Home Blog Page 604

*हलषष्ठी महिलाओ ने तालाब निर्माण कर किया पूजन, किया पुत्र दीर्घायु कामना।*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-हल षष्ठी पर्व पर महिलाओ ने पुत्र के दीर्घायु और स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए हल षष्ठी का व्रत रखा इस दौरान महिलाओ ने तालाब का निमार्ण कर हल षष्ठी माता का विधि विधान से पूजन किया और कथा सुनने के पश्चात पुत्रो को पोते मारकर आशीर्वाद प्रदान किया। भादो मास के षष्ठी तिथि को पड़ने वाले इस व्रत में महिलाएं अपने पुत्रों के दीर्घायु होने के साथ ही निरोगी होने की कामना करती है इस दिन महिलाओ को हल चले भूमि का अन्न ग्रहण करना और गाय के दूध दही का सेवन वर्जित होता है ऐसे में महिलाएं बिना हल चले भूमि का पसहर चावल खाती है और भैंस के दूध दही का सेवन करती है।

*लूट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*सुराकछार मेन माइस एसईसीएल रोड कंटाघर नंबर 3 का सुरक्षा गार्ड ही निकला था घटना का मास्टरमाइंड।*

 

अप, क्र. 130/2024 धारा 127(2), 331(6), 309(4), 3(5)+ 61(ख), 229(2), 331(4), 306, 305, 217, 248, 238,
317 बीएनएस

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार ने लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना दर्ज कराया कि दिनांक 12-13.08.2024 के दरम्यानी रात सुराकछार मेन माइस एसईसीएल रोड कांटाघर नंबर 3 की चौकीदार सुरक्षा में तैनात था कि रात्रि 02:30 बजे लगभग 03-04 की संख्या में अज्ञात चोर आकर सुरक्षा कर्मी को बंधक बनाकर कांटाघर में लगे बैटरी, कम्प्यूटर सिस्टम, सीसीटीवी का एनवीआर को चोरी कर एवं प्रार्थी के मोबाईल को चोरी कर ले गये तथा अन्य सम्पत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 130/2024 धारा 127 (2).331(6),324(6), 309(4),309 (6), 3(5) बीएनएस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी (भा०पु०से०) से उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय यु०बी०एस० चौहान (रा०पु०से०) के मार्गदर्शन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना (भा०पु०से०) महोदय के नेतृत्व में कायमी पश्चात विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान घटनास्थल निरीक्षण, घटनास्थल से आरोपियों द्वारा प्रार्थी को बांधने में उपयोग साडी रस्सी को जप्त किया गया।
प्रकरण सदर में प्रार्थी के चोरी हुए मोबाईल को अश्वनी कैवर्त से बरामद किया आरोपी अश्वनी कैवर्त को तलब कर पूछताछ करने पर अपराध का घटित करना स्वीकार करते हुए घटना वृतांत बताया मेमोरण्डम कथन के आधार पर राकेश साहु एवं मुकेश साहु को तलब कर पूछताछ किया गया जिसमे उन्होने बताया की अपने

