Home Blog Page 601

*राज्यपाल श्री डेका ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ*

0

रायपुर /राज्यपाल श्री रमेेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। षपथ के पष्चात् राज्यपाल श्री डेका एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने पुष्पगुच्छ से श्री उबोवेजा का अभिवादन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त श्री टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त श्री एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त श्री मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा श्री उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे।

*Justice (Retd.) Shri Inder Singh Uboweja sworn-in as Chhattisgarh’s new Chief Lokayukta*

0

*Governor Shri Deka and Chief Minister Shri Sai congratulate Shri Uboweja on new appointment*

Raipur/ Governor Shri Ramen Deka administered the oath of office to retired Justice Shri Inder Singh Uboweja as the Chief Lokayukta of the Chhattisgarh Lok Ayog at Raj Bhavan today. Shri Uboweja took the oath in the name of God. Additional Chief Secretary Smt. Renu Pillay presided over the oath-taking ceremony. Following the oath, Governor Shri Deka and Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai congratulated Shri Uboweja with floral boquet.

The ceremony was attended by Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, Assembly Speaker Dr. Raman Singh, MP Shri Brijmohan Agrawal, former MP Shri Sunil Soni, other public representatives, former Chief Lokayukta Shri TP Sharma, State Information Commissioner Shri NK Shukla, former Information Commissioner Shri Manoj Pawar, Director General of Police Shri Ashok Juneja, Governor’s Secretary Shri Yashwant Kumar, Chief Minister’s Secretary Shri P. Dayanand, Governor’s Legal Advisor Shri Bhishma Prasad Pandey, Joint Secretary Smt. Hina Animesh Netam, senior administrative and police officials, and the family members of Shri Uboweja.

*ग्राम लगरा पुलिस सहायता केन्द्र मोपका में हत्या करने वाले आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️तीन आरोपी भाइयों ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए मिलकर की थी हत्या

♦️दो आरोपी पहले किए गए थे गिरफ्तार, एक आरोपी जितेंद्र केवट घटना के बाद से था फरार

♦️आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड में

*आरोपी* – जितेंद्र केवट पिता स्व तिलक केवट उम्र 22 साल पता ग्राम लगरा पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा

आशीष कश्यप बिलासपुर‘-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19/08/24 को पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा मे सूचक संतोषी केवट ग्राम लगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थीं कि करीबन दोपहर 13:00 बजे आरोपी हेमंत, धर्मेंद्र और जितेन्द्र केवट ने जमीन विवाद एवं आरोपी लोग अपनी पिता (तिलक केवट) की हत्या का बदला लेने को लेकर पुरानी रंजिश रखते हुए तीनो भाई हेमंत केवट, धर्मेंद्र केवट और जितेंद्र केवट सभी पिता स्व तिलक केवट ने मिलकर उनके बेटा छत लाल केवट पिता संतोष केवट उम्र 30 वर्ष बजरंग चौक लगरा की लोहे की फरसा से मारकर हत्या कर दिए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था घटना दिनांक को प्रकरण के दो आरोपी हेमंत केवट और धर्मेंद्र केवट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण मे एक आरोपी जीतेन्द्र केवट घटना दिनांक से फरार था। जिसे विवेचना के दौरान दिनांक 25.08.2024 को मुखबिर से सुचना मिला की फरार आरोपी जितेंद्र केवट रतनपुर महामाया मंदिर के पास घूम रहे है। सुचना से वरिष्ठ अधिकारियो को हालत से अवगत करा कर निर्देशानुसार मौके पर जाकर घेराबंदी कर फरार आरोपी जितेन्द्र केवट को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया।आरोपी जितेंद्र केवट के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त लोहे की फरसा को आरोपी के घर मे स्थित धान कोठी से बरामद किया गया। प्रकरण मे आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी जितेंद्र केवट को आज दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यालय मे पेश किया गया |

*युवती से सामूहिक बलात्कार करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्‌तार।*

0

♦️पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*नाम आरोपी* –
01. बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल साकिन भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तुरी बिलासपुर
02. मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व. नारायण प्रसाद उम्र 53 साल साकिन मस्तुरी बस स्टैण्ड के पास थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

