Home Blog Page 600

*Chief Minister Shri Sai extends wishes to sports enthusiasts on National Sports Day*

0

*Honours the legacy of Hockey legend Major Dhyanchand on his birthday*

Raipur // Chhattisgarh’s Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai extended his best wishes to the people of Chhattisgarh and sports enthusiasts on National Sports Day observed on August 29.

Shri Sai said that this day is celebrated annually in honour of Major Dhyanchand, widely revered as the “wizard of hockey,” to commemorate his contributions to the sport.

Recalling the contribution of Major Dhyanchand in the field of hockey , Shri Sai said that Dhyanchand ji displayed his amazing sports talent in hockey and is mostly remembered for his goal-scoring feats. He made India proud by winning three gold medals for the country in the Olympics.

Chief Minister Shri Sai said that sports have great significance in life. Sports develop qualities like leadership, dedication, and discipline in one’s personality which help to succeed in every field of life.

The Chief Minister said that the Chhattisgarh government is making every effort to encourage and advance the sports talent of the state. He said that there are immense possibilities in the field of sports for the youth. In Chhattisgarh, international level sports infrastructure has been created, including the formation of Sports Development Authority, to develop players at national and international level.

*देशव्यापी साक्षरता सप्ताह एक सितम्बर से*

0

रायपुर, / राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू किए गए उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से 1 से 8 सितम्बर 2024 तक देशव्यापी साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षा और साक्षरता पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साक्षरता सप्ताह का समापन 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बताया कि इस साक्षरता सप्ताह के दौरान, पूरे देश भर में, जिला, ब्लॉक, नगरीय क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों के साथ-साथ प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बुनियादी साक्षरता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, और सतत् शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन 01 सितम्बर को उल्लास रथ की रवानगी और शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न सेमिनार व सम्मेलन का आयोजन, दूसरे दिन 02 सितम्बर को समस्त शैक्षणिक संस्थानों में उल्लास ‘सबके लिए शिक्षा’ पर केन्द्रित गीत, नृत्य, पेंटिंग जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, तीसरा दिन 03 सितम्बर को पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों में उल्लास कार्यक्रम पर चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी तरह चौथे दिन 04 सितम्बर को उल्लास महिला साक्षरता पर केंद्रित कार्यक्रम और व्यावसायिक कौशल पर आधारित सामग्री का प्रदर्शन, पांचवां दिन 05 सितम्बर को शैक्षणिक संस्थानों में उल्लास नवभारत साक्षरता पर केन्द्रित थीम पर भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन, छठवां दिन 06 सितम्बर को नवाचारी गतिविधियों का प्रदर्शन और सतत शिक्षा पर केंद्रित कार्यक्रम, सातवां दिन 07 सितम्बर को शैक्षणिक संस्थाओं में उल्लास साक्षरता रैली का आयोजन एवं अंतिम दिवस 08 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में 1360 करोड़ रूपए की लागत के भालुमुड़ा-सारडेगा रेल परियोजना की स्वीकृति मिलने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई*

