Home Blog Page 599

*राजभवन कर्मी के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल श्री डेका ने दी श्रद्धांजलि*

0

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजभवन सचिवालय में कार्यरत टेलीफोन ऑपरेटर श्री राजेश सुधाकर के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक सभा आयोजित कर मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों का सामना करने के लिए ज्यादा सक्षम होना होगा-राज्यपाल श्री रमेन डेका*

0

*मौसम विज्ञान विभाग की कार्यशाला का उद्घाटन किया राज्यपाल ने*

रायपुर, / जलवायु परिवर्तन आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। हमें इसके प्रतिकूल प्रभावों का सामना करने के लिए ज्यादा सक्षम और तैयार होना होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग इस वर्ष अपनी सेवाओं का 150 वां वर्ष मना रहा है। इस उपलक्ष्य में विभाग के हितधारकों की एक दिवसीय कार्यशाला आज न्यू सर्किट हाउस रायपुर के कन्वेंशन हॉल में आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किया।

इस अवसर पर श्री डेका ने विभाग की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अथक सेवाओं के कारण आज हम प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु परिवर्तन से जुड़े जोखिमों का बेहतर तरीके से सामना कर पा रहे है।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़, फसलों और कृषि पद्धतियों की विविध श्रृंखला वाला एक महत्वपूर्ण कृषि उत्पादक राज्य है, जो दक्षिण में बस्तर पठार से लेकर राज्य के मध्य भाग में महानदी बेसिन के उपजाऊ मैदानों और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पहाड़ी क्षेत्र तक भिन्न है। हमारी खेती में मौसम विज्ञान का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे किसानों को मौसम की सटीक जानकारी से बहुत सहायता मिलती है। छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य में यह जानकारी अत्यंत उपयोगी है।

राज्यपाल ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान की सटीकता में निरंतर बढ़ोत्तरी हुई है जो सुनामी, चक्रवात जैसी आपदाओं के दौरान जान-माल की हानि को कम करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि मौसम का पूर्वानुमान, एक आम नागरिक के पारिवारिक समारोह से लेकर अनेक सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में उपयोगी है।

राज्यपाल ने रायपुर में स्थापित मौसम विज्ञान केंद्र के कार्यो की भी सराहना की। उन्होेंने कहा कि यह राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक मौसम की जानकारी और पूर्वानुमान को प्रसारित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। केंद्र मौसम द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ न केवल किसान, बल्कि आपदा प्रबंधन, विमानन, वन संसाधन, शहरी योजना, खनन, परिवहन, स्वास्थ्य, भारतीय वायुसेना, सुरक्षा बल और आम जनता भी उठा रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग आने वाले वर्षों में अपने मिशन को सफलता पूर्वक पूरा करता रहेगा और देश को मौसम और जलवायु सेवाओं में एक वैश्विक शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

कार्यक्रम में भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने विभाग की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर गिरीश चंदेल ने मौसम विभाग के सहयोग से कृषि व किसानों के हित में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन मौसम विज्ञान केन्द्र रायपुर की प्रमुख अधिकारी श्रीमती सामंति सरकार ने दिया।

इस अवसर पर मौसम विज्ञान विभाग के हितधारक, केन्द्र एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, मौसम वैज्ञानिक, विद्यार्थी उपस्थित थे।

*राज्यपाल श्री रमेन डेका से डॉ. संजय अलंग ने सौजन्य भेंट की*

0

रायपुर, /राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में सेवा निवृत्त (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी डॉ. संजय अलंग ने सौजन्य भेंट की।

