Home Blog Page 608

*कांवड़ यात्रा भारत की धार्मिक और सामाजिक आस्था का प्रतीक है कबीरधाम जिले से पधारे शिवभक्तों द्वारा हमें सेवा का अवसर देने के लिए आभार : भावना बोहरा*

0

0.अमरकंटक में कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में पधारे कांवड़ यात्री और श्रद्धालुओं का विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार।

हिमांशु सिंह ठाकुर ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़/कवर्धा:- सावन माह में कबीरधाम जिले से अमरकंटक जाने वाले कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 22 जुलाई से 18 अगस्त तक नवनिर्मित पालिका परिषद्, जिला अनुपपुर अमरकंटक (म.प्र.) में निशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था की गई थी इस दौरान कबीरधाम जिले से लगभग आए कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को एक माह में सुबह का नाश्ता एवं दोपहर व रात का भोजन मिलाकर 50,000 से अधिक भोजन की थालियाँ परोस कर उनकी सेवा की गई वहीं हजारों की संख्या में पधारे कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का भावना बोहरा की टीम के सदस्यों द्वारा स्वागत कर सेवा की गई। परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कबीरधाम जिले से कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा वहीं संध्या में होने वाली महाआरती और भजन संध्या में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तजनों ने शामिल होकर शिवजी की आराधना कर भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया। समापन के अवसर पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि यह भक्तों की भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और विश्वास के साथ कांवड़ में जल भरकर उनके जलाभिषेक हेतु सैकड़ों किलोमीटर की कठिन यात्रा करके वो यहां पहुँचते हैं उनके इसी कठिन यात्रा को सुगम बनाने और उन्हें सात्विक भोजन, विश्राम और कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कबीरधाम जिले से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा था जिन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो उसके लिए हमारी टीम के सदस्य दिन-रात उनकी सेवा में जुटे रहें जिसके मैं उन सभी का आभार व्यक्त करती हूँ इस दौरान हमारे इस प्रयास में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समाज सेवकों व पूरे कबीरधाम जिले की जनता ने अपना भरपूर सहयोग एवं मार्गदर्शन हमें दिया और उनका यही अपार स्नेहरूपी आशीर्वाद से हमें यह कार्य करने का अवसर मिला जिसके लिए मैं उन सभी का भी आभार व्यक्त करती हूँ भावना बोहरा ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सभ्यता संस्कृति और सामाजिक आस्था का प्रतीक है

कांवड़ यात्रा लेकर हमारी धार्मिक सभ्यता के प्रसार एवं उसे संजोने में सभी का यह अतुलनीय योगदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा इसके साथ ही सनातन धर्म संस्कृति उसकी गौरवशाली महिमा को भी पोषित तथा संरक्षित करने का कार्य करेगा जिस तरह कांवड़ यात्रा लेकर निकलने वाले यात्रियों को स्वयं भगवान शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है हमें भी आज उन सभी कांवड़ यात्रियों की सेवा करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का सुअवसर मिला है कबीरधाम जिले से पधारे मैं समस्त कांवड़ यात्रियों और भक्तजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमें अपनी सेवा करने का मौका दिया और इस पुण्य का भागीदार बनने का अवसर दिया आने वाले समय में भी आप सभी के इसी सहयोग से हम ऐसे प्रयास करते रहेंगे।

*प्रदेश भाजपा कार्यालय-रायपुर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 और कार्यशाला का शुभारंभ*

0

रायपुर:- राष्ट्रीय महासचिव श्री Arun Singhजी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री Ajay Jamwalजी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री Pawan Kumar Saiजी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री Kiran Singh Deo जी के साथ किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री द्वय श्री Arun Sao जी, श्री Vijay Sharmaजी, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री Anurag Singh Deo जी, मंत्री गण, सांसद गण, विधायक साथी, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का संगठन पर्व का शुभारम्भ हो चुका है, उत्साह का वातावरण है, विचारधारा के आधार पर सर्व स्पर्शी एवं सर्वव्यापी भाजपा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व मे बनाने को हम सभी संकल्पित है।
Bharatiya Janata Party (BJP)Bjp Chhattisgarh

