Home Blog Page 612

*ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग का एक और आरोपी गिरफ़्तार।*

0

*पूर्व में दो आरोपी सहित लूटे गये मोबाइल, नगदी रक़म व घटना में प्रयुक्त हथियार को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया जा चुका है।*

*अपराध क्रमांक 342/2024 धारा 395,34 भा०द०वि० एवं 25,27 आर्म्स एक्ट*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर ट्रक ड्राइवरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले बबली गैंग के फ़रार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र 23 वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15/06/24 के 5:30 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रक़म लूट कर ले गये है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के 02 आरोपियों को गिरफ़्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया था, उक्त प्रकरण के आरोपी महेंद्र कुमार खटकर उर्फ़ भाका फ़रार हो गया था जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 16/08/2024 को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

*गिरफ़्तार आरोपी:-*
महेंद्र कुमार खटकर उर्फ़ आकाश उर्फ़ भाका पिता भगत राम खटकर उम्र 22 वर्ष निवासी तिलाईपाली थाना सरसिवा ज़िला सारंगढ़ हाल मुक़ाम रानी रोड कोरबा

*कोरबा पुलिस की बाईक चोरी करने वाले गिरोह पर लगातार कार्यवाही जारी।*

0

*कोरबा पुलिस की बाईक चोरी करने वाले गिरोह पर लगातार कार्यवाही जारी।*

*एक आरोपी गिरफ्तार।*

*कोतवाली व चौकी मानिकपुर पुलिस टीम की कार्यवाही।*

 

*कुछ दिन पूर्व ही अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से 21 मोटर साइकिल बरामद करने में मिली थी सफलता*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री एम बी पटेल व चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में चोरी के मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
जिले के विभिन्न स्थानों से मोटर सायकल की अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर लिया गया था जिस पर संबंधित थाना/चौकी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी करने वालों का पता तलाश किया जा रहा था और थाना कोतवाली और चौकी मानिकपुर की टीम द्वारा चार नग मोटरसाइकिल/ स्कूटी को बरामद किया गया है तथा आरोपी भरतलाल साहू को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

 

*नाम आरोपी भरत लाल साहू पिता अमीर साय साहू उम्र 34 वर्ष साकिन सीतामणी कोरबा*

*कुल 04 नग बाईक/ स्कूटी बरामद।*
(1) होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 12 BP 0767
(2) होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 12 BA 9438
(3) हीरो पैशन क्रमांक CG 12 M 2342
(4) हीरो मैस्ट्रो क्रमांक CG 12 AE 7460

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Participates in “Rudra Maha Abhishek”*

0

*Prays for Happiness, Peace, and Prosperity for the People of the State*

Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai participated in the “Rudra Maha Abhishek” ceremony held today at the district headquarters of Mahasamund on the auspicious occasion of the sacred Sawan month. He performed “abhishek” of Lord Shiva with the chanting of ‘Rudra Path’ mantras and offered prayers for the happiness, peace, and prosperity of the people of the state.

The ceremony was also attended by Member of Parliament Mrs. Roop Kumari Chaudhary, Mahasamund MLA Mr. Yogeshwar Raju Sinha, Basna MLA Mr. Sampat Agarwal, former State Minister Mr. Poonam Chandrakar, former MLA Dr. Vimal Chopra, as well as local representatives and devotees.

*Commerce and Industries Minister Shri Lakhan Lal Dewangan’s efforts are driving significant infrastructure development in Korba*

0

*Korba City has received approval of more than Rs. 200 crore for construction and development projects*

Raipur, //Commerce and Industries Minister Shri Lakhan Lal Dewangan’s efforts are driving significant infrastructure development in Korba, including the construction of new roads and the repair of existing ones. The new road connecting Sarvamangala Temple Road to Kanaki Road is nearing completion, and plans for renovating several other roads are set to begin after the rainy season. Minister Shri Dewangan has been actively involved in improving Korba’s road infrastructure, providing essential guidance to the district administration, and implementing effective measures at the government level.

Shri Dewangan has instructed the Collector to prioritise the repair of the road from Major Dhyanchand Chowk Rumgara to BALCO, highlighting its importance as a key route in Korba with heavy vehicle traffic throughout the day. The dilapidated condition of the road has caused significant difficulties for commuters, making its repair a top priority.

Notably, through Minister Shri Dewangan’s efforts, the state government has approved more than Rs. 200 crore for construction and development projects in Korba City. These include major initiatives such as the construction of underbridges, an indoor stadium, and a swimming pool. The state government has also allocated more than Rs 50 crore for road construction, cement concrete roads, and drainage projects under various schemes.

