Home Blog Page 605

*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे*

0

*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया*

रायपुर‘-इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवम शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद के सदस्यगण, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं*

*केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह का विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत*

रायपुर, / केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर आज रात राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री किरण देव, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

*छत्तीसगढ़ में 24 अगस्त को मनाया जाएगा हलषष्ठी पर्व: संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए विशेष व्रत की विधि और महत्व*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली भादो मास की कृष्ण पक्ष की छठी तिथि पर छत्तीसगढ़ में हर साल की तरह इस बार भी हलषष्ठी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस साल यह पर्व शनिवार, 24 अगस्त को आएगा। हलषष्ठी पर्व, जिसे गांव-गांव में कमरछठ के नाम से भी जाना जाता है, विशेष रूप से संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करती हैं, ताकि उनके संतान को सभी कष्टों से मुक्ति मिले और वे स्वस्थ और समृद्ध जीवन जी सकें।

हलषष्ठी पर्व का नाम ‘हल’ और ‘षष्ठी’ शब्दों से उत्पन्न हुआ है। बलराम जी, जिन्हें हलधर भी कहा जाता है, का मुख्य शस्त्र हल और मूसल होता है। इस कारण से इस पर्व का नाम हलषष्ठी पड़ा है। बलराम जी की पूजा इस दिन की जाती है और उनकी कृपा प्राप्त करने की कामना की जाती है।
पूजा विधि और अनुष्ठान

हलषष्ठी पर्व पर महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं। इसके बाद, वे घर या बाहर किसी स्थान पर गोबर से लीप कर एक छोटा सा गड्ढा खोदती हैं और उसमें तालाब बना कर पलाश और कांसी के पेड़ लगाती हैं। इस स्थान पर बैठकर पूजा-अर्चना की जाती है और हलषष्ठी की कथा सुनी जाती है। पूजा में चना, जौ, गेहूं, धान, अरहर, मक्का, और मूंग चढ़ाने के बाद भुने हुए चने और जौ की बाली भी चढ़ाई जाती है।

मान्यता के अनुसार, हलषष्ठी के दिन भैंस के दूध, दही, घी, और पसहर चावल का सेवन किया जाता है। इस दिन गाय के दूध और दही का सेवन नहीं किया जाता है। पूजा के बाद, माताएं अपने बच्चों को तिलक लगाकर, कंधे के पास चंदन की पोतनी लगाकर आशीर्वाद देती हैं।
सांस्कृतिक महत्व

हलषष्ठी पर्व न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह पर्व ग्रामीण समाज की एकता और सामूहिकता को दर्शाता है। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ और परंपराएँ इस पर्व के साथ जुड़ी होती हैं, जो समाज के लोगों को एक साथ लाती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों को जीवित रखती हैं।

इस पर्व का आयोजन ग्रामीण इलाकों में विशेष रूप से मनाया जाता है, जहां महिलाएं एकजुट होकर इस पर्व की विधियों का पालन करती हैं और संतान सुख की प्राप्ति के लिए देवी से आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

*ग्राम कंतेली में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 234 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण*

0

*विधायक एवं कलेक्टर ने किया विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन*

*सभी पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // शासन के निर्देशानुसार आमजनों के समस्याओं का त्वरित निराकरण और विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उन्हें लाभान्वित करने के उद्देश्य से मुंगेली विकासखंड के ग्राम कंतेली में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर श्री राहुल देव ने विभिन्न विभागों द्वारा शिविर में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और शतप्रतिशत पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्टॉलों में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। विधायक एवं कलेक्टर ने बच्चों को 06 माह के बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया तथा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को सुपोषण किट का वितरण किया। शिविर में 355 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए, जिसमें 234 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है।

*विधायक ने आमजनों से किया प्रत्यक्ष संवाद, बारी-बारी से सुनी समस्याएं*

शिविर में विधायक श्री मोहले ने प्रत्यक्ष रूप से आमजनों से संवाद किया और उनकी बारी-बारी से समस्याएं सुनी और संवेदनशीलता के साथ निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सीधे आपके द्वार पर पहुंचा है। 40 से अधिक विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी यहां उपस्थित हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाया गया है। सभी की पानी, बिजली, पेंशन, आवास, शौचालय, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने सहित विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं।

*जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध – कलेक्टर*

कलेक्टर ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। कलेक्टर ने शिविर में जनपद सीईओ, तहसीलदार, ग्राम सेवक, पंचायत सचिव, पटवारी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुलिस विभाग के स्थानीय अमलों को आमजनों के समक्ष उपस्थित कराकर पूछा, किसी का कोई काम तो नहीं रूका है। इस दौरान ग्रामीणों ने कई समस्या बताई, जिस पर कलेक्टर ने मैदानी अमलों को मौके पर ही समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रकरण के निराकरण के संबंध में आवेदकों को सूचना अवश्य दें। किसी का काम रूकना नहीं चाहिए। कलेक्टर ने मैदानी अमले को क्षेत्र में उपस्थित रहकर कार्य करने निर्देशित किया।

*शिविर का उद्देश्य सिर्फ समस्या का समाधान नही, योजनाओं की जानकारी भी देना*

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि शासन का निर्देश है कि विभिन्न गांव में क्लस्टर बनाकर जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाए, इसकी शुरुआत जिले में हो चुकी है। शिविर में प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है। जो तत्काल निराकरण योग्य प्रकरण है, उसका यहीं निराकरण हो रहा है। शिविर का उद्देश्य सिर्फ समस्या का समाधान करना नही है, बल्कि इसके साथ योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और आमजनों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना भी है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी ने कहा कि ‘आपके सरकार आपके द्वार’ के तहत आपके बीच जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी उपस्थित हैं। आप लोग अपनी समस्याओं को अवश्य बताएं। उन्होंने आमजनों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को जनसमस्या निवारण शिविर के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

*हितग्राहियों को सामाग्री वितरण कर विभिन्न योजनाओं का दिया गया लाभ*

जनसमस्या निवारण शिविर में अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आमजनों को लाभ लेने प्रेरित किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि धान की फसल का विक्रय हेतु पंजीयन की तिथि 31 अक्टूबर तक निर्धारित है। इसी तरह फसल बीमा तिथि के 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान हितग्राहियों को सामाग्री वितरण कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया, जिसमें 20 स्कूली बच्चों को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण, मछली पालन विभाग द्वारा फिश माउंट एवं अंगुलिका शिक्षा विभाग द्वारा 02 बच्चों को श्रवण यंत्र एवं दो बच्चों को एम. आर. किट, समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 महिलाओं को 20 हजार के मान से 1.20 लाख रूपए तथा 10 निराश्रितों को 500 प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हांकित हितग्राहयों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री पवन पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण श्री शिवकुमार बंजारा, श्री शैलेंद्र तिवारी, गणमान्य नागरिक, ग्राम पंचायत के सरपंच सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

*‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अधिकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में किया पौधारोपण*

0

*कलेक्टर ने नीम, एसएसपी और डीएफओ ने बादाम का लगाया पौधा*

*पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश*

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // जिला कलेक्टोरेट परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पौधारोपण किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजाशंकर जायसवाल एवं वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कलेक्टर ने औषधीय पौधा नीम, एसएसपी, वनमंडलाधिकारी, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने बादाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल ने जामुन सहित अन्य अधिकारियों ने पीपल, आम तथा गुलमोहर का पौधा लगाकर जिलेवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

*नीम छाया प्रदान करने के साथ औषधीय गुणों से युक्त – कलेक्टर*

कलेक्टर श्री देव ने कहा की पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। उन्होंने बताया कि नीम छाया प्रदान करने के साथ तमाम प्रकार के औषधीय गुणों से युक्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को अपने द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल करने कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि धरा को हरा-भरा रखने सबको पौधारोपण का संकल्प लेते हुए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ जरूर लगाना चाहिए। वनमंडलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पेड़-पौधा धरती का तापमान कम करने, भूजल स्तर को ऊपर लाने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण है।