*पंडरिया विकासखंड में वर्ल्ड मच्छर दिवस का आयोजन: मच्छरजनित बीमारियों से जागरूकता और बचाव की पहल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- पंडरिया विकासखंड में विश्व मच्छर दिवस (वर्ल्ड मोस्किटो डे) के अवसर पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य समुदाय को मच्छरों से फैलने वाली घातक बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और फाइलेरिया से बचाव के उपायों से अवगत कराना था इस विशेष दिवस को मनाने का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. राज और पंडरिया खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनामिका पटेल ने किया और विकास खंड में वनाँचल एवं मैदानी क्षेत्र में इस दिवस पर व्यापक गतिविधिया की गई जिससे जन समुदाय को व्यापक रूप से स्वास्थ्य शिक्षा का प्रसार किया गया।

स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति बढ़ती सतर्कता मलेरिया प्रकरण में आई कमी

इस वर्ष मच्छरों से होने वाली बीमारियों के मामलों में पंडरिया क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई है जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों का प्रमाण है बीते वर्षों की तुलना में मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है जो तीव्र उपचार और पूर्ण निदान की रणनीति के तहत किए गए सघन प्रयासों का परिणाम है विशेष रूप से मलेरिया के प्रकरणों में दीर्घकालिक गिरावट का एक प्रभावशाली उदाहरण देखने को मिला है जहां 2016 और 2017 में क्रमशः 1744 और 2541 मलेरिया के प्रकरण दर्ज किए गए थे, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर मात्र 17 प्रकरण रह गई है इस उल्लेखनीय प्रगति के फलस्वरूप पंडरिया विकासखंड में वार्षिक परजीवी सूचकांक (Annual Parasite Index – API) 0.0045 तक नीचे आ गया है जो इस क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है इन प्रयासों में स्रोत नियंत्रण सर्वेक्षण (सोर्स रिडक्शन सर्वे) मच्छरदानी की नियमित निगरानी, और व्यापक स्वास्थ्य शिक्षा अभियान शामिल हैं जिनका उद्देश्य जनसमुदाय को जागरूक बनाना और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति सतर्क करना है।

सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता अभियान

इस अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्तर ग्राम स्तर, और उपस्वास्थ्य केंद्र स्तर पर लोगों को मच्छरों से होने वाले खतरों और उनके बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया और जनता को मलेरिया डेंगू, चिकनगुनिया और फाइलेरिया जैसी बीमारियों के लक्षण कारण, और रोकथाम के बारे में शिक्षित किया विशेष रूप से जन समुदाय को मच्छरदानी के सही उपयोग और घरों के आसपास पानी के जमाव से बचाव के तरीकों पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की भविष्य की योजना

पंडरिया विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग ने इस मौके पर अपने आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की, जिसमें मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान और उनके नियंत्रण के लिए नए तरीकों का उपयोग शामिल है इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्रोत नियंत्रण उपायों को मजबूत करने स्थानीय जल निकायों की नियमित सफाई करने और जन समुदाय को स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखे जाएंगे विभाग की योजना में मच्छरदानी की वितरण और मॉनिटरिंग के साथ ही व्यापक स्तर पर जन संपर्क अभियान भी शामिल हैं ताकि मच्छरजनित बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके।

समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि समाज में मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है मच्छरों से संबंधित बीमारियों के रोकथाम के लिए सिर्फ सरकार या स्वास्थ्य विभाग के प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं बल्कि जन समुदाय की सहभागिता भी आवश्यक है इस दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है जिससे इन बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके वर्ल्ड मच्छर दिवस का यह आयोजन न केवल मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम था बल्कि यह संदेश भी दिया कि इन बीमारियों से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास ही सफल हो सकते हैं।

—————————————-

*कांवड़ यात्रा भारत की धार्मिक और सामाजिक आस्था का प्रतीक है कबीरधाम जिले से पधारे शिवभक्तों द्वारा हमें सेवा का अवसर देने के लिए आभार : भावना बोहरा*

0

0.अमरकंटक में कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में पधारे कांवड़ यात्री और श्रद्धालुओं का विधायक भावना बोहरा ने जताया आभार।

