
रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मौसम विज्ञान केंद्र के छत्तीसगढ़ के प्रभारी डॉ. गायत्री वाणी और श्री कंदन मुर्मू ने सौजन्य मुलाकात की।
*राज्यपाल श्री रमेन डेका से मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. वाणी ने भेंट की*
*सूने मकान मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार।*
*सूने मकान मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया संतोषी चौहान पति बुधराम चौहान उम्र 35 वर्ष सा. सोमवारी बाजार बांकीमोंगरा थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि गजरा मोहल्ला एसईसीएल के क्वाटर बांकीमोंगरा में टीआई उषा मैडम के यहां खाना बनाने का काम करती हूं। कि दिनांक 03.08.24 के शाम को टीआई मैडम बिलासपुर जा रही हूं घर का देखभाल करना बोली थी कि दिनांक 25.08.24 के शाम 05.00 बजे क्वाटर में काम करने गयी तो देखी कि बाहर लोहा का गेट में ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर दरवाजा टूटा हुआ था तब अपने पति बुधराम को बताई दोनों अन्दर जाकर देखे तो घर का सामान बिखरा पड़ा था तथा घर में रखे एलईडी टीवी, गैस सिलेण्डर, एक नग गैस चूल्हा, एक नग इंडक्शन चुल्हा, एक नग मिक्सी, एक नग आयरन एवं घरेलू बर्तन कीमती 35000 रूप्य को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क. 138/2023 धारा- 305,331 (4) बीएनएस अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार थाना प्रभारी तेज प्रताप द्वारा अपनी बांकीमोंगरा पुलिस टीम एवं सायबर सेल कोरबा की टीम के साथ घटनास्थल का बारिकी से अवलोकन किया गया इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि कलीराम बरेठ अपने घर में बड़ा सा टीवी रखा है शायद चोरी का है कि सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा कलीराम बरेठ को तलब कर थाना लाया गया और पूछताछ करने पर उक्त घटना को कारित करना बताया जिसका मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपी की निशानदेही चोरी हुए सामान को आरोपी के घर से बरामद कर जप्त किया और कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
*राज्यपाल श्री रमेन डेका से विधायक सुश्री लता उसेंडी ने की सौजन्य मुलाकात*

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में कोंडागांव की विधायक सुश्री लता उसेंडी ने सौजन्य मुलाकात की।
*राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य महाप्रबंधक श्री वी.के. छबलानी ने भेंट की*

रायपुर,/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में बीएसएनएल सीजी टेलीकॉम सर्कल, मुख्य महाप्रबंधक श्री वी.के. छबलानी ने सौजन्य मुलाकात की।
*राज्यपाल श्री रमेन डेका से डॉ. कराबी ने भेंट की*

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में राष्ट्रीय संचालन समन्वयक टी.बी. उन्मूलन डॉ. कराबी एम. जी. मजूमदार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री फिदियस केरकेट्टा, डॉ सरला सिंघानिया उपस्थित थे।
*राज्यपाल श्री रमेन डेका से श्री जैन ने सौजन्य मुलाकात की*

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेेन डेका से आज राजभवन में खैरागढ़ के मनोहर गौशाला ट्रस्टी श्री अखिल जैन ने सौजन्य मुलाकात की।
*राज्यपाल श्री रमेन डेका से सांसद श्री बघेल ने सौजन्य मुलाकात की*

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन मे दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने सौजन्य मुलाकात की।
*राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किए महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के दर्शन*

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ के समस्त वासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कीं। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।
*पुणे में तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ओबीसी एससी एसटी मैनेरिटी मीटिंग 23 अगस्त से 25 अगस्त तक शानदार तरीके से सम्पन्न*

पुणे में तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ओबीसी एससी एसटी मैनेरिटी मीटिंग 23 अगस्त से 25 अगस्त तक शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ जिसमे छत्तीसगढ़ से मैं वैज्ञानिक कीर्ति कश्यप पत्नी पेट्रोकेमिकल इंजिनियर वंदना कश्यप पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आर पी साहू जी पूर्व चीफ इंजीनियर छत्तीसगढ़ राम जी सिंग जी वर्तमान चीफ इंजीनियर अनिल बनज जी पूर्व अपर कलेक्टर विश्वाश मेश्राम जी गायकवाड जी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की बधाई देते हुए समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे।
उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।