*आशीष कश्यप बिलासपुर*- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 01.04.2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू पिता रामफल साहू उम्र 42 साल साकिन वेद परसदा थाना मस्तूरी ने अपने तीन साथी रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैण्ड नहर पारा मस्तूरी, बबलू निवासी जयराम नगर एवं मेलू निवासी बस स्टेण्ड मस्तूरी के द्वारा प्रार्थिया को फिल्म इण्डस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर आरोपी रामायण साहू ने प्रार्थिया एवं उसकी सहेली निवासी कोरबा को अपने घर ले गया और रात्रि में आरोपी तथा उसके साथी रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने की बहाना से घुसे। पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया तब रामायण साहू ने पीडिता को मैं तुमको पसंद करता हूं कहकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया। पीडिता घटना दिनांक 01.04.2022 को ही थाना रिपोर्ट करने आ रही थी तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू एवं बबलू दोनों ने पीडिता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किये थे। और तुम लोगों का शादी करा देंगे कहकर गुमराह करते रहे। इस दौरान पीडिता 03 माह की गर्भवती हो गई। पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी रामायण साहू ने दिनाक 23.11.2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर प्रकरण में गिर० किया गया था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन पर बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल साकिन भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तूरी एव मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व० नारायण प्रसाद उम्र 53 साल साकिन बसन स्टेण्ड के पास वार्ड क० 4 गस्तूरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ०ग० का पता तलाश किया जा रहा था। जो आज दिनाक 26.08.2024 को पतासाजी कर उनके सकुनत में दबिश देकर पकडा गया है। जिनको घटना के सबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 26.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

जमीन मामले में भाइयो ने मिलकर की अपने ही दो सगे भाइयो की हत्या*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली,:-संक्षित विवरण इस प्रकार है कि ग्राम बुधवारा निवासी तोरण पाटले वी बेटों के बीच जमीन बटवारे को लेकर पूर्व से ही आपसी रंजीश एवं वाद विवाद था। तोरण पाटले के 07 लडके थे। भागबली, वकील, केजू, गाखन, रामबली, कौशल और नरेन्द्र।

जमीन बटवारे के विवाद को लेकर सभी भाई आपस में दी गुट में बटे हुये थे। इनका पिता तोरण पाटले अपने बेटा केजू पाटले, माखन पाटले, रागवली पाटले के तरफ था। कल दिनांक 25.08.2024 को थाना फास्टरपुर अन्तर्गत आने वाले ग्राम गीगतरा नै छटन

की तरफ जाने वाले मार्ग के पास भागबली पाटले, वकील पाटले, अपने खेत में काम कर रहे थे। पूर्व रंजीश के कारण भागबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटले के हत्या करने के उददेश्य से पूर्व से ही खेत से लगे माखन पाटले के घर में आरोपी केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, इनका पिता तोरण पाटले, माखन की पत्नी मिनाक्षी एवं रामबली की पत्नी रजनी, माखन का बेटा, माखन का ससुराल पक्ष का रिस्तेदार चित्रलेखा (केजू की पत्नी) लाठी डण्डा लेकर छुपे हुये थे। जैसे ही भांगबली पाटले, वकील पाटले, कौशल पाटल एवं वकील की पत्नी संतोषी खेत से निकल कर रोड में पहुंचे केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, माखन की पत्नी श्रीमति मिनाक्षी एवं रामबली की पत्नी रजनी, माखन का बेटा, इनका पिता तोरण पाटले, माखन का ससुराल पक्ष का रिस्तेदार लल्ला, चित्रलेखा (कंजू की पत्नी) हत्या करने की नियत से लाठी डण्डा से मारना चालू कर दिये इसी बीच केजू अपने ट्रेक्टर से भागबली, एवं वकील के उपर चढ़ा दिया। जिससे भागबली की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना प्राप्त होते ही श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरजा शंकर जायसवाल को घटना के संबंध में अवगत कराते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी एस.आर. घृतलहरे, एवं थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह एवं फास्टपुर थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकंश्वर जांगड़े अपने टीम के साथ तत्काल घटना स्थल पहुंचे। गांव में दोनों तरफ घेराबंदी एवं नाके बंदी कर आरोपी केजूराम, चित्ररेखा, रजनी, मिनाक्षी, माखन का बेटा को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही गंभीर रूप से घायल वकील पाटले एवं कौशल एवं संतोषी को तत्काल थाने के गाडी से पुलिस स्टाफ के साथ अस्पताल रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने पर वकील पाटले को भी मृत घोषित कर दिया गया। उपरोक्त घटना पर से थाना फास्टरपुर में अपराध कमांक 72/2024 धारा 103(1),109(1),191(2),191 (3), 190.61 (2) (a) बी.एन.एस (हत्या एवं हत्या का प्रयास, घातक हथियार के साथ

बलवा, अपराधिक षंडयत्र) का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

नाम 01 भागबली पाटले पिता तोरण पाटले उम्र 55 वर्ष

मृतको के

02 वकील पाटले पिता तोरण पाटले उम्र 45 वर्ष

घायलो के नाम 01 कौशल पाटले पिता तोरण पाटले उम्र 58 वर्ष

02 संतोषी पाटले पति वकील पाटले उम्र 40 वर्ष

गिरफ्तार आरोपी 01 केजूराम पाटले पिता तोरण पाटले

02 चित्रलेखा पति केजू पाटले 03

रजनी पति रामबली पाटले

04 मिनाक्षी पति माखन पाटले

05 माखन का बेटा

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक पारख राम साहू उप निरी. गिरजा शंकर यादव, सउनि विजय बंजारा, संतोष लोधी, सउनि शत्रुहन खूटे. प्र आर 63 मनोज सिंह, आर. अजय रावत, मंगल खाण्डे, राधेलाल धुव्र म.आर तारण मिरे, बबीता श्रीवास, का विशेष योगदान रहा।

*पत्नि के हत्यारे पति को गिरफ्तार कर मुंगेली पुलिस ने भेजा जेल।*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.08.2024 को सकुंतला साहू पति स्व. संजय साहू उम्र 40 वर्ष निवासी हीरालाल वार्ड मुंगेली ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी लड़की मनीषा साहू की शादी सामाजिक रीति रिवाज से ब्रम्हा साहू निवासी तिलक वार्ड मुंगेली से हुयी थी, शादी के बाद से आये शराब पीकर मारपीट तंग तुफान कर करता था, दिनांक 20.08.2024 को शाम 07.30 बजे इसकी पुत्री मनीषा फोन कर बतायी कि ब्रम्हा साहू गंदी गंदी गाली गलौज कर रहा है, मारपीट कर रहा है और जान से मार दूंगा कहकर धमकी दे रहा सूचना पर उसके घर जाकर देखे घर में कोई नही था, आसपास के लोगों से पता चला कि मनीषा को जिला अस्पताल ले गये है जिला अस्पताल मुंगेली जाने पर मनीषा को सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिये है कि रिपोर्ट पर अप.क. 332/24 धारा 296,351 (2), 115 (2) वीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आहिता मनीषा साहू पति ब्रम्हा साहू उम्र 19 वर्ष की ईलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में मृत्यु हो गयी। सिम्स अस्पताल बिलासपुर से बिना नंबरी मर्ग डायरी प्राप्त होने पर नंबरी मर्ग क. 41/2024 धारा 194 बीएनएसस कायम कर मर्ग डायरी मूल अपराध में संलग्न किया गया है। मर्ग जांच, प्रार्थीया गवाहो के कथन मुताबिक अपराध धारा 103 (1) बीएनएस जोड़ी गयी है। विवेचना के दौरान श्रीमान उ.म.नि./ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय गिरीजा शंकर जायसवाल एंव अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री एस० आर० घृतलहरे के निर्देश पर अविलम्ब कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को बरामद किया गया, आरोपी मेमोरेण्डम कथन में घटना दिनांक 20.08. 2024 को मृतिका से मारपीट करना एवं दुपट्टा से गला घोटना बताया जिससे मृतिका की ईलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में 23-24/08/2024 के रात्रि 12 बजे मृत्यु होना बताने एवं आरोपी के पेश करने घटना में प्रयुक्त दुपट्टा, बेल्ट को जप्त किया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है।

दस्तावेज़ में निगम के प्रभारी अधिकारी तेजनाथ सिंह, पीआर.आर.78 राजकुमार वर्मा, संरक्षक 129 टेकसिंह साहूकार, 185 मनोज टोनर, एम.आर. 174 बबीता श्रीवास एवं सैनिक भोपसिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा।

*सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका- जयंत मलैया विधायक निवास पर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला हुई आयोजित*

0

देवेश खरे सवांददाता दमोह की रिपोर्ट।

दमोह :- भाजपा सदस्यता अभियान 2024 दमोह विधानसभा की कार्यशाला का आयोजन पूर्व वित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ वही दमोह विधायक जयंत मलैया ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है जिसका निर्वाह वरिष्ठ, युवा, महिला सभी कार्यकर्ताओं को करना है संगठन ने पूरे देश में लक्ष्य निर्धारित किया है एक सितंबर से 25 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा उसी संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने सदस्यता अभियान को लेकर पहले कार्यशाला आयोजित करने उसके पश्चात सदस्यता अभियान चलाने की रूपरेखा निर्धारित की है हम सभी को भी पुनः अपनी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेनी है और अपने परिवार,मुहल्ले, वार्ड, मित्रों को भी भाजपा की सदस्यता दिलवाना है सदस्यता के लिए मिस्ड कॉल करके ऑनलाइन फार्म भरेंगे ऑनलाइन के साथ हम आवेदन के माध्यम से भी सदस्यता दिलवा सकते हैं महत्वपूर्ण यह है कि हम अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलवाये इस कार्यशाला आयोजन में अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

