Home Blog Page 598

*शासकीय उचित मूल्य के दुकान में शासकीय चावल,शक्कर, नमक का हेरफेर करने वाले आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️ *शासकीय उचित मूल्य के दुकान में हेरफेर करने वाले 2 संचालक सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में*

♦️ *दोनो आरोपियों द्वारा अलग-अलग दुकानों में कुल 42 लाख रू. का राशन सामाग्री का किये हैं गबन*

♦️ *रिपोर्ट के कुछ घंटों के भीतर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

*नाम आरोपी:-*
01. अजय कुमार मिश्रा पिता स्व. रामनाथ मिश्रा उम्र 56 वर्ष निवासी मुक्तिधाम चौक नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
02. केदारनाथ मिश्रा पिता स्व. रामनाथ मिश्रा उम्र 69 वर्ष निवासी मुक्तिधाम चौक नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धीरेन्द्र कश्यप पिता बंशीलाल कश्यप उम्र 36 वर्ष, खाद्य निरीक्षक शाखा, कलेक्टर कार्यालय जिला बिलासपुर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि *वार्ड क्रमांक 62 शास्त्री नगर मुक्तिधाम चौक सरकण्डा* में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुषमा उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष सह विक्रेता श्री अजय कुमार मिश्रा के उचित मूल्य के दुकान का भौतिक सत्यापन एवं जांच करने पर अजय कुमार मिश्रा द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान सुषमा उपभोक्ता भण्डार में शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् भण्डारित किये गये खाद्यान्न का 649.86 क्विंटल चावल, 22 क्विंटल शक्कर, एवं 7.62 क्विंटल रिफाइंड नमक जिसका बाजार मूल्य 31,86,252/- रू. है को हेरफेर कर अमानत में ख्यानत किया गया है।
इसी प्रकार *वार्ड क्रमांक 65 संत नामदेव नगर सरकण्डा* में संचालित शासकीय उचित मूल्य के दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के भौतिक सत्यापन करने पर दुकान के पदाधिकारी एवं संचालक कैलाशनाथ मिश्रा द्वारा 268.74 क्विंटल चावल, 3.16 क्विंटल शक्कर एवं 3.94 क्विंटल रिफाइंड नमक जिसका बाजार मूल्य 10,20,169/- रू. को हेरफेर कर अमानत में ख्यानत किये हैं। प्रार्थी के उक्त पृथक-पृथक लिखित रिपोर्ट पर अप.क्र. 987/24 एवं 988/24 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं 409 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गए। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं सीएसपी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी अजय कुमार मिश्रा एवं कैलाशनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी झारखण्ड विधानसभा चुनाव में 2 जिले के 6 विधानसभा का बनाया प्रवासी प्रभारी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है आज झारखण्ड प्रदेश भाजपा कार्यालय में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के नेतृत्व में विधानसभा प्रवासी प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित अन्य प्रदेशों के प्रवासी प्रभारी सम्मिलित हुए विदित हो कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता को देखते हुए झारखण्ड विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है पार्टी ने भावना बोहरा को झारखण्ड के पूर्वी सिंह भूमि और जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत आने वाले 6 विधानसभा बहरागोड़ा घाटशिला,पोटका,जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के प्रवासी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है इसके पूर्व भी भावना बोहरा को 2024 लोकसभा चुनाव में झारखण्ड के गोड्डा लोकसभा का प्रवासी प्रभारी बनाया था जहाँ से भाजपा के निशिकांत दुबे ने बड़ी जीत हासिल की थी इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मैं केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूँ की उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है इसके पूर्व भी लोकसभा चुनाव में मुझ पर विश्वास जताते हुए पार्टी द्वारा गोड्डा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी थी जिसे मैनें पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन किया और इस बार भी मैं पूरे समर्पण भाव से पार्टी की विचारधारा, विकास नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों एवं जनहित की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य करुँगी भाजपा ने हमेशा ही सबका साथ,सबका विकास का उद्देश्य लेकर चलने वाली पार्टी है इस चुनाव में भी हम इसी उद्देश और जनता के हित को लेकर अपनी बातें उनके समक्ष रखेंगे और पिछले चुनाव से भी अधिक ताकत के साथ इस चुनाव में हम जनता तक अपनी बातें पहुंचाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के जो संकल्प किया है उसमें जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जनता को भी प्रोत्साहित करते हुए झारखण्ड का विकास और झारखण्ड को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगेगे भावना बोहरा ने आगे कहा कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी पिछले पांच वर्षों में झारखण्ड में केवल भ्रष्टाचार हुआ है और जनता के अधिकारों का हनन किया गया आज झारखण्ड की जनता स्वच्छ पानी, बिजली, पक्की सड़कें और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं के आभाव से जूझ रहें हैं जेएमएम, कांग्रेस और राजद के गठबंधन वाली सरकार में करोड़ों के भ्रष्टाचार और नोटों के पहाड़ मिले हैं जो कि जनता के खून पसीने की कमाई थी उसे इस सरकार ने लुटने का काम किया है चुनाव में बड़े-बड़े वादे किये लेकिन पिछले पांच वर्षों में वो सभी घोषणाएं केवल कागजों में ही रही जनता अपने अधिकारियों के लिए चिल्लाती रही लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार के नेताओं और मंत्रियों के कानों में जूँ भी नहीं रेंगी लेकिन अब जनता उन्हें बताएगी और उनके अधिकारों का जिस प्रकार हनन किया गया,उनके खून पसीने की कमाई को लुटने वालों को जनता इस बार सत्ता से बाहर करेगी और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार जरुर बनाएगी भावना बोहरा ने कहा कि झारखण्ड में आदिवासी समाज के सदस्यों के साथ जिस प्रकार झारखण्ड की भ्रष्ट सरकार द्वारा उनके अधिकारों की छिना जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जनजातीय समाज के उत्थान सशक्तिकरण और सम्मान के लिए जनहितकारी योजनाओं का सञ्चालन कर रही है मूलभूत सुविधाओं से लेकर उन्हें पक्के आवास,स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सुगम सड़कों के माध्यम से जनजातीय समाज के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही हैं देश के सर्वोच्य पद राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी को देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाकर एवं हमारे छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश के मुखिया के रूप में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णु देव साय जी को मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासी समाज को सम्मान देने के काम भाजपा ने किया है नियद नेल्लार जैसी योजनाओं का सञ्चालन कर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ें और नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए भाजपा सरकार निरंतर बड़े निर्णय ले रही है।

