
रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में प्रमुख सचिव अनुसूचित जनजाति, जाति पिछड़ा वर्ग श्री सोनमणि बोरा ने सौजन्य मुलाकात की।
*राज्यपाल श्री रमेन डेका से प्रमुख सचिव श्री बोरा ने भेंट की*
*छ ग शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ मान मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन..*
विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तिकरण वापस हो के लगे जोरदार नारे

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली।छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला मुंगेली ने विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ लामबंद होकर *विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तिकरण वापस हो* नारा के साथ इसे तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर जिलाधीश मुंगेली एवम जिला शिक्षाधिकारी मुंगेली को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम का ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपते हुए मोर्चा ने कहा कि – 2008 के सेटअप के अनुसार युक्तियुक्तकरण नीति नही है, इसमे न्यूनतम छात्र संख्या वाले प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला में 1 – 1 शिक्षक संख्या कम कर सेटअप को ही बदल दिया गया है, आखिर शिक्षा विभाग अपनी रीढ़ सेटअप को कैसे बदल सकता है, इससे बालक व पालक को शाला में कम शिक्षक उपलब्ध होगा जिसका सीधा असर शिक्षा के गुणवत्ता पर पड़ेगा तथा पद रिक्त न होने से नई नियुक्तियां प्रभावित होंगे।
मोर्चा के पदाधिकारियो ने प्रश्न किया है कि सेटअप में भर्ती व पदस्थ शिक्षक आखिर बिना ट्रांसफर हुए अतिशेष क्यो होंगे, उन्होंने आरोप लगाया कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर प्रायमरी व मिडिल स्कूलों में पदों की कटौती की योजना बनाई गई है। युक्तियुक्तकरण नियम सेटअप 2008 का खुला उलंघन है, इसे खारिज किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि
वर्तमान युक्तियुक्तकरण वाले पूर्व माध्यमिक शालाओं में जिनकी दर्ज संख्या 105 या उससे कम है वहां एक प्रधान पाठक एवं तीन शिक्षक पदस्थ करने का नियम बनाया गया है, इसके अतिरिक्त पदस्थ शिक्षक अतिशेष माने जायेंगे।
जबकि 2008 के सेटअप जो वर्तमान में लागू है, में न्यूनतम छात्र संख्या पर 1 प्रधान पाठक एवं 4 शिक्षक पदस्थ करने का नियम बनाया गया था, और इसी के आधार पर भर्ती व पदोन्नति विभाग द्वारा की गई है, 1 पद घटाने से एक शिक्षक तो स्वमेव अतिशेष हो जाएंगे इसीलिए यह नियम व्यवहारिक नही है।
2008 के सेटअप में प्राथमिक शाला में न्यूनतम छात्र संख्या पर 1 प्रधान पाठक व 2 सहायक शिक्षक का पद स्वीकृत किया गया था, वर्तमान में 1 पद कम कर दिया गया है, यहाँ भी 1 शिक्षक स्वमेव अतिशेष होंगे, यह नियम अव्यहारिक और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नही है।
प्राथमिक स्कूलों का मिडिल स्कूलों में युक्तियुक्तकरण से प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक का पोस्ट ही समाप्त करने की साजिश है, यदि मिडिल और हाई स्कूल को युक्तियुक्तकरण करने से मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक के अधिकार में कटौती होगी उसका कोई स्वतंत्र अस्तित्व ही नही रह जायेगा।
प्रधान पाठक का पद समाप्त करने वाला इस युक्तियुक्तकरण नियम से सहायक शिक्षक व शिक्षक की पदोन्नति 50% तक कम होगी, इससे शिक्षकों के पदोन्नति के अवसर कम होंगे जो पूर्णतः अनुचित है।
बालवाड़ी संचालित स्कूलों में बालवाड़ी 1 व प्राथमिक 5 कुल 6 कक्षा का संचालन 2 शिक्षकों से कैसे संभव होगा ? एक ही परिसर में उच्चत्तर शाला में निचले शाला को मर्ज करना स्वतंत्र शाला के नियंत्रण व शिक्षण व्यवस्था पर विपरीत असर डालेगा, प्रधान पाठक उच्च शाला के अधीन मर्ज होंगे इस प्रकार से इन पदों को समाप्त करने की रणनीति गलत है, प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में न्यूनतम शिक्षक संख्या घटाया गया है इससे इन शालाओ के शिक्षण स्तर में गिरावट आएगा, पूरी युक्तिकरण की नीति में विसंगतिया है जो गंभीर आपत्तिजनक है।हाईस्कूल हायरसेकंडरी में स्वीकृत पदों के विरुद्ध कार्यरत नियमीत व्याख्याता वरिष्ठ होते हुए भी अतिथि शिक्षको के नियुक्ति के कारण आतिशेष माने जाएंगे जो घोर विडंबना है।संकुल समन्वयको को अतिशेष प्रक्रिया में रखा जाना शैक्षिक गुणवत्ता पर सीधा प्रहार है।