*ग्राम गुनापुर की सड़क पर रोपे गए धान के पौधे*

0

मुंगेली,लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत ढोलगी के आश्रित गांव गुनापुर बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम है। ग्राम वासियों ने सड़क की दैनिय स्थिति के कारण विरोध प्रदर्शन के रूप में रास्ते पर धान के पौधे रोपे । गुनापुर शहर से महज 12 किलोमीटर दूर पर स्थित है। लोरमी से पसवारा तक की सड़क पक्की है। किंतु जैसे ही पसवारा से गुनापुर की ओर जाएंगे तो 4 किलोमीटर की जो रास्ता है वह कीचड़ और दलदल युक्त है, जो पैदल चलने लायक भी नहीं है ।ग्राम वासियों को किसी भी चीज की आवश्यकता और किसी की तबियत खराब होने पर कांवर बना कर शहर ले जाना पड़ता है।जिससे बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम वासियों के द्वारा कई बार सड़क की मांग की जा चुकी है। उसके उपरांत भी किसी भी प्रकार का सुधार नहीं किया गया। जिसके कारण शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए ग्राम वासियों ने ग्राम की सड़क पर धान का पौधे रोप कर अपनी समस्या को बताएं। इसमें जोन्हु राम बैगा ,रामवती बैगा ,सरोजिनी बैगा , पंच राम बैगा,शांति बाई ,पूर्व उपसरपंच रेशम बाई, भग्गैया बैगा, आरती बैगा, सरोजिनी बैगा, पंचू बैगा , पुसऊ राम बैगा ,दीपक साहू, किशन साहू ,द्रौपदी शालिग्राम ,दुर्गेश यादव आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक श्रीमती भारती मरकाम को किया गया पुरस्कृत*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर :-महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने और अत्याचार की घटनाओं में सक्षम एवं कारगर उल्लेखनीय कार्य कर समाज के कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने व बाल अपराधों को रोकने, अवयस्क बालक/बालिकाओं के अपराधों में सक्षम कार्यवाही तत्परता से करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को राज्य शासन द्वारा *रानी सुवरन कुंवर पुरस्कार* से पुरस्कृत किया जाता है। *जिला बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक श्रीमती भारती मरकाम, महिला थाना प्रभारी का कार्य प्रदेश स्तर पर की गई कार्यवाहियों में सर्वोत्तम पाये जाने पर रानी सुवरन कुंवर पुरस्कार हेतु चयन किया गया* । प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किये गये कार्यों का मूल्यांकन पुलिस मुख्यालय स्तर पर किया जाकर सर्वोत्तम कार्य हेतु रानी सुवरन कुंवर पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। *15 अगस्त 2024 को निरीक्षक भारतीय मरकाम को रानी सुवरन कुंवर पुरस्कार से प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस परेड के अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्य मंत्री महोदय के हाथों शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया है।*
*रानी सुवरन कुंवर पुरस्कार के रूप में शील्ड बिलासपुर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा निरीक्षक श्रीमती भारती मरकाम को जिले को गौरवान्वित करने पर बधाई दी गई तथा इसे जिले के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों के प्रेरणास्पद होकर पदीय उत्तरदायित्वों के प्रति मानवीय संवेदनाओं के साथ कर्तव्य पालन की अपेक्षा की गई है।*

*पुलिस के द्वारा चाकू लहराते हुए आरोपियों पर की गई कार्यवाही*

0

.पूर्व में गंभीर धाराओं के तहत हुई है चालानी कार्यवाही |
.जप्त हथियार-01 नग चापड एवं 01 नग लोहे का चाकू 

नाम आरोपी :-

01. – विकास उर्फ मुण्डू दुबे पिता योग्श्वर प्रसाद दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी सरजू बगीचा सिविल लाईन बिलासपुर ।

02. – सानू अथरेड पिता राजेन्द्र अथरेड उम्र 20 वर्ष निवासी लाईफ केयर हास्पीटल करबला रोड सिटी कोतवाली बिलासपुर छ.ग. ।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-ममाले का संक्षिप्त विवरण -इस प्रकार है कि दिनांक- 16/08/2024 को मुखबीर के मोबाईल पर सूचना मीला की कुछ लडके लाईफ केयर हास्पीटल एवं रिवर व्यू नदी किनारे गोंडपारा सिटी कोतवाली बिलासपुर के पास अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहे हैं एवं उसे लहराकर राहगिरों, आम लोगों को डरा धमका रहे हैं की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.) को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली से दो टीम बनाकर थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. साहू एवं हमराह स्टॉफ के रिवरव्यू एवं लाईफ केयर हास्पीटल के पास पहुंचा जहां घेराबंदी कर दो लडकों को पकडा गया जिनके पास धारदार 01 नग चापड एवं 01 नग चाकू मिला जिनके कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन. एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, धारदार चापड एवं चाकू को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर वीडियो ग्राफी किया गया है आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से एवं आरोपीगण पूर्व के गंभीर अपराधों के आरोपी है जिनके विरूद्ध अप.क्र. – 345-346 / 24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू, उनि. बसंत साहू, सउनि सीता साहू, आर. – राहुल जगत, धनेश साहू गोकूल जांगडे, सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है ।

*भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-भारतीय जनता युवा मोर्चा अकलतरा नगर मंडल के तत्वाधान में नगर के युवाओं द्वारा शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा, सब्जी मंडी स्थित छेदीलाल लाल बैरिस्टर जी की मूर्ति आजाद चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद जी की मूर्ति व अंबेडकर चौक पर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया,
कार्य्रकम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद अकलतरा के अध्यक्ष श्रीमती शांति भारते ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने देश के हर एक नागरिक को समान अधिकार दिलाने संघर्ष किया उनके द्वारा बनाए गए संविधान से ही आज हम सभी सम्मानपूर्वक अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नद चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों की कुर्बानी से ही हमारा भारत देश आजाद हुआ है और पूरा भारतवर्ष उनका शुक्रगुजार है,
महिला नेत्री उषा राठौर,गौरी रानी गुइन व सत्यभामा वैष्णव ने छेदीलाल बैरिस्टर जी को शहर का सौभाग्य बताया व उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया,भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम नामदेव ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व आन्दोलनों में सक्रिय भागीदार रहे और उसके परिणामस्वरूप उन्हें कई बार जेलों में भी रहना पड़ा। स्वाधीनता संग्राम के सन 1921 के असहयोग आंदोलन,सन 1930 के दांडी मार्च तथा सन 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू बरेठ ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि भारत की आजादी में सभी महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उनके संघर्षों व कुर्बानी के बदौलत ही हम आज सुकून की जिंदगी जी रहे हैं,इस देश को स्वतंत्रता उनके संघर्षों से ही मिली है स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा अकलतरा नगर मंडल के द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल दुबे, उमाकांत भारते, मनोज राय, संजीव राठौर ,विकास भारद्वाज,निगम सिंह, रेशु तिवारी एवम अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे

*उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पहुंचे बीजापुर जिले के संवेदनशील क्षेत्र गांव पालनार*

0

आम के पेड़ ने नीचे जमीन में बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्या

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बुनयादि सुविधाएं पहुंचाने सरकार कटिबद्ध

नियद नेल्लानार योजना के तहत संचालित विकास कार्यो का किया अवलोकन

शासन की सभी योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीणों को किया प्रेरित

आदिवासी नन्हे बच्चों को अपने गोदी में बिठाकर ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी समस्या

