Home Blog Page 606

*रक्षित केंद्र मुंगेली में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

0

तीज राम साहू ब्यूरो मुंगेली :-आज दिनांक 22.08.2024 को मुंगेली पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये कलेक्टर एवं जिला दण्ड़ाधिकारी श्री राहुल देव एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल के गरिमामय उपस्थिति में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वनमण्ड़लाधिकारी श्री संजय यादव एवं वन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रह कर सक्रिय सहभागिता प्रदान किये।

रक्षित केंद्र परिसर जो कि लगभग 23 एकड़ में फैला हुआ है एवं नव निर्मित है के चारो तरफ आज 600 से अधिक छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। मुख्य रूप से गुलमोहर, कनेर एवं शीशम के वृक्ष रोपित किये गये साथ ही विभिन्न प्रजाति के फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। जिला स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त पुलिस विभाग के 200 से अधिक अधिकारी एवं जवानों ने मिल कर वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण पश्चात् रक्षित केंद्र के सभा कक्ष में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम हेतु मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य कार्यापालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रशंसनीय है। वनमण्ड़लाधिकारी श्री संजय यादव ने वृक्षारोपण के महत्व एवं वृक्षों के रख-रखाव के बारे में बताया साथ ही पर्यावरण जागरूकता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने आज के कार्यक्रम को आयोजित करने के कारण एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने ग्रामीण जीवन के अनुभव साझा करते हुये पर्यावरण, कृषि, जलवायु के संरक्षण का महत्व बताते हुये सभी को इस क्षेत्र में अपना सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया। कलेक्टर एवं जिला दण्ड़ाधिकारी श्री राहुल देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बहुत प्रशंसनीय है साथ ही कहा कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिये।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, सयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, उप पुलिस अधीक्षक श्री एस0 आर0 घृतलहरे एवं श्री डी0 के0 सिंह, प्रशि0 उपुअ श्री जितेंद्र कुम्भकार, रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल उपस्थित रहे साथ ही प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी एवं पत्रकार गण श्री प्रशांत शर्मा, श्री सुनील पाठक उपस्थित रहे।

*एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाए गए ग्राम पंचायतों में पौधे*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक पेड़ मां के अभियान पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही एक पेड़ मां के अभियान के माध्यम से नागरिक पेड़ों के साथ तस्वीर लेकर उसे लाईव पोर्टल https://merilife.nic.in में अपलोड भी किया गया। जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित बनाने का कार्य महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य क्रियान्वयन एजेंसी वन विभाग, उद्यानिकी, रेशम, वाटरशेड के समन्वय से वृहद पैमाने पर सतत रूप से किया जा रहा है। अभियान के तहत गांव के सार्वजनिक स्थलों में गांव के बुजुर्ग, जागरूक नागरिक, आंगनबाड़ी, स्कूल में, महात्मा गांधी नरेगा के हितग्राही, प्रधानमंत्री आवास योजना योजना के हितग्राही के माध्यम से पौधरोपण किया गया।

*वंदना ने महतारी वंदन की राशि से बच्चे के लिए खरीदी लॉकेट*

0

*बचत के साथ बेहतर भविष्य की खुली राह*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत ग्राम कोरकोमा की वंदना राठिया की इच्छा थी कि वह अपने बेटे के गले में सोने का छोटा सा ही सही एक लॉकेट जरूर पहनाएं, लेकिन घर में गरीबी और आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह अपनी इच्छा पूरी ही नहीं कर पा रही थी। वंदना ने कुछ रूपए बचत कर जोड़े जरूर थे, लेकिन वह इतनी राशि नहीं थी कि उससे उसका लॉकेट आ जाए। इसी बीच छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जब महतारी वंदन योजना लागू की गई तो वंदना की मानों किस्मत खुल गई। अपना नाम जोड़वाने के बाद वंदना के बैंक खाते में भी एक हजार की राशि प्राप्त होने लगी। उन्होंने कुछ महीनों की राशि को जमा कर इतने रूपये जोड़ लिए कि बच्चे के गले का लॉकेट आ जाए। आखिरकार वंदना ने गांव के बाजार में जाकर सुनार से लॉकेट बनवाकर अपने बच्चे के गले में पहनाई।
ग्राम कोरकोमा की रहने वाली वंदना राठिया ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लागू होने से हम महिलाओं को हर महीने एक हजार रूपये मिल जाती है। यह हमारे बहुत काम की राशि होती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक हजार की रकम बड़ी राशि होती है। उन्होंने बताया कि पति की कमाई से घर का खर्च चल पाता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना लागू किए जाने के पंचायत छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें मिली एक हजार की राशि काम आती है। कोरकोमा के साप्ताहिक बाजार में अपने बच्चे के लिए लॉकेट खरीदने आई वंदना राठिया ने योजना को लेकर खुशी जताई और इस राशि का आने वाले समय में सदुपयोग करने की बात कही।

*एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीईओ ने किया वृक्षारोपण*

0


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा ने गुरुवार को जिला पंचायत परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण करके सभी को पौधरोपण हेतु प्रेरित किया.
एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से पर्यावरण को सरंक्षित और सुरक्षित बनाने का कार्य महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य क्रियान्वयन एजेंसी वन विभाग, उद्यानिकी, रेशम, वाटरशेड, के समन्वय से वृहद पैमाने पर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण किया गया.
वृक्षारोपण करते हुए सीईओ श्री संबित मिश्रा ने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्ष अति आवश्यक हैं. पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी हैं. उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी को पौधरोपण करने और पौधे के विकसित होने तक उसकी देखभाल करने की बात कही.
इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती अमिता साहू, श्री जॉन प्रेरा मिंज, श्री चिराग ठक्कर उपस्थित थे.

*जिले के उद्यमियों को सिंगल विण्डों सिस्टम 2.0 के संबंध में दी जानकारी*

0

*सिंगल विण्डों सिस्टम 2.0 के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कोरबा में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा आयोजित जिले के उद्यमियों/उद्योगपतियों हेतु ’सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्यशाला के प्रारंभ में श्री टी आर कश्यप, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों/उद्योगपतियों/स्टार्टअप/उद्यमियों को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा शुभारंभ किये गये सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के माध्यम से जुड़े हुये 16 विभागों वाणिज्य एवं उद्योग विभाग श्रम विभाग, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मण्डल, नगर प्रशासन एवं विकास विभाग, ग्राम तथा नगर निवेश, छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लि., छ.ग.राज्य औद्योगिक विकास निगम, सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी समितियां वाणिज्यिक आबकारी मुख्य विद्युत निरीक्षणालय, भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं जल संसाधन विभाग, बायलर निरीक्षणालय, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना विभाग के 90 से अधिक सेवाओं को सिंगल विंडों सिस्टम 2.0 के माध्यम से किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती नेहा कंवर ने सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के संबंध में पावर पॉईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दी। इस दौरान उद्योगपतियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर प्रदान करने के साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 के उपयोग के संबंध में उत्पन्न होने वाले शंकाओं का समाधान भी कार्यशाला में किया गया।
कार्यशाला में श्री राजेश आदिले सहायक श्रमायुक्त श्रम विभाग, श्री राजेश सोनी ग्राम तथा नगर निवेश, श्री प्रवीण सिंह छ.ग पर्यावरण संतान विभाग, श्री जी. आर. जांगडे कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही उद्योगपति/प्रतिनिधि के श्री मुरली माखिजा, श्री संतोष खरे, श्री साकेत बुधिया, श्री मुक्तेश राठौर, श्री विनय अग्रवाल निसर्स विश्वकर्मा इण्डस्ट्रीज, श्री नारायन प्रसाद अग्रवाल, श्री अखिल अग्रवाल श्री सांता सिल्ला एवं जिले के अन्य उद्योगपति, आईटीआई में अध्ययनरत अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं, स्टार्टअप से पंजीकृत प्रतिनिधि, बिहान योजना से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिला उद्यमी सहित अन्य काफी संख्या में उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा सिंगल विण्डों सिस्टम 2.0 का शुभारंभ 02 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया है। सिंगल विण्डो सिस्टम 2.0 से कार्य क्षमताओं एवं उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*रेलवे टिकट काउंटरों पर डिजीटल क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन से पेमेन्ट हुआ आसान*

0

*बिलासपुर मंडल के सभी टिकट काउंटरों में क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराये जा रहे हैं*

*यात्रियों को आसान डिजिटल भुगतान की सुविधा के साथ साथ चिल्हर की समस्या का भी मिल रहा समाधान*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/रेलवे में यात्रियों को डिजिटल तकनीक से कैशलेश ट्रांसजेक्शन की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। पारदर्शी लेन-देन के लिए क्यूआर कोड ट्रांजेक्शन सरल एवं सुरक्षित होता है। इसी कड़ी में डिजीटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के सभी स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत बिलासपुर मंडल के 81 स्टेशनों के सभी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों में क्यूआर कोड डिवाइस उपलब्ध कराये जा रहे हैं। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, सक्ति, खरसिया, ब्रजराजनगर, उसलापुर, पेंड्रारोड, शहडोल, उमरिया, अम्बिकापुर सहित 45 प्रमुख स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्थापित किए जा चुके हैं। शेष सभी स्टेशनों पर क्यूआर कोड मशीन तीव्र गति से स्थापित किए जा रहे हैं।
मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर खानपान स्टाल, एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत संचालित स्टाल एवं अन्य सभी प्रकार के स्टाल पर डिजीटल पेमेन्ट के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था पहले से उपलब्ध है। अब तक आरक्षित टिकट काउंटरों पर यूपीआई से डिजीटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध थी। रेलवे टिकट काउंटरों पर यात्रियों को भुगतान करने की प्रकिया को और सरल करते हुए भी क्यूआर कोड डिवाइस की व्यवस्था की गयी है द्य यात्रीगण क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कर कम से कम समय में आसानी से रेल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल यात्रियों को डिजिटल भुगतान की आसान सुविधा प्रदान करेगी और कैशलेस लेनदेन में मदद करेगी, साथ ही इससे चिल्हर की समस्या का भी समाधान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यात्री सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एटीवीएम व यूटीएस ऑन मोबाइल एप जैसी सुविधाएं भी रेल यात्रियों को बिना लाइन लगे त्वरित यात्रा टिकट दिलाने के साथ ही साथ आसान डिजिटल भुगतान सुविधा सहित चेंज/खुल्ले पैसे आदि की दिक्कतों से राहत दिलाने के लिए शुरू की गई है। सभी यात्रियों से आग्रह है कि इन सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ उठायें और अपनी यात्रा को सुगम व आसान बनायें।

*अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उसलापुर रेलवे स्टेशन का हो रहा कायाकल्प*

0

*9.52 करोड़ रुपये की लागत से होगा उसलापुर स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विकास*

*यात्री केन्द्रित सुविधाओं का किया जा रहा उन्नयन एवं आधुनिकीकरण*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है। रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के लएि नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। वर्तमान में रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत स्टेशनों के कायाकल्प किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 47 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है । अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर भी काम करना है।
इसी कड़ी में उसलापुर रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। बिलासपुर शहर में स्थित उसलापुर स्टेशन, बिलासपुर का सेटेलाइट स्टेशन है। रायपुर, दुर्ग की ओर से कटनी के तरफ जाने वाली अधिकांश गाड़ियों को वर्तमान में बिलासपुर स्टेशन के बजाए उसलापुर स्टेशन होकर चलाया जा रहा है। उसलापुर स्टेशन के आसपास वर्तमान में बिलासपुर शहर का विस्तार भी काफी हुआ है। इसी को ध्यान में रखकर उसलापुर स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाएं और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ विकसित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में उसलापुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 6 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन हो रहा है, जबकि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होगी, जिसके अनुरूप इसे विकसित किया जा रहा है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उसलापुर स्टेशन को यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु लगभग 9.52 करोड़ रुपये की लागत से यात्री सुविधा विकास के अनेक कार्य कराये जा रहे हैं, जिससे यात्रियों को भविष्य में और बेहतर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इन कार्यों के अंतर्गत सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुये 14 मीटर फ़ुटपाथ सहित 12 मीटर व 7.5 मीटर चौड़ा रोड़ का निर्माण कर सुगम मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। एयर पोर्ट की तर्ज पर स्टेशन भवन प्रवेश पोर्च, व्यवस्थित प्रवेश व निकासी द्वार के साथ स्टेशन में प्रवेश एवं निकास के मार्ग को अलग-अलग किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। 5225 वर्गमीटर का सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया दोपहिया एवं चारपहिया गाड़ियों के लिए डेवलप किया जा रहा है। 1265 वर्गमीटर का गार्डन विकसित कर सौंदर्यीकरण एवं डिजाइनर साइनेजेस तथा स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी से स्टेशन को आकर्षक बनाया जा रहा है। स्टेशन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक मौजूदा हाइमास्ट लाइट की शिफ्टिंग के साथ 02 नये हाइमास्ट लाइट लगाए जा रहे है। यात्रियों को आसानी से प्लेटफार्म तक पहुँच सुविधा हेतु मौजूदा 2 फुटओवर ब्रिज के अतिरिक्त 12 मीटर चौड़ाई वाले एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। प्लेटफार्म की फ्लोरिंग व स्टेशन पर मौजूदा 10 प्लेटफार्म शेल्टर के अतिरिक्त 06 नये प्लेटफार्म शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है। प्लेटफार्म में अतिरिक्त शौचालय का निर्माण, प्रतीक्षालय का नवीनीकरण, महिलाओं, वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों के अनुकूल दीर्घकालिक सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाए जा रहे है। इसके साथ ही साथ उसलापुर रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को उच्चस्तरीय खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 2685 वर्गफीट जगह में कोच रेस्टोरेन्ट स्थापित किया जा रहा है। ये सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे है और वर्तमान में अब तक 60 प्रतिशत कार्य पूरे किए जा चुके है तथा शेष कार्य प्रगति पर है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उसलापुर स्टेशन पर किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों से यात्रियों के लिये आरामदायक व सुलभ यात्रा के साथ ही साथ उन्हें नया यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्नत और आधुनिक यात्री सुविधा के कार्य जारी रहेंगे।

*पीएम जनमन योजना के तहत विशेष शिविर आज से*

0

*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सितंबर महीने में आयोजित मेगा इवेन्ट में पीवीटीजी हितग्राहियों से करेंगे संवाद*

*कलेक्टर योजना में प्रगति और मेगा इवेन्ट की तैयारियों की आज करेंगे समीक्षा*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /पीएम जनमन योजना के तहत पीव्हीटीजी बसाहटों में शासन की योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ देने विशेष शिविर का आयोजन आज 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में मेगा इवेन्ट का आयोजन होगा जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी पीव्हीटीजी बसाहट वाले जिलों को संबोधित करते हुए टू-वे कनेक्टिविटी के माध्यम से पीवीटीजी हितग्राहियों से सीधे संवाद करेंगे। कलेक्टर श्री अवनीश शरण जनमन योजना में प्रगति की समीक्षा और मेगा इवेन्ट की तैयारियों के संबंध में कोटा ब्लॉक के शिवतराई में बैठक लेंगे।
पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी हितग्राहियों को लाभान्वित करने शिविरों का आयोजन 23 अगस्त 2024 से 10 सितम्बर 2024 तक होगा। इन शिविरों में हितग्राहियों के लिए आधार कार्ड, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम मातृत्व वंदना, किसान क्रेडिट कार्ड, सिकल सेल जांच, जाति प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ व मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं पीव्हीटीजी को प्रदान करना है।
*इन ग्रामों में होगा शिविरों का आयोजन*
कोटा ब्लॉक के ग्राम शिवतराई में आज प्रथम शिविर का आयोजन होगा। 24 अगस्त को धूमा, 27 अगस्त करका, 28 अगस्त मझगांव, 29 अगस्त करही कछार, 30 अगस्त बहेरामुड़ा, 31 अगस्त आमामुड़ा, 2 सितम्बर खोंगसरा, 3 सितम्बर टांटीधार, 4 सितम्बर कुरदर, 5 सितम्बर करवा, 7 सितम्बर चपोरा, 9 सितम्बर उमरिया दादर, 10 सितम्बर परसापानी में शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जेवरा में 27 अगस्त, ग्राम खैरवारपारा में 30 अगस्त, तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम वरगन में 27 अगस्त, राम्हेपुर में 31 अगस्त को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर अवनीश शरण कोटा ब्लॉक के शिवतराई में जनमन कार्यक्रमों की समीक्षा, आईसी कैम्पेन और मेगा इवेन्ट की तैयारियों के संबंध में दोपहर 12 बजे बैठक लेंगे। बैठक में संबंधित विभागों के जिलाधिकारी और जनपद क्षेत्र कोटा के संबंधित मैदानी अमले उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने विशेष पहल की जा रही है।

*गायों की मौत पर गठित जांच टीम आज सौंपेगी रिपोर्ट*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, / बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सिलपहरी में हुए गायों के मौत की जांच के लिए गठित समिति कल 23 अगस्त को जिला कलेक्टर को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। समिति ने जांच का कार्य आज पूर्ण कर लिया। कलेक्टर ने हादसे की जांच के लिए एसडीएम बिल्हा श्री बजरंग वर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति ने आज अंतिम दिन हरदी कला टोना, कड़ार और सेवार गावों का दौरा किया। इसके पहले सिलपहरी और धूमा में जांच और बयान लिए जा चुके हैं। जांच टीम ने पशुपालकों, पंच, सरपंच, चरवाहे, ग्रामीणों और किसानों की बैठक लेकर मामले की जांच की। उनके बयान लेकर पंचनामा बनाया गया। घटना स्थल का भी टीम ने मुआयना किया। भविष्य में दुर्घटना की पुनरावृति न हो, इस संबंध में भी ग्रामीणों से सुझाव लिए गए। समिति ने पशुपालकों को अपने मवेशियों को अपने देखरेख में चराने की समझाइश दी गई। इस अवसर पर जांच टीम के सदस्य संजय कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात, विजय चौधरी सिरगिट्टी थाना प्रभारी, शिवानी सिंह तोमर, उप संचालक पंचायत, संदीप पोयम जनपद सीईओ बिल्हा, डॉ. अरविंद त्रिपाठी पशु चिकित्सा अधिकारी बिल्हा तथा आरपी यादव ईई राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित थे।

*दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं – राज्यपाल श्री डेका*

0

*‘दिव्य कला शक्ति‘ कार्यक्रम संपन्न*


रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज यहां ‘दिव्य कला शक्ति‘ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे दिव्यांगजनों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं पूरे देश से आये दिव्यांग उद्यमी एवं कलाकार उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं बल्कि राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति का पात्र नहीं समझना चाहिए। उनके प्रति समाज के नजरिये में बदलाव आना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘‘सबका साथ-सबका विकास‘‘ के तहत समावेशी रूप से दिव्यांगजनों सहित सभी को शामिल किया गया है। दिव्यांगों को यह ऐहसास दिलाना होगा कि वे भी समाज के लिए महत्वपूर्ण अंग हैं। उनके विकास के लिए सार्वजनिक स्थानों में सुलभ बुनियादी ढ़ांचा, सुगम्य परिवहन के साधनों की उपलब्धता, टेक्नोलॉजी तक आसान पहुंच बनाने की ओर अधिक ध्यान देना होगा। बच्चों के पाठ्यक्रम में भी ऐसी कहानियां आदि शामिल करना चाहिए, जिससे उनमे दिव्यांगजनों के प्रति करूणा की भावना जागृत हो, किन्तु उनसे वे सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार करें।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने और उन्हें सशक्त करने ‘‘दिव्यकला मेला और दिव्य कला शक्ति‘‘ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना एक अत्यंत सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजनों से दिव्यांगजनों को यह महसूस होता है कि पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और उनको प्रोत्साहन दे रहा है।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि भारत सरकार सहित छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी दिव्यांगजनांे का जीवन-यापन सरल बनाने के लिए अनेक योजनाएं, संचालित की जा रही हैंं। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण के साथ विभाग द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षित करने के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर देने, व्यवसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, आवास आबंटन में प्राथमिकता देने और उनके परिवारों को विशेष सहायता देने से दिव्यांगजन भी समाज और राष्ट्र की प्रगति में बराबरी से योगदान दे सकेंगे।
इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांगजनों में अलग तरह की विषेषताएं होती है और वे अनेक क्षेत्रों में बखूबी अपना दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री विरेंद्र कुमार द्वारा रायपुर में दिव्यांग पार्क बनाये जाने की घोषणा करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि रायपुर में 17 से 22 अगस्त तक 16 राज्यों से आये हुए दिव्यांग शिल्पकार एवं उद्यमियों द्वारा अपने शिल्प की मार्केटिंग की जा रही है, जिसे छत्तीसगढ़ के लोगों ने अत्यंत सराहा है।
कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, प्रबंध संचालक श्री नवीन शाह, संचालक समाज कल्याण श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित विभिन्न राज्यों से आये दिव्यांगजन उपस्थित थे।