Home Blog Page 609

* छेडखानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला संबंधी अपराधो में कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश*

* पीड़िता के साथ पिता पुत्र ने किया छेड़छाड़*

गिरफ्तार आरोपी-
*1. सुनील कुमार सूर्यवंशी पिता राधेश्याम सूर्यवंशी उम्र 27 साल*
*2. राधे सूर्यवंशी उर्फ राधेश्याम पिता गंगाराम उम्र 58 साल साकिनान थाना सीपत*

आशीष कश्यप  बिलासपुर‘-पीडिता दिनांक 18.08.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2024 को शाम 06.30 बजे गांव का सुनील सूर्यवंशी पीडिता को गंदा ईशारा करके हाथ बाह कमर को पकडकर छेडखानी किया है मना करने पर सुनील सूर्यवंशी पीडिता के बाल एवं गला को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट से मना किया तो सुनील सूर्यवंशी का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी भी हाथ मुक्का से पीडिता के साथ मारपीट किया है जिससे पीडिता को चोंट आया है कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 388/2024 धारा 74, 75, 115(2), 3(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छेडखानी के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपी की पता साजी कर आरोपी सुनील सूर्यवंशी एवं राधेश्याम सूर्यंवशी को गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा।

*सघन टीकाकरण अभियान: 03 लाख पशुओं को संक्रामक बीमारी से बचने लगाया जाएगा टीका*

0

*विधायक एवं कलेक्टर ने टीकाकरण दल को किया रवाना*

तिजराम साहू मुंगेली // गोवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं को संक्रामक बीमारी खुरहा चपका रोग से बचाने के लिए जिले में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर श्री राहुल देव ने 15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम से टीकाकरण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सफल टीकाकरण के लिए शुभकामनाएं दी। इस टीकाकरण दल के द्वारा गोवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं को संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल मौजूद रहे।
कलेक्टर ने टीकाकरण पूर्व ग्राम में मुनादी कराने और पशुपालन विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पशुपालकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक डॉ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि जिले के 43 संस्थाओं के 125 कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 03 लाख पशुधन में टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए समस्त पशु चिकित्सालयों एवं मैदानी अमलों को पर्याप्त मात्रा में टीका के साथ ही टीका को कोल्ड चैन मेंटेन करने के लिए आईस बॉक्स उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक डॉ. शत्रुघ्न सिंह, डॉ. डी. के. सारस्वत सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

*विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में मॉडल बने लोरमी – श्री अरुण साव*

0

*उप मुख्यमंत्री ने रायपुर में लोरमी के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की, मैदानी स्तर पर योजनाओं का हाल-चाल भी जाना*

*कहा लोरमी के विकास के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा, हम सब मिलकर जन आकांक्षाओं को करेंगे पूरा*

तिजराम साहू मुंगेली उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर में लोरमी के विकासखण्ड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोरमी के विकास और वहां के नागरिकों को खुशहाल बनाने के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा हूं। हम सब मिलकर क्षेत्र का तेजी से विकास करेंगे और जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नज़ीर बने, ऐसा काम हम सबको मिलकर करना है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में कहा कि हम सबको मिलकर लोरमी की समस्याओं को दूर करना है। क्षेत्रवासियों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोरमी के लोगों के लिए नई कार्ययोजनाएं तैयार करें और उन्हें गंभीरता से अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने लोक सेवक के तौर पर नागरिकों से अच्छा व्यवहार रखने और उनकी समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की के वे अच्छे कार्यों से अपनी पहचान बनाएं। अपने विभाग और खुद की प्रतिष्ठा बढ़ाएं। लोरमी में हो रहे कार्यों का दूसरे विकासखण्ड और तहसील अनुसरण करें, ऐसा काम करें।

श्री साव ने बैठक में लोरमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर में नगर पालिका के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए क्षेत्र में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्री साव ने जिला खाद्य अधिकारी को अचानकमार क्षेत्र में बारिश के दिनों में पर्याप्त राशन का भंडारण करने को कहा। उन्होंने पीडीएस दुकानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी दुकानों की व्यवस्था जांचने के भी निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संगठित क्षेत्र और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और योजनाओं की जानकारी देने शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने इन शिविरों में श्रमिकों को अन्य विभागों की योजनाओं की भी जानकारी देने को कहा। श्री साव ने जनपद पंचायत कार्यालय में हेल्प-डेस्क स्थापित कर लोगों को अपेक्षित जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम श्री जी.एल. यादव, तहसीलदार श्री शेखर पटेल, एसडीओपी सुश्री माधुरी धिरही, जनपद पंचायत के सीईओ श्री चंद्रकुमार धृतलहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री लालजी चन्द्राकर, बीएमओ डॉ. जी.एस. दाऊ और बीईओ श्री डी.एस. राजपूत सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

*अवैध रूप से शराब कब्जे में रखने वाले आरोपी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ थाना बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

. नाम आरोपी – अक्ती राम कुर्रे पिता स्व चंदुवाराम सतनामी उम्र 45 वर्ष सा. रायपुरा भांठापारा, थाना-बारा‌द्वार जिला सक्ती छ.ग.

