Home Blog Page 596

♦️ *महिलाओ की अश्लील व आपत्तिजनक पोस्ट डालकर बार का संचालन करने वाले संचालक व मैनेजमेंट पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *तंत्रा बार एवं एमिगोस बार पर सिविल लाईन व तारबाहर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही।*

आशीष कश्यप बिलासपुर⏩ आज दिनांक को प्रार्थीगणो के द्वारा थाना तारबाहर एवं थाना सिविल लाईन में लिखित शिकायत प्राप्त हुई जिसमे एमिगोस बार एवं तंत्रा बार के संचालक एवं मैनेजमेंट के द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से महिलाओ का अश्लील एवं कमोत्तेजक पोस्ट जारी किया गया है एवं बार में प्रतिदिन भांती भांती का प्रलोभन देकर अश्लीलता एवं आपराधिक गतिविधियो को बढावा दिया जा रहा है। प्रार्थीगणो के शिकायत पर थाना सिविल लाईन एवं थाना तारबाहर में भारतीय न्याय संहिता कि धारा 79, 294, 3(5) सूचना प्राद्योगिकी की धारा 67, स्त्री अशिष्ट रूपण अधिनियम की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त दोनो बार में पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। तंत्रा एवं एमिगोस बार में रेड कार्यवाही की गई एवं महिलाओ से संबधित आपत्तिजनक पोस्ट व अन्य सामग्री जप्त कर विधीवत् कार्यवाही की जा रही है।

*बिलासपुर पुलिस के द्वारा महिलाओ एवं बच्चो के विरूद्ध हो रहे अपराध पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा अवैध रूप से नशे का कारोबार एवं असामाजिक गतिविधीयो में संलिप्त लोगो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।*
संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह एवं थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य एवं थाना प्रभारी तारबाहर गोपाल सतपथी, उपनिरी श्रवण टंडन उप निरीक्षक अमृत साहू आरक्षक सोनू पाल, आशीष राठौर, प्रेम सूर्यवंशी सउनि ओंकार बंजारे का विशेष योगदान रहा।

*महिला को नशीली पदार्थ पिलाकर दैहिक शोषण करने वाला मुख्य आरोपी सहित इसके सहयोगी आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 376, 328, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*आरोपी नाम*

*(01) सत्यम खरे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पीपरसत्ती थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)*

*(02) निखील कुमार कोशले उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम पीपरसत्ती थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.03.2024 को रात्रि में पीड़िता अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी सत्यम खरे व उसके दोस्त निखिल कुमार कोसले द्वारा पीडिता के घर जाकर उसको नशीली पदार्थ पिलाकर आरोपी सत्यम खरे द्वारा दैहिक शोषण किया और घटना के समय उसके साथी निखिल कुमार कोसले द्वारा घटना का विडियो फोटो बना रहा था कि लिखित रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 415/2024 धारा 376,328,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया था।

प्रकरण के आरोपीगण घटना घटित कर अपने सकुनत से फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसे मुखबीर के सूचना के आधार पर ग्राम पीपरसत्ती से आरोपीयो सत्यम खरे व निखिल कुमार कोसले साकिनान पीपरसत्ती थाना अकलतरा को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर घटना के संबध मे पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.09.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकात पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि बी.पी.खाण्डेकर, राजेंद्र क्षत्रिय, प्र.आर. शरीफुददीन खान, म.प्र.आर. अनिता पाटले आरक्षक शेषनारायण साहू, बसंत कुमार साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*💥पीडिता का अश्लील विडियो वाट्सअप के माध्यम से अपलोड करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

💥आरोपी को बरगढ उडीसा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया
💥आरोपी – सनत उर्फ राजकुमार छुरिया पिता चंदन छुरिया उम्र 20 साल निवासी वार्ड नंबर 08 खजुरीकरा मौसी मॉ मंदिर के पीछे बडगड थाना टाउन जिला बरगढ़ उडीसा

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सनत उर्फ राजकुमार छुरिया द्वारा प्रार्थिया का अश्लील विडियो वाट्सअप के माध्यम से अपलोड कर पीडिता की छवि धुमिल कर रहा था प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 549/2024, धारा – 79 ठछै 67 आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी तथा कैफे एवं सीडीआर लोकेशन के आधार पर आरोपी का बरगढ़ उडीसा मे पता चलने से थाना सिरगिटटी एवं सायबर की टीम द्वारा बरगढ़ उडीसा टीम रवाना कर आरोपी को गिरफ्तार कर लाया गया तथा आरोपी के कब्जे से घटना प्रयुक्त मोबाईल जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय , ACCU प्रभारी राजेश मिश्रा, प्र.आर विरेन्द्र धनकर , आर मनोज बघेल व सायबर टीम की अहम भूमिका रही।

*भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है, जिसे तीज या तीजा भी कहते हैं.*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली हरतालिका तीज हस्त नक्षत्र के दिन पड़ने वाले इस उत्सव के अवसर पर कुमारी एवं विवाहित स्त्रियां व्रत रख गौरी-शंकर की उपासना करती हैं.