*अधिकारियों ने पौधों का मॉ की तरह देखभाल करने लिया संकल्प*

अपर कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के संदेश के साथ यह पौधारोपण अभियान निश्चित रूप से पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। बता दें कि कलेक्टोरेट परिसर में 50 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों को सुरक्षित रखने ट्री-गार्ड लगाया गया। अधिकारियों ने लगाए पौधों का मॉ की तरह देखभाल करने का संकल्प लिया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान एवं श्री गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं सुनी गई। अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनदर्शन में विकासखण्ड लोरमी के ग्राम लाखासार के धानबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया। ग्राम नवागांव वेंकट के पवन कुमार राजपूत ने ग्राम सड़क की मरम्मत कराने, ग्राम खैरवार खुर्द के कौशिल्या बाई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम निरजाम के लक्ष्मण साहू ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने, मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम नवागांव घुठेरा के ग्रामीणों ने विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने, ग्राम लछनपुर अ. के संजय ओग्रे ने ग्राम सीसी रोड निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने, पथरिया विकासखण्ड के ग्राम जरेली के दिलीप टण्डन ने ट्रायसायकल दिलाने, ग्राम सरगांव के माधो प्रसाद विश्वकर्मा ने फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

इस दौरान संयुक्त कलेकटर श्री अजीत पुजारी एवं श्री गिरीश रामटेके, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

*बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने क्या गिरफ्तार।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – ​ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु चौकी प्रभारी चैतमा चंद्रपाल खांण्डे हमराह प्रधान आरक्षक 235 जखारियस टोप्पो के दौरान अपराध विवेचना, प्रार्थी रिटायर्ड शिक्षक श्री बलवान सिंह पिता स्व. सीताराम सिंह उम्र. 67 साल साकिन ग्राम माखनपुर चौकी चैतमा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. के घर दिनांक 10.08.2024 के रात चोरी गये मोटर सायकल प्लेटीना बजाज क्रमांक- सी.जी. 12- ए.टी- 1977 की पता तलाश करने पर एक व्यक्ति प्लेटीना बजाज मोटर सायकल बेचने पाली में ग्राहक पता तलाश करना बाहर का संदिग्ध व्यक्ति होना बताने पर ग्राहक बनकर सम्पर्क आने पर पकड़ कर पूछताछ करने पर माखनपुर से मोटर सायकल चोरी कर डुमरकछार के जंगल में छिपाना बताये जो स्वयं चलकर गवाहो के समक्ष बरामद कराने पर आरोपी अर्जुन कुमार रजक पिता आनंद राम रजक उम्र. 27 साल साकिन ढेल्वाडीह थाना कटघोरा हाल मुकाम छिर्रा न्यायालय के पास कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग.) के कब्जे से चोरी की प्लेटीना बजाज मोटर सायकल जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर जेल भेजा गया।

नाम आरोपी:- अरविंद कुमार रजक पिता आनंद राम रजक उम्र. 27 साल साकिन ढेल्वाडीह थाना कटघोरा हाल मुकाम छिर्रा न्यायालय के पास
कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग.)

*माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, आवास एवं शहरी मामलों के द्वारा साइट का दौरा*

0

केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने जीपीआरए कस्तूरबा नगर कॉलोनी फेज-1, नई दिल्ली के निर्माण स्थल का दौरा किए

