Home Blog Page 594

*भाजपा सरकार की पहली विदेश यात्रा पर श्रीरामचरित मानस हाथ में लेकर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव*

0

*दिल्ली एयरपोर्ट पर अमेरिका की फ्लाइट पकड़ते वक्त रामचरित मानस हाथ में लेकर जाते दिखे उप मुख्यमंत्री साव*

*राम का नाम लेकर बनी सरकार की पहली विदेश यात्रा राम के साथ, रामचरित मानस लेकर अमेरिका गए डिप्टी सीएम साव*

*उप मुख्यमंत्री साव रामचरित मानस लेकर निकले अमेरिका की अपनी शासकीय यात्रा पर*

नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव कल नई दिल्ली से अमेरिका प्रवास पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका के लिए फ्लाइट पकड़ते समय श्री साव दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथ में श्री राम चरित मानस लिए हुए एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिखे, इस दौरान उनके साथ सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह भी थे।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा अमेरिका में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने गए हैं उप मुख्यमंत्री साव। इसमें सड़क तकनीक और परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। यह उप मुख्यमंत्री साव का पहला अध्ययन दौरा है।

9 महीने पहले बनी भाजपा सरकार के पहले शासकीय विदेश दौरे में जाते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाथ में रामचरित मानस लेकर जाते दिखे।

श्री राम के नाम से बनी सरकार ने पहला शासकीय दौरा श्रीराम के साथ करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि अरुण साव लगातार हर दौरे, भाषण में भी राम नाम का प्रयोग करते हैं।

उप मुख्यमंत्री साव इस अमेरिकी दौरे में सेमिनार के अलावा न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन सहित कई शहरों में जाकर छत्तीसगढ़ के लिए सड़क परियोजना की उन्नत तकनीक का अध्ययन करेंगे, और उसे छत्तीसगढ़ में लागू करने पर चर्चा करेंगे।
….. ………

*Chief Minister Shri Sai orders investigation into the accident reported at aluminium plant in Sarguja district*

0

*Sarguja Collector constitute an Investigation Team*

Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has directed an investigation into the accident reported at the aluminium plant in the village of Silsila of Sarguja district on Monday

Shri Sai expressed deep condolences over the industrial accident.

Following this, the Collector of Sarguja district has formed an investigation team.

As per information, four people lost their lives in the industrial accident that occurred on Sunday at the Maa Kudargadhi Aluminium Plant, located in the village of Silsila, under the jurisdiction of Lundra Janpad Panchayat in Sarguja district.

Taking cognizance of the incident, the chief minister has instructed the district administration to conduct a prompt investigation.

The investigation team formed by the Collector of Sarguja includes the Sub-Divisional Officer (Revenue) Lundra, Sub-Divisional Police Officer Lundra, District Labour Officer Ambikapur, Manager of the District Trade and Industry Center Ambikapur, and the Industrial and Safety Officer Ambikapur. The team will visit the site, conduct an investigation, and submit a report to the Collector within two days.

*”Jain religion has a noble tradition of forgiving and seeking forgiveness”: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai attended the Siddhishikar Vijay Utsav on September 9*

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai and Assembly Speaker Shri Raman Singh honoured the dedicated ascetics for their commitment*

Raipur, //Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai attended the Siddhishikar Vijay Utsav, organised by the Jain community at the Sardar Balbir Singh Juneja Indoor Stadium on September 9. During the event, Shri Sai highlighted the Jain community’s deep-rooted tradition of ‘tapasya’ (penance), emphasising that such acts of devotion would bring prosperity and well-being to Chhattisgarh. A remarkable 114 ascetics, ranging from an 11-year-old boy to an 80-year-old woman, observed ‘Tap Sadhana’ for 44 days following Jain tradition. The Chief Minister honoured these dedicated ascetics for their commitment.

