Home Blog Page 610

*लूट और चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो रिपोर्ट कोरबा।…..

कोरबा:– दिनांक 16.08.2024 को सकदूकला निवासी प्रार्थीया सुचित्रा चौहान थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दोहपर 03 बजे अपने गांव से पैदल नोनबिर्रा च्वाईस सेंटर के०वाई०सी० कराने जाते समय रास्ते में दो अज्ञात मोटर सायकल चालक प्रार्थीया के हाथ में रखे वीवो मोबाईल को लूटकर करतला तरफ भागने की रिपोर्ट पर थाना करतला में अपराध कमांक 76/2024 धारा 309 (4) बीएनएस एवं, कुदमुरा निवासी प्रार्थी मनमोहन राठिया की मोटर सायकल को दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर कमांक 77/2024 धारा 303 (2) 3 (5) बीएनएस कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी (भा०पु०से०) से उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर अति०पुलिस अधीक्षक यु०बी०एस० चौहान (रा०पु०से०) के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक बेनेडिक्ट मिंज (रा०पु० से०) के नेतृत्व में कायमी पश्चात ग्राम कुदमुरा बेरियर पर नाकाबंदी दौरान दो मोटर सायकल चालक पुलिस को देखकर भागने लगे पीछा कर आरोपी तिलकेजा निवासी शांतनू शर्मा पिता राकेश शर्मा उम्र 18 वर्ष को पकड़ा गया जिनसे पूछताछ पर बताया कि दोनों घटना को अलग अलग समय पर अपने साथी दिनेश कंवर के साथ करना बताया आरोपी दिनेश कंवर मोटर सायकल को छोडकर फरार हो गया आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 12 ए क्यू 6549 होण्डा साईन एवं प्रार्थीया से लूट की गई मोबाईल एवं चोरी की गई हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल सीजी 12 ए एस 2036 को जप्त कर, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

—————————————-

*भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा महिला मोर्चा के द्वारा धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जिला कार्यालय कोरबा में सावन उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया, जिसमें कोरबा जिले के पूर्व सांसद स्व. श्री बंशी लाल महतो की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या महतो का मुख्य अतिथि के रूप में आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमति वैशाली रत्नपारखी के द्वारा सभी बहनों को सावन उत्सव की बधाइयां दी गई। जिला एवं मंडल की सभी बहनों द्वारा कई संस्कृत नृत्य एवं लोक गायन की प्रस्तुति दी
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती ज्योति पांडेय, महामंत्री श्रीमती संजू देवी राजपूत, श्रीमती ललिता डिक्सेना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री व पार्षद सुश्री रितु चौरसिया, अ.ज.जा. मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुकरीता कुर्रे, महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती रानी यादव, युवा मोर्चा की प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती प्रीति स्वर्णकार, महिला मोर्चा मंडल अध्य्क्ष शीतला विश्वकर्मा, स्वाति कश्यप, अर्चना रुणीझा, देवकी साहू, कमला किंडो, प्रतिमा सोनवानी सहित सभी पार्षद एवं मंडल की बूथ स्तर तक की सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने हर्ष और उल्लास से सावन का झूला झूल कर सावन उत्सव मनाया।

*अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाला 01आरोपी गिरफ्तार*

0

*◆ आरोपिया के कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता के दो प्लास्टिक जरीकेन में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद*

*◆ आरोपिया को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*नाम पता आरोपिया:-*
श्रीमती शिवा बाई गोंड पति महामृत्युंजय शर्मा उम्र 30 वर्ष साकिन अरेतरा थाना लेमरू, जिला कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति नेहा वर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक बेनेडिक्ट मिंज द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लेमरू के नेतृत्व में लेमरू क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 16.08.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम अरेतरा निवासी श्रीमती शिवा भाई गोंड़ अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रही है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया श्रीमती शिवा भाई गोंड़ अपने घर के सामने में कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला जिसके कब्जे से चार अलग अलग 5-5 लीटर जरीकेन में भरा कुल 08 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपिया के विरूद्ध अपराध क्रमांक 51/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…।