दिल्ली‘-दौरान परियोजना दल ने माननीय मंत्री को परियोजना की पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी दी कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा 2013-14 के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आवास स्टॉक की तीव्र कमी महसूस की गई थी। तदनुसार, मंत्रालय ने नई दिल्ली में मौजूदा और पुराने सामान्य पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) कॉलोनियों के पुनर्विकास के माध्यम से आवास स्टॉक को बढ़ाने की योजना बनाई। इस योजना के तहत इन सात कॉलोनियों में से चार कॉलोनियों अर्थात् त्यागराज नगर, मोहम्मदपुर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी का सीपीडब्ल्यूडी द्वारा पुनर्विकास किया जा रहा है। माननीय मंत्री को यह भी बताया गया कि 02 कॉलोनियों अर्थात् त्यागराज नगर और मोहम्मदपुर का उद्घाटन पहले ही किया जा चुका है
और आवंटन के लिए आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को सौंप दिया गया है।
साइट पर पहुंचने के बाद माननीय मंत्री को जीपीआरए कस्तूरबा नगर कॉलोनी फेज-1 परियोजना के बारे में
एक संक्षिप्त प्रस्तुति दिखाई गई। प्रस्तुति के दौरान माननीय मंत्री को दिखाया गया कि जीपीआरए कस्तूरबा नगर
कॉलोनी फेज-1, नई दिल्ली परियोजना के तहत 2355 नंबरों टाइप ।। और टाइप ।।। क्वार्टरों का निर्माण प्रगति मे है और बैठक के दौरान बताया गया कि निर्माण अगले साल तक पूरा हो जाएगा।
प्रस्तुति के बाद माननीय मंत्री ने परियोजना दल के साथ साइट का दौरा किया और दौरे के दौरान माननीय मंत्री
ने साइट का निरीक्षण किया और निर्माण की तकनीक के बारे में पूछताछ की, परियोजना दल द्वारा बताया गया
कि इस परियोजना में एल्यूमीनियम फॉर्मवर्क कार्य का उपयोग करके मोनोलिथिक निर्माण की तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। माननीय मंत्री ने टाइप-॥ सैंपल फ्लैट का भी दौरा किया और परियोजना दल द्वारा बताया गया कि क्वार्टरों में सरकारी जीपीआरए मानदंडों के अनुसार सभी सुविधाएं हैं।
माननीय मंत्री ने श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच करने के लिए श्रमिक शिविर का भी दौरा किया
और विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रमिकों से बात की तथा उन्हें प्रदान की जाने वाली रहने की सुविधाओं और भोजन की
गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। साइट पर मौजूद मजदूरों ने माननीय मंत्री को बताया कि उन्हें प्रदान की गई
रहने और भोजन की गुणवत्ता उत्कृष्ट है। माननीय मंत्री ने श्रमिकों से साइट पर श्रमिकों को प्रदान की जाने वाली
सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछताछ की, साइट श्रमिकों ने मंत्री को बताया कि साइट पर सभी सुरक्षा प्रावधान
जैसे हेलमेट, सुरक्षा जूते, हार्नेसिंग बेल्ट, दस्ताने, आई ग्लास आदि प्रदान किए गए हैं और सुरक्षा के प्रति शून्य
सहिष्णुता बरती गई है।
आखिरकार माननीय मंत्री ने व्यापक दौरा पूरा किया और साइट परियोजना टीम को परियोजना कार्य में तेजी
लाने और साइट पर सभी सुरक्षा प्रावधानों का पालन करने के लिए कहा।

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी से भारतीय मुक्केबाज श्री गौरव बिधूड़ी ने आज दिल्ली कार्यालय में सौजन्य मुलाकात किये।*

0

दिल्ली:-न्होंने जर्मनी के हैम्बर्ग में आयोजित 2017 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते हैं। वह विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पदक पाने वाले एकमात्र चौथे भारतीय मुक्केबाज हैं। वह वर्तमान में भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।

