Home Blog Page 613

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बंद को समर्थन दिया इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने

0

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बंद को समर्थन दिया इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-9 अगस्त को कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य शाखा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के 24 घंटे के ओपीडी बंद के आह्वान को अपना समर्थन दिया है इस वक्तव्य की जानकारी डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने दी है

उन्होंने कहा कि कोलकाता की घटना से स्वास्थ्य विभाग में देखभाल कर रहे समुदाय पर गहरा प्रभाव डाला है, और सभी ने चिन्ना अंकित किया है कि सभी स्वास्थ्य देखभाल करने वालों को अधिक सुरक्षा और सम्मान की तत्काल आवश्यकता है,

न्याय के लिए आईएमए के आह्वान के समर्थन में इंडियन डेंटल मेडिकल एसोसिएशन के सभी दंत चिकित्सक भी अपनी सेवाएं 17 अगस्त से 18 अगस्त तक 24 घंटे के लिए बंद रखकर अपना समर्थन देंगे,

डॉ राजीव सिंह ने उम्मीद जताई कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के सभी सदस्य अपना समर्थन और सहयोग आईएमए को जरूर देंगे

*स्वतंत्रता दिवस के 78वॉ वर्षगांठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय SAGES कुसमुंडा में तिरंगा फहराया गया और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेवरा में छात्राओं को साईकिल का वितरण किया गया।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-इस अवसर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुकुल कर्ष (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), लखन राठौर (पूर्व महामंत्री), सुनीता पाटले (शाला अध्यक्ष), दिलीप दाश (जिला विशेष आमंत्रित सदस्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष), सुखदीप सिंह (प्रदेश कार्य समिति सदस्य),संतोष राठौर (विद्यायक प्रतिनिधी,कुसमुंडा),अभिषेक पटेल (विद्यायक प्रतिनिधी,विद्यालय),विकेश झा (कार्य समिति सदस्य),रामेश्वर सोनी (मीडिया विभाग),राजेश पटेल,सालिक राम दुबे (बूथ अध्यक्ष), कन्हैया यादव, विनय बिंझवार (पार्षद पति वार्ड क्र. 62), सरिता सिंह एवं मीडिया विभाग से मनीष महंत, रूपेश महंत, गुरदीप सिंह उपस्थित रहे।

एल.के.साहू सर (प्राचार्य, SAGES विद्यालय, कुसमुंडा) और कंवर सर (प्राचार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गेवरा) एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई।

*सामाजिक सद्भावना एवं एकता का संदेश देने तिरंगा दौड़ का हुआ आयोजन*

0

*कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा दौड़ को किया रवाना*

*प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, युवा, स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ दौड़ में की भागीदारी*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तत्वावधान में 14 अगस्त को सद्भावना एवं एकता का संदेश देने के लिए तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने तिरंगा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में तिरंगा दौड़ सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक से होते हुए वापस सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में समाप्त हुआ।

*स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान, हर घर तिरंगा फहराने, समाज मे सद्भावना बनाए रखने की दिलाई शपथ*
कलेक्टर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, आम नागरिकों, स्कूली बच्चों को हर घर तिरंगा फहराने, भारत के अमर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने , समाज मे शांति व सद्भावना बनाए रखने तथा देश के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

तिरंगा दौड़ में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, एडिशनल एसपी श्री यू बी एस चौहान, श्रीमती नेहा वर्मा, एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज, गौतम सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री दीनू पटेल
सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ियों, पत्रकारगण नागरिकगण, युवाओं एवं स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ भागीदारी की एवं अपनी ऊर्जा व जोश का प्रदर्शन किया।

*अपर कलेक्टर ने दौड़ में शामिल होकर धावकों का बढ़ाया उत्साह*

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नाग ने दौड़ में शामिल होकर सभी धावकों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि जिस प्रकार आज के दौड़ में सभी ने उत्साह दिखाया है उसी प्रकार सभी के जीवन मे भी उत्साह, उमंग व भाईचारा बना रहे एवं समाज मे परस्पर प्रेम व सामाजिक एकता की भावना सुदृढ़ हो।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना रिकवरी दर मामले में छत्तीसगढ़ में प्रथम एवं पूरे भारत में दूसरे स्थान पर

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:– पंडरिया विधायक भावना बोहरा के द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए किसानों का भुगतान जल्द से जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में विगत 7 से 8 माह में जो विकास हो रहें हैं लगातार पंडरिया विधायक भावना बोहरा के द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है जिसके लिए किसानों ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा का धन्यवाद ज्ञापित किया है

—————————————-

शहीद सैनिकों के परिजनों और उनके आश्रितों की देखभाल करना देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी*