अन्य साथियों के साथ इस प्रकरण के प्रार्थी एसईसीएल सुरक्षा गार्ड पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार के साथ मिलकर रचे गये अपराधिक षड्यंत्र घटना दृश्य निर्मित कर अपराध घटित कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर कराने की परिकल्पना के आधार पर दिनांक 12.08.2024 को योजनाबद्ध तरीके से घटनास्थल पहुंचे तथा आरोपी राकेश और मुकेश के द्वारा कोई आने पर सूचित करने के लिए चौकीदारी कर आदमी देखना बताये, घटनास्थल पहुंचकर पूर्व योजना अनुसार आरोपी पुरेन्द्र के द्वारा मिथ्या साक्ष्य गढ़ते हुए अपने फुल पैन्ट को आरोपी अश्वनी के द्वारा अपने घर से लाये सब्जी काटने वाले चाकू से काटकर साक्ष्य गढ़ा गया उसके पश्चात खुद को आरोपी पुरेन्द्र ने लोहे के खंभा पोल में अपने साथ लाये रस्सी से बंधवा लिया तथा घटना को अमलीजामा पहनाने मिथ्या साक्ष्य गढ़ते हुए हेक्सा ब्लेड से हल्की चोंट अपने माथा में आरोपी अश्वनी से लगवा लिया तथा बांये पैर में चोट पहुंचवा लिया तत्पश्चात रोड कांटाघर की चाबी जिसे अपने पाकिट में रखा था जिसे निकालकर अपने साथी आरोपियों को देकर अंदर योजनाबद्ध तरीके से कांटाघर अंदर भेज दिया जहां से बैटरी, डीवीआर, कम्प्यूटर सेट को चोरी करवा दिया तत्पश्चात बुलाकर अपने पाकिट में रखे अपने मोबाईल को भी आरोपी अश्वनी कैवर्त को दे दिया। आरोपी प्रार्थी पुरेन्द्र के पेश करने पर उसका ईलाज पर्ची एवं निर्मित साक्ष्य कटे हुए पैन्ट को जप्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी अश्वनी कैवर्त की निशादेही पर आरोपी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार के मोबाईल में लगे सिम जिसे साक्ष्य छिपाने के लिए निकालकर अपने घर के आईना के पास रखा था जिसे जप्त किया गया पश्चात आरोपी के निशादेही पर बैटरी, सीपीयू खरीददार देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टू के कब्जे से 06 नग बैटरी एवं 01 नग सीपीयू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। पुलिस की विवेचना पर उपलब्ध साक्ष्य मेमोरण्डम कथन के आधार पर पाया गया कि इस प्रकरण में प्रार्थी पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार के द्वारा अपने साथी अश्वनी कैवर्त, मुकेश साहु, राकेश साहु,एवं अन्य के द्वारा झूठी साक्ष्य गढ़कर अपराध घटित कर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कराने की योजना अनुसार दिनांक 12-13.08.2024 की दरम्यानी रात मिथ्या साक्ष्य पैन्ट को चाकू से काटना, शरीर को चोंट पहुंचाना, खम्भा में बंधक बनाकर गढ़कर कार्य करते हुए एसईसीएल की सम्पत्ति कांटाघर में गृह अतिचार कर पूर्व योजना अनुसार सुरक्षा में लगे सेवक पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार एवं उनके साथी आरोपियों के द्वारा सम्पत्ति अभिरक्षा में रखने के स्थान में प्रवेश कर चोरी किये तथा अन्य व्यक्ति को क्षति करने फंसाने की आशय से मिथ्या आरोप लगाते हुए पुलिस को मिथ्या ईत्तला देकर मोबाईल के सिम को निकालकर साक्ष्य छिपाते हुए चोरी की गई सम्पत्ति को बेचना, गिरवी रख देना प्रमाणित पाया गया जो प्रकरण के प्रार्थी एवं उनके सहआरोपियों का कृत्य धारा 61 (ख), 229 (2), 331(4), 306, 305, 217, 248, 238 बीएनएस का होना पाये जाने से प्रार्थी आरोपी पुरेन्द्र कुमार एवं उनके साथियों के विरूद्ध जोड़ी गई तथा आरोपी देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टु के द्वारा चुराई हुई सम्पत्ति को खरीदना पाये जाने से धारा 317 बीएनएस जोड़ी गई।
मामले में आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं सबूत पाये जाने से आरोपियान 1. पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार 2. अश्वनी कैवर्त 3. मुकेश साहु 4. राकेश साहु 5. देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टू में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले के फरार आरोपी प्रकाश बंजारे उर्फ राहुल बंजारे उर्फ कर्रा पिता स्व श्याम रतन बंजारे उम्र 23 वर्ष, साo – प्रेमनगर गायत्री मंदिर पुलिया के पास, थाना – कुसमुंडा जिला- कोरबा (छ0ग0) को पुलिस ने पड़कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपी:-*
01. प्रकाश बंजारे उर्फ राहुल बंजारे उर्फ कर्रा पिता स्व श्याम रतन बंजारे उम्र 23 वर्ष, साo – प्रेमनगर गायत्री मंदिर पुलिया के पास, थाना – कुसमुंडा जिला- कोरबा (छ0ग0)

*पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपिगण :-*
1. पुरेन्द्र कुमार मन्नेवार पिता स्व. शोभाराम उम्र 30 साल साकिन अमरूवा थाना सारागांव जिला जांजगीर हा.मु. एसबीएस कालोनी क्वा.नं. एलसीएच 8 चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा छ.ग.
2. अश्वनी कैवर्त पिता सुरेश कुमार कैवर्त उम्र 31 वर्ष साकिन 01 नंबर दफाई सुराकछार थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.
3. मुकेश साहु पिता स्व. दुखीराम साहु उम्र 40 साल साकिन पंखादफाई थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.
4. राकेश साहु पिता मनीराम साहु उम्र 29 साल साकिन कपाटमुड़ा जोन कार्यालय के पास थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग.
5. देवीनारायण उर्फ मनखा उर्फ मोन्टू पिता जोगिन्दर चौधरी उम्र 26 साल साकिन घुड़देवा पानी टंकी के पीछे थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा छ.ग.

प्रकरण के अन्य आरोपी अभी फरार है जिनकी पतासाजी जारी है।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका से श्री गौतम ने भेंट की*

0

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में महानिदेशक, होम गार्ड नागरिक सुरक्षा अग्निशमन श्री अरूण देव गौतम ने सौजन्य मुलाकात की।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट की*

0


रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने सौजन्य भेंट की।

*अवयस्क बालिका को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला अज्ञात आरोपी गिरफ्तार*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि गुरुवार को एक अयस्क बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला कर अपनी मोटर साइकिल में ले जा दुष्कर्म करने की सूचना पर थाना कोतवाली कोरबा में दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया गया । इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपी की तत्परता पूर्वक तलाश प्रारंभ की गई कोरबा शहर के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद संदेही आरोपी की पहचान कृष्ण पिता बुधराम यादव उम्र 30 वर्ष निवासी सर्ब मंगला शांति नगर स्थाई निवासी ग्राम तिलकेजा थाना उरगा जिला कोरबा के रूप में हुई जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा उसका मोबाइल जप्त कर विवेचना की जारी रही है ।

*शुक्रवार को कलेक्टर समाज कल्याण विभाग के द्वारा*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली शुक्रवार को कलेक्टर समाज कल्याण विभाग के द्वारा ग्राम सुरेठा निवासी अजय पटेल को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर उपसंचालक जेपी गौतम, ऑपरेटर आनंद सोनी, वृत्य दीपक ध्रुव, खिलावन भट्ट, बहुउद्देशीय पुनर्वास सहायक मुंगेली एवं भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल मंत्री मुंगेली,जीवन पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहा ।

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित*

0

रायपुर,/छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने 26 अगस्त 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया है। ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत राज्य भर में मदिरा की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।
आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रदेश के सभी जिलों में स्थित देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह लाइसेंसी प्रतिष्ठान हो या गैर-लाइसेंसीकृत स्थल।
आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर शराब की बिक्री या परोसने पर भी सख्त रोक रहेगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।
शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारी इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री पर नजर रखने के लिए जिला कार्यालयों एवं संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़दस्ता और विशेष जांच दल भी गठित किए जाएंगे, जो जिले में स्थित शराब के अवैध संकलन स्थलों की जांच करेंगे।

*शहीद संजय यादव का बलिदान छत्तीसगढ़ के इतिहास में अमिट रहेगा: श्री विजय शर्मा*

0

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शहीद संजय यादव की प्रतिमा का अनावरण*