—————————————-

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मुद्रण निदेशालय का औचक निरीक्षण किये।*

0

 

नई दिल्ली:-आज नई दिल्ली के मिंटो रोड स्थित ‘मुद्रण निदेशालय’ में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू औचक निरीक्षण किये और साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा किये जिसमें भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों के लिए सिविल और रक्षा विभागों के लिए प्रपत्रों सहित मुद्रण कार्यों को निष्पादित करने के लिए सरकारी मुद्रक की जानकारी , मंत्रालयों/विभागों के लिए उनकी आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न प्रपत्रों के भंडारण और वितरण की जानकारियां सहित फार्म स्टोर,टेक्सबुक प्रेस, प्रिंटिंग शाखा की जानकारियां प्राप्त किये इस अवसर पर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

*कोरबा पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही*

0

*दो दिन में कुल 28 वाहनों पर की गई कार्यवाही*

*98,09,400/- रुपए समन शुल्क किया गया वसूल।*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी को विशेष अभियान चलाकर ज़िले के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के तहत आज दिनांक तक ज़िले में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करते हुए कुल 1384 लोगों के विरुद्ध 185 एम वी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में पूरे साल का आँकड़ा 529 था और वर्ष 2023 में मात्र 265। अतः इस वर्ष मात्र 8 माह में ही पिछले वर्षों की तुलना में क्रमशः 161% और 422% वृद्धि की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालो को न्यायलय प्रस्तुत कर प्रत्येक प्रकरण में 10000 सम्मन शुल्क जमा कराया गया है। जिससे अभी तक 98,09,400/- रुपए शुल्क जमा कराया गया है। शेष में कार्यवाही लंबित है।

कोरबा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा पेट्रोलिंग किया गया, पेट्रोलिंग के दौरान मुख्य चौक चौराहा एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर पेट्रोलिंग किया गया गलत तरीके से वाहन चलाने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से पूरे कोरबा जिले के सभी थाना क्षेत्र में कार्यवाही किया गया, लगातार हो रहे एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए यह विशेष अभियान को चलाया गया, अभियान के तहत दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, पिकअप ट्रक एवं ट्रेलर को चेक किया गया और उन्हें शराब पीकर वाहन न चलाएं और ना ही अपने करीबियों को नशे की हालत में वाहन चलाने दे उनको समझाया गया एवं हिदायत भी दिया गया।

*शराब पीकर गाड़ी चलाने एवं राहगीरों को ठोकर मारने वाले वाहन चालक को पुलिस ने पकड़ा*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक दामिनी गिरी पिता राजेश्वर गिरी उम्र 28 वर्ष साकिन राजू बिहार रामपुर थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा एवं सूचक मोहित राम मिरी पिता स्व. फिरत राम मिरी उम्र 70 वर्ष साकिन आईटीआई रामपुर थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा छग का थाना उपस्थित आकर मृतक मनोज गिरी पिता राजेश्वर गिरी उम्र 38 वर्ष साकिन राजू बिहार रामपुर एवं शिव कुमार मिरी पिता मोहित राम मिरी उम्र 38 वर्ष साकिन आईटीआई रामपुर जिला कोरबा के मृत्यु के संबंध में मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि मृतक मनोज गिरी अपने दोस्त मृतक शिव कुमार गिरी की मोटर सायकल कमांक सीजी 12 बीएफ 3596 से दिनांक 27.08.2024 के शाम 6:30 बजे करीब निहारिका तरफ घुमने के लिए गया था तथा दिनांक 27.08.2024 के रात्री 8:16 बजे करीब गरिमा मेडिकल के सामने निहारिका मेन रोड के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से ब्रेजा कार कमांक सीजी 12 बीएन 2421 का चालक उक्त आरोपी शराब पीकर शराब के नशे में मृतक के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया जिससे दोनो निचे गिरने पर आरोपी द्वारा अपने गाडी को चढ़ा दिया तथा आहत चनेश राम राठिया तथा जगत राम मंझवार को भी ठोकर मारा जिससे दोनो के हाथ पैर में चोट आई तथा गवाह पिकई घोष के गाडी को ठोकर मारा जिससे उनके गाडी क्षतिग्रस्त हुई है। मृतक मनोज मिरी तथा मृतक शिव कुमार मिरी को ईलाज हेतु न्यू कोरबा अस्पताल लाए जहां चिकित्सक द्वारा दोनो मृतक को मृत घोषित कर दिया। आरोपी उक्त का शराब पीने की मुलाहिजा जिला अस्पताल कोरबा से कराई गई है जो चिकित्सक द्वारा आरोपी उक्त को शराब पीना लेख किया है। आरोपी विष्णु राज यह जानते हुए कि शराब पीकर वाहन चलाना खतरनाक है शराब पीकर वाहन चलाने से वाहन की ठोकर लगने से किसी भी व्यक्ति की मौत हो सकती है बावजूद अपने वाहन को नशें के हालात में वाहन चलाकार उक्त घटना को कारित किया है आरोपी द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*नाम आरोपीः-*
01. विष्णु राज मिरी पिता स्व. रामाधार मिरी उम्र 28 वर्ष साकिन पम्प हाउस क्वार्टर नंबर 1 बी/77 चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा छग ।

*हत्या का आरोपी गिरफ्तार।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक सत्यनारायण सिंह कंवर पिता गंभीर सिंह कंवर उम्र 54 वर्ष सा. कांजीपानी चौकी चैतमा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. के उपस्थित आकर घटना स्थल भंवर तालाब घुनघुटटीपारा कांजीपानी के मेंड के नीचे एक अज्ञात महिला उम्र करीब 30-35 वर्ष की दिनांक 25-26.04.2024 की दरम्यानी रात मृत पीठ के बल पडी है नाक से खून निकला है कि सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग क्रं. 00/2024 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अति.पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा नेहा वर्मा, पुलिस अनु.अधि. श्री पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी महोदय पाली चमनलाल सिंहा के मार्गदर्शन पर दौरान मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही के पहचान कार्यवाही में मृतिका का नाम श्रीमति शकुन्तला रात्रे पति भजोराम रात्रे उम्र 38 वर्ष सा. बांकीमोंगरा शांति नगर क्वा. नं. 100/09 थाना बांकीमोगरा जिला कोरबा छ.ग. के रूप में हुआ। पुलिस की जांच के दौरान संदेही आरोपी मुकेश कुमार कुर्रे पिता स्व लखनलाल कुर्रे निवासी ग्राम खिसोरा थाना नवागढ जिला जांजगीर चाम्पा हा.मु. आसमां सिटी बिलासपुर के विरूद्ध अपराध प्रथम दृष्टया घटित करना प्रतित होने से संदेही के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था दौरान अपराध विवेचना आरोपी मुकेश कुमार कुर्रे के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*नाम आरोपी:-*
01. मुकेश कुमार कुर्रे पिता स्व. लखन लाल कुर्रे उम्र 39 साल साकिन बनवारी साईड बांकीमोंगरा क्वाटर नंबर 65/3 थाना बांकीमोगरा जिला कोरबा हा.मु. आसमा सिटी क्वाटर नंबर 123 सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

*उरगा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही*

0

*चिचोली जंगल में जुआ खेलने वाले 6 जुआरियों को पकड़ कर 44850 रु नगदी रक़म 11 नग मोटर साइकिल एवं 5 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 700000.00 (सात लाख रू) जप्त*

*अन्य फ़रार जुआरियों की पतासाजी जारी है*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रवींद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में चिचोली जंगल में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि चिचोला जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर चिचोला रोड से 2 कि.मी. जंगल के अंदर जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई, पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 6 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 44850.00 एवं 11 मोटर साइकिल तथा 5 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 700000.00 (सात लाख रू) को बरामद कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में प्रआर सचिन नवनीत, आर झंगल मँझवार, श्याम एक्का और नितेश निवासी का विशेष योगदान रहा।

*🔻नाम आरोपी*
(1) अंकित महंत पिता कौशल महंत उम्र 39 वर्ष निवासी त्रिमूर्ति टॉकीज़ के पास चाँपा ज़िला जाँजगीर चाँपा
(2) रामकिशोर राठौर पिता देवी प्रसाद राठौर उम्र 62 वर्ष साकिन नूतन कालोनी जाँजगीर चाँपा
(3) अशोक पंडा पिता लक्ष्मीधर पंडा उम्र 49 वर्ष साकिन थानापारा चाँपा
(4) दिनेश कुमार टंडन पिता छातराम टंडन उम्र 40 वर्ष साकिन बरबसपुर कर्रानाला ज़िला कोरबा
(5) मुकेश मेहरा पिता पंचराम मेहरा उम्र 24 वर्ष साकिन चेकपोस्ट बॉल्को
(6) उपेन्द्र राठौर पिता रामचंद्र राठौर उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्र 12 जाँजगीर

*केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी  आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान को लेकर संयुक्त प्रकोष्ठ कार्यशाला में शामिल हुए।*

0


इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री Kiran Singh Deo जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री Ajay Jamwal जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री Pawan Kumar Sai जी, प्रदेश महामंत्री श्री Sanjay Shrivastava जी, श्री रामजी भारती जी, सदस्यता अभियान संयोजक श्री Anurag Singh Deo जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री Deepak Mhaskey जी, विधि प्रकोष्ठ संयोजक श्री जयप्रकाश चंद्रवंशी जी, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक श्री राजेश अग्रवाल जी, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक श्री Surendra Patni जी, मछुवारा प्रकोष्ठ संयोजक श्री नेहरू निषाद जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक Dr.Vimal chopra जी, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक श्री विशेषर पटेल जी, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक श्री शशिकांत द्विवेदी जी, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक श्री लाभचंद बाफ़ना जी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक श्री महेंद्र पंडित जी, व्यवसायी प्रकोष्ठ श्री प्रदीप सिंह जी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक श्री राजेश अवस्थी जी, आर टी आई प्रकोष्ठ संयोजक श्री

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

♦️पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाडी से हत्या करने के नियत से प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गिरफतार।

♦️ घटना में प्रयुक्त लकडी का बेठ लगा कुल्हाडी एवं मोटर सायकल जप्त ।

♦️आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

*गिर० आरोपी का नाम*
सुरेश पाल पिता महेन्द्र पाल उम्र 26 साल साकिन ढेका नयापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ ग)

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेन्द्र बघेल दिनांक 26.08.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.08.2024 को रात्रि में अपने साथी विजय और अनिल के साथ मो० सा० में क्लीन कोल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड गतौरा से ड्यूटी कर वापस आ रहा था। रास्ते में रेल्वे ओवरब्रिज गतौरा के पास आरोपी सुरेश पाल निवासी ढेका थाना तोरवा जिला बिलासपुर ने तुम मुझे डीजल चोरी के इल्जाम लगवाकर काम से निकलवाये हो कहकर हाथ में रखे कुल्हाड़ी से प्रार्थी को हत्या करने की नीयत से प्राण घातक हमला कर दिया था। जिससे प्रार्थी के बायें हाथ में गंभीर चोट लगी थी। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं सीएसपी श्री सिद्धार्थ बघेल से दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुरेश पाल पिता महेन्द्र पाल उम्र 26 साल साकिन ढेका नयापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ०ग० अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मस्तूरी निरी अवनीश पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर आरोपी को उसके रिश्तेदार के घर दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी सुरेश पाल द्वारा घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का बेत लगा कुल्हाड़ी एव मोटर सायकल को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को आज दिनाक 29.08.2024 को विधिवत गिरफतार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*इनसाइड मी की टीम ने फ़िल्म की बीस दिनो में की शूटिंग शेड्यूल आज ख़त्म किया सितम्बर के महीने में रिलीज़ होगी फ़िल्म ,,,, पढ़े पूरी खबर।*

0

“जुनून और जमाना” छत्तीसगढ़ के सात डांसर के जीवन पर आधारित यह डाक्यूमेंट्री फिल्म है, इस फ़िल्म का प्रोडक्शन “इनसाइड मी ओरिजिनलस” के बैनर तले हुआ है, जैसा की आप फिल्म के नाम से अंदाजा लगा सकते हो की यह फिल्म सात अलग अलग परिवार में जन्मे ऐसे डांसरों के बारे में है जिनमे बचपन से ही कुछ कर गुजरने का जुनून होता है लेकिन जमाने के लोग उन्हें समझ नहीं पाते और अक्सर इन लोगो की भावनाओ को दबाने का प्रयास करते है परंतु ये लोग जमाने की परवाह ना करते हुए अपने जुनून के साथ आगे बढ़ते रहते है,फिल्म का मुख्य उद्देश्य लोगो में कला के प्रति जागरूकता लाना तथा युवा पीढ़ी को निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा प्रदान करना है।

हाल ही में इनसाइड मी की टीम ने फ़िल्म की 20 दिनो की शूटिंग शेड्यूल ख़त्म किया है, फ़िल्म की शूटिंग रायपुर, कोरबा, भिलाई में हुई है, इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार -रितेश पाल (डांस प्लस प्रो विजेता), शबनम खान (बिग मेमसाब प्रतियोगी), अन्वेषा भाटिया (सुपर डांसर महाराष्ट्र), कल्पिता सिंह (फ्लाइंग जट फेम),

अनिल तांडी (सुपर डांसर चैप्टर-3,नच बलिये-9),लक्ष्मण कुम्भार (सुपर डांसर सीजन-1),ईश्वर निकोन (डिस्ट्रक्टिव स्टेप्स 2021 विजेता) इन सभी कलाकारों के जीवन की रोचक आत्मकथा है, फ़िल्म का ट्रेलर अभी आने वाले सितम्बर के महीने में रिलीज़ होगा, फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और मार्केटिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है, यह फ़िल्म “इनसाइड मी ओरिजनल्स” के यूट्यूब पर रिलीज़ होगी और टीम से मिली जानकारी के मुताबिक़ इस फ़िल्म को अक्टूबर के अंत तक रिलीज़ किया जाएगा।