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ति – मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियो को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया, सुश्री रमा पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कंवर के मार्गदशन पर दिनांक 17.08.24 को मुखबीर के द्वारा ग्राम रायपुरा भांठापारा छितापड़रिया मोड़ में अक्ती राम कुर्रे अवैध शराब बिक्री करने हेतु कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना देने पर मुखबीर के बताये स्थान मे जाकर ततकाल रेड कार्यवाही कर आरोपी अक्ती राम कुर्रे पिता स्व चंदुवाराम सतनामी उम्र 45 वर्ष सा. रायपुरा भांठापारा, थाना- बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग. के कब्जे से 04 पीला रंग के 5-5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन में एक में 05-05 लीटर भरी हुई कुल करीब 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये मिला जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान, न्यायालय पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश खल्खो, सउनि नजीर हुसैन, प्रआर. अरूण कौशिक, आर. योगेश राठौर, आर. अजय बंजारे, आर. रामकुमार यादव, आर. कंचन सिदार, योगेश कुमार साहू, सैनिक राजेश कंवर का विशेष योगदान रहा ।

*थाना कुंडा, पंडरिया, पांडातराई और चौकी दामापुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरोह का 01 फरार चोर रूपेश बंजारा पुलिस की गिरफ़्त में, 01 अन्य फरार की पतासाजी जारीl*

0

# शातिर चोर गिरोह ने कबीरधाम, मुंगेली और बेमेतरा जिला में कई चोरी की घाटनाओं को दिया था अंजाम l

# पूर्व में तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सुचनाओं के आधार पर साइबर सेल, चौकी दमापुर एवं थाना कुंडा की टीम द्वारा शातिर चोर गिरोह के 05 चोर को किया गया था गिरफ़्तार l

# शातिर चोरों ने जिला कबीरधाम अंतर्गत 10 दामापुर – कुंडा क्षेत्र में, 07 पंडरिया क्षेत्र में एवं 03 पांडातराई क्षेत्र में चोरी की घटना को दिया था अंजाम l

# गिरफ़्तार चोर रूपेश बंजारा से सोना-चांदी के आभूषण किमती लगभग 1,21,200/- रुपये, नगद रकम 1100/-रुपये और चोरी से अर्जित धन से खरीदी गई आलमारी किमती लगभग 18000/-रुपये एवं कूलर किमती लगभग 12000/-रुपये किया गया जप्त l

# पूर्व में गिरोह के 05 शातिर चोरों से सोना-चांदी के आभूषण किमती, नगद रकम, 04 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी, टुल्लू पंप, सबमर्सिबल पंप, स्टील और कांस्य के बर्तन कुल किमती लगभग 10.25 लाख रुपये किया गया था जप्त l

*गिरफ्तार आरोपी*-
01. रूपेश बंजारा पिता साधराम बंजारा आयु 34 वर्ष निवासी केस्तरपुर नवागांव थाना लालपुर जिला मुंगेली

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपी*
01. आशीष पात्रे पिता बलभद्र पात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी केस्तरपुर जिला मुंगेली
02. जगमोहन मोहल्ले पिता अंजोर दास मोहल्ले आयु 29 साल निवासी केस्तरपुर जिला मुंगेली
03. राहुल धृतलहरे पिता प्यारेलाल धृतलहरे उम्र 25 वर्ष निवासी केस्तरपुर जिला मुंगेली
04. मनजीत टंडन पिता मनीराम टंडन आयु 18 साल निवासी विचारपुर जिला मुंगेली
05. सागर पात्रे पिता राजेंद्र पात्रे आयु 18 साल निवासी जिला मुंगेली

*फ़रार आरोपी -*
01. राजकुमार उर्फ रंगा पिता चंद्र कुमार आयु 37 साल निवासी केस्तरपुर जिला मुंगेली