0

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में 1360 करोड़ रूपए लागत की भालुमुड़ा-सारडेगा रेल परियोजना की मंजूरी मिलने पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित भालुमुड़ा से ओड़िसा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन की मंजूरी दिए जाने से छत्तीसगढ़ में मौजूदा रेल नेटवर्क का विस्तार होने के साथ ही बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों की देश के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का विकास होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा से ओडिसा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन परियोजना से 25 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होगा और 84 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी जो 3.4 करोड़ वृक्षों के रोपण के तुल्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, चूना पत्थर आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन की स्वीकृति से छत्तीसगढ की देश के अन्य राज्यों से सीधी कनेक्टिविटी बनेगी, आवागमन में सुधार होगा तथा भारतीय रेलवे की दक्षता और सेवा संबंधी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 6,456 करोड़ रुपये की कुल अनुमानित लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे 4 राज्यों के 7 जिलों में लागू की जाने वाली तीन परियोजनाएं भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 300 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। इन परियोजनाओं से दूर-दराज़ के इलाकों को आपस में जोड़कर लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार लाने, मौजूदा लाइन क्षमता बढ़ाने और परिवहन नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा जिससे तेजी से आर्थिक विकास होगा। मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को आसान बनाएगा और भीड़भाड़ को कम करेगा, जिससे भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्त खंडों पर बेहद जरूरी बुनियादी ढांचे का विकास होगा।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय श्रीमती झिंगिया उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित की*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम केंदुडीही पहुंचकर वहां केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल उरांव की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती झिंगिया उरांव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती झिंगिया उरांव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री जुएल उरांव और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जब वर्ष 1999 में प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने पहली बार आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय के पहले मंत्री श्री जुएल उरांव बने। उन्होंने श्री उरांव के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को याद करते हुए कहा कि श्री जुएल उरांव उनके बड़े भाई जैसे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय जब सांसद थे, तब श्री उरांव ने उनके संसदीय क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों के लिए राशि दी।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती झिंगिया उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे उनकी धर्मपत्नी का बड़ा योगदान होता है। बीते वर्षों में हमारे भाई जुएल उरांव जी ने जनहित में जो काम किए हैं, उनमें हमेशा भाभी जी सहभागी रहीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी भी मुख्यमंत्री के साथ थीं।

*नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी पवन कुमार बरगाह उम्र 20 वर्ष साकिन पीपरसत्ती थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366 क, 376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

* नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिग बालिका को आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 396/2024 धारा 363, 376 भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया।

प्रकरण के आरोपी को उसके सकुनत पर घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर घटना के संबंध मे पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किए जाने एवं आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.08.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि दाऊलाल बरेठ, म.प्र.आर. अनिता पाटले, आरक्षक शेषनारायण साहू, बृजपाल बर्मन का सराहनीय योगदान रहा।

*तोता एवं अन्य अनुसूचित वन्यजीव 07 दिवस में वन विभाग को सौंपे*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संशोधित मई 2022 के अंतर्गत तोते एवं अन्य अनुसूचित पक्षियों को कैद में रखना तथा खरीदी बिक्री करना अपराध की श्रेणी में आता है, जिसमें कारावास (03 वर्ष तक) एवं जुर्माने का प्रावधान है। कोरबा वनमण्डलाधिकारी ने जिले में जिनके पास तोते एवं अन्य अनुसूचित पक्षी, वन्यजीव हैं वे 07 दिवस के भीतर (सहायक वन संरक्षक) उपवनमण्डलाधिकारी श्री आशीष खेलवार मोबाइल नंबर 9039165652, 9770287100 से संपर्क कर पक्षियों एवं वन्यजीव को सौंपने अथवा निकटतम शासकीय चिड़ियाघर में सौंपने की अपील की है। साथ ही ऐसे पक्षी जो स्वस्थ हैं, जिन्हें प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में छोड़ा जा सकता है उन्हें यथाशीघ्र छोड़ने कहा गया है। वनमण्डलाधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार किसी भी स्थान पर अनुसूचित पक्षियों एवं वन्यजीवों की खरीद-बिक्री अथवा घर में पालन किए जाने की सूचना टोल फ्री नंबर 18002337000 पर दी जा सकती है।