हिमांशु सिंह ठाकुर ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सावन माह में कबीरधाम जिले से अमरकंटक जाने वाले कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 22 जुलाई से 18 अगस्त तक नवनिर्मित पालिका परिषद्, जिला अनुपपुर अमरकंटक (म.प्र.) में निशुल्क भोजन व ठहरने की व्यवस्था की गई थी इस दौरान कबीरधाम जिले से लगभग आए कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को एक माह में सुबह का नाश्ता एवं दोपहर व रात का भोजन मिलाकर 50,000 से अधिक भोजन की थालियाँ परोस कर उनकी सेवा की गई वहीं हजारों की संख्या में पधारे कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का भावना बोहरा की टीम के सदस्यों द्वारा स्वागत कर सेवा की गई। परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कबीरधाम जिले से कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा वहीं संध्या में होने वाली महाआरती और भजन संध्या में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तजनों ने शामिल होकर शिवजी की आराधना कर भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया। समापन के अवसर पर भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि यह भक्तों की भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और विश्वास के साथ कांवड़ में जल भरकर उनके जलाभिषेक हेतु सैकड़ों किलोमीटर की कठिन यात्रा करके वो यहां पहुँचते हैं उनके इसी कठिन यात्रा को सुगम बनाने और उन्हें सात्विक भोजन, विश्राम और कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कबीरधाम जिले से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा था जिन्हें किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो उसके लिए हमारी टीम के सदस्य दिन-रात उनकी सेवा में जुटे रहें जिसके मैं उन सभी का आभार व्यक्त करती हूँ इस दौरान हमारे इस प्रयास में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समाज सेवकों व पूरे कबीरधाम जिले की जनता ने अपना भरपूर सहयोग एवं मार्गदर्शन हमें दिया और उनका यही अपार स्नेहरूपी आशीर्वाद से हमें यह कार्य करने का अवसर मिला जिसके लिए मैं उन सभी का भी आभार व्यक्त करती हूँ भावना बोहरा ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सभ्यता संस्कृति और सामाजिक आस्था का प्रतीक है कांवड़ यात्रा लेकर हमारी धार्मिक सभ्यता के प्रसार एवं उसे संजोने में सभी का यह अतुलनीय योगदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा इसके साथ ही सनातन धर्म संस्कृति उसकी गौरवशाली महिमा को भी पोषित तथा संरक्षित करने का कार्य करेगा जिस तरह कांवड़ यात्रा लेकर निकलने वाले यात्रियों को स्वयं भगवान शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है हमें भी आज उन सभी कांवड़ यात्रियों की सेवा करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का सुअवसर मिला है कबीरधाम जिले से पधारे मैं समस्त कांवड़ यात्रियों और भक्तजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमें अपनी सेवा करने का मौका दिया और इस पुण्य का भागीदार बनने का अवसर दिया आने वाले समय में भी आप सभी के इसी सहयोग से हम ऐसे प्रयास करते रहेंगे।

—————————————-

*सुराकछार मेन माइस एसईसीएल रोड कंटाघर नंबर 3 में हुई लूट के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*

0

*सुरक्षा गार्ड ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर की थी चोरी।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा  – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार ने लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 12-13.08.2024 के दरम्यानी रात सुराकछार मेन माइस एसईसीएल रोड कांटाघर नंबर 3 की चौकीदार सुरक्षा में तैनात था कि रात्रि 02:30 बजे लगभग 03-04 की संख्या में अज्ञात चोर आकर सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर कांटाघर में लगे बैटरी, कम्प्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी का एनवीआर को चोरी कर एवं प्रार्थी के मोबाईल को चोरी कर ले गये तथा अन्य सम्पत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 130/2024 धारा 127 (2).331(6),324(6), 309(4),309 (6), 3(5) बीएनएस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी (भा०पु०से०) से उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय यु०बी०एस० चौहान (रा०पु०से०) के मार्गदर्शन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना (भा०पु०से०) महोदय के नेतृत्व में कायमी पश्चात विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान घटनास्थल निरीक्षण, घटनास्थल से आरोपियों द्वारा प्रार्थी को बांधने में उपयोग साडी रस्सी को जप्त किया गया।
प्रकरण सदर में प्रार्थी के चोरी हुए मोबाईल को अश्वनी कैवर्त से बरामद किया आरोपी अश्वनी कैवर्त को तलब कर पूछताछ करने पर अपराध का घटित करना स्वीकार करते हुए घटना वृतांत बताया मेमोरण्डम कथन के आधार पर राकेश साहु एवं मुकेश साहु को तलब कर पूछताछ किया गया जिसमे उन्होने बताया की अपने