*दीपका पुलिस ने दो डीजल चोर को किया गिरफ्तार, साथ में खरीददार भी पकड़ाया*

0

*चोरी के डीजल को खपाते थे जेसीबी में*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरक्षा प्रभारी धनाराम सूर्यवंशी एसईसीएल गेवरा परियोजना का थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.08.2024 को शाम लगभग 07:00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि गेवरा खदान के भठोरा फेस में एक कैम्पर वाहन में दो व्यक्ति डोजर मशीन से डीजल चोरी कर कैम्पर में भाग रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के भठोरा फेस की तरफ जाते समय एक कैम्पर वाहन तेजी से आते हुये दिखा जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पकडे गये दोनो डीजल चोर से पुछताछ किये कैम्पर में 04 नग 35 लीटर वाले जरिकेन में पुरा भरा हुआ डीजल एक कैम्पर वाहन क्रमांक CG 12 BG 4219 उसमें भरा 35 लीटर वाले 04 नग जरिकेन में पुरा भरा कुल 140 लीटर डीजल 02 खाली जरिकेन एक डीजल निकालने का पाइप और बोलेरो वाहन क्रमांक CG12 BF 0879 कुल कीमती करीबन 824000 रूपये तथा दो डीजल चोर 01. फुलेश्वर कश्यप पिता रामायण प्रसाद कश्यप उम्र 31 वर्ष साकिन बम्हनीकोना थाना हरदीबाजार जिला कोरबा छ.ग. 02. व्यक्ति उमाशंकर राठौर पिता परमेश्वर राठौर उम्र 20 वर्ष साकिन रलिया थाना हरदीबाजार जिला कोरबा छ.ग. को थाना गया। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण को दिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिदार्थ तिवारी (भा०पु० से०), अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू.बी. एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री श्री रविन्द्र कुमार मीना (भा०पु० से०) को प्रकरण के हालात से अवगत कराकर उनके निर्देशन, मार्गदर्शन पर थाना दीपका में अपराध क्रमांक 265/2024 धारा 303 (2), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अरोपियो से पुछताछ करने पर चोरी किए डीजल मे से 105 लीटर डीजल को जेसीबी कमांक CG12 U 1285 के आपरेटर उमेश पटेल को बिक्री करना बताया है। जेसीबी आपरेटर उमेश पटेल को जेसीबी के साथ थाना तलब कर पुछताछ किया गया जो आरोपीगण से 35 लीटर वाले तीन जरिकेन में कुल 105 लीटर डीजल को खरदीना और जेसीबी कमांक CG12 U 1285 में डालना बताया है। डीजल खरीददार आरोपी उमेश पटेल को पेश करने पर उक्त जेसीबी को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 317 (2) बीएनएस का पाए जाने से धारा 35 (1) (b) (ii) बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया है। आरोपिगण फुलेश्वर कश्यप और उमाशंकर राठौर के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 28.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। डीजल चोरी के विरुद्ध थाना दीपका पुलिस द्वारा लगातर कार्यवाही किया जा रहा है।

*जल जीवन मिशन के कार्यों को समय पर पूर्ण करने निलंबित अधिकारियों के बदले उस क्षेत्र में पहले से ही मिशन का काम कर रहे अधिकारियों को सौंपा गया है प्रभार*

0

*लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन का काम समय-सीमा में पूर्ण करने किए जा रहे सभी उपाय*

*प्रदेश में अब तक 79 प्रतिशत काम पूर्ण, 39 लाख से अधिक घरों में नल से पहुंच रहा पेयजल*

रायपुर.  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेश में जल जीवन मिशन का काम समय-सीमा में पूर्ण करने सभी उपाय किए जा रहे हैं। मिशन के कार्यों में गति लाने लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही प्रगतिरत कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। कार्य के प्रति उदासीन और गलत रिपोर्टिंग करने वाले छह जिलों के कार्यपालन अभियंताओं के विरूद्ध निलंबन और चार जिलों के कार्यपालन अभियंताओं के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई पिछले महीने की गई है। जल जीवन मिशन के कार्यों को समय पर पूर्ण करने निलंबित अधिकारियों के बदले उस क्षेत्र में पहले से ही मिशन का काम कर रहे अधिकारियों को प्रभार सौंपा गया है।