कवर्धा:-प्रार्थिया थाना सहसपुर लोहारा में दिनांक 16/08/ 2024 को रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 16/08/2024 के रात्रि करीबन 8:30 बजे घर में अकेली थी उसी समय मनहरण बंजारे पिता जहाजी बंजारे निवासी भिंभौरी जबरदस्ती घर में घुसकर बेइज्जती करने की नियत से हाथ बांह को पकड़कर खींचने लगा जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा बीच बचाव करने आये प्रार्थिया के पति एवं दामाद को भी हाथ मुक्का एवं कड़ा से मारपीट किया है की रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 237/24 धारा 74, 331(6), 296, 351(2), 115(2) बी.एन.एस. कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 17.08.2024 को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

*06 साल की बच्ची पर लैंगिक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार BNS की धारा 65(2) एवम पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चो के विरुद्ध घटित अपराध में कड़ी कार्यवाही करने का दिया है निर्देश*

नाम आरोपी
*सोनू केवट पिता संतराम केवट उम्र 20 साल निवासी थाना पचपेड़ी*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.08.2024 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की घटना दिनांक 16.08.24 की रात्रि 09.15 बजे करीब पूरे परिवार खाना खा रहे थे पीड़िता कमरे में सोई थी उसी समय प्रार्थिया बिस्तर लगाने कमरे में गई तो आरोपी स्वयं निर्वस्त्र होकर पीड़िता को भी निर्वस्त्र कर उसके ऊपर लेट गया था तब पीड़िता के पिता ने डायल 112 में कॉल करके पुलिस को सूचना दिया मौके पर डायल 112 एवम पैट्रोलिंग स्टाफ पहुंचकर पीड़िता को परिजनों के साथ लेकर थाना आए तथा आरोपी को भी तत्काल हिरासत में ले लिया गया प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा कायम कर आरोपी सोनू केवट पिता संतराम केवट उम्र 20 साल निवासी पचपेड़ी क्षेत्र के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आज दिनांक 17.08.24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है

इस कार्यवाही में एसआई ओपी कुर्रे, आर , प्र आर लक्ष्मण सिंह आर हरिशंकर चंद्रा महिला आर नीता यादव एवम डायल 112 के आर अरविंद अनंत तथा महिला उप निरीक्षक संतरा चौहान थाना सिविल लाइंस का विशेष योगदान रहा

*जनजातिय बालक एवं बालिका छात्रावास प्रवेश उत्सव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया बच्चों का स्वागत*

0

0.भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं व नीतियों से जनजातिय समाज आज विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर में आज विशेष पिछड़ी जनजातिय बालक एवं बालिका छात्रावास में प्रवेश उत्सव मनाया गया कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं और नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी किया और छात्रावास में सुविधाओं का जायजा भी लिया इस छात्रावास में 250 छात्र एवं 250 छात्राओं के लिए शिक्षा सुविधाएँ उपलब्ध हैं विदित हो कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा 14 करोड़ की लागत से जनजाति समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए इस छात्रावास का निर्माण किया था जो छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े जनजाति समाज के बच्चों के लिए बने सबसे बड़े छात्रावास में से एक है जिसमें आज बच्चों ने प्रवेश किया इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की कुशल नीतियों और जनहितैषी योजनाओं से हमारे प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहें हैं आज इस छात्रावास के माध्यम से समुदाय से आने वाले 500 छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा और सुविधा दोनों मिल रही है यहां से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आयेंगे और अपने समाज व क्षेत्र के साथ ही हमारा व हमारे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे इस छात्रावास में पढ़ने वाले सभी बच्चों को मैं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूँ और हर संभव सहायता करने का आश्वासन देती हूँ उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए आपको परिश्रम हमेशा करना होगा और परिश्रम करने से आपको सफलता जरुर मिलेगी अगर कभी असफल नहीं होते हैं तो निराश न हों और उसका अवलोकन कर अपनी कमी को समझें और फिर उसे दूर करने के लिए दुगनी मेहनत करिए तो आपको सफलता जरुर मिलेगी शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम ही नहीं है बल्कि उससे भी बढ़कर एक आदर्श समाज की नींव है किसी भी कार्य को अच्छी तरह कर पाने के लिए शिक्षा का अहम योगदान होता है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में तैयार किये गये बजट में विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है इस बजट प्रावधान से छत्तीसगढ़ में रह रहे बिरहोर पहाड़ी कोरवा, बैगा, कमार और अबूझमाड़िया समुदाय के लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा घास-फूस के घरों की जगह वे पक्के घरों में रह सकेंगे पेयजल की अच्छी सुविधा होगी देश में पहली बार इन विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना बनाई गई यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु से शुरू की थी छत्तीसगढ़ में इस योजना पर तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है जनमन योजना के माध्यम से न केवल बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं अपितु इनके लिए रोजगार के अवसर भी इसके माध्यम से सृजित किये जा रहे हैं कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्रावास के अधिकारीगण उपस्थित थे।

