Home Blog Page 614

*उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव कोरबा में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में हुए शामिल*

0

*देश के विभाजन में लाखों लोगों ने गंवाई जान, विभाजन मानवीय इतिहास की बहुत बड़ा त्रासदी थी : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

*विभाजन ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया व्यर्थ, भविष्य में विभाजनकारी ताकतों से रहना है सतर्क : उपमुख्यमंत्री श्री साव*

रवि शिवहरे  ब्यूरो कोरबा। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में कहा कि, देश का विभाजन मानवीय इतिहास का बहुत बड़ा त्रासदी था। इसमें लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि, जो समाज और देश इतिहास से सबक नहीं लेता है, उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। विभाजन के समय लोगों ने जो दर्द और तकलीफ सही है, वो मंजर रूह कंपा देती है। इसलिए इसको याद कर सबक लेकर आगे बढ़ना है, ये कार्यक्रम का उद्देश्य है। ये आजादी खैरात में नहीं मिली। लाखों लोगों की बलिदान के बाद आजादी मिली है। लेकिन विभाजन ने उनके त्याग और तप को व्यर्थ कर दिया।

श्री साव ने बताया कि, आजादी के पहले देशवासियों ने 14 अगस्त को विभाजन का दंश झेला है। लार्ड माउंटबेटन ने 31 दिसंबर 1947 को सत्ता के हस्तांतरण को मंजूरी लेकर भारत आए, और 2 जून को हुई बैठक में देश के विभाजन के मसौदा पर विचार हुआ। देश के विभाजन को पृष्ठभूमि व्यक्तिगत स्वार्थ और सत्ता लोलुपता के कारण बनी। सांप्रदायिक पार्टी मुस्लिम लीग और जिन्ना के कारण देश की एकता और अखंडता पर चोट पहुंचाई। देश दो हिस्सों में बंट गई। ये देश के लिए पीड़ादायक बात है। आज भी समाज के अंदर एकता और अखंडता पर चोट पहुंचाने वाली ताकते मौजूद है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि, उपमुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर चौक में मशाल प्रज्ज्वलन एवं विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कोरबा विधायक और वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि, देश को आजाद हुए 78 वर्ष हो चुका है। देश के विभाजन में लाखों परिवारों ने अपना घर छोड़ा। कई तकलीफों का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने 2021 में विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का एलान किया था। ये देश की एकता और अखंडता के लिए बड़ा कदम था। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

संगोष्ठी में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जिला भाजपा प्रभारी गोपाल साहू जी, कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी जी, हितानंदा अग्रवाल जी, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य योगेश शर्मा जी, आलोक सिंह जी, प्रशांत सिंह ठाकुर जी, संतोष देवांगन जी, आरएसएस के जुड़ावन सिंह ठाकुर जी, रेखचंद अग्रवाल जी, भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
…… ….

*आपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही ।*

0

अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में।

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब 5.400 बल्क लीटर कीमती 2700रू को बरामद किया गया।

नाम आरोपी— अमित कुमार यादव पिता बुटी यादव उम्र 32वर्ष निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे टिकरापा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’ के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) पूजा कुमार (भा. पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी सिटी कोतवाली निरीक्षक एस. आर. साहू द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था कि दिनांक 12.08.24 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि टिकरापारा के पास कोई अज्ञात व्यक्ति देशी प्लेन शराब सफेद रंग की प्लास्टिक के थैला में रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ मुखबीर के बताये हुए स्थान में गवाहों को साथ में लेकर दबिश दिया गया आरोपी अमित कुमार यादव पिता बुटी यादव उम्र 32वर्ष निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब 5.400 बल्क लीटर कीमती 2700 रू को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आब.एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

*🛑End to End इन्वेस्टीगेशन एवं तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के SOP के तहत कार्यवाही में लगातार मिल रही बिलासपुर पुलिस को सफलता🛑*

0

♦️ *अवैध रूप से नशीली दवाईया बेचने वाले मिनाक्षी मेडिकल स्टोर के संचालक के विरूद्ध किया गया एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही*

♦️ *आरोपी के मेडिकल स्टोर से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीला टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग बिक्री रकम 16500 रूपये कुल कीमती 26052 रूपये किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी के विरूद्ध तारबाहर थाना द्वारा किया गया 21 22 एनडीपीएस की कार्यवाही।*

*नाम आरोपीः- खुशी चंद गुप्ता पिता स्व. मोहन लाल गुप्ता उम्र 42 साल सा. शिव चैक कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन बिलासपुर*

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर ⏩⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक दिनांक 12.08.2024 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि तारबहार क्षेत्र में गायत्री मंदिर चौक के पास स्थित मिनाक्षी मेडिकल स्टोर का संचालक खुशी चंद गुप्ता अपने मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से नशीली दवाईयां रखकर बिक्री कर लाभ अर्जित कर रहा है कि सूचना पर तत्काल टीम गठित कर गायत्री मंदिर चैक के पास स्थित मिनाक्षी मेडिकल स्टोर में रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी खुशी चंद गुप्ता के कब्जे से ईस्पामैक्स कैप्सूल 304 नग, अल्ट्रा किंगं ट्रामाडोल युक्त नशीली टेवलेट 360 नग, पाइवॉन स्पास प्लस कैप्सुल ट्रामाडोल युक्त 232 नग बिक्री रकम 16500 रूपये कुल कीमती 26052 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। थाना तारबाहर क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर की जांच नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कुमार मैडम के निर्देशन पर ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त रुप से में की जा रही है।
संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर, स उ नि अवधेश सिंह,प्रआर फूल सिंह बड्डे एवं आरक्षक मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा, मोहन कोर्राम, राजेश नारंग, देवेंद्र दूबे,जीना अनंत का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने उक्त कार्यवाही की विशेष टीम में IPS उमेश गुप्ता, आईपीएस पूजा कुमार एवं अन्य सभी सदस्यों की सराहना की है।

*💥*बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबारियों पर प्रहार*💥*

0

♦️ बिलासपुर पुलिस एवं ड्रग प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही♦️

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर तार बाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनाक्षी मेडिकल पर मुखबिर सूचना के आधार पर रेड एवं NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही के पश्चात मिली जानकारी के आधार पर ड्रग कंट्रोल प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही की गई।
नशे के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से सी एस B सिविल लाइन उमेश गुप्ता व CSP कोतवाली पूजा कुमार एवं ड्रग प्रशासन से ड्रग इंस्पेक्टर सुनील पांडा एवं सोनम जैन तथा तार बाहर थाना प्रभारी गोपाल सत्पथी के साथ एक संयुक्त टीम बनाकर मोहन मेडिकल गायत्री नगर चौक एवं तिवारी मेडिकल तार बिहार में रेड की गई।


जाँच पर पाया गया कि इन मेडिकल स्टोर्स के द्वारा बिना रिकॉर्ड और बिना प्रिस्क्रिप्शन की शेड्यूल एच वन की दवाइयाँ जोकि NDPS एक्ट में भी नियंत्रित नशीली दवाइयों की श्रेणी में आती है उनका बिक्री किया जा रहा था इस क्रम में इन दुकानों में पंचनामा की कार्यवाही कर इनके लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की गई है।
उक्त कार्यवाही में CSP सिविल लाइन उमेश गुप्ता IPS एवं CSP कोतवाली पूजा कुमार IPS,थाना प्रभारी तार बहार गोपाल सत्पति ,उप निरीक्षक संजीव ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह ,आरक्षक भार्गव, देवेंद्र दुबे,राजेश नारंग, सोनू पाल, आशीष की भूमिका सक्रिय रही है।

♦️जनता से अपील♦️
आप अपने क्षेत्र में ऐसे किसी भी दुकान या फिर मेडिकल स्टोर जहाँ पर नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही है, इसकी सूचना तुरंत ड्रग कंट्रोलर या पुलिस को देवें जिससे उन पर तत्काल कार्यवाही की जा सकी।

* दुर्घटनाओ मे अविलम्ब सूचना देने वाले यातायात मित्रो को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय किया गया।*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के द्वारा विभिन्न जगहों में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के उपचार हेतु सूचना प्राप्त करने के लिए जिले में 500 से अधिक लोगों को यातायात मित्र बनाया गया ताकि घायलों को समय पर इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके और सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाई जा सके दुर्घटना के मूल कारण को पता लगाकर दुर्घटना की संख्या में कमी लाई जा सके ऐसे यातायात मित्र जो सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दिये है उन्हे उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा पु से) के निर्देशन में प्रदाय कर सम्मानित किया गया, सक्ती पुलिस द्वारा लगातार सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने एवं सडक दुर्घटनाओ मे घायल व्यक्तियों को सही समय पर उपचार मिल सके इस बाबत लगातार प्रयास किया जा रहा हैं।

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी आज विविध कार्यक्रम में शामिल हुए।*

0

रायपुर 1 भारतीय जनता पार्टी कोटा द्वारा आयोजित ‘ हर घर तिरंगा ” अभियान में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने संबोधन में कि हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ (साल 2022) पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया था तब से यह हर साल होता है।

हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ (साल 2022) से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सकारात्मक पहल से हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया है और इसका स्वरूप देशवासी के सहयोग से व्यापक हो रहा है ।गर्व होता है कि ऐसे राष्ट्रीय कार्य के ध्वजवाहक के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति में होते हैं।


2 केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने राष्ट्रवीर दुर्गा दास राठौड़ की जयंती पर गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही जिले में शामिल हुए। जहां अपने संबोधन में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जीपीएम के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक प्रणव मरपच्ची का अभिनंदन किये । इसी कड़ी में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि राष्ट्र वीर दुर्गादास की सौर्य और पराक्रम हमें राष्ट्र प्रथम भाव अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। वीर दुर्गादास की वीरता और ईमानदारी के किस्से पुरे राजस्थान सहित देश में गाए जाते हैं उन्होंने विधर्मियों के छक्के छुड़ा थे ।
औरंगजेब को शिकस्त देने के लिए ऐसी रणनीति अपनाई कि उसका बेटा मुहम्मद अकबर तक खुद इनके पाले में आ गया था।उनका जीवन की गौरव गाथा भावी पीढ़ी के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में मार्ग प्रशस्त करेगा।

 

3 केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री श्री तोखन साहू के प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को वीर सैनिकों के लिए 9 लाख रक्षा सुत्र सौंपे।
हमारे देश की रक्षा में लगे देश के सभी सैनिकों की बहादुरी को यह देश सलाम करता है। सरहद पर तैनात सैनिक अपने घर-परिवार, समाज, तीज त्योहार की परवाह किए बिना अपनी ड्यूटी पर डटा रहता है। ऐसे में रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारे देश के सभी वीर सैनिकों के लिए घर घर से रक्षा सूत्र तैयार करके भेजे हैं।
माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की इस पहल, संकल्पना एवं क्रियान्वयन के क्रम में श्री श्री दीपक कुमार सिंह, श्री वृज कुमार सिंह एवं श्री सतेन्द्र शर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से दिल्ली आये हैं। यह लोग अपने साथ 9 लाख शुभ-भावनायें (सिपाही रक्षासूत्र) लेकर आये हैं। वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ सरकार की साझेदारी में यह अभियान आपरेशन सिपाही रक्षासूत्र भारी जन समर्थन एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ है। माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी के प्रतिनिधि के तौर पर ये लोग 9 लाख सिपाही रक्षासूत्र माननीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ को सौंपें है।