*स्कूलों और अस्पताल के आस पास के पानठेलो को हटाएं : कलेक्टर*

0

*बिना अनुमति के गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश*

*टीएल बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा है कि स्कूल और अस्पताल की बाउंड्री से 100 मीटर के आस पास पान ठेले नहीं होने चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि इसका निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में जगह -जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा है। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज इस टीएल की बैठक में दिए। उन्होंने अस्पताल और स्कूल से बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने कहा। कलेक्टर ने आज टीएल बैठक में लंबित मामले और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विगत दिनों एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों का निरीक्षण किया गया। बिना अनुमति के गायब रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने संबंधित विभागों को कहा है। उन्होंने शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 1 से 15 सितंबर तक विशेष शिविर आयोजित करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के ताजा हालात की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इससे निपटने के अलर्ट रहने कहा। कलेक्टर ने खेती किसानी की भी जानकारी ली। कलेक्ट्रेट के प्रतिलिपी शाखा को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में पोषण चौपाल लगाया जाएगा और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। बच्चों का वजन लेकर उनके पोषण स्तर की जांच की जाएगी। माताओं को पोषण के विषय में जानकारी दी जाएगी। पोषण माह में विभिन्न गतिविधियों के द्वारा लोगों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कृमि की दवाई दी जाएगी।

*कवर्धा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: कार से नगदी रकम चोरी करने वाले शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

रायपुर से कवर्धा पहुंचे व्यवसायी के कार में रखी 2,22,200/- रुपये की रकम चुराने वाले शातिर चोरों को कवर्धा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ड्राइवर सौरभ राहुलकर और उसके दो साथी, लोकेश मिरझा और एक विधि से संघर्षरत बालक ने इस घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,01,200/- रुपये, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जप्त किए।

*जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं: मंत्री श्री केदार कश्यप*

0

*भानपुरी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व में शामिल हुए वनमंत्री*

रायपुर, / वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने आज बस्तर के ग्राम भानपुरी में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा झूला झुलाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

वनमंत्री श्री कश्यप ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली आए। हम सभी कृष्ण की लीलाओं से प्रेरणा लें और अपने जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं। समस्त जगत भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हों और सभी अपने जीवन को सकारात्मकता से भरें। यही मंगल कामना है।

यह कार्यक्रम तुलसी महिला मंडल के द्वारा आयोजित किया गया था। मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भानपुरी, करंदोला सहित आसपास के लोग सम्मिलित हुए।

Raipur: * Villagers of Kunkuri Assembly paid courtesy visit to Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

0

*The villagers and Panch received approval for the community building in their villages*

Raipur/ Local representatives from the Kunkuri Assembly on Monday paid a courtesy visit to Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai to discuss community concerns and strengthen their collaborative efforts. The meeting provided an opportunity to express gratitude and explore ways to address local issues effectively.

As per information, following the annual year trend, Panchs of Tamasingha, Bandarchua and dependent villages of Jashpur districts go on a tour to different areas of the state annually with their families. In this series, the delegation of Panchs along with their families, visited Chief Minister Shri Sai. Before meeting Shri Sai the delegation had already visited places like Maa Bamleshwari Temple Dongargarh, Shaheed Veer Narayan Singh Stadium, Jungle Safari, Ram Mandir and Purkhauti Muktangan in Nava Raipur.

Hence, during the meeting the Chief Minister informed the villagers about the approval of the community building and discussed about providing the necessary infrastructure for children’s sports.

Elaborating on rainfall and agriculture discussion, Shri Sai said that this year has seen favorable rainfall, which is expected to result in a strong yield. Shri Sai said that there is a problem of water in Kunkuri and surrounding areas, hence irrigation related issues and potable water projects will be addressed in near future and prompt actions will be taken to rectify the problems.

Eventually, villagers shared interesting experiences about their visit with the Chief Minister. The Chief Minister enquired about everyone’s well-being and talked about many things related to the village including rainfall, farming and relevant issues. Sarpanch of village Tamasingha Shri Sanket Sai Pankra was also present on this occasion.

Appreciating Shri Sai’s humble personality, the villagers said that Shri Sai’s personality had been genuine like this since the beginning, irrespective of his status and lifestyle he always had an attachment with his area and his people. Even while being an MP, he remained engaged in the development of the area and this approach has not changed even today. On this occasion, Shri Sayanand Ram, Smt. Suchita Lakra, Secretary Shri Anurag Tiwari, Smt. Livavati Bai along with other public representatives and villagers were present.