—————————————-

*छत्तीसगढ़ में अब तक 788.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज*

0

रायपुर, /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 788.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 17 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1711.6 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 424.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 751.4 मिमी, बलरामपुर में 1128.3 मिमी, जशपुर में 613.4 मिमी, कोरिया में 777.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 788.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 677.0 मिमी, बलौदाबाजार में 821.1 मिमी, गरियाबंद में 755.8 मिमी, महासमुंद में 567.9 मिमी, धमतरी में 726.3 मिमी, बिलासपुर में 708.1 मिमी, मुंगेली में 779.7 मिमी, रायगढ़ में 686.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 444.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 779.5 मिमी, सक्ती 653.3 मिमी, कोरबा में 985.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 749.5 मिमी, दुर्ग में 502.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 626.7 मिमी, राजनांदगांव में 831.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 924.0 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 585.2 मिमी, बालोद में 848.3 मिमी, बेमेतरा में 456.2 मिमी, बस्तर में 865.1 मिमी, कोण्डागांव में 795.2 मिमी, कांकेर में 1036.5 मिमी, नारायणपुर में 920.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 1004.2 मिमी और सुकमा जिले में 1089.5 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

*विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मॉडल बने लोरमी – श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने रायपुर में लोरमी के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की, मैदानी स्तर पर योजनाओं का हाल-चाल भी जाना*

*कहा लोरमी के विकास के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा, हम सब मिलकर जन आकांक्षाओं को करेंगे पूरा*

रायपुर. . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर में लोरमी के विकासखण्ड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोरमी के विकास और वहां के नागरिकों को खुशहाल बनाने के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा हूं। हम सब मिलकर क्षेत्र का तेजी से विकास करेंगे और जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नज़ीर बने, ऐसा काम हम सबको मिलकर करना है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में कहा कि हम सबको मिलकर लोरमी की समस्याओं को दूर करना है। क्षेत्रवासियों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोरमी के लोगों के लिए नई कार्ययोजनाएं तैयार करें और उन्हें गंभीरता से अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने लोक सेवक के तौर पर नागरिकों से अच्छा व्यवहार रखने और उनकी समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की के वे अच्छे कार्यों से अपनी पहचान बनाएं। अपने विभाग और खुद की प्रतिष्ठा बढ़ाएं। लोरमी में हो रहे कार्यों का दूसरे विकासखण्ड और तहसील अनुसरण करें, ऐसा काम करें।