—————————————-

*मवेशी तस्करी करते हुए 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

0.आरोपियों के कब्जे से 20 नग भैस/भैसा एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन, नगदी रकम 10 हजार एवं मोबाईल को किया गया बरामद।

0.आरोपियों के विरुद्ध धारा 04, 06, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधि० 11 पशु कुरता अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।

मनोज साहू संवाददाता जांजगीर चापा की रिपोर्ट।

जांजगीर:- रविवार केई रात्रि में थाना जांजगीर पुलिस को मुखबीर से सुचना मिला कि एक वाहन में मवेशियों को भरकर ले जा रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर मुनुन्द मोड़ फोरलेन मे वाहन क्रमांक CG-04- NS 8825 वाहन को रोककर वाहन में सवार चालक को पूछताछ किया गया मौके पर आरोपी जितेन्द्र कुमार संकवार निवासी सत्ती पो. भोगनी थाना सत्ती जिला कानपुर (उ.प्र) द्वारा अपने मेमोरंडम मे जुर्म स्वीकार कर अपने साथी गुलजार अहमद के साथ अपने एक अन्य साथी के कहने पर उक्त वाहन को लेकर पामगढ़ जाने वहां वाहन मे 20 नग मवेशी लोड कराया तथा 10,000/- रूपये खर्च हेतु देकर तथा हेल्फर को 1000/- भत्ता देने वाहन का कोई कागज नही देने तथा मवेशी का कोई रसीद आदि नही होना बताया है वाहन आयसर डी.सी.एम. CG -04-NS 8825 मय चाबी तथा 20 नग भैस -भैसा नगदी रकम 10,000/- एक नग विवो मोबाईल, चालक लायसेंस को पेश करने तथा आरोपी गुलजार अहमदवार्ड नं. 24 आजाद चौक श्यामली थाना कोतवाली श्यामली जिला श्यामली (उ.प्र.) के द्वारा मोबाईल को पेश करने पर समक्ष गवाहो के बरामद किया गया है आरोपी 01. जितेन्द्र कुमार संकवार 02. गुलजार अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

—————————————-

*कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

0.थाना जांजगीर -चांपा पुलिस की कार्यवाही .

0.आरोपि के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

मनोज साहू संवाददाता जांजगीर चापा की रिपोर्ट।

जांजगीर:– विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपी कन्हैया यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 30 साल निवासी वार्ड न 15 बाजार पारा जांजगीर के कब्जे से 47 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4230 रुपये को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 26.08.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है इसी प्रकार थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपीया रामकुमारी छिपिया उम्र 40 साल निवासी अर्चनलाला चौक भोजपुर थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से 10 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 4250 रू को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपि के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

—————————————-

*महिला के साथ बुरी नियत रखकर अपने घर अंदर अश्लील हरकत कर बेइज्जत करने वाला आरोपी देवर गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

0

> महिला के साथ बुरी नियत रखकर अपने घर अंदर अश्लील हरकत कर बेइज्जत करने वाला आरोपी देवर गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

> नाम आरोपी – सुरेश कुमार सारथी पित्ता फिरतु राम सारथी उम्र 35 वर्ष साकिन सकर्रा थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.)

थाना मालखरौदा

अपराध के 0252/2024.

जिला सक्ती (छ.ग.)

धारा- 74 बीएनएस।

आनंद राठौर ब्यूरो शक्ति– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मालखरौदा क्षेत्रान्तर्गत महिला दिनाँक 25.08.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनोंक घटना 24.06. 2024 के दोपहर 2.30 बजे जब इसका पति घर पर नहीं था तो मामले की प्रार्थिया अपने पति को फोन करने अपने देवर सुरेश कुमार सारथी के घर फोन करने गयी थी तो आरोपी देवर सुरेश कुमार सारथी पिता फिरतु राम सारथी उम्र 35 वर्ष साकिन सकरां पिडिता को अकेला पाकर उसके प्रति बुरी नियत रखते हुये उसका हाथ बांह पकडकर उसको बिस्तर पर लेटा कर उसके साथ गलत हरकत करने लगा कि प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर तत्काल आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु० से०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी सुरेश कुमार सारथी पिता फिरतु राम सारथी उम्र 35 वर्ष साकिन सकर्रा थाना मालखरौदा जिला सक्ती का पत्ता तलाश कर आरोपी को दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्य वाही में थाना प्रभारी मालखरीदा निरीक्षक श्री राजेश पटेल, उप निरीक्षक सी०पी० कंबर, सउनि आदित्य प्रताप सिंह आर.क० 69 शिव गोपाल रात्रे, आर. क्र.242 बेठियार सिदार का विशेष योगदान रहा।