चोरी की 05 मोटर सायकल सहित आदतन चोर गिरफ्तार*

0

साथ ही ATM लूट करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार


तिज राम साहू ब्यूरो मुंगेली :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 1. प्रार्थी संतोष कुमार पटेल पिता होरीलाल पटेल निवासी परमहंस वार्ड मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.08.2024 को इसकी मो.सा. क्र. CG10 EN 2857 को कोेई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अप.क्र. 328/2024 धारा 303(2) बीएनएस , 2. प्रार्थी शशांक पाटकर पिता संतोष पाटकर निवासी शंकर वार्ड मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.07.2024 को इसकी मो.सा. स्प्लेण्डर प्रो क्र.CG 28 B 2859 को कोेई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अप.क्र. 329/2024 धारा 303(2) बीएनएस, 3. प्रार्थी रिजवान मोहम्मद पिता स्व. शेख सरफुद्दीन उम्र 32 वर्ष निवासी शंकर वार्ड मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.07.2024 को इसकी मो.सा. सुपर स्प्लेण्डर क्र. CG 28 K 9420 को कोेई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अप.क्र. 330/2024 धारा 303(2) बीएनएस , 4. प्रार्थी हरीश चंद पटेल पिता रवि शंकर पटेल निवासी जवाहर वार्ड मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.08.2024 को इसकी रेंजर सायकल कीमती 8000 रू को कोेई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अप.क्र. 331/2024 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर घटना के संबंध मंे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री गिरिजा शंकर जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सालिकराम घृतलहरे के मार्गदर्शन पर थाने से अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया, मुखबीर की सूचना पर संदिग्ध रूप से शिक्षक नगर में घुमते हुये आरोपी शिवकुमार उर्फ पप्पू डहरिया पिता शम्भू डहरिया उम्र 35 वर्ष निवासी माखनबाड़ा मगरपारा चौक बिलासपुर को हिरासत में लिया गया, पूछताछ के दौरान मुंगेली में सभी मोटर सायकल चोरी में संलिप्त होने की बात स्वीकार किया है गया। विस्तार से पूछताछ करने पर तखतपुर, बिलासपुर में चोरी करना बताया तथा साथ ही चोरी की मोटर सायकल खरीदने वाले आरोपी 1. श्रवण कुमार पिता रोहित घृतलहरे उम्र 24 वर्ष निवासी भिलाई(अमोरा) थाना जरहागांव, 2. ईश्वर घृतलहरे उर्फ पकला पिता अनुरध घृतलहरे उम्र 20 वर्ष सा. आंगनबाड़ी-02 भिलाई(अमोरा) जिला मुंगेली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया। साथ ही उसके पास से चोरी की मोटर सायकल बरामद करने सफलता प्राप्त मिली।
नाम आरोपी – 1. शिवकुमार उर्फ पप्पू डहरिया पिता शम्भू डहरिया उम्र 35 वर्ष निवासी माखनबाड़ा
मगरपारा चौक बिलासपुर
2. श्रवण कुमार पिता रोहित घृतलहरे उम्र 24 वर्ष निवासी भिलाई(अमोरा) थाना
जरहागांव जिला मुंगेली
3. ईश्वर घृतलहरे उर्फ पकला पिता अनुरध घृतलहरे उम्र 20 वर्ष सा. आंगनबाड़ी-02
भिलाई(अमोरा) जिला मुंगेली
क्रमांक मार्डल रंग रजिस्टेशन क्रमंक कीमती
1 हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस काला बैगनी CG 10.EN 2857 50000 रूपये
2 हीरो स्प्लेण्डर प्रो काला सिल्वर CG 28 B 2859 25000 रूपये
3 हीरो सुपर स्प्लेण्डर स्लेटी नीला CG 28 K 9420 25000 रूपये
4 हीरो HF डीलक्स काला सिल्वर CG 10 AU 4597 60000 रूपये
5 हीरो HF डीलक्स काला लाल CG 10 AX 7326 60000 रूपये
6 रेंजर सायकल काला – 8000 रूपये
योग 2,28,000 रूपये

 

 

(*2*) दिनांक 20.08.2024 को मुंगेली बलानी चौक स्थित ATM में प्रार्थी सैय्यद उसमान अली पिता स्व. सैय्यद गरीब अली उम्र 60 वर्ष निवासी चूड़ी लाईन मुंगेली थाना मुंगेली 2000 रूपये निकाल रहा था, उसी समय आरोपी रितिक उर्फ आर्यन कुम्भकार पिता बलदाऊ कुम्भकार उम्र 24 वर्ष निवासी कुम्हारपारा खर्रीपारा बसीरखान वार्ड मुंगेली थाना मुंगेली ATM में आया और बोला कि मुझे भी जल्दी पैसा निकालना है, और ATM छीन लिया और भागने का प्रयास करने लगा तो प्रार्थी द्वारा मोबाईल से पुलिस को सूचना देने पर तत्काल घटना स्थल पहुंच गई आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, पूछताछ पश्चात् घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, साथ ही लूटा गया ATM, मोबाईल जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह, सउनि के.पी. जायसवाल, सउनि शत्रुहन खुंटे, सउनि कमलफूल साहू. प्र.आर. ़63 मनोज सिंह, प्र.आर. 78 प्रमोद वर्मा, प्र.आर. 347 चंद्रकुमार धु्रव, प्र.आर. 22 तारेलाल कश्यप, प्र.आर. 72 दिलीप साहू, आरक्षक 129 टेकसिंह साहू , 103 अजय चंद्राकर, 185 मनोज टंडन, 298 संजय यादव एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।