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़….।
रायपुर/कवर्धा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कुंडा और चौकी दामापुर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटानाये हो रही थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने सभी थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश दिया की सभी अपने-अपने थाना क्षेत्र में पतासाजी कर जल्द-से-जल्द चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़े, चोरी गई संपति को बरामद करें और चोरी की घाटनाओं को रोकने के लिये सार्थक प्रयास करें l जिस पर पूर्व में थाना कुंडा और चौकी दामापुर की टीम के द्वारा चोरों तक पहुंचने का भरसक प्रयास किया गया था और साइबर सेल की सहायता से संदिग्धों का पहचान कर साइबर सेल, चौकी दामापुर और थाना कुंडा की टीम के द्वारा 05 चोरों को पकड़ा गया था, जिन्होंने कढ़ाई से पूछताछ करने पर गिरोह में 07 सदस्यों का होना और जिला कबीरधाम अंतर्गत 10 चोरी दामापुर और कुंडा क्षेत्र में 07 चोरी पंडरिया क्षेत्र में और 03 चोरी पंडातराई क्षेत्र में करना स्वीकार किया था l इसके अलावा कई चोरियां जिला मुंगेली एव बेमेतरा जिले में भी करना स्वीकार किया था l सात सदस्यीय शातिर चोर गिरोह में से पांच चोर आशीष पात्रे पिता बलभद्र पात्रे, जगमोहन मोहल्ले पिता अंजोर दास, राहुल धृतलहरे पिता प्यारेलाल धृत लहरे, मनजीत टंडन पिता मनीराम टंडन और सागर पात्रे पिता राजेंद्र पात्रे को पुलिस ने पूर्व में गिरफ़्तार किया था एवं दो शातिर चोर राजकुमार उर्फ रंगा पिता चंद्र कुमार और रूपेश बंजारा पिता साधराम बंजारा फ़रार चल रहे थे, जिसमें से पुलिस को रूपेश बंजारा पिता साधराम बंजारा आयु 34 वर्ष निवासी केस्तरपुर नवागांव थाना लालपुर जिला मुंगेली को गिरफ़्तार करने में सफलता मिली है l गिरफ़्तार चोर रूपेश बंजारा के निशानदेही पर सोना-चांदी के आभूषण किमती लगभग 1,21,200/- रुपये, नगद रकम 1100/-रुपये और चोरी से अर्जित धन से खरीदी गई आलमारी किमती लगभग 18000/-रुपये एवं कूलर किमती लगभग 12000/- रुपये, कुल किमती लगभग 1,52,300/- रुपये को जप्त किया गया है l गिरफ़्तार चोर के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध कराया जा रहा है l

कबीरधाम पुलिस हर चोरी के मामले को गंभीरता से ले रही है और चोरों को पकड़ने और चोरी की वारदातों का खुलासा करने की पूरी कोशिश कर रही है।

* अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

* पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश*

गिरफ्तार आरोपी-
*अशोक कुमार सूर्यवंशी पिता स्व विष्णु कुमार सूर्यवंशी उम्र 33 साल निवासी पंधी चारपारा थाना सीपत*

जप्ती शराब-
*10 लीटर कच्ची महुआ शराब*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 18.08.2024 को थाना प्रभारी सीपत निलेश पाण्डेय को सूचना मिली की ग्राम पंधी चारपारा में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी अशोक कुमार सूर्यवंशी पिता स्व विष्णु कुमार सूर्यवंशी उम्र 33 साल निवासी पंधी चारपारा थाना सीपत जिला बिलासपुर के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 1000 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2) आब.एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि भारत सिंह मरकाम, आरक्षक प्रकाष जगत, नितिष कष्यप, सुभाष मरावी का सराहनीय योगदान है।

*अवैध रूप से महुआ शराब रखने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश*

जप्ती .
*6.3 लीटर महुआ शराब कीमती 1300 ₹*

आरोपी _.
*शिवा नंदन पिता सुकु राम पटेल उम्र 40 साल निवासी खपरी थाना पचपेड़ी*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा,डीएसपी महोदय मुख्यालय बिलासपुर के मार्गदर्शन में अवैध शराब,एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु थाना से टीम तैयार कर आज दिनांक 18.08.24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खपरी में आरोपी शिवा नंदन पटेल के कब्जे से 6.3 लीटर महुआ शराब कीमती 1300 ₹ जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है इस कार्यवाही में SI OP कुर्रे,asi राकेश टांडे,रोशन खटकर, महिला आर नीता यादव का विशेष योगदान रहा.

