Home Blog Page 595

*नाबालिक बालिका को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी  गिरफ्तार*

0

* आरोपी के विरुद्ध धारा- 75, 78, 115(2), 351 (2), 108, 45 bns, 8 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कार्यवाही किया गया*

* नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*नाम आरोपी राजा बाबु प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी धतुरा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता को आरोपी राजा प्रजापति के द्वारा स्कूल आते जाते छेडखानी करता था पीड़िता द्वारा मना करने पर किसी को बताईगी तो जान से मार के फेंक दूंगा कहकर धमकी दिया डर के मारे पीड़िता घर में किसी को नहीं बताती थी। पुनः आरोपी द्वारा पीड़िता को तुम्हारे पिता को भी मार डालूंगा कहा था, जिसके कारण नाबालिक बालिका द्वारा डर कर आत्महत्या करने के लिए जहर पी ली थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में तत्काल आरोपी को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.09.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भवानी सिंह, प्र.आर. संजय उजीर, आर. वीरेंद्र सूर्यवंशी, पदुम कश्यप, रामगोपाल बरेठ, दीपक जायसवाल, म.आर. ममता अनंत का सराहनीय योगदान रहा।

*विशेष अभियान चलाकर जुआ के विरुद्ध मुंगेली पुलिस की लगातार कार्यवाही*

0

तिजराम साहू ब्यूरो मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मुंगेली श्री गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा अवैध कार्य करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के निर्देश जारी किये गए हैं इसी क्रम मे विगत 10 दिनों मे विभिन्न थानो मे जुआ खिलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी है

विगत 10 दिनों मे जुआ खेलते हुए कुल 36 लोगो को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से कुल 173570 ( एक लाख तिहत्तर हजार पांच सौ सत्तर रूपये )रकम बरामद किया गया है

कार्यवाही विवरण :–
1.अपराध क्रमांक 199/24 थाना :पथरिया
धारा: जुआ एक्ट 3(4)
आरोपियों का नाम :- मुकेश जायसवाल अन्य 05
बरामद रकम :– 3200 रूपये

2.अपराध क्रमांक 62/24 थाना :लालपुर
धारा:–जुआ एक्ट 3(4)
आरोपियों का नाम :- शिवकुमार पाटले
बरामद रकम :– 6600 रूपये
3.अपराध क्रमांक 130/24। थाना :– सरगांव
धारा:– जुआ एक्ट 3(4)
आरोपियों का नाम :- सुजीत प्रजापति अन्य 08
बरामद रकम :– 71960 रूपये
4.अपराध क्रमांक 346/24 थाना :– सिटी कोतवाली

मुंगेली
धारा:– जुआ एक्ट 3(4)
आरोपियों का नाम :- अजय वर्मा अन्य 07
बरामद रकम :– 8710 रूपये
5.अपराध क्रमांक 170/24। थाना :– जरहागांव
धारा:– जुआ एक्ट 3(4)
आरोपियों का नाम :- प्रशांत देवांगन अन्य 09
बरामद रकम :– 83100 रूपये

आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी

*झपटमारी करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

* आरोपियों द्वारा देशी शराब दुकान के चखना दुकान के गल्ले से 15,000/ रूपए झपट्टा मारकर हो गया था फरार*

*अरोपीयो के कब्जे से नगदी रकम 15,000/ रूपए एवं घटना में प्रयुक्त बलेनो वाहन क्रमांक CG11 AP 5440 बरामद*

* आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* नाम आरोपी*

*( 01.) अमन शर्मा पिता देवव्रत शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी अमोरा थाना मुलमुला*

*(02.) आनंद सिंह पिता लव सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम अमोरा थाना मुलमुला*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बसंत यादव निवासी ग्राम तरौद स्थित देशी शराब दुकान के चखना दुकान में काम करता है जो घटना दिनांक समय को दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौज कर उनमें से एक व्यक्ति द्वारा चखना दुकान के गल्ले में हाथ से झपट्टा मारकर नगदी रकम करीबन 15,000/ रूपये को निकाल लिया और पैसे को लेकर वे दोनो अज्ञात व्यक्ति अपने कार वाहन मारूती बलेनो नीला कलर से भाग गये की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक अप. क्र. 418/2024 धारा- 296, 304(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

झपटमारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में अकलतरा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपीयो की पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में घटना स्थल के आस पास सीसीटीवी का अवलोकन एवं साक्ष्यों के अनुसार दोनो अज्ञात आरोपीयो की पहचान अमन शर्मा एवं आनंद सिंह दोनो निवासी ग्राम अमोरा थाना मुलमुला का होने से *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं SDOP जांजगीर श्री प्रदीप सोरी* के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठीत कर आरोपी अमन शर्मा एवं आनंद सिंह को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके व कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर करते अपने अपने मेमोरेण्डम कथन मे दिनांक घटना समय को ग्राम तरौद स्थित देशी शराब दुकान के चखना दुकान से 15,000 रूपए झपट्टा मारकर ले जाना अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.09.2024 को रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, म.प्र.आर. अनिता पाटले, आरक्षक शेषनारायण साहू, सैनिक गजेन्द्र पाटले का योगदान रहा।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शिक्षकों का किया सम्मान, कहा एक सभ्य समाज और देश की प्रगति में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारत के महान शिक्षाविद डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती को हमारे देश में 5 सितम्बर के दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पंडरिया क्षेत्र के शिक्षकों के समर्पण और एक सभ्य समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हेतु उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 8 सितम्बर को सामुदायिक भवन, नगर पंचायत परिसर पांडातराई में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में क्षेत्र के 100 से अधिक शिक्षकों को भावना बोहरा द्वारा सम्मानित किया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सनातन संस्कृति और हमारे शास्त्रों में शिक्षकों को भगवान की संज्ञा दी गई है शिक्षकों को भगवान ब्रम्हा,विष्णु,महेश के रूप में बताया गया है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य भी है हमारे शिक्षक निस्वार्थ भाव से समाज को एक नई दिशा देने के साथ ही हमारे आने वाली पीढ़ियों और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत बनाते हैं एक शिक्षक के लिए गर्व का समय तब होता है जब उनका शिष्य उनसे भी आगे निकल जाता है इसमें उन्हें निराशा नहीं बल्कि गर्व होता है और यही एक अच्छे गुरु या शिक्षक की पहचान होती है आज हमारे देश-प्रदेश व क्षेत्र में शिक्षक लगातार अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पूरे समर्पण भावना के साथ कार्य कर रहें हैं शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी देते हैं जिससे वह सही ग़लत की पहचान कर पाते हैं जीवन में सही मार्ग पर चलना है उसके लिए प्रेरित करते हैं भावना बोहरा ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक अपने सबसे कमजोर विद्यार्थी के आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ाने में मदद करता हैं वह अपने शिष्य को अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को पहचान कर उसको सदैव बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है गुरु हमें एक सकारात्मक मानसिकता देने के साथ ही हमें अपनी जिंदगी में सफलता हासिल करने में मदद करती है सावित्रीबाई फुले जिन्होंने देश में शिक्षा खासकर महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने का काम किया कई सामाजिक कुरूतियों को ख़त्म करने का उन्होंने काम किया इसलिए एक शिक्षक अपने ज्ञान कौशल से न केवल हमारे उज्ज्वल भविष्य और सही मार्ग की रचना करते हैं बल्कि सामाजिक परिवर्तन लाने का भी कार्य करते हैं शिक्षक को हमें ईश्वर का दिया हुआ एक अमूल्य उपहार मानना चाहिए क्योंकि वें हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ज्ञान कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं इसलिए हमें सदैव उनके आभारी होने चाहिए और उन्हें सदैव उनको सम्मान देना चाहिए इस अवसर पर राघवेंद्र वर्मा, परमेश्वर चंद्रवंशी, मुकेश ठाकुर,सुखदेव धुर्वे, राजेन्द्र साहू, रोशन दुबे, शिवनाथ वर्मा, कल्याण सिंह, बीरबल साहू, नवल गुप्ता, गौकरण तिवारी, विकास पांडेय,मनोज ठाकुर, अजय गिरी, गीताराम साहू, कृष्णा चंद्राकर, विष्णु चंद्रवंशी, रामू पांडेय, शिव सहाय गुप्ता,अमित चंद्रवंशी, सुदर्शन साहू, रविश सिंह, दिनेश मिश्रा सहित शिक्षकगण एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

—————————————-

*रात्रि में खडी ट्रक से DAP खाद चोरी करने वाला आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0

*आरोपी राहुल कुमार मरावी उम्र 19 वर्ष निवासी अधियारी पाठ अकलतरा थाना अकलतरा*

*अरोपी के कब्जे से 05 बोरी DAP खाद कीमती 7,500/रू.बरामद*

* आरोपी के विरुद्ध धारा 303 (2) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:- मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गिरवर लाल कुम्हार निवासी अकलतरा जो ट्रक क्रमांक CG.15.AC.4022 से दिनांक 15.08.2024 को DAP खाद को डभरा जिला सक्ती ट्रांसस्पोर्ट करने लोड कराये थे रात्रि में उक्त ट्रक को सिघानिया पेट्रोल पंप अकलतरा के पास खडी कर अपना घर चला गया दिनांक 16.08.2024 को डभरा जाने के लिये ट्रक को खाली करने निकला तो अग्रेसेन चौक के पास पहुचा फिर देखा कि ट्रक के ऊपर बांधा त्रिपाल का रस्सा लूज था तो, त्रिपाल को खोलकर देखा उसमें 10 से 15 बोरी DAP खाद नही था कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया था की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 413/ 2024 धारा 303 (2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

चोरी की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए *श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में अकलतरा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में मुखबीर सूचना मिला की घटना दिनांक को सिघानियां पेट्रोल पंप के आसपास अधियारी पाठ अकलतरा के राहुल मरावी एंव उसके अन्य साथी को घुमते देखना की सूचना पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP जांजगीर श्री प्रदीप सोरी* के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठीत कर संदेही राहुल मरावी निवासी अधियारी पाठ अकलतरा को हिरासत मे लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके व कडाई से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर करते अपने मेमोरेण्डम कथन मे दिनांक घटना समय को अपने अन्य के साथी के साथ सिघायनिया पेट्रोल पंप के पास खडी ट्रक से DAP खाद को चोरी कर अपने साथी के मोटर सायकल से 02-02 बोरी कर ले जाना अपना जुर्म स्वीकार करने पर *आरोपी राहुल मरावी* को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.09.2024 को रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है, मिलने पर गिफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।

उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, प्र.आर. गोपाल सिदार, आरक्षक शेषनारायण साहू, ओमकार मरावी का योगदान रहा।

*जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता*

0

* आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 14,000/ रुपए, 06 नग मोबाइल, 04 नग मोटर सायकल जुमला किमती लगभग 02 लाख रुपए*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 4, 5 छ.ग. जुआ अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*श्रीमान विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में जिले में जुआ शराब पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही करने के निर्देश पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन* में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर घर अंदर रुपए पैसे का दाव लगाकर जुआ खेलने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही किया गया जिसमे आरोपी (01) रामसिंह पिता संत राम साहू उम्र 49 साल (02) रामसरकार पिता गुडालू उम्र 40 साल (03) जनीराम साहू पिता खोलबहरा उम्र 32 साल (04) जय कुमार साहू पिता खिखराम साहू उम्र 38 साल (05) हेमंत साहू पिता सहदेव साहू उम्र 22 साल (06) रामधन दिवाकर पिता सालिक राम दिवाकर उम्र 35 साल (07) धरमराज साहू पिता पतिराम साहू उम्र 32 साल सभी निवासी कटौद थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला नगदी रकम 14,000/ रुपए, 06 नग मोबाइल, 04 नग मोटर सायकल जुमला किमती लगभग 02 लाख रूपये को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमाक 335/24 धारा 4,5 छ. ग. जुआ अधिनियम 2022 के विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, उप निरीक्षक रमेश एक्का, आर संजय टंडन, कुलदीप खुटे, श्याम कुमार शांते, बलराम यादव एवं थाना नवागढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

♦️ *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*⚡⚡⚡

0

♦️ *धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में।*
♦️ *आरोपी के कब्जे से 1 नग धारदार फरसा किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*
*नाम आरोपी:-*
बल्लू उर्फ बबलू मानिकपुरी पिता महेत्तर दास उम्र 41 वर्ष निवासी चांटीडीह मेलापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकूश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। दिनांक 07.09.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि चांटीडीह गुप्ताबाड़ा के पास एक व्यक्ति धारदार फरसा रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी बल्लू उर्फ बबलू मानिकपुरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से धारदार फरसा जप्त कर अप.क्र. – 1017/2024 धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

♦️ *थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही।*⚡⚡

0

♦️ *प्रार्थी को बुलाकर अश्लील गाली गलौच कर किये थे मारपीट।*

♦️ *आरोपी के कब्जे से धारदार खुखरी किया गया जप्त।*

♦️ *आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी:-*
01. छोटू खान उर्फ मुस्तकीम पिता शहनूर खान उम्र 25 वर्ष
02. आरिफ खान पिता शहनूर खान उम्र 20 वर्ष
03. जीलानी खान पिता शहनूर खान उम्र 30 वर्ष सभी निवासी एकता कालोनी अशोक नगर सरकण्डा