Shri Sai spoke about the immense discipline of Jain saints and monks, who undertake long barefoot journeys and practice restraint in their consumption of food and drink, all while praying for the welfare of humanity. He praised the Jain religion’s noble tradition of accepting mistakes and seeking forgiveness. He also paid tribute to the saints who had arrived in the sacred land of Lord Ram’s maternal home and Mata Kaushalya, expressing his hope that their blessings would bring prosperity and happiness to every household in the state.

Presiding over the event, Assembly Speaker Dr. Raman Singh emphasised the blessings Chhattisgarh has always received from saints and spiritual leaders. He noted that the ascetics’ profound penance was inspired by their gurus, whose guidance and blessings have consistently provided strength and motivation. Dr. Singh expressed his wish for Chhattisgarh, the land of Lord Shri Ram’s maternal home, to remain an oasis of peace, happiness, and prosperity.

Raipur MP Shri Brijmohan Agrawal congratulated the Jain ascetics, stating that their penance would bring prosperity and bliss to Chhattisgarh, a land of dharma and karma. He encouraged everyone to incorporate the teachings of the esteemed saints into their lives. Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, Assembly Speaker Dr. Raman Singh, and other dignitaries honoured the ascetics for their spiritual dedication.

Revered Jayapal Vijayi Maharaj also addressed the gathering, emphasising the core values of the Jain religion, which upholds non-violence and compassion. He remarked that the Jain philosophy views consumerism as a form of violence and that the penance of the saints and monks is conducted for the welfare of both the world and the nation. He compared the principles of Jainism to the depth of the Atlantic Ocean and the height of Mount Everest, praising the 114 ascetics for achieving spiritual victory through their ‘Tap siddhi’.

Revered Priyadarshi Vijay Ji Maharaj and Revered Teerth Prem Vijay Ji Maharaj were also present at the event. The program, organised by Shri Jain Shwetambar Murtipujak Samaj and Chaturmas Samiti, was attended by MLAs Shri Rajesh Munat, Shri Gajraj Pagaria, and Shri Swarup Chand Jain, along with officebearers and members of the entire Jain community.

*मरीज के स्वास्थ्य खराब होने पर महिला डॉक्टर ने मरीज को देखने से किया इंकार*

0

ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़……

ब्यूरो रायपुर:- मरीज के स्वास्थ्य खराब होने पर दिनांक:- 07-09-2024 को महिला मरीज के स्वास्थ्य सिरियस होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया ले जाया गया वहां पर डॉक्टर उपलब्ध नही थे डॉक्टर को फोन के माध्यम से बुलाया गया जहां लगभग आधे घंटे बाद डॉक्टर पहुँचि और आकर अपने टेबल पर बैठ गई और बैठते ही बोलने लगी कि मरीज को एडमिट करना पड़ेगा जब डॉक्टर से कहा गया कि मरीज को चेक कर ले हम एडमिट करने को तैयार है तब डॉक्टर स्मृति के द्वारा कहा गया मैं मरीज को नही देखूंगी मेरे नर्स लोग देखेंगे मेरा काम दवाई की पर्ची लिखना मेरे सीनियरों ने यही सिखाया जो साफ वीडियो में सुनाई दे रहा है तब परिजनों के द्वारा विरोध किया गया और परिजनों द्वारा बार बार निवेदन किया गया कि मैडम एक बार मरीज को देख लें फिर भी देखने को तैयार नही हुई जिस पर परिजनों ने इसकी शिकायत BMO पंडरिया व CMHO को तत्काल उसी समय किया गया डॉक्टर भगवान का

स्वरूप होते है मगर उक्त महिला डॉक्टर द्वारा मरीज को देखने से इंकार किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर सकते है तो आप जनता के साथ इनका रवैया क्या रहेगा यह सोचने वाली बात है ऐसे डॉक्टर का लाइसेंस रद्द कर सख्त से सख्त कार्यवाही किया जाना चाहिए ताकि भविष्य इस प्रकार का कोई डॉक्टर जिसे भगवान का स्वरूप माना जाता है मरीजो के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही न करें।