अन्य साथियों के साथ इस प्रकरण के प्रार्थी एसईसीएल सुरक्षा गार्ड पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार के साथ मिलकर रचे गये अपराधिक षड्यंत्र घटना दृश्य निर्मित कर अपराध घटित कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर कराने की परिकल्पना के आधार पर दिनांक 12.08.2024 को योजनाबद्ध तरीके से घटनास्थल पहुंचे तथा आरोपी राकेश और मुकेश के द्वारा कोई आने पर सूचित करने के लिए चौकीदारी कर आदमी देखना बताये, घटनास्थल पहुंचकर पूर्व योजना अनुसार आरोपी पुरेन्द्र के द्वारा मिथ्या साक्ष्य गढ़ते हुए अपने फुल पैन्ट को आरोपी अश्वनी के द्वारा अपने घर से लाये सब्जी काटने वाले चाकू से काटकर साक्ष्य गढ़ा गया उसके पश्चात खुद को आरोपी पुरेन्द्र ने लोहे के खंभा पोल में अपने साथ लाये रस्सी से बंधवा लिया तथा घटना को अमलीजामा पहनाने मिथ्या साक्ष्य गढ़ते हुए हेक्सा ब्लेड से हल्की चोंट अपने माथा में आरोपी अश्वनी से लगवा लिया तथा बांये पैर में चोट पहुंचवा लिया तत्पश्चात रोड कांटाघर की चाबी जिसे अपने पाकिट में रखा था जिसे निकालकर अपने साथी आरोपियों को देकर अंदर योजनाबद्ध तरीके से कांटाघर अंदर भेज दिया जहां से बैटरी, डीवीआर, कम्प्यूटर सेट को चोरी करवा दिया तत्पश्चात बुलाकर अपने पाकिट में रखे अपने मोबाईल को भी आरोपी अश्वनी कैवर्त को दे दिया। आरोपी प्रार्थी पुरेन्द्र के पेश करने पर उसका ईलाज पर्ची एवं निर्मित साक्ष्य कटे हुए पैन्ट को जप्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी अश्वनी कैवर्त की निशादेही पर आरोपी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार के मोबाईल में लगे सिम जिसे साक्ष्य छिपाने के लिए निकालकर अपने घर के आईना के पास रखा था जिसे जप्त किया गया पश्चात आरोपी के निशादेही पर बैटरी, सीपीयू खरीददार देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टू के कब्जे से 06 नग बैटरी एवं 01 नग सीपीयू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। पुलिस की विवेचना पर उपलब्ध साक्ष्य मेमोरण्डम कथन के आधार पर पाया गया कि इस प्रकरण में प्रार्थी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार के द्वारा अपने साथी अश्वनी कैवर्त, मुकेश साहु, राकेश साहु,एवं अन्य के द्वारा झूठी साक्ष्य गढ़कर अपराध घटित कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कराने की योजना अनुसार दिनांक 12-13.08.2024 की दरम्यानी रात मिथ्या साक्ष्य पैन्ट को चाकू से काटना, शरीर को चोंट पहुंचाना, खम्भा में बंधक बनाकर गढ़कर कार्य करते हुए एसईसीएल की सम्पत्ति कांटाघर में गृह अतिचार कर पूर्व योजना अनुसार सुरक्षा में लगे सेवक पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार एवं उनके साथी आरोपियों के द्वारा सम्पत्ति अभिरक्षा में रखने के स्थान में प्रवेश कर चोरी किये तथा अन्य व्यक्ति को क्षति करने फंसाने की आशय से मिथ्या आरोप लगाते हुए पुलिस को मिथ्या ईत्तला देकर मोबाईल के सिम को निकालकर साक्ष्य छिपाते हुए चोरी की गई सम्पत्ति को बेचना, गिरवी रख देना प्रमाणित पाया गया जो प्रकरण के प्रार्थी एवं उनके सहआरोपियों का कृत्य धारा 61 (ख), 229 (2), 331(4), 306, 305, 217, 248, 238 बीएनएस का होना पाये जाने से प्रार्थी आरोपी पुरेन्द्र कुमार एवं उनके साथियों के विरूद्ध जोड़ी गई तथा आरोपी देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टु के द्वारा चुराई हुई सम्पत्ति को खरीदना पाये जाने से धारा 317 बीएनएस जोड़ी गई।
मामले में आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं सबूत पाये जाने से आरोपियान 1. पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार पिता स्व. शोभाराम उम्र 30 साल साकिन अमरूवा थाना सारागांव जिला जांजगीर हा.मु. एसबीएस कालोनी क्वा.नं. एलसीएच 8 चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग. 2. अश्वनी कैवर्त पिता सुरेश कुमार कैवर्त उम्र 31 वर्ष साकिन 01 नंबर दफाई सुराकछार थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग. 3. मुकेश साहु पिता स्व. दुखीराम साहु उम्र 40 साल साकिन पंखादफाई थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग. 4. राकेश साहु पिता मनीराम साहु उम्र 29 साल साकिन कपाटमुड़ा जोन कार्यालय के पास थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग. को अपराध धारा 61 (ख), 229 (2), 331 (4), 306, 305, 217, 248, 238 बीएनएस में तथा आरोपी 5. देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टू पिता जोगिन्दर चौधरी उम्र 26 साल साकिन घुड़देवा पानी टंकी के पीछे थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग. को धारा 317 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के 03 अन्य आरोपी अभी फरार है जिनकी पतासाजी जारी है।