श्री साव ने बैठक में लोरमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर में नगर पालिका के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए क्षेत्र में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्री साव ने जिला खाद्य अधिकारी को अचानकमार क्षेत्र में बारिश के दिनों में पर्याप्त राशन का भंडारण करने को कहा। उन्होंने पीडीएस दुकानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी दुकानों की व्यवस्था जांचने के भी निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संगठित क्षेत्र और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और योजनाओं की जानकारी देने शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने इन शिविरों में श्रमिकों को अन्य विभागों की योजनाओं की भी जानकारी देने को कहा। श्री साव ने जनपद पंचायत कार्यालय में हेल्प-डेस्क स्थापित कर लोगों को अपेक्षित जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री जी.एल. यादव, तहसीलदार श्री शेखर पटेल, एसडीओपी सुश्री माधुरी धिरही, जनपद पंचायत के सीईओ श्री चंद्रकुमार धृतलहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लालजी चन्द्राकर, बीएमओ डॉ. जी.एस. दाऊ और बीईओ श्री डी.एस. राजपूत सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

*दिव्य कला मेले में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं ऋण स्वीकृति पत्र किए गए वितरित*

0

रायपुर, /राजधानी में आयोजित दिव्य कला मेले में मुख्य अतिथि केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री श्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत सरकार की संस्था एलिम्को द्रारा दिव्य कला मेले में दिव्यांगजन को प्रोत्साहित करने के लिए टोकन के रूप में सहायक उपकरण वितरित किए गए। जिसमे बलौदाबाजार जिला के 4 दिव्यांगजनों श्री संतोष यादव, श्री पुष्पराज पुरेना, श्री धनंजय देवांगन, सुश्री रामसीला पटेल को मोटराइज्ड ट्राई सायकल और रायपुर के श्री देवांश शर्मा को व्हील चेयर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान 11 दिव्यांगजनो को टोकन के रूप में ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिसमें रायपुर जिले के श्री रोहित कुमार वर्मा को ट्रैक्टर बाहर व्यवसाय हेतु 8 लाख 44 हजार रुपए, ई रिक्शा वाहन क्रय व्यवसाय के लिए क्रमशरू श्री सेवाराम साहू को 1 लाख 57 हजार रुपए, श्री चंदन गिलहरे को 3 लाख 44 हजार रुपए, बालादास मानिकपुरी को 2 लाख 79 हजार रुपए, बेमेतरा के श्री भूपेन्द्र सिंहा टेंट हाउस व्यवसाय के लिए 60 लाख 50 हजार रूपये, दंतेवाड़ा के श्री विक्रम सोनी को सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय के लिए 8 लाख 50 हजार रूपये, ट्रेक्टर-ट्रॉली कृषि सेवा हेतु जशपुर जिले के श्री अशोक यादव 7 लाख 52 हजार रूपये और श्री धनेश्वर यादव को 10 लाख 88 हजार रूपये, बलौदाबाजार जिले के श्री मनोज कुमार वर्मा को मेडिकल व्यवसाय के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए, बलरामपुर की श्रीमती प्रतिमा जायसवाल को रेडिमेंट गारमेंट व्यवसाय हेतु 5 लाख रूपए, गौरेला-पेड्रा-मरवाही श्री गणपत कश्यप को किराना दुकान व्यवसाय हेतु 4 लाख 25 हजार रूपए की ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान की गई। ऋण स्वीकृति पत्र दिए जाने वाले इन दिव्यांगों में अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित एवं मूक बधिर दिव्यांग शामिल है।
कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

*दिव्य कला मेला में मुख्यमंत्री श्री साय को पैरा शिल्प से निर्मित पोर्ट्रेट भेंट की गई*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री साय को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित दिव्य कला मेला में कलाकार सुश्री हीरा धृतलहरे ने अपने हाथों से बनाई पैरा शिल्प पोर्ट्रेट भेंट की। सुश्री हीरा की भेंट पाकर मुख्यमंत्री ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सुश्री हीरा से कहा कि उनके पास पैरा शिल्प स्केच बनाने का अनूठा हुनर है और खूब अभ्यास कर इसको निखारना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रैक्टिस से परफेक्शन आता है, उसकी बारीकियाँ पता चलती है। लगातार प्रैक्टिस करके वो एक अच्छी शिल्पी बनकर देश-दुनिया में अपना और अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकती है।