जल जीवन मिशन के कार्यों में कसावट और तेजी लाने निलंबित कार्यपालन अभियंताओं के स्थान पर नवीन कार्यपालन अभियंताओं की पदस्थापना की गई है। चार जिलों में सहायक अभियंताओं को प्रभारी कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है। इन चारों सहायक अभियंताओं के पहले से ही उन क्षेत्रों में कार्यरत रहने से उन्हें मिशन के कार्यों और क्षेत्र की बेहतर जानकारी है। इन सहायक अभियंताओं की पदस्थापना से बेहतर कार्य प्रगति की संभावनाओं को देखते हुए ही इनका चयन किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या प्रभारवाद को प्रश्रय नहीं दिया गया है, वरन् कार्य की गंभीरता, महत्व और कार्य-पूर्णता की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए प्रभार सौंपे गए हैं। किसी अन्य क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी को पदस्थ करने पर उसे क्षेत्र को जानने एवं कार्य पूर्ण कराने के लिए वातावरण को समझने में समय लग सकता था। चूँकि मिशन का कार्यक्रम समयबद्ध है, इसलिए वरिष्ठता के स्थान पर स्थानीय स्तर पर प्रभावी व्यवस्था और कार्य-पूर्णता के लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ की 11 हजार 658 ग्राम पंचायतों के 19 हजार 657 गांवों में हर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। राज्य के सभी गांवों के प्रत्येक घर में नल के माध्यम से शुद्ध जल प्रदान करना एक अति विस्तारित कार्य है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में कोरोना महामारी की वजह से और उसके बाद विभागीय निविदा प्रक्रिया असफल होने के कारण छत्तीसगढ़ में इस मिशन की शुरूआत वर्ष 2019 के स्थान पर 2021 में हुई। मिशन के लिए पांच वर्षों के स्थान पर छत्तीसगढ़ को तीन वर्ष का ही समय उपलब्ध हो पा रहा है। इसके कार्यों को सीमित समय में पूर्ण किया जाना है। मिशन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को दिसम्बर-2024 तक पूर्ण किया जाना है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन को समय पर पूर्ण करने सभी उपाय किए जा रहे हैं। विभाग में अभियंताओं की कमी के बावजूद सभी जिलों में तेजी से कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं। उप अभियंताओं के कुल स्वीकृत पदों के विरुद्ध अभी केवल 25 प्रतिशत ही कार्यरत हैं। चूँकि कार्यावधि कम है और कार्यों की संख्या ज्यादा है, इसलिए विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ वांछित प्रगति को प्राथमिकता में रखकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में अब तक जल जीवन मिशन का 79 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। प्रदेश में 50 लाख पांच हजार 111 घरों में नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 39 लाख 35 हजार 597 घरों में पाइपलाइन के जरिए पेयजल पहुंच रहा है। राज्य के 16 जिलों में मिशन का 80 प्रतिशत से अधिक काम पूर्ण कर लिया गया है। वहीं 3600 गांवों के हर घर में नल से जल की आपूर्ति हो रही है।

*उद्योग मंत्री श्री देवांगन 29 अगस्त को बालोद जिले के प्रवास पर*

0

रायपुर, / प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन गुरूवार 29 अगस्त को एक दिवसीय बालोद प्रवास पर रहेंगे। इसके अलावा वे राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य खेल अंलकरण समारोह में भी शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केबिनेट मंत्री श्री देवांगन दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित राज्य खेल अंलकरण समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात् अपरान्ह 2 बजे शंकर नगर रायपुर से बालोद के लिए रवाना होकर शाम 4 बजे जिला मुख्यालय बालोद पहुंचेंगे। वहां वे टाउनहॉल बालोद में आयोजित देवांगन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात् शाम 5.40 बजे बालोद से रवाना होकर देर शाम 7.40 बजे रायपुर लौट आयेंगे।

*Director of Health Services Shri Rituraj Raghuwanshi holds a review meeting to assess the status of health services across various districts in the state on August 28*

0

*Director of Health Services Shri Raghuwanshi reviews the current situation of diarrhoea and H1N1 cases across the state*

*Director of Health Services Shri Raghuwanshi instructs district administration officials to implement precautionary measures to address the prevalent diseases in the state*

Raipur, //Following the directive of Health Minister Shri Shyam Bihari Jaiswal, Director of Health Services Shri Rituraj Raghuwanshi conducted a video conference on August 28 to review the health services across various districts. He instructed district administration officials to implement precautionary measures to address the prevalent diseases in the state. Chief Medical and Health Officers, Civil Surgeons, and Chief Superintendents of hospitals from various districts attended the meeting.