नाम आरोपिगण :-
1. पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार पिता स्व. शोभाराम उम्र 30 साल साकिन अमरूवा थाना सारागांव जिला जांजगीर हा.मु.
एसबीएस कालोनी क्वा.नं. एलसीएच 8 चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग.
2. अश्वनी कैवर्त पिता सुरेश कुमार कैवर्त उम्र 31 वर्ष साकिन 01 नंबर दफाई सुराकछार थाना बांकीमोंगरा जिला
कोरबा छ.ग.
3. मुकेश साहु पिता स्व. दुखीराम साहु उम्र 40 साल साकिन पंखादफाई थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.
4. राकेश साहु पिता मनीराम साहु उम्र 29 साल साकिन कपाटमुड़ा जोन कार्यालय के पास थाना कुसमुण्डा जिला
कोरबा छ.ग.
5. देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टू पिता जोगिन्दर चौधरी उम्र 26 साल साकिन घुड़देवा पानी टंकी के पीछे थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.l

*सुराकछार मेन माइस एसईसीएल रोड कंटाघर नंबर 3 में हुई लूट के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।* *सुरक्षा गार्ड ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर की थी चोरी।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार ने लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 12-13.08.2024 के दरम्यानी रात सुराकछार मेन माइस एसईसीएल रोड कांटाघर नंबर 3 की चौकीदार सुरक्षा में तैनात था कि रात्रि 02:30 बजे लगभग 03-04 की संख्या में अज्ञात चोर आकर सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर कांटाघर में लगे बैटरी, कम्प्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी का एनवीआर को चोरी कर एवं प्रार्थी के मोबाईल को चोरी कर ले गये तथा अन्य सम्पत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 130/2024 धारा 127 (2).331(6),324(6), 309(4),309 (6), 3(5) बीएनएस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी (भा०पु०से०) से उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय यु०बी०एस० चौहान (रा०पु०से०) के मार्गदर्शन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना (भा०पु०से०) महोदय के नेतृत्व में कायमी पश्चात विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान घटनास्थल निरीक्षण, घटनास्थल से आरोपियों द्वारा प्रार्थी को बांधने में उपयोग साडी रस्सी को जप्त किया गया।
प्रकरण सदर में प्रार्थी के चोरी हुए मोबाईल को अश्वनी कैवर्त से बरामद किया आरोपी अश्वनी कैवर्त को तलब कर पूछताछ करने पर अपराध का घटित करना स्वीकार करते हुए घटना वृतांत बताया मेमोरण्डम कथन के आधार पर राकेश साहु एवं मुकेश साहु को तलब कर पूछताछ किया गया जिसमे उन्होने बताया की अपने

अन्य साथियों के साथ इस प्रकरण के प्रार्थी एसईसीएल सुरक्षा गार्ड पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार के साथ मिलकर रचे गये अपराधिक षड्यंत्र घटना दृश्य निर्मित कर अपराध घटित कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर कराने की परिकल्पना के आधार पर दिनांक 12.08.2024 को योजनाबद्ध तरीके से घटनास्थल पहुंचे तथा आरोपी राकेश और मुकेश के द्वारा कोई आने पर सूचित करने के लिए चौकीदारी कर आदमी देखना बताये, घटनास्थल पहुंचकर पूर्व योजना अनुसार आरोपी पुरेन्द्र के द्वारा मिथ्या साक्ष्य गढ़ते हुए अपने फुल पैन्ट को आरोपी अश्वनी के द्वारा अपने घर से लाये सब्जी काटने वाले चाकू से काटकर साक्ष्य गढ़ा गया उसके पश्चात खुद को आरोपी पुरेन्द्र ने लोहे के खंभा पोल में अपने साथ लाये रस्सी से बंधवा लिया तथा घटना को अमलीजामा पहनाने मिथ्या साक्ष्य गढ़ते हुए हेक्सा ब्लेड से हल्की चोंट अपने माथा में आरोपी अश्वनी से लगवा लिया तथा बांये पैर में चोट पहुंचवा लिया तत्पश्चात रोड कांटाघर की चाबी जिसे अपने पाकिट में रखा था जिसे निकालकर अपने साथी आरोपियों को देकर अंदर योजनाबद्ध तरीके से कांटाघर अंदर भेज दिया जहां से बैटरी, डीवीआर, कम्प्यूटर सेट को चोरी करवा दिया तत्पश्चात बुलाकर अपने पाकिट में रखे अपने मोबाईल को भी आरोपी अश्वनी कैवर्त को दे दिया। आरोपी प्रार्थी पुरेन्द्र के पेश करने पर उसका ईलाज पर्ची एवं निर्मित साक्ष्य कटे हुए पैन्ट को जप्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी अश्वनी कैवर्त की निशादेही पर आरोपी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार के मोबाईल में लगे सिम जिसे साक्ष्य छिपाने के लिए निकालकर अपने घर के आईना के पास रखा था जिसे जप्त किया गया पश्चात आरोपी के निशादेही पर बैटरी, सीपीयू खरीददार देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टू के कब्जे से 06 नग बैटरी एवं 01 नग सीपीयू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। पुलिस की विवेचना पर उपलब्ध साक्ष्य मेमोरण्डम कथन के आधार पर पाया गया कि इस प्रकरण में प्रार्थी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार के द्वारा अपने साथी अश्वनी कैवर्त, मुकेश साहु, राकेश साहु,एवं अन्य के द्वारा झूठी साक्ष्य गढ़कर अपराध घटित कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कराने की योजना अनुसार दिनांक 12-13.08.2024 की दरम्यानी रात मिथ्या साक्ष्य पैन्ट को चाकू से काटना, शरीर को चोंट पहुंचाना, खम्भा में बंधक बनाकर गढ़कर कार्य करते हुए एसईसीएल की सम्पत्ति कांटाघर में गृह अतिचार कर पूर्व योजना अनुसार सुरक्षा में लगे सेवक पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार एवं उनके साथी आरोपियों के द्वारा सम्पत्ति अभिरक्षा में रखने के स्थान में प्रवेश कर चोरी किये तथा अन्य व्यक्ति को क्षति करने फंसाने की आशय से मिथ्या आरोप लगाते हुए पुलिस को मिथ्या ईत्तला देकर मोबाईल के सिम को निकालकर साक्ष्य छिपाते हुए चोरी की गई सम्पत्ति को बेचना, गिरवी रख देना प्रमाणित पाया गया जो प्रकरण के प्रार्थी एवं उनके सहआरोपियों का कृत्य धारा 61 (ख), 229 (2), 331(4), 306, 305, 217, 248, 238 बीएनएस का होना पाये जाने से प्रार्थी आरोपी पुरेन्द्र कुमार एवं उनके साथियों के विरूद्ध जोड़ी गई तथा आरोपी देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टु के द्वारा चुराई हुई सम्पत्ति को खरीदना पाये जाने से धारा 317 बीएनएस जोड़ी गई।
मामले में आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं सबूत पाये जाने से आरोपियान 1. पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार पिता स्व. शोभाराम उम्र 30 साल साकिन अमरूवा थाना सारागांव जिला जांजगीर हा.मु. एसबीएस कालोनी क्वा.नं. एलसीएच 8 चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग. 2. अश्वनी कैवर्त पिता सुरेश कुमार कैवर्त उम्र 31 वर्ष साकिन 01 नंबर दफाई सुराकछार थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग. 3. मुकेश साहु पिता स्व. दुखीराम साहु उम्र 40 साल साकिन पंखादफाई थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग. 4. राकेश साहु पिता मनीराम साहु उम्र 29 साल साकिन कपाटमुड़ा जोन कार्यालय के पास थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग. को अपराध धारा 61 (ख), 229 (2), 331 (4), 306, 305, 217, 248, 238 बीएनएस में तथा आरोपी 5. देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टू पिता जोगिन्दर चौधरी उम्र 26 साल साकिन घुड़देवा पानी टंकी के पीछे थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग. को धारा 317 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के 03 अन्य आरोपी अभी फरार है जिनकी पतासाजी जारी है।

नाम आरोपिगण :-
1. पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार पिता स्व. शोभाराम उम्र 30 साल साकिन अमरूवा थाना सारागांव जिला जांजगीर हा.मु.
एसबीएस कालोनी क्वा.नं. एलसीएच 8 चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग.
2. अश्वनी कैवर्त पिता सुरेश कुमार कैवर्त उम्र 31 वर्ष साकिन 01 नंबर दफाई सुराकछार थाना बांकीमोंगरा जिला
कोरबा छ.ग.
3. मुकेश साहु पिता स्व. दुखीराम साहु उम्र 40 साल साकिन पंखादफाई थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.
4. राकेश साहु पिता मनीराम साहु उम्र 29 साल साकिन कपाटमुड़ा जोन कार्यालय के पास थाना कुसमुण्डा जिला
कोरबा छ.ग.
5. देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टू पिता जोगिन्दर चौधरी उम्र 26 साल साकिन घुड़देवा पानी टंकी के पीछे थाना
बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.

*कांग्रेस का यह सत्याग्रह नहीं क्रूरताग्रह आंदोलन कांग्रेसी इस आंदोलन के बहाने सिद्ध करते की गौठान योजना सबसे भ्रष्ट योजना में से एक -अश्वनी यदु*

0

कवर्धा – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के द्वारा किये गये गऊ सत्याग्रह आंदोलन का चौतरफा विरोध हो रहा है खुद कांग्रेसी दबे जुबान चुटकी ले रहे हैं जिस तरह से गायों के साथ क्रूरता पूर्वक व्यवहार कांग्रेसियों द्वारा किया जा रहा है उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रही है सभी राजनितिक दल के आलावा आम जन में भी भारी आक्रोश है, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य एवम् जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति अश्वनी यदु ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है अश्वनी यदु ने कहा की यह गऊ सत्याग्रह नहीं गऊ क्रूरताग्रह आंदोलन है जिस तरह से बीमार गायों को उठा उठा के गाड़ी में डाला जा रहा है ओ अति निंदनीय है, कांग्रेसी कई जगह बेदर्दी से गायों को मारते दिख रहे हैं इससे कांग्रेसियों की गायों की प्रति मानसिकता साफ समझी जा सकती है, आगे अश्वनी यदू ने कहा लोकतंत्र में सबको विरोध का अधिकार है, लेकिन हर विरोध में मर्यादा का होना आवश्यक है, विरोध का तरीका क्रूरता कभी नहीं हो सकता पुरा जिला कांग्रेसियों की इस हरकत से आक्रोशित है छोटे छोटे बच्चे वीडियो बनाकर विरोध दर्ज कर रहे हैं

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू के पहल से लोगों की जीवन में आ रही है खुशहाली।*

0

छत्तीसगढ़:-केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी जून महीने में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर में लगातार सघन दौरा कर रहें है और सीधे जनता से रूबरू हो रहे हैं । जहां जनता की जरूरत और समस्या को निवारण के लिए त्वरित प्रयास कर रहे हैं । इसी कड़ी में सीपत प्रवास के दौरान उनके समक्ष ग्राम वासियों द्वारा विभिन्न मांगे रखी गई थी जिसमें दलदली भूमि का मुआवजा ,सोलर हाई मास लैंप 21 गांव में लगाने की मांग , एनटीपीसी द्वारा भू अर्जन के पश्चात विस्थापितों को नौकरी देने से संबंधित मांगे स्कूल में वॉटर प्यूरीफायर सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने एवं सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन कर्रा के संबंध में मुख्य मांगे थी जिस पर एनटीपीसी प्रबंधन के साथ मंत्रणा कर 453 किसानों का मुआवजा राशि जो दो करोड़ से अधिक थे स्वीकृत किया है साथ ही 9 गांवों में हाई मास्क सोलर लैंप की स्थापना कर दी गई है 22 में प्रगति पर है सीसी रोड दर्रा भाटा एवं वॉटर प्यूरीफायर और कूलर एवम शासकिय एमएलएस कॉलेज में स्टेडियम निर्माण को सीएसआर 2024 -25 में शामिल किया गया है भूमि स्थापितों के संबंध में भी त्वरित निर्णय लेते हुए तीन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है एवं चार को विभिन्न कार्यों में एनटीपीसी द्वारा लगाया गया है। भू स्थापित आठ गांवों के स्कूलों में सेनेटरी पैड वेंडर मशीन की स्थापना कर ली गई है। केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के सक्रियता और प्रयासों को क्षेत्र की जनता सराहना कर रही हैं।

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी आज विविध कार्यक्रम में शामिल हुए*

0

छत्तीसगढ़:-भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं स्नेह पुनीत पर आज पंडरिया विधानसभा के कुंडा ग्राम में श्री राजेश साहू जी एवं कवर्धा में श्री दया शंकर साहू जी के यहां जाना हुआ। जहां अपने प्यारी बहनों से सुरक्षा और विश्वास के सुत्र – राखी बंधवाया

जिला कवर्धा में जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर पुर्व संसदीय सचिव एवं पुर्व विधायक श्री सियाराम साहू,पुर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कवर्धा श्री रामकुमार भट्ट जी के गरिमामय उपस्थिति रही।

*हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार*

0

*मृतक:*
छतलाल केवट पिता संतोष केवट उम्र 30 वर्ष पता ग्राम लगरा पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

*आरोपीगण*
हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट सभी पिता स्व तिलक केवट पता ग्राम लगरा पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा


आशीष कश्यप बिलासपुर:-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 19/08/24 को पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर अंतर्गत ग्राम लगरा में लगभग दोपहर 13:00 बजे जमीन विवाद, अपनी मां को टोनही बोले जाने पर और पिता (तिलक केवट) की हत्या का बदला लेने को लेकर पुरानी रंजिश होने से तीन भाई हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट सभी पिता स्व तिलक केवट ने मिलकर छत लाल केवट पिता संतोष केवट उम्र 30 वर्ष बजरंग चौक लगरा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतक छतलाल और उसके परिवार के द्वारा आरोपी हेमंत, धर्मेंद्र और जितेंद्र केवट की मां को टोनही बोला जाता था। दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद भी है।
लगभग दस साल पहले दोनों परिवारों के मध्य जमीन विवाद और आरोपीगण की मां को टोनही बोलने के विवाद को लेकर छतलाल केवट(मृतक) और उसके पिता संतोष केवट ने मिलकर आरोपीगण के पिता तिलक केवट की गांव में हत्या कर दी थी।
आज की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल दो आरोपी धर्मेंद्र और हेमंत केवट को पकड़ा गया है। एक आरोपी जितेंद्र केवट पिता स्व तिलक केवट घटना के बाद से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।