आशीष कश्यप बिलासपुर :-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.09.2024 को प्रार्थी अरमान खान पिता इसराईल खान उम्र 23 वर्ष निवासी मुरूमखदान अशोक नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.09.24 के शाम करीब 04.00 बजे छोटू खान, आरिफ खान, जीलो खान महामाया आईटीआई के पास बुलाने पर वहां गया। जहां पहुंचते ही सभी अचानक अश्लील गाली गलौच करने लगे जिन्हे मना करने पर हाथ, खुखरी आदि से मारपीट करने लगे। छुड़ाने का प्रयास करते हुये चिल्लाने पर आवाज सुनकर मेरे परिजन एवं अन्य लोग आये तो सभी लोग छोड़कर भाग गये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अप.क्र. – 1013/2024 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) को दिया गया, जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपीगण छोटूखान उर्फ मुस्तकीम खान, आरिफ खान एवं जीलानी खान को अशोक नगर मुरूम खदान में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त खुखरी आरोपी आरिफ खान से जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा चाकू लहराते हुए आरोपियों पर की गई कार्यवाही |*

0

पूर्व में गंभीर धाराओं के तहत हुई है चालानी कार्यवाही ।-जप्त हथियार – 01 नग स्टील का चाकू ।

नाम आरोपी :-

आशिफ कुरैशी पिता शेख ईस्माइल उम्र 20 वर्ष निवासी खपरगंज इमाम बाडा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर । गिरफ्तारी दिनांक 07.09.2024

आशीष कश्यप बिलासपुर :-ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक- 07/09/2024 को मुखबीर के मोबाईल पर सूचना मीला कीएक लड़का ज्वाली नाला मेन रोड के पास अपने हांथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहे हैं एवं उसे लहराकर राहगिरों, आम लोगों को डरा धमका रहे हैं की सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.) को दी गई, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली से टीम बनाकर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू एवं हमराह स्टॉफ के ज्वाली नाला के सामने मेन रोड के पास पहुंचा जहां घेराबंदी कर एक लड़का को पकड़ा गया जिनके पास धारदार 01 नग स्टील का चाकू मिला जिनके कब्जे में रखने के संबंध में धारा 94 बी. एन. एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताया, धारदार स्टील के चाकू को समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर वीडियो ग्राफी किया गया है आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से एवं आरोपी पूर्व के गंभीर अपराधों के आरोपी है जिनके विरूद्ध अप.क्र. – 69 / 24 धारा 394 भादवि की कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है ।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू, उनि चंदन सिंह मरकाम आर. – राहुल जगत, धनेश साहू गोकूल जांगडे, सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है।

*नवीनीकरण उपरांत मेसर्स पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-कई महीनो से जारी, पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का नवीनीकरण का कार्य अगस्त माह के अंत में संपन्न होने के बाद दिनांक 06.09.24 को इसका विधिवत उद्घाटन श्री डॉ संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर संभाग द्वारा किया गया। इस मौके पर श्री रजनेश सिंह,पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर, इंडियन ऑयल की तरफ से श्री दीपक कुमार बासु, कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख
श्री टी एन सुंदर राजन, मुख्य महाप्रबंधक रिटेल सेल्स विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे।
नवीनीकरण के बाद यह पेट्रोल पंप अत्यंत भव्य एवं आकर्षक हो गया है।
इस दौरान यहां सीएनजी , फास्ट इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, फ्री नाइट्रोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी समायोजित किया जा चुका है। जो अगले 1 से 2 महीने के अंदर शुरू हो जाएगा।
यह बिलासपुर का एकमात्र ऐसा पंप है जहां इंडियन ऑयल के सभी उत्पाद एवं सुविधाएं एक ही परिसर में प्राप्त होती हैं। लक्जरी गाड़ियों हेतु जहां एक्सपी 100, जैसा प्रीमियम उत्पाद है तो XP 95 एवं एक्सट्रा ग्रीन जैसे पर्यावरण हितैषी उत्पाद भी हैं।
सामान्य डीजल, पेट्रोल, ल्यूब के अतिरिक्त आने वाले दिनों में फ्री नाइट्रोजन, सीएनजी एवं इलेक्ट्रिकल चार्जिग जैसी नई सुविधाएं भी प्राप्त हो जायेंगी।
इस बड़े मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने पुलिस पंप को 24 घंटे खोलने का बड़ा ऐलान भी किए। अब यह पंप आपको 24 घंटे सेवा देने के लिए तैयार है। बिलासपुर की जनता के लिए पुलिस विभाग की तरफ से यह एक बड़ी सौगात भी कही जा सकती है।
भरोसे एवं गुणवत्ता के मामले में यह पंप शहर के सभी पंपों को विगत 13 वर्षों से पीछे किया हुआ है।
यह इस पंप का भरोसा ही है कि दूर दराज से चलकर लोग यहां तेल भरवाने आते हैं।

इस भव्य उद्घाटन के मौके पर बिलासपुर सेल्स ऑफिसर श्री सुरेन्द्र यादव, मुंगेली एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही सेल्स ऑफिसर श्री अंकित साखरकर, पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारीगण, शहर के विभिन्न डीलर एवं आम जनमानस भी मौजूद रहे।