पौराणिक आख्यानों के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव की पति के रूप में प्राप्ति के लिए हरतालिका व्रत कर उनकी उपासना की थी, जिसके बाद उनका विवाह आदिदेव महादेव से हुआ था. हरतालिका तीज की शुभकामनाएं l

*05/09/24 के मध्य रात्रि गस्त दौरान चोरी के 02मोटर साइकिल किया गया बरामद*।

0

♦️**वाहन मालिको का पता कर उन्हें किया गया सुपुर्द*।

आशीष कश्यप बिलासपुर:-श्रीमान  अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा चोरी/ नकब्जनी/लुट/ डकैती की घटनाओं की रोकथाम हेतू एवं धरपकड हेतू रात्रि गस्त सावधानी एवं जारुकता से करने का निर्देश जारी किया गया है जिसके परिपालन में थाना कोटा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में रात्रि गस्त किया जा रहा था।इसी दौरान गस्त पार्टी के डायल 112 ERV मे तैनात आर सोमेश्वर साहु को वेलकम डिस्टलरी के पास 02 संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल में दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे ।पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया।संदेही पकडे जाने के भय से रात्रि अन्धेरे एवं तंग रास्तो का लाभ उठाकर ग्राम खरगहना की ओर मोटरसाइकिल को छोडकर भाग गये।02मोटर साइकिल मौके से बिना चाबी का बरामद कर थाना लाया गया।जो मोटर साइकिल महामाया चौक रतनपुर से पेसन प्रो (मालिक अमित पटेल) एवं हीरो डीलक्स (मालिक ईश्वर पटेल) भठली थाना जरहा गांव क्षेत्र से चोरी होना ज्ञात हुआ।वाहन मालिको को तलब कर दस्तावेज पेश करने पर उनके सुपुर्द किया गया।इससे पुर्व भी दो अन्य मोटर साइकिल रात्रि गस्त दौरान बरामद कर संबंधीत मालिको को दिया जा चुका है।संदहीयो के पतसाजी हेतू cctv कैमरा देखा जा रहा है।कार्यवाही मे आर 1206 सोमेश्वर साहु एवं चालक मुनेन्द्र जायसवाल का सरहनीय योगदान था।

*जुआ खेलने वाले आरोपी गिरफ्तार*

0

 जुआ खेलने वाले आरोपी गिरफ्तार

#कुल आरोपी -10
# कुल बरामद रकम -83100 रूपये


तीज राम साहू ब्यूरो मुंगेली :-श्रीमान गिरिजा शंकर जायसवाल उप महानिरीक्षक द्वारा अवैध कार्य करने वालो के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में आज मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम भथरी के सड़क किनारे खेत पर कुछ लोग ताश की पत्तियों में रुपया पैसा का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से पंकज पटेल मुंगेली एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पथरिया श्री नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में थाना जरहागांव से टीम तैयार कर सूचना स्थल पर घेराबंदी कर गवाहों के समक्ष 10 जुवारीयों को रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा गया उनके पास एवं फल से 83100 नगद एवं ताश की पत्तियां जप्त की गई पकड़े गए आरोपी प्रशांत देवांगन पिता एस देवांगन 45 वर्ष निवासी तखतपुर राजेश बंजारे पिता छेदीलाल 40 वर्ष निवासी बेलसरी अजय महिलांगे पिता कमल प्रसाद 24 वर्ष निवासी बेलसरी खुदेश्वर पांडे पिता अशोक 38 वर्ष निवासी तखतपुर अविनाश डेनियल पिता सुभाष 42वर्ष मनीष रजक पिता परदेसी 22वर्ष
दिलेश्वर साहू पिता देवलाल उम्र 34 वर्ष निवासी तखतपुर संतोष बंजारे पिता बी डी बंजारे 43 वर्ष निवासी ग्राम भथरी रामचंद्र खांडेकर पिता भागवत 46 वर्ष सैमुअल दयाल पिता राजेश 36 वर्ष दोनों निवासी भथरी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी एसके शर्मा सहायक उप निरीक्षक मनक लाल ध्रुव प्रधान आरक्षक दुर्गा साहू महेश राज आरक्षक बालकृष्ण मरकाम विजय कुमार हीरा सिंह नेताम प्रशांत कुर्रे सुशांत पांडे की भूमिका रही

*केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने संभाला झारखंड चुनाव का कमान।*