◆ *अवैध शराब पर कोचिए पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

◆ *पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का दिया गया है निर्देश*

◆ *आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही।*

*नाम आरोपी* :-
*क्रांति कुमार यादव पिता रामचंद यादव उम्र 35 साल निवासी लावर थाना मस्तुरी*

*जप्ती*

*7 लीटर महुआ शराब किमती 1400 रूपये*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में चले रहे अवैध शराब ब्रिकी पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किए जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना झा एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी मस्तुरी अवनीश पासवान के नेतृत्व में नशे के अवैध शराब ब्रिकी पर अकुश लगाने हेतु पतासाजी की जा रही थी आज दिनांक 18.08.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति अपने खेत में अवैध शराब ब्रिकी करने हेतु छिपा कर रहा है। सूचना पर रेड कार्यवाही कर ग्राम लावर से आरोपी क्रांति कुमार यादव के कब्जे 07 लीटर महुआ शराब को अवैध रूप से ब्रिकी करने के नियत से रखा मिला उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आब एक्ट के अतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, सउनि शिव चन्द्र आरक्षक शिवधन बजारे, शशीकरण कुरे, राकेश भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

*ठगी करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *जमीन बिक्री करने के नाम पर रकम लेकर अन्य को किया बिक्री।*

♦️ *दुसरे की जमीन को बिक्री करने का अनुबंध कर प्रार्थी से 21,00,000/-रू. लेकर किया ठगी।*

♦️ *धोखाधड़ी करने वाले हो जाये सावधान, होगी सख्त कार्यवाही।*

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर की गई वैधानिक कार्यवाही।*

*नाम आरोपी:-*
शलमोन अधिकारी पिता जयदीप अधिकारी उम्र 42 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2, बहतराई रोड सरकण्डा।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विशाल केशरवानी पिता सुन्दर लाल केशरवानी निवासी गोड़पारा सिटी कोतवाली बिलासपुर ने दिनांक 14.03.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके परिचित व्यक्ति के माध्यम से आरोपी शलमोन अधिकारी से जान पहचान हुआ था। जो जमीन खरीदी बिक्री करने का कार्य करता है, जिससे शलोमन अधिकारी ने मंगलू पिता समेलाल निवासी ग्राम चिल्हाटी के स्वामित्व की भूमि करीब 1 एकड़ 75 डिस्मिल भूमि को 1,10,70,000/- रू. बिक्री करने का इकरारनामा किया था। जिसे चेक इकरारनामा के दिन नगद 11,00,000/- रू. एवं चेक के माध्यम से 10,00,000/- रू. इस प्रकार कुल 21,00,000/- रू. नगद शलोमन अधिकारी द्वारा प्राप्त करने के बाद उक्त अनुबंधित भूमि को रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज तैयार नहीं होने का बहाना करते हुये रजिस्ट्री नहीं कराया एवं उक्त भूमि को अन्य व्यक्ति को बिक्री कर दिया एवं एडवांस रकम को वापस नहीं कर रहा है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी शलोमन अधिकारी रिपोर्ट के बाद से फरार चल रहा था जिसकी पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 17.08.24 को मुखबीर से सूूचना मिला कि शलोमन अधिकारी अपने घर आया हुआ है। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश कुमार सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपी को तत्कालल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में आरोपी शलोमन अधिकारी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

*सेंधमारी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ़्तार महिला ने अपने पुत्रों के साथ दिया था घटना को अंजाम*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो रिपोर्ट कोरबा।….

कोरबा:- पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा के निर्देशन एवं अनुविभागीय पुलिस अधीकारी पंकज ठाकुर तथा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के मार्गदर्शन मे पुलिस सहायता केन्द्र जटगा प्रभारी धानंजय सिंह नेटी द्वारा प्रार्थी राजेन्द्र यादव निवासी हाथीदर जटगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 330/2024 धारा 331(4),305(2) बी0एन0एस0 कायम कर अज्ञात चोर व चोरी गयी मशरूका नगदी व सोने चांदी के जेवरात को दिनांक 01/08/2024 को गांव की राम बाई को उसके अपचारी पुत्र के साथ गिरफ़्तार किया गया था आज दिनाँक को प्रकरण के फ़रार मुख्यआरोपी राम बाई के बड़े पुत्र बबलू उर्फ शिव नारायण पिता आसान सिंह उम्र 27 साल को थाना बांगो के सलिहाभाँटा से दबिश देकर पकड़ा गया है आरोपी से नगदी रक़म 2025 रुपए बरामद किया गया पूर्व में आरोपिगण से पूछताछ दौरान कुल 24002रुपए 1 नग चाँदी का लाकेट घटना में प्रयुक्त सब्बल और टॉर्च जप्त किया गया था।

—————————————-