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में भारत माता के जयघोष के साथ पंडरिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में तिरंगा यात्रा निकालकर देशवासियों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर स्वतंत्रता दिवस को और भी भव्य रूप में मनाने के लिए अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने की अपील कर रहें हैं इसी कड़ी में आज पंडरिया में विधायक में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें विधायक भावना बोहरा और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गर्व,गौरव और अभिमान है!इस तिरंगे की रक्षा एवं देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए असंख्य राष्ट्रभक्तों, सेनानियों एवं वीर योद्धाओ ने अपना जीवन समर्पित कर दिया हर घर तिरंगा यात्रा उन्हीं असंख्य राष्ट्रभक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय है जिसमें हम सभी देशवासियों की भूमिका बहुमूल्य है हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और उन लोगों की याद दिलाना है जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया पिछले साल इस अभियान को जबरदस्त सफलता मिली थी इस साल भी इसके जरिए लोगों को उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश आज देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है हर गाँव, गली, मोहल्ले में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान के साथ लहरा रहा है इससे बड़ी गर्व व गौरव की अनुभूती हम सभी देशवासियों के लिए और क्या हो सकती है भावना बोहरा ने आगे कहा कि 12 से 15 अगस्त तक यह राष्ट्रव्यापी अभियान अपने आप में देश की एकता,अखंडता एवं संप्रभुता को दर्शाता है जिस प्रकार देशवासियों का इस अभियान के प्रति उत्साह दिख रहा है वही भारत की असली शक्ति है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विकास के नए सोपान स्थापित कर रहा है सैन्य शक्ति से लेकर अंतरिक्ष तक भारत अपनी क्षमता का लोहा मनवा रहा है देश की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ता यह नया भारत विक्सित भारत के संकल्प को जरुर पूरा करेगा आज भाजपा सरकार की कुशल नीतियों और शासकीय योजनाओं के माध्यम से आम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है स्वच्छता को एक विजन बनाते हुए पूरे देश में स्वच्छता के लिए एक अलख जगाई है गरीबों को उनका पूरा पैसा डीबीटी के जरिए मिल रहा है उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने धुआंरहित वातावरण में खाना पकाने के लिए उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर प्रदान किए महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री ने कई योजनाएं चलाई जिसमें छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल रहा है आयुष्मान कार्ड से अब गरीब व्यक्ति भी 5 लाख तक निश्शुल्क इलाज करा सकता है उन्होंने सभी वर्ग का ख्याल रखा है नल-जल योजना के जरिए हर घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा मिलेगा ऐसी कई उपलब्धि एवं योजनाओं का सञ्चालन हुआ है जिससे आज हमारा छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरा भारत आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है मैं समस्त छत्तीसगढ़ की जनता से आग्रह करती हूँ कि हम सभी इस अभियान से जुड़ कर अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर त्याग, बलिदान, शांति और एकता का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराएं और अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें।

—————————————-

*भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा भारतीय जनता युवा मोर्चा अकलतरा नगर मंडल के तत्वाधान में नगर के युवाओं द्वारा शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा, सब्जी मंडी स्थित छेदीलाल लाल बैरिस्टर जी की मूर्ति आजाद चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद जी की मूर्ति व अंबेडकर चौक पर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया,
कार्य्रकम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद अकलतरा के अध्यक्ष श्रीमती शांति भारते ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने देश के हर एक नागरिक को समान अधिकार दिलाने संघर्ष किया उनके द्वारा बनाए गए संविधान से ही आज हम सभी सम्मानपूर्वक अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नद चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों की कुर्बानी से ही हमारा भारत देश आजाद हुआ है और पूरा भारतवर्ष उनका शुक्रगुजार है,


महिला नेत्री उषा राठौर,गौरी रानी गुइन व सत्यभामा वैष्णव ने छेदीलाल बैरिस्टर जी को शहर का सौभाग्य बताया व उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया,भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम नामदेव ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व आन्दोलनों में सक्रिय भागीदार रहे और उसके परिणामस्वरूप उन्हें कई बार जेलों में भी रहना पड़ा। स्वाधीनता संग्राम के सन 1921 के असहयोग आंदोलन,सन 1930 के दांडी मार्च तथा सन 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू बरेठ ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि भारत की आजादी में सभी महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उनके संघर्षों व कुर्बानी के बदौलत ही हम आज सुकून की जिंदगी जी रहे हैं,इस देश को स्वतंत्रता उनके संघर्षों से ही मिली है

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा अकलतरा नगर मंडल के द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल दुबे, उमाकांत भारते, मनोज राय, संजीव राठौर ,विकास भारद्वाज,निगम सिंह, रेशु तिवारी एवम अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

*राशनकार्ड नवीनीकरण की अंतिम तिथि अब 15 अगस्त तक*

0

तिजराम साहू मुंगेली शासन द्वारा राशनकार्ड की नवीनीकरण की अंतिम तिथि में वृद्धि कर अब 15 अगस्त तक कर दिया गया हैै। कलेक्टर श्री राहुल देव ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिले में प्रचलित राशनकार्डों में से नवीनीकरण हेतु शेष राशनकार्डों का आवेदन पत्र प्राप्त कर समय-सीमा में नवीनीकरण किया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय के वार्डों में शिविर लगाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को नवीन राशनकार्ड का वितरण किया जाए।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोरमी प्रवास पर जाएंगे*

0

रायपुर,  उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 13 अगस्त को मुंगेली जिले के प्रवास पर जाएंगे। वे 13 अगस्त को सवेरे दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदेली के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे चंदेली में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। श्री साव दोपहर दो बजे लोरमी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी में शामिल होंगे। वे शाम चार बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम पांच बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।