*मवेशी तस्करों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही*

0

मवेशियों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही

आशीष कश्यप बिलासपुर:- रजनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा दिये गये थे। इसके परिपालन में थाना हिर्री, थाना तखतपुर एवं थाना बिल्हा में मवेशियों को बूचड़खाना ले जाते हुये पकड़ कर इस अवैध कार्य में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

थाना हिर्री के अप.क्र. 92/2024 में धारा 4,6,10 छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11-घ पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत
1. ट्रक आयसर क्रमांक सीजी-28-एन 1840 में 20 नग मवेशियों को बूचड़खाना ले जाते हुये पकड़ कर वाहन की जप्ती की गई एवं मवेशियों को सुरक्षार्थ गौशाला भेजा गया।
2. पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-10-बीजे 9265 में 20 पशुओं को थाना तखतपुर में पकड़ा गया था ।

3. आयसर वाहन क्रमांक टीएस-07-यूएन 4166 थाना बिल्हा में 13 कृषक पशुओं को वहाँ में भरकर बूचड़खाना ले जाते हुये पकड़ा गया था तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम व पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर घटना में प्रयुक्त वाहनों की जप्ती की गई तथा पशुओं को सुरक्षार्थ गौशाला भेजा गया था ।
*सभी प्रकरणों में आरोपियों द्वारा वाहनों में क्षमता से अधिक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांध कर एवं बिना चारे पानी की व्यवस्था के ठूस-ठूस कर भरकर बूचड़खाना ले जा रहे थे।* पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा शासन के निर्देशों के अनुरूप आरोपियों के इस अमानवीय एवं संवेदनहीन कार्य पर सख्त कार्यवाही का निर्णय लेते हुये घटना में प्रयुक्त वाहनों को राजसात करने हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को प्रेषित कर राजसात किया जाना प्रस्तावित किया गया था।
आज दिनांक 09.09.2024 को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर द्वारा
1. कपिल कुमार पिता छेदूराम मरकाम, निवासी कुकुसदा, थाना पथरिया की वाहन ट्रक आयसर क्रमांक सीजी-28-एन 1840 में 20,
2. ⁠सुरेश कुमार साहू, निवासी भैंसाझार, थाना कोटा की पिकअप वाहन क्रमांक सीजी-10-बीजे 9265 एवं
3. ⁠वाहन स्वामी मंजूला बोईनी पिता बी. राजू, चासैधरा पल्ली, वारंगल, तेलंगाना की आयसर वाहन क्रमांक टीएस-07-यूएन 4166 को शासन के पक्ष में राजसात कर लिया गया है। बिलासपुर पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को राजसात कराकर कृषक पशुओं के रक्षण हेतु सख्त कार्यवाही कर मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया है।

*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक*

0

*शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*समय-सीमा, जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य मंत्री जनदर्शन, समय सीमा के प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन और जनशिकायत, चैटबोट संवाद 24×7 के प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित विभागों को समय-सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है और इसका लाभ लोगों को प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लोगों के सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, नक्शा सुधार, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र के कार्य सहित अन्य मांग समस्या व शिकायतो को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने मुख्य मार्गों में स्थित ग्राम पंचायतों एवं सभी नगरीय निकायो में पशु नियंत्रण चौपाल आयोजन करने एवं सभी सीएमओ व जनपद सीईओ को पशुओं को रोड से अन्यत्र विस्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों को अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही करने कहा। उन्होंने खरीफ वर्ष 2024-25 में नए किसानों का पंजीयन और पूर्व में पंजीकृत किसानों को कैरिफारवर्ड करने कृषि, जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक एवं राजस्व विभाग के समन्वय से समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, पीएम जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, अग्निवीर, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना, केसीसी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडेय, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आपदा मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम अर्जुनी के श्रीमती राधाबाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति हुलासराम कुर्मी, तहसील पामगढ़ के ग्राम चोरभट्टी के श्री विजय कुमार कुर्मी के सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी माता प्रीती कुर्मी, तहसील चांपा के ग्राम सिवनी के श्री शिवपाल नामदेव के सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां फिरतीन बाई, तहसील जांजगीर मुख्यालय के श्री श्यामलाल सारथी के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि कुमारी बाई, सारागांव के ग्राम बहेराडीह के श्री रोहन कुमार के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी माता गंगाबाई को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

*वजन त्यौहार 2024 के सफल आयोजन हेतु अंर्तविभागीय समन्वय बैठक में आयोजित*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट कार्यालय से सभाकक्ष में वजन त्यौहार 2024 के सफल आयोजन के लिए अंर्तविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री छिकारा ने बताया कि जिले में बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए 12 सितम्बर से 23 सितम्बर 2024 तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के सुपोषण के लिए उनके वजन की जानकारी होना जरूरी है। बच्चों को पौष्टिक आहार देते हुए उनके विकास की मॉनिटरिंग करना है। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार के आयोजन की पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन मशीनों की उपलब्ध सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने जिले में आयोजित वजन त्यौहार में सभी संबंधित विभागों को समन्वित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडेय, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*कृषि विज्ञान केंद्र में भगवान श्री बलराम जी की जयंती सह कृषक गोष्ठी का किया गया आयोजन*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / सांसद जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में, विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास नारायण कश्यप की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल के विशिष्ट आतिथ्य में कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में भगवान श्री बलराम जयंती सह कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री बलराम के तैलचित्र एवं कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर किया गया।
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि के देवता माने जाने वाले भगवान श्री बलराम जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आह्वान पर किसान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिवस पर प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि विषय पर किसानों से चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में आदिकाल से ही कृषि में गौ उत्पादन जैसे- गोबर और गोमूत्र का प्रयोग होता रहा है। विधायक जांजगीर-चांपा श्री ब्यास नारायण कश्यप ने कृषकों को संबोधित करते कहा कि गौ आधारित खेती या प्राकृतिक खेती रसायन एवं कीटनाशक मुक्त कृषि की वह पद्धति है। जिसमें परम्परागत तरीके से प्रकृति के नियमों का अनुसरण करते हुए देशी पद्धति खेती के सिद्धांत को अपनाकर की जाती है। पूर्व विधायक श्री नारायण चंदेल ने कृषकों ने कहा कि यदि मिट्टी में लंबे समय तक पोषक तत्व एवं उर्वरा शक्ति को बरकरार रखना है एवं बढ़ाना है तो कम लागत में टिकाऊ खेती को अपनाना होगा और किसान भाइयों को विष मुक्त खेती की ओर आगे बढ़ना होगा और समस्त किसानों द्वारा अपना कर ही इस लक्ष्य की पूर्ति किया जा सकता है। कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री राजकुमार साहू और इंजी. रवि पांडेय ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विष मुक्त खेती को किसान अपनाकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने हेतु अहम भूमिका निभा सकते है।
कार्यक्रम में उपस्थित जिले के प्रगतिशील कृषक श्री दुष्यंत सिंह ने कृषकों से चर्चा कर जैविक खेती के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया की खेती में प्रयोग होने वाले विभिन्न जैविक रसायनो जैसे- जीवामृत, घन जीवामृत नीमास्त्र, अग्निअस्त्र आदि के बनाने की विधि और उपयोग के बारे में बताया। प्रगतिशील कृषक श्री संदीप तिवारी ने कृषकों से जैविक खेती के बारे में अपना अनुभव बताते हुए कहा कि कम से कम एक या दो एकड़ भूमि से किसान भाइयों इस खेती की शुरुआत कर सकते हैं एवं कृषको को अपने खेती में केंचुआ खाद, सड़ी गोबर की खाद, हरी खाद का समावेश कर उपयोग बढ़ाने हेतु सलाह दिया।
केंद्र की इंजी. डॉ. अशुलता ध्रुव ने विभिन्न कृषि उपकरणों की जीवंत प्रदर्शनी में किसानों को जानकारी प्रदान करते हुए उनकी कार्यप्रणाली और उपगोगिता के बारे में बताया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आशीष प्रधान ने बताया कि रासायनिक कीटनाशकों फफूंदनाशी एवं रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मृदा जल एवं पर्यावरण के साथ-साथ मनुष्य एवं अन्य जीव जंतुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और खेती में लाभकारी जीवाणु और सूक्ष्मजीवों का समावेश जरूरी है। वैज्ञानिक श्री शशिकांत सूर्यवंशी ने कृषकों को फसल चक्र, हरी खाद, पशु खाद, एकीकृत खरपतवार प्रबंधन एवं जैविक खेती की विभिन्न विधाओं एवं उसके लाभ के बारे में विस्तृत चर्चा कर किसानों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत जैविक खेती करने वाली 187 देश में एक अद्वितीय स्थान रखता है एवं विश्व के कुल जैविक उत्पादों का 30 प्रतिशत हिस्सा एवं 2.30 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र है एवं जैविक खेती के लाभ, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि इसका लक्ष्य खाद्य सुरक्षा, बेहतर पोषण प्राप्त करना तथा टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है। जिले में जैविक खेती को अपनाकर उत्कृष्ठ खेती करने वाले कुछ किसानों के उत्साह वर्धन हेतु मुख्य अतिथि के द्वारा उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रगतिशील कृषणगण उपस्थित थे।