रायपुर, / उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रायपुर के टिकरापारा स्थित संजय नगर के शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शहीद श्री संजय यादव की प्रतिमा का अनावरण किया।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि शहीद संजय यादव का बलिदान छत्तीसगढ़ के इतिहास में अमिट रहेगा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से लड़ाई लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले का एहसान हम सभी पर है। उन्होंने कहा कि शहीद संजय यादव के परिवारजनों की बेहतर शिक्षा-दीक्षा के परिणामस्वरूप ही वे जीवन के सर्वाेच्च बलिदान देने के लिए आगे बढ़े।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार उन सभी शहीदों का स्मारक बनवाएगी, जिन्होंने अपने जीवन को लोकतंत्र और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक होगा।

गौरतलब है कि शहीद प्रधान आरक्षक श्री संजय यादव का जन्म 21 मार्च 1974 को जिला रायपुर के टिकरापारा, में हुआ। उनकी माता का नाम श्रीमती श्यामा बाई यादव और पिता का नाम श्री बरातु राम यादव है। बचपन से ही मेधावी और अनुशासित छात्र संजय यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा टिकरापारा के नुतन शासकीय स्कूल और खालसा स्कूल, रायपुर से प्राप्त की।

श्री संजय यादव ने 04 सितंबर 1998 को रायपुर नगर सेवा में भर्ती होकर 07 वर्षों तक सेवा दी। 2005 में वे जिला राजनांदगांव में जीडी आरक्षक के पद पर भर्ती हुए और पुलिस विभाग में अपनी सेवाएँ दीं। 2008 में उनके उत्कृष्ठ कार्य और नक्सली नेटवर्क को तोड़ने के कारण उन्हें आउट ऑफ प्रमोशन देकर प्रधान आरक्षक के पद पर प्रमोट किया गया।
12 जुलाई 2009 को शहीद संजय यादव ने राजनांदगांव क्षेत्र के मदनवाड़ा थाना मोहला के अंतर्गत कोरकटटी में नक्सली मुठभेड़ के दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद श्री विनोद चौबे के साथ अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की।

*राज्य स्तरीय उल्लास मेला रायपुर में 8 सितम्बर को*

0

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ*

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा राज्य स्तरीय उल्लास मेला*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेले में उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे। राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 8 सितम्बर को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

एससीईआरटी के संचालक श्री कटारा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय उल्लास मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित गतिविधियों के 10 स्टॉल लगाए जाएंगे। उल्लास साक्षरता अभियान के शुभारंभ और मेले का प्रसारण सोशल मीडिया के जरिए सभी ब्लॉक मुख्यालयों और पंचायत स्तर पर किया जाएगा।

श्री कटारा ने बताया कि राज्य में शिक्षा और साक्षरता के प्रति जनजागरण के लिए 01 सितंबर से 07 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण व एससीईआरटी के संचालक श्री राजेंद्र कुमार कटारा ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा। 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा के शिक्षार्थियों साक्षरता अभियान में योगदान के लिए उन्हें बोनस अंक भी दिया जाएगा।

*चुनाव प्रबंधन: विगत संपन्न चुनावों के अनुभव पर भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा व्याख्यान आयोजित*

0

*मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री रीना बाबा साहब कंगाले ने दिया व्याख्यान*

रायपुर, / भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त मुख्य सचिव श्री सुयोग्य कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज यहाँ सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम गृह में चुनाव प्रबंधन की चुनोतियां विगत चुनावो के अनुभव विषय पर व्याख्यान व परिचर्चा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ सुश्री रीना बाबा साहब कंगाले ने अपना व्याख्यान दिया। 2 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 के अधीन समितियों के असिसटेंट रजिस्ट्रार, रायपुर, संस्था के सोसायटी के रुप में पंजीयन किये जाने के उपरांत विधिवत भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ शाखा गठित की गयी है। जिसमें श्री सुयोग्य मिश्रा पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता एव श्रीमती इंदिरा मिश्रा तथा श्री अजय सिंह की उपअध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठित की गयी है। यह संस्था भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की नई दिल्ली स्थित मुख्य शाखा के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में यह संस्था एक स्वायत्त सोसायटी के रुप में छत्तीसगढ़ राज्य संबधित लोक प्रशासन के प्रबंधन प्रशिक्षण एवं सूचनाओं के प्रचार प्रसार की गतिविधियों संपादित करेगी एवं राज्य सरकार को अपेक्षित सहयोग प्रदान करेगी।