0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू को झारखंड के चतरा एवं लातिहार जिले के चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
दो महत्वपूर्ण जिले के प्रभारी बनाए गए है।
तोखन साहू पार्टी की ऐसे नेता हैं जो पर्दे के पीछे रहकर अपना काम करते हैं खुद को कार्यकर्ता समझने वाले तोखन साहू अपने व्यवहार के कारण कार्यकर्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं । आज झारखंड प्रवास पर है जहां बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए आज चतरा में जिला कार्यसमिति की बैठक लिये जहां कार्यकर्ताओ से परिचयात्मक बैठक लिये और विधानसभा चुनाव में विजयी दिलाने के लिए संकल्प दिलवायें।
प्रभारी नियुक्त होते ही श्री तोखन चुनाव साहू एक्शन मुड में है प्रत्येक विधानसभा की राजनीतिक प्रोफ़ाइल तैयार करा रहे हैं।
विपक्ष दल की कमी को भांपने और उस पर सियासी वार करने में माहिर माने जाने वाले तोखन साहू की उपस्थिति में आज 50 लोगों ने भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा को छोड़कर, भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भाक्ता, सांसद कालीचरण सिंह, जिला संगठन प्रभारी विनय कुमार जायसवाल, चतरा विधानसभा प्रभारी टुनु गोप,पुर्व विधायक जनार्दन पासवान, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*ATM तोड़कर चोरी का प्रयास करता आरोपी तत्काल गिरफ्तार*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:-श्री गिरिजा शंकर जायसवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली जाकर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही रात्रि गस्त को और अधिक सक्रिय करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 01.09.2024 की दरम्यानी रात थाना जरहागांव पुलिस द्वारा रात्रि में सघन गश्त पेट्रोलिंग किया जा रहा था कि जरहागांव बस स्टैण्ड में स्थित इंडिया वन बैंक के ATM में रात्रि 3.00 बजे एक व्यक्ति घुसकर हथौड़ा एवं पेचकस की मदद से ATM को तोड़ रहा था । जरहागांव पुलिस रात्रि गश्त पेट्रोलिंग टीम को आते देख आरोपी भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड लिया गया इस प्रकार रात्रि गस्त के सक्रियता से बड़े वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी को पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुयी.

 

हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि इस घटना को अंजाम देने के लिये आरोपी योगेन्द्र सिंह गोड़ ने पहले जरहागांव से मोटर सायकल चोरी किया और चोरी के मोटर सायकल से ATM पहुंचा था । आरोपी द्वारा अपनी पहचान छुपाने के आशय से ATM में लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया था ।
आरोपी योगेन्द्र सिंह गोड़ पिता रामसिंह गोंड़ उम्र 27 साल साकिन शंकर वार्ड मल्हापारा मुंगेली थाना मुंगेली के विरूद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 167/24 धारा 331(4), 62, 324(4)(5) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 168/24 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
बरामद मशरूका:- 1. होण्डा सीबी साईन CG 10 EM 8267 कीमती 20000 रू.
2. घटना में प्रयुक्त पेचकस पाना, हथौड़ा
3. टुटा हुआ सीसीटीव्ही कैमरा, कार्ड रिडर, एवं ATM मशीन के अवशेष
गिरफ्तार आरोपी:- योगेन्द्र सिंह गोड़ पिता रामसिंह गोंड़ उम्र 27 साल साकिन शंकर वार्ड मल्हापारा मुंगेली थाना मुंगेली

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक एस.के. शर्मा, सउनि मनक राम धु्रव, सउनि महोदव खुंटे, प्रआर 39 महेश राज, आर.176 सुलेन्द्र कोशले, आर.165 विजय साहू, आर. 71 बालकृष्ण मरकाम, आर. 290 सुशांत पाण्डेय, आर. 87 अजय शिवहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
इसी प्रकार सजग और सक्रिय होकर मुंगेली पुलिस आगे भी मुस्तैदी से रात्रि गस्त पेट्रोलिंग करती रहेगी.

*अवैध नशे का व्यापार करने वालो पर बिलासपुर थाना कोनी के विवेचनाधिकारी स.उ.नि. सुरेन्द्र तिवारी के द्वारा एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत कार्यवाही* 

0

विवेचना पूर्ण होने पर किया गया था विशेष न्यायालय में चालान पेश

♦️माननीय न्यायालय द्वारा 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास एंव प्रत्येक आरोपीगणों को 1,50,000 रुपए से दंडित किया गया।

♦️ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर ने की विवेचना अधिकारी की सराहना

♦️बिलासपुर पुलिस कर रही अवैध नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही

*नाम आरोपीगण*
(1) स‌द्दाम खान पिता आफताब खान, उम्र 23 वर्ष, सागर चंदनपान फैला के आगे. थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
(2) मोहम्मद राजिक पिता स्व. मोहम्मद सलीम खान, चम्र 23 वर्ष, सा.चुबुडियापारा, गणेश नगर, थाना निरगि‌ट्टी, जिला बिलासपुर
(3) शेख सलमान पिता स्व.शेख हबीन, उम्र 32 वर्ष, सा.नयापारा गणेशनगर बारा सिरगि‌ट्टी, जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक- 03/08/2023 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली की सफेद रंग के कार क्रमांक CG10AB-6062 में तीन व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई बिलासपुर से रतनपुर की ओर परिवहन करने वाले है। सूचना तस्दीकी हेतु थाना कोनी के विवेचक सउनि सुरेन्द्र तिवारी के द्वारा स्टाफ के साथ संतोष पेट्रोल पम्प के आगे, लक्की राजा ऑटोपार्टस के सामने रोड कोनी में घेराबंदी किया गया। मुखबिर के बताये अनुसार कार क्रमांक-CG10AB-6062 में तीन व्यक्ति आते दिखे जिन्हे रोककर पूछताछ करने पर उपरोक्त व्यक्ति अपना नाम स‌द्दाम खान, मोहम्मद राजिक एवं शेख सलमान बताये। जिनके विरुद्ध एन.डी.पी. एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपीगण सद्‌दाम खान मोहम्मद राजिक एवं शेख सलमान के कब्जे से 240 नग प्रतिबंधित कोडिनयुक्त नशीली दवाई, घटना में प्रयुक्त एक कार क्रमांक- CG10AB-6062 दो नग सैमसंग कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल, एक नग वीवो कम्पनी का मोबाईल, नगदी रकम 4500 रुपये, जुमला कीमती 8,71,180/- रुपये जप्त किया गया। आरोपीगण सद्‌दाम खान, मोहम्मद राजिक एवं शेख सलमान का कृत्य धारा-21, 22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध सबूत पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज कर विवेचना पूर्ण होने पर माननीय विशेष न्यायाधीश (नारकोटिक्स) में अभियोग पत्र पेश किया गया था। माननीय किरण त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) बिलासपुर (छ.ग.) के द्वारा निर्णय दिनांक 29.08.2024 जिसमें तीनों आरोपीगण को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास एव सभी आरोपीगणों को 1,50,000 रु 1,50,000 रु अर्थदण्ड से दण्डित किया गया गया है। विवेचनाधिकारी सुरेन्द्र तिवारी के द्वारा उक्त गंभीर अपराध को बारिकी से विवेचना कर आरोपीगणो को 15-15 वर्ष का कारावास एवं प्रत्येक आरोपीगणों को 1,50,000 रू (एक लाख पचास हजार रू) से दण्डित कराने में सराहनीय योगदान दिया गया है, जिसकी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा सराहना की गई है।

*अवैध नशे के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी जिससे समाज का कल्याण होगा*

*छेडछाड करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार*

0

नाम आरोपी- महेश साहू जगदीश साहू उम्र 24 वर्ष निवासी विध्यासर थाना सकरी जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर– इस प्रकार है कि दिनांक 31-08-2024 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह ईश्वर पेटोल पंप सरकण्डा में काम करती है दिनांक 31-08-2024 के शाम 7-30 बजे पेटोल पंप से अपने घर जाने निकल रही थी उसी समय मोटर सायकल में उसके गांव विंध्यासर का महेश साहू तथा उसका एक दोस्त् पेटोल पंप में आए, महेश साहू प्रार्थिया को अपनी मोटर सायकल से उसके घर छोड देने की बात कही, प्रार्थिया आरोपी महेश साहू की अपनी मोटर सायकल में बैठकर अपने किराए के मकान पुराना बस स्टैण्ड जाने लगी नेहरू चौक के पास पहुंचने पर महेश साहू बोला कि पहले अपने दोस्त को उसके गांव दबेना छोड देते है कहकर दबेना गांव गए उसके दोस्त को छोडने के बाद सम्बलुरी की ओर वापस आ रहे थे तभी महेश साहू अपने मोटर सायकल को पेण्डारी की जंगल की ले गया प्रार्थिया के मना करने पर आरोपी महेश साहु नही माना सूनसान जगह पर अपनी मोटर सायकल से नीचे उतारकर बुरी नियत से प्रार्थिया को छुने पकडने लगा और छेडछाड करने लगा प्रार्थिया द्वारा मना करने पर नही माना प्रार्थिया द्वारा महेश साहू को धक्का मार कर दोडते भागते संबलपुरी स्टेडियम पहुंच कर अपनी बहन को फोन से घटना की जानकारी दी, प्रार्थिया अपने भाई के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 612/2024 धारा 74, 75(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई, महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निदेर्शित करने पर श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में निरीक्षक दामोदर मिश्रा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी को विंध्यासर से घेरा बंदी कर पकडा गया, आरोपी विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
प्रकरण के विवेचना में एएसआई राजकुमार वस्त्रकार, आर. सुमंत कश्यप , आर. वीरेंद्र कौशिक, आर. अमित पोर्ते का विशेष योगदान रहा ।