*झोलाछाप बंगाली डाक्टर गिरफ्तार*

0

*आरोपी बंगाली डाक्टर के द्वारा गलत इलाज करने से हुयी थी गर्भवती महिला की मृत्यु*

*आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 336/24 धारा 105 BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*आरोपी ध्रुवंतो सिकदार पिता धनंजय सिकदार उम्र 52 साल निवासी सिऊड थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन पर महिला संबंधी अपराध पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल* के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ में पंजीबद्ध मर्ग प्रकरण की जांच पर पाया गया कि मृतिका रूखमणी कश्यप निवासी हीरागढ़ टुरी जो चार माह की गर्भवती थी कुछ दिन पूर्व से उसकी हाथ पाव में दर्द रहती थी। दिनांक 01.09.2024 को रात लगभग 9- 10 बजे हाथ पैर में तेज दर्ज के साथ सांस फूलने लगी तब मृतिका के परिजनों के द्वारा सिऊड के बंगाली डाक्टर ध्रुवंतो सिकदार को बुलाया जिसके द्वारा चेक करने उपरान्त एक इंजेक्शन लगा दिया, मृतिका को इंजेक्शन लगाने के 5 से 10 मिनट बाद बहुत ज्यादा तबीयत खराब होने लगा और तेज खांसी के साथ नाक मुंह से खून निकलने लगा जिसे देखकर परिजनों के द्वारा उचित इलाज के लिए सीएचसी राछा नवागढ़ इलाज के लिए लेकर आए जहा पर डाक्टरों के द्वारा चेक करने उपरान्त मृत घोषित कर दिया गया। जिसकी सूचना पर थाना नवागढ़ में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

मर्ग जांच पर गवाहों के कथानानुसार बंगाली डाक्टर के द्वारा इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद मृतिका रुक्मणि कश्यप का और ज्यादा तबीयत खराब होने से मृत्यु होना बताने से बंगाली डाक्टर को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जिसके द्वारा घटना दिनांक को डेरीफायलीन नामक इंजेक्शन लगाना बताया जिसे शासकीय डाक्टर से क्यूरी कराया गया प्राप्त रिपोर्ट पर गर्भवती महिला को आरोपी डाक्टर के द्वारा किए गए इलाज को गलत बताया गया एवं मृतिका को दिए गए इंजेक्शन से संभावित मृत्यु होना बताए जाने पर आरोपी बंगाली डाक्टर के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 336/24 धारा 105 BNS के अंतर्गत अपराध धारा सदर का पाए जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान *आरोपी बंगाली डाक्टर ध्रुवंतो सीकदार निवासी सिउड थाना नवागढ़* के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.09.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, सउनि संतोष केरकेट्टा, आरक्षक अनिल कुर्रे बलराम यादव का सराहनीय योगदान रहा।