0

मनेन्द्रगढ़ जिला,15 अगस्त आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। श्री तोखन साहू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर देश के लिए शहीद हुए शहीदों को किया नमन। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने परेड का निरीक्षण करने के पश्चात् प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आप सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों के लिए यह गौरव का पल है, वीर शहीदों, जिन्होंने देश के आजादी के लिए अपने प्रणों की आहुति दी है, उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का यह दिन है। देश और समाज आगे विकसित भारत की ओर आगे बढ़े इसके लिए हम सभी को मिल जुल कर आगे बढ़ना की आवश्यकता है। जिसके बाद शहीद हुए वीर जवानों के तीन शहीद परिवार आरक्षक क्रमांक 388 स्व. बृजभूषण श्रीवास्तव सेनानी 9 वीं. वाहिनी छ.ग. बल दंतेवाड़ा, 15 मार्च 2007, रानीबोदली दंतेवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये। जो नगर पंचायत के झगराखांड, तहसील मनेन्द्रगढ़, जिला एमसीबी (छ.ग.) में निवास करते थे। शहीद की पुत्री इशिता श्रीवास्तव को जिला पुलिस विभाग में महिला आरक्षक के रूप में पदस्थापना हुई है, जिनका तैनाती थाना झगराखांड, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छ.ग. में हुई है। एक बहन आयुषी श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष है, जो रायपुर में प्राइवेट नौकरी करती है। शहीद आरक्षक 320 स्व. श्री राजेश कुमार पटेल 2 री वाहिनी, सीएएफ सकरी, 19 अगस्त 2011 भद्राकाली बीजापूर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये। जो जिले के मोहन कालोनी हल्दीबाड़ी चिरमिरी, जिला एमसीबी (छ.ग.) में निवासी थे। शहीद का भाई सुरेश कुमार पटेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। शहीद के माता-पिता वर्तमान में बिलासपुर में निवासरत है। शहीद आरक्षक बीएसएफ बैच श्री हरिकेश प्रसाद 122 वीं बटालियन बीएसएफ 13 फरवरी 2016 को थाना पखांजूर, जिला कांकेर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गये। शहीद के परिवार से शहीद के भाई श्री भोजराम आ. श्री रामलखन 37 वर्ष भाई प्रधान आरक्षक है जो क्राईम ब्रांच सरगुजा में कार्यरत है। सभी शहीद परिवारों को सांत्वना देते हुए उन्हें साल व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। सम्मान के दौरान उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के परिजनों और उनके आश्रितों की देखभाल करना देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मैं सभी सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके आश्रितों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करता हूँ।

*जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

0

*जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह*

*विधायक श्री मोहले ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण*

*जिले के नागरिकों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिले में आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रातः 09 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि श्री मोहले ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि ने कलेक्टर श्री राहुल देव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल के साथ शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास एवं खुशहाली के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारों को उन्मुक्त आसमान की ओर छोड़े। सशस्त्र गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड कमांडर रक्षित कमांडर श्रीमती नरगिस तिग्गा एवं परेड उप कमांडर श्री दीपक तिवारी के नेतृत्व में 12 प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। वहीं 11 स्कूलों के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से पीटी का प्रदर्शन किया गया।

*मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान*

समारोह में विधायक श्री मोहले ने जिले के वीर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद धनंजय सिंह, छत्रधारी जांगड़े, आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकुमार कश्यप के परिवारजनों को शाल और श्रीफल प्रदान किया और कुशलक्षेम पूछा।

*रिमझिम बारिश के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय मुख्य समारोह में रिमझिम बारिश के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला मुंगेली, रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल और कस्तूरबा गांधी स्कूल मुंगेली के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और भारत व छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी।

*मुख्य अतिथि ने पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया 11-11 हजार रूपए*

मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कस्तूरबा गांधी स्कूल मुंगेली को द्वितीय स्थान और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। उन्होंने चारों स्कूलों को पुरस्कार स्वरूप 11-11 हजार रूपए नगद प्रदान किया। साथ ही सामूहिक पीटी प्रदर्शन के लिए शालेय छात्र-छात्राओं को रूप से 11 हजार रूपए नगद प्रदान किया।
इसी तरह परेड में बेहतर प्रदर्शन करने पर सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल-3 को प्रथम, जिला पुलिस बल-1 को द्वितीय पुरस्कार और जिला नगर सेना को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। जूनियर वर्ग में स्काउट गाइड अजजा क्रीड़ा परिसर मुंगेली को प्रथम, एनसीसी बी. आर. साव. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालक-बालिका वर्ग को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

*समारोह में 115 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

मुख्य अतिथि श्री मोहले ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने 40 विभाग के 115 अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, लोरमी एसडीएम श्री जी. एल. यादव, संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में जिले के नागरिक मौजूद रहे। जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी और महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती विभा मसीह ने मंच का संचालन किया।

 

*कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण*

0

*स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमति मेनका प्रधान, श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने देशभक्ति के जरिए देश की सेवा के लिए किया प्रेरित*

कलेक्टर ने मनियारी सभाकक्ष में ‘‘संदेशे आते हैं’’ देशभक्ति गीत गाकर अधिकारी-कर्मचारियों को देश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है। हमें शासकीय सेवक के रूप में जो जिम्मेदारी प्राप्त होता है, उसे निष्ठापूर्वक करना चाहिए और देश की सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी देशभक्ति पूर्ण गीत, शायरी और उद्बोधन प्रस्तुत किए।

 

*पूरे देश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाई जा रही है तिरंगा यात्रा*

0

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश एवं नेतृत्व में बिलासपुर जिले के सभी थानों में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना को प्रबल करना, उनके हृदय में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना एवं भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के संबंध में जागरूकता लाना है

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में जिले के सभी सीएसपी, एसडीओपी, डीएसपी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में उनके क्षेत्राधिकार के थानों में पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई

तिरंगा यात्रा में पुलिस द्वारा अपनी सहभागिता निभाते हुए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रैली के माध्यम से आमजन में जागरूकता लाई गई ।

तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम और तिरंगा झंडा अमर रहे के नारे लगाए गए

रैली को देखने के लिए आम जनता में उत्साह की भावना नजर आई

तिरंगा यात्रा में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा सक्रिय रूप से शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

*ऽ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा ऐसे मामलो में कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश*

0

*ऽ लूट करने वाले 09 आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार।*

*ऽ लूट में बरामद किये गये रकम कुल 4600 रूपये एवं तीन नग चाकू, राड*

*
–00–
नाम आरोपी –
*01 शंकर रत्नाकर पिता परदेशी उम्र 20 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*
*ऽ 02. अनिकेत बर्मन पिता रोहित बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*
*ऽ 03 विवेक बर्मन पिता कमलेश बर्मन उम्र 22 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*
*ऽ 04 अतुल बर्मन पिता राजकुमार बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*
*ऽ 05. रंजित सूर्यवंशी पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी उम्र 18 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*
*ऽ 06. श्याम बर्मन पिता रोहित बर्मन उम्र 21 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*
*ऽ 07. सोनू बर्मन पिता रामकुमार बर्मन उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*
*ऽ 08 रहिमन गोयल पिता बाबूलाल गोयल उम्र 19 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*
*ऽ 09. अक्की उर्फ नितीश बर्मन पिता काशी बर्मन उम्र 18 वर्ष पता गतौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*
*ऽ 10. विधि से संघर्षरत बालक*
ऽ दिनाॅक गिरफ्तारी -दिनांक 14.08.24 ।

आशीष कश्यप ब्यूरो बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अमृत लाल सोनवानी, संतोष कुमार सोनवानी एवं राकेश कुमार केंवट जो वाहन चालक का काम करते है प्रतिदिन अपने वाहन से डस्ट लेकर परिवहन करते हैं दिनांक 12.08.2024 को इनके द्वारा अपने वाहन से डस्ट परिवहन किया जा रहा था ग्राम गतौरा औरा जयरामनगर के मध्य अज्ञात आरोपियों के द्वारा तीन अलग अलग जगह में रूपये, नगदी रकम, मोबाईल, को चाकू दिखाकर इनसे लूट किये थे तीनो प्रार्थियों के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया । मामले कि गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार के मार्गदर्शन में आरोपियांे की पतासाजी की जा रही थी। आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ स्थानीय लड़कों द्वारा इस प्रकार की घटना कारित की जा रही है उक्त जानकारी के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तीन नग चाकू, लोहे की राड एवं कुल नगदी रकम 4600 रूपये जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत आज दिनांक 14.08.2024 को गिरफतार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय में पेश किया जाता है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तुरी निरीक्षक अवनीश पासवान, उपनिरीक्षक सुजान जगत, उप.निरी. आदित्य ठाकुर, प्र.आर.1416 विजय दीप त्रिपाठी, आर. मिथलेश सोनवानी, प्रेमशंकर बंजारे, संजय बंजारे, शिवधन बंजारे का विशेष योगदान रहा है।

*जिला बाल संरक्षण अधिकारी दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में नामांकित*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को लाल किला दिल्ली में होने वाले समारोह में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती अंजुबाला विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। बता दें कि श्रीमती शुक्ला जिला बाल संरक्षण इकाई मुंगेली में पदस्थ हैं। छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में इनका नाम दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नामांकित किया गया है।