The primary focus of the meeting was to assess the current situation of diarrhoea and H1N1 cases, alongside the preparedness for their prevention and treatment. Shri Raghuwanshi also reviewed the status of malaria, dengue, Japanese encephalitis, and snakebite cases, evaluating the readiness of the health services to combat these diseases. Further, he reviewed the district-wise availability of medicines and consumables, particularly focusing on high-risk pregnancy cases under maternal health, maternal death audits, the current state of TB cases and related medication availability, immunisation progress, and the screening efforts under the Mission to eliminate sickle cell anaemia. He also discussed the status of bonded doctors joining their posts, the release of transferred doctors, and the condition of Opioid Substitution Therapy (OST) centres under NACO.

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai Pays Tribute to Late Mrs. Jhingiya Oraon*

0

Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai today visited Kendudihi village in Sundargarh district, Odisha, to attend the condolence meet of Late Mrs. Jhingiya Oraon, wife of Union Tribal Affairs Minister Mr. Jual Oraon. Chief Minister offered floral tributes at the portrait of Late Mrs. Jhingiya Oraon and expressed his condolences to Shri Jual Oraon and his family.

Chief Minister Shri Sai said that when Late Shri Atal Bihari Vajpayee became the Prime Minister in 1999, he established the Ministry of Tribal Affairs for the first time, appointing Shri Jual Oraon as its inaugural minister. Recalling his close association with Shri Oraon, Chief Minister Shri Sai said that Shri Jual Oraon has always been like an elder brother to him. He further mentioned that during his tenure as a Member of Parliament, Shri Oraon allocated significant funds for various developmental projects in his parliamentary constituency.

While paying homage to late Mrs. Jhingiya Oraon, Chief Minister acknowledged the crucial role of a spouse in any individual’s success. He acknowledged that the public welfare work undertaken by Shri Jual Oraon in recent years always had the active support of his wife.

The event was also attended by Chhattisgarh’s Minister of Agriculture and Tribal Welfare, Shri Ramvichar Netam, and former Minister, Ms Lata Usendi, who accompanied the Chief Minister.

*राज्य खेल अलंकरण समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय 29 अगस्त को राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत*

0

*पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी जाएगी 76 लाख की पुरस्कार राशि*

*पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रूपए*

*खिलाड़ियों को मिलेंगे, 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए*

*अलंकरण समारोह पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुरूवार 29 अगस्त 2024 को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्व श्री राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, गुरू खुशवंत साहेब होंगे।

कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी जाएगी 76 लाख रूपए की पुरस्कार राशि, पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रूपए की राशि इस तरह खिलाड़ियों को मिलेंगे 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए शामिल हैं।

*जनता की सेवा में सदैव तत्पर है विष्णु देव सरकार: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े*

0

*बीरपुर कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं*

*त्वरित निराकरण के दिए निर्देश*

रायपुर, /महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा सूरजपुर जिले के बीरपुर स्थित निज निवास में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुंचे। श्रीमती राजवाड़े ने व्यक्तिगत रूप से हर व्यक्ति की समस्या को सुना और उसे समझने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था, ताकि लोग अपनी समस्याओं को बिना किसी बाधा के सीधे मंत्री जी तक पहुंचा सकें।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा, हमारी सरकार जनता के प्रति पूरी तरह से जवाबदेह है। आपकी समस्याएं हमारी समस्याएं हैं, और उनका समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। जनदर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम जनता से सीधा संवाद करें और उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं का निराकरण तय समय सीमा में करना होगा, और उनके प्रति जवाबदेह रहना होगा।

जनदर्शन कार्यक्रम में मंत्री ने विशेष रूप से कमजोर वर्गों, वृद्ध नागरिकों और महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान दिया। श्रीमती राजवाड़े ने महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की और उन्हें इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जनदर्शन कार्यक्रम के समापन पर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, ष्हमारी सरकार हर नागरिक की सेवा के लिए तत्पर है। आप अपनी समस्याओं को निःसंकोच हमारे सामने रखें, और हम उन्हें हल करने का पूरा प्रयास करेंगे। यह कार्यक्रम हमारी प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है कि हम जनता के साथ मिलकर उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के जनदर्शन कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके ।अंत में, उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित दौरे करें और जनता की जरूरतों का समय पर समाधान करें।