ज्ञापन कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक संजय उपाध्याय एवम अभिजीत तिवारी, जिला संचालक बलराज सिंह,दीपक वेंताल,भूपेंद्र बंजारे,राम सिंह ठाकुर, जिलाराम यादव, नकुल साहू, शिवकुमार चंद्राकर, गौकर्ण डिंडोले, धनंजय राजपूत, प्रशांत सिंह, रीना सिंह, सुधा रानी शर्मा, नेहा राजपूत, शोभाकिरण शुक्ला, मंजूला शर्मा, आशिमा आभा बर्मन,शत्रुहन साहू, रविकांत गोस्वामी, राजेश द्विवेदी, ब्रजेश्वर मिश्रा, चोवा सिंह राजपूत, संतोष साहू, मनीराम राजपूत, वीरेन्द्र राजपूत, रामकुमार सारथी, नेमीचंद भास्कर जिला सचिव, दुर्गेश देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष, विवेक गोविंद , मयूर पुष्कर लाल, घनश्याम देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी,दिनेश सिदार, गनपत घृतलहरे, दिनेश साहू,मनोज कश्यप कार्यकारी जिला अध्यक्ष, मनोज आंचल जिला सचिव, इंद्राज पाटले जिला उपाध्यक्ष, अखिलेश शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली, संतोष बघेल ब्लॉक उपाध्यक्ष, जगदीश टंडन ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया,राजकमल गेंदले, संजय ओग्रे, नारायण साहू, मनोज पात्रे महावीर, राजपूत, परस मनी राजपूत, ओमप्रकाश साहू, नरेंद्र राठौरजयप्रकाश चौबे ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली अपने साथियों रामकुमार देवांगन योगराज उपाध्याय नवीन तिवारी नागेंद्र उपाध्याय के साथ सैकड़ों शिक्षक शामिल थे।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हमारे विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर के विद्यार्थियों ने वृक्ष को बांधे रक्षा सूत्र।।

मुंगेली:-शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर संकुल केंद्र ढोलगी विकास खंड लोरमी जिला मुंगेली में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया।जिसमें विद्यालय के सभी छात्राओं ने विद्यालय के सभी छात्रों को राखी बांधकर मुँह मीठा कर त्योहार मनाये।विद्यालय के शिक्षक एवं सभी विद्यार्थियों ने शाला परिसर में लगे पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उसकी देखभाल करने की संकल्प लिए साथ ही शाला में भोजली की पूजा करएक दूसरे को भोजली देकर प्यार एवं स्नेह बाटे।प्रधान पाठक रघुनाथ राठौर ने रक्षाबंधन त्यौहार के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को बताए कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है।यह त्यौहार हमे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मजबूत सम्बन्ध बनाने और उसकी रक्षा करने की याद दिलाता है।इस अवसर पर शिक्षक रूपेश राजपूत सफाई कर्मी कोमल यादवरसोईया कुमारी साहू, सरोजनी बैगा तथा विद्यालय के समस्त छात्र-छत्राए उपस्थित थे।
*राज्यपाल ने भिलाई इस्पात संयंत्र का किया भ्रमण*

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने दुर्ग भिलाई प्रवास के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद श्री विजय बघेल भी साथ मौजूद थे। राज्यपाल श्री डेका ने भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेंस, रेल पथ मिल्स, सेफ्टी पाइंट और इस्पात गार्डन का अवलोकन किया। बीएसपी के अधिकारियों ने राज्यपाल को संयंत्र में इस्पात निर्माण की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक श्री अनिर्बन दास गुप्ता, प्रबंध निदेशक मानव संसाधन श्री पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
*भिलाई निवास में वरिष्ठ अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात*

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज भिलाई निवास में भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात की।
इस दौरान सांसद श्री विजय बघेल, भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक श्री अनिर्बन दास गुप्ता, प्रबंध निदेशक मानव संसाधन श्री पवन कुमार ने भिलाई निवास पहुँचने पर राज्यपाल श्री डेका का आत्मीय स्वागत किया और राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
*राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपरिवार भेंट की*

रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे।
*थाना बलौदा क्षेत्र के गुण्डा बदमाश संतानू साण्डे को किया गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
*आरोपी द्वारा थाना बलौदा पुलिस को अश्लील गाली गुप्तार करते हुयें जान से मारने की दी गई थी धमकी*
*आरोपी गुण्डा बदमाश के विरूद्ध पूर्व में थाना बलौदा में नकबजनी, मारपीट, बलवा का अपराध पंजीबद्ध है*
*आरोपी के विरूद्ध धारा 121 (1), 132, 221, 191(2), 296, 351 (2) 115 (2), 324 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*
*आरोपी संतानु साण्डे पिता मोहित राम साण्डे उम्र 37 साल निवासी अमरपुर बिरगहनी वार्ड नं. 10 थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.08.2024 को आहत् शैलेन्द्र कुर्रे एवं उसके परिजनों के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने थाना बलौदा आया था। जिसे थाना बलौदा पुलिस द्वारा डाक्टरी मुलाहिजा कराने शासकीय अस्पताल बलौदा ले गया था। जो मुलाहिजा कराकर वापास आ रहा था। तभी दोपहर करीबन 02.40 बजे रास्ते में मुख्य आरोपी एवं उसके साथी संतानु साण्डे निवासी बिरगहनी द्वारा तथा अन्य साथियों के साथ आरक्षक का मोटर सायकल को रोकवाकर आहत शैलेन्द्र कुर्रे गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे, मारपीट करने से आरक्षक गोवर्धन द्वारा मना किया तो उसको भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे आरक्षक द्वारा अपनी बचाव के लिए तत्काल थाना बलौदा आयें और घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरी. अशोक वैष्णव को बताया तो तत्काल थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ घटना स्थल गया तो देखे कि आरोपी संतानु साण्डे अपने अन्य साथियों के साथ आहत् शैलेन्द्र कुर्रे को मारते हुए बजरंग चौक तरह आ रहे थे। तभी थाना बलौदा प्रभारी द्वारा बीच बचाव किया तो उसे भी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर वहां से भाग गयें।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में* आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया गया। विवेचना दौरान फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में मुखबीर सुचना मिला की आरोपी अपने सकुनत पर छीपा है जिसको पकड़ने के लिए *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के कुशल मार्गदशन में आरोपी संतानु साण्डे निवासी अमरपुर बिरगहनी वार्ड नं. 10 थाना बलौदा को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 21.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है। मिलने पर वैधनिक कार्यवाही की जावेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कोसल सिदार, प्रतिभा राठौर, प्रआर गजाधर पाटनवार, मुकेश यादव, आर. श्याम राठौर, हेमत साहू, महेश राज थाना बलौदा का सराहनीय योगदान रहा।
*नबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
*आरोपी द्वारा नबालिक बालिका को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया था दिल्ली तरफ, जिसके कब्जे से अपहृता को किया गया है बरामद*
*आरोपी के विरुद्ध धारा 363,366,376 भा.द.वि. 4. 6 पास्को एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*
*नबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*
*आरोपी टिकेश उर्फ टिकेश्वर यादव पिता बालमुकुट यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम महकोनी थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार भाठापारा*
*श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा* के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा अपहृत /गुम बालक बालिकाओं का लगातार पतासाजी कर सकुशल बरामद किया जा रहा है।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के अपहृता नबालिक बालिका जो दिनांक 11.09.23 को सुबह स्कूल जा रही हु कहकर निकली थी जो वापस घर नही आने से उसके परिजनों के द्वारा आस-पास, रिस्तेदारों में पतासाजी किया किन्तु कही पता नही चला जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण अपराध क्रमांक 386/2023 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल* के कुशल मार्ग दर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी टिकेश यादव उर्फ टिकेश्वर के कब्जे से अपहृता नबालिक बालिका को दिनाक 20.08.2024 को बरामद किया जाकर महिला पुलिस अधिकारी से अपहृता का कथन कराया गया है।
प्रकरण के आरोपी टिकेश उर्फ टिकेश्वर यादव निवासी ग्राम महकोली थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार भाटापारा को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 21.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी, सउनि प्रमोद महार, प्रआर. शिवनंदन जलतारे, आर. द्ववारिका प्रसाद साहू, लीलाराम साहू, महिला आर. सरोजनी कटकवार का सराहनीय योगदान रहा।
*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शेयर धारक गन्ना किसानों को रियायती दर पर किया 50 किलो शक्कर का वितरण*
0.गन्ना किसानों का अधिकार दिलाने और उनके कल्याण एवं सम्मान हेतु भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है:- भावना बोहरा

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।
ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात देते हुए भाजपा सरकार द्वारा फिर से शेयरधारक किसानों को किफायती दाम पर शक्कर वितरित किया जा रहा है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया के शेयर धारक गन्ना किसानों को 50 किलो शक्कर का वितरण कर उन्हें बधाई दी आपको बताते चलें कि पहले भी ये योजना चल रही थी लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था विधायक भावना बोहरा ने इस विषय को विधानसभा में उठाया था और किसानों को पुनः शक्कर वितरण करने की मांग सदन में रखी थी 5 वर्षों के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से इस क्रं को पुनः शुरू किया गया है जिससे गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों में ख़ुशी दिखाई दी इस दौरान राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय भी उपस्थित थे जिन्होंने सभी लाभान्वित किसानों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हितों और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है इन जनहितैषी योजनाओं से आज हमारे अन्नदाता सक्षम व स्वालंबी बन रहें हैं नरेंद्र मोदी की गारंटी में किये गए अपने वादों को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के अन्नदाताओं को उनका हक़ मिल रहा है जिससे वे प्रदेश की तरक्की व प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभा रहें हैं इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज शक्कर कारखाने के शेयर धारक किसानों को 5 वर्षों के बाद उनका अधिकार मिलता देख बहुत ही प्रसन्नता हो रही है भाजपा सरकार हमेशा से ही किसानों के कल्याण और सम्मान के लिए कार्य करती रही है पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किसानों को झूठ बोलकर शक्कर का वितरण बंद कर दिया था लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने पुनः जो किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु परंपरा शुरू की थी उसे फिर से आज शुरू करने के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम का आभार व्यक्त करती हूँ विधानसभा सत्र के दौरान भी मैंने क्षेत्र के हमारे गन्ना उत्पादक किसानों के हित के लिए इस सन्दर्भ में प्रश्नकाल में प्रश्न उठाया था साथ ही ध्यानाकर्षण में भी इस विषय को गंभीरता से सदन के समक्ष रखा था आज मुझे भी हर्ष हो रहा है कि किसानों को उनका अधिकार मिल रहा है जिसे पूर्व की कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षों तक रोककर उनके विश्वास को तोड़ा था भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया स्थित शक्कर कारखाने में कुल 11,892 शेयरधारक किसान है जिन्हें आज 25 रु./किलो की किफायती दर पर 50 किलो शक्कर का वितरण किया गया मुझे यह बताते हुए भी हर्ष हो रहा है कि हमारे किसानों और कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों के परिश्रम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना,पंडरिया रिकवरी के मामले में पूरे भारत में दूसरे स्थान पर है पेराई सत्र 2023-24 में 7741 किसानो से 3.13 लाख टन गन्ने की खरीदी की गई जो पिछले 5 वर्षों में इस बार सर्वाधिक किसानों को गन्ना बेचने का मौका मिला इस साल किसानो को पिछले साल कि 76.33 करोड़ उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) की तुलना में 91.38 करोड़ का भुगतान होना है जिसमें से 71.92 करोड़ का भुगतान पूरा हो चुका है और शेष राशि किसानों को 30 सितम्बर तक होने की पूरी उम्मीद है इसके साथ ही मंडी बोर्ड निधि से 33,62,457 रुपए के अनुदान राशि को भी स्वीकृति मिली है और भोरमदेव शक्कर कारखाना, कवर्धा में शेयरधारक पंडरिया विधानसभा के किसानों को भी शक्कर वितरण का लाभ मिला है भावना बोहरा ने आगे कहा कि किसानों के हित को देखते हुए मैनें लगातार उनके बकाया भुगतान के लिए प्रयास किया और लगभग 4 किस्तों में किसानों को भुगतान किया गया है वर्तमान में गन्ना किसानों का लगभग 19.47 करोड़ का भुगतान बकाया है इस विषय में मैनें मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री वित्त मंत्री एवं सहकारिता मंत्री सभी से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर इस विषयक को संज्ञान में लाया है और किसानों को जल्द भुगतान करने का आग्रह भी किया है किसानों को अधिक लाभ मिल सके इसके लिए मैनें विधानसभा में शक्कर कारखाने की क्षमता को दुगुनी करने का विषय भी रखा गया है इस अवसर पर कल्याण सिंह विकास पांडे, प्रदीप गोस्वामी, चंद्र कुमार सोनी विशाल शर्मा, ओम यदु, उत्तरा गोकुल साहू सहित भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष समस्त मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, किसान एवं क्षेत्रवासी उपस्थि रहे।
—————————————-
*पंडरिया विकासखंड में वर्ल्ड मच्छर दिवस का आयोजन: मच्छरजनित बीमारियों से जागरूकता और बचाव की पहल*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ पंडरिया:- पंडरिया विकासखंड में विश्व मच्छर दिवस (वर्ल्ड मोस्किटो डे) के अवसर पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य समुदाय को मच्छरों से फैलने वाली घातक बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और फाइलेरिया से बचाव के उपायों से अवगत कराना था इस विशेष दिवस को मनाने का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. राज और पंडरिया खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनामिका पटेल ने किया और विकास खंड में वनाँचल एवं मैदानी क्षेत्र में इस दिवस पर व्यापक गतिविधिया की गई जिससे जन समुदाय को व्यापक रूप से स्वास्थ्य शिक्षा का प्रसार किया गया।
- स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति बढ़ती सतर्कता मलेरिया प्रकरण में आई कमी
इस वर्ष मच्छरों से होने वाली बीमारियों के मामलों में पंडरिया क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई है जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों का प्रमाण है बीते वर्षों की तुलना में मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है जो तीव्र उपचार और पूर्ण निदान की रणनीति के तहत किए गए सघन प्रयासों का परिणाम है विशेष रूप से मलेरिया के प्रकरणों में दीर्घकालिक गिरावट का एक प्रभावशाली उदाहरण देखने को मिला है जहां 2016 और 2017 में क्रमशः 1744 और 2541 मलेरिया के प्रकरण दर्ज किए गए थे, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर मात्र 17 प्रकरण रह गई है इस उल्लेखनीय प्रगति के फलस्वरूप पंडरिया विकासखंड में वार्षिक परजीवी सूचकांक (Annual Parasite Index – API) 0.0045 तक नीचे आ गया है जो इस क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है इन प्रयासों में स्रोत नियंत्रण सर्वेक्षण (सोर्स रिडक्शन सर्वे) मच्छरदानी की नियमित निगरानी, और व्यापक स्वास्थ्य शिक्षा अभियान शामिल हैं जिनका उद्देश्य जनसमुदाय को जागरूक बनाना और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति सतर्क करना है।
सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता अभियान

इस अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्तर ग्राम स्तर, और उपस्वास्थ्य केंद्र स्तर पर लोगों को मच्छरों से होने वाले खतरों और उनके बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया और जनता को मलेरिया डेंगू, चिकनगुनिया और फाइलेरिया जैसी बीमारियों के लक्षण कारण, और रोकथाम के बारे में शिक्षित किया विशेष रूप से जन समुदाय को मच्छरदानी के सही उपयोग और घरों के आसपास पानी के जमाव से बचाव के तरीकों पर जोर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की भविष्य की योजना
पंडरिया विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग ने इस मौके पर अपने आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की, जिसमें मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान और उनके नियंत्रण के लिए नए तरीकों का उपयोग शामिल है इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्रोत नियंत्रण उपायों को मजबूत करने स्थानीय जल निकायों की नियमित सफाई करने और जन समुदाय को स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखे जाएंगे विभाग की योजना में मच्छरदानी की वितरण और मॉनिटरिंग के साथ ही व्यापक स्तर पर जन संपर्क अभियान भी शामिल हैं ताकि मच्छरजनित बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके।
समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि समाज में मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक है मच्छरों से संबंधित बीमारियों के रोकथाम के लिए सिर्फ सरकार या स्वास्थ्य विभाग के प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं बल्कि जन समुदाय की सहभागिता भी आवश्यक है इस दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है जिससे इन बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके वर्ल्ड मच्छर दिवस का यह आयोजन न केवल मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम था बल्कि यह संदेश भी दिया कि इन बीमारियों से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास ही सफल हो सकते हैं।