सुश्री रीना बाबा कंगाले ने अपने संबोधन में अवगत कराया कि वर्ष 2024 पूरे विश्व में चुनाव के दृष्टिकोण से एक ऐतिहासिक वर्ष होगा क्योंकि विश्व के 80 देशों के 4 बिलियन से ज्यादा लोग चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे एवं अपने राजनैतिक प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। भारत चुनाव के दृष्टिकोण से पूरे विश्व में एक आकर्षण का केंद्र होगा क्योंकि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में विशाल जनसंख्या के द्वारा मतदान के प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है। वैसे भी विगत विधान सभा एवं लोकसभा के भारत में हुये चुनाव का शांतिपूर्ण पूरा हो जाना अपने आप में विश्व के देशों लिये एक कौतुहल का विषय हो गया। इसमें छत्तीसगढ़ का भी विशेष योगदान है। क्योंकि इतनी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता तथा विशाल क्षेत्र में जो कि यूक्रेन, श्रीलंका, घाना जैसे देशों से भी बड़ा क्षेत्र है वहां लगभग 2 करोड़ मतदाताओं के द्वारा शांतिपूर्ण मतदान पूर्ण कराया जाना वास्तव में प्रशासन की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। विशेष रुप से बस्तर जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान का संपन्न होना हमारे जवानों एवं चुनाव में भाग लेने वाले सभी अधिकारी कर्मचारी एव मतदाताओं के समर्पण एवं जागरुकता का ही फल है। बिना उनके सहयोग एवं भाग्य के साथ दिये संभव नहीं है। यद्यपि हमारी टीम के द्वारा इतने बड़े चुनाव कार्य को एक आपदा प्रबंधन का कार्य मानकर काफी समय पूर्व से योजनाबद्ध तरीके से तैयारी के लिये अनवरत प्रयास से ही यह चमत्कार संभव हो सका है। वर्ष 2018 की तुलना में वोटिंग प्रतिशत में राष्ट्रीय लक्ष्य से ज्यादा विधान सभा के 76 प्रतिशत एवं लोक सभा में 78 प्रतिशत का लक्ष्य पहुँचना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार के वावजूद मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यह एक अभूतपूर्व सफलता है इसके लिये जवानों एवे मतदाताओं की इच्छा शक्ति की जितनी भी तारीफ की जाये कम है।

सर्वप्रथम सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव श्रीमती इंदिरा मिश्रा ने पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री सुयोग्य मिश्रा ने सुश्री रीना बाबा कंगाले के विभिन्न पदों पर कार्य करने की जानकारी दी एवं उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया कि सुश्री कंगाले के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने के विस्तृत अनुभव के साथ उन्हें विगत विधान सभा चुनाव 2023 में चुनाव प्रबंधन का कार्य सुचारु रुप से संपन्न करने हेतु बेस्ट परफार्मिंग स्टेट के लिये नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।

परिचर्चा में श्री अजय सिंह, श्री पी.सी. दलई श्री आर.एस. विश्वकर्मा, श्री ओंकार श्रीवास्तव श्री अनूप श्रीवास्तव सहित कई अधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। श्री अनूप श्रीवास्तव ने संस्था के प्रथम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये रीना बाबा कंगाले सभी प्रतिभागी अधिकारी एवं प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के आगे और सफल करने में सभी के सहयोग करते हुये यह कहा कि संस्था को लोक प्रशासन के संबंध में प्रभावी बनाने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे।