Home Blog Page 611

*‘रक्षाबंधन’ पर्व पर सामान्य अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित*

0

*‘रक्षाबंधन’ पर्व पर सामान्य अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित*

रायपुर, /छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई है।

*फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी*

0

*बच्चों ने सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया*

रायपुर, / राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन आम नागरिक महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चें उत्साह पूर्वक कर रहे हैं। रायपुर के बी.पी. पुजारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पी.जी.उमाठे स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल रायपुर एवं अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें लगभग 100 बच्चों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। बच्चों को प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें भी बताई जा रही है। ताकि बच्चों को आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो क्विज के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, अंग्रेजी, कृषि और रायपुर के प्रसिद्ध जगह और अन्य महत्वपूर्ण विषय के संबंध में प्रतियोगिता में प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को तुरंत इनाम देकर पुरस्कृत भी किया गया।

छाया चित्र का अवलोकन कक्षा 12वीं की प्रिया मसीह, शेख सानिया, नोसिन, यश साहू, सेजल चंद्राकर, राखी साहू, लक्ष्मी साहू, प्रतिभा, यश साहू, जतिन आदि छात्र एवं छात्राओं ने बताया की आज उनको प्रर्दशनी देखर बहुत अच्छा लगा। जिसमें भारत के छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का परिचय सहित फोटो प्रदर्शनी देखकर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी मिली।

विद्यार्थियों ने बताया कि छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से बहुत सारी ज्ञानवर्धक जानकारी मिल रही है। अन्य साथियों को भी इसकी जानकारी देंगे ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। कक्षा 12वीं की शेख सानिया, राखी साहू, लक्ष्मी साहू एवं यश साहू, जतिन एवं अन्य विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रर्दशनी का श्रीमती आशा राठौर, श्री अरविंद अग्रवाल एवं अन्य शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने भी अवलोकन किया।

*छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की मिली स्वीकृति*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया*

*कोरबा से अम्बिकापुर और गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक दो नयी रेल लाइन का होगा अंतिम सर्वे*

*रेल मंत्रालय ने 670 किलोमीटर लंबी 2 नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए दी 16.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति*

*बस्तर और सरगुजा अंचल के विकास को मिलेगी गति*

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ का रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक मजबूत होगा।

गौरतलब है कि रेल मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के अंतर्गत 16 करोड़ 75 लाख रूपये लागत की कुल 670 किलोमीटर लंबी 2 नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि इन दो रेल लाइन परियोजनाओं में से गढ़चिरौली से बीजापुर होते हुए बचेली तक 490 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति बस्तर के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं। इससे बस्तर के सुदूर अंचल के लोग उच्च शिक्षा, रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य और अपने उत्पादों की बिक्री के लिए रेलमार्ग से सीधे शहर से जुड़ेंगे। समूचा बस्तर क्षेत्र विकास के उच्च आयामों को छुएगा।

वहीं कोरबा से अंबिकापुर तक 180 किलोमीटर की नई रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति कोरबा और सरगुजा के सर्वसमावेशी विकास की गति को कई गुना बढ़ाने वाली है। इसके सर्वे के लिए रेल मंत्रालय ने 4 करोड़ 50 लाख रूपये स्वीकृत किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में रेल सुविधा के क्षेत्र में इन दोनों सर्वे को मिली स्वीकृति क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी, जिससे बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल्वे सहित सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही इनसे हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

*फसलों पर जीवित जीवों के हानिकारक प्रभाव को कम करने की दिशा में बेहतर काम कर रहा है राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान: डॉ. रमन सिंह*

0

*विधानसभा अध्यक्ष लाभार्थी किसान सम्मेलन में हुए शामिल*

*राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान के कैलेण्डर, प्रसार पत्रक और अर्धवार्षिकी पुस्तिका का किया विमोचन*

*किसानों को पावर रिपर, तेलघानी यंत्र, स्पेयर का किया वितरण*

रायपुर,/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजधानी रायपुर के समीप ग्राम बरौंडा में स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित लाभार्थी किसान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अतिथियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रबंधन संस्थान परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया। डॉ सिंह ने इस दौरान प्रतीक स्वरूप पांच किसानों को कृषि यंत्र पावर रिपर, तेलघानी यंत्र, स्पेयर पंप का वितरण किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लाभार्थी किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान साथी जैविक तनाव या बायोटिक स्ट्रेस जैसी गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए रणनीति बनाकर आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर कार्य कर रहे हैं। जैविक तनाव से तात्पर्य पौधे पर जीवित जीवों के हानिकारक प्रभाव से है, जिसमें कीड़े, कवक, बैक्टीरिया, वायरस और अन्य रोगजनक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कृषि में जैविक तनावों पर बुनियादी, रणनीतिक और अनुकूल अनुसंधान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की भूमि से अधिक से अधिक अन्न उपार्जित कर प्रदेश में भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर पायें इस उद्देश्य से 7 अक्टूबर, 2012 को इस संस्थान की यहां आधारशिला रखी गई थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस संस्थान को 28 सितंबर 2021 को राष्ट्र को समर्पित किया था। तब से लेकर अब तक इस संस्थान ने कई अनुसंधान किये, कृषि जगत में निरंतर छत्तीसगढ़ के किसानों की बेहतर फसल के लिए काम किये और ढेरों उपलब्धियां अर्जित की हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि देश में जैविक स्ट्रेस से सालाना लगभग 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये की कृषि उपज का नुकसान होता है।

भारत में जैविक स्ट्रैस के कारण सभी वस्तुओं में 30-35 प्रतिशत नुकसान होता है, वैश्विक स्तर पर, कीटों के कारण फसल उत्पादन का 10 से 28 प्रतिशत तक नुकसान होता है। एक ओर जहाँ अन्न के आभाव में बहुत सारे देश भुखमरी की स्थिति से गुजर रहे हैं तब दूसरी तरफ इतनी बड़ी संख्या में फसलों का नुकसान यह दिखाता है कि जैविक तनाव कृषि के लिए कितनी बड़ी समस्या है। इस समस्या के समाधान के लिए इस संस्थान द्वारा रणनीति बनाकर और तकनीकी रूप से बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान द्वारा अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत कुल 3966 कृषक परिवारों और जनजातीय उप-योजना के तहत कुल 3324 कृषक परिवारों को शामिल किया गया है। प्रदेश के 13 जिलों जशपुर, रायगढ़, कांकेर, राजनांदगांव, बस्तर, महासमुंद, गरियाबंद, कोरबा, सरगुजा, धमतरी, बलौदाबाजार- भाटापारा, दुर्ग और रायपुर अंतर्गत कुल 333 गांवों को परियोजनाओं का लाभ दिया गया है। उन्होंने संस्थान द्वारा किसानों को समर्थन प्रदान करने के साथ ही अनुसंधान और युवाओं को कृषि के प्रति सजग बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से केन्द्र सरकार प्रतिवर्ष किसानों को 6000 रूपये का आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, तीसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले ’पीएम किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किश्त जारी कर, किसानों के बैंक खातों में 20,000 करोड़ रूपये अंतरित की। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सिंचाई योजना, पीकेवीवाई (परंपरागत कृषि विकास योजना), किसान क्रेडिट कार्ड जैसी ढेरों योजनाओं के माध्यम से श्री मोदी ने देश के अन्नदाताओं के हाथ मजबूत कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में डेढ़ दशक की हमारी सरकार में हमने देश में पहली बार किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराकर एक कीर्तिमान स्थापित किया। छत्तीसगढ़ की प्रमुख फसल धान को समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था को कंप्यूटर तथा ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा। धान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से संपूर्ण मॉनिटरिंग करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बनाया।

प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से, 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने की गारंटी को पूरा करते हुए 32 हजार करोड़ रुपए के समर्थन मूल्य की राशि का तत्काल भुगतान किसानों को किया। 24 लाख 75 हजार किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए की राशि दी। इस साल खरीफ सीजन में 145 लाख मी. टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 लाख किसानों के बैंक खाता में 3716 करोड़ रुपए का बकाया धान बोनस की राशि अंतरित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को भी पूरा किया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि राजधानी रायपुर के समीप स्थित राष्ट्रीय स्तर का यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान द्वारा देश और प्रदेश के किसानों के हित में रणनीति बनाकर जैविक तनाव को कम करने की दिशा में बेहतर काम किया जा रहा है। संस्थान द्वारा किसानों की समृद्धि और उत्पादन में वृद्धि के लिए जैविक कारणों को ढूंढ कर उनका समाधान निकाला जा रहा है। इसके साथ ही देश और प्रदेश के विद्यार्थियों को कृषि मैनेजमेंट की शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान कर देश को उन्नति के राह पर ले जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष तथा आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह को प्रदेश में कृषि संस्थान सहित आईआईएम, आईआईटी स्थापित करने का श्रेय देते हुए कहा कि यह उनके कुशल नेतृत्व और दूरदृष्टि का परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में भी उच्च स्तरीय राष्ट्रीय स्तर के संस्थान स्थापित है।

छत्तीसगढ़ के किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हुए है। किसान खेती-किसानी की ओर अग्रसर हुए है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिर्फ धान की खेती नहीं करनी चाहिए, जिसे अन्य फसल प्रभावित हो। उन्हें अन्य पारंपरिक खेती-किसानी की ओर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य किए जा रहे हैं।

किसान लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का संस्थान छत्तीसगढ़ में होना गौरव की बात है और यह खुशी की बात है कि इस संस्थान की स्थापना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रीत्व काल में हुआ था। यह संस्थान छत्तीसगढ़वासियों के हित में उनके दूरदृष्टि परिणाम है। उन्होंने किसानों को इस संस्थान से जुड़कर समृद्ध किसान बनने की अपील की।

कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान के निदेशक एवं कुलपति डॉ. पी.के. घोष, डॉ. संजय शर्मा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में किसान और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

*कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कर किया वन महोत्सव का शुभारंभ*

0

*पौधारोपण करना स्वस्थ पर्यावरण के लिए बेहद आवश्यक:  जायसवाल*


रायपुर , / मनेंद्रगढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘अभियान के तहत वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया। आयोजन में कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मियावाकी पद्धति के माध्यम से परिसर में पौधारोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ फीता काटकर किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वनमण्डालाधिकारी ने वन महोत्सव के माध्यम से जिले में मियावाकी पद्धति के बारे में बताया। आज बड़े-बड़े मेट्रो सिटी में इस पद्धति के माध्यस से वानिकी किया जा रहा है। एक-एक मीटर के दूरी पर सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिससे घना वन मिलता है। जिससे हमें शुद्ध हवा मिलता है। 30 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है। इतना ही वायु और ध्वनि प्रदूषण भी सोखता है। हमारा मनेंद्रगढ़ अर्बन हिट आईलैण्ड बन सकता है। जिले के लोगों ने कॉॅफी मात्रा में पौधारोपण किया है। इसी प्रकार खाली स्थानों में और अधिक पौधारोपण करने की आवश्यकता है। जिससे हमें स्वस्थ पर्यावरण का लाभ मिलेगा। हमारे जिले में इस बार बारिश अच्छी हुई है। पौधारोपण के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में आर्द्रता और नमी मिलेगी। उन्होंने जिले जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों,महतारी वंदन के हितग्राहियों तथा स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

इसके साथ ही उन्होंने वनमण्डलाधिकारी को जिले में पौधारोपण कार्यक्रम को अभियान के मिशन मोड में करने कहा। जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध एवं स्वच्छ हवा प्रदान कर सके। पर्यावरण एवं वानिकी की उपलब्ध बताते उन्होंनेे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरूघासीदास तमोर पिंगला के रूप में जिले को बड़ा उपहार दिया है। जिसकी स्वीकृति कैबिनेट में मिल चुकी है। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। उन्होंने सभी को पौधारोपण एवं पर्यावरण की रक्षा करने के हरसंभव उपाय करने को कहा। पृथ्वी के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। इसके लिए सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान का शुभारंभ पर्यावरण एवं जलवायु को बेहतर करने के उद्देश्य से किया गया है। अतः सभी जिलेवासी इस अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। पौधारोपण कार्य केवल वनक्षेत्र न किया जाये बल्कि वनक्षेत्र के बाहर निजी एवं शासकीय भूमियों जैसे आंगनबाड़ी, पुलिस चौंकी, उद्यान, अस्पताल, शमशान, शासकीय परिसर, छात्रावास, स्कूल परिसरों आदि स्थानों में भी किया जावेगा।

वनमण्डलाधिकारी  मनीष कश्यप ने मियावाकी पद्धति के बारे में बताते हुये कहा कि इस विधि का प्रयोग कर के घरों के आस-पास खाली पड़े स्थान (बैकयार्ड) को छोटे बगानों या जंगलों में बदला जा सकता है। मियावाकी पद्यति के प्रणेता जापानी वनस्पतिशास्त्री अकीरा मियावाकी हैं। इसके माध्यम से जिले के छोटे-छोटे स्थानों पर मिनी फॉरेस्ट के रूप में विकसित करना है। जिससे जिले को हिट वेव से बचाया जा सके। इस पद्धति से प्लांटेशन तीन से चार में बढ़ जाता है।

*राष्‍ट्रीय मधुमक्‍खी दिवस :: जंगल सफारी में विद्यार्थियों ने किया भ्रमण *

0

* मानव जीवन मे मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया*


रायपुर /. नंदनवन जू एवं जंगल सफारी, नवा रायपुर में राष्‍ट्रीय मधुमक्‍खी दिवस के अवसर पर “पोलिंनेटर्स प्यूपल एंड प्लेनेट कंसर्वे टुडे फॉर सस्टेनबल टुमारो ” थीम पर आधारित शैक्षणिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

. कार्यक्रम में मानव जीवन में मधुमक्खियों की महत्वपूर्ण भूमिका से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया l कार्यक्रम में नवा रायपुर के हायर सेकंडरी स्कूल राखी के 53 छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को मधुमक्खियों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । मधुमक्खियों की पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ और जैव विविधता पर उनका प्रभाव,भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की मधुमक्खियाँ की प्रजापति और उनकी विशेषताएँ, मधुमक्खी पालन, मधुमक्खियों के जीवन चक्र आदि के बारे में विस्तार से बताया गया l छात्रों ने अत्यधिक रुचि और उत्साह के साथ भाग लिया और प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा भी व्यक्त की
कार्यक्रम में जंगल सफारी की ओर से अधिकारीगण सर्वश्री चंद्रमणी साहू , हिमांशु प्रधान, और उपेंद्र साहू शामिल हुए l

जंगल सफारी के संचालक श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि नंदनवन जू एवं जंगल सफारी द्द्वारा वन मंत्री श्री केदार कश्यप के दिशा निर्देशानुसार वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण मुद्दों पर विभिन्न मोड्यूल तैयार कर स्कूली विद्यार्थियों को पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai expressed his gratitude to Prime Minister Shri Narendra Modi*

0

*Union Ministry of Railways has approved the final survey and DPR preparation for two new rail line projects in Chhattisgarh, spanning a total of 670 kilometres at Rs. 16.75 crore*

*Union Ministry of Railways to conduct final survey for Gadchiroli to Bacheli and Korba to Ambikapur rail lines*

*Chief Minister stated that the approval of these surveys will boost the development in the Bastar and Surguja divisions*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai expressed his gratitude to Prime Minister Shri Narendra Modi for the Union Ministry of Railways’ approval of the final survey and Detailed Project Report (DPR) preparation for two new rail line projects in Chhattisgarh. He emphasised that this will further enhance the state’s rail infrastructure.

The Union Ministry of Railways has approved the final survey and DPR preparation for two new rail line projects in Chhattisgarh, spanning a total of 670 kilometres at Rs. 16.75 crore, under the South East Central Railway.

The Chief Minister highlighted that the survey approval for a new 490-kilometre rail line from Gadchiroli to Bacheli via Bijapur will significantly boost the inclusive development of Bastar. The ministry has allocated Rs. 12.25 crore for this survey, which will directly link remote areas of Bastar to cities, providing better access to higher education, employment, healthcare, and markets. This project is poised to elevate the Bastar region to new heights of development.

Similarly, the survey approval for a 180-kilometre rail line from Korba to Ambikapur will greatly contribute to the inclusive development of the Korba and Surguja regions, with Rs. 4.5 crore sanctioned for this survey.

The Chief Minister stated that the approval of these surveys marks a transformative step in the state’s rail infrastructure, paving the way for unprecedented development in the Bastar and Surguja divisions. These projects are also expected to generate significant employment opportunities for thousands of people.

*महिला की हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता*

0

* थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत खोड रोड पर मिला था महिला की संदिग्ध हालत में लाश*

* आरोपी सूरज बंजारे पिता सुखीराम बंजारे उम्र 28 वर्ष साकिन गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 103 (1) BNS के तहत त्वरित कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* मृतिका सुखमनी बाई उम्र 40 साल निवासी पुराना थाना अकलतरा के पास*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.08.2024 को सूचक रमेश अहिरवार निवासी पुराना थाना अकलतरा के पास अकलतरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया है कि इसकी पत्नी सुखमनी बाई उम्र 40 वर्ष की दिनांक 15.08.2024 के शाम 07.00 बजे घर से निकली थी जिसे रात्रि 08-30 बजे शराब के नशे में अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ घुमते हुए पुराना थाना अकलतरा की ओर जाते देखे थे उसके बाद वह रात में घर वापस नही आई तो परिजन के द्वारा आस पास मे पता तलाश किए लेकिन मृतिका सुखमनी बाई का कही पता नही चला दिनांक 16.08.2024 को प्रात: करीबन 10.00 बजे पता चला कि सुखमनी बाई जो खोड जाने वाले रोड किनारे आंगनबाडी के पास बेहोश हालत मे पड़ी है कि सूचना पर उसके लडका जाकर देखे तो सुखमनी बाई आंगनबाडी के पास रोड किनारे घास के बीच मे पडी थी जिसकी मृत्यु हो गई है की सूचना मिलने पर थाना अकलतरा में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

मर्ग जांच को गंभीरता से लेते हुए एवं मृतिका की शव संदिग्ध हालत में पाये जाने से विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल फोरेंसिक टीम के साथ अकलतरा पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एंव मृतिका की शव का पंचनामा कार्यावाही कर सीएचसी अकलतरा से शव का पीएम कराया गया है शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका का गला दबाकर हत्या करना पाये जाने* से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा मे अपराधक क्रमांक 380/2024 धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

हत्या जैसे घटना को गंभीरता से लेते हुए  विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन* में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया।

विवेचना क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल व SDOP जांजगीर  प्रदीप सोरी* के कुशल मार्गदर्शन में गठीत टीम के द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु रवाना हुये थे। इसी दौरान अकलतरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दिनांक 15.08.2024 के रात्रि करीब 08-30 बजे अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ मृतिका को घुमते देखने पर आरोपी सूरज बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर कडाई से व मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर बताया कि इसके माता पिता को टोना जादू कर मृतिका के द्वारा मारा है की रंजिश पर से अपने हाथ से मृतिका का गला दबाकर हत्या करना जुर्म स्वीकार किया गया ।

विवेचना दौरान *आरोपी सूरज बंजारे उम्र 28 वर्ष निवासी गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा थाना अकलतरा* के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.08.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय , सउनि दाउलाल बरेठ आरक्षक राघवेन्द्र धृतलतरे, बृजपाल बर्मन, बसंत साहू, शेषनारायण साहू, महिला आर. रश्मि भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

*पति का शारीरिक सुख छिना, FIR दर्ज पत्नी ने सहेलियों संग मिलकर*

0

गोरखपुर के गोला क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह जताना एक युवक को महंगा पड़ गया। पत्नी ने दो महिलाओं की मदद से पति पर हमला कर दिया और ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया। किसी तरह से जान बचाकर युवक अस्पताल पहुंचा। युवक ने पत्नी और उसकी सहयोगी दो महिलाओं पर केस दर्ज कराया है। Gorakhpur गोला क्षेत्र में एक युवक को पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हो गया था। आए दिन इसे लेकर वह ताना मारने लगा था। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच में विवाद हो गया। दोनों के बीच में बहस होने के बाद पति अपने काम पर चला गया और थोड़ी देर बाद घर लौटा। इधर, पत्नी ने अन्य दो महिलाओं से आपबीती बताई और पति पर हमला करने की ठान ली। जैसे ही पति घर में आया, पत्नी हमलावर हो गई। पत्नी व उसकी दो सहयोगी महिलाओं ने युवक को जमीन पर पटक दिया और फिर पत्नी ने अपने पास रखे ब्लेड से उसके गुप्तांग को काट दिया। गंभीर घाव लगने पर युवक तड़पने लगा और किसी तरह से हाथ-पैर चलाकर खुद को बचाया। युवक भागकर अस्पताल पहुंचा। खुद का उपचार कराने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

*जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर में न्योता भोजन कराया गया।*

0

लोरमी, मुंगेली:-प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना के तहत तिथि भोजन को छत्तीसगढ़ सरकार ने न्योता भोजन के नाम से योजना लागू की गई हैं।यह योजना सामुदायिक भागीदारी पर आधारित हैं। इसके तहत शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केन्द्र ढोलगी विकास खण्ड लोरमी जिला मुंगेली को गुनापुर निवासी सालिक राम साहू के द्वारा अपने पुत्र और पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोजन कराया गया।जिसमें खीर, पूड़ी, छोले, आलू सब्जी की ब्यवस्था किया गया।इस अवसर पर उनके परिवार से द्रोपती,हिमांशु,दीपांजलि, किशन, कुमारी बाई, आशा, उपस्थित थे।न्योता भोजन पाकर सभी बच्चे खुश हुए।प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने कहा कि शाला के विकास एवं विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए समुदाय की सहयोग बहुत ही जरूरी है। बिना समुदाय के सहयोग के विकास हो पाना सम्भव नही है।इस अवसर पर शाला के एस एम सी अध्यक्ष श्री दीपक साहू ने इस योजना की सराहना कि तथा विद्यार्थियों के लिए लाभ दायक हैं कहा। इस योजना के तहत ग्रामवासियों के यह पांचवा न्योता भोज है । इस अवसर पर शाला में शिक्षक रूपेश राजपूत , कुमार साहू, सफाईकर्मी कोमल यादव रसोईया कुमारी,सरोजिनी बैगा आदि उपस्थित रहे।