रजगामार जिला कोरबा।
08. किरण कुमार पिता श्यामलाल उर्फ सोनू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी श्याम नगर क्लब के पीछे गली चौकी राजगामार जिला कोरबा।
9. निखिल कुर्रे पिता हनुमान कुर्रे उम्र 20 वर्ष साकिन प्रेम नगर राजगामार चौकी राजगामार जिला कोरबा

*पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद जांच में जुटी पुलिस *

0

मुरैना। मायके में रह रही पत्नी से फोन पर विवाद हो गया, इस बात से निराश किशनपुर गांव की सरपंच के भतीजे ने आधी रात को घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग का प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, किशनपुर की सरपंच अनीता बाथम के जेठ मुन्नालाल बाथम के बेटे सुनील बाथम उम्र 30 साल की शादी आगरा की युवती से हुई थी। करीब सवा महीने पहले सुनील ने अपनी पत्नी की मारपीट कर दी, इससे नाराज सुनील की पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई और उसके बाद वापस नहीं आई। मिली जानकारी के रविवार की देर रात को सुनील ने फोन पर अपनी पत्नी से बात की। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। रात 12 से 2 बजे के बीच सुनील ने साफी से फंदा बनाकर कमरे में फांसी लगा ली। अल सुबह स्वजन ने उसके शव को देखा और तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।

*महिला मोर्चा के भव्य सावन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

0

*कहा नारी से ही सृष्टि चल रही है:विष्णु देव साय*

*यह कार्यक्रम मातृ शक्ति की ओर से प्रकृति वंदन:विष्णु देव साय*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हरियर सावन महोत्सव का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य द्वय सुनीता दुग्गल व पूजा विधानी ने भी शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा रही है। विश्व में भारत एकमात्र देश है,जो अपनी भूमि को माँ का दर्जा देकर भारत माँ के रूप में देश की पूजा करता है। छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना करके हम छत्तीसगढ़ की पूजा करते हैं। अपने संबोधन में श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता का भी पुणयस्मरण किया और कहा कि भाजपा ने महिलाओं के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों पर काम कर रही है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रदेश की मातृ-शक्ति से मिले अपूर्व आशीर्वाद के लिए आभार मानते हुए मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा को इसका श्रेय दिया। हर घर तिरंगा अभियान और एक पेड़ माँ के नाम अभियान में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी का आग्रह करते हुए श्री साय ने कहा कि मोर्चा का यह सावन उत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना से परस्पर सबको जोड़ने वाला है। प्रदेश की इस सांस्कृतिक विरासत को हम सबको जीवंत बनाए रखाना है। महिला मोर्चा के इस आयोजन की सराहना करते हुए श्री साय ने कहा कि यह कार्यक्रम मातृ-शक्ति की ओर से प्रकृति-वंदन है। श्री साय ने महिला मोर्चा को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए उपस्थित जनों को अभिवादन किया।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विपक्ष के दिनों में अक्सर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिला मोर्चा की बहनों को आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी लेते देख बहुत अच्छा लग रहा है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हम सब महिला मोर्चा की बहनों को सदैव राजनैतिक भूमिका में देखते रहे हैं और आज सावन उत्सव में हमारी बहनों का अलग ही रूप देखने को मिल रहे है। श्रीमती राजवाड़े ने नृत्य के गीत ‘बेटी हूं मैं बेटी’ की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि आज बेटियां सभी क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। इसका श्रेय माताओं-बहनों को जाता है। वरिष्ठ विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि हम और हमारी पीढ़ी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होते अपनी आँखों से देखा है, इसके हम साक्षी बने हैं, यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। महिलाओं को जिस तरह से सदन में अधिकार और सम्मान मिल रहा है, वह बहुत ही गर्व की बात है।

भाजपा महिला मोर्चा के इस आयोजन में विविध स्पर्धाएँ भी रखी गईं। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय सरला कोसरिया व लक्ष्मी वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय संजय श्रीवास्तव व जगदीश (रामू) रोहरा, पूर्व मंत्री रामशिला साहू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपादेवी पावले, विभा अवस्थी, उपाध्यक्ष मीनल चौबे, प्रभा दुबे, ममता साहू, शीतल नायक, हेमलता शर्मा, संध्या तिवारी, सुषमा खलको, माया बेलचंदन, अरुणा सिंह, दीप्ति पांडेय, पुनीता डहरिया, मिनी पांडेय, निशा चौबे, आयुषी पाण्डेय समेत सभी कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष समेत पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से माता-बहनें उपस्थित रहीं।
————-