बीजापुर उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा बीजापुर जिले के सुदूर एवं दूरस्थ क्षेत्र पालनार पहुंचे, छत्तीसगढ़ शासन के पहले मंत्री है जो इस सुदूर गांव में पहुंचे है। पालनार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित हुआ जहां राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र सहित शासन के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित सभी योजनाओं से लाभान्वित करने विभागीय अधिकारियों द्वारा स्टॉल लगाया गया है।
उप मुख्यमंत्री, गृहमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा ने सभी स्टॉलों का गहनतापूर्वक निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित हितग्राहियों से आवश्यक चर्चा कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण हेतु दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एक ग्रामीण द्वारा जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की जानकारी मिलने पर एसडीएम बीजापुर को निर्देशित करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। वहीं पोस्ट आफिस द्वारा बचत खाता खोले जाने की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए पालनार में बैंक सखी अथवा अन्य माध्यम से ग्रामीणों को राशि सुलभ कराने हेतु निर्देश दिए एवं बैंक सखी नियुक्त करने को कहा।
प्राथमिक शाला पालनार में स्कूली बच्चों को अ, आ, इ, ई पढ़ाया अपने माता-पिता के नाम लिखने को कहा और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
तत्पश्चात पालनार, तोड़का, सांवनार, पदेड़ा एवं गंगालूर के ग्रामीणों की समस्याएं सुनने आम के पेड़ के नीचे जमीन में बैठकर बच्चों को गोद में लिए ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुऐ। ग्रामीणों ने एक स्वर में बिजली, पानी, राशन दुकान, सड़क जैसे बुनियादि सुविधाओं की मांग की जिस पर मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बुनियादि सुविधाएं आपका अधिकार है। अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सहित सभी प्रकार की सुविधाएं देने हमारी सरकार कटिबद्ध है। इसलिए शासन के सभी योजनाओं का भरपूर लाभ हो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा बेहतर जीवन स्तर प्रदान करें। ताकि देश, समाज और परिवार के लिए समर्पित होकर अपना सर्वांगीण विकास कर सके बरसो से माओवाद दंश झेलकर आदिवासी समाज शोषित हुआ है। अब जागरूकता आ रही है। हमारी सरकार की मंशा है कि सामान्य क्षेत्र की भांति इन दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी पढ़ लिखकर अपना बेहतर भविष्य बनाएं। वहीं पालनार के सभी मोहल्लों मे टीव्ही देने की घोषणा करते हुए कहा कि सोलर सिस्टम एवं टीव्ही सेट प्रदाय करने के निर्देश दिए। पालनार में नियद नेल्लानार योजना के तहत सड़क एवं बिजली, का कार्य प्रगति पर है वहीं स्कूल आंगनबाड़ी संचालित हो रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत हैण्डपंप में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से बुनियादि सुविधाएं बढ़ रही जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर साफ तौर पर देखा जा रहा है। आदिवासी बाहुल्य बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों में बुनियादि सुविधाएं पहुंचने से ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता नजर आ रहा है। अपनी समस्याओं को अब प्रमुखता से बताने लगे है। निश्चित ही अब सुशासन का सूर्योदय सुदूर अंचलों में हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों को सिलगेर के बच्चों का विडियो भी दिखाया और बताया कि हमारे बीजापुर के बच्चे रायपुर आकर मुख्यमंत्री जी से मिले नया रायपुर, शापिंग मॉल भी घूमे नये परीवेश में और छत्तीसगढ़ की राजधानी में धूमकर उनका उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को भी रायपुर आने का न्यौता दिया।
इस दौरान कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार के तहत सुरक्षा कैम्पों के समीप के 33 गांवों में बुनियादि सुविधाएं उपलब्ध कराने जिला प्रशासन के विभागीय अमला सक्रियता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

सिविक एक्शन कार्यक्रम:
सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को जीवनोपयोगी सामग्रियां जैसे खाद्यान्न, वस्त्र और खेल सामग्री वितरित की गई। इस कदम ने न केवल ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों को पूरा किया बल्कि उनके बच्चों के लिए खेलकूद की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

मेडिकल कैम्प का आयोजन:
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपु बल) की 222वीं बटालियन ने एक मेडिकल कैम्प आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस कैम्प में स्वास्थ्य जांच, मुफ्त दवाइयों का वितरण और जागरूकता कार्यक्रम भी शामिल थे, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर मदद मिली।
इस दौरान बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह, आईजी पी सुंदरराज, एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, आईपीएस वैभव बैंकर सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

*श्रमजीवी पत्रकारों के लिए राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन*

0

छत्तीसगढ़-“मजीठिया वेज बोर्ड”श्रमजीवी पत्रकारों एवं गैर पत्रकारों के लिए मजीठिया वेज बोर्ड के सिफारिश के क्रियान्वयन हेतु श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन कर दिया है।
इस कमेटी के गठन पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कमेटी में शामिल सभी सदस्य संघ के संभागीय एवं जिला इकाईयों के अनुभवी पदाधिकारी हैं जिसमें दो पूर्व पदाधिकारी भी शामिल है। कमेटी में शामिल सदस्यों में अरविंद अवस्थी संघ के प्रदेश अध्यक्ष, मोहन तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, विरेन्द्र गहवई, राजगिरी गोस्वामी बिलासपुर जिला कोषाध्यक्ष, पीसा राजेंद्र जिला अध्यक्ष सुकमा बस्तर, धीरेंद्र द्विवेदी जिला अध्यक्ष बलरामपुर रामानुजगंज सहित पूर्व पदाधिकारी शामिल है। संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि श्रमजीवी पत्रकारों एवं गैर श्रमजीवियों के लिए गठित इस कमेटी के माध्यम से मजीठिया वेज बोर्ड में उनके हक में अपना पक्ष एवं सुझाव प्रभावशाली तरीक़े से रख सकेंगे ताकि अधिक से अधिक श्रमजीवी पत्रकार एवं गैर श्रमजीवी वेज बोर्ड की सिफारिशों से लाभान्वित हो सके। इस हेतु प्रदेश महासचिव श्री राई ने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।