Home Blog Page 597

*जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी – राज्यपाल श्री डेका*

0

*राज्यपाल ने पर्यावरण संवर्धन हेतु सभी से एक पेड़ लगाने का किया आह्वान*

रायपुर, / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए पर्यावरण संर्वधन के लिए सभी से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री डेका ने दुर्ग जिले में आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। राज्यपाल ने जिले में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के अलावा सामाजिक हितों के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाता है। कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से इसका लाभ जन-जन तक पहुंचता है। उन्होंने अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की भावना से करने कहा। राज्यपाल श्री डेका ने अधिकारियों से एजेण्डावार 20 विषयों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही इस पर प्रशासनिक अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले की योजनाओं के संबंध में पॉवर पांइट प्रेसेन्टेशन दिया।

बैठक में संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

* नाबालिक बालिका को छेडछाड करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*आरोपी अरमान खान उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 पोडीभाठा अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 126(2), 296, 115(2), 76 बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही*

*नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

पीड़िता स्कूल जा रही थी कि रास्ते मे मेन रोड पर आरोपी अरमान खान पहले से बैठा था। तभी आरोपी द्वारा रास्ता रोकर अश्लील गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगा और बेज्जती करने के नियत से छेड़छाड़ करने लगा की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 404/2024 धारा 126(2), 296, 115(2), 76 BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले के गंभीरता को देखते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में आरोपी अरमान खान उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 02 पोडीभाठा अकलतरा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 01.09.2024 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय उप निरी.बी.एल कोसरिया सउनि राजेंद्र क्षत्रिय, सियाराम यादव, म.प्र.आर. अनिता पाटले प्र.आर. गोपाल सिदार, राकेश राठौर, निसार परवेज, आर. शेषनारायण साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*कोरबा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर कार्यवाही।*

0

*जुआ फाड़ से 8340 सहित 4 नग मोटर साइकिल कुल मसरूका लगभग 200000.00 (दो लाख रू) जप्त*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रवींद्र कुमार मीना के पर्यवेक्षक में त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में ग्राम तरदा नदियाखार में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। इसी क्रम में थाना प्रभारी अभिनव कांत बालको नगर के नेतृत्व में बाल को अस्पताल के पीछे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई, पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। दोनों थाना क्षेत्र के रेड कार्यवाही में कुल 11 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 8340.00 एवं 4 मोटर साइकिल क़ीमती lagbhag 200000.00 (दो लाख रू) को बरामद कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है।

*◼️थाना बालकों में पकड़े गए जुआडियान का नाम-*
(1) पी. राज शेखर पिता जी. बाल चनैय्या उम्र 24 वर्ष सा बालको हास्पिटल के पीछे बालको, थाना बालको, जिला कोरबा (छ.ग.)
(2) वसीम पिता सहाबुद्दीन उम्र 25 वर्ष सा. बालको हास्पिटल के पीछे बालको, थाना बालको, जिला कोरबा (छ.ग.)
(3) चेयरमेन पिता केन्दो अजगल्ले उम्र 56 वर्ष सा. बालको हास्पिटल के पीछे बालको, थाना बालको, जिला कोरबा (छ.ग.)
(4) सहरता सिंह पिता श्याम लाल सिंह उम्र 49 वर्ष सा. बालको हास्पिटल के पीछे बालको, थाना बालको, जिला कोरबा (छ.ग.)
(5) नंद कुमार पिता हरि राम मोची उम्र 50 वर्ष सा. बालको हास्पिटल के पीछे चालको, थाना बालको, जिला कोरबा (छ.ग.)
(6) शिव विश्वास पिता नारायण विश्वास उम्र 32 वर्ष सा. बालको हास्पिटल के पीछे बालको, थाना बालको, जिला कोरवा (छ.ग.)
(7) पप्पू सोनकर पिता स्व. गोविंद सोनकर उम्र 35 वर्ष सा. बालको हास्पिटल के पीछे बालको, थाना बालको, जिला कोरबा (छ.ग.)
(8) मोहम्मद नौसाद पिता मोहम्मद सलाउद्दीन उम्र 20 वर्ष सा. परसाभाठा बालको, थाना बालको, जिला कोरबा (छ.ग)

*◼️थाना उरगा में पकड़े गए जुआडियान का नाम-*
(1) संतराम कर्ष पिता मानसायकर्ष उम्र 40 वर्ष निवासी बक्सरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
(2) जितेंद्र कुमार पटेल पिता स्वर्गीय केवल प्रसाद उम्र 25 वर्ष सकिन तरदा थाना उरगा
(3) नेतराम पटेल पिता किशोरी लाल उम्र 34 वर्ष सकिन तरदा थाना उरगा

*जप्त वाहन*
(1)Splender Plus..c.g.12Bh.3452
(2)TVS raider .cg12BL 7746
(3)Honda splender CG12BB9024
(4)Hero hf deluxe CG 12 AY 7514

*कोटवार को मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने कोटवार की करी हत्या।*

*डॉग बाघा की मदद से पुलिस ने सुलझाया हत्या का मामला।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.08.24 को प्रार्थी संतोषदास पिता रामदास उम्र 35 वर्ष साकिन लैंगी थाना पसान जिला कोरबा थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन कराया की 30.08.2024 के 08.00 बजे इसके पिताजी रामदास अपने पुराने घर लैंगी गए हुए थे कि वापस आते समय बड़का टोला रोड बरगद पेड़ पास तालाब के बगल लैंगी पास बीच रोड में मोटरसाइकिल सहित गिरे पड़े थे सांसे चल रही थी तब प्रार्थी गाड़ी लेने गया तब तक रामदास की मृत्यु हो गई थी की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर थाना पसान में मर्ग क्रमांक 76/24 धारा 194 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के पर्यवेक्षण में आरोपी की धर पकड़ एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी पसान एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा को दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी पसान निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा एवं सायबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजय सोनवानी द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ साथ डॉग स्क्वॉड एवं क्राइम फॉरेंसिक टीम ने घटना का अवलोकन किया गया।

घटनास्थल के आसपास का पुलिस टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं डॉग मास्टर और उनके डॉग बाघा ने भी घटनास्थल पर मिले साक्ष्य को सूंघकर संदेही का पता किया। प्रार्थी व गवाहो के बयान में रामकुमार काशीपुरी पिता अमृतलाल काशीपुरी उम्र 37 वर्ष साकिन मोहनपुर थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.) के उपर संदेह जाहिर करने पर संदेही का पतासाजी किया गया। जो अपने स्थायी निवास कुडकई में घूमते मिला जिसे हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर हत्या कारित करना और अपने मेमोरण्डम कथन में घटना में प्रयुक्त लोहे के चाकू को घटनास्थल के पास तालाब मेड में फेकना बताकर बरामद कराया। प्रकरण के संपूर्ण विवेचना में आरोपी का कृत्य धारा सदर 103(1) बीएनएस का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

*सजग कोरबा अभियान के तहत यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही।*

0

*स्कूल बस/ वैन का किया गया निरीक्षण।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्री बेनेडिक्ट मिंज एवं ज़िला परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम के द्वारा स्कूल में चल रहे वाहनों का निरीक्षण और वाहन चालकों की चेकिंग की गई।

आज दिनांक 01/09/2024 को पुलिस और परिवहन विभाग टीम के द्वारा स्कूल में चल रहे कुल 68 स्कूल बस/वैन को चेक किया गया। पुलिस टीम का यह उद्देश्य है कि स्कूलों में चल रहे स्कूल बस/वैन का रजिस्ट्रेशन दुरुस्त हो एवं साथ ही साथ वाहन चालक का लाइसेंस सही हो जिससे यातायात दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जा सके। बस ड्राइवर को यातायात नियमों का पालन करने हेतु हिदायत भी दिया गया।

निरीक्षण दौरान स्कूल बस/वैन को चेक किया गया कि उसमें पीला रंग है कि नहीं और आगे पीछे स्कूल बस लिखा है कि नहीं। बस में फर्स्ट ऐड किट, अग्नि श्मन यंत्र, नीचे बस्ता रखने की जगह, स्पीड गवर्नर, डोर लॉक सिस्टम आदि सही है कि नहीं।

बस एवं उसके ड्राइवर के दस्तावेज भी चेक किए गये।पुलिस के द्वारा स्कूल प्रबंधन को बस में एक टीचर अवश्य बैठाने के लिए निर्देशित किया गया। स्कूल प्रबंधन को ड्राइवर का चरित्र सत्यापन नज़दीकी थाने में कराने के भी निर्देश दिये गये।

*टीपी नगर लाम्बा इंटरप्राइजेस में हुई चोरी का खुलासा।*

0

*काम करने वाला ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड।*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :-कोरबा – मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.08.2024 को प्रार्थी आकाश लांबा पिता विक्रम लांबा उम्र 32 साल निवासी रानी रोड धनवार पर कोरबा जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि यह टीपी नगर कोरबा में लांबा एंटरप्राइजेस टायर दुकान का संचालन करता है। जहां अज्ञात चोर के द्वारा 16/17 के दरमियानी रात्रि में दुकान के छत से अंदर घुसकर अलमारी में रखे करीब 14000 रुपए चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 492/2024 धारा 331(4),305A BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में आरोपियों की धर पकड़ एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा को दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजय सोनवानी द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपी (01) संतोष कुमार सहिस पिता हनुमान प्रसाद उम्र 28 वर्ष निवासी रानी रोड धनवार पर कोरबा, (02) विशाल कुमार सागर उर्फ राजा पिता रमेश कुमार सागर उम्र 23 साल, (03) दीपक जांगड़े पिता चंद्रिका प्रसाद जांगड़े उम्र 21 वर्ष एवं (04) अमित बंजारे पिता प्रभा कुमार बंजारे उम्र 20 साल तीनों निवासी पंप हाउस झोपड़ी पारा कोरबा को पकड़ कर पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी संतोष कुमार सहिस द्वारा बताया गया कि वह विगत 4 साल से लांबा इंटरप्राइजेस टीपी नगर कोरबा में ड्राइवरी काम करते आ रहा है तथा दुकान मालिक द्वारा दुकान में अक्सर अधिक रकम रखते देखने से जल्द ही अमीर बनने की लालच में अपने तीनों सहयोगी साथियों के साथ मिलकर कुल रकम 16000/- चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के रकम को आपस में बांट कर वर्तमान में खर्च हो जाना बताया गया। मामले में आरोपियों को दिनांक 31.08.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है तथा आरोपियों का जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

*मीटिंग बुलाकर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन कराने एवं त्यौहार को मद्देनज़र रखते हुए दिये निर्देश*

0

*इस वर्ष कुल 21 कार्यवाही कोलाहल अधिनियम के तहत की गई है और आगे भी ये कार्यवाही जारी रहेगी।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा – पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए एवं आगामी त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए डीजे संचालकों की विशेष मीटिंग बुलाकर निर्देशित किया गया।

दिनांक 31.08.2024 को जिले के थाना/चौकी में डीजे संचालकों का बैठक बुलाया गया जिसमें थाना प्रभारी मीटिंग बुलाकर माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने एवं डीजे का संचालन करने का निर्देश दिया गया जिसमें डीजे साउंड में साउंड लिमिटर का उपयोग करना सुनिश्चित करने, प्रयोग किया गए वाहन में सिस्टम लगाकर विस्तार मोडिफाइड न करने, साउंड सिस्टम का उपयोग किए जाने के लिए समय पर विशेष ध्यान दिए जो की रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं बजाए जाना सुनिश्चित करें ।

किसी न्यायालय, अस्पताल एवं शिक्षण संस्थान के 200 मीटर दायरे में नहीं बजायेंगे तथा माननीय एसडीएम न्यायालय से अनुमति प्राप्त किए गए कार्यक्रम में ही डीजे का संचालन करने का हिदायत दिया गया है।

इस वर्ष कोलाहल अधिनियम के तहत कुल 21 कार्यवाही की गई है और आगे भी डीजे संचालकों के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने की कड़ी हिदायत दिया गया।दोबारा आदेश का उल्लंघन करने पर उनके द्वारा उपयोग की गई गाड़ी भी राजसात की जाएगी।

*हरदीबाजार पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को बरामद किया गया।*

0

रिपोर्ट-रवि शिवहरे ब्यूरो कोरब…….

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि राजकुमार रात्रे पिता स्व. रामप्यारी रात्रे उम्र 49 वर्ष साकिन जोरहाडबरी थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.08.2024 के 12ः00 बजे लगभग अपने से रायपुर जाने क नाम पर निकली है जो रायपुर नही पहुंची है जिसका रायपुर नही पहुंचने व वापस घर नही आने से उसके मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया जो स्वीच ऑफ आया तब उसका आसपास रिश्तेदारी में पता तलाश किये कोई पता नही चलने पर दिनांक 27.08.2024 को थाना उपस्थित आकर आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराने पर गुम इंसान क्रमांक 31/2024 कायम किया कर पता साजी में लिया गया। गुम इंसान महिला के पता तलाश में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में हरदीबाजार पुलिस टीम द्वारा पता तलाश किया गया जो पुलिस की तत्परता तथा सजगता से गुम इंसान महिला को आज बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा से बरामद किया गया।

*फर्जी सी.बी.आई. आफिसर बनकर चोरी करने वाले गिरोह के फरार आरोपियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार*

0

⚡गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता
⚡दोनो आरोपियो से कुल 7 लाख 82 हजार रुपये नगद बरामद
⚡गिरोह के अन्य सदस्यो को पकडने का प्रयास जारी है
’’ नाम आरोपी –
1. टंकेश्वर राजपूत उर्फ टिन्कु पिता हरिन्द्रपाल सिंह उम्र 30 साल
2. हर्ष राजपूत उर्फ हर्षु पिता हरिन्द्रपाल उम्र 20 साल दोनो निवासी संजय नगर चांटीडीह शिव हनुमान मंदिर के पास सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर ‘-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.08.2024 को प्रार्थी कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी काली मंदिर के पास थाना सिरगिटटी का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.08.2024 को रात्रि करीब 09ः00 बजे राजनांदगांव से वापस घर आया तो पता चला कि 13.08.2024 के दोपहर 12 से 01 बजे के बीच 04 पुरुष एवं 02 महिला घर मे घुस गये और अपने आप को सी.बी.आई. वाले बताये एवं गले मे परिचय पत्र लटकाये हुये थे और घर मे महिलाओ को यहा से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देगें कहकर धमकी दे रहे थे और इनके घर मे सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढुढने लगे और पेटी को लेकर अज्ञात चोर भाग गये प्रार्थी ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दिया तब विधा प्रकाश पाण्डेय बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखा हुआ था जिसकी जानकारी प्रार्थी को होने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर, श्री उमेश कश्यप , अति0 पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू./ग्रामीण , श्री अनुज कुमार , सीएसपी सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरी. विजय चौधरी , प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा के हमराह मे तत्काल तीन टीमो को अलग अलग टास्क के साथ रवाना किया दौरान विवेचना के घटना स्थल निरीक्षण, टेक्नीकल इनपुट व सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपीगणो की पुख्ता जानकारी प्राप्त कर फर्जी सी.बी.आई. गिरोह के दो महिला सदस्यो को सावधानी पूर्वक घेराबंदी कर पकड़कर उनके कब्जे से चोरी हुआ राशि मे से आरोपिया सिंधु वैष्णव से 20 लाख, रानी बैरागी से 10 लाख कुल 30 लाख रुपये जप्त कर रिमाण्ड पर पेश किया गया था तथा प्रकरण मे अन्य आरोपियो की पता तलाश की जा रही थी कि आज दिनांक को प्रकरण अन्य फरार सदस्य 1.टंकेश्वर राजपूत उर्फ टिन्कु पिता हरिन्द्रपाल सिंह उम्र 30 साल 2.हर्ष राजपूत उर्फ हर्षु पिता हरिन्द्रपाल उम्र 20 साल दोनो निवासी संजय नगर चांटीडीह शिव हनुमान मंदिर के पास सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से जुमला 7 लाख 82 हजार रुपये नगद बरामद कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है अन्य सदस्य की पता तलाश जारी है। पुलिस फरार आरोपियों की जल अचल संपत्ति को भी कुर्क करवाने की प्रक्रिया करने में लगी है l पुलिस को फरार आरोपियों के बारे में छिपे होने की सूचना मिली है जिस संबंध में स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन से संपर्क कर फरार आरोपियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही करने एवं गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं l
प्रकरण में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी एवं ए.सी.सी.यू बिलासपुर के स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

*अवैध शराब परिवहन करने वाले फरार आरोपी आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत मोपका पुलिस सहायता केन्द्र के गिरफ्त में।*

0

♦️ *आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।*

*शराब परिवहन के आरोपी -*
01. नीलकमल सिंह राजपूत पिता दुर्गा सिंह राजपूत उम्र 34 साल मुंगेली


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर  रजनेश सिंह (मा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में श्रीमान् अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिकी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा दिए गए निर्देशो के पालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के मार्गदर्शन में नशे पर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 28/07/2024 को मुखबिर से सुचना मिला की चिल्हाटी चौक से मोपका की ओर कार मे अवैध रूप से देशी मदिरा शराब लेकर जा रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने पुलिस सहायता केन्द्र मोपका थाना सरकंडा को निर्देशित किया गया। सुचना पर घेराबंदी कर कार को रोककर चेक किया गया कार मे 480 पौवा देशी मदिरा शराब मिला कार मे सवार व्यक्ति जिसका नाम बलराम यादव और नवीन बोले से पूछताछ करने पर अपराध को स्वीकार करते हुए सकरी मे तैनात आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत के दुवारा पैसा देकर मांगवाना बताये।जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा एक आरोपी आरक्षक नीलकमल सिंह राजपूत घटना दिनांक 28/07/2024 से ड्यूटी से अनुपस्थित होकर फरार हो गया था। जिसे लगातार उनके घर एवं अन्य जगह दबीश देकर पता साजी किया जा रहा था। कि आज दिनांक 30/08/2024 को मुखबिर से सुचना मिला की आरोपी नीलकमल नेहरू चौक के पास घूम रहा है। सुचना पर तत्काल मौक़े पर घेराबन्दी कर आरोपी को हिरासत मे लेकर घटना के बारे मे पूछताछ किया गया जो दोनों आरोपी को पैसा देकर अपने कार से अवैध रूप से देशी मदिरा मांगवाना स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राम नरेश यादव प्रभारी चौकी मोपका स उ नि ढोला राम मरकम कांस्टेबल संतोष राठौर कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश आरक